Blog

  • भारत में सूचना प्रसारण मंत्रालय जाली पत्रकारों एवं फर्ज़ी चैनलों पर शिकंजा कसने को तैयार, फर्ज़ी पत्रकारों के खिलाफ पूरे देश में होगी एफआईआर

    फर्ज़ी पत्रकारों के खिलाफ पूरे देश में होगी एफआईआर..

    नई दिल्ली। भारत में सूचना प्रसारण मंत्रालय जाली पत्रकारों एवं फर्ज़ी चैनलों पर शिकंजा कसने को तैयार है जो लोग वगैर आर.एन.आई के अखबार या चैनल चला रहे हैं उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। सूचना एवं प्रसारणमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि देश भर में जितने भी लोग प्रेस आई○डी○कार्ड लेकर घुम रहे हैं या फर्ज़ी चैनल चला रहे हैं ऐसे लोगों की तत्काल जांच शुरू होगी। इस मामले में दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति पर त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आगे मंत्री जी ने कहा कि कुछ दोषी लोगों के कारण अच्छे, सच्चे एवं ईमानदार पत्रकारों के छवि खराब हो रही है, एवं उनके कार्य करने में बाधा उत्पन्न हो रही है।

    इस संबंध में सामने आई एक घटना…

    सूरजपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रवेश गोयल ने थाना सूरजपुर में शिकायत किया है कि 17 अप्रैल 2020 को सूरजपुर निवासी संदीप अगरिया एवं सौरभ साहू के द्वारा खुद को पत्रकार बताते हुए रकम उगाही कर था नहीं दिए जाने पर किसी मामले में फसांने की धमकी दी गई। जिस पर कोतवाली पुलिस ने लिखित आवेदन पर अपराध क्रमांक 150/20 धारा 419, 420, 34 भादवि के तहत् मामला पंजीबद्व कर मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने फर्जी पत्रकार बनकर अवैध उगाही करने वाले दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।

    विवेचना के दौरान कोतवाली पुलिस ने अपने आप को पत्रकार बताकर अवैध उगाही करने वाले मेन रोड़ सूरजपुर निवासी 27 वर्षीय सौरभ साहू पिता प्रदुम्मन साहू एवं बड़कापारा निवासी संदीप अगरिया पिता प्यारेलाल अगरिया को तलब कर दोनों से पत्रकार होनेे के संबंध में प्रमाण प्रस्तुत करने को कहा गया तब दोनों ने पत्रकार व रिपोर्टर तथा अन्य किसी पद पर कार्यरत् होने संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किये जाने पर पुलिस ने इन दोनों आरोपियों को उपरोक्त धारा के तहत् विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया है।

    इस कार्यवाही में थाना प्रभारी सूरजपुर धर्मानंद शुक्ला, एसआई हिम्मत सिंह शेखावत, रश्मि सिंह, एएसआई हीरालाल साहू, आरक्षक राजकुमार नायक, दरश देवांगन, शिवकुमार, रावेन्द्र पाल व सुरेश साहू सक्रिय रहे।


     

    पूरे देश में कुछ पैसा लेकर जाली प्रेस आईडी बांटने एवं जाली पत्रकार नियुक्ति करने तथा प्रेस के नाम पर ब्लैकमेलिंग करने का धंधा चल रहा है। जिस पर अंकुश लगाना अति आवश्यक है।

     

    इस संबंध में सभी राज्यों के प्रेस सूचना मंत्रालय को निर्देश जारी कर दिया गया है। आगे उन्होंने बताया कि जो अखबार/पत्रिका भारत सरकार के आर○एन○आई○ द्वारा रजिस्टर्ड हो या जो टीवी/रेडियो सूचना प्रसारण मंत्रालय से रजिस्टर्ड हो उसी के द्वारा पत्रकार/संवाददाता की नियुक्ति हो सकती है व केवल उसका सम्पादक ही प्रेस कार्ड जारी कर सकता है। न्यूज पोर्टल के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इन्टरनेट पर चल रहे न्यूज पोर्टल के रजिस्ट्रेशन का प्रावधान सूचना प्रसारण मंत्रालय में नहीं है एवं कोई भी न्यूज पोर्टल एवं केबल (डिस ) टीवी पर चल रहे समाचार चैनल किसी भी तरह के पत्रकार की नियुक्ति नहीं कर सकता है। और न ही प्रेस आई○डी○ जारी कर सकता है यदि कोई व्यक्ति ऐसा करता है तो वह अवैध है एवं उसके विरुद्ध कार्रवाई होनी सुनिश्चित है।

