राज्य शासन ने बुधवार को राज्य प्रशासनिक सेवा अफसरों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए हैं।जारी लिस्ट में अनेक डिप्टी कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर इधर से उधर किए गए हैं।


राज्य शासन ने बुधवार को राज्य प्रशासनिक सेवा अफसरों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए हैं।जारी लिस्ट में अनेक डिप्टी कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर इधर से उधर किए गए हैं।


खरसिया। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामगोपाल करियारे प्रभात पटेल एसडीओपी खरसिया के मार्गदर्शन पर खरसिया पुलिस विभाग द्वारा सोमवार को स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल ऑडिटोरियम ठाकुरदीया खरसिया में नवीन आपराधिक कानून 2023 पर आधारित कार्यशाला दंड संहिता से न्याय संहिता की ओर आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी खरसिया, प्रभात पटेल थाना प्रभारी, कुमार गौरव साहू , चौकी प्रभारी संजय नाग, अधिवक्तागण, पत्रकार व आम लोगों के बीच एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इस मौके पर बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग नए कानून को जानने उत्साह पूर्वक कार्यक्रम में भाग लिए।

आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी कुमार गौरव साहू ने बताया कि 01 जुलाई से देश भर में नए कानून लागू कर दिया गया है। आज से सभी आपराधिक नए कानून के तहत दर्ज किए जाएंगे। आई पी सी, सीआरपीसी एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम की जगह तीन नए कानून न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम लागू हुए हैं। नए कानून के तहत एफआईआर से लेकर फैसला तक का समय सीमा तय कर दिया गया है। अब नए कानून में दंड के जगह न्याय पर बल दिया जाएगा। बताया कि शिकायत मिलने पर एफआईआर करने जांच पूरी करने अदालत के संज्ञान लेने, दस्तावेज दाखिल करने एवं ट्रायल पूरा होने के बाद फैसला सुनाने तक का समय तय कर दिया गया है, उन्होंने यह भी बताया कि नए कानून से मुकदमे जल्द निपटें जाएंगे वही आधुनिक तकनीकी के तहत इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को कानून का हिस्सा बनाया जाएगा। जिसमें मुकदमा निपटारे का रास्ता सरल हो सके। ये भी बताया की नए कानून में शिकायत समन व गवाही प्रक्रिया में इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य से न्याय का रास्ता सुगम होगा। इस मौके पर अध्यक्ष अधिवक्ता संघ खरसिया, प्रेस क्लब खरसिया, भाजपा कांग्रेस के नेता, नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंच संचालन उप निरीक्षक लक्ष्मी नारायण राठौर ने किया।


