Category: स्वास्थ्य

  • मंत्री टीएस सिंहदेव की मां की तबियत चिंताजनक, मेदांता अस्पताल में चल रहा इलाज

    मंत्री टीएस सिंहदेव की मां की तबियत चिंताजनक, मेदांता अस्पताल में चल रहा इलाज

    रायपुर। मंत्री टीएस सिंहदेव की मां देवेंद्र कुमारी सिंहदेव की तबियत चिंताजनक है. हालांकि चिकित्सकों ने हालत स्थिर बताई है. देवेंद्र कुमारी 86 साल की है और उनका जनवरी महीने से दिल्ली स्थित मेदांता अस्पताल में डॉ. नरेश त्रेहान की देखरेख में इलाज चल रहा है।

    सरगुजा राजपरिवार की वरिष्ठतम सदस्य और राजपरिवार की राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव अविभाजित मध्यप्रदेश में मंत्री भी रह चुकी हैं. देवेंद्र कुमारी सिंहदेव प्रदेश के स्वास्थ्य और पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव की माँ है।

    बता दें कि बीते 7 दिसंबर को दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंत्री सिंहदेव की मां से मिलने मेदांता अस्पताल भी गए थे. वहां मां देवेंद्र कुमारी से भेंट कर उनकी सेहत की जानकारी लेकर स्वास्थ्य लाभ की कामना की थी।

  • दूध से ज्यादा बियर पीना फायदेमंद, PETA का दावा…जानें क्यों और कैसे…

    दूध से ज्यादा बियर पीना फायदेमंद, PETA का दावा…जानें क्यों और कैसे…

    शराब या बियर पीना सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। शायद इसी वजह से हमें बचपन से ही दूध पीने के फायदों के बारे में बताया जाता है। वहीं, दूसरी ओर पेटा (पीपल फॉर एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल) ने दूध पीने से ज्यादा बियर पीना फायदेमंद बताया है।शारीरिक और मानसिक विकास के लिए दूध के फायदे हमें बचपन से ही बताए जा रहे हैं। इसके फायदों को देखते हुए तो कुछ परिवारों में रोजाना लोगों को एक से दो ग्लास दूध पीने के लिए दिया जाता है।

    पेटा के अनुसार बियर पीना दूध से ज्यादा फायदेमंद है. बियर न सिर्फ हड्डियों को मजबूत बनाता है, बल्कि इसे पीने से उम्र भी बढ़ती है। पेटा ने लोगों को दूध न पीने की सलाह दी है।इतना ही नहीं, पेटा ने दूध पीने के कई नुकसान भी उजागर किए हैं। इसमें बताया गया है कि दूध मोटापा, डायबिटीज और कैंसर जैसी घातक बीमारियों का कारण भी बनता है।

    पेटा ने यह दावा हार्वर्ड स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ की एक रिपोर्ट के आधार पर किया है। इस बयान को शाकाहारी होने के फायदों से जोड़कर भी देखा जा रहा है। हालांकि इस दावे के बाद एक बड़ी बहस छिड़ गई है।बियर को एक एल्कोहल बेवरेज माना जाता है। इसे बनाने में जिन चीजों का इस्तेमाल किया जाता है उसमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। बियर बनाने में जौ, गेहूं, मक्का और चावल का इस्तेमाल होता है। इतना ही नहीं, बियर में मौजूद 90 प्रतिशत पानी के अलावा फाइबर, कैल्शियम, आयरन समेत शरीर को फायदा पहुंचाने वाले कई पोषक तत्व होते हैं।

    बियर इंसान के हड्डियों को भी मजबूत बनाने का काम करती है। शरीर की मांसपेशियों के विकास के लिए भी इसे काफी फायदेमंद बताया जाता है। जबकि दूध पीने से कई तरह के हृदय रोग, मोटोपा, डायबिटीज और कैंसर की बीमारियों उत्पन्न होती हैं।पेटा की तरफ से जारी बयान में यह भी बताया गया कि बियर दूध से ज्यादा फायदेमंद हो सकती है, लेकिन फिर भी वो एल्कोहो युक्त प्रोडक्ट है। जरूरत से ज्यादा बियर पीना भी सेहत के लिए खतरनाक है।

  • एक्सपायरी डेट का इंजेक्शन लगाने से मौत’ संचालक डॉ गोयल गिरफ्तार, भारी हंगामे के चलते भारी पुलिस बल तैनात और धारा 144 लागू

    एक्सपायरी डेट का इंजेक्शन लगाने से मौत’ संचालक डॉ गोयल गिरफ्तार, भारी हंगामे के चलते भारी पुलिस बल तैनात और धारा 144 लागू

    रायपुर। राजधानी रायपुर के समता कॉलोनी स्थित गोयल अस्पताल में युवती को एक्सपायरी डेट वाला इंजेक्शन लगाने से युवती की मौत हो गयी है। जिसके चलते आक्रोश में सैकड़ों लोगों ने अस्पताल को घेर लिया। जिसके कारण पुलिस ने डॉक्टरों को सुरक्षित किया।  बढ़ईपारा निवासी 30 वर्षीय युवती को हल्का सर्दी बुखार की शिकायत के बाद परिजन गोयल अस्पताल लेकर गये थे। जहाँ पैडिकोर इंजेक्शन एक्सपायरी डेट का इंजेक्शन लगाते ही युवती का शरीर नीला पड़ गया और थोड़ी देर में युवती की मौत हो गयी।

    https://youtu.be/a5LQG3u5npE

    परिजनों ने अस्पताल प्रशाशन पर लापरवाही का आरोप लगे है साथ ही अस्पताल प्रबंधन के अड़ियल रवैये को लेकर भी लोग नाराज़ हो गए है। भीड़ के उग्र रवैये को लेकर नाराज़ डॉक्टर एकजुट हो रहे है। जानकारी के मुताबिक अस्पताल प्रबंधन का अड़ियल रवैये बना हुआ है तथा वह ऐसी किसी भी लापरवाही से इंकार कर रहा है। शिकायत के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर रही है। भीड़ के उग्र रवैये को लेकर नाराज़ डॉक्टर एकजुट हो रहे हैं। डॉक्टर्स एसोशिएशन ने राजधानी के सभी निजी अस्पतालों में काम बंद करने की चेतावनी दी है। डॉक्टर राकेश गुप्ता ने अस्पताल को भारी पुलिस सुरक्षा देने और घटना की जांच करने की मांग की है।

    आचार संहिता लागू होने और माहौल तनावपूर्ण होने के चलते समता कॉलोनी में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है वहीं धारा 144 भी लागू कर दिया गया है। थाने के अंदर ही डॉक्टर्स बैठ गए हैं जबकि बाहर लोग मौजूद है।

  • एक्सपायरी डेट इंजेक्शन से युवती की मौत का मामला : प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टरों ने इलाज बंद करने का लिया फैसला, थाने में जमाया डेरा

    एक्सपायरी डेट इंजेक्शन से युवती की मौत का मामला : प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टरों ने इलाज बंद करने का लिया फैसला, थाने में जमाया डेरा

    रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के प्राइवेट अस्पताल में एक्सपायरी डेट की इंजेक्शन लगाने के बाद युवती की मौत हो गई थी. जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए तोड़फोड़ और हंगामा किया था. इससे नाराज रायपुर के निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के आह्वान पर मरीज़ों का इलाज बंद करने का फैसला लिया है।

    इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के तमाम सदस्य आज़ाद चौक थाना पहुंचे हुए है और हॉस्पिटल में हुए तोड़फोड़ का विरोध कर कार्रवाई करने की माँग की है. वहीं मृतक के परिजन भी थाना पहुंचे हुए है. डॉक्टर और मृतक के परिजनों के बीच बातचीत की जा रही है।

    बता दें कि रायपुर के समता कॉलोनी स्थित गोयल अस्पताल में शुक्रवार दोपहर एक्सपाइरी डेट की इंजेक्शन लगाने से युवती की मौत हो गई थी. युवती की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में डॉक्टर के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए हंगामा किया था और तोड़फोड़ भी की थी.

  • आंखों पर पड़ी झुर्रियां हटाने के आसान टिप्स….

    आंखों पर पड़ी झुर्रियां हटाने के आसान टिप्स….

    झुर्रियां सिर्फ चेहरे पर ही नहीं बल्कि आंखों के आस-पास भी पड़ती है, जिसे क्रोज फीट कहा जाता है। जब आंखों की स्किन पर लकीरे सी नजर आने लगती है तो चेहरा भी भद्दा लगने लगता है पर इन घरेलू टिप्स से बिना किसी साइड इफैक्ट के इनसे छुटकारा पा सकते है।क्यों बनते हैं क्रोज फीट?बढ़ती उम्र के साथ-साथ आंखों के कुछ हिस्सों पर झुर्रियां पड़ने लगती है, जिसमें से आंखे भी एक है। दरसअल, आंख के पास की मांसपेशियां नाजुक होती हैं इसलिए ज्यादा सिकुड़ने व फैलने से वो टूट जाती हैं। इसके कारण त्वचा के फैलने व सिकुड़ने की क्षमता कम हो जाती है और झुर्रियां पड़ने लगती है।इन लोगों को अधिक होती है समस्या35 वर्ष की उम्र के बाद इनके होने की संभावना बढ़ जाती है। जो लोग हंसते समय आंख सिकोड़ लेते है उन्हें दूसरों के मुकाबले झुर्रियां जल्दी पड़ती है। चेहरे पर आने वाले इस भाव के कारण मांसपेशियां जल्दी सिकुड़ जाती हैं। ये झुर्रियां दो तरह की होती हैं एक जो हमेशा नजर आती है और दूसरी जो हंसने या अन्य गतिविधि के कारण नजर आती हैं।क्रोज फीट Crows feet का कारणआंखों के नीचे की त्वचा बेहद पतली और संवेदनशील होती है इसलिए यह बहुत जल्दी प्रभावित होती है।बढ़ती उम्र बढ़ती उम्र के कारण एंटी-एजिंग की समस्याएं आम देखने को मिलती है क्योंकि इस दौरान शरीर में बहुत से पोषक तत्वों की कमी हो जाती है।धूप में अधिक समय बितानाधूप की यूवी किरणें भी त्वचा को नुकसान पहुंचती है। दरअसल, आंखे तेज धूप बर्दाश नहीं कर पाती। ऐसे में उनका बंद होना तो स्वाभाविक ही है। मगर ऐसा अधिक होने पर झुर्रियां पड़ जाती हैं।आंख मींचकर देखने या हंसने की आदतऐसा बार-बार करने से आंखों की मांसपेशियों पर जोर पड़ता है और वो कमजोर हो जाती है। यह क्रोज फीट बनने का सबसे बड़ा कारण है।क्रोज फीट के घरेलू इलाजएलोवेरा1 चम्मच एलोवेरा जूस को आंखों के आसपास लगाएं और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद पानी से मुंह धो लें। दिन में कम से कम 2 बार इसका इस्तेमाल करें। इससे क्रोज फीट वाली लाइन्स कम हो जाएगी।नारियल का तेलरोजाना नारियल के तेल से हल्के हाथ से मालिश करें। इससे त्वचा में कोलेजन का उत्पादन बढ़ेगा और झुर्रियां धीरे-धीरे कम होने लगेंगी।नीबू का रस1 गिलास पानी में 1/2 नीबू का रस और 1/2 चम्मच शहद मिलाकर रोज पिने से त्वचा में कोलेजन का स्तर बढ़ेगा और झुर्रियां गायब हो जाएंगी।
  • सरकार ने राज्यों को जारी किये आदेश,अब लगेगी दवाओं की ऑनलाइन बिक्री पर रोक…

    सरकार ने राज्यों को जारी किये आदेश,अब लगेगी दवाओं की ऑनलाइन बिक्री पर रोक…

    दिल्ली। केंद्र सरकार ने सभी राज्यों की सरकारों को पत्र लिखकर आनलाइन दवाओं के बिजनेस को तुरंत रोकने को कहा है. इससे माना जा रहा है कि जल्द ही आनलाइन दवाओं के कारोबार पर पाबंदी लग जाएगी। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन ने देश की सभी राज्य सरकारों से दवाओं की आनलाइन बिक्री पर तुरंत रोक लगाने को कहा है. संगठन ने सभी राज्यों से दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश का सख्ती से पालन करने को कहा है। केंद्रीय संस्था ने राज्यों को कोर्ट के आदेश के बाद इस साल के शुरात में ही दवाओं की ऑनलाइन बिक्री रोकने को कहा था लेकिन राज्यों ने इसको गंभीरता से नहीं लिया. अब एजेंसी ने राज्यों से सख्त कदम उठाने को कहा है. दरअसल दिल्ली हाईकोर्ट ने दवाओं की ऑनलाइन बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया था।
  • जिला अस्पताल की जाँच करने पहुंचे जिला पंचायत सीईओ, तो डॉक्टर का कारनामा देखकर दंग रह गए….

    जिला अस्पताल की जाँच करने पहुंचे जिला पंचायत सीईओ, तो डॉक्टर का कारनामा देखकर दंग रह गए….

    गुरुवार को जशपुर जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे जशपुर जिला पंचायत सीईओ उस वक़्त आवक रह गए जब डॉक्टरों की उपस्थिति पंजी देखा।इस उपस्थिति पंजी में अस्पताल के लगभग सभी डॉक्टर मौजूद थे लेकिन एक डॉक्टर पी केरकेट्टा पंजी में हस्ताक्षर करके भी मौजुद नही थे।बात केवल इतनी ही नही थी सीईओ को तब अचंभित रह गए जब उन्होंने पंजी में देखा कि कल यानि शुक्रवार की उपस्थिति पंजी में भी डॉ पी केरकेट्टा ने एडवांस में साईन कर दिया है। डॉक्टर के इस कारनामे से अचंभित जिला पंचायत सीईओ ने डॉक्टर को दूरभाष के जरिये अस्पताल बुलवाया और कल की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए जाने का कारण पूछा तो उन्होंने बताया कि कल भी उनकी ड्यूटी है इसलिए एडवांस में उन्होंने कल के रजिस्टर में भी साईन कर दिया।

    बहरहाल डॉक्टर के इस जवाब से अधिकारी संतुष्ट होते नही दिखे और बताया जा रहा कि अब इस मामले में कार्यवाही हो रही है।जिला पंचायत सीईओ ने इस मामले में कलेक्टर जशपुर को रिपोर्ट भेजकर कार्यवाही की अनुसंशा की है।
  • रायगढ़ पुलिस का खून अब आएगा आम आदमी के काम…

    रायगढ़ पुलिस का खून अब आएगा आम आदमी के काम…

    रायगढ़। आमतौर पर मुजरिमों के पीछे भागने वाली पुलिस को लेकर आम आदमी की धारणा यही होती है कि वर्दी के पीछे एक कड़क और रौबदार व्यक्तित्व होगा,लेकिन असलियत ऐसी नही है। आज रायगढ़ पुलिस अधीक्षक और उनकी पूरी टीम ने जो किया,आज तक ऐसा हुआ नही था।

    दरअसल आज रायगढ़ पुलिस टीम ने शासकीय आयुर्वेद अस्पताल में शिविर लगाकर रक्तदान किया। जिसमें पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह,एडिशनल एसपी अभिषेक वर्मा,सीएसपी अविनाश सिंह ठाकुर सहित सभी एसडीओपी,थानेदार और विभाग के कर्मचारी(ट्रैफिक अमला) शामिल रहे।

    https://youtu.be/J4XFypp-ZOU

    एसपी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि रक्तदान सभी के लिए जरूरी है,और पुलिस विभाग भी रक्तदान के महत्व को अच्छी तरह समझता है,उन्होंने बताया कि शहर में डेंगू फैला हुआ है,ऐसे में ब्लड की जरूरत मरीजों को पड़ेगी,आज पुलिस विभाग की तरफ से तकरीबन 100 लोगों ने रक्तदान किया।

  • डीकेएस अस्पताल में अब नहीं होगा मुफ्त में इलाज, इस वजह से स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने लिया बड़ा फैसला

