अद्भुत संयोग… श्रावण माह में होंगे 5 सोमवार, शुरुआत और समापन पर भी सोमवार, भगवान शिव को प्रिय है यह वार
सुनील अग्रवाल खरसिया। आज से प्रारंभ हो रहे सावन माह में एक अद्भुत संयोग यह रहेगा कि इस माह की शुरुआत भोलेनाथ के प्रिय दिवस सोमवार से होगी और समापन भी सोमवार को ही होगा। इस माह में इस बार पांच सोमवार रहेंगे। 22 जुलाई सोमवार को श्रावण मास का शुभारंभ होगा और 19 अगस्त सोमवार को रक्षाबंधन पर समापन होगा।
खास बात यह भी रहेगी कि 22 जुलाई को सावन श्रवण नक्षत्र, प्रीति और सर्वार्थ सिद्धि योग में रहेगा। । वैसे इस माह में खरीदारी के लिए कई अन्य शुभ योग भी रहेंगे। सावन माह का अंतिम दिन 19 अगस्त को होगा, तब इस दिन शुक्ल पक्ष की की पूर्णिमा निधि रहेगी, जो अत्यंत शुभ होती इस दिन शोभन योग रहेगा। श्रावण मास में भोलेनाथ ही नहीं बल्कि महिलाओं के लिए मंगला गौरी पूजन के भी चार दिन मिलेंगे। श्रावण में चार मंगलवार मंगला गौरी यानी मां पार्वती की भी पूजा होगी। इस बार सावन का महीना 22 जुलाई से शुरू होगा और इसका समापन 19 अगस्त को होगा। इस बार के सावन में खास बात यह कि सावन के पहले दिन और आखिरी दिन भी सोमवार ही रहेगा। मान्यता है कि सावन सोमवार व्रत रखने से भोलेनाथ प्रसत्र होते हैं और सुख-समृद्धि प्राप्त होती है।
पहले दिन 22 को प्रीति और सर्वार्थ सिद्धि योग में होगी सावन की शुरुआत, समापन पर 19 को शोभन योग
इन तिथियों में सावन सोमवार पहला सावन सोमवार 22 जुलाई, दूसरा 29 जुलाई, तीसरा 5 अगस्त, चौथा 12 अगस्त और पांचवां सावन सोमवार 19 अगस्त को रहेगा।
मंगला गौरी पूजन तिथि 23 जुलाई, 30 जुलाई, 6 जुलाई व 13 जुलाई को मंगलवार पर मंगला गौरी पूजन की जाएगी इस दिन मां पार्वती की विशेष पूजा की जाती है। मान्यता है कि सावन माह शिव और प्रकृति की पूजा का संदेश देता है। शिव कल्याणकारी हैं, उन्हें प्रसन्न करने उनके साथ पीपल व वट आदि वृक्षों की पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्य अवश्य करना चाहिए।
सावन में ये रहेंगे शुभ योग 22 जुलाई को सूर्योदय से रात 11:40
एक सर्वार्थ सिद्धि योग के अलावा प्रीति (4) योग व श्रवण नक्षत्र योग रहेगा। 23 जुलाई को सुबह 5:57 से दोपहर 12:05 की एक द्वि-पुष्कर योग रहेगा। इसके बाद पूरे घर में 7 दिन श्रावण माह में सर्वार्थ सिद्धि योग पार्ट रहेंगे। समापन पर 19 अगस्त को सूर्योदय से शाम 7:30 तक शोभन योग व पूर्णिमा तिथि सोमवार रहेगा।
कान्हा की भक्ति शुरू होगी
7 अगस्त से सावन माह में ही श्रीकृष्ण भगवान की भक्ति भी शुरू हो जाएगी। इस दिन रात हरियाली तीज से मंदिरों से मंदिरों में झूले लगना शुरू होंगे। जन्माष्टमी तक मंदिरों व घरों में श्रीकृष्ण भक्ति के कई उत्सव होंगे।
Blog
-

22 जुलाई से शुरू होगा सावन 19 अगस्त को रक्षाबंधन पर होगा समापन, 4 मंगला गौरी व्रत पूजन भी होंगे
-

मासूम के अपहरण मामले में तीन आरोपियों को उम्र कैद..खरसिया का चर्चित शिवांश अपहरण मामला..
खरसिया। खरसिया निवासी 6 वर्षीय बालक शिवांश अग्रवाल के अपहरण के बहुचर्चित मामले में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश जितेंद्र कुमार ठाकुर ने तीन आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। तत्कालीन पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना प्रभारी विवेक पाटले एवं रायगढ़ जिले की पूरी पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों के कब्जे से बच्चे शिवांश को सकुशल बरामद किया था। बेहतर पुलिस विवेचना के आधार पर सुनवाई के दौरान शासन पक्ष की ओर से अधिवक्ता विमल महंत ने पैरवी की।
प्रकरण में खिलावन दास महंत उर्फ निखिल, संजय सिदार एवं अमर दास महंत को सजा सुनाई गई है, जबकि इसी मामले के चौथे आरोपी प्रीतम दास महंत को दोष मुक्त कर दिया गया है. उक्त आरोपियों पर धारा 363, 364-क,368 एवं 120-बी भारतीय दंड संहिता का अपराध पंजीबद्ध किया गया था। तत्कालीन थाना प्रभारी विवेक पाटले ने मामले की विवेचना पूरी कर अभियोग पत्र 16 मई 2021 को खरसिया के न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी के न्यायालय में प्रस्तुत किया क्योंकि यह प्रकरण सत्र न्यायालय के द्वारा विचारणीय होना था इस वजह से इस प्रकरण को रायगढ़ के सत्र न्यायालय में भेज दिया गया था।
क्या है पूरा मामला