बिलासपुर। केन्द्रीय मंत्री के प्रथम नगर आगमन के दौरान पाकेटमारी की घटना ने पुलिस को बेचैन कर दिया है। ऐसा पहली बार हुआ है कि इतने बड़े कार्यक्रम के बीच एक साथ आधा सैकड़ा लोगों का जेब पर पाकेटमारों ने साफ किया है। खबर के बाद पुलिस के माथे पर बल आना स्वभाविक है। जानकारी मिल रही है कि पाकेटमार गिरोह रायपुर से सक्रिय है। जब तोखन साहू पहली बार मंत्री बनकर रायपुर पहुंचे। इस दौरान भीड़ में घुसकर पाकेटमारों ने अपने मंसूबों को अंजाम दिया। इसके बाद बिलासपुर में भी आरोपी लोग सफल रहे है। बताया जा रहा है कि एक साथ इतने व्यापक स्तर पर बिलासपुर में पाकेटमारी की कभी शिकायत नहीं मिली है। जाहिर सी बात है कि पाकेटमार गिरोह के सदस्य ना केवल बाहरी हैं..बल्कि अपने मंसूबों को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिये हैं।
रेलवे स्टेशन से लेकर नेहरू चौक फिर राममंदिर और फिर भाजपा कार्यालय तक केन्द्रीय मंत्री के प्रथम नगर आगमन को सभी ने उत्साह के साथ पर्व के रूप में मनाया है। नगर के प्रमुख चौक चौराहों पर तोखन साहू का जनता, व्यापारी, सामाजिक संगठनों के अलावा कर्मचारियों ने फूल माला से स्वागत किया। इस दौरान स्वागत के पीछे पाकेटमारों का भी दल हर स्वागत स्थल पर अपने काम को अंजाम दिया।
पाकेट मारों ने पाकेटमारी के काम को अंजाम देते समय आम और खास किसी को नहीं छोड़ा। इसी क्रम में तोखन साहू का स्वागत करने पहुंचे भाजपा नेताओं को भी गिरोह के सदस्यों ने निशाना बनाया है। जानकारी के अनुसार भाजपा के वरिष्ठ नेता ,जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान, महेश चन्द्रिकापुरे, पूर्व पार्षद व्ही.रामाराव,बालेन्दु रजक समेत जगदीश,राजेश मिश्रा, राम साहू के जेब से पाकेटमारों ने वालेट पार कर दिया। सभी नेताओं ने बताया कि जेब में मिलाकर हजारों से अधिक रूपये थे। इसके अलावा एटीएम,आधार,पैन कार्ड भी थे। साथ ही प्रमुख दस्तावेज भी पाकेटमारों ने साफ कर दिया है।
फिलहाल पुलिस की चिन्ता बढ़ गयी है। पता लगाया जा रहा है कि पाकेटमारी के पीछे क्या कोई संगठित गिरोह काम कर रहा। यह भी जानकारी एकत्रित की जा रही है कि एक साथ पाकेट मारने वाले कहीं बाहर से तो नहीं आए हैं।
एक एक लोगों की होगी तलाश
पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था बहुत जरूरी है। आरोपियों ने भीड़ का फायदा उठाकर जेब में हाथ डाला है। एक आरोपियों को पकड़ा जाएगा। सीसीटीवी खंगाला जा रहा है। जल्द ही कार्रवाई भी नजर आएगी और आरोपी भी।

कोरबा नगर निगम के असिस्टेंट इंजीनियर (AE) और सब इंजीनियर (SE) को ACB ने 35 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों अफसर बिल पास कराने की एवज में ठेकेदार से 2 फीसदी कमीशन मांग रहे थे।
जानकारी के मुताबिक, कोरबा के गोढ़ीपारा निवासी मानक साहू नगर निगम में ठेकेदारी करता है। उसका काम दर्री जोन में चल रहा है। ठेकेदार ने 21 लाख रुपए का निर्माण कार्य कराया था। इसका रनिंग और फाइनल बिल बनाकर भुगतान के लिए निगम कार्यालय में जमा किया था। इस दौरान AE डीसी सोनकर ने बिल पास करने के लिए 2 फीसदी कमीशन की मांग की।
कमीशनखोरी से परेशान होकर ठेकेदार ने ACB से की शिकायत
