खरसिया। बाबा कीनाराम की 423 जयंती की तैयारी को लेकर आश्रम को पूरी तरह सजाया गया वही श्री सर्वेश्वरी समूह के आश्रम प्रमुख बाबा आत्माराम के मार्गदर्शन में पूजा पाठकर हवन किया गया उसके पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। सर्वेश्वरी समूह से जुड़े दिनेश केशरी ने बताया प्रतिदिन बाबा के दर्शन पाने के लिए भक्त दूर-दूर से आते हैं, लेकिन गुरु पूर्णिमा और बाबा की जयंती के दिन खरसिया सहित आसपास से काफी संख्या में श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए आते है। ठाकुरदिया वार्ड नं.18 में श्री सर्वेस्वरी समूह में बाबा किनाराम का आश्रम है। अघोराचार्य बाबा कीनाराम का जन्म सन् 1693 भाद्रपद शुक्ल को चंदौली के रामगढ़ गाँव में अकबर सिंह के घर हुआ। बारह वर्ष की अवस्था में विवाह अवश्य हुआ पर वैराग्य हो जाने के कारण गौना नहीं कराया। ये देश के विभिन्न भागों का भ्रमण करते हुए गिरनार पर्वत पर बस गये।
कीनाराम सिद्ध महात्मा थे और इनके जीवन की अनेक चमत्कारी घटनाएं प्रसिद्ध हैं। वाराणसी: जिले में अघोर आचार्य बाबा कीनाराम का आश्रम है. मान्यता यह भी है कि बाबा किनाराम को भगवान शिव का अवतार भी माना जाता है। कौशिक, दिनेश केशरी, नारायण चक्रधारी, नित्यानंद, धनसाय यादव, नंदलाल सहित सैकड़ों भक्तों ने इस अवसर पर पूजा पाठ कर प्रसाद ग्रहण किया।
गर्ग परिवार( नवापारा वाले) द्वारा 28 अगस्त से 3 सितंबर तक कन्या विवाह भवन में करवाया जा रहा है श्रीमद भागवत कथा का आयोजन
खरसिया। कहा गया है कि भागवत कथा बड़े ही पुण्य कर्म करने वालों को प्राप्त होती है भागवत कथा का आयोजन करने तथा सुनने के अनेक लाभ हैं इसे आयोजित कराने तथा सुनने वाले व्यक्तियों परिवारों के पितरों को शांति और मुक्ति मिलती है इसे सुनने के क्रम में आध्यात्मिक ज्ञान की प्राप्ति करते हुए आप सांसारिक दुखों से निकल पाते हैं एवं सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है।धर्म नगरी खरसिया की पावन धरा पर पितृमोक्षार्थ सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन गर्ग परिवार (नवापारा वाले) के द्वारा दिनांक 28 अगस्त से 3 सितम्बर तक स्थानीय कन्या विवाह भवन में करवाया जा रहा है।कथा स्थल पर भव्य वॉटरप्रूफ पांडाल का निर्माण कराया गया है जिसमें सुसज्जित मंच का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है।
कथा श्रवण हेतु पूरे नगर सहित अंचल के लोगो को निमंत्रण पत्र देकर कथा में शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त करने का आग्रह किया गया है व्यास पीठ पर विराजमान बृन्दावन से पधार रहे मानस मर्मज्ञ परम् पूज्य आचार्य श्री अतुल कृष्ण भारद्वाज जी महाराज के श्रीमुख से कथा का रसास्वादन कराया जाएगा। उक्त कथा का आयोजन गर्ग परिवार खरसिया,नवापारा,बोजिया,बांकीमोंगरा, कोटमी,चंद्रपुर, बरमकेला,बिलासपुर वाले द्वारा स्थानीय कन्या विवाह भवन में दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक करवाया जावेगा,जिसका लाइव प्रसारण यू ट्यूब के माध्यम भी किया जावेगा।