अभियुक्त खिलावन दास महंत उर्फ निखिल कुमार महंत प्रार्थी रमेश अग्रवाल के यहां कुक का काम करता था जो कुक की काम की आवश्यकता नहीं होने पर 18 फरवरी 2021 को हिसाब कर रकम दिए जाने पर वह चला गया था। 20 फरवरी 2021 को निखिल महंत प्रार्थी रमेश अग्रवाल को बोला कि उसका चार्जर ऊपर कमरा में छूट गया है लेना है, और ऊपर कमरे में चला गया नीचे आकर प्रार्थी का पोता शिवांश अग्रवाल 6 वर्ष को बुलाकर उसे चलो चिप्स दूंगा कहकर करीब साढे पांच बजे शाम में अपने साथ मोटरसाइकिल में बैठ कर ले गया. करीब 7ः30 बजे तक वापस नहीं आने पर खिलावन दास महंत का मोबाइल नंबर स्विच ऑफ होने से निखिल महंत उर्फ खिलावन दास महंत के द्वारा अपहरण कर रकम मांग करने या फिरौती के लिए हत्या कर देने की आशंका की रिपोर्ट पर अभियुक्त निखिल कुमार महंत उर्फ खिलावन के विरुद्ध दिनांक 20 जनवरी 2021 को रमेश कुमार अग्रवाल की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस चौकी खरसिया द्वारा जीरो पर धारा 364 भारतीय दंड संहिता के अपराध की कायमी कर विवेचना कार्यवाही प्रारंभ की गई थी। प्रकरण की विवेचना में यह पाया गया कि अभियुक्त खिलावन दास महंत ने कुक का काम करने के दौरान बालक शिवांश का किडनैप करने पर पैसा मिलने की बात सोचकर अपने साथी संजय सिदार अमर दास व प्रीतम दास को अपनी योजना बताया तथा पैसा नहीं मिलने पर हत्या करने की योजना भी बनाई थी। इस प्रकार अभियुक्त खिलावन दास महंत द्वारा अन्य अभियुक्त गण के साथ मिलकर बालक शिवांश अग्रवाल के किडनैपिंग करने का अपराधिक षड्यंत्र बनाया गया और उक्त आपराधिक षड्यंत्र के तहत रमेश अग्रवाल से बहस कर अपना हिसाब कर कर चला गया और चार्जर लाने के बहाने बालक शिवांश को पहले बुलाकर मोटरसाइकिल से अटल आवास तालाब के पास ले गया फिर वहां से अर्टिगा वाहन में जिसमें अभियुक्त अमर दास संजय दास थे ले गया जहां से उसे झारखंड राज्य ले जाया गया था। -

अब ज़मीनों के पटवारी रिकार्ड की कमियों को तहसीलदार सुधारेंगे…
रायपुर। राज्य के भू-स्वामियों को पटवारी रिकार्ड में त्रुटियों में सुधार के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा की पहल पर राजस्व विभाग ने भू-स्वामियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए अब पटवारी रिकार्ड में दर्ज त्रुटियों का निराकरण करने के लिए तहसीलदारों को अधिकृत किया है।
पूर्व में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को भू-स्वामियों के पटवारी रिकार्ड के त्रुटियों को निराकृत करने के लिए प्राधिकृत किया गया था।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप राजस्व रिकार्ड में त्रुटि सुधार के अभ्यावेदन पर त्वरित कार्यवाही की जाएगी और इसके लिए तहसीलदारों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
छत्तीसगढ़ राज पत्र में प्रकाशित अधिसूचना के अनुसार विशेष सचिव राजस्व एवं आपदा प्रबंधन ने छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता, 1959 (क्र. 20 सन् 1959) की धारा 24 की उप-धारा (1) द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए, राज्य सरकार द्वारा उक्त संहिता की धारा 115 के अधीन तहसीलदार को भूमि स्वामी उसके पिता, पति के नाम, उपनाम, जाति, पते में लिपिकीय त्रुटि सुधार करने अधिकृत किया गया है।
इसी प्रकार राजस्व रिकार्ड में कैफियत कॉलम में की गई त्रुटिपूर्ण प्रविष्टि में सुधार करना, त्रुटिवश जोड़े गये खसरों को पृथक करना, भूमि के सिंचित, असिंचित होने संबंधी प्रविष्टि में सुधार करना, भूमि के एक फसली तथा बहु फसली की प्रविष्टि में त्रुटि सुधार करने के लिए तहसीलदार को अधिकृत किया गया है। -

चैतन्य स्कूल को नोटिस हुआ जारीअनियमितता की हुयी थी शिकायत….
खरसिया। शिक्षा के नाम पर व्यापार कर रहे चैतन्य टैक्नो स्कूल की शिकायत पर कार्यवाही करते हुये विकासखण्ड़ शिक्षा अधिकारी खरसिया ने स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी किया है।
गौरतलब है कि खरसिया के बाम्हनपाली रोड़ में संचालित चैतन्य स्कूल में बच्चों का एड़मिशन करने के बाद भी स्कूल प्रबंधन के द्वारा उन्हे पढ़ाया नहीं जा रहा था, उक्त स्कूल के द्वारा बच्चों की किताबें, स्कूल के कपड़े, स्कूल प्रबंधन के द्वारा स्कूल से ही बेचा जाता है, जो के बाजार मुल्य से अधिक होता है और स्कूल प्रबंधन के द्वारा कपड़े और किताबें स्कूल से ही खरीदने का दबाव बनाया जाता है। इस प्रकार स्कूल प्रबंधन के द्वारा खुलेआम लूट की जा रही है। उक्ताशय की शिकायत स्कूल की मनमानी से त्रस्त पालक मनीष अग्रवाल के द्वारा की गयी थी। मनीष अग्रवाल ने जिला कलेक्टर, जिला शिक्षा अधिकारी सहित विकासखण्ड़ शिक्षा अधिकारी को स्कूल प्रबंधन की शिकायत कर बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले स्कूल पर कड़ी कार्यवाही करने की मांग की थी, जिस पर संज्ञान लेते हुये विकासखण्ड़ शिक्षा अधिकारी ने स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी किया है, नोटिस में शिकायत की जांच 23 जुलाई को किया जाना उल्लेखित करते हुये स्कूल में अध्ययनरत बच्चों एवं उनके पालकों को भी बुलाकर मीटिंग आयोजित करने हेतू स्कूल प्रबंधन को निर्देशित किया गया है। -
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला बघेल सरकार के समय लिए गए शहरी क्षेत्र में भूमि आवंटन एवं पट्टो से संबंधित नियमों के आदेश को किया गया निरस्त….

19 जुलाई को कैबिनेट की बैठक में हुए निर्णय, भूपेश बघेल ने जोर- शोर से चलाई थी 150 परसेंट में सरकारी जमीन खरीदो की स्कीम…
खरसिया। छत्तीसगढ़ प्रदेश की भाजपा विष्णु देव सरकार की 19 जुलाई 2024 को संपन्न कैबिनेट की बैठक में तत्कालीन साल 2018 से 2023 तक प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार के शहरी क्षेत्र में भूमि आवंटन एवं पट्टे देने संबंधी सभी आदेशों को निरस्त कर दिया गया है, साथ ही राज्य की सरकार ने विभित्र निर्णय लिए हैं।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 19 जुलाई को मंत्रालय महानदी भवन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित हुई। बैठक में निम्नानुसार महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए
01-मंत्रिपरिषद की बैठक में प्रथम अनुपूरक अनुमान वर्ष 2024-2025 का विधानसभा में उपस्थापन के लिए छत्तीसगढ़ विनियोग विधेयक-2024 के प्रारुप का अनुमोदन किया गया।
02- साय सरकार का किसानों के हित में एक और बड़ा फैसला-किसानों को उनकी उपज का अधिकतम मूल्य प्राप्त हो, इसके लिए छत्तीसगढ़ कृषि उपज मंडी अधिनियम में संशोधन किए जाने का निर्णय लिया गया मंत्रिपरिषद की बैठक में छत्तीसगढ़ कृषि उपज मंडी (संशोधन) विधेयक-2024 के प्रारुप का अनुमोदन किया गया।
03-छत्तीसगढ़ कृषि उपज मंडी अधिनियम में संशोधन होने से अन्य प्रदेश के मंडी बोर्ड अथवा समिति के एकल पंजीयन अथवा अनुज्ञप्तिधारी, व्यापारी एवं प्रसंस्करणकर्ता भारत सरकार द्वारा संचालित ई-नाम पोर्टल (राष्ट्रीय कृषि बाजार) के माध्यम से अधिसूचित कृषि उपज की खरीदी-बिक्री बिना पंजीयन के कर सकेंगे, इससे छत्तीसगढ़ राज्य के किसानों और विक्रेताओं को अधिकतम मूल्य मिल पाएगा।
04- संशोधन प्रस्ताव के अनुसार मंडी फीस के स्थान पर अब “मंडी फीस तथा कृषक कल्याण शुल्क” शब्द जोड़ा जाना प्रस्तावित है। संशोधन प्रस्ताव के अनुसार कृषक कल्याणकारी गतिविधियों के लिए मंडी बोर्ड अपनी सकल वार्षिक आय की 10 प्रतिशत राशि छत्तीसगढ़ राज्य कृषक कल्याण निधि में जमा करेगा। इस निधि का उपयोग नियमों में शामिल प्रयोजनों के लिए किया जा सकेगा।
05-छत्तीसगढ़ राज्य के नगरीय क्षेत्रों में शासकीय भूमि के आबंटन, अतिक्रमित भूमि के व्यवस्थापन और भूमि स्वामी को हक प्रदान करने के संबंध में मंत्रिपरिषद ने महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए इस संबंध में पूर्व में जारी निर्देश और परिपत्रों को निरस्त कर दिया है
06- जिसमें राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा नगरीय क्षेत्रों में अतिक्रमित भूमि के व्यवस्थापन, शासकीय भूमि के आबंटन एवं वार्षिक भू- भाटक के निर्धारण एवं वसूली प्रक्रिया संबंधी 11 सितम्बर 2019 को जारी परिपत्र, नगरीय क्षेत्रों में प्रदत्त स्थायी पट्टों का भूमिस्वामी हक प्रदान किए जाने संबंधी 26 अक्टूबर 2019 को जारी परिपत्र, नजूल के स्थायी पट्टों की भूमि को भूमिस्वामी हक में परिवर्तित किए जाने के लिए 20 मई 2020 को जारी परिपत्र तथा नगरीय क्षेत्रों में शासकीय भूमि के आबंटन, अतिक्रमित भूमि के व्यवस्थापन और भूमि स्वामी हक प्रदान करने के संबंध में 24 फरवरी 2024 को जारी परिपत्र शामिल हैं।
07- मंत्रिपरिषद की बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि इन प्रपत्रों के अंतर्गत जारी आदेशों के तहत आबंटित भूमि की जानकारी राजस्व विभाग की वेबसाईट में प्रदर्शित की जाएगी और इस विषय में कोई भी आपत्ति और शिकायत प्राप्त होने पर संभागीय आयुक्त द्वारा इसकी सुनवाई की जाएगी।
08- मंत्रिपरिषद की बैठक में छत्तीसगढ़ माल और सेवा कर (संशोधन) विधेयक-2024 के प्रारुप का अनुमोदन किया गया। जीएसटी कॉउंसिल द्वारा इनपुट सर्विस डिस्ट्रीब्यूटर के संबंध में आगत कर प्रत्यय लिये जाने के प्रावधान को युक्तियुक्त बनाने एवं पान मसाला, गुटखा इत्यादि के विनिर्माण में लगने वाले मशीनों के रजिस्ट्रीकरण के लिए अधिनियम में कुछ संशोधन का निर्णय लिया गया था। इस निर्णय के परिपेक्ष्य में केन्द्रीय माल और सेवा कर संशोधन अधिनियम 2024, 15 फरवरी 2024 अधिसूचित है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ माल और सेवा कर अधिनियम 2017 में भी तदुसार संशोधन किया जाना प्रस्तावित किया गया है।
09- छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग का 22वां वार्षिक प्रतिवेदन (01 अप्रैल 2022 से 31 मार्च 2023 तक की अवधि के लिए) विधानसभा के पटल पर रखे जाने हेतु अग्रिम आवश्यक कार्यवाही के लिए सामान्य प्रशासन विभाग को अधिकृत किया गया। -

जल जीवन मिशन के कार्यों में लापरवाही पर 6 ईई निलंबित, 4 को नोटिस, CM के निर्देश पर राज्य सरकार की बड़ी कार्रवाई, जानिए पूरा मामला….
