Blog

  • अग्नि-4 मिसाइल का सफल परीक्षण, चीन-पाकिस्तान की टेंशन बढ़नी तय, जानिए मारक क्षमता…

    अग्नि-4 मिसाइल का सफल परीक्षण, चीन-पाकिस्तान की टेंशन बढ़नी तय, जानिए मारक क्षमता…

    नई दिल्ली। भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण करके चीन-पाकिस्तान की टेंशन और बढ़ा दी है। जिस तरह से चीन के साथ भारत का सीमा विवाद चल रहा ऐसे में ये परीक्षण बेहद अहम माना जा रहा है। ओडिशा के चांदीपुर में इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज से मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-4 का सफल परीक्षण किया गया। इस परीक्षण ने सभी परिचालन और तकनीकी मानकों को सफलतापूर्वक पूरा किया। अग्नि-4 की मारक क्षमता जबरदस्त है। इसकी 4000 किलोमीटर है।

    अग्नि-4 से जुड़ा बड़ा अपडेट
    रक्षा मंत्रालय की ओर से बताया गया कि 6 सितंबर यानी शुक्रवार को ओडिशा के चांदीपुर स्थित परीक्षण रेंज से इंटरमीडिएट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि -4 का सफल प्रक्षेपण किया गया। इस लॉन्चिंग में अग्नि-4 मिसाइल ने सभी परिचालन और तकनीकी मानकों को सफलतापूर्वक पूरा किया। यह स्ट्रेटेजिक फोर्सेज कमांड के तत्वावधान में किया गया।

    दो साल बाद अग्नि-4 का परीक्षण
    अग्नि-4 का ये परीक्षण करीब दो साल बाद किया गया है। इससे पहले 6 जून 2022 में इसका परीक्षण किया गया था। ये मिसाइल मारक क्षमता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

    अग्नि-4 से जुड़ी खास बातें-
    यह मिसाइल 4,000 किलोमीटर तक के लक्ष्य को भेद सकती है।
    अग्नि 4 मिसाइल का कुल वजन 17000 किलो के करीब है।
    इस मिसाइल की लंबाई करीब 20 मीटर है।
    एक टन वजनी परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है ये मिसाइल
    यह 900 किमी की ऊंचाई तक उड़ान भरने में सक्षम है
    इस मिसाइल में कई आधुनिक उपकरण लगाए गए हैं
    इसमें रिंग लेजर गाइरो इनर्शियल नेवीगेशन सिस्टम भी लगा है।

  • लाखों का मिलना है मुआवजा मगर भगवान नहीं मिल रहे हैं…

    लाखों का मिलना है मुआवजा मगर भगवान नहीं मिल रहे हैं…

    रायगढ़। भगवान को लाखों रुपए का मुआवजा मिलना है। भगवान के नाम पर मुआवजे का चेक भी बनकर तैयार है, लेकिन भगवान हैं कि मिल ही नहीं रहे हैं। यह बात सुनने में अटपटी जरूर लगेगी, लेकिन सच है।
    मामला रायगढ़ जिले का है जहां अलग-अलग परियोजनाओं के लिए मंदिरों का अधिग्रहण किया गया। अधिग्रहण के बाद मुआवजे की गणना की गई, लेकिन पेंच यह है कि मुआवजे का भुगतान किसे करें। जमीन और मंदिर के स्वामी स्वयं भगवान है और वे आकर चेक लेने से रहे। नतीजन ये मुआवजे की राशि सरकारी खाते में पड़ी है और शासन प्रशासन मुआवजा देने भगवान का
    इंतजार कर रहे हैं। रायगढ़ जिले में पिछले कुछ सालों में अलग-अलग सरकारी और गैर सरकारी परियोजनाओं के लिए बड़े
    पैमाने पर जमीनों का अधिग्रहण किया गया था। इस दौरान कई किसानों के खेत, कईयों के घर दुकान जमीन भू-अधिग्रहण के दायरे में आए। इसमें कुछ मंदिर भी शामिल थे। राज्य सरकार की भू-अधिग्रहण नीति के तहत इन जमीनों पर मुआवजे की गणना की गई, संबंधित पक्ष को मुआवजा वितरित भी किया जाने लगा, लेकिन मामले में पेंच तब फंस गया-जब मंदिरों के जमीन अधिग्रहण के बदले मुआवजा राशि के वितरण की बारी आई।नियमानुसार मुआवजा पत्रक में मंदिर में काबिज भगवान के नाम पर प्रकरण तैयार किया गया था, लिहाजा मुआवजा राशि भी संबंधित भगवान को ही मिलेगी। ऐसे एक दो नहीं बल्कि 13 प्रकरण सामने आए जिसमें मुआवजा पाने के हकदार स्वयं भगवान थे। यह प्रकरण एनटीपीसी की रेल लाइन, केलो परियोजना और जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के लिए किए गए जमीन अधिग्रहण से संबंधित थे।

