Blog

  • लायंस क्लब राजनंदगांव सिटी ने किया जगन्नाथ रथ यात्रा का स्वागत….

    लायंस क्लब राजनंदगांव सिटी ने किया जगन्नाथ रथ यात्रा का स्वागत….


    राजनांदगांव। लायंस क्लब इंटरनेशनल ˈडिस्ट्रिक्‍ट्‌ 3233 सी’ लायंस क्लब राजनांदगांव सिटी द्वारा संस्कारधानी राजनांदगांव शहर में आयोजित जगन्नाथ रथ यात्रा शहर भ्रमण रैली का स्वागत किया गया।  हर्षोल्लास के साथ कामठी लाइन में लायंस पंडाल लगाकर शीतल पेय एवं अल्पाहार वितरण भी किया गया l

    इस सेवा कार्य प्रकल्प का आयोजन लायन उमेद जी कोठारी एवं लायन संतोष जी लोहिया के मार्गदर्शन में अध्यक्ष लायन तरनदीप सिंग अरोरा,कोषाध्यक्ष कमल किशोर साहू, लायन अशोक पवार,लायन राजेश जैन लायन मनोज गुप्ता,लायन शोभा चौरसिया,लायन नेहा गुप्ता, लायन नथमल कोटरिया,लायन राजेश नागवानी, लायन विजय कोटारिया, लायन सुरेश शर्मा, लायन अनीता जैन एवं लायन परिवार सदस्यों की सहभागिता सराहनीय रहा l
       लायंस क्लब राजनांदगांव सिटी के सचिव डॉ गिरीश श्रीवास्तव ने ‘श्री जगन्नाथ रथ यात्रा समिति’ के प्रति कृतज्ञता एवं लायंस परिवार की उपस्थिति एवं सेवा कार्य के लिए आभार व्यक्त किया l

  • दो दिवसीय प्रांतीय सम्मेलन कोलता भवन रायगढ़ में सफलता पूर्वक सम्पन्न….

    दो दिवसीय प्रांतीय सम्मेलन कोलता भवन रायगढ़ में सफलता पूर्वक सम्पन्न….



    खरसिया। छत्तीसगढ़ घासी /घसिया सहिस – सारथी कल्याण समिति का दो दिवसीय प्रांतीय सामाजिक सम्मेलन जिला शाखा रायगढ़ के तत्वावधान में कोलता समाज के सामुदायिक भवन में इतिहासिक पहल के साथ सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ।

    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रायगढ़ महापौर माननीया श्रीमती जानकी बाई काटजू जी मंच पर मंचासिन थी, कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांताध्यक्ष कृपा राम सागर महासमुंद ने की , विशिष्ट अतिथि के रुप में पूर्व विधायक शमशेर सिंह सारंगढ़, डां बी आर नायक कोरिया, डां पी के सहनी सरगुजा, प्रो. टीकाराम सारथी प्रधानाचार्य शक्ति, श्रीमती विलास सारथी जि.पं. सदस्य लेन्ध्रा , बाबा गंगाधर सोनवानी रायगढ़, एडवोकेट लखन लाल सहिस कोरबा, श्री लल्ला सहनी आरंग, श्री तुलाराम कुलदीप रायपुर , सीता राम सहिस बिलासपुर विराजमान रहे। सम्मेलन का आगाज सामाजिक गुरु श्री 1008 बाबा हाड़ी नाथ बाबा जी के छाया चित्रों पर पुष्प गुच्छ दीप श्रीफल से पूजन अर्चन पश्चात अतिथियों का स्वागत वंदन कर शुभारम्भ हुआ ।