ठेकेदार मानक साहू कमीशन नहीं देना चाहता था। निगम ऑफिस में चल रहे कमीशनखोरी से वह परेशान हो गया था, जिसके चलते उसने शिकायत ACB से कर दी। मामले के साक्ष्य जुटाने के बाद ACB ने मंगलवार को ट्रैप का आयोजन किया।
42 हजार रुपए मांगा, 35 हजार रुपए में सौदा
योजना के तहत ठेकेदार ने AE से संपर्क किया तो उसने 2 फीसदी कमीशन के हिसाब से 42 हजार रुपए मांगे। इस पर ठेकेदार ने पैसे कम करने के लिए कहा और मामला 35 हजार रुपए में तय हो गया। इसके बाद ठेकेदार मंगलवार को रुपए लेकर निगम ऑफिस पहुंच गया।
एई बोला- एसई को दे दो पैसे, दोनों गिरफ्तार
योजना के तहत मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे ठेकेदार मानक साहू पैसे लेकर AE डीसी सोनकर के पास पहुंचा। वहां सोनकर ने दर्री जोन कार्यालय के सब इंजीनियर देवेंद्र यादव को रुपए देने के लिए कहा। इसके बाद मानक साहू दर्री कार्यालय पहुंचा।
वहां सब इंजीनियर देवेंद्र यादव को 35 हजार रुपए दिए। तभी ACB टीम ने छापा मारकर उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद AE को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एसीबी की टीम धारा 7,12 पीसी एक्ट 1988 के तहत कार्रवाई कर रही है।

खरसिया। खरसिया थाने में थाना प्रभारी के रूप में निरीक्षक कुमार गौरव साहू ने पदभार संभाल लिया है। नगर निरीक्षक कुमार गौरव साहू इससे पूर्व रायपुर जिले में पदस्थ थेे। नगर निरीक्षक के रूप में अनुभवी अधिकारी की पदस्थापना से अपराध दरों में निश्चित तौर पर कमी आयेगी। नये थाना प्रभारी से उम्मीद जगी है कि वे आम जनता से मधुर संबंध बना कर अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने में सफल होंगे।
गौरतलब है कि पुलिस कप्तान ने रायपुर से आये अनुभवी नगर निरीक्षक कुमार गौरव साहू को खरसिया थाना की कमान सौंपी है। रायगढ़ जिले में यह उनकी पहली पदस्थापना है। 2008 बैच के कुमार गौरव साहू खरसिया थाना की कमान संभालते हुये मीड़िया से रूबरू हुये तथा क्षेत्र तथा क्षेत्रवासियों के व्यवहार एवं पीड़ितों के कमजोर मनोबल के कारण बढ़ते अपराधों के संबंध में बेबाकी से चर्चा की। मीड़िया से चर्चा करते हुये नव पदस्थ नगर निरीक्षक ने कहा की खरसिया मेरे लिये नयी जगह है, यहां आम जनता के सहयोग से उनके साथ मधुर संबंध बना कर कानून के प्रति व्याप्त भ्रम को दूर करना, पुराने लंबित प्रकरणों का निराकरण करने के साथ साथ वरिष्ठ अधिकारीयों के मार्गदर्शन पर कार्य करते हुये अपराध तथा अपराधियों पर अंकुश लगाकर पूरे क्षेत्र में कानून व्यवस्था और पुलिस के प्रति विश्वास पैदा करना मेरी प्राथमिकता है, साथ ही जुआ, सट्टा, षराबखोरी जैसी सामाजिक बुराईयों को भी बहुत शिद्दत के साथ समाप्त किया जायेगा। नगर की चरमरायी यातायात व्यवस्था और जगह जगह लग रहे जाम के संबंध में उन्होंने कहा कि नगर पालिका से सामंजस्य कर नगर की बदहाल यातायात को सुधारने की कवायद की जायेगी। युवा और उर्जावान अधिकारी की पदस्थापना से क्षेत्रवासियों में उम्मीद जगी है कि नगर की बदहाल यातायात व्यवस्था में सुधार के साथ साथ नगर में बढ़ रहे अपराधों में निश्चित तौर पर कमी आयेगी, अपराधियों के हौंसले पस्त होंगे और क्षेत्र में अमन चैन कायम होगा।

राजनांदगांव। लायंस इंटरनेशनल के लायंस क्लब राजनांदगांव सिटी वर्ष 2024-25 की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह उमंग एवं उत्साह के साथ शहर के एबीस ग्रीन में संपन्न हुआl
नवगठित कार्यकारिणी में अध्यक्ष ला.तरनदीप अरोड़ा,सचिव ला. डॉ. गिरीश श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष ला. एडवोकेट कमल किशोर साहू तथा प्रथम उपाध्यक्ष ला. रानू जैन, द्वितीय उपाध्यक्ष ला मयंक शर्मा, टेमर ला.शोभा चौरसिया,टेल ट्विस्टर ला.कंचन चौबे, सह सचिव ला.पवन पटेल, सह कोषाध्यक्ष ला.राजेश नागवानी
डायरेक्टर लायंस- ला.अनीता जैन,ला. अशोक पवार,ला. अशोक तेजवानी, ला.गोवर्धन लालवानी,ला. नंदलाल पंजवानी ला. रमेश गुप्ता,ला. समीर पोद्दार ला.श्याम चरण गुप्ता,ला. सुदामा मोटलानी, ला.सुरेश गांधी,ला.सुरेश शर्मा,ला.सुशील जैन नए सदस्य ला.नेहा गुप्ता द्वारा शपथ लिया गया l कोऑर्डिनेटर लायंस- लायन बलदेव भाटिया, लायन बहादुर अली, ला. अशोक चौधरी, ला. सुनील अग्रवाल, ला. राजेश जैन कार्यकारिणी के अग्रणी सहयोगी रहेंगे ।
लायंस इंटरनेशनल Dist.3233 C की ओर से मुख्य अतिथि एमजेएफ ला. शैलेश अग्रवाल रायगढ़ की आधिकारिक यात्रा एवं शपथ ग्रहण समारोह के उद्बबोधन में लायनवाद की गौरवशाली कार्य शैली पर संवाद से लायंस सदस्य गण लाभान्वित हुएlशपथ अधिकारी पी.डी.जी.; एम.जे.एफ. ला.अमरजीत सिंह दत्ता रायपुर द्वारा पदाधिकारियों को छत्तीसगढ़ी भाषा में रोचक शैली से विधिपूर्वक कराई गई ।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने प्रथम संबोधन में क्लब द्वारा राजकीय हिंदी भाषा का अधिकाधिक प्रयोग एवं सामाजिक सेवा कार्यों पर केंद्रित प्रकल्प करने हेतु प्रतिबद्धता व्यक्त किया गयाl शपथ समारोह में विशिष्ट अतिथि रीजन चेयरपर्सन ला.मीनाक्षी अग्रवाल दुर्ग, एम.जे.एफ. लायन बृजकिशोर सुरजन, आशीर्वादक पूर्व गवर्नर ला.पद्मश्री डॉ.पुखराज बाफना,रीजन चेयर पर्सन ला. राजेश (राजू) जैन, पेट्रोन ला.उमेद कोठारी, ला.संतोष लोहिया, ला. रत्ना ओस्तवाल, ला.नंदकुमार अग्रवाल, ला. सुशील पसारी, ला. शारदा तिवारी एवं वरिष्ठ लायंस परिवार की गरिमामय में उपस्थिति में आयोजित हुई ।
कार्यक्रम का आयोजन सत्र 2023- 24 के ला.रियाज अब्बासी की अध्यक्षता में वार्षिक प्रतिवेदन सचिव ला. मुकेश चौबे द्वारा क्लब द्वारा किए सेवा कार्यों में फूड फॉर हंगर शीतकाल में जरूरतमंदों को कंबल वितरण स्वास्थ्य शिविर एवं जागरूकता तथा पर्यावरण संरक्षण हेतु लायन सुशील जैन छाबड़ा एवं सदस्यों द्वारा पौधारोपण की प्रस्तुत की गई l लायंस क्लब सिटी राजनांदगांव द्वारा स्थाई प्रोजेक्ट में नवरात्रि पर्व पर गरबा उत्सव आयोजन में शहर के विशिष्ट गणमान्यों की सहयोग एवं हजारों नागरिकों की सहभागिता एवं नागरिक सम्मान हेतु प्रकल्प संरक्षक ला. बृजकिशोर किशोर सुरजन एवं ला. राजा मखीजा के सहयोग के प्रति की सराहना आने वाले सत्र में भव्यतापूर्ण आयोजन की आशा व्यक्त किया गया ।