    अब जरा इन प्रकरणों पर गौर करें। ग्राम झलमला में श्री जगन्नाथ महाप्रभु के नाम पर 79000 का मुआवजा प्रकरण बना है। धनगांव में जगन्नाथ स्वामी जी के नाम पर 63488 रुपए का मुआवजा बना है। ग्राम कोटवार में छबीलेश्वर महादेव बाबा के नाम पर 156245 का मुआवजा बना है। ग्राम भिखारीमाल में महादेव बाबा शंकर के नाम पर 46 लाख 65898 रुपए का मुआवजा बना है। ग्राम टारपाली में श्री राम जानकी मंदिर के नाम पर दो अलग-अलग प्रकरणों में 85 लाख रुपए का मुआवजा बना है। इसी तरह भगवान जगन्नाथ महाप्रभु के ही नाम पर ग्राम केनसरा में 2111 रुपए, कोरमा पाली में 24965 धनगांव में 196528 रुपए, सूपा में 42589 रुपए, बरपाली में 63488 रुपए का मुआवजा प्रकरण बना है। ये सारे प्रकरण 2018 से 2020 में तैयार हुए जिनके भुगतान के लिए राशि भी सरकारी खाते में आकर पड़ी है। इनके चेक बनकर तैयार हैं, लेकिन वारिस कोई नहीं।

    मामले में ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने निर्माण अनुसार मंदिर का ट्रस्ट भी बना लिया है। ऐसे में शासन को मुआवजे की राशि देनी चाहिए। अगर मौजूदा भी मिले तो ब्याज की राशि का भुगतान समिति को किया जाए जिससे मंदिर का मेंटेनेंस व अन्य खर्च चलाया जा सके। वे सालों से शासन प्रशासन के चक्कर काटकर थक चुके हैं, लेकिन मामले में अब तक कोई हल नहीं निकला है। इधर मामले में विभागीय अधिकारियों की अपनी ही दलील है। अधिकारियों का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के एक जजमेंट के मुताबिक मंदिरों के मामले में पुजारी या फिर मंदिर का संचालन करने वाले व्यक्ति का नाम भूमि स्वामी के रूप में नहीं बल्कि सर्वराकारा कर के रूप में दर्ज किया जाता है। ऐसे में इन्हें सीधे मुआवजा नहीं दिया जा सकता। साल 2021 में स्टेट गवर्नमेंट वर्सेस उत्थान कल्याण समिति के एक प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट ने जजमेंट दिया है। अगर मंदिर ट्रस्ट के रूप में संचालित है तो ट्रस्ट एक्ट के तहत प्रकरणों के हिसाब से कार्रवाई की जाती है। इन सभी मामलों में अभी जांच बाकी है। मामले में नियमानुसार जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

  • कांग्रेस के आह्वान पर रहा खरसिया बन्द, विधायक पटेल ने जताया क्षेत्र की जनता का आभार…

    कांग्रेस के आह्वान पर रहा खरसिया बन्द, विधायक पटेल ने जताया क्षेत्र की जनता का आभार…