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा के दौरान लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश के बाद आज लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने छह कार्यपालन अभियंताओं को निलंबित कर दिया है। साथ ही चार जिलों के कार्यपालन अभियंताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उप मुख्यमंत्री तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मंत्रालय से आज छह कार्यपालन अभियंताओं के निलंबन के आदेश और चार कार्यपालन अभियंताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
राज्य शासन के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने जल जीवन मिशन के कार्यों में लापरवाही बरतने और त्रुटिपूर्ण रिपोर्टिंग किए जाने को गंभीर लापरवाही और अनुशासनहीनता मानते हुए जगदलपुर के कार्यपालन अभियंता श्री जगदीश कुमार, बिलासपुर के कार्यपालन अभियंता श्री यू.के. राठिया, बैकुंठपुर के कार्यपालन अभियंता श्री चंद्रबदन सिंह, बेमेतरा के कार्यपालन अभियंता श्री आर.के. धनंजय, अंबिकापुर के कार्यपालन अभियंता श्री एस.पी. मंडावी और सुकमा के कार्यपालन अभियंता श्री जे.एल. महला को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वहीं दुर्ग के कार्यपालन अभियंता श्री उत्कर्ष पाण्डेय, बालोद के कार्यपालन अभियंता श्री सुक्रांत साहू, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के कार्यपालन अभियंता श्री एस.एस. पैकरा तथा सारंगढ़-बिलाईगढ़ के कार्यपालन अभियंता श्री कमल कंवर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने विगत दिनों जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा के दौरान इसे राज्य और केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना बताते हुए अधिकारियों को गंभीरतापूर्वक काम करने और निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने जल जीवन मिशन के प्रगतिरत कार्यों को यथाशीघ्र पूर्ण करने को कहा था। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने भी मिशन के कार्यों पर नाखुशी जाहिर करते हुए अधिकारियों को ज्यादा से ज्यादा गांवों में शत-प्रतिशत घरों में नल से पानी पहुंचाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाह और त्रुटिपूर्ण रिपोर्टिंग करने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
राज्य शासन द्वारा निलंबन के बाद कार्यपालन अभियंता श्री जगदीश कुमार का मुख्यालय अधीक्षण अभियंता कार्यालय कोंडागांव, श्री यू.के. राठिया का मुख्यालय अधीक्षण अभियंता कार्यालय रायपुर, श्री चंद्रबदन सिंह का मुख्यालय अधीक्षण अभियंता कार्यालय सरगुजा, श्री आर.के. धनंजय का मुख्यालय अधीक्षण अभियंता कार्यालय दुर्ग, श्री एस.पी. मंडावी का मुख्यालय अधीक्षण अभियंता कार्यालय बिलासपुर और श्री जे.एल. महला का मुख्यालय अधीक्षण अभियंता कार्यालय जगदलपुर नियत किया गया है। नियमानुसार निलंबन अवधि में इन्हें जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने कारण बताओ नोटिस की कार्रवाई वाले चारों कार्यपालन अभियंताओं को सूचना पत्र प्राप्ति के 15 दिनों के भीतर अपना प्रतिवाद प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। निर्धारित समय में प्रतिवाद प्राप्त नहीं होने पर यह समझा जाएगा कि संबंधित कार्यपालन अभियंताओं को इस संबंध में कुछ नहीं कहना है। तदुपरांत शासन द्वारा एक पक्षीय कार्यवाही की जाएगी। -

क्राउडस्ट्राइक के अपडेट से माइक्रोसॉफ्ट की सर्विस ठप : दुनियाभर में 1400 फ्लाइट कैंसिल; बैंक, स्टॉक मार्केट और टीवी चैनल पर भी असर…
अमेरिकी एंटी-वायरस कंपनी के एक अपडेट का असर माइक्रोसॉफ्ट पर पड़ा। इससे शुक्रवार (19 जुलाई) को दुनियाभर की एयरलाइंस, टीवी टेलिकास्ट, बैंकिंग और कई कार्पोरेट कंपनियों का कामकाज प्रभावित हुआ। करीब 1400 फ्लाइट कैंसिल हुई हैं। ऑनलाइन सर्विसेज ठप होने से कई एयरपोर्ट पर फ्लाइट बोर्डिंग पास हाथ से लिखकर दिए गए।
आपने पहले कभी एंटी-वायरस फर्म क्राउडस्ट्राइक के बारे में नहीं सुना होगा, लेकिन कंपनी ने अपने वायरस स्कैनर फाल्कन के साथ जो कुछ किया, उसका माइक्रोसॉफ्ट विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम चलाने वाले लाखों कंप्यूटरों पर पड़ा। माइक्रोसॉफ्ट ने सुबह करीब 5 बजे इसकी जानकारी दी। हालांकि, एपल और लाइनक्स के यूजर्स प्रभावित नहीं हुए।
भारत में भी इसका सबसे ज्यादा असर एयरपोर्ट पर देखा गया। एयरलाइन्स की चेकइन जैसी ऑनलाइन सर्विसेज इससे प्रभावित हुई। मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, बेंगलुरु समेत पूऱे देश के एयरपोर्ट पर भारी भीड़ देखी गई। जानकारी न मिलने से लोगों ने एयरपोर्ट पर घंटों इंतजार किया। देश में इस आउटेज का किसी और सर्विस पर ज्यादा असर नहीं रहा।
दुनियाभर में कंप्यूटर ऑटोमेटिकली रिस्टार्ट होने लगे, स्क्रीन ब्लू हो गई
ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ (BSOD) एक क्रिटिकल एरर स्क्रीन है जो विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम पर दिखाई देती है।
ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ (BSOD) एक क्रिटिकल एरर स्क्रीन है जो विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम पर दिखाई देती है।
‘ब्लू स्क्रीन ऑफ़ डेथ’ की रिपोर्ट दुनिया भर में की गई। ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ (BSOD) एक क्रिटिकल एरर स्क्रीन है जो विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम पर दिखाई देती है। जब यह एरर आता है, तो कंप्यूटर ऑटोमेटिकली रिस्टार्ट हो जाता है। डेटा खोने की भी संभावना रहती है।
इस आउटेज के बाद माइक्रोसॉफ्ट ने तुरंत कहा कि यह एक “थर्ड पार्टी इश्यू” है। दूसरे शब्दों में- ये उसकी गलती नहीं थी। इस पूरे घटनाक्रम से पता चलता है कि दुनिया इन बड़ी कंपनियों पर कितनी निर्भर है, और जब वे फेल हो जाती हैं तो यह हमें कितना पावरलेस बना देता है।
क्राउडस्ट्राइक के अपडेट के कारण माइक्रोसॉफ्ट की सर्विस ठप हुई
क्राउडस्ट्राइक के अपडेट के कारण ही माइक्रोसॉफ्ट के एज्योर क्लाउड और माइक्रोसॉफ्ट 365 सर्विसेज में परेशानी आई है। माइक्रोसॉफ्ट ने कहा, “हमें समस्या की जानकारी है और हमने कई टीमों को इसे सुलझाने में लगाया है। हमने इसके कारण का पता लगा लिया है।” इससे वहीं यूजर प्रभावित हुए हैं जो माइक्रोसॉफ्ट एज्योर का इस्तेमाल करते हैं।
क्लाउड कंप्यूटिंग प्लेटफॉर्म है माइक्रोसॉफ्ट ऐज्योर
माइक्रोसॉफ्ट ऐज्योर क्लाउड कंप्यूटिंग प्लेटफॉर्म है। ये एप्लिकेशन और सर्विसेज को बनाने, डिप्लॉय और मैनेज करने का काम करता है। वहीं माइक्रोसॉफ्ट 365 प्रोडक्टिविटी सॉफ्टवेयर है, जिसमें वर्ड, एक्सेल, पावरपॉइंट, आउटलुक और वन नोट जैसे लोकप्रिय एप्लिकेशन शामिल हैं।
लखनऊ एयरपोर्ट पर 2 घंटे खड़ी रही शिवराज की फ्लाइट
लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की फ्लाइट करीब 2 घंटे तक रुकी रही। ऐसा माइक्रोसॉफ्ट सर्वर में तकनीकी दिक्कत आने से हुआ। लखनऊ से दिल्ली जाने के लिए शिवराज सिंह की इंडिगो फ्लाइट 6E 6008 को दोपहर 1.35 बजे टेकऑफ करना था। पहले इसे 40 मिनट डिले करके 2.15 पर रिशेड्यूल किया गया। इसके बाद दोबारा 3.20 पर रिशेड्यूल की गई। तब यह उड़ान भर पाई। माइक्रोसॉफ्ट सर्वर में तकनीकी दिक्कत से अमौसी एयरपोर्ट पर लगभग सभी फ्लाइट्स प्रभावित हुई है। इसे लेकर एयरपोर्ट पर हंगामे जैसी स्थिति बन गई। इंदौर आने-जाने वाली 12 फ्लाइट कैंसिल हुई वहीं जयपुर से 6 फ्लाइट कैंसिल हुई।
हमें गहरा खेद है – क्राउडस्ट्राइक बॉस
साइबर सिक्योरिटी फर्म क्राउडस्ट्राइक के बॉस ने यूएस ब्रॉडकास्टर एनबीसी न्यूज के साथ एक इंटरव्यू में अपने सॉफ्टवेयर अपडेट के कारण हुए व्यवधान के लिए माफी मांगी। जॉर्ज कर्ट्ज़ ने कहा हम शीघ्र ही आपके लिए इस पर और अधिक जानकारी लाएंगे।
एयरलाइंस को एक्स्ट्रा सीटिंग, पानी और भोजन उपलब्ध करने के निर्देश
सिविल एविएशन मिनिस्टर राममोहन नायडू किंजरापु ने कहा- ‘मैंने एयरपोर्ट के अधिकारियों और एयरलाइंस को एक्स्ट्रा सीटिंग, पानी और भोजन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। हम आपकी चिंताओं को समझते हैं और ऑपरेशन मैनेज करने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं। कृपया एयरपोर्ट के कर्मचारियों के साथ सहयोग करें।
इंदौर से 12 फ्लाइट्स कैंसिल
माइक्रोसॉफ्ट की क्लाउड सर्विसेज में आई खराबी का असर इंदौर एयरपोर्ट से फ्लाइट संचालन पर भी पड़ा है। इंदौर एयरपोर्ट के टर्मिनल मैनेजर से मिली जानकारी के अनुसार इंदौर से जाने वाली 6 और इंदौर आने वाली 6 फ्लाइट कैंसिल हुई है।
इन-फ्लाइट ऑपरेशन में माइक्रोसॉफ्ट का रोल
1. इन-फ्लाइट एंटरटेनमेंट: माइक्रोसॉफ्ट एज्योर और विंडोज फ्लाइट के दौरान पैसेंजर्स के डिवाइस पर एंटरटेनमेंट कंटेंट्स प्रोवाइड करते हैं।
2. क्रू टैबलेट: माइक्रोसॉफ्ट सर्फेस टैबलेट, विंडोज और एविएशन ऐप रन करते हैं। इससे फ्लाइट अटेंडेंट पैसेंजर सर्विस को मैनेज करते हैं।
एयरलाइन और एयरपोर्ट ऑपरेशन में माइक्रोसॉफ्ट का रोल
1. एयरपोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम: माइक्रोसॉफ्ट एज्योर और डायनेमिक्स 365 पैसेंजर प्रोसेसिंग, बैगेज हैंडलिंग और फैसिलिटी मैनेजमेंट जैसे एयरपोर्ट मैनेजमेंट में काम आता है।
2. पैसेंजर एक्सपीरियंस: माइक्रोसॉफ्ट एज्योर और पावर ऐप्स की मदद से एयरपोर्ट यात्रियों के लिए मोबाइल ऐप बनाते हैं। इससे पैसेंजर्स को उड़ान की जानकारी, चेक-इन और एयरपोर्ट पर नेविगेशन की जानकारी मिलती है।
3. सिक्योरिटी और सर्विलांस: माइक्रोसॉफ्ट एज्योर और AI-पावर्ड कैमरा सिक्योरिटी मॉनिटरिंग और इंसिडेंट रिस्पांस के लिए काम करते हैं।
4. डेटा एनालिटिक्स: माइक्रोसॉफ्ट-पावर्ड BI और एज्योर पैसेंजर ट्रैफिक पर डेटा की जानकारी, फ्लाइट में देरी और ऑपरेशनल परफॉर्मेंस की जानकारी देते हैं।