    मुख्यातिथि श्रीमती जानकी बाई काटजु ने अपने संबोधन में समाज को संबोधित करते हुए कहा कि मैं सारथी समाज के हर दु:ख – सुख की घड़ी में उनके साथ खड़ी रही हूं और आगे भी खड़ी रहूंगी समाज की जो भी समस्या है मांग है उसे पूर्व में भी मेरे द्वारा पुरा करने का भरपुर प्रयास किया है और अभी आगे भी समाज की जो भी समस्या है जो मैं कर सकती हूं उसके लिए तात्पर्य हूं आपकी ही बीच की बेटी हुं आपने मुझे अपने प्रांतीय सामाजिक सम्मेलन में आमंत्रित किया जिसके लिए मैं सदैव आभारी रहुंगी।  छत्तीसगढ़ प्रांताध्यक्ष कृपाराम सागर ने प्रदेश के विभिन्न जिलों , कस्बों से आये विशिष्ट गणों व प्रांतीय , जिला व ब्लाक स्तर के पदाधिकारी गणों के सभी के विचार सुनने के प्रश्चात अपने उद्बोधन में कहा कि आज दुनिया का जो दौर है उसमें अन्य मानव समाज के लोग जिस रफ्तार की गति से अपने समाज की चहुंमुखी विकास कर रहे हैं उसे हमारे समाजिक जनों को अपने आप में खुद भी चिंतन मनन करने की आवश्यकता है उनके विकसित होने के वजह को हम जाने समझे और समाज में उनका क्रियान्वयन करें तभी हमारा समाज दुनिया में मानव समाज के पटल पर एक सुसज्जित समाज की श्रेणी में अपना स्थान सुरक्षित कर सकता है इसके लिए प्रथम दृष्टया – शिक्षा, सभ्यता, संस्कार, संस्कृति, अर्थ, राजनीति, एकता और धर्म पंथ पर चालयमान होने की आवश्यकता साथियों आपो दीपो भव: अर्थात अपना दीपक आप स्वयं बनिए।

    सम्मेलन में उपस्थित सभी प्रबुद्ध गणों ने चर्चा परिचर्चा कर चिंतन मनन कर पाया कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अनुसूचित जाति की सुची में चिन्हित बिंदु क्रमांक 25 सम्मिलित किए गए घासी/ घसिया , सईंस – सहिस , सुत सारथी और सारथी समाज एकजुटता के साथ सभी समाज एक साथ मिलकर प्रांतीय स्तर पर एक ही पंजीकृत संगठन एक ही बेनर तले समाज के उत्थान की दिशा में संयुक्त रुप से अब आगे क़दम बढ़ाएंगे जिसका विस्तार प्रदेश के सभी संभाग ,जिला, ब्लॉक और गांव कस्बों में कीया जायेगा छत्तीसगढ़ प्रदेश में प्रांतीय संगठन का निर्वाचन प्रक्रिया आगामी बैठक बहुत जल्द आहुत किया जायेगा क्योंकि संगठन का कार्यकाल पूर्णतः की ओर है।

    विभिन्न क्षेत्रों से आए संभाग एवं जिलाध्यक्षों पदाधिकारी गणों के साथ समाजिक जनों ने समाजहित में वर्गहित में कार्ययोजना को अनिवार्य बताया सर्वसम्मति से ध्वनि मत से सभी ने एक नाम एक संगठन एक कार्ययोजना को मंजूरी दी है।

  • कोल वाशरी में खूनी संघर्ष: ओडिशा पुलिस ने एक दर्जन से अधिक धाराओं में दर्ज की FIR! रायगढ़ के तीन नामजद और 250 अज्ञात लोगों पर मामला..!

    कोल वाशरी में खूनी संघर्ष: ओडिशा पुलिस ने एक दर्जन से अधिक धाराओं में दर्ज की FIR! रायगढ़ के तीन नामजद और 250 अज्ञात लोगों पर मामला..!