    खरसिया । कवर्धा में पुलिस कस्टडी में एक युवक की हुई मौत के दोषियों पर कार्रवाई की मांग और छत्तीसगढ़ में बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के आव्हान पर खरसिया पूर्ण रूप से बंद रहा। पूर्व मंत्री एवं खरसिया विधायक उमेश पटेल के नेतृत्व में इस बंद को व्यापारियों और नागरिकों का व्यापक समर्थन मिला, जिससे बाजार सुबह पूरी तरह से बंद रहा शाम को  दुकानें तथा अन्य प्रतिष्ठान खुले।


    सुबह से ही कांग्रेस नेता-कार्यकर्ता विभिन्न टुकड़ियों में बंटकर मोटरसाइकिल और पैदल मार्च कर व्यापारियों से बंद में सहयोग की अपील कर रहे थे। विधायक उमेश पटेल ने सुबह 6 बजे से ही खरसिया पहुंचकर कार्यकर्ताओं को शांतिपूर्ण तरीके से बंद आयोजित करने के निर्देश दिए। उनके नेतृत्व में कांग्रेस की टीम ने सुबह 5 बजे से दोपहर 2 बजे तक विभिन्न टुकड़ियों में बंटकर नगर के सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों, दुकानों, ठेलों, गुमटियों और सब्जी विक्रेताओं से सहयोग की अपील की गयी।


    उमेश पटेल ने खुद स्टेशन चौक और बाजार चौक पर पहुँचकर जनता से समर्थन मांगा। उनकी सक्रियता ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भर दी। शहर के कई स्थानों पर दुकानें खुली ही नहीं, और जो कुछ एक दुकानें खुली थीं, वहां कांग्रेस नेता लगातार समर्थन मांगने पहुंचते रहे। बंद के दौरान, मीडिया संस्थान, दवा दुकानें और क्लिनिक जैसी आवश्यक सेवाओं को बंद से बाहर रखा गया, जिससे किसी भी आपात स्थिति में नागरिकों को कोई परेशानी न हो। इस दौरान, पुलिस की टीम भी शहर में स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए गश्त करती रही।

    खरसिया के वरिष्ठ कांग्रेसी सुनील शर्मा, रणधीर शर्मा, मनोज अग्रवाल, गोपाल शर्मा, नरेश अग्रवाल, विक्कल अग्रवाल, प्रिंस सलूजा, टंकेश्वर राठौर, परीक्षित राठौर सहित नगर के कांग्रेस जनों का नगर बन्द की सफलता में विशेष योगदान रहा। विधायक उमेश पटेल और खरसिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने बंद में सहयोग करने वाले सभी नागरिकों, व्यापारियों और दुकानदारों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है।



    एडिशनल एसपी ने संभाला मोर्चा

    नगर बन्द के दौरान खरसिया पुलिस की सक्रियता नगर में चर्चा का विषय रही, जिले के एडिशनल एसपी आकाश मरकाम ने भी खरसिया नगर का दौरा कर व्यापारियों से मुलाकात की तथा आश्वासन दिया कि यह बन्द स्वैच्छिक है तथा किसी भी प्रकार के दबाव की अनुमति नहीं है।


    बन्द को समर्थन न देने वालों के दुकान रहे बन्द

    प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा बुलाये गए इस बन्द के दौरान खरसिया नगर में भाजपा के कुछ पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओं के द्वारा बन्द को समर्थन न करने संबंधित मैसेज सोशल मीडिया में डाले जा रहे थे किंतु धरातल में उनके खुद के प्रतिष्ठान बंद रहे, जो नगर में चर्चा का विषय रहा।

    कांग्रेसियों की ही दुकानें खुली


    कांग्रेसियों के नगर बन्द के आह्वान के बाद भी अलसुबह कांग्रेसियों की ही कुछ दुकानें खुली जिसके मैसेज सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद उक्त दुकान को बंद कराया गया।

  • श्री अखण्ड राम सप्ताह का भव्य आयोजन आज से गंज बाजार खरसिया में….