    “अगर कोई वगैर RNI के पोर्टल या अखबार चलाते मिला तो उस पर उचित कार्रवाई की जाएगी और ऐसे व्यक्ति को हरगिज़ माफ नहीं किया जायेगा।” — सूचना एवं प्रसारणमंत्री भारत सरकार.

  • अब कोरबा में होगा कोरोना की जांच …प्रतिदिन 25 से 30 की जांच … कोरबा को मिले 2000 रैपिड किट

    अब कोरबा में होगा कोरोना की जांच …प्रतिदिन 25 से 30 की जांच … कोरबा को मिले 2000 रैपिड किट

    रायपुर। छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य सचिव निहारिका बारिक सिंह ने रेड जोन कटघोरा का निरीक्षण किया । कोरबा कलेक्टर को 2000 रैपिड किट उपलब्ध कराया । इस दौरान कोरबा कलेक्टर किरण कौशल ने कटघोरा की ताजा स्थिति से अवगत कराया। अब प्रतिदिन 20 से 25 टेस्ट कोरबा में ही होंगे। कोरोना की जांच तेज करने सरकार ने यह कदम उठाया ।

  • कोटा में फंसे छत्तीसगढ़ के सैकड़ों बच्चों की वापसी को लेकर CM भूपेश गंभीर, केंद्रीय गृह मंत्रालय के अनुमोदन का इंतजार

    कोटा में फंसे छत्तीसगढ़ के सैकड़ों बच्चों की वापसी को लेकर CM भूपेश गंभीर, केंद्रीय गृह मंत्रालय के अनुमोदन का इंतजार

    रायपुर। राजस्थान के कोटा में प्रदेश के बच्चे अध्ययनरत हैं। इन बच्चों की वापसी को लेकर परिजन परेशान हैं, वहीं CM भूपेश बघेल भी इस मसले को पूरी संवेदनशीलता से देख रहे हैं।राज्य सरकार ने इस मसले को लेकर कोटा जिला प्रशासन से भी जानकारी ली है। खुद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से इस मसले को लेकर संपर्क में हैं।

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इन बच्चों की वापसी जल्द और सुरक्षित तरीक़े से सुनिश्चित कराने की क़वायद में हैं। कोविड 19 संक्रमण के इस समय में राज्यों के बीच यात्री परिवहन के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय की अनुमति जरुरी है। खबरें हैं कि मामला केंद्रीय गृह मंत्रालय के पास राज्य सरकार ने भेज दिया है और अब राज्य सरकार को अनुमोदन का इंतज़ार है।

    उच्च पदस्थ सूत्र ने बताया

    “हम पूरी संवेदनशीलता से उन बच्चों को लाने की क़वायद में जुटे हैं.. हमें केंद्रीय गृह मंत्रालय से दिशानिर्देश और अनुमोदन का इंतज़ार है”

  • साम्प्रदायिक और भड़काऊ पोस्ट करने वाला गिरफ्तार…फेसबुक पर एक्ट्रेस की फ़ोटो लगाकर कर रहा था विवादित पोस्ट, निशा जिंदल के नाम से फर्जी आईडी बनाकर लगातार कर रहा था विवादित पोस्ट..

    साम्प्रदायिक और भड़काऊ पोस्ट करने वाला गिरफ्तार…फेसबुक पर एक्ट्रेस की फ़ोटो लगाकर कर रहा था विवादित पोस्ट, निशा जिंदल के नाम से फर्जी आईडी बनाकर लगातार कर रहा था विवादित पोस्ट..

