रायपुर। राज्य सरकार ने पटवारियों की हड़ताल पर एस्मा लागू कर दिया है। इस संदर्भ में गृह विभाग ने आदेश जार कर दिया है। आपको बता दें कि 15 मई से पटवारियों की हड़ताल चल रही है। हड़ताल की वजह से राजस्व का काम बुरी तरह से प्रभावित तो हो ही रहा है, भर्तियों के संदर्भ में बनने वाले प्रमाण पत्र भी उपलब्ध नहीं हो रहे हैं।*
पटवारियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल में चले जाने के कारण “शिक्षा सत्र चालू होने से एवं रिक्त पदों की भर्ती प्रक्रियाधीन होने से विद्यार्थियों को जाति, निवास आय प्रमाण पत्रों को प्राप्त करने में कठिनाई हो रही है।
ऐसे में राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ अत्यावश्यक सेवा संधारण तथा विच्छिन्नता निवारण अधिनियम, 1979 एक 10 1979) धारा 4 की उप-धारा (1) एवं (2) द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए राज्य सरकार एतद्द्वारा अनुसूची के खंड (सात) विभागाध्यक्षा तथा उनके अधीनस्थ कार्यालयों की सेवाओं मे विनिर्दिष्ट विभाग के पटवारियों द्वारा कार्य करने से इंकार किये जाने का प्रतिषेध करती है. जो आदेश जारी होने के दिनांक आगामी 03 माह के लिए प्रभावी होगा।
आपको बता दें कि कल ही मुख्यमंत्री ने हड़ताल पर नाराजगी जतायी थी। उसी वक्त ये साफ हो गया था कि आज से कार्रवाई शुरू हो सकती है।
रायपुर। राजधानी रायपुर सहित छत्तीसगढ़ के कई शहरों में एक बार फिर आयकर विभाग ने ताबड़तोड़ छापेमारी की है।
वित्तीय अनियमितता के चलते रायगढ़ में आधा दर्जन जगह आयकर विभाग ने छापा मारा है। तड़के सुबह 5 बजे के करीब पूंजीपथरा गेरवानी क्षेत्र के उद्योगपति कारोबारी के ठिकानों पर दबिश दी है। खबरों के अनुसार टीम ने जिसमें सिंघल प्लांट, सालासर प्लांट, श्याम इस्पात और सिंघल एनर्जी कुल चार जगह कार्रवाई होने की जानकारी आई सामने।
यह भी ज्ञात हो कि वर्ष 2022 के नवंबर माह में जब कलेक्टर रानू साहू के बंगले में ईडी की दबिश दी गई थी। उसके कुछ दिनों बाद जिले में कई उद्योगपति कारोबारी के आफिस में आइटी की जांच पड़ताल हुई थी। जिसमें एनआर इस्पात भी था।
इस तरह 6 माह के भीतर यह दूसरी बार जिले के उद्योगपति के यहां छापेमारी हुई है। शहर से लेकर राजधानी स्तर में बड़े लेने-देन में टैक्स की जमकर हेराफेरी करने की सुगबुगाहट चल रही हैं। जानकारी यह भी सामने आ रही है कि सिंघल पावर ने श्याम इस्पात को टेक ओव्हर पिछले डेढ़ साल पहले की है।
रायपुर। रायपुर स्थित मोतीबाग औलिया चौक के पास कर्मशियल कॉम्प्लेक्स में स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में सुबह 9 बजे आग लग गई।
बैंक का फर्नीचर 11 एसी के अलावा 3 एटीएम मशीनें खाक हो गईं। एटीएम मशीन में 38 लाख थे। एटीएम का चेस्ट अभी खोला नहीं गया है लेकिन मशीनों की स्थिति देखकर आशंका जताई जा रही है कि पूरे पैसे जल गए होंगे।
बैंक के बाजू ही इलेक्ट्रानिक व्हीकल की दुकान में रखी 10 बाइक और सामान जलकर खाक हो गया। वहां भी 30 लाख से ज्यादा का नुकसान आंका गया है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में आगजनी वजह शार्ट सर्किट बतायी जा रही है।