    श्री अखण्ड राम सप्ताह का भव्य आयोजन आज से गंज बाजार खरसिया में….


    खरसिया । धार्मिक नगरी खरसिया की धन्य धरा पर लगातार 132 वर्षों से श्री अखण्ड राम सप्ताह का आयोजन 22 सितंबर से 29 सितंबर तक खरसिया नगर की आस्था के प्रतीक गंज बाजार स्थित श्री हनुमान मंदिर में बड़े ही धूम धाम से किया रहा है। इस वर्ष भी सियाराम सखा मंडल श्री हनुमान सेवा समिति द्वारा तैयारी जोर शोर से की जा रही है। सियाराम सखा मंडल के मनोज गोयल ने बताया की इस वर्ष 40 से अधिक गांव से मंडली राम नाम संकीर्तन करने पहुंच रही है। साथ ही प्रथम दिन अंचल के छोटे छोटे बच्चो की फेरी एवं हनुमान चालीसा का पाठ किया जावेगा। मंदिर की सजावट कोलकाता के फूल वाले कारीगरों द्वारा आकर्षित झांकियां लाइट से प्रांगण सजाया जा रहा है। अखण्ड राम सप्ताह हेतु पूरे अंचल में एक अलग ही उत्साह देखते ही बनता है। वही प्रतिदिन सुबह प्रभात फेरी निकलेगी जो नगर भ्रमण कर मंदिर पहुंचेगी। वही महिलाओ द्वारा माला एवं आरती थाली प्रतिदिन सजाई जाएगी। ऐसे अनेकों कार्यकर्म की तैयारी सियाराम सखा मंडल के युवाओं द्वारा की जा रही है। 29 सितंबर दोपहर 3-00 बजे भव्य पालकी यात्रा श्री हनुमान मंदिर गंज बाजार से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करते हुए श्री हनुमान मंदिर तक निकाली जावेगी।

  • तीन आईपीएस निलंबित, आदेश जारी, फेमस मॉडल-एक्ट्रेस के साथ उत्पीड़न, हाई प्रोफाइल मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई….

    तीन आईपीएस निलंबित, आदेश जारी, फेमस मॉडल-एक्ट्रेस के साथ उत्पीड़न, हाई प्रोफाइल मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई….

    तीन आईपीएस अधिकारियों को निलंबित किया गया है। आंध्र प्रदेश सरकार ने आदेश जारी कर दिया है। मुंबई की एक्ट्रेस-मॉडल कादम्बरी जेठवानी के साथ हुए उत्पीड़न और गलत तरीके से गिरफ्तार करने के हाई प्रोफाइल मामले ने सरकार ने यह कार्रवाई की है। निलंबन आदेश में डीजी रैंक के पूर्व इंटेलिजेंस चीफ पी. सीताराम अंजनेयुलु, डीजी रैंक के विजयवाड़ा के पूर्व पुलिस कमिश्नर कांथी राणा टाटा और SP रैंक के विजयवाड़ा के तत्कालीन पुलिस डिप्टी कमिश्नर विशाल गुन्नी के नाम शामिल है।

    तीनों IPS अधिकारियों पर आरोप है कि उन्होंने एक्ट्रेस और मॉडल कादंबरी जेठवानी को उसके खिलाफ दर्ज मामले में सही तरीके से जांच नहीं की और जल्दबाजी में उसे गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों पर एक्ट्रेस को परेशान करने का भी आरोप लगा है। एक्ट्रेस कादंबरी जेठवानी ने अगस्त में एनटीआर पुलिस आयुक्त एस.वी. राजशेखर बाबू के पास एक औपचारिक शिकायत दर्ज कराई थी। इस शिकायत में उन्होंने कहा था कि वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के नेता और फिल्म निर्माता विद्यासागर ने फरवरी में उनके खिलाफ जालसाजी और जबरन वसूली का मामला दर्ज कराया था।