    रायपुर। रायपुर पुलिस ने जिस रवि पुजार को युवती की तस्वीर वाली निशा ज़िंदाल की आईडी बनाकर लोगों के बीच सांप्रदायिक वैमनस्यता बढ़ाने के आरोप में गिरफ़्तार किया है, उसे लेकर पुलिस को कई दिलचस्प जानकारियां मिल रही हैं।
    11 बरसे से इंजीनियरिंग की सेमेस्टर पढाई में पासिंग मार्क को तरस रहे रवि पुजार की फ़र्ज़ी आईडी में दस हज़ार से ज़्यादा फ़ॉलोअर हैं। इनमें कई पुलिस अधिकारी भी हैं। पुजार ने बेहद खूबसूरत युवती निशा जिंदाल नाम के फर्जी आईडी से फेसबुक बनाया था। इस ग्रुप में लोगों ने ऐसी बातें लिखी है कि उसे खबर में नहीं लिखी जा सकती। इनमें राजधानी के कुछ पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं।
    राजधानी के कबीर नगर निवासी इस युवक की आईडी में फ्रेंड लिस्ट ओपन नहीं है, लेकिन यदि पोस्ट के शब्द और उस पर आए कमेंट देखें तो समझ आता है कि उसकी फ़र्ज़ी आईडी के दीवाने और उस एंजल निशा को लेकर दीवानगी किसी समुद्री तूफ़ान से भी ज़्यादा थी।
    एंजल निशा ज़िंदाल की आईडी में रवि पुजार ने खुद को एक नन्ही बच्ची की उस माँ के रुप में पेश किया, जिसे कि वह सिंगल मदर के रुप में पाल रही है। यह सिंगल मदर पोर्टफ़ोलियो और खुबसूरत चेहरे ने तूफ़ान मचाया था।

    दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि कबीर नगर एमआईजी-68, निवासी रवि पुजार फेसबुक पर नाम बदलकर साम्रदायिक मुद्दों पर लगातार भड़काऊ पोस्ट कर रहा है। आरोपी पाकिस्तानी लड़कियों के नाम पर फर्जी आईडी फेसबुक पर बनाया हुआ है और खुद को IMF, WHO, WTO जैसे संगठन का सदस्य बता रहा है। शिकायत मिलने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी आरिफ शेख ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थाना कबीर नगर व साइबर सेल की संयुक्त टीम को निर्देश दिए गए। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को कबीर नगर के एक घर से गिरफ्तार किया गया। आरोपी युवक आईटी इंजीनियरिंग का छात्र है और पिछले 11 सालों से इंजीनियरिंग कर रहा है और अब तक के पास आउट नहीं हो पाया है।

    आरोपी रवि पुजार बहुत ही शातिर है। 2012 से फेसबुक पर निशा जिंदल और पाकिस्तानी एक्ट्रेस मिरहा पाशा के नाम पर आईडी बना रखा था। इन आईडी से ये फेसबुक पर साम्रदायिक मुद्दों पर भड़काऊ और विवादित पोस्ट किया करता था। आरोपी के फेसबुक पर 4 हजार से ज्यादा दोस्त और 10 हजार से ज्यादा फॉलोवर है। आरोपी के खिलाफ कबीर नगर थाने में धारा 153A, 295A I.P.C.  व 67C I.T. ACT  के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

     

  • कुछ दिन चिकन-मटन नहीं खाएंगे तो क्या बिगड़ जाएगा? SC में नॉनवेज पर याचिका खारिज

    कुछ दिन चिकन-मटन नहीं खाएंगे तो क्या बिगड़ जाएगा? SC में नॉनवेज पर याचिका खारिज

    असम के गुवाहाटी के रहने वाले अमित गोयल ने लॉकडाउन के दौरान चिकन और मटन को आवश्यक वस्तुओं की सूची में शामिल करने की मांग को लेकर शीर्ष अदालत (Supreme Court) का दरवाजा खटखटाया था।

    दिल्ली। कोरोना वायरस (Coronavirus) के हर दिन बढ़ते मामलों की वजह से देश में लॉकडाउन (Lockdown) को 3 मई तक बढ़ा दिया गया है. इस दौरान सिर्फ जरूरी सेवाओं को छोड़कर बाकी सभी दुकानें बंद हैं. इस बीच जो लोग अपने खाने में ज्यादातर नॉनवेज शामिल करते हैं, उन्हें सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) की ओर से करारा जवाब मिला है. सुप्रीम कोर्ट ने चिकन-मटन को जरूरी सामान की कैटेगरी में शामिल करने की मांग वाली एक याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि अगर आप कुछ दिन घर पर रह लेंगे और चिकन-मटन नहीं खाएंगे, तो उससे क्या बिगड़ जाएगा?