आग की लपटें पहले एटीएम से निकलीं उसके बाद बाजू बैंक तक फैली हैं। इस दौरान पुलिस और दमकल विभाग की टीम पहुंच गई थी। इस वजह से आग बैंक में पूरी तरह से नहीं फैली। बैंक के रिसेप्शन वाला हिस्सा और वहां का फर्नीचर, कंप्यूटर और उस हॉल में लगे एसी जल गए हैं। एटीएम सेंटर के दूसरे बाजू में ईवी दुकान थी।
अवंती विहार के फ्लैट में लगी आग शुक्रवार को ही रायपुर के बड़े रिहायशी इलाके में हादसा हो गया। एक फ्लैट में आग लग जाने की वजह से वहां कुछ देर के लिए अफरातफरी मची रही। हालांकि आग एक फ्लैट के एक हिस्से में लगी थी। परिवार वाले घबराकर बाहर आ गए। इससे उस फ्लोर के दूसरे फ्लैट वाले भी घबरा गए। कुछ देर में आग पर काबू पा लिया गया।
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा पटवारी हड़ताल से पटवारियों के वापस नहीं आने के कारण जनसामान्य को आय एवं जाति प्रमाण-पत्र प्राप्त किए जाने में हो रही असुविधा को ध्यान में रखते हुए आय एवं जाति प्रमाण पत्र तैयार किए जाने के संबंध में अस्थायी दिशानिर्देश प्रसारित किए गए हैं।
आदेश में उल्लेखित है कि छत्तीसगढ़ अत्यावश्यक सेवा संधारण एवं विच्छिन्नता अधिनियम 1979 लागू किये जाने के पश्चात् भी कतिपय पटवारी हड़ताल से वापस नहीं आए हैं, जिसके कारण जनसामान्य को आय एवं जाति प्रमाण-पत्र प्राप्त किए जाने में असुविधा हो रही है। चूंकि वर्तमान समय में शासकीय सेवाओं में भर्ती एवं शिक्षण संस्थाओं में प्रवेश के लिए आय एवं जाति प्रमाण पत्र महत्वपूर्ण दस्तावेज हैं, अतः आगामी आदेश पर्यंत आय एवं जाति प्रमाण पत्र तैयार किए जाने के संबंध में अस्थायी निर्देश प्रसारित किया गया है। जाति प्रमाण पत्र के लिए वांछित भू-अभिलेख, मिसल, अभिलेख, जनगणना अभिलेख, दाखिल खारिज रजिस्टर, जमाबंदी एवं खसरे की नकल जिसमें आवेदक एवं उसके परिवार के किसी सदस्य की जाति अंकित है की आवश्यकता सामान्यतः होती है। उपरोक्त सभी दस्तावेज जिला कार्यालय के अभिलेखागार में एवं अन्य विभागों के विभागीय ऑनलाइन पोर्टल पर भी उपलब्ध है। अतः यह उचित होगा कि ऐसे दस्तावेज पटवारी से प्राप्त करने के लिए आवेदकों को बाध्य ना करते हुए उनके द्वारा ऑनलाइन या जिला रिकॉर्ड रूम से प्राप्त दस्तावेजों के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाए।
छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग (सामाजिक प्रास्थिति के प्रमाणीकरण का विनियमन) नियम, 2013 के नियम 3 के अनुसार आवेदक से वंशावली प्राप्त करने के निर्देश हैं। यदि यह वंशावली अभिलेखों से पुष्ट है, तो इसकी आवश्यकता भी नहीं है, तथापि फिर भी आवश्यक होने पर ऐसी वंशावली ग्राम पंचायत के सचिव अथवा ग्राम पंचायत के प्रस्ताव के आधार पर स्वीकार करते हुए आवेदकों को जाति प्रमाण पत्र जारी किया जावे।
इसी तरह आय प्रमाण पत्र के लिए वांछित दस्तावेजों में नौकरीपेशा व्यक्ति के लिए उनके द्वारा अंतिम वित्तीय वर्ष का आयकर रिटर्न लिया जा सकता है अथवा उनके नियोक्ता के द्वारा जारी वार्षिक आय की जानकारी को मान्य करते हुए आय प्रमाण पत्र जारी किए जा सकते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों खेतिहर मजदूरों, छोटे कृषकों को आय प्रमाणपत्र के लिए उनके द्वारा यदि गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले सूची में नाम होने अथवा ऐसा राशन कार्ड होने अथवा मनरेगा जॉब कार्ड होने अथवा श्रमिक का कार्ड होने पर यदि आवश्यक हो तो सरपंच / पंचायत सचिव / पार्षद से भी आय के समर्थन के लिये प्रमाण पत्र प्राप्त कर इन दस्तावेजों के आधार पर आवेदकों को आय का प्रमाण पत्र जारी किया जावे।