स्कूली विद्यार्थियों के प्रोत्साहन हेतु स्थाई प्रकल्प टॉप 10 के संस्थापक ला. सुनील बरडिया एवं परिवार की सहभागिता तथा लायन मनोज गुप्ता का सक्रिय सहयोग हेतु प्रशंसा पात्र रहे l
कार्यक्रम के संचालन ला. गुरदीप बग्गा एवं संयोजन ला. प्रकाश श्री श्रीमाल द्वारा विशिष्ट सेवा कार्य हेतु सदस्यों का सम्मान तथा सफल आयोजन हेतु सचिव लायन डॉ गिरीश श्रीवास्तव तुमड़ीबोड द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

महतारी वंदन योजना- गलत जानकारी देकर महतारी वंदन योजना का लाभ उठाने वाले हितग्राहियों के लिए जरूरी खबर है।अब जल्द ही अपात्र हितग्राहियों को इस योजना का लाभ मिलना बंद हो जायेगा। साथ ही एक ही खाते में दो बार राशि हस्तांतरित होने वाले हितग्राहियों को भी चिन्हांकित कर,अपात्र हितग्राहियों से दी गई राशि भी वसूली जाएगी।
महिला व बाल विकास विभाग महतारी वंदन योजना के लाभार्थियों की पात्रता फिर से जांचने की तैयारी की है। जांच में गलत तरीके से योजना का लाभ लेना पाए जाने पर अपात्र हितग्राहियों से राशि की वसूली भी होगी।विभाग ने यह कदम उन शिकायतों के बाद उठाने का निर्णय लिया है जिसमें योजना का लाभ अपात्र महिलाओं के द्वारा लिए जाने की बात सामने आई है।
विभागीय सूत्रों के अनुसार शासकीय सेवा में पदस्थ, सेवानिवृत्त या पेंशन का लाभ ले रहीं बहुत सी महिलाओं ने आवेदन किया और उनमें से कई महिलाएं योजना से लाभान्वित भी हो रही हैं। ऐसे भी मामले आए हैं, जिनमें एक ही आवेदक ने दो– दो आवेदन किए और दोनों ही स्वीकृत हो गए हैं। ऐसी महिलाओं के खाते में दो-दो बार राशि हस्तांरित हो रही है।
ऐसे अधिकतर मामलों में आवेदकों ने स्वयं के अलावा अपने पति या स्वजन का भी आधार कार्ड नंबर आवेदन में लगाया था। सत्यापन के दौरान यह पकड़ में नहीं आया। विभाग एक नाम वाले 20 हजार से अधिक आवेदनों की जांच कर रहा है। इनमें नाम, पता, जन्मतिथि समान हैं।छत्तीसगढ़ की पूर्व महिला एवं बाल विकास मंत्री और डौंडीलोहारा विधायक अनिला भेड़ियां ने मंत्री के बयान पर पलटवार कर इसे विनाश काले विपरीत बुद्धि करार दिया है. वहीं, अनिला भेड़ियां ने कहा कि महतारियों के साथ ऐसा करने से भाजपा का सर्वनाश होने का रास्ता चालू हुआ है।भाजपा छत्तीसगढ़ के महतारियों को बेवकूफ बनाने का काम कर रही है. उन्होंने आगे कहा कि दरअसल, झूठ बोलकर चुनाव जितने की भाजपा की नीति है।
कांग्रेस नेताओं ने की कड़ी आलोचना:- अनिला भेड़ियां ने कहा कि जब विभाग के अधिकारी महतारी वंदन के आवेदन की जांच पड़ताल कर, दावा आपत्ति जारी कर पात्र-अपात्र की सूची निकाल चुके हैं, तो महिला बाल विकास मंत्री का ऐसा बयान दुर्भाग्यजनक है. भाजपा सरकार का आज से विनाश होना शुरू हो गया है. अनिला ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ के महिलाओं के साथ हम अन्याय नहीं होने देंगी, उनके साथ कांग्रेस पार्टी खड़ी है.