    दरअसल, असम के गुवाहाटी के रहने वाले अमित गोयल ने चिकन और मटन को आवश्यक वस्तुओं की सूची में शामिल करने की मांग को लेकर शीर्ष अदालत का दरवाजा खटखटाया था. याचिकाकर्ता ने अपनी अर्जी में कहा था कि वह ग्रोसरीज के साथ-साथ चिकन और मटन की तलाश में अपने घर से निकला था, लेकिन पुलिस ने उसे परेशान किया।

    याचिकाकर्ता ने मांग की थी कि चिकन मटन को भी जरूरी खाने-पीने की चीजों में शामिल किया जाए और हर हफ्ते परिवार के किसी एक सदस्य को इसे खरीदने की अनुमति मिलनी चाहिए. ये सामान एक ही दुकान में उपलब्ध होना चाहिए, ताकि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए लोग इन्हें खरीद सके.इस पर जस्टिस एन वी रमन, जस्टिस संजय किशन कौल और जस्चटिस बी आर गवई की बेंच ने कहा, ‘आपने किस तरह की याचिका दायर की है. कुछ दिनों तक चिकन और मटन नहीं खाएंगे तो क्या हो जाएगा? आप बाहर निकलकर भीड़ क्यों बढ़ाना चाहते हैं? क्या आप अपनी छोटी सी जिम्मेदारी भी नहीं निभा सकते?’ कोर्ट ने ये कहते हुए याचिका खारिज कर दी।

    बता दें कि अमित गोयल ने वकील कौशिक चौधरी के माध्यम से ये याचिका दायर की थी. उनका कहना था कि मौजूदा समय में लॉकडाउन के दौरान जरूरी सामान की खरीदारी को लेकर स्पष्टता नहीं है।

  • कोरोना से लुधियाना के एसीपी की मौत, प्लाज्‍मा थैरेपी से इलाज की थी तैयारी

    कोरोना से लुधियाना के एसीपी की मौत, प्लाज्‍मा थैरेपी से इलाज की थी तैयारी

    लुधियाना। कोरोना वायरस COVID-19 ने पंजाब में एक और की जान ले ली है। लुधियाना नार्थ के  एसीपी अनिल कोहली की शनिवार को मौत हो गई है। एसीपी का एसपीएस अस्पताल में इलाज चल रहा था। सिविल सर्जन ने उनकी मौत की पुष्टि कर दी है। वह कुछ दिनों से वेंटिलेटर पर थे और हालत नाजुक थी। एसीपी की उम्र 52 साल थी। एसपी मूल रूप से खन्‍ना के रहने वाले थे। शुक्रवार को एक कानूनगो की मौत हो गई थी। लुधियाना में दो दिनों में कोराेना से दो मरीजों की मौत हो गई है। वह लुधियाना में पहले कोरोना पॉजिटव मरीज थे।

    पंजाब में कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्‍या 16 हुई, अब तक 216 हो चुके हैं कोरोना पॉजिटिव

    पंजाब में कोरोना वायरस से यह 16वीं मौत है। राज्‍य में अब तक 216 लोगों कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। पिछले तीन दिनों में पंजाब में कोराेना से तीन लोगों की मौत हो गई है। वीरवार और शुक्रवार को एक-एक मरीज की मौत हो गई थी। एसीपी कोहली के निधन से पंजाब पुलिस में मातम छा गया है।