दुनिया भर में लगभग 1,400 फ्लाइट कैंसिल हुईं
एविएशन एनालिटिक्स कंपनी सीरियम के अनुसार, दुनिया भर में लगभग 110,000 कॉमर्शियल फ्लाइट शेड्यूल्ड थीं। दोपहर 03:30 बजे तक 1,390 फ्लाइट रद्द कर दी गई थी, जिनमे मुख्य रूप से अमेरिका में 512 उड़ानें रद्द की गई वहीं जर्मनी में 92, भारत मे 56, इटली में 45, तो कनाडा में 21 उड़ानें रदद् की गई।
क्राउडस्ट्राइक ने बताया 4 स्टेप में सॉल्यूशन
क्राउडस्ट्राइकन ने अपने ग्राहकों को एक नोट में मैन्युअल सॉल्यूशन बताया है। इसमें कहा गया है कि क्राउडस्ट्राइक विंडोज 10 BSOD इश्यू को ठीक करने के लिए, 4 स्टेप को फॉलो करें:
1. विंडोज़ को सेफ मोड या WRE में बूट करें
2.C:\Windows\System32\drivers\CrowdStrike पर जाएं
3. “C-00000291*.sys” से मेल खाने वाली फ़ाइल ढूंढें और हटाएं
4. सामान्य रूप से बूट करें।माइक्रोसॉफ्ट के संपर्क में भारत सरकार
रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने X पर लिखा- मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी ग्लोबल आउटेज के संबंध में माइक्रोसॉफ्ट और उसके सहयोगियों के संपर्क में है। इस आउटेज का कारण पता लगा लिया गया है और समस्या के समाधान के लिए अपडेट जारी कर दिए गए हैं। CERT एक टेक्निकल एडवाइजरी जारी कर रहा है। नेशनल इन्फार्मेटिक्स सेंटर का नेटवर्क प्रभावित नहीं है।हाथ से लिखकर बोर्डिंग पास दिए जा रहे
माइक्रोसॉफ्ट की तकनीकी समस्या के बाद यात्रियों को हाथ से लिखकर बोर्डिंग पास दिया जा रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक X यूजर ने इसकी तस्वीर शेयर की।यात्रियों की असुविधा कम करने के लिए काम कर रहे
दिल्ली एयरपोर्ट ने X पर लिखा – ग्लोबल IT प्रॉब्लम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर कुछ सर्विस अस्थायी रूप से प्रभावित हुईं। हम अपने यात्रियों की असुविधा को कम करने के लिए अपने सभी स्टेकहोल्डर्स के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि वे फ्लाइट की अपडेटेड जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन या ग्राउंड हेल्प डेस्क के संपर्क में रहें।

ब्रोकरेज हाउस प्रभावित, लोग ट्रेड नहीं कर पा रहे
नुवामा, 5पैसा और IIFL सिक्योरिटीज सहित कुछ अन्य ब्रोकरेज हाउस की सर्विसेज भी माइक्रोसॉफ्ट की तकनीकी दिक्कतों से प्रभावित हुई है। लोग खरीदने और बेचने के लिए सौदे नहीं लगा पा रहे हैं।
बुकिंग, चेक-इन सहित अन्य ऑनलाइन सर्विसेज प्रभावित
अकासा एयरलाइंस ने बताया कि उसकी कुछ ऑनलाइन सर्विसेज मुंबई और दिल्ली एयरपोर्ट पर अस्थायी रूप से अनुपलब्ध रहेंगी। बुकिंग, चेक-इन सर्विसेज सहित हमारी कुछ ऑनलाइन सेवाएं अस्थायी रूप से अनुपलब्ध रहेंगी।
स्पाइसजेट ने कहा- हम वर्तमान में उड़ान व्यवधानों पर अपडेट देने में तकनीकी समस्या का सामना कर रहे हैं। हमारी टीम इसे सुलझाने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही है। किसी भी असुविधा के लिए खेद है और समस्या का समाधान हो जाने पर हम आपको सूचित करेंगे।
अमेरिका की अल्ट्रा लो-कॉस्ट एयरलाइंस फ्रंटियर ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लिखा- हमारे सिस्टम वर्तमान में माइक्रोसॉफ्ट आउटेज से प्रभावित हैं, जिसका प्रभाव अन्य कंपनियों पर भी पड़ रहा है। इस दौरान बुकिंग, चेक-इन, आपके बोर्डिंग पास तक पहुंच और कुछ उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं। हम आपके धैर्य की सराहना करते हैं।
एयर इंडिया एक्सप्रेस ने कहा- डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर इश्यू को कारण ग्लोबल लेवल पर कई एयरलाइन और एयरपोर्ट प्रभावित हुए है। हमें असुविधा के लिए खेद है और इस दौरान आपके धैर्य और समझ की सराहना करते हैं।किन देशों में किन सेवाओं पर हुआ असर
क्राउडस्ट्राइक के अपडेट से माइक्रोसॉफ्ट की सर्विस ठप्प हो गयी जिससे अमेरिका, ब्रिटेन, सिंगापुर, फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड जैसे देशों में टीवी चैनल्स, बैंकिंग, एयरपोर्ट, स्टॉक एक्सचेंज और रेलवे जैसी सेवाओं पर असर पड़ा।
ऑस्ट्रेलिया की टेलीकॉम कंपनी टेल्स्ट्रा ग्रुप प्रभावित
ऑस्ट्रेलिया की टेलीकॉम कंपनी टेल्स्ट्रा ग्रुप ने बताया उसे भी व्यवधान का सामना करना पड़ रहा है। कंपनी ने कहा, माइक्रोसॉफ्ट की तकनीकी दिक्कत से हमारे कुछ सिस्टम प्रभावित हैं। यह समस्या हमारे कुछ ग्राहकों के लिए कुछ रुकावट पैदा कर रही है।

ब्रिटेन में स्काई न्यूज का प्रसारण बंद
इस समस्या के कारण ब्रिटेन में स्काई न्यूज चैनल का प्रसारण बंद हो गया है। कंपनी के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन का कहना है कि चैनल आज सुबह से लाइव प्रसारण नहीं कर सका।
-

चैतन्य स्कूल कर रहा शिक्षा का व्यापार..एडमिशन करने के बाद भी नहीं हो रही बच्चों की पढ़ाई..