आदेश में यह स्पष्ट किया गया है कि किसी भी स्थिति में इन प्रमाण पत्र के लिये आवेदकों से ऐसे दस्तावेजों की मांग नहीं की जावे जिसकी पूर्ति के लिये आवेदक को पटवारी के प्रतिवेदन पर निर्भर होना पड़े। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने उपरोक्त निर्देशों के कड़ाई से पालन कराया जाना सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए हैं। यह निर्देश आगामी आदेश पर्यंत प्रभावशील रहेगा।
इस बार के चुनाव मे खरसिया होगा गुलाबी रंग – जोगी कांग्रेस
खरसिया। अजीत जोगी युवा मोर्चा विधानसभा खरसिया के अध्यक्ष मोनू केसरी ने आगामी विधानसभा चुनाव के संबंध में चर्चा करते हुए बताया कि स्वर्गीय अजीत जोगी जी ने जो सपने छत्तीसगढ़ के लिये और खरसिया विधानसभा के लिये देखें थे उनके सपनों को पूरा करने खरसिया विधानसभा मे मुख्य्मंत्री रहते हुऐ स्वर्गीय अजीत जोगी जी के द्वारा जो विकास कार्य करवाया गया हैं जिसमें सबसे बड़े रूप मे हसदेवबांगो परियोजना नहर हैं दूसरा खरसिया मे 100 बिस्तरों का बड़ा अस्पताल हैं तीसरा बरगढ़ खोला मे स्वास्थ्य केंद्र स्कूल हैं ग्राम चोढ़ा मे आदिवासी छात्रावास हैं और वो भी मात्र तीन वर्ष में ही जोगी जी ने मुख्य्मंत्री रहते खरसिया विधानसभा मे बड़े बड़े कार्य करवाए जिसे आज तक खरसिया विधानसभा की जनता याद कर रही हैं यही एक और बड़ा कारण हैं खरसिया समेत पुरे छत्तीसगढ़ तेजी से विकास कर आगे बढे जिसके लिये स्वर्गीय जोगी जी अपनी नई क्षेत्रीय पार्टी बनाई हैं जिसका नाम जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे रखा गया हैं अब खरसिया जोगी कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता इस जोगी बाईक मे गांव गांव जाकर लोगों के बीच अपनी क्षेत्रीय पार्टी के योजनाओं और छत्तीसगढ़ के लाखों युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए उनके बारे मे बतायेगा और सभी को आने वाले विधानसभा चुनाव मे कांग्रेस भाजपा को वोट ना देकर अपनी क्षेत्रीय पार्टी को वोट देने की अपील करेगा ताकि हर एक छत्तीसगढ़ का नागरिक अपने जीवन मे तेजी से आगे बढ़ सके छत्तीसगढ़ मे किसी भी बाहरी आदमी के द्वारा छत्तीसगढ़ के लोकल निवासी का हक़ ना मार सके ऐसे बहुत से मुद्दों को लेकर आगामी चुनाव पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अमित जोगी जी के नेतृत्व मे लड़ा जायेगा।
जनकपुर जनपद पंचायत भरतपुर के जनपद उपाध्यक्ष को कार्यालय में घुसकर तहसीलदार के साथ गाली गलौज के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है. जनपद उपाध्यक्ष तहसीलदार पर जबरन जमीन बिक्री के पंजीयन कराने का दबाव बना रहा था. एक जून को जनपद उपाध्यक्ष व भाजपा नेता ने तहसीलदार के कार्यालय में घुसकर गाली गलौज किया था. मामले की शिकायत तहसीलदार ने थाने में कर दी. जिसके बाद आरोपी भाजपा नेता को गिरफ्तार कर लिया गया.
1 जून को तहसीलदार विप्लव श्रीवास्तव जनकपुर एसडीएम कार्यालय में काम कर रहे थे. तभी भाजपा नेता व जनपद उपाध्यक्ष दुर्गा शंकर मिश्रा वहां पहुंचे. भाजपा नेता ने तहसीलदार से कहा कि “तुम मेरा फोन नहीं उठाते हो.” और गाली-गलौज करते हुए सत्ता आने पर देख लेने की धमकी दी. जनपद उपाध्यक्ष दुर्गा शंकर मिश्रा अपना जमीन संबंधी काम दबाव पूर्वक करवाना चाहते थे. तहसीलदार ने बताया कि उसमें कुछ गलतियां है, तो वे भड़क गए और कहने लगे कि मुझे नहीं जानते क्या? इसके बाद उसने कहा कि सत्ता आने दो तब बताऊंगा. आरोपी ने तहसीलदार के साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी है. मामले में आरोपी जनपद उपाध्यक्ष व भाजपा नेता के खिलाफ जनकपुर पुलिस ने धारा 294, 353,189, 506, 186 के तहत अपराध दर्ज किया है. फिलहाल जनकपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
रायपुर। राज्य सरकार ने जनसंपर्क विभाग फेरबदल किया है। जहां सहायक जनसंपर्क अधिकारियों को पदोन्नत कर सहायक संचालक के पद पर पोस्टिंग दी गयी है। वहीं उप संचालक व सहायक संचालक स्तर के अधिकारियों का तबादला किया गया है। 9 अधिकारियों और कर्मचारियों का जहां तबादला किया गायहै, वहीं 12 सहायक जनसंपर्क अधिकारियों को प्रमोशन देते हुए सहायक संचालक के पद पर नयी पोस्टिंग दी गयी है।
मोर बाजार के माध्यम में महिलाएं बनेंगी सशक्त:- फुलबासन बाई यादव
पद्मश्री फूलबासन बाई यादव जी प्रेरणा गीत गाकर किया महिलाओं को जागरूक
खरसिया। मां बमलेश्वरी स्वरोजगार अभियान के अंतर्गत मोर बाजार की सदस्यता अभियान महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम राम जानकी मंदिर खरसिया में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी के छाया चित्र पर बमलेश्वरी महिला प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के प्रमुख पद्मश्री फूलबासन बाई यादव, डॉक्टर सुभ्रा रजक मोर बाजार प्रवक्ता मीडिया प्रभारी, डॉक्टर पोषण सिन्हा मोर बाजार प्रोग्राम व प्रोडक्शन डायरेक्टर, पूर्णिमा विजय जायसवाल जिला पंचायत सदस्य, डिग्री लाल सिदार पूजा जायसवाल ब्यूरो चीफ राकेश केसरवानी गौ सेवक,संगीता यादव सामाजिक कार्यकर्ता ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ से श्रमजीवी महिला सहयोग समिति के सदस्यों द्वारा किया गया। बता दें कि खरसिया क्षेत्र में मोर बाजार के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए यह जागरूकता अभियान चलाई जा रही है। इस कार्यक्रम में मंच संचालन कर रहे डिग्री लाल सिदार ने प्रथम वक्ता के रूप में डॉक्टर पोषण सिन्हा को आमंत्रित किया गया। उन्होंने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा सफल महिला उद्यमी को अति आवश्यक है महिलाओं में आर्थिक चेतना तथा रोजगार के प्रति जागरूकता हो तभी वह एक सफल उद्यमी के रूप में सामने आ सकती है। महिला स्वरोजगार का जैसे-जैसे विकास होता जाएगा महिलाओं में आर्थिक निर्भरता आएगी।
कार्यक्रम में स्व सहायता समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वरोजगार की जानकारी दी गई और मां बमलेश्वरी स्वरोजगार अभियान के अंतर्गत चलाई जा रही मोर बाजार सबके बाजार के बारे में विस्तार से जानकारी दिया गया। तत्पश्चात डॉक्टर सुभ्रा रजक ने बताया की ग्रामीण क्षेत्र में महिलाएं न केवल कुटीर उद्योग अपितु हर क्षेत्र में अपना वर्चस्व स्थापित करती जा रही हैं। इस अवसर के माध्यम से कुटीर उद्योग में महिलाएं अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इसका उद्देश्य कुटीर उद्योग को बढ़ावा देना तथा महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य महिलाओं को मोर बाजार के माध्यम से जोड़कर उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करने का कार्य कर रही है। महिला समूह के सदस्यों द्वारा निर्मित खाद्य सामग्री, पापड़, आचार, बड़ी, अगरबत्ती, झाड़ू, टोकरियों, हस्तशिल्प, मिट्टी के उत्पाद को मोर बाजार में विक्रय कर मार्केट में बेचा जाएगा इसके साथ छत्तीसगढ़ में परंपरागत रूप से चली आ रही कलाकृतियां व्यंजनों एवं उत्पादकों का संचय एवं उसका विक्रय कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाया जाएगा।