    रायगढ़। पड़ोसी राज्य उड़ीसा के सुंदरगढ़ जिले के हिमगिर पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत कोल वाशरी, गर्जनबहाल में हुए बलवे के मामले में उड़ीसा पुलिस ने कार्यवाही करते हुए संगीन गैर जमानती धाराओं के अंतर्गत अपराध दर्ज कर लिया है।

    कल शाम 4:30 बजे गर्जनबहाल कोल वाशरी में 200 से 250 लोग करीब 15 से 20 गाड़ियों में आए थे। तलवार, हॉकी स्टिक, बांस, डंडा, बंदूक आदि घातक हथियार लेकर पहुँचे थे। वहां जमकर बवाल हुआ और गोलियां भी चलीं। करीब दर्जन भर लोग इसमें घायल हुए थे, जिनमें से कुछ को सुंदरगढ़ जिला अस्पताल और कुछ को रायगढ़ के प्राइवेट अस्पताल लाया गया था।

    रायगढ़ अस्पताल पहुंचे सुंदरगढ़ पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कोल वाशरी में मालिकाना हक और डायरेक्टरशिप को लेकर दो गुटों में विवाद हुआ है, जिसमें कई लोग घायल हुए थे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और जिले के एसपी मौके पर पहुंचे थे।

    आज सुबह पुलिस ने वाशरी में काम करने वाले राज यादव की लिखित शिकायत पर रायगढ़ के भरत अग्रवाल, रविंद्र भाटिया एवम उनके पुत्र, उड़ीसा रेगाली के निर्मल शर्मा और अन्य 200 से 250 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

    उन पर सुंदरगढ़ जिले के हिमगिरि थाने में भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 310(2), 311, 115(2), 117(2), 118(2), 109, 140(1), 324(4), 324(5), 61(1), 351(2), 351(3), 323(6), और आर्म्स एक्ट 1959 की धारा 25, 27 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।


    क्या है एफआईआर में

    राज यादव ने 05 जुलाई 2024 को सुबह 06:30 बजे हिमगिर पुलिस थाने में एक लिखित रिपोर्ट प्रस्तुत की। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया कि 04 जुलाई 2024 को लगभग 04:30 बजे जब वह कोल वाशरी, गर्जनबहाल में काम कर रहे थे, तब भरत अग्रवाल, रविंद्र भाटिया, उनके बेटे, निर्मल शर्मा और लगभग 200 से 250 लोग रजिस्टर्ड वाहनों में वहां पहुंचे और तलवार, लोहे की रॉड, बांस, डंडे से हमला कर दिया।

    राज यादव ने 05 जुलाई 2024 को सुबह 06:30 बजे हिमगिर पुलिस थाने में एक लिखित रिपोर्ट प्रस्तुत की। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया कि 04 जुलाई 2024 को लगभग 04:30 बजे जब वह कोल वाशरी, गर्जनबहाल में काम कर रहे थे, तब भरत अग्रवाल, रविंद्र भाटिया, उनके बेटे, निर्मल शर्मा और लगभग 200 से 250 लोग रजिस्टर्ड वाहनों में वहां पहुंचे और तलवार, लोहे की रॉड, बांस, डंडे से हमला कर दिया।

    उन्होंने राज यादव और उसके दोस्तों बादल सिंह, आकाश यादव और मंटू तोलानी पर हमला किया और उनके वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। हमलावरों ने पिस्तौल से 10 से 15 राउंड फायर किए, लेकिन राज यादव भाग निकले और गंभीर रूप से घायल हो गए। हमलावरों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी और नकदी, सोना, लॉकेट, मोबाइल फोन छीन लिया।

    हमले में बादल सिंह और आकाश यादव को भी अगवा कर लिया गया। हमलावरों ने वाशरी के सभी वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। राज यादव ने अपने रिश्तेदारों की मदद से अस्पताल पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।


    पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्परता से कार्यवाही की और सभी आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।

    क्या है मामला

    जनचर्चाएं हैं कि विवाद कोल वाशरी से जुड़ा हुआ है। कथित रुप से पार्टनरशिप में कोल वाशरी खुलने का मसला तब विवाद का विषय हो गया जबकि, निर्धारित समय सीमा में कोल वाशरी नहीं खुलीं या कि संचालित नहीं हो पाई। इस पर साझेदारों के बीच पैसे वापसी को लेकर हुई चर्चा सहमति में नहीं बदली और विवाद बढ़ता चला गया। हालिया कथित विवाद उसी कोल वाशरी कंपाउंड पर हुआ है। साझेदारी के इस विवाद में उभय पक्ष विरोधी खेमे को दोषी बताते हैं। बहरहाल बीजेपी से रायगढ़ विधायक रहे विजय अग्रवाल के पुत्र भारत अग्रवाल अपने साथियों के साथ फ़ौजदारी की गंभीर धाराओं में उलझ गए हैं।

  • राघव ने जिता अबेकस चैंपियनशिप का खिताब….