    प्लाज्‍मा थैरेपी की थी तैयारी, मिल चुकी थी मंजूरी

    एसीपी अनिल कोहली का इलाज प्लाज्‍मा थैरेपी से करने की तैयारी की जा रही थी। यह पंजाब का पहला ऐसा केस होता, जिसमें यह थैरेपी करवाई जाती। एसीपी के स्वजनों ने इसकी मंजूरी दे दी थी। एसीपी लुधियाना के एसपीएस अस्पताल में उपचाराधीन थे। उनके उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग संभावित प्लाज्मा दानी से तालमेल कर रहा था।

  • नाइजीरिया में लॉकडाउन तोड़ने पर 18 लोगों का एनकाउंटर

    नाइजीरिया में लॉकडाउन तोड़ने पर 18 लोगों का एनकाउंटर

    कोरोना वायरस संक्रमण के चलते महज 12 लोगों की मौत दर्ज करने वाले नाइजीरिया में इस महामारी को फैलने से रोकने के लिए घोषित लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 18 लोगों को सुरक्षा बलों ने गोली मार दी है। अफ्रीका के सबसे ज्यादा जनसंख्या घनत्व वाले देश में अभी तक इस महामारी से 407 लोगों ही पीड़ित पाए गए हैं।

    राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने बुधवार को जारी अपनी रिपोर्ट में कहा कि देश के 36 में से 24 राज्यों और राजधानी अबुजा में मानवाधिकार हनन के 105 मामले सामने आए हैं, जिनमें 8 मामले लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर सुरक्षा बलों द्वारा 18 लोगों की अवैध एनकाउंटर में हत्या करने के हैं। हालांकि राष्ट्रीय पुलिस प्रवक्ता फ्रैंक एमबीए ने मानवाधिकार आयोग की तरफ से ऐसे आरोप लगाए जाने को आम बात बताया है।

    उन्होंने कहा कि आयोग को पुलिस की तरफ से मारे गए लोगों के नाम, नंबर और निवास स्थान घोषित करने चाहिए ताकि दोषियों पर उचित कार्रवाई की जा सके।

  • लॉक डाउन के चलते मायके में फंस गई पत्नी तो पति ने प्रेमिका से कर ली दूसरी शादी….

    लॉक डाउन के चलते मायके में फंस गई पत्नी तो पति ने प्रेमिका से कर ली दूसरी शादी….

    पालीगंज। बिहार के पालीगंज जिले में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां लॉकडाउन में फंसी पत्नी ससुराल नहीं आ पाई तो पति ने प्रेमिका से शादी रचा ली। पहली पत्नी को जब यह बात पता चली तो उसने थाने में जाकर पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया। भरतपुरा का रहने वाला धीरज कुमार की शादी कुछ साल पहले करपी थाना इलाके में हुई थी।

    किसी काम से मायके गई थी पत्नी

    लॉकडाउन से पहले महिला किसी काम के चलते मायके गई थी । इसी दौरान लॉकडाउन का ऐलान हो गया तो वह ससुराल वापस नहीं आ सकी। पूरा मामला बिहार के पालीगंज जिले के दुल्हिन बाजार थाना इलाके का है। जानकारी के मुताबिक, भरतपुरा निवासी धीरज कुमार की शादी कुछ साल पहले करपी थाना क्षेत्र के पुराण में हुई थी। धीरज की पत्नी किसी काम की वजह से कुछ दिन पहले अपने मायके गई थी।

    पति के बुलाने पर भी नहीं आ सकी पत्नी

    इसी दौरान लॉकडाउन घोषित कर दिया गया, जिसकी वजह से वो वापस भरतपुरा नहीं आ सकीं। इस बीच धीरज ने अपनी पत्नी को वापस आने के लिए कहा। हालांकि, लॉकडाउन के चलते पति के बुलावे पर भी धीरज की पत्नी मायके से वापस नहीं आ सकी।

    पति ने कर ली दूसरी शादी

    इसी बात से नाराज होकर धीरज ने दूसरी शादी करने का फैसला कर लिया। उसने खिरीमोर थानाक्षेत्र के रघुनाथपुर में अपनी प्रेमिका से दूसरी शादी कर ली। इस बात की जानकारी जैसे ही धीरज की पहली पत्नी को हुई तो उसने दुल्हिन बाजार थाने में शिकायत दर्ज करा दी।