खरसिया। धर्म की नगरी खरसिया के छपरी गंज स्थित झुुंझनु वाली दादी राणी सती मंदिर में दादी जी का भादवा अमावस्या बड़ी धुम धाम से राणी सती सेवा समिति द्वारा 26 एवं 27 अगस्त दो दिन मनाया जावेगा। राणी सती सेवा समिति के अमोल अग्रवाल (भुरू) ने बताया कि दादी भक्तों के लिए भादवा अमावस्या के अवसर पर दो दिवसीय उत्सव दादी सती मंदिर में मनाने की तैयारी जोरो से चल रही है।
26 अगस्त शुक्रवार को रतजगा एवमं 27 अगस्त को चुंदड़ी चूड़ा सिंगार सुबह 10 बजे, आरती पूजन सुबह 11 बजे इसके पश्चात भंडारे का प्रसाद दोपहर 12:30 बजे से प्रारम्भ होगा उसके बाद जमशेदपुर के प्रसिद्ध मंगल पाठ वाचक सूरज शर्मा व संतोष शर्मा आएगी। दादी जी के मंगल पाठ में भक्तों के लिए बैठने की व्यवस्था समिति द्वारा विशेष की गई है। दादी राणी सती जी के मंदिर को रंग बिरंगी विद्युत झालरो से सजाया गया है। श्री झुंझनु वाली राणी सती धर्मादा ट्रस्ट व राणी सती सेवा समिति के सभी लोग कार्यक्रम को भव्यता देने में दिन रात लगे हुए है।
सायबर अपराध रोकने चैम्बर ने किया कार्यशाला का आयोजन
सायबर अपराध को रोकने सरल तरीके से समझाया नंदकिशोर गौतम थाना प्रभारी ने
खरसिया- ऑनलाइन फ्राड को केवल जागरूक होकर रोका जा सकता है। उक्त बातें छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ कामर्स खरसिया एवं रायगढ़ पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ऑनलाइन फ्राड सायबर एवं सिक्योरिटी जागरूकता कार्यशाला के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अनुविभागीय अधिकारी पुलिस निमिशा पांडेय ने कही। उन्होंने चैम्बर द्वारा आयोजित किये जा रहे कार्यशाला में आयोजको को बधाई देते हुए कहा की फ्रॉड कभी भी किसी के साथ हो सकता है जिसे आप की सतर्कता से बहुत आसानी से रोका जा सकता है अन्यथा फ्राड होने के बाद उसे सुलझाना उतना ही कठिन है अतः हमें हमेशा सचेत रहने की जरूरत है। कार्यशाला में थाना प्रभारी नंदकिशोर गौतम ने विस्तार से समझाते हुए बताया कि डिजिटल डिजिटल अपराध को केवल आप ही रोक सकते हैं जागरूक होकर कोई अपराध होने से पहले उसे रोकने का प्रयास करना उचित होता है फर्जी खाता खुल जाते हैं और उस व्यक्ति को पता भी नहीं होता उन्होंने वर्तमान में विभिन्न तरीकों से हो रहे काट के बारे में जानकारी देते हुए बताया व्हाट्सएप में मैसेज में +92 से मैसेज आते हैं जिसमें लिंक होता है उसे बिना जानकारी की क्लिक न करें नए नए एप्लीकेशन डाउनलोड करवाए जाते हैं जिससे आपकी पूरी जानकारी उन्हें मिल जाती है मोबाइल में मिलने वाली लोन और लाटरी संबंधित मैसेजों से हमेशा बचे काल पर किसी भी व्यक्ति को अपनी अधिक जानकारी ना देवे उन्होंने ओटीपी शेयर ना करने की जानकारी देते हुए बताया कि भूलवश अगर ओटीपी शेयर हो जाता है तो इसके लिए हमें अपने बैंक के माध्यम से गई रकम को लौटाने में तत्काल एक्शन लेना पड़ता है अन्यथा वह रकम हमें बहुत मुश्किल से प्राप्त होती है। कार्यशाला में चौकी प्रभारी अमिताभ खांडेकर ने भी अपने अनुभव से उपस्थित व्यापारियों को ऑन लाईन फ्राड से बचने के विभिन्न सुझावों से अवगत कराया।