    राघव ने जिता अबेकस चैंपियनशिप का खिताब….


    खरसिया। नगर के होनहार छ़ात्र राघव अग्रवाल ने अबेकस विजुअल के राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर नगर का मान बढ़ाया है तथा अपने माता पिता को गौरान्वित किया है।
    गौरतलब है कि रायगढ़ के अग्रोहा धाम में विगत 30 जून को राज्य स्तरीय अबेकस प्रतियोगिता आयोजित की गयी थी, जिसमें रायपुर, बिलासपुर, अम्बिकापुर, बिल्हा, सरसींवा, रायगढ़, खरसिया के बच्चों ने भाग लिया था। उक्त प्रतियोगिता में अबेकस विजुअल में खरसिया सेंट जोन्स स्कूल के कक्षा 5वीं के छ़ात्र राघव अग्रवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। प्रारंभ से ही मेधावी छ़ात्र रहे मास्टर राघव अग्रवाल खरसिया के विद्युत ठेकेदार विकास अग्रवाल तथा नीतू अग्रवाल के पुत्र हैं। परिजनों, गुरूजनों एवं मित्रों ने मास्टर राघव की सफलता पर उन्हे बधाई देते हुये उनके उज्जव भविष्य की कामना की है। राघव अग्रवाल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता तथा शिक्षक रामकुमार होटा को दिया है।

  • रायगढ़ के शहीद नंदकुमार पटेल यूनिवर्सिटी सहित पांच विश्वविद्यालयों को यूजीसी ने किया डिफाल्टर घोषित…

    रायपुर। छत्तीसगढ़ की पांच शासकीय यूनिवर्सिटी को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने डिफाल्टर घोषित कर दिया है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के द्वारा देशभर की 157 विश्वविद्यालयों को डिफॉल्टिंग यूनिवर्सिटी की कैटेगरी में डाला गया है जिसमें छत्तीसगढ़ के भी पांच शासकीय विश्वविद्यालय है। शिक्षा सत्र शुरू होने के तुरंत पहले ही यूजीसी के इस कदम से हड़कंप मच गया है।

    विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने लोकपाल नहीं रखने पर देशभर की कुल 157 यूनिवर्सिटी को चिन्हित कर डिफाल्टर घोषित किया है। जिनमें 108 राजकीय यूनिवर्सिटी, दो डीम्ड विश्वविद्यालय और 47 प्राइवेट यूनिवर्सिटी शामिल है। छत्तीसगढ़ के भी पांच राज्य विश्वविद्यालय इसमें शामिल है। जिन्हें डिफाल्टर घोषित किया गया है।

    राज्य की 17 राज्य यूनिवर्सिटी में से 5 को डाला गया डिफाल्ट सूची:–

    छत्तीसगढ़ के 17 शासकीय विश्वविद्यालयों में से पांच विश्वविद्यालयों को डिफाल्टर सूची में डाला गया है। जिनमें आयुष एंड हेल्थ साइंस यूनिवर्सिटी अटल नगर नया रायपुर, छत्तीसगढ़ कामधेनू विश्वविद्यालय अंजोरा दुर्ग, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय कृषक नगर रायपुर, महात्मा गांधी उद्यानिकी और वानिकी विश्वविद्यालय सांकरा पाटन जिला दुर्ग, शहिद नंद कुमार पटेल यूनिवर्सिटी रायगढ़ शामिल है। इसके पूर्व जो सूची जारी की गई थी उसमें भी इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय का नाम था।

    क्या पड़ेगा फर्क:–

    बता दे कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा किसी यूनिवर्सिटी को जब डिफाल्टर की श्रेणी में डाला जाता है तो तत्काल में उसकी मान्यता या एडमिशन की परमिशन पर तो कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। पर दीर्घकालीक इसका प्रभाव होता है। लगातार 2 बार यदि किसी यूनिवर्सिटी को डिफाल्टर की श्रेणी में डाल दिया जाए तो उसकी रैंकिंग गिरने लगती है। यूजीसी द्वारा की जा रही यूनिवर्सिटी के ग्रेडेशन में भी स्टैंडर्ड गिरता है। माना जा सकता है कि यूजीसी के द्वारा विश्वविद्यालयों को यह एक प्रकार से जारी की गई चेतवानी हैं। जिसका बार-बार पालन नहीं करने पर संबद्धता में भी असर पड़ता है।

    क्या है विश्वविद्यालय लोकपाल:–

    जिस प्रकार बैंक संबंधित शिकायतों के लिए बैंकिंग लोकपाल, महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना में शिकायतों को सुनने के लिए मनरेगा लोकपाल की नियुक्ति की जाती ह ठीक उसी तरह विश्वविद्यालयों की गड़बड़ियों व कमियों की शिकायत के लिए विश्वविद्यालय लोकपाल की नियुक्ति की जाती है। यदि छात्र को परीक्षा नियंत्रक, कुलसचिव या किसी अन्य यूनिवर्सिटी के अधिकारियों की शिकायत करनी हो, परीक्षा में धांधली की शिकायत करनी हो, परीक्षा शुल्क संबंधित या प्रवेश शुल्क संबंधित शिकायतें हो, इनके अलावा अन्य भी किसी किस्म की शिकायत हो तो विश्वविद्यालय लोकपाल के समक्ष शिकायत की जा सकती है। इसमें शिकायतों के निराकरण हेतु समय सीमा भी निर्धारित है। लोकपाल ना होने से छात्रों के समक्ष या समस्या होती है कि वह कहां अपनी शिकायत करें। ज्ञातव्य है कि 6 माह पहले यूजीसी द्वारा जारी सूची में अटल यूनिवर्सिटी बिलासपुर समेत यूनिवर्सिटीस को डिफाल्टर घोषित किया गया था। पर 6 माह बाद जारी सूची में लोकपाल नियुक्त करने के चलते इन्हें डिफाल्टर की श्रेणी से हटा लिया गया।

    लोकपाल नियुक्त करने हेतु विश्वविद्यालय के सेवानिवृत कुलपति,पूर्व जिला जज या न्यूनतम 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले प्राध्यापक पात्र है। यूजीसी ने ईमेल आइडी जारी कर निर्देश दिया है कि जो विश्वविद्यालय लोकपाल नियुक्त कर चुके हैं अथवा बाद में करेंगे तो ईमेल के जरिए लोकपालों की जानकारी साझा कर सकते है।

  • राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले, डिप्टी कलेक्टर इधर से उधर….

    राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले, डिप्टी कलेक्टर इधर से उधर….

    राज्य शासन ने बुधवार को राज्य प्रशासनिक सेवा अफसरों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए हैं।जारी लिस्ट में अनेक डिप्टी कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर इधर से उधर किए गए हैं।

  • नए कानून की जानकारी देने खरसिया में कार्यशाला आयोजित,आईपीसी अब बन गया बीएनएस, कई धाराएं बदले…

    नए कानून की जानकारी देने खरसिया में कार्यशाला आयोजित,आईपीसी अब बन गया बीएनएस, कई धाराएं बदले…


    खरसिया। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामगोपाल करियारे प्रभात पटेल एसडीओपी खरसिया के मार्गदर्शन पर खरसिया पुलिस विभाग द्वारा सोमवार को स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल ऑडिटोरियम ठाकुरदीया खरसिया में नवीन आपराधिक कानून 2023 पर आधारित कार्यशाला दंड संहिता से न्याय संहिता की ओर आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी खरसिया, प्रभात पटेल थाना प्रभारी, कुमार गौरव साहू , चौकी प्रभारी संजय नाग, अधिवक्तागण, पत्रकार व आम लोगों के बीच एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इस मौके पर बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग नए कानून को जानने उत्साह पूर्वक कार्यक्रम में भाग लिए।


    आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी कुमार गौरव साहू ने बताया कि 01 जुलाई से देश भर में नए कानून लागू कर दिया गया है। आज से सभी आपराधिक नए कानून के तहत दर्ज किए जाएंगे। आई पी सी, सीआरपीसी एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम की जगह तीन नए कानून न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम लागू हुए हैं। नए कानून के तहत एफआईआर से लेकर फैसला तक का समय सीमा तय कर दिया गया है। अब नए कानून में दंड के जगह न्याय पर बल दिया जाएगा। बताया कि शिकायत मिलने पर एफआईआर करने जांच पूरी करने अदालत के संज्ञान लेने, दस्तावेज दाखिल करने एवं ट्रायल पूरा होने के बाद फैसला सुनाने तक का समय तय कर दिया गया है, उन्होंने यह भी बताया कि नए कानून से मुकदमे जल्द निपटें जाएंगे वही आधुनिक तकनीकी के तहत इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को कानून का हिस्सा बनाया जाएगा। जिसमें मुकदमा निपटारे का रास्ता सरल हो सके। ये भी बताया की नए कानून में शिकायत समन व गवाही प्रक्रिया में इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य से न्याय का रास्ता सुगम होगा। इस मौके पर अध्यक्ष अधिवक्ता संघ  खरसिया, प्रेस क्लब खरसिया, भाजपा कांग्रेस के नेता, नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।  कार्यक्रम में मंच संचालन उप निरीक्षक लक्ष्मी नारायण राठौर ने किया।

  • आम नहीं…खास को भी नहीं छोड़ा…पाकेटमारों ने भाजपा नेताओं का भी किया जेब साफ…पुलिस कप्तान ने कहा..एक एक को पकड़ा जाएगा….

    आम नहीं…खास को भी नहीं छोड़ा…पाकेटमारों ने भाजपा नेताओं का भी किया जेब साफ…पुलिस कप्तान ने कहा..एक एक को पकड़ा जाएगा….