खरसिया। कहा जाता है कि किसी भी देश के नागरिकों को शिक्षा और चिकित्सा की सुविधा मुफ्त अथवा कम से कम दरों में मिलनी चाहिये लेकिन खरसिया में स्कूल प्रबंधनों के द्वारा शिक्षा को मोटा मुनाफा देने वाले व्यापार में परिवर्तित कर पालकों की जेब ढ़ीली करी जा रही है और बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है।
खरसिया के बाम्हनपाली रोड़ में संचालित चैतन्य स्कूल का एैसा ही एक मामला प्रकाश में आया है जहां बच्चों का एड़मिशन करने के बाद भी स्कूल प्रबंधन के द्वारा उन्हे पढ़ाया नहीं जा रहा है, स्कूल प्रबंधन की मनमानी से त्रस्त पालक ने जिला कलेक्टर, जिला शिक्षा अधिकारी सहित विकासखण्ड़ शिक्षा अधिकारी को शिकायत कर बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले स्कूल पर कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है।
गौरतलब है कि चैतन्य पब्लिक स्कूल के द्वारा बच्चों का एड़मिशन तो ले लिया गया लेकिन उन्हे पढ़ाने के लिये शिक्षकों की नियुक्ति नहीं की है। सूत्रों की मानें तो 11 वीं कक्षा में बच्चे कम है इसलिये प्रबंधन के द्वारा शिक्षकों की नियुक्ति नहीं की गयी है, और 11 वीं के दो कक्षाओं के बाद बच्चों को खाली बैठा दिया जाता है। दिलचस्प बात यह है कि उक्त स्कूल में कक्षा 10 वीं तथा 12 वीं की कक्षा संचालित है किंतु 11 वी की कक्षाओं के लिये स्कूल प्रबंधन के पास शिक्षक नहीं है। बहरहाल मामले के संबंध में पालक ने जिला कलेक्टर, जिला शिक्षा अधिकारी सहित विकासखण्ड़ शिक्षा अधिकारी से गुहार लगा कर बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले स्कूल पर कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है।
खुलेआम चल रहा व्यापार
शिकायत पत्र में उल्लेख किया गया है कि उक्त स्कूल के द्वारा बच्चों की किताबें, स्कूल के कपड़े, स्कूल प्रबंधन के द्वारा स्कूल से ही बेचा जाता है, जो के बाजार मुल्य से अधिक होता है और स्कूल प्रबंधन के द्वारा कपड़े और किताबें स्कूल से ही खरीदने का दबाव बनाया जाता है। इस प्रकार स्कूल प्रबंधन के द्वारा खुलेआम लूट की जा रही है।
प्रिसीपल का नहीं उठा फोन
उपरोक्त संबंध में स्कूल प्रबंधन का पक्ष जानने के लिये चैतन्य स्कूल के प्रिसीपल विश्वजीत सिंह को उनके मोबाईल में फोन किया गया परंतु उनके द्वारा फोन नहीं उठाया गया।
करायेंगे जांच, होगी कार्यवाही – बीईओ एस के देवांगन
उपरोक्त संबंध में विकासखण्ड़ शिक्षा अधिकारी एस के देवांगन ने बताया कि स्कूल प्रबंधन के खिलाफ शिकायत मिली है, मामले की जांच कर उचित कार्यवाही की जायेगी। -

लापरवाह शाखा प्रबंधक की मनमानी से मोहल्लेवासियों को हुयी परेशानी..देर रात बजता रहा बैंक का सायरन, शाखा प्रबंधक का नहीं उठा फोन..
