Category: राष्ट्रीय

  • राज्यपाल अनुसूईया उइके औचक निरीक्षण पर पहुंची जिला अस्पताल, इस वजह से डाक्टरों को लगाई जमकर फटकार

    राज्यपाल अनुसूईया उइके औचक निरीक्षण पर पहुंची जिला अस्पताल, इस वजह से डाक्टरों को लगाई जमकर फटकार

    रायपुर। राज्यपाल अनुसूईया उइके देश के तमाम राज्यपालों से कई मायनों में अलग हैं. वे आम जनता की समस्याओं को लेकर बेहद संवेदनशील भी हैं. यही वजह है कि वे मंगलवार को शासकीय अस्पताल की व्यवस्था और मरीजों का हालचाल जानने के लिए वे औचक निरीक्षण पर कालीबाड़ी स्थित अस्पताल पहुंच गई।

    राज्यपाल के औचक निरीक्षण से अस्पताल प्रबंधन में हड़कंप मच गया. इस दौरान वे अस्पताल के हर वार्ड में पहुंची और सुविधाओं से लेकर इलाज तक का जायजा लिया. वार्ड में पहुंचने पर उन्होंने मरीजों से इलाज के बारे में जानकारी ली साथ ही अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर भी पूछताछ किया।

    औचक निरीक्षण के दौरान पेयजल व्यवस्था को लेकर उन्होंने जमकर अपनी नाराजगी जाहिर की. निरीक्षण के दौरान जब से पेयजल स्थल पर पहुंची और उसकी व्यवस्था देखी तो उन्होंने डॉक्टरों को जमकर फटकार लगाते हुए सवाल किया कि मरीजों को क्या यही पानी पिलाते हैं?
    राज्यपाल की फटकार के बाद अस्पताल के डाक्टर सन्न रह गए और उन्होंने अस्पताल की तमाम व्यवस्थाओं को तुरंत दुरुस्त करने के साथ ही मरीजों का अच्छा इलाज करने के साथ ही और सुविधाओं को बेहतर करने का आश्वासन दिया।

  • देश के पूर्व राष्ट्रपति महान वैज्ञानिक और भारत रत्न से सम्मानित डॉ ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी को श्रद्धांजलि

    देश के पूर्व राष्ट्रपति महान वैज्ञानिक और भारत रत्न से सम्मानित डॉ ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी को श्रद्धांजलि

    प्रज्ञा छत्तीसगढ़ परिवार की ओर से देश के पूर्व राष्ट्रपति महान वैज्ञानिक और भारत रत्न से सम्मानित डॉ ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि उनके बहुमूल्य विचार एवं आदर्श हमेशा हम सबके हृदय में जीवित रहेंगे, और हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे। उन्होंने अपनी प्रतिभा से भारत को वैश्विक पटल पर विशिष्ट पहचान दिलाई है, युवाओं के प्रेरणा स्रोत कलाम का जीवन कर्तव्य परायणता और देशभक्ति की जीवंत मिसाल है।

    दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, थल सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत, भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आर.के.एस. भदौरिया भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल कर्मवीर सिंह ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती के अवसर पर DRDO भवन मे उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

  • बड़ी खबर : अब छत्तीसगढ़ में पार्षद ही चुनेंगे अध्यक्ष और महापौर, बैलेट पेपर से होगा चुनाव, मंत्रिमंडल समिति ने लिया फैसला

    बड़ी खबर : अब छत्तीसगढ़ में पार्षद ही चुनेंगे अध्यक्ष और महापौर, बैलेट पेपर से होगा चुनाव, मंत्रिमंडल समिति ने लिया फैसला

    रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव समिति की बैठक खत्म हो चुकी है. राज्य सरकार ने नगरीय निकाय एक्ट में बदलाव करने का ऐलान किया है. नगरीय निकाय मंत्री शिव कुमार डहरिया ने कहा समिति ने निर्णय लिया है कि अप्रत्यक्ष प्रणाली से ही नगरीय निकायों के चुनाव होंगे. मध्यप्रदेश की तर्ज पर अब छत्तीसगढ़ भी नगरीय निकाय चुनाव होंगे. नगरीय निकाय चुनाव में महापौर, पालिकाध्यक्ष और नगर पंचायत अध्यक्षों के चुनाव सीधे नहीं होंगे। इनका चुनाव सामान्य सभा के लिए चुने गए पार्षदों द्वारा करवाए जाएंगे। प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव में अब पार्षद ही महापौर और अध्यक्ष चुनेंगे।