नए आवेदन का इंतजार:- छत्तीसगढ़ में अभी भी बहुत सी पात्र महिलाओं को योजना का लाभ नहीं मिला है। लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद उन्हें महतारी वंदन योजना 2.0 शुरू होने की उम्मीद है। चुनाव आचार संहिता लागू होते ही आवेदन जमा करने की प्रक्रिया बंद कर दी गई थी। 10 मार्च को महतारी वंदन योजना की पहली किस्त जारी की गई थी। पीएम मोदी ने 70.14 लाख से अधिक महिलाओं को 655.57 करोड़ रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की थी।
दो लाख से अधिक खाते आधार से नहीं हुए लिंक:- योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करने वाली दो लाख से अधिक महिलाओं के बैंक खाते आधार से लिंक नहीं हुए थे। इससे महिलाएं महतारी वंदन योजना की पहली किस्त से वंचित हो गई थी। पहली किस्त जारी होने के अंतिम दिन तक आधार से खातों को लिंक करने की प्रक्रिया चली थी। इसके बाद पहली किस्त से वंचित महिलाओं को दूसरी किस्त में राशि जारी हुई थी।
गलत जानकारी देकर योजना का लाभ लेने वालों की जांच कराई जाएगी। अधिकारियों को पारदर्शिता के निर्देश दिए गए हैं। हितग्राहियों के आवेदन की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। – लक्ष्मी राजवाड़े मंत्री, महिला एवं बाल विकास विभाग

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में ब्रह्माकुमारिज का अनुकरणीय पहल… बी के शिव अग्रवाल
खरसिया। ब्रम्हाकुमारिज खरसिया एवम शासकीय होम्योपेथ हास्पिटल, हालाहुली के सायुज्य में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में सघन वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस अवसर पर सरपंच धनेश्वरी सिदार, सचिव मुकेश गबेल, बी के माधुरी बहन, बी के शिव भाई, डा पटेल, विनय राठौर, निर्मल राठौर, मेदनी राठौर, श्यामलाल, श्रीकृष्ण, मनोज भाई, रामावतार पटेल सुपरवाइजर, सुरेंद्र मेहरा, परदेशी सिदार सहित ग्रामवासियों की गरिमामय उपस्थिति रही।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सभी ने फलदार एवम् औषधि पौधों का हॉस्पिटल परिसर में रोपण किया तथा बी के शिव अग्रवाल द्वारा पर्यावरण संरक्षण का शपथ दिलवाया गया। ब्रम्हाकुमारिज द्वारा आयोजित सामाजिक सरोकार के इस कार्य की लोगों ने सराहना करते हुए इसे पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि संपूर्ण समाज के लिए महत्वपूर्ण व अनुकरणीय बताया।


लोकसभा चुनाव रिजल्ट में टीडीपी और जेडीयू दोनों ही पार्टियां किंगमेकर बनकर उभरी हैं. ऐसे में उनकी तरफ से प्रमुख मंत्रालयों पर दावा ठोका जा रहा है.
नतीजों के बाद चंद्रबाबू नायूडू की टीडीपी और नीतीश कुमार की जेडीयू की अहमियत एनडीए में बहुत ज्यादा हो गई है. यही वजह है कि अब दोनों ही पार्टियों की तरफ से प्रमुख मंत्रालयों की मांग की जा रही है. टीडीपी के सूत्रों ने बताया है कि पार्टी ने एनडीए के आगे छह बड़े मंत्रालयों की मांग रख दी है. टीडीपी लोकसभा स्पीकर का पद भी चाहती है. पार्टी सूत्रों ने बताया है कि टीडीपी का हर बात पर रुख लचीला है. दिल्ली में बुधवार (5 जून) को हुई एनडीए की बैठक में टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू शामिल हुए. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बगल में बैठे हुए उनकी तस्वीरें भी सामने आईं. नायडू के बगल में नीतीश कुमार भी बैठे हुए नजर आए. टीडीपी इस वक्त एनडीए की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी है. उसे 16 सीटों पर जीत मिली है. इसके बाद तीसरा नंबर जेडीयू का आता है, जिसके पास 12 सांसद हैं. एनडीए की सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी है, जिसे 240 सीटों पर जीत मिली है.
पार्टी के शीर्ष सूत्रों ने कहा कि नायडू ने साफ कर दिया है कि वह मोदी 3.0 सरकार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाना चाहते हैं. बताया गया है कि वह बीजेपी नेतृत्व को अपनी मांगों की एक लिस्ट दे चुके हैं. इसमें लोकसभा अध्यक्ष का पद और कम से कम पांच विभाग शामिल हैं, जिनकी डिमांड उन्होंने की है. टीडीपी ने वित्त मंत्रालय, जलशक्ति मंत्रालय जैसे विभागों को भी अपने हिस्से में लेने की मांग की है.
स्पीकर पद क्यों चाहती है टीडीपी?
दरअसल, टीडीपी स्पीकर का पोस्ट इसलिए चाहती है, क्योंकि लोकसभा में सबसे ज्यादा ताकतवर पद उसके पास होगा. सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि त्रिशंकु संसद की स्थिति में स्पीकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. पार्टी के दिवंगत नेता जीएमसी बालयोगी ने 1998 से 2002 तक अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में स्पीकार के रूप में कार्य भी किया था.
टीडीपी के एक सांसद ने कहा कि पार्टी ग्रामीण विकास, आवास एवं शहरी मामले, बंदरगाह एवं शिपिंग, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग और जल शक्ति मंत्रालय चाहती है. वह वित्त मंत्रालय में एक जूनियर मंत्री रखने को भी इच्छुक है, क्योंकि आंध्र प्रदेश अभी धन की सख्त जरूरत है. आंध्र प्रदेश में भी टीडीपी को बहुमत मिला है.
नीतीश ने मांगे तीन मंत्रालय
एनडीटीवी ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि नीतीश कुमार की जेडीयू ने भी तीन मंत्रालयों की मांग एनडीए के सामने रख दी है. साथ ही बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग की गई है. जेडीयू ने चार सांसद पर एक मंत्रालय का फॉर्मूला सरकार के सामने रखा है. जेडीयू के 12 सांसद हैं, इसलिए वह 3 मंत्रालय चाहती है. नीतीश कुमार चाहते हैं कि उनके खाते में रेल, कृषि और वित्त मंत्रालय आए. रेल मंत्रालय को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी जा रही है.

खरसिया। खरसिया अंचल के ख्याति प्राप्त अस्पताल गायत्री हिस्पिटल के संचालक डॉक्टर आर सी अग्रवाल के पौत्र और डॉक्टर शरद अग्रवाल के पुत्र राजीव लोचन अग्रवाल ने नीट की परीक्षा में 96.52 प्रतिशत अंक प्राप्त कर नगर तथा क्षेत्र का मान बढ़ाया है।
कहावत है कि पूत के पांव पालने में ही दिख जाते हैं, इस कहावत को राजीव ने चरितार्थ किया है इससे पूर्व राजीव ने सीबीएससी 12 वीं की परीक्षा में 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किया था। अब नीट की परीक्षा में राजीव ने 96.52 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने डॉक्टर बनने की राह प्रशस्त कर ली है। राजीव ने पूरे भारत मे 3454 रैंक हासिल करते हुए यह परीक्षा उत्तीर्ण की है। राजीव लोचन अग्रवाल की इस चमकीली सफलता पर उनके दादा डॉक्टर आरसी अग्रवाल, पिता डॉक्टर शरद अग्रवाल, परिजनों, गुरूजनों सहित खरसिया प्रेस क्लब के अजय गब्बर, सुनील अग्रवाल, विकास ज्योति सहित नगरवासियों ने शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है, वहीं राजीव ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता तथा गुरुजनों को देते हुए बताया कि उनकी इच्छा है कि वे भी अपने दादा तथा अपने पिता की भांति एक अच्छे डॉक्टर बनकर क्षेत्र की जनता की सेवा करें।