उक्त अवशर पर प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक अग्रवाल,प्रदेश मंत्री सुनील शर्मा,खरसिया इकाई संरक्षक अशोक अग्रवाल(दीपक ट्रेडर्स) ने भी कहा कि सभी व्यापारी आज के इस अनुभव को अपने स्तर पर अपने परिचित लोगो को साझा कर जागरूकता अभियान को जन जन तक पहुँचा कर फ्राड होने से बचने हुतु प्रेरित करें। खरसिया ईकाई अध्यक्ष रामनारायण सोनी सन्टी ने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश चैंबर के आव्हान पर पुलिस विभाग के सहयोग से पूरे छत्तीसगढ़ में कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है जिससे व्यापारियों के साथ हो रहे फ्राड जिसमे मुख्य रूप से व्यापारियों से मुख्यतः तीन प्रकार के फ्रॉड होते हैं बिजनेस संबंधी, खाता संबंधी, व्हाट्सएप संबंधी फ्रॉड, होते हैं। बदलते तकनीकी युग में बैंकिंग सुविधाओं का ऑनलाइन प्रयोग करते हुए हम अज्ञानता वस फर्जी वेबसाइटओं के चंगुल में आकर आर्थिक नुकसान के शिकार बन जाते हैं कुछ सावधानियां रखने पर ऐसे नुकसान से बचा जा सकता है । कार्यक्रम में उपस्थित खरसिया चैम्बर में जुड़े 44 नए सदस्यों को आजीवन सदस्यता प्रमाण पत्र एवँ कार्ड का वितरण मुख्य अतिथि निमिशा पांडेय के हाथों प्रदान किया गया। कार्यक्रम का आभार प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर सचिव जयप्रकाश अग्रवाल,मदन गर्ग,छेदी शर्मा, सुनील बगई,शंकर मेघानी,प्रमोद अग्रवाल, तरुण शर्मा,गोवर्धन ठाकुर,धीरज राठौर,हरसुख पटेल,जगदीश अग्रवाल,दिलीप साह,गणेश फोटवानी(एल्डरमैन),कोषाध्यक्ष नानक अम्बवानी,कैलाश शर्मा (पत्रकार),मुकेश लहरे (पत्रकार),गोपाल नायक (पत्रकार),राघवेंद्र वैष्णव (पत्रकार),लायंस क्लब अध्यक्ष अमित अग्रवाल, सराफा संघ अध्यक्ष विजय अग्रवाल,सहित अनेक व्यापारी,नागरिक उपस्थित थे।
खरसिया। सामाजिक धार्मिक कार्यों में अग्रणी रहने वाली संस्था मारवाड़ी युवा मंच द्वारा नगर में समय समय पर जरूरत मंदो के लिए डॉक्टरों के कैम्प कोरोना काल मे लोगों को मास्क वितरण व जरूरत मंदो को निःशुल्क ऑक्सीजन सिलेंडर वितरण के साथ ही स्वच्छता जागरूकता अभियान भी चलाया गया था इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच का राष्ट्रीय प्रकल्प नेत्रदान अंगदान व देहदान 13 अगस्त से 21अगस्त तक मनाया गया इस बीच अपनी अपनी सुविधा के अनुसार मारवाड़ी युवा मंच की शाखाओं ने इस विषय से सम्बंधित कार्यक्रम करवाये वही खरसिया मायुम शाखा द्वारा दो कार्यक्रम करवाये गए है जिसमे पहला कार्यक्रम नेत्रदान करने के लिए लोगों में जागरूकता आये उसके लिए सार्वजनिक जगहों पर बैनरों के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जाएगा तो वही दूसरा कार्यक्रम में नेत्रदान जागरूकता मैसेज भेजकर सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को नेत्रदान के प्रति जागरूक करना जिससे लोगों में नेत्रदान के प्रति जागरूकता आये। आज 21 अगस्त को सिविल हॉस्पिटल खरसिया और सार्वजनिक जगहों में बैनरों के माध्यम से लोगों में नेत्रदान के प्रति जागरूकता आये उसके लिए मायुम साथियों के द्वारा प्रयास किया जा रहा है। आज हुए इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष जगदीश मित्तल, प्रहलाद बंसल, राकेश अग्रवाल (आस्था) मोहन गर्ग, महेश मित्तल, शिविल हॉस्पिटल प्रभारी डॉ दिलेश्वर पटेल, अमर सिंह जांगड़े मौजूद रहे।