  • TV देखने वालों के लिए बड़ी खबर! बिना सेटअप बॉक्स चेंज किए आसानी से बदल सकेंगे केबल ऑपरेटर…

    TV देखने वालों के लिए बड़ी खबर! बिना सेटअप बॉक्स चेंज किए आसानी से बदल सकेंगे केबल ऑपरेटर…

    अभी तक आपने अपने सिम की पोर्टेबिलिटी के बारे में तो सुना है, लेकिन अब जल्द ही सेटअप बॉक्स (Set Top Box) के लिए यही नियम आने वाला है. जल्द ही आप बिना सेट टॉप बॉक्स बदले अपना केबल या डीटीएच सर्विस प्रोवाइडर (DTH service provider) आसानी से बदल सकते हैं. टेलीकॉम रेगुलेटरी ऑथेरिटी ऑफ इंडिया ट्राई (TRAI) ने सेट टॉप बॉक्स की पोर्टबिलिटी (set top box portability) पर अपनी सिफारिशें जारी की है ट्राई ने नए सेट टॉप बॉक्स पूरी तरह से पोर्टेबल बनाने की सिफारिश की है.

    TRAI ने सेट टॉप बॉक्स पोर्टेबिलिटी पर सिफारिशें सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को सौंपी है. ट्राई के मुताबिक नए सेट टॉप बॉक्स पूरी तरह से पोर्टेबल होंगे.  यानी कि एक केबल टीवी सर्विस प्रोवाइडर से दूसरे केबल टीवी सर्विस प्रोवाइडर में पोर्टेबिलिटी संभव होगी.सेट टॉप बॉक्स को पूरी तरह से पोर्टेबल बनाने के लिए ऑपरेटर्स को नए स्टैंडर्ड्स अपनाने के लिए 6 महीने का वक्त मिलेग. ट्राई के सिफारिशों के बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय लाइसेंस की शर्तों में पोर्टेबिलिटी की शर्त जोड़ेगा.

    जानकारी के मुताबिक सूचना प्रसारण मंत्रालय आईटी मंत्रालय ट्राई और बीआईएस की कमेटी स्टैंडर्ड बनाने का काम देखेगी.
    टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने कुछ समय पहले टीवी देखने वालों के लिए KYC का नियम भी लागू किया था. TRAI ने DTH सब्सक्राबर्स के लिए KYC अनिवार्य कर दिया है. उस समय ट्राई ने देश के सभी डीटीएच ऑपरेटर्स को कहा था कि उनके लिए अब अपने सब्सक्राइबर्स का KYC कराना ज़रूरी है.

  • महिला हेड कांस्टेबल ने  किया आत्महत्या का प्रयास, लगा दी रुद्री नहर में छलांग, कारण अज्ञात….

    महिला हेड कांस्टेबल ने किया आत्महत्या का प्रयास, लगा दी रुद्री नहर में छलांग, कारण अज्ञात….

    धमतरी। महिला हेड कांस्टेबल ने रुद्री नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया है। जिसे लोगों द्वारा बचाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की शाम ग्राम रुद्री स्थित रुद्री नहर के पास मौजूद लोगों ने एक महिला को नहर में छलांग लगाते हुए देखा, उसके बाद उसे नहर से बाहर निकाला गया। 

    बाद में पता चला कि वह महिला पुलिसकर्मी है जोकि एसपी ऑफिस की एक शाखा में पदस्थ है, जिसका नाम राजश्री तुर्रे बताया जा रहा है। महिला ने किस कारण से आत्महत्या का प्रयास किया, यह अज्ञात बना हुआ है। जिसे गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती कराया। इधर इस खबर से सनसनी फैल गई थी। वहीं उसके इस आत्मघाती कदम को परिवारिक कारणों से भी जोड़ कर देखा जा रहा है।

    बहरहाल उसका उपचार जिला अस्पताल में जारी है। एसपी बीपी राजभानू ने बताया कि महिला हेड कांस्टेबल ने आत्महत्या का प्रयास किया है, जिसका अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस मामले में आगे जांच कार्यवाही कर रही है।