खरसिया। 6 जुलाई की देर रात पंजाब नेशनल बैंक की खरसिया शाखा का सायरन बजने से मोहल्ले में हड़कंप मच गया, किसी अप्रिय घटना की आशंका होने पर बैंक के शाखा प्रबंधक को फोन किया गया लेकिन लापरवाही की हद पार करते हुये शाखा प्रबंधक ने फोन तक उठाना जरूरी नहीं समझा। मोहल्ले के निवासी ने चौंकी प्रभारी को शिकायत देते हुये लापरवाह शाखा प्रबंधक पर कार्यवाही की मांग की है, साथ ही शाखा प्रबंधक के विरूद्व उचित फोरम में शिकायत दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है।
गौरतलब है कि खरसिया के वार्ड़ क्रमांक 15 छ़परीगंज में पंजाब नेशनल बैंक की शाखा स्थित है, जहां 6 जुलाई की देर रात बैंक के अंदर से सायरन बजने की आवाज आने पर मोहल्ले में हड़कंप मच गया, किसी अप्रिय घटना घटित होने की आशंका होने पर मोहल्ले के निवासी सुनील अग्रवाल ने बैंक के शाखा प्रबंधक मोहित गुप्ता को फोन कर मामले की जानकारी देनी चाही किंतु उनके द्वारा फोन नहीं उठाया गया, जिसके बाद सुनील अग्रवाल ने चौंकी प्रभारी संजय नाग को घटना के संबंध में जानकारी दी गयी, चौंकी प्रभारी ने सूचना को गंभीरता से लेते हुये अपने मातहतों के साथ फौरन मौके पर पहुंचे और बैंक परिसर का मुआयना किया। बैंक के मुख्य द्वार पर ताला लगा हुआ था और अंदर से सायरन की तेज आवाज आ रही थी, जिस पर चौंकी प्रभारी के द्वारा भी बैंक के शाखा प्रबंधक मोहित गुप्ता को फोन कर अपना परिचय दिया और घटना के संबंध में बताया किंतु शाखा प्रबंधक के द्वारा ठीक है कहते हुये उनका फोन काट दिया गया। लगभग आधे घंटे के बाद सायरन अपनेआप बंद हो गया। उपरोक्त घटना में स्पष्ट रूप से बैंक के शाखा प्रबंधक की घोर लापरवाही सिद्व होती है, शाखा में आम जनता की खून पसीने की कमाई रखी होती है साथ ही अन्य आवश्यक दस्तावेज भी मौजूद रहते है, जिनकी सुरक्षा के लिये बैंक में अलार्म अथवा सायरन का प्रबंध किया जाता है जिसके बजने का मतलब ये होता है कि बैंक की सुरक्षा में कोई खतरा उत्पन्न हो गया है। लेकिन शाखा प्रबंधक जो कि शाखा का मुखिया होता है, उसके द्वारा लापरवाही दिखाते हुये इतनी बड़ी घटना होने पर भी उक्त घटना को हल्के में लिया जाना निंदनीय तथा बैंक की सुरक्षा को खतरे में ड़ालने वाला है। जिसके बाद मोहल्ले के ही निवासी सुनील अग्रवाल ने स्थानीय पुलिस चौंकी में आवेदन देकर लापरवाह शाखा प्रबंधक मोहित गुप्ता के विरूद्व कार्यवाही की मांग की है।
नहीं है सुरक्षा की व्यवस्था
बैंक की सुरक्षा के लिये बैंक प्रबंधन के द्वारा किसी चौकीदार अथवा किसी गार्ड़ की व्यवस्था भी नहीं की गयी है, जो अपने आप में बहुत बड़ी लापरवाही है, अगर चैकीदार अथवा गार्ड़ नहीं है तो शाखा प्रबंधक को सतर्क रहना चाहिये और इस प्रकार की सूचनाओं पर तत्काल कार्यवाही करते हुये बैंक परिसर में आकर मामले की जांच करनी चाहिये थी, किंतु इतन बड़ी घटना की जानकारी मिलने के बाद भी शाखा प्रबंधक बिस्तर पर सोते रहे और किसी घटना की आशंकावश मोहल्ले के निवासी परेशान होते रहे।
एटीएम में भी हो चुकी है ताड़फोड़ की घटना
अग्रसेन चौंक स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में भी कुछ़ माह पहले चोरी का प्रयास किया जा चुका है। अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा एटीएम के दरवाजे को तोड़ दिया गया था, किंतु इस बात की शाखा प्रबंधक के द्वारा न तो जांच की गयी न ही पुलिस में शिकायत दर्ज करायी, उनसे पूछ़ने पर जानवरों के द्वारा दरवाजा तोड़े जाने की बात कहते हुये अपने कर्तव्यों से इतिश्री कर ली गयी, उक्त घटना के बाद इस घटना में शाखा प्रबंधक की भूमिका संदेह में है और यह स्पष्ट है कि शाखा प्रबंधक मोहित गुप्ता बैंक की सुरक्षा को लेकर बिल्कुल भी संजीदा नहीं है।
उचित फोरम में करूंगा शिकायत – सुनील अग्रवाल
उक्त संबंध में शिकायतकर्ता सुनील अग्रवाल ने बताया कि उपरोक्त घटनाक्रम के दौरान शाखा प्रबंधक की उक्त हरकत अत्यंत निंदनीय तथा अपने कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही को प्रदर्षित करने वाला रहा है, सायरन बजने का अर्थ बैंक की सुरक्षा खतरे में थी, हो सकता है किसी ने बैंक के अंदर घुसने का प्रयास किया हो जिस वजह से सायरन बजा हो, किंतु पुलिस के द्वारा सूचना दिये जाने के बाद भी शाखा प्रबंधक मोहित गुप्ता ने ठीक है कहते हुये फोन काट दिया। न तो खुद मौेके पर आये न ही किसी सक्षम कर्मचारी को भेजा, उक्त कृत्य उनकी पद की गरिमा के अनुकुल नहीं है। वर्तमान शाखा प्रबंधक अत्यंत लापरवाह है, जिसकी शिकायत मैेने चौंकी में की है, रिजर्व बैंक के गाइड़ लाईन के अनुसार अन्य उचित फोरम में भी इस घटना की शिकायत की जायेगी। -

लायंस क्लब राजनंदगांव सिटी ने किया जगन्नाथ रथ यात्रा का स्वागत….
राजनांदगांव। लायंस क्लब इंटरनेशनल ˈडिस्ट्रिक्ट् 3233 सी’ लायंस क्लब राजनांदगांव सिटी द्वारा संस्कारधानी राजनांदगांव शहर में आयोजित जगन्नाथ रथ यात्रा शहर भ्रमण रैली का स्वागत किया गया। हर्षोल्लास के साथ कामठी लाइन में लायंस पंडाल लगाकर शीतल पेय एवं अल्पाहार वितरण भी किया गया l
इस सेवा कार्य प्रकल्प का आयोजन लायन उमेद जी कोठारी एवं लायन संतोष जी लोहिया के मार्गदर्शन में अध्यक्ष लायन तरनदीप सिंग अरोरा,कोषाध्यक्ष कमल किशोर साहू, लायन अशोक पवार,लायन राजेश जैन लायन मनोज गुप्ता,लायन शोभा चौरसिया,लायन नेहा गुप्ता, लायन नथमल कोटरिया,लायन राजेश नागवानी, लायन विजय कोटारिया, लायन सुरेश शर्मा, लायन अनीता जैन एवं लायन परिवार सदस्यों की सहभागिता सराहनीय रहा l
लायंस क्लब राजनांदगांव सिटी के सचिव डॉ गिरीश श्रीवास्तव ने ‘श्री जगन्नाथ रथ यात्रा समिति’ के प्रति कृतज्ञता एवं लायंस परिवार की उपस्थिति एवं सेवा कार्य के लिए आभार व्यक्त किया l