खरसिया। सावन माह के अंतिम दिन 11 अगस्त को जिला मुख्यालय सहित जिले भर में भाई और बहन के स्नेह का पर्व रक्षाबंधन र्हष उल्लास के साथ मनाया गया, रिमझिम फुहारों के बीच बहनों ने अपने भाईयों की कलाई पर विश्वाश व जिम्मेदारी का धागा बांधा। रक्षाबंधन पर्व को लेकर अंचल में धूम रही, भाइयों की कलाई पर बहनों ने प्यार का धागा बांधा, इसके साथ बाजार में भी जमकर रौनक रही।
रक्षाबंधन भाई बहन के स्नेह व प्रेम की ड़ोर में बंधा एैसा पर्व है जिसे परस्पर विश्वाश की ड़ोर ने सदियों से बांध रखा है। भाई बहन का स्नेह और लगाव हमेशा बरकरार रहता है, क्योंकि बहन कभी बाल सखा, कभी मां, तो कभी पथ प्रदर्शक बन भाई को रास्ता दिखाती है, तो वहीं भाई कभी पिता तो कभी मित्र बनकर बहन को आगे बढ़ने का हौंसला देता है। रक्षाबंधन का त्यौहार इस बार 11 और 12 अगस्त को मनाया गया बाहर रहने वाले भाइयों को बहने कोरियर और डाक के माध्यम से पहले ही राखी भेज चुकी हैं वही शहर के बाजारों में भी राखियों की दुकानें सजी रही बाजार के साथ घरों में भी इसकी तैयारियां पहले से ही शुरू हो चुकी थी।
राखी के त्यौहार के लिये भाईयों में जहां विशेष उत्साह देखा गया वहीं बहनें भी इस पर्व के लिये पहले से तैयारी में जुटी हुयीं थी। राखी के त्यौहार में बाजार में रौनक रही, मिठाईयों के साथ साथ उपहारों के दुकानों में भी भारी भीड़ देखी गयी।
जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी अपने बेबी पाउडर की बिक्री बंद करने जा रही है। जॉनसन एंड जॉनसन (Johnson & Johnson) ने फैसला किया है कि साल 2023 में दुनिया भर में इस पाउडर की बिक्री पर रोक लगा दिया जाएगा। जबकि कंपनी का यह बेस्ट सेलर टैल्क पाउडर था। लेकिन कंपनी ने योजना बनाई है कि दुनियाभर में टैल्क बेस्ड बेबी पाउडर की जगह कॉर्नस्टार्च बेस्ड बेबी पाउडर को बेचा जाएगा। यूएस में हजारों ग्राहकों द्वारा मुकदमा किए जाने को लेकर कंपनी ने इस बेबी पाउडर की बिक्री पर रोक लगाने का फैसला किया है।
जॉनसन एंड जॉनसन के खिलाफ आ चुके हैं 38,000 मामले
जानकारी दें कि जॉनसन एंड जॉनसन ने अमेरिका और कनाडा में अपने बेबी पाउडर की बिक्री पर 2020 से ही रोक लगा चुकी है। कंपनी के खिलाफ करीब 38,000 से अधिक मामले चल रहे हैं। दर्ज केस में ज्यादातर महिलाओं ने यह दावा किया है कि इसके इस्तेमाल के बाद उन्हें ओवेरियन कैंसर हो गया। अमेरिकन रेग्युलेटर्स ने भी इसको लेकर एक चौंकाने वाला दावा किया था। कहा था कि उन्हें कंपनी के बेबी पाउडर में कैंसर (Cancer) पैदा करने वाले तत्व मिले हैं। बाद में जॉनसन एंड जॉनसन ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए सभी का खंडन किया था। कंपनी ने प्रोडक्ट हटाने को लेकर दावा किया था कि उत्तरी अमेरिका में बिक्री में गिरावट आ गई थी, जिस कारण कंपनी ने उस प्रोडक्ट को ही मार्केट से हटा लिया था।
बेबी पाउडर के बारे में जानें
आपको बता दें कि जॉनसन एंड जॉनसन के बेबी पाउडर में यूज होने वाला टैल्क (Talc) दुनिया का सबसे सॉफ्ट मिनरल है। इसका निर्माण कई देशों में होता है। पेपर, प्लास्टिक्स और फार्मास्यूटिकल्स सहित कई इंडस्ट्रीज में इसका इस्तेमाल बड़े पैमाने में किया जाता है। नैपी रैश एवं अन्य तरह के पर्सनल हाइजीन में इसका इस्तेमाल किया जाता है। अमेरिकी महिलाओं का दावा है कि इसमें एसबस्टस (asbestos) मिला है। जिसके कारण शरीर में कैंसर हो रहा है।