मोर बाजार का उद्देश्य महिलाओं को स्वावलंबी बनाना:- फुलबासन बाई यादव संस्था प्रमुख पद्मश्री फूलबासन बाई यादव ने बताया कि मां बमलेश्वरी स्वरोजगार अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज के जरूरतमंद लोगों अनाथ बच्चे विधवा महिलाएं सहित परिवार की वीरांगनाओं एवं निर्धन महिलाएं उन्हें स्वावलंबी बनाना है। उनके द्वारा निर्मित सामग्री को मोर बाजार द्वारा विक्रय किया जाएगा उनकी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ कर आत्मनिर्भर बनाने की पहल की जाएगी। उन्होंने प्रेरणा गीत जीवन में कुछ करना है तो मन को मारे मत बैठो,आगे आगे बढ़ना है तो हिम्मत हारे मत बैठो। प्रेरणा गीत गाकर महिलाओं को प्रेरित किया।
सामाजिक कार्यकर्ता विजय जयसवाल ने भी प्रतिभागी महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा भारत एक पुरुष प्रधान देश है जिसमें सौ करोड़ से भी अधिक की आबादी निवास करती है। उस देश में महिलाओं की क्या स्थिति है यह सर्वविदित है अगर हम इतिहास के पन्नों को देखें तो ऐसे बहुत सारे उदाहरण देखने को मिलते हैं जिससे यह पता चलता है कि जब जब इन्हें अधिकार मिला और कुछ करने की सोची तो वह पुरुषों के कदम से कदम मिलाकर ही नहीं बल्कि उन से भी आगे निकल कर दिखा दिए। पूर्णिमा विजय जयसवाल जिला पंचायत सदस्य ने भी महिलाओं को अपना विचार साझा करते हुए कहा महिलाएं संगठित हो जाएं तो कोई भी ताकत नहीं तोड़ सकती सभी बहनों को संगठित होकर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए मोर बाजार सब के बाजार में जुड़कर फुलबासन बाई यादव दीदी के इस अभियान को सफल बनाना है।
खरसिया । विद्युत विभाग खरसिया के सहायक अभियंता एस खेस का तबादला जांजगीर हो जाने के बाद अशोक कुमार नायक को खरसिया विद्युत विभाग के सहायक अभियंता का पदभार दिया गया हैं। सहायक अभियंता अशोक कुमार नायक ने पदभार ग्रहण करने के बाद मीड़िया से चर्चा के दौरान बताया कि इससे पूर्व वे जांजगीर में सहायक अभियंता के पद पर अपनी सेवायें दे रहे थे। श्री नायक ने बताया कि नगरवासियों के साथ मिलकर नगर की विद्युत संबंधित समस्याओं का निपटारा किया जायेगा, तथा लाइन लॉस में कमी, बकाया राशि की वसूली के साथ साथ मीटर रीड़रों के ढुलमुल रवैये पर नकेल कसते हुये उनकी कार्यप्रणाली में सुधार किया जायेगा जिससे उपभोक्ताओं को रीड़िंग तथा विद्युत संबंधित अन्य समस्याओं से निजात मिल सके।
खरसिया । आर्ट ऑफ लिविंग परिवार खरसिया द्वारा आगामी 15 मई को अभिभावकों हेतु दो विशेष कोर्स आयोजित किये जा हैं।जिसमें रायपुर आर्ट ऑफ लिविंग के अभिभावक विशेषज्ञ एवं वरिष्ठ प्रशिक्षक श्री मुकेश निहाल द्वारा अभिभावकों को बच्चों को समझने व उनकी परेशानियाँ जानने के सम्बंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी।
आर्ट ऑफ लिविंग के यह दो कोर्स Know your Child जो कि 0 से 12 वर्ष के बच्चो के माता पिता के लिए है एवं Know your teens जो 12 से 18 वर्ष के बच्चो के माता पिता के लिए है।
अक्सर देखा जाता है कि मौजूदा समय में संस्कार एवं आधुनिकता के बीच आपसी तालमेल के आभाव में बच्चों एवं अभिभावकों के बीच में दूरियाँ निर्मित हो जाती हैं एवं अभिभावक समझ ही नहीं पाते कि आखिर क्यों उनका बच्चा अब उनसे बातें साझा नहीं करता अथवा उनकी बातें नहीं मानता एवं यह स्थितियाँ और जटिल होती चली जाती हैं। यह कोर्स उन सभी समस्याओं के समाधान हेतु एक महत्वपूर्ण कुँजी है। खरसिया आर्ट ऑफ लिविंग के इस कोर्स के माध्यम से छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश और अन्य राज्यों में हजारों लोग लाभान्वित हुए हैं। आर्ट ऑफ लिविंग परिवार का यह कोर्स गोदावरी भवन में दो अलग अलग पालियों में आयोजित होगा।