    बैठक के बाद समिति में शामिल केबिनेट मंत्री शिव डहरिया, मोहम्मद अकबर और रविन्द्र चौबे ने मंत्रालय में प्रेस कांफ्रेंस कर ये जानकारी दी.नगरी प्रशासन मंत्री शिव कुमार डहरिया ने उप समिति की बैठक में कहा कि अब अप्रत्यक्ष प्रणाली से महापौर और अध्यक्ष का चुनाव होंगे इसका मसौदा तैयार है. इसके लिए कैबिनेट में प्रस्ताव रखा जाएगा. मतपत्रों से ही नगरीय निकायों का चुनाव होगा. आरक्षण रोस्टर के आधार पर जो पात्र है वही मेयर बन सकता है.वहीं खरीद फरोख्त की आशंका को लेकर वन मंत्री मुहोम्मद अकबर ने कहा ऐसा कुछ नहीं होगा. निर्वाचन व्यय में कमी को लेकर यह निर्णय लेना आवश्यक था. सीमित साधन में भी पार्षद बन सकते हैं. जनता को उनके वास्तविक अधिकार मिलने चाहिए इसलिए यह फैसला किया गया।

    गौरतलब है कि साल 1994 में अविभाज्य एमपी में महापौर और अध्यक्ष पार्षद करते थे. इसके बाद साल 1999 से इनका चुनाव, विधायक -सासंद की तरह सीधे जनता के द्वारा होता आ रहा है।

  • एंकर के कमेंट पर भड़के राज ठाकरे, बोले- माइक फेंक कर मारूं?

    एंकर के कमेंट पर भड़के राज ठाकरे, बोले- माइक फेंक कर मारूं?

    मुंबई. महाराष्ट्र नव निर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे को उनके आक्रामक तेवरों के लिए जाना जाता है. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इंटरव्यू कर रहे पत्रकार से ये तक कह दिया कि माइक फेंक कर मारूं तभी राज ठाकरे लगूंगा क्या. दरअसल महाराष्ट्र में 22 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होने हैं. इस चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल ज्यादा से ज्यादा लोगों तक अपनी बातें पहुंचाने में लगे हैं. इसी सिलसिले में मनसे सुप्रीमो राज ठाकरे एबीपी न्यूज को इंटरव्यू देने पहुंचे. राज का इंटरव्यू ले रहे थे वरिष्ठ पत्रकार दिबांग.दिबांग द्वारा राज ठाकरे का इंटरव्यू तमाम लोगों के बीच हो रहा था. मंच से दिबांग ने राज ठाकरे से पूछ लिया कि, ‘आपको ईडी वाले 8 घंटे तक बैठाए रखे थे. ऐसा क्या हो रहा था अंदर इतनी देर तक.’ इस पर राज ठाकरे ने कहा कि बातचीत सिर्फ डेढ़ घंटे की हुई थी लेकिन किसी को दिखाने के लिए वो लोग मुझे 8 घंटे तक बिठाए रखे थे.

    राज ठाकरे के जवाब पर दिबांग ने कहा कि अब राज ठाकरे वो राज ठाकरे नहीं रह गए जिसके लिए उन्हें जाना जाता था, अब राज ठाकरे बदल गए हैं. दिबांग के इस कमेंट पर राज ठाकरे ने अपने अंदाज में कहा कि किसी के कान के नीचे बजाऊं तभी राज ठाकरे लगूंगा क्या? राज यहीं नहीं रुके. वह आगे कहने लगे कि आप चाहते क्या हैं..ये माइक फेंक कर मारूं तभी राज ठाकरे लगूंगा.


    राज ठाकरे के इस तरह के जवाब से दिबांग शांत हो गए. राज ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए सफाई दी कि आपको क्या लगता है कि, ‘मैं घर में भी ऐसा ही रहता हूं. गुस्सा जानबूझकर नहीं लाता. जब आंदोलन करता हूं तो वैसा मूड अपने आप हो जाता है.’