खरसिया। धर्म नगरी के रूप में संपूर्ण छत्तीसगढ़ सहित देश में प्रसिद्ध खरसिया नगरी जिसे अपनी एकता और सद्भावना सहित लगातार बड़े धार्मिक सांस्कृतिक और सामाजिक आयोजन करने के लिए भी जाना जाता है के सियाराम सखा मंडल के जोशीले युवाओं के द्वारा नगर के सहयोग से विशाल संगीतमय श्री राम कथा का आयोजन 7 सितंबर से 15 सितंबर 2022 तक दोपहर 3 से 6 तक टाउन हॉल मैदान खरसिया में किया गया है। श्री राम कथा की अविरल भक्तिमय रस धारा की अमृत वर्षा कथा व्यास पूज्य श्री राजन जी महाराज के श्री मुख से होगी। कथावाचक श्री राजन जी महाराज का भव्य स्वागत 7 सितंबर प्रातः 8:00 बजे रायगढ़ चौक में किया जावेगा। 7 सितंबर बुधवार प्रातः 9:30 बजे श्री राम जानकी मंदिर खरसिया से विशाल एवं भव्य शोभा यात्रा प्रारंभ की जावेगी जो संपूर्ण खरसिया नगर का भ्रमण करते हुए कथा स्थल टाउन हॉल मैदान तक जावेगी।
प्रबुद्ध जनों के आशीर्वाद एवं सुझाव हेतु आयोजित की गई बैठक
विशाल एवं भव्य संगीतमय श्री राम कथा के सफल एवं वृहत आयोजन हेतु स्थानीय कन्या विवाह भवन में सियाराम सखा मंडल के युवा सदस्यों द्वारा खरसिया के गणमान्य नागरिकों प्रबुद्ध जनों जिन्हें पूर्व में बड़े धार्मिक आयोजन करने का अनुभव रहा है, का आशीर्वाद एवं आयोजन के संबंध में उनके सुझाव और सहयोग प्राप्त करने के लिए एक बैठक आयोजित की गई।
आज की बैठक में गणमान्य नागरिकों, प्रबुद्ध जनों, वरिष्ठ नागरिकों, सहित प्रेस क्लब, रोटरी क्लब, लायंस क्लब, मारवाड़ी युवा मंच, हेल्पिंग हैंड्स, गायत्री परिवार ट्रस्ट, श्री श्याम कुटुंब, बोल बम सेवा समिति स्टेशन चौक, श्री श्याम मित्र मंडल, गौशाला समिति, चेंबर ऑफ कॉमर्स, राइस मिल एसोसिएशन सहित नगर के सभी धार्मिक सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने अपनी भागीदारी दर्ज की एवं सभी के द्वारा श्री राम कथा का आयोजन करने वाले युवाओं की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए उनके कार्य की सराहना की उनका कहना था कि जहां आज का युवा अपनी धर्म और संस्कृति से विमुख होते हुए गलत संगति में पड़ता जा रहा है वही हमें हमारे खरसिया नगर के बच्चों और युवाओं पर गर्व है कि वह अपनी धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए इतने बड़े धार्मिक कार्य आयोजित कर रहे हैं। हम सभी का स्नेह आशीर्वाद और संपूर्ण सहयोग इस आयोजन के साथ ही युवाओं द्वारा आगे होने वाले अन्य आयोजनों के लिए भी रहेगा और अपने अपने सुझाव देते हुए तन, मन, धन, और श्रम के साथ अपना संपूर्ण सहयोग देने एवं श्री राम कथा को भव्य रूप प्रदान किया जाएगा।
आयोजन के सफल बनाने के लिए अनेक संगठनों और सेवा संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा अलग-अलग जिम्मेदारी और जवाबदारी निभाने की बात कही गई। बैठक का समापन सहभोज के साथ संपन्न हुआ।
खरसिया। पवित्र सावन महीना प्रारंभ हो चुका है शिवालयों में हर-हर महादेव के नारे गूंजने लगे हैं गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया जा रहा है। इसके साथ ही केसरिया कपड़े पहने शिवभक्तों के जत्थे गंगा का पवित्र जल शिवलिंग पर चढ़ाने निकल पड़े हैं। खरसिया नगर के होनहार युवक दीपक गर्ग ने 31 जुलाई को दोपहर 3 बजे के लगभग सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर 105 किलोमीटर की पैदल यात्रा करते हुए बिना रुके 01 अगस्त को बाबा बैजनाथ धाम पहुँचकर सुबह 10 बजे के लगभग अपनी डाक कांवड़ से लाये गंगाजल को शिवलिंग पर अर्पित कर अपने परिवार और नगरवासियों की खुशहाली के लिए भोलेबाबा से प्रार्थना की। विदित हो की दीपक गर्ग नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी रामचरण अग्रवाल के पुत्र हैं ।
बाबा बैजनाथ की यह पैदल कांवर यात्रा ऐसी आलौकिक यात्रा है कि जो बाबा को निस्वार्थ भाव से कावड़ चढ़ाता है उसकी सभी मनोरथ बाबा पूर्ण करते हैं एवं उसके पश्चात उनके मन में जो अनुभूति होती है उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। दीपक गर्ग ने सभी से निवेदन करते हुए कहा है अपने जीवन में एक बार बाबा बैजनाथ एवं बाबा बासुकीनाथ की कांवड़ अवश्य चढ़ाएं।
खरसिया। सावन महिने के पावन अवसर पर खरसिया में स्थित नगर के प्रसिद्ध शिव मंदिर भगत तालाब में शिवरात्रि का पर्व शिव परिवार द्वारा बडे ही धूमधाम एवं भव्यवतापूर्वक मनाया गया। इस दौरान शिव परिवार द्वारा शिवरात्रि के पावन पर्व पर देवो के देव भगवान महादेव का विशेष रूप से श्रृंगार किया गया। शाम को भजन संध्या के पश्चात् भगवान भोलेनाथ की महाआरती की गयी तथा भक्तों का प्रसाद का वितरण किया गया।
विदित हो कि श्रावण मास भगवान शिव को अत्यधिक प्रिय है, प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी खरसिया के विभिन्न शिव मंदिरों में सावन शिवरात्रि के अवसर पर बडी संख्या में भगवान भोले शंकर के भक्तों द्वारा विशेष पूजा अर्चना की गई। इसी कडी में खरसिया के प्रसिद्ध भगत तालाब जो कि अपनी रंगीन मछ़लियों की वजह से पूरे छत्तीसगढ में मछली तालाब के नाम से प्रसिद्ध है वहां स्थित शिव मंदिर में शिव परिवार द्वारा सावन मास के शिवरात्रि के अवसर पर पूरे मंदिर को विशेष तौर पर फुलों एवं रंगीन झालरों से सजाया गया था। शिवरात्रि के पावन आवसर पर शिव मंदिर भगत तालाब में भगवान शिव के भक्तों का दिन भर तांता लगा रहा। वहीं शिव परिवार द्वारा शिव मंदिर में शिवरात्री का पर्व बडे ही धूमधाम से मनाते हुए भोले भंडारी का विषेश रूप से श्रृगांर किया गया।
शिव मंदिर भगत तालाब में रात्रि 7 बजे से बाबा के भक्तों द्वारा भोले शंकर एवं मॉं पार्वती के भजनों से बाबा को भाव विभोर किया गया। इस दौरान बाबा भोलेनाथ के भक्त बाबा के भजनों पर मस्ती के साथ थिरकते दिखे वहीं रात्रि में शिव परिवार द्वारा देवों के देव महादेव की आरती के पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान शिवमण्ड़ल के विजय अग्रवाल, पवन अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, दिनदयाल अग्रवाल, मुन्ना अग्रवाल, नारायण चक्रधारी, मुकेश अग्रवाल, विकास कबुलपुरिया, विनोद अग्रवाल, कन्हैया राठौर, शेरू शर्मा, राधे अग्रवाल, आकाश शर्मा, महिला मण्ड़ल की शकुन्तला देवी अग्रवाल, मनीषा अग्रवाल, रेखा अग्रवाल, आशा अग्रवाल, नंदिनी गोयल सहित नगर के अन्य शिवभक्त उपस्थित थे।