    बिलासपुर। केन्द्रीय मंत्री के प्रथम नगर आगमन के दौरान पाकेटमारी की घटना ने पुलिस को बेचैन कर दिया है। ऐसा पहली बार हुआ है कि इतने बड़े कार्यक्रम के बीच एक साथ आधा सैकड़ा लोगों का जेब पर पाकेटमारों ने साफ किया है। खबर के बाद पुलिस के माथे पर बल आना स्वभाविक है। जानकारी मिल रही है कि पाकेटमार गिरोह रायपुर से सक्रिय है। जब तोखन साहू पहली बार मंत्री बनकर रायपुर पहुंचे। इस दौरान भीड़ में घुसकर पाकेटमारों ने अपने मंसूबों को अंजाम दिया। इसके बाद बिलासपुर में भी आरोपी लोग सफल रहे है। बताया जा रहा है कि एक साथ इतने व्यापक स्तर पर बिलासपुर में पाकेटमारी की कभी शिकायत नहीं मिली है। जाहिर सी बात है कि पाकेटमार गिरोह के सदस्य ना केवल बाहरी हैं..बल्कि अपने मंसूबों को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिये हैं।
    रेलवे स्टेशन से लेकर नेहरू चौक फिर राममंदिर और फिर भाजपा कार्यालय तक केन्द्रीय मंत्री के प्रथम नगर आगमन को सभी ने उत्साह के साथ पर्व के रूप में मनाया है। नगर के प्रमुख चौक चौराहों पर तोखन साहू का जनता, व्यापारी, सामाजिक संगठनों के अलावा कर्मचारियों ने फूल माला से स्वागत किया। इस दौरान स्वागत के पीछे पाकेटमारों का भी दल हर स्वागत स्थल पर अपने काम को अंजाम दिया।
    पाकेट मारों ने पाकेटमारी के काम को अंजाम देते समय आम और खास किसी को नहीं छोड़ा। इसी क्रम में तोखन साहू का स्वागत करने पहुंचे भाजपा नेताओं को भी गिरोह के सदस्यों ने निशाना बनाया है। जानकारी के अनुसार भाजपा के वरिष्ठ नेता ,जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान, महेश चन्द्रिकापुरे, पूर्व पार्षद व्ही.रामाराव,बालेन्दु रजक समेत जगदीश,राजेश मिश्रा, राम साहू के जेब से पाकेटमारों ने वालेट पार कर दिया। सभी नेताओं ने बताया कि जेब में मिलाकर हजारों से अधिक रूपये थे। इसके अलावा एटीएम,आधार,पैन कार्ड भी थे। साथ ही प्रमुख दस्तावेज भी पाकेटमारों ने साफ कर दिया है।
    फिलहाल पुलिस की चिन्ता बढ़ गयी है। पता लगाया जा रहा है कि पाकेटमारी के पीछे क्या कोई संगठित गिरोह काम कर रहा। यह भी जानकारी एकत्रित की जा रही है कि एक साथ पाकेट मारने वाले कहीं बाहर से तो नहीं आए हैं।
    एक एक लोगों की होगी तलाश
    पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था बहुत जरूरी है। आरोपियों ने भीड़ का फायदा उठाकर जेब में हाथ डाला है। एक आरोपियों को पकड़ा जाएगा। सीसीटीवी खंगाला जा रहा है। जल्द ही कार्रवाई भी नजर आएगी और आरोपी भी।

  • रंगे हाथ घुस लेते हुए पकड़े गए नगर निगम के असिस्टेंट इंजीनियर और सब इंजीनियर बिल पास करने की आवाज में लेते थे दो फ़ीसदी कमिशन एसीबी की टीम के द्वारा अधिकारियों के घर में जाकर छापा मार कार्यवाही खंगाला जा रहा संपति का रिकॉर्ड….

    रंगे हाथ घुस लेते हुए पकड़े गए नगर निगम के असिस्टेंट इंजीनियर और सब इंजीनियर बिल पास करने की आवाज में लेते थे दो फ़ीसदी कमिशन एसीबी की टीम के द्वारा अधिकारियों के घर में जाकर छापा मार कार्यवाही खंगाला जा रहा संपति का रिकॉर्ड….

    कोरबा नगर निगम के असिस्टेंट इंजीनियर (AE) और सब इंजीनियर (SE) को ACB ने 35 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों अफसर बिल पास कराने की एवज में ठेकेदार से 2 फीसदी कमीशन मांग रहे थे।

    जानकारी के मुताबिक, कोरबा के गोढ़ीपारा निवासी मानक साहू नगर निगम में ठेकेदारी करता है। उसका काम दर्री जोन में चल रहा है। ठेकेदार ने 21 लाख रुपए का निर्माण कार्य कराया था। इसका रनिंग और फाइनल बिल बनाकर भुगतान के लिए निगम कार्यालय में जमा किया था। इस दौरान AE डीसी सोनकर ने बिल पास करने के लिए 2 फीसदी कमीशन की मांग की।

    कमीशनखोरी से परेशान होकर ठेकेदार ने ACB से की शिकायत

    ठेकेदार मानक साहू कमीशन नहीं देना चाहता था। निगम ऑफिस में चल रहे कमीशनखोरी से वह परेशान हो गया था, जिसके चलते उसने शिकायत ACB से कर दी। मामले के साक्ष्य जुटाने के बाद ACB ने मंगलवार को ट्रैप का आयोजन किया।

    42 हजार रुपए मांगा, 35 हजार रुपए में सौदा

    योजना के तहत ठेकेदार ने AE से संपर्क किया तो उसने 2 फीसदी कमीशन के हिसाब से 42 हजार रुपए मांगे। इस पर ठेकेदार ने पैसे कम करने के लिए कहा और मामला 35 हजार रुपए में तय हो गया। इसके बाद ठेकेदार मंगलवार को रुपए लेकर निगम ऑफिस पहुंच गया।

    एई बोला- एसई को दे दो पैसे, दोनों गिरफ्तार

    योजना के तहत मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे ठेकेदार मानक साहू पैसे लेकर AE डीसी सोनकर के पास पहुंचा। वहां सोनकर ने दर्री जोन कार्यालय के सब इंजीनियर देवेंद्र यादव को रुपए देने के लिए कहा। इसके बाद मानक साहू दर्री कार्यालय पहुंचा।

    वहां सब इंजीनियर देवेंद्र यादव को 35 हजार रुपए दिए। तभी ACB टीम ने छापा मारकर उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद AE को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एसीबी की टीम धारा 7,12 पीसी एक्ट 1988 के तहत कार्रवाई कर रही है।

  • कुमार गौरव साहू ने संभाली खरसिया थाने की कमान….

    कुमार गौरव साहू ने संभाली खरसिया थाने की कमान….


    खरसिया। खरसिया थाने में थाना प्रभारी के रूप में निरीक्षक कुमार गौरव साहू ने पदभार संभाल लिया है। नगर निरीक्षक कुमार गौरव साहू इससे पूर्व रायपुर जिले में पदस्थ थेे। नगर निरीक्षक के रूप में अनुभवी अधिकारी की पदस्थापना से अपराध दरों में निश्चित तौर पर कमी आयेगी। नये थाना प्रभारी से उम्मीद जगी है कि वे आम जनता से मधुर संबंध बना कर अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने में सफल होंगे।


    गौरतलब है कि पुलिस कप्तान ने रायपुर से आये अनुभवी नगर निरीक्षक कुमार गौरव साहू को खरसिया थाना की कमान सौंपी है। रायगढ़ जिले में यह उनकी पहली पदस्थापना है। 2008 बैच के कुमार गौरव साहू खरसिया थाना की कमान संभालते हुये मीड़िया से रूबरू हुये तथा क्षेत्र तथा क्षेत्रवासियों के व्यवहार एवं पीड़ितों के कमजोर मनोबल के कारण बढ़ते अपराधों के संबंध में बेबाकी से चर्चा की। मीड़िया से चर्चा करते हुये नव पदस्थ नगर निरीक्षक ने कहा की खरसिया मेरे लिये नयी जगह है, यहां आम जनता के सहयोग से उनके साथ मधुर संबंध बना कर कानून के प्रति व्याप्त भ्रम को दूर करना, पुराने लंबित प्रकरणों का निराकरण करने के साथ साथ वरिष्ठ अधिकारीयों के मार्गदर्शन पर कार्य करते हुये अपराध तथा अपराधियों पर अंकुश लगाकर पूरे क्षेत्र में कानून व्यवस्था और पुलिस के प्रति विश्वास पैदा करना मेरी प्राथमिकता है, साथ ही जुआ, सट्टा, षराबखोरी जैसी सामाजिक बुराईयों को भी बहुत शिद्दत के साथ समाप्त किया जायेगा। नगर की चरमरायी यातायात व्यवस्था और जगह जगह लग रहे जाम के संबंध में उन्होंने कहा कि नगर पालिका से सामंजस्य कर नगर की बदहाल यातायात को सुधारने की कवायद की जायेगी। युवा और उर्जावान अधिकारी की पदस्थापना से क्षेत्रवासियों में उम्मीद जगी है कि नगर की बदहाल यातायात व्यवस्था में सुधार के साथ साथ नगर में बढ़ रहे अपराधों में निश्चित तौर पर कमी आयेगी, अपराधियों के हौंसले पस्त होंगे और क्षेत्र में अमन चैन कायम होगा।