    एक्ट्रेस कादंबरी जेठवानी ने आरोप लगाया था कि शीर्ष पुलिस अधिकारियों ने विद्यासागर के साथ मिलकर उन्हें और उनके माता-पिता को परेशान किया, उन्हें गिरफ्तार किया और बिना किसी पूर्व सूचना के मुंबई से विजयवाड़ा ले गए। एक्ट्रेस ने कहा कि पुलिस ने उन्हें और उनके बुजुर्ग माता-पिता को अपमानित किया और गैरकानूनी तरीके से हिरासत में रखा, जिसके कारण उनके परिवार को 40 दिनों से अधिक समय तक न्यायिक हिरासत में रहना पड़ा।

    एक्ट्रेस के वकील एन. श्रीनिवास ने आरोप लगाया कि विद्यासागर ने जेठवानी और उनके परिवार को फंसाने के लिए जाली दस्तावेज बनवाए और पुलिस ने उन्हें कई दिनों तक जमानत की याचिका दाखिल करने की इजाजत नहीं दी। एक्ट्रेस ने कहा की पिछली सरकार के दौरान पुलिस अधिकारियों ने उन्हें धमकी दी थी। अधिकारियों ने एक्ट्रेस से कहा था कि अगर उन्होंने मुंबई में निगम के एक शीर्ष अधिकारी के खिलाफ दर्ज मामले को वापस नहीं लिया तो इसका अंजाम अच्छा नहीं होगा और उन्हें गंभीर परिणाम भुगतना पड़ेगा।

  • जिला उपभोक्ता विवाद  प्रतितोषण आयोग के आदेश के बाद बिग बाजार ने लौटायी  ग्राहक को स्कीम की रकम…

    जिला उपभोक्ता विवाद  प्रतितोषण आयोग के आदेश के बाद बिग बाजार ने लौटायी  ग्राहक को स्कीम की रकम…

    रायगढ़।  जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग  रायगढ़ ने संजीव पांडे वरिष्ठ कर सहायक आयकर विभाग रायगढ़ द्वारा प्रस्तुत एक वाद मेंअपना एक पक्षीय  निर्णय देते हुए बिग बाजार को मेंबरशिप के पैसे वापस करने और 1000 क्षतिपूर्ति तथा 1000 वादव्यय  देने का आदेश  जारी किया है।  इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार फ्यूचर रिटेल लिमिटेड के द्वारा कई शहरों में बिग बाजार के नाम पर एक रिटेल स्टोर खोला गया था जिसका मुख्यालय नॉलेज हाउस श्याम नगर विकोली लिंकरोड जोगेश्वरी ईस्ट मुंबई महाराष्ट्र है बिग बाजार ने एक योजना अपने ग्राहकों के लिए जारी की थी जिसमें उसने एक कार्ड बनाकर अपने कस्टमर को दिया था जिसके अंतर्गत ग्राहक से 11000 रुपए की राशि ली गई थी इस कार्ड केआधार पर खरीदारी करने पर  बिल में से कुछ रकम छूट के रूप में ग्राहक को प्रदान की जाती

    थी।आयोग ने इस प्रकरण में एक पक्षीय निर्णय देते हुए बिग बाजार को कुल 13000 रुपए की धनराशि संजीव पांडे को देने का आदेश जारी किया है। जिसके अंतर्गत 45 दिन के अंदर यह भुगतान होना है।  यदि 45 दिन के अंदर बिग बाजार यह राशि वापस नहीं करता है तो भुगतान के दिनांक तक उसे 6% वार्षिक की दर से ब्याज भी देना होगा।

    इसी कड़ी में आयोग के निर्णय के बाद बिग बाजार ने ब्याज सहित 14056/- की धनराशि श्री संजीव पांडे को आयोग के माध्यम से एक धनादेश द्वारा प्रदान की गई । उल्लेखनीय है कि इस योजना में रायगढ़ के हजारों लोगों ने धनराशि जमा की थी यह निर्णय और बिग बाजार द्वारा राशि वापस करना उन लोगों के लिए राहत की खबर होगी।

  • छोटी प्रतिमाओं के विसर्जन पर नहीं है रोक – शिव परिवार

    छोटी प्रतिमाओं के विसर्जन पर नहीं है रोक – शिव परिवार



    खरसिया। शिव परिवार के द्वारा तालाब में मूर्ति विसर्जन के संबंध में खरसिया नगर के जन मानस के बीच चल रही चर्चाओं के बीच स्पष्ट किया गया है कि घर मे विराजित छोटी गणपति की प्रतिमाओं के विसर्जन पर कोई रोक शिव परिवार के द्वारा नहीं लगाई गई है बल्कि बड़ी प्रतिमाओं के विसर्जन तथा कचरा भगत तालाब में ना फेंकने का निवेदन नगर वासियों से किया है।

    विदित हो कि कुछ दिनों से नगर के विभिन्न व्हाट्सअप ग्रुपों में शिव मंदिर समिति के सदस्यों के नाम पर भ्रामक अपील की जा रही है जिसके सम्बन्ध में आज शिव परिवार की बैठक हुई जिसमें नगर वासियों से अपील की गई है कि शिव परिवार सभी नगरवासियों के भावनाओं का सम्मान करता है, भगत तालाब जो कि मछली तालाब के नाम से अंचल में प्रसिद्ध हैं और नगर का गौरव है,  इसका संरक्षण करना शिव परिवार की ही नहीं वरन सम्पूर्ण खरसिया नगर की जिम्मेदारी है, चूंकि पुरातन समय से आसपास के मोहल्ले के लोग और अन्य नगरवासी अपने घरों में विराजित भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन भगत तालाब में करते आ रहे हैं इसलिए छोटी प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए किसी प्रकार की मनाही नहीं कि गयी है, इतना अवश्य है कि तालाब में गंदगी होने से मछलियां मरती है जिसके लिए नगरवासियों से अपील है कि बड़ी मूर्तियां तथा फूल पत्ते अथवा अन्य गंदगी तालाब में ना डालें जिससे तालाब का पानी स्वच्छ रहे और रंगीन मछलियों के लिए अंचल में प्रसिद्ध खरसिया का गौरव शिव मंदिर मछली तालाब की स्वच्छता बनी रहे।

  • दिसंबर में निकाय और जनवरी में पंचायत चुनाव, 29 नवंबर तक बनेगी मतदाता सूची…

    दिसंबर में निकाय और जनवरी में पंचायत चुनाव, 29 नवंबर तक बनेगी मतदाता सूची…



    रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव दिसंबर में कराए जाएंगे जबकि पंचायत चुनाव जनवरी में होंगे। राज्य निर्वाचन आयोग में मंगलवार को वोटर लिस्ट बनाने सभी जिलों के उप जिला निर्वाचन अधिकारियों को मास्टर ट्रेनर ने प्रशिक्षण दिया गया। अधिकारियों को मतदाता सूची शुद्ध व निर्धारित समय सीमा में बनाने के निर्देश दिए।

    आयुक्त अजय सिंह ने 1 जनवरी की स्थिति में 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वालों के नाम मतदाता सूची में आवश्यक रूप से जोड़ने को कहा है। आयोग के अधिकारियों एवं मास्टर ट्रेनर द्वारा उप जिला निर्वाचन अधिकारियों की समस्याओं का निदान कर सुझाव भी दिए। दो चरणों में समय सारिणी बनाई गई है। नगरपालिका आम व उप निर्वाचन के प्रथम चरण में 18 सितंबर तक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की नियुक्ति होगी। प्रारंभिक प्रारूप निर्वाचक नामावली तैयार करने कर्मचारियों का चयन एवं नियुक्ति होगी। निर्वाचन आयोग की 1 जनवरी 2024 की स्थिति में तैयार विधानसभा की निर्वाचक नामावली जिला निर्वाचन से प्राप्त करना 20सितंबर तक, विधानसभा की निर्वाचक नामावली स्थानीय निकायवार पृथक कर रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को उपलब्ध कराना 21 तक, प्रचलित परिसीमन के आधार पर रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा निर्वाचक नामावली को पंचायतवार एवं भागवार मार्किंग करना है।

    16 अक्टूबर को होगा प्रारंभिक प्रकाशन

    विधानसभा की निर्वाचक नामावली जनपद पंचायतवार पृथक कर रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को 21 सितंबर तक उपलब्ध होगी। द्वितीय चरण में निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन व दावे-आपत्तियां प्राप्त करना बुधवार 24 अक्टूबर तक, दावा-आपत्ति की अंतिम तारीख 29 अक्टूबर, दावा-आपत्तियों के निपटारे की अंतिम तारीख 4 नवंबर तक, प्रारूप क-1 में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी-सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को दावा प्रस्तुत करना 8 नवंबर तक तथा प्रारूप क-1 में प्राप्त दावा का निराकरण 14 नवंबर तक होगा।

  • बेमेतरा में थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड,ठगी के पीडित से 10 हजार की रिश्वत लेने के मामले में प्रभारी समेत तीन पर हुई कार्रवाई…

    बेमेतरा में थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड,ठगी के पीडित से 10 हजार की रिश्वत लेने के मामले में प्रभारी समेत तीन पर हुई कार्रवाई…


    रायपुर। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के परपोंडी थाना क्षेत्र में एक बड़े भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है जिसमे थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है, इन पुलिसकर्मियों पर आरोप है कि उन्होंने एक ठगी के पीड़ित से 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।

    मामला एक ट्रेडिंग एप के जरिए की गई ठगी से जुड़ा है, जिसमें पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। जानकारी के अनुसार, परपोंडी निवासी मणि देवांगन ने शिकायत की थी कि यूपी के एक आरोपी ने ट्रेडिंग एप के माध्यम से उससे 33 लाख रुपये की ठगी की। आरोपी ने मणि देवांगन को झांसा दिया कि पैसे डबल हो जाएंगे। जब मणि देवांगन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई तो पुलिसकर्मियों ने शिकायत दर्ज करने के लिए तथा अपराध दर्ज करने के नाम पर उनसे 10 हजार रुपये की मांग की। एसपी रामकृष्ण साहू ने मामले की गंभीरता को देखते हुए परपोंडी थाना प्रभारी प्रमोद शर्मा, प्रधान आरक्षक शिवराज सिंह राजपूत, आरक्षक तुकाराम निषाद और बेमेतरा साइबर सेल के प्रधान आरक्षक मोहित चेलक को सस्पेंड कर दिया है।

  • छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की धर्मपत्नी श्रीमती कमला देवी साहू के निधन पर खरसिया विधायक उमेश पटेल ने जताया शोक…

    छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की धर्मपत्नी श्रीमती कमला देवी साहू के निधन पर खरसिया विधायक उमेश पटेल ने जताया शोक…

    स्वर्गीय कमला देवी साहू अपने मृदुभाषी और मिलनसार स्वभाव के लिए जानी जाती थीं। उन्होंने अपने पीछे तीन पुत्र और एक पुत्री सहित एक बड़ा परिवार छोड़ा है। उनके परिवार के सदस्य पिछले कई दिनों से उनकी देखरेख में लगे हुए थे।

    श्रीमती कमला देवी साहू का अंतिम संस्कार सोमवार को उनके गृह ग्राम पाऊवारा, जिला दुर्ग में दोपहर 02:00 बजे किया जाएगा ऐसी जानकारी उनके परिजनों ने बताया।

    खरसिया विधायक उमेश पटेल ने जताया शोक

    खरसिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक उमेश पटेल ने श्रीमती कमला देवी साहू के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संदेश में कहा कि ताम्रध्वज साहू और उनके परिवार के प्रति वे अपनी गह संवेदनाएं प्रकट करते हैं। विधायक पटेल ने कहा कि यह परिवार के लिए एक कठिन समय है।

    श्रीमती कमला देवी साहू के निधन से समाज में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके परिवार, मित्रों और शुभचिंतकों को इस दुःख से उबरने की शक्ति मिले, यही प्रार्थना है।