    डीकेएस अस्पताल में अब नहीं होगा मुफ्त में इलाज, इस वजह से स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने लिया बड़ा फैसला

    रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान देते हुए कहा कि डीकेएस अस्पताल में मुफ्त इलाज बंद होगा. इलाज के लिए मुख्यमंत्री की अनुशंसा लेनी होगी और संजीवनी कोष से इलाज होगा. मंत्री टीएस सिंह देव ने कहा कि डीकेएस स्वायत्त संस्था है. वर्तमान में डीकेएस घाटे में चल रहा है. अस्पताल की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए यह फैसला लिया गया है।

    उन्होंने कहा कि डीकेएस अस्पताल नाम के लिए सरकारी है. वास्तविक स्वरूप उसका स्वायत्त है. अपने पैसे से खड़े रहना है. प्रबंधन को मैंने डायरेक्शन दिया है. फ्री इलाज के लिए अगर संजीवनी कोष से राशि मिलती है या मुख्यमंत्री के कहने पर ही फ्री इलाज की व्यवस्था करें. अन्यथा जो भी प्रकरण आएंगे बिना संजीवनी कोष के उसको स्वीकृति डीकेएस नहीं कर पाएगा. डीकेएस के पास गार्ड को देने के लिए पैसे नहीं है. बिजली बिल पटाने के पैसे नहीं है. अन्य जो ऊपरी खर्चा है उसके लिए पैसे नहीं है. यह करीब 2 करोड़ के आसपास है. आमदनी मुश्किल से 50 लाख है. सवा करोड़ से ज्यादा का वहां पर डिफिशिएंट है. ऐसे में वह संस्था नहीं चल पाएगी।

  • First Night पर ख़ून निकलने के लिए अब कैप्सूल बिक रही है! क्या ऐसे समाज का हिस्सा हैं हम?

    First Night पर ख़ून निकलने के लिए अब कैप्सूल बिक रही है! क्या ऐसे समाज का हिस्सा हैं हम?

    कई घरों में आज भी शादी के बाद पति-पत्नी की पहली रात पर सफ़ेद चादर बिछाई जाती है. अरेंज मैरिज में कई बार लड़के शादी से पहले लड़की के सामने ये सवाल भी रख देते हैं, ‘वर्जिन हो या नहीं’.
    मक़सद सिर्फ़ एक है, ‘लड़की की प्योरिटी’ की जांच. डॉक्टर्स, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने चिल्ला-चिल्लाकर कई बार कहा है कि Hymen लेयर खेलने-कूदने या फिर यूं ही टूट सकता है, सेक्स में ख़ून न आना काफ़ी नॉर्मल है।
    इस अंधविश्वास को हमारे समाज से मिटाने में 100-200 साल और लगेंगे. आमतौर पर हमारा यही मानना है कि गांव-देहात, छोटे शहरों में ही ‘हाइमन’ को लेकर हाय-तौबा मचाई जाती है. इस भ्रम को चकनाचूर कर दिया है एक वेबसाइट ने. ट्विटर पर एक महिला ने Online Website और हमारे तथाकथित ‘Progressive’ समाज और दुनिया के सबसे बड़े वेबसाइट की हक़ीक़त साफ़ कर दी है, वेबसाइट पर 3100 रुपये में i-Virgin नामक पाउडर बिक रहा है, जो First Night पर Virginity Renew करने की गारंटी दे रहा है. अब तक समझते थे कि शिक्षा की कमी की वजह से देश के एक ख़ास तबके में ही वर्जिनिटी को लेकर अंधविश्वास है पर वेबसाइट पर इस सामान की लिस्टिंग देखकर वो भ्रम दूर हो गया. 
    इस मामले पर वेबसाइट की तरफ़ से अभी तक कोई सफ़ाई, कोई बयान नहीं आया है. इस तरह का सामान बिकना कहीं न कहीं वेबसाइट की सोच को दर्शाता है. शायद वेबसाइट के लिए ऐसे सामान बेचना सामाजिक अंधविश्वासों को दूर करने से भी ज़्यादा ज़रूरी है! उससे भी ज़्यादा महान है कंपनी जिसने ये सामान बनाया.