  • गर्म राख की पाइप फटने से मोनेट के इंजीनियर की मौत

    गर्म राख की पाइप फटने से मोनेट के इंजीनियर की मौत

    पाइप की सफाई करने के दौरान हुआ हादसा

    खरसिया। मोनेट के एक कर्मचारी की काम के दौरान हादसे की वजह से मौत हो गई है। हादसे का वक़्त दोपहर लगभग 12:30 बजे की बताया जा रहा है। हादसा उस समय हुआ जब पावर प्लांट के एक पाइप जाम होने की वजह से मरम्मत किया जा रहा था, बताया जा रहा है कि पावर प्लांट से निकलने वाला गर्म राख की पाइप जाम हो गई थी, जिसे ठीक करने सीनियर इंजीनियर राम चंद्र साहू पाइप को खोलकर कुछ कर रहे थे कि इसी दौरान गर्म राख तेजी से बाहर निकल गया। बताया जा रहा है कि इससे सीनियर इंजीनियर चपेट में आ गया और बुरी तरह से घायल हो गया, पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिंदल फोर्टिस में इलाज के दौरान करीब 4:30 बजे रामचंद्र साहू की मौत हो गई। प्रबंध ने बताया कि मृतक के परिजनों को इस घटना की इत्तला दे दी गई है। मोनेट इस्पात अपना पावर प्लांट शुरू करने की तैयारी में है और इसी संबंध में मशीनों की साफ सफाई हो रही थी फ्लाई ऐश की पाइप में फ्लाई ऐश जमा हुआ था, वैक्यूम मिलने पर फ़ोर्स के साथ वह बाहर आ गया और उसके पेट के अंदरूनी भाग को क्षतिग्रस्त कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई।

    पहले साधारण घटना बताया

    इस घटना को मोनेट जेएसडब्ल्यू प्रबंधन की ओर से पहले तो साधारण कहा जाता रहा और फिर अब मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की बात भी कही जा रही है।

    क्या है 50 लाख मुआवजे का सच

    पूरे घटनाक्रम के संबंध में चर्चा करने पर प्रबंधन की ओर से यह जानकारी दी गई कि इस ग्रेड के अधिकारी का कंपनी की ओर से जो बीमा कराया जाता है, उसकी राशि लगभग 50 लाख होती है ऐसे में मृतक सीनियर इंजीनियर के परिजनों को भी बीमा की राशि मुआवजे के तौर पर दी जाएगी।

  • IPS उदय किरण को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत

    IPS उदय किरण को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत

    रायपुर। महासमुंद पदस्थापना के दौरान तत्कालीन विधायक से विवाद के बाद सुर्ख़ियों में आए IPS उदय किरण को सर्वोच्च न्यायालय से बड़ी राहत मिली हुई है। महासमुंद पदस्थापना के दौरान तत्कालीन विधायक से विवाद के बाद IPS उदय किरण के विरुद्ध हाईकोर्ट में रिट दायर किया गया था, जिसमें हाईकोर्ट ने अपराध दर्ज किए जाने के निर्देश दिए थे। IPS उदय किरण ने इस आदेश को सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती दी थी, जिस पर सुनवाई करते हुए सुको ने स्टे दे रखा है।

    जस्टिस इंदू मल्होत्रा और जस्टिस एम आर शाह की संयुक्त बेंच ने यह स्थगन आदेश बीते 3 जून को दिया है। सर्वोच्च न्यायालय ने उच्च न्यायालय के द्वारा रिट क्रमांक 480/2019 पर बीते 12 मार्च 2019 के जारी आदेश पर रोक लगा दिया है।

    दरअसल इस आशय की खबरें वायरल की जा रही थीं कि, IPS उदय किरण के विरुद्ध अपराध दर्ज हो गया है, और वे निलंबित भी हो सकते हैं।इन वायरल खबरों का आधार हाईकोर्ट का वही आदेश
    बताया गया था, जिस पर सर्वोच्च न्यायालय का स्थगन मिला हुआ है।

    यह था पूरा मामला

    आपको बता दें कि गेट तोड़ने के एक विवाद से पूरा प्रकरण शुरू हुआ था। मिनी स्टेडियम के हैण्डबॉल फील्ड के गेट तोड़ने को लेकर कोच अंकित ने कुछ बच्चों को मारा था, जिसके बाद थाने से पहुंचे एसआई ने कोच अंकित की दो थप्पड़ रसीद दिये। बाद में तत्कालीन विधायक भी मौके पर पहुंचे और फिर विरोध प्रदर्शन और पुलिसकर्मियों के साथ वाद-विवाद शुरू हो गया। इस घटना के बाद लाठी चार्ज कर दिया गया, जिसमें विधायक सहित 10 से ज्यादा लोग घायल हुए थे, वहीं कुछ पुलिसकर्मी भी पत्थरबाजी में चोटिल हुए थे।

  • भाजपा स्टार प्रचारक नहीं बनाने पर पूर्व सीएम रमन सिंह का करारा जवाब, कहा- छत्तीसगढ़ और हमारी चरित्र हत्या करना चाहते हैं…

    भाजपा स्टार प्रचारक नहीं बनाने पर पूर्व सीएम रमन सिंह का करारा जवाब, कहा- छत्तीसगढ़ और हमारी चरित्र हत्या करना चाहते हैं…

    रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का नाम महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल नहीं होने पर बयानबाजी हो रही है. रमन सिंह ने कहा कि तमाम आरोपों और झूठी बातें करके अगर मुख्यमंत्री भूपेश छत्तीसगढ़ और हमारी चरित्र हत्या करना चाहते हैं तो इसका कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर रमन सिंह ने कटाक्ष करते हुए कहा कि स्टार प्रचारकों की सूची में किसका नाम होना है यह केंद्र तय करती है. रमन सिंह का नाम नहीं होने पर मुख्यमंत्री को आखिर परेशानी क्यों हो रही है ?


    पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने कहा कि इसमें मुख्यमंत्री को दुखी होने की क्या जरूरत है ? मुझे छत्तीसगढ़ के चुनाव अभियान में रहना है कि से कहां जाना है यह भूपेश बघेल या रमन तय नहीं करते है. यह पार्टी तय करती है.
    उन्होंने कहा कि चावल बांटने की योजना की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान है. इन योजनाओं का क्रियान्वयन देशभर में हुआ है।

  • गर्लफ्रेंड को धोखा देना…सहमति से संबंध बनाना कोर्ट की नजरों में अपराध नही

    गर्लफ्रेंड को धोखा देना…सहमति से संबंध बनाना कोर्ट की नजरों में अपराध नही

    दिल्ली। हाई कोर्ट ने प्रेमी-प्रेमिका के बीच संबंध को लेकर एक अहम फैसला दिया है। हाई कोर्ट ने कहा है कि शारीरिक संबंधों के बावजूद प्रेमिका से बेवफाई चाहे जितनी खराब बात लगे, लेकिन यह अपराध नहीं है।अदालत ने आगे कहा कि यौन सहमति पर ‘न का मतलब न’ से आगे बढ़कर, अब ‘हां का मतलब हां’ तक व्यापक स्वीकार्यता है। अदालत ने यह फैसला दुष्कर्म के मामले में एक व्यक्ति को बरी करने के फैसले को बरकरार रखते हुए दिया जिसके खिलाफ उस महिला ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था जिससे उसने शादी का वादा किया था।

    अदालत ने इस मामले में पुलिस की अपील को खारिज करते हुए कहा कि इस केस में व्यक्ति को बरी करने के निचली अदालत के फैसले में कोई कमी नहीं है। अदालत ने कहा, “प्रेमी से बेवफाई, कुछ लोगों को चाहे जितनी खराब बात लगे, भारतीय दंड संहिता के तहत दंडनीय अपराध नहीं है। दो वयस्क परस्पर सहमति से शारीरिक संबंध बनाते हैं, यह अपराध नहीं है।”हाई कोर्ट ने कहा कि महिला ने शादी के वादे का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोपों का इस्तेमाल न सिर्फ पूर्व में आरोपी के साथ शारीरिक संबंध बनाने को सही ठहराने के लिये बल्कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद भी अपने आचरण को उचित ठहराने के लिये किया। उसने आंतरिक चिकित्सकीय परिक्षण से भी इनकार कर दिया।न्यायमूर्ति विभु भाखरू ने कहा, “जहां तक यौन संबंध बनाने के लिये सहमति का सवाल है, 1990 के दशक में शुरू हुए अभियान ‘न मतलब न’, में एक वैश्विक स्वीकार्य नियम निहित है: मौखिक ‘न’ इस बात का स्पष्ट संकेत है कि यौन संबंध के लिये सहमति नहीं दी गई है।”उन्होंने कहा, “यौन सहमति पर ‘न का मतलब न’ से आगे बढ़कर, अब ‘हां का मतलब हां’ तक व्यापक स्वीकार्यता है। इसलिये, यौन संबंध स्थापित करने के लिये जबतक एक सकारात्मक, सचेत और स्वैच्छिक सहमति नहीं है, यह अपराध होगा।”हाई कोर्ट ने कहा कि महिला का दावा कि उसकी सहमति स्वैच्छिक नहीं थी बल्कि यह शादी के वादे के प्रलोभन के बाद हासिल की गई थी, इस मामले में स्थापित नहीं हुआ। अदालत ने कहा कि पहली बार दुष्कर्म के कथित आरोप के तीन महीने बाद, महिला 2016 में आरोपी के साथ स्वेच्छा से होटल में जाती दिखी और इस बात में कोई दम नजर नहीं आता कि उसे शादी के वादे का प्रलोभन दिया गया था।

  • फेल हुई “करवा चौथ” स्पेशल ट्रेन 2 कपल ने ही दिखाई थी रुचि…

    फेल हुई “करवा चौथ” स्पेशल ट्रेन 2 कपल ने ही दिखाई थी रुचि…

    नई दिल्ली. करवा चौथ पर विशेष ट्रेन चलाने की योजना परवान नहीं चढ़ सकी. सिर्फ दो दंपतियों द्वारा रुचि दिखाए जाने के कारण रेलवे को इस विशेष ट्रेन को रद करना पड़ा. इस ट्रेन में खासकर विवाहित जोड़े को ध्यान में रखते हुए कई इंतजाम किए गए थे. अधिकारियों ने बताया कि विशेष ट्रेन ‘द मैजेस्टिक राजस्थान डीलक्स’ में विवाहित जोड़ों के लिए पांच दिनों का यात्रा पैकेज ‘ड्रीम हॉलिडे’ की योजना की गई थी.


    यह ट्रेन भारतीय रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म (IRCTC) के प्रचार का हिस्सा थी और यह 14 अक्टूबर को सफदरजंग स्टेशन से रवाना होकर राजस्थान में जैसलमेर किला, पटवन की हवेली, गड़ीसर झील, मेहरानगढ़ किला, जसवंत थड़ा, अम्बेर किला और सिटी पैलेस जैसे ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कराती.

    अधिकारी के मुताबिक, सिर्फ दो दंपति ने इसकी बुकिंग की थी, इसलिए इसे रद्द करना ही उचित समझा गया.’ अधिकारियों ने बताया कि इसके पीछे अधिक किराया वजह हो सकती है. प्रति दंपती इसका किराया एसी वन में 1,02,960 रुपए और एसी टू टीयर में 90,090 रुपए था. उन्होंने बताया कि दोनों दंपतियों के पैसे वापस कर दिए जाएंगे. करवाचौथ स्पेशल में इसके लिए 78 सीट आरक्षित की गई थी. इस विशेष ट्रेन में उनके लिए विशेष इंतजाम किए गए थे. इनमें स्नान के लिए विशेष लघु कक्ष और पैरों की मसाज की व्यवस्था शामिल थी.

  • जिओ ने मारी पलटी उपभोक्ताओं के विरोध के बाद आया जिओ का बड़ा बयान…

    जीवनभर मुफ्त वॉइस कालिंग का वायदा कर प्रति मिनट लगभग 1000 नए यूजर्स जोड़ने वाली पहली टेलीकॉम ऑपरेटर का तमगा हासिल करने वाली जिओ ने 35 करोड़ से ज्यादा उपभोक्ताओं से किये वायदे को तोड़ते हुए दूसरे ऑपरेटर को किये जाने वाले कॉल पर प्रति मिनट 6 पैसे का चार्ज लगाने की घोषणा करने के बाद से ही उपभोक्ताओं की ओर से इसका भारी विरोध किया जाने लगा था और सोशल साइट्स पर लोगों की अलग अलग प्रतिक्रिया आने के बाद जिओ ने बैकफुट में आते हुए बयान दिया है कि जिन उपभोक्ताओं ने 9 अक्टूबर या उससे पहले रिचार्ज कराया है वे तब तक किसी भी नेटवर्क में मुफ्त कालिंग कर सकते हैं जब तक उनके प्लान की वैधता समाप्त नहीं हो जाती।


    आईडिया ने दिया भरोसा
    जिओ के उस बयान के बाद प्रतिद्वंदी कंपनी आईडिया ने बयान जारी करते हुए कहा था कि वे आईयूसी चार्ज का भार अपने उपभोक्ताओं पर नही पड़ने देंगे और उनके उपभोक्ताओं को किसी भी नेटवर्क में कॉल करने से पहले सोचने की जरूरत नहीं है।


    आने लगे एमएनपी रिक्वेस्ट
    दूसरे नेटवर्क पर 6 पैसे प्रति मिनट का चार्ज लगाने के बयान के बाद से जहां दूसरी कंपनियों ने ग्राहकों को अपनी ओर खींचने के लिए बयान देने शुरू कर दिए वहीं जिओ के उपभोक्ताओं के द्वारा एमएनपी रिक्वेस्ट भी डाली जाने लगी है।


    क्या है एमएनपी
    एमएनपी का मतलब मोबाइल नंबर पोर्टिबिलिटी से होता है जिसमे उपभोक्ता बिना अपना नम्बर बदले अपना ऑपरेटर चेंज कर सकता है।
    कैसे होता है एमएनपी
    मोबाइल ऑपरेटर चेंज करने के लिए ग्राहक को मैसेज में PORT के बाद स्पेस देकर अपना मोबाइल नंबर लिख कर 1900 पर सेंड करना होता है जिससे उसे एक यूपीसी कोड प्राप्त होता है जिससे वो बिना अपना नम्बर बदले अपना ऑपरेटर बदल सकता है