एंटी करप्शन ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, शिक्षा विभाग के संयुक्त संचालक और लेखापाल रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार…

Written by

in

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई की है. एसीबी की टीम ने शिक्षा विभाग के संयुक्त संचालक और लेखापाल को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. शिकायत मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई है।

ACB ने जिन अधिकारियों पर कार्रवाई की गई है, उनमें रायपुर लोक शिक्षण संचालनालय के संयुक्त संचालक एन के अग्रवाल शामिल है. जिन्हें 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है. पदांकन परिवर्तित करने के एवज में उन्होंने पैसों की मांग की थी. लेकिन पीड़ित ने इसकी शिकायत एसीबी में कर दी, फिर पेंशनबाड़ा रायपुर में छापेमार कार्रवाई की गई।


लेखापाल 15 हजार रिश्वत लेते पकड़ा गया
इसके अलावा बलौदाबाजार जिले के बिलाईगढ़ में लेखापाल (सहायक ग्रेड-02) रतराम बंजारे को भी रिश्वत लेते पकड़ा गया है. एसीबी की टीम ने 15 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है. लेखापाल बीईओ कार्यालय में पदस्थ है. पूर्व बीईओ पी. के. शर्मा के बेटे से जीपीएफ, जीआईएस, ग्रेजुटी और मेडिकल क्लेम निकालने के एवज में 2 लाख 35 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी. बेटे ने एसीबी से शिकायत की, जिसके बाद छापेमार कार्रवाई कर 15 हजार नगद रिश्वत लेते पकड़ा गया।


दोनों रिश्वतखोरो के खिलाफ अपराध दर्ज
एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने दोनों आरोपी के खिलाफ धारा 7 भ्र.नि.अधि. 1988 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है. जिसने खिलाफ आगे की कार्रवाई जारी है. जांच में मिले तथ्यों के आधार पर ही एसीबी आगे की कार्रवाई करेगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts