Author: Sunil Agrawal

  • किडनैप केस में भिड़े ट्रेनी IPS और TI,कार्रवाई को लेकर अफसरों में हुई तीखी बहस….

    किडनैप केस में भिड़े ट्रेनी IPS और TI,कार्रवाई को लेकर अफसरों में हुई तीखी बहस….

    जमीन विवाद के चलते कार सवारों ने बाइक सवार एक युवक को अगवा करने का प्रयास किया। युवक को रॉड स्टिक और तलवार लेकर सड़क पर दौड़ा लिया। किसी तरह युवक भागा और सिविल लाइन थाने में घुसकर अपनी जान बचाई। इस दौरान कार सवार उसका पीछा करते पहुंच गए। युवक की बात सुनकर प्रशिक्षु IPS बाहर निकले और कार की तलाशी करवाई तो उसमें से हथियार बरामद हुए। इससे पहले कि दोनों आरोपियों पर कार्रवाई करते थाना प्रभारी जेपी गुप्ता भी आ गए। इसके बाद कार्रवाई को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। हालांकि बाद में FIR दर्ज कर पुलिस ने कार सवार दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

    जानकारी के अनुसार, रविवार रात गंगानगर निवासी अमित सिंह (40) बुलेट पर सवार होकर भागते हुए सिविल लाइन थाने पहुंचा। उसे गाड़ी रोककर अंदर भागते देख प्रशिक्षु IPS विकास कुमार ने पूछताछ की, उसने बताया कि जमीन संबंधी विवाद में दो दिन पहले कुछ युवकों ने उसके अपहरण की कोशिश की थी। तब उसने इस घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी।

    वह रविवार शाम वह मुंगेली नाका चौक के दीपक फोटो कॉपियर्स के पास रोड में पहुंचा। उसी समय कार में सवार बोदकू ठाकुर और दिलीप मिश्रा आए। दोनों उसकी बाइक को ओवरटेक करते हुए कलेक्टोरेट तक पहुंच गए। फिर बाइक के सामने कार अड़ाकर दी। तलवार, रॉड और स्टिक लेकर मारने के लिए दौड़ाया।। वह किसी तरह भागते हुए सिविल लाइन थाना पहुंचा है।

    युवक के बताए अनुसार प्रशिक्षु IPS विकास कुमार उसे लेकर घटनास्थल जाने के लिए निकले, तभी थाने के बाहर युवक ने कार को देख लिया और पुलिस अफसर को इसकी जानकारी दी। कार सवार बोदकू ठाकुर और दिलीप मिश्रा को पकड़कर पुलिस ने कार की तलाशी ली। फिर पुलिस उन्हें पकड़कर थाने ले गई। घटना की जानकारी TI जेपी गुप्ता को मिली, तब वह थाने पहुंचकर पकड़े गए युवकों से पूछताछ करने लगे।

    इतनी देर में पकड़े गए युवकों के बचाव में पार्षद अमित भारते और पार्षद संदीप मिश्रा सहित अन्य लोग पहुंच गए। युवक अपने आप को जनप्रतिनिधि होने का धौंस दिखाने लगे। तब IPS विकास कुमार ने उन्हें थाने से भगा दिया। इस दौरान केस दर्ज करने को लेकर हस्तक्षेप करने पर IPS विकास और TI जेपी गुप्ता के बीच बहस हो गई। बाद में IPS विकास कुमार ने मामले को TI पर छोड़ दिया। उनके निर्देश पर पुलिस ने एक ही मामले में अलग-अलग तीन केस दर्ज किए हैं।

    जनप्रतिनिधियों ने की IPS की शिकायत
    IPS का आरोप है कि TI आरोपियों का बचाव कर रहे थे। जबकि, हम इस तरह आतंक मचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की बात कर रहे थे। बस इसी बात को लेकर बहस हो गई। वहीं TI जेपी गुप्ता का कहना है कि प्रशिक्षु IPS मामले की जांच के बिना ही केस दर्ज करने की बात कह रहे थे। इस पर पहले पीड़ित पक्ष के साथ घटनास्थल जांच करने कहा गया। इस बात को लेकर उन्होंने आपत्ति की तो बहस हो गई। थाना परिसर में उन्होंने जनप्रतिनिधियों से दुर्व्यवहार कर उन्हें भगा दिया। जनप्रतिनिधियों ने प्रशिक्षु IPS के खिलाफ SP और IG से शिकायत की है, तब, अफसरों ने उन्हें जांच के निर्देश दिए।

    पहली FIR में बताया दो दिन पहले हुई थी अपहरण की कोशिश
    गंगानगर फेस- 2 निवासी गौतम ने अपनी शिकायत में बताया है कि वह जमीन और ट्रांसपोर्टिंग का काम करता है। 1 अप्रैल को मंगला चौक स्थित साई सैलून में बैठा था। तभी वहां नंद विहार के रहने वाले अजय, बोदकू ठाकुर और दिलीप मिश्रा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने उसे पकड़ लिया और जबरदस्ती साथ लेकर जाने का प्रयास करने लगे। विरोध किया, तब उसे धमकी दी गई। वह किसी तरह वहां से भाग गया। उसने इस घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी। भाई के साथ हुई घटना के बाद अब उसने केस दर्ज कराया है।


    गौतम के भाई अमित सिंह की रिपोर्ट पर पुलिस ने दूसरा केस दर्ज किया है। कार सवार बोदकू ठाकुर और दिलीप मिश्रा उसकी बाइक को रोककर अपहरण और तलवार व अन्य हथियार से हमला करने की कोशिश कर रहे थे। तब वह भागकर थाने पहुंचा। हमलावरों के पास से पुलिस ने हथियार जब्त किया है। उसकी इस रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 341,294, 5०6, 323, 25 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

    इधर, इस घटना के बाद आरोपी पक्ष के अन्य लोग भी थाने पहुंच गए। उनकी तरफ से अजय सिंह भी थाने पहुंच गया। उसने पुलिस को बताया कि उसके खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। गौमत सिंह और उसके भाई अमित ने उसे धमकी दी है। उसने आरोप लगाया कि थाना परिसर में उनके साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई है। पुलिस ने उसकी रिपोर्ट पर पीड़त पक्ष के खिलाफ अलग से केस दर्ज किया है।

  • धूमधाम से मनाया गया होली का पर्वलोगों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर दी बधाई….

    धूमधाम से मनाया गया होली का पर्वलोगों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर दी बधाई….


    खरसिया। होली का पर्व शहर में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया लोगों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली पर्व की बधाई दी होली के दिन सुबह से ही हर वर्ग के लोग अपने अपने घरों से निकल होली के रंगों में जमकर आनंद उठाते हुए नजर आए हर मोहल्ले में होली के गीत बज रहे थे और लोग अपने अपने तरीके से इस पर्व को मना रहे थे। कोरोना काल में नियमों का पालन करते हुये नगरवासियों ने त्यौहार का आनंद उठाया।


    पुरातन परम्पराओं के अनुसार नगर में इस बार भी अलग अलग जगह होलिका दहन किया गया, जिसमें प्रमुख रूप से टाउन हॉल मैंदान में सभी नगरवासियों ने भक्त प्रहलाद का जयकारा करते हुए भगवान से खरसिया नगर की सुख समृद्धि की मंगल कामना की तो वही दिन भर नगर की महिलाओं और बच्चों का उत्साह भी खरसिया के टाउनहॉल मैदान में देखने को मिल रहा था नगर की महिलाओं द्वारा गोबर से बने कंडे और माला नुमा आकार के कंडे को चढ़ाया गया। विदित हो कि होली पर्व को लेकर सप्ताह भर पहले से ही शहर में रंग पिचकारी की दुकानें सज चुकी थी शहर के मुख्य मोहल्लों में होलिका दहन की भी तैयारी हो चुकी थी और होलिका दहन के दिन सुबह से ही महिलाएं पूरी विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर रही थी इसके बाद रात करीब 1 बजे होलिका दहन किया गया फिर अगली सुबह से होली पर्व लोगों के द्वारा बड़ी धूमधाम से मनाना शुरू हो गया सुबह से हर मोहल्लों में होली के रंग में नजर आ रहे थे तो कई मोहल्लों में होली पर्व मनाने के लिए विशेष तैयारियां की गई थी ऐसे में पूरा शहर होली के रंगों में डूब गया था वहीं इस दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटित ना हो इसके लिए खरसिया पुलिस के नगर निरीक्षक सुम्मतराम साहू और चौंकी प्रभारी नंद किशोर गौतम के द्वारा विशेष व्यवस्था की गई थी और चौक चौराहों पर पुलिस के जवान तैनात थे साथ ही पुलिस के पेट्रोलिंग पार्टी भी पूरे शहर में घूम रही थी ऐसे में किसी प्रकार की कोई बड़ी घटना घटित नहीं हुई और नगरवासियों ने शांतिपूर्ण ढ़ंग से रंगों और उल्लास के इस पर्व को मनाया।

  • नगर की महिलाओं ने होली पर्व की परंपराओं को निभाया…

    नगर की महिलाओं ने होली पर्व की परंपराओं को निभाया…


    खरसिया। होली पूजन पर नगर की महिलाओं और बच्चों द्वारा नगर के टाउनहॉल में होली पूजन कर परम्परा को निभाया गया होलिका दहन के दिन लकड़ियों के ढेर के साथ ही गोबर के उपले या कंडे जलाने की भी प्रथा है। हमारे शास्त्रों में या हमारी परंपराओं में हर चीज बड़ी ही सोच-समझकर बनायी गयी है इन सबसे हमें कहीं-न-कहीं फायदा जरूर होता है इसी तरह से आज के दिन गोबर के उपलों को जलाने के पीछे भी हमारी ही भलाई छिपी हुई है। इसके साथ ही होलिका दहन के दिन से होलाष्टक समाप्त हो जाएगे, जिसके चलते विवाह आदि सभी शुभ कार्य अब फिर से शुरू हो जायेंगे।


    विदित हो कि प्रत्येक वर्ष फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन किया जाता है। इस बार फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि 17 मार्च को पड़ी। 17 मार्च को होलीका दहन के अगले दिन आज 18 मार्च को धुलेंडी मनाई जाएगी। कुछ लोग अपने घरों में होलिका दहन करके पूजा अर्चना करते हैं तो वहीं कुछ स्थानों पर सामूहिक रूप से होलिका दहन किया जाता है। इस दिन लोग होलिका के चारों और फेरे लेते हुए पूजा अर्चना करते हैं। मान्यता है कि होलिका की अग्नि में सभी तरह की नकारात्मक शक्तियां भस्म हो जाती हैं। होलिका की अग्नि में मुख्य रूप से लोग परिक्रमा करते हुए गेंहू की बालियां अर्पित करते हैं। इसके साथ ही होली की अग्नि में तिल, उपले और गोबर की बनी हुई गुलरिया (छोटे-छोटे गोबर के गोले जिनमें बीच में सुराख किया जाता है) की माला अर्पित कर जीवन की समस्याओं से मुक्ति के लिए प्रार्थना करते है।

  • सभी पेट्रोल पंप पर यह 6 सेवाएं बिल्कुल मुफ्त मिलती हैं: जानिए अपना हक़

    सभी पेट्रोल पंप पर यह 6 सेवाएं बिल्कुल मुफ्त मिलती हैं: जानिए अपना हक़

    देखा जाए तो अधिकतर लोगों को यह लगता है कि हम अपने देश में मिलने वाले सेवाओं से भली-भांति अवगत है। लेकिन ऐसी बहुत सी बातें हैं जिन्हें हम नहीं जानते हैं और जानकारी नहीं होने के कारण हम उसका लाभ नहीं उठा पाते। आज हम आपको पेट्रोल पंप पर मिलने वाली निःशुल्क सुविधाओं के बारे में बताएंगे जो हमारा अधिकार है। आइये जानते हैं, इस विषय में।

    पेट्रोल पंप पर हमें पेट्रोल, तेल और डीजल के अतिरिक्त और निःशुल्क सुविधाएं मिलना हमारा अधिकार है। ये 6 शर्तें हैं जिन्हें लाइसेंस देने के दौरान लिखा जाता है और यह बताया जाता है कि अगर वे इन सुविधाओं का लाभ नागरिकों को नहीं उठाने देंगे तो उनकी लाइसेंस रद्द कर दी जाएगी। कुल मिलाकर बात तो यही समझ में आ रही है कि ये जो सेवाएं हैं, हमारा खुद का अधिकार हैं।

    पहली सेवा मुफ्त हवा

    हम अगर घर से बाहर निकल रहे हैं, अगर रास्ते में गाड़ी के पहिए में हवा की कमी हुई, इसके लिए हम इसे चेक करवाते हैं, फिर बाहर वालों को इसके लिए भुगतान भी करतें हैं। लेकिन अगर हम पेट्रोल पंप पर इसे चेक कराकर ठीक करें तो यह निःशुल्क होगा क्योंकि यह हमारा अधिकार है। इस कार्य के लिए यहां एक व्यक्ति हमेशा तैनात रहता है।

    petrol pump

    दूसरा है स्वच्छ पेयजल

    हम अगर घर के बाहर गए और पानी साथ लेकर नहीं गए तो इसे खरीदने की जरूरत नहीं, पम्प पर इसे बिल्कुल मुफ्त में ले सकते हैं। पेट्रोल पंप के शर्तों में यह लिखा गया है कि यहां जो व्यक्ति हैं, उन्हें पानी पिलाया जाए।

    तीसरी शौचालय की व्यवस्था

    अगर आपको सफर के दौरान शौचालय उपयोग करना है तो इसके लिए आप पेट्रोल पंप पर जाकर शौचालय की सेवा का लाभ ले सकते हैं। अगर वहां का मालिक आपको शौचालय यूज ना करने दे या फिर गंदा रहे तो आप इसके लिए उसके खिलाफ कंप्लेंट दर्ज करा सकते हैं।

    चौथी व्यवस्था है फोन कॉल

    सफर के दौरान अगर हमें किसी से इमरजेंसी बात करना हो और आपके पास मोबाइल ना हो तो आप एक बार यहां जाकर निःशुल्क कॉल कर सकतें हैं। यह हमारा हक है।

    पांचवी प्राईमरी ट्रीटमेंट
     
    अगर सफर के दौरान परेशानियां हुई और आपको कहीं चोट लगी तो आप पेट्रोल पंप पर जाकर निःशुल्क मरहम पट्टी और दवाइयां करवा सकते हैं। यहां पर हमेशा फर्स्ट एड बॉक्स मौजूद रहता है और इसके लिए आपको कोई भी शुल्क नहीं लगेगा। पेट्रोल पंप पर हमेशा प्राईमरी ट्रीटमेंट मौजूद मिलेगा।

    छठी फायर सेफ्टी डिवाइस

    अगर अगल-बगल या फिर पेट्रोल पंप पर कोई आग जैसी समस्या सामने आए तो इस पर नियंत्रण पाने के लिए उपकरण और रेत की बाल्टी होती है। जिससे आग पर काबू पाया जा सकता है। यहां फायर सेफ्टी डिवाइस मौजूद रहते हैं और इसका उपयोग कहीं भी निःशुल्क किया जा सकता है।

    अगर आपको आपके पेट्रोल पंप के अधिकारी ये सारी सेवाएं नहीं दे रहे हैं तो आप इनके लिए कंप्लेन दर्ज करा सकते हैं, ध्यान रखें ये हमारा अधिकार है।

  • मूरे का अनोखा नियम जो बताता है कंप्युटर प्रोसेसिंग की अंतिम सीमा….

    मूरे का अनोखा नियम जो बताता है कंप्युटर प्रोसेसिंग की अंतिम सीमा….

    साल 1965 इंटेल (Intel) के को फाउंडर  Gordon E. Moore ने अपने एक नई थ्योरी दुनिया के सामने रखी जिसमें उन्होंने भविष्य में बनने वाले कंप्यूटर मशीन, स्मार्टफोन्स और हाईटेक गैजेट्स के लिए एक ऐसी बात कही थी जो 56 साल बाद यानि 2021 में भी सही मानी जाती है, जितने भी कंप्यूटर और स्मार्टफोन आजतक बने हैं वो सभी मूरे के इस नियम पर काम करते हैं। मूरे (Moore’s law In Hindi) के मुताबिक इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स यानि कंप्यूटर में इस्तेमाल होने वाले ट्रांजिस्टर (Transistors) जो फास्ट प्रोसेसिंग (Processing)  के लिए जिम्मेदार होते हैं हर दो सालों में अपनी तय सीमा से दुगने हो जाते हैं जिससे आने वाले नये कंप्यूटर जो पहले से दो गुना ट्रांजिस्टर इस्तेमाल कर रहे हैं पिछली कंप्यूटर मशीन से बहुत ज्यादा फास्ट स्पीड से प्रोसेसिंग करते हैं, स्पीड के साथ-साथ इन कंप्यूटर की कीमत भी पहले से कम हो जाती है। मूरे के इस नियम को मूरे लाॅ (Moore’s law In Hindi) कहा जाता है जो कंप्यूटर और आज के स्मार्टफोन वर्ल्ड में भी एकदम सही बैठता है।

    अगर आपने पिछले 10 सालों में यूज किये गये कंप्यूटर्स और स्मार्टफोन को देखा होगा तो फिर आपने मूरे ला को जरूर काम करते देखा है, साल 2010 में आया iPhone 4 केवल 512 MB RAM और सिंगल कोर प्रोसेसर (Single-core processor) पर चलने वाला स्मार्टफोन था, पर आज के समय में आने वाला iPhone 12 4 GB RAM और Hexa-core यानि 6 कोर के प्रोसेसर के साथ आता है, 10 सालो में ही आईफोन स्मार्टफोन 8 गुना ज्यादा रैम और हेक्स कोर की सूपरफास्ट प्रोसेसिंग के साथ बहुत बदल चुका है।

    Computers की बात करें तो 10 साल पहले आने वाला Intel Core 2 Duo प्रोसेसर और 4 GB RAM को बेहतरीन डेस्कटोप माना जाता था, पर आज के समय में 10 Core Processor Intel Core i9-10900K के और 32 GB RAM के combination के कंप्यूटर को बेहतरीन कंप्यूटर माना जाता है। आईफोन स्मार्टफोन की तरह ही कंप्यूटर की दुनिया में भी 10 सालों में 8 गुना ज्यादा रैम और 10 कोर तक के बेसिक हाई एंड प्रोसेसर बन चुके हैं जो आज बहुत से घरो में देखने को मिलते हैं। मूरे लाॅ (Moore’s law In Hindi) इन दोनों ही गैजेट्स पर सटीक काम करता है, प्रोसेसिंग के साथ-साथ इन गैजेट्स की कीमत भी लगभग काफी कम हो चूकी है, 10 साल पहले आज के समय के हाई ऐंड कंप्युटर को खरीदना बहुत ज्यादा खर्चीला होता था पर आज इन्हीं गैजेट्स को काफी कम दाम में आसानी से खरीद सकते हो। 

    पर अबतक इन गैजेट्स पर सटीक बैठता ये मूरे लाॅ (Moore’s law In Hindi) क्या आगे भी इसी तरह काम करता रहेगा, क्या हम आगे भी इसी तरह इन स्मार्टफोन और कंप्युट्रस में हर 1 या दो सालों में जबरदस्त तरक्की को देखते रहेंगे, दूसरे शब्दों में कहें तो क्या कोई ऐसी लिमिट इस पृथ्वी और ब्रह्मांड में मौजूद है जिससे आगे हम ना तो कोई हार्डवेयर बना सकते हैं और ना ही कोई सुपर कंप्यूटर डिजाइन कर सकते हैं जो पहले बने सुपर कंप्यूटर से ज्यादा फास्ट और ताकतवर हो, तो आइये इन्हीं सभी सवालों को जानने के लिए मैं आज आपको कंप्यूटर और स्मार्टफोन की एक ऐसी दुनिया में ले के जाऊँगा जो आपने इससे पहले कभी सोची भी नहीं होगी।

    हर साल कंप्युटर्स और स्मार्टफोन लगातार अपग्रेड होते रहते हैं, बेहतर Integrated Circuits और उनमें लगें लाखों Transistor (ट्रांजिस्टर) उन्हें बहुत ज्यादा तेज और ताकतवर बनाते हैं, पर क्या आपको पता है इन इंटीग्रेटिड सर्किट और ट्रांजिस्टर की भी एक लिमिट है जिससे ज्यादा छोटा इन्हें कभी भी नहीं बनाया जा सकता है।.

    इस समय इंटेल द्वारा बनाये गये प्रोसेसर में 14 नैनोमीटर के सिलिकॉन ट्रांजिस्टर (silicon transistors) का यूज होता है, जो कि आपके डीएनए से 14 गुना चौड़ा है, अगर इस आकार की तुलना 1 सेमी से की जाये तो आप 1 सेंमी लाइन में ही 14 नैनोमीटर के 7 लाख ट्रांजिस्टर फिट कर सकते हो, इससे ही आप अंदाजा लगा सकते हो कि एक ट्रांजिस्टर कितना छोटा होता है पर फिलहाल वैज्ञानिकों का मानना है कि हम जल्द ही इस लिमिट पर पहुँचने वाले हैं जब ट्रांजिस्टर का आकार Atomic Level पर आ जाएगा और हम फिर उनसे छोटा ट्रांजिस्टर चाह कर भी नहीं बना पाएं.

    इस समय इस्तेमाल होने वाले ट्रांजिस्टर फिलहाल 70 सिलिकॉन एटम के बराबर साइज रखते हैं, वही सिलिकॉन एटम का साइज खुद 0.2 नैनोमीटर है तो इसी से आप समझ सकते हो कि हम 14 नैनोमीटर के ट्रांजिस्टर को अगर ज्यादा से ज्यादा छोटा करें तो उसे 0.2 नैनोमीटर से छोटा कभी नहीं कर सकते हैं.  ये ट्रांजिस्टर की फंडामेंटल लिमिट (Fundamental Limit) है जिसे हम आने वाले 10 से 20 सालों में छू लेंगे, इस लिमिट को छूते ही हम और ज्यादा छोटे और फास्ट स्मार्टफोन और कंप्युटर्स नहीं बना पाएंगे जिससे हमारी टेक्नोलॉजी की रेस को एक लगाम भी लग सकती है

    हमारे गैजेट्स भले ही इस फंडामेंटल लिमिट पर पहुँच जायें पर टेक्नोलॉजी को अपग्रेड करने में वैज्ञानिक बिलकुल भी पीछे नहीं रहते हैं, ट्रांजिस्टर को और छोटा तो नहीं किया जा सकता है पर अगर उनमें मौजूद इलेक्ट्रॉन पार्टिकल्स जो करंट के लिए जिम्मेदार हैं उन्हें फोटोन पार्टिकल से बदल दिया जाये तो आप इन्हीं छोटे ट्रांजिस्टर से बनी चिप के गैजेट्स में 20 परसेंट तक फास्ट प्रोसेसिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

    इलेक्ट्रॉन्स से तेज फोटोन्स मूव करते हैं ऐसे में अगर वैज्ञानिक Photonic Chip बनायें तो आने वाले समय में हमें ट्रांजिस्टर के साइज के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। हालांकि इस समय इस तरह की चिप्स को बनाना बहुत मुश्किल है पर अगर ये बन जाते हैं तो आने वाले समय में आप लाइट वेस्ड लैपटॉप, स्मार्टफोन देख सकते हो जो आज के स्मार्टफोन से भी हजारों गुना फास्ट और पावरफुल होंगे। 

  • होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न….शांति और सद्भाव के साथ त्यौहार मनाने की अपील….

    होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न….शांति और सद्भाव के साथ त्यौहार मनाने की अपील….

    खरसिया। होली के पर्व को शांति और हर्षोल्लास के साथ मनाने को लेकर दिनांक 14 मार्च को स्थानीय लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में प्रशासन के द्वारा शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया जिसमे त्यौहार को सन्ति और भाई चारे के साथ मनाने को लेकर नगर के पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिको  से चर्चा की गयी और उनके सुझाव लिए गए ।
    विदित हो की आगामी दिनांक 17 मार्च को होली का पर्व है और उसके अगले दिन 18 मार्च को रंग खेला जाएगा, विगत वर्षों से कोरोना का कहर झेल रही आम जनता इस वर्ष इस त्यौहार को धूमधाम के साथ मनाना चाहती है और इस रंगों के इस त्यौहार में किसी असामाजिक तत्वों की वजह से भंग न पड़े इसके लिए पुलिस प्रशासन ने अपनी तैयारियां कर ली हैं।

     बैठक में निर्णय लिया गया की सुरक्षा की दृष्टि से ग्रामीण शहरी क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढाया जाएगा तथा सामाजिक तत्वों पर नजर रखकर कार्यवाही की जाएगी । पुलिस टीमें द्वारा प्रतिदिन दुपहिया वाहनों की जांच की जावेगी, नशे में वाहन चलाने वाले और मॉडिफाई सैलेंसर वाले वाहनों पर कार्रवाई की जावेगी साथ ही  नशा करके वाहन चलाने वाले एवं तीन सवारी मोटरसाइकिल के साथ साथ कानफोडू बाजा पर प्रतिबंध लगाया जायेगा।

    अधिकारीयों ने अस्पताल में आपातकाल व्यवस्था दुरुस्त रखने सहित होलिका दहन करने वाले स्थान में विद्युत् व्यवस्था तथा पुलिस बल की व्यवस्था करने के भी निर्देश सम्बंधित विभाग को दिए, गौरतलब है की इस बार होलिका दहन का मुहूर्त रात लगभग 1 बजे है जिसके लिए टाउन हाल मैदान में बिजली पानी एवं सुरक्षा की व्यवस्था के निर्देश भी दिए गए। बैठक में उपस्थित अधिकारीयों एवं जनप्रतिनिधियों ने नगर वासियों को होली की अग्रिम बधाई देते हुए शांति और सौहार्द के साथ होली का पर्व मनाने की अपील की है।  बैठक में अभिषेक गुप्ता (एसडीएम), श्रीमती निमिषा पांडेय (एसडीओपी) सहित थाना, चौंकी, लोक निर्माण विभाग, नगर पालिका, विद्युत विभाग, सहित जनप्रतिनिधिगण, वार्ड पार्षद, पत्रकारगण और शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।

    पारम्परिक रंग तथा गुलाल से ही खेले होली – प्रेस क्लब खरसिया

    प्रेस क्लब खरसिया ने होली के इस पर्व की नगर वासियों को बधाई देते हुए अपील की है की रंगों के इस पर्व को पारम्परिक रंगों तथा गुलाल के साथ ही मनाये, नुकसान दायक रंगों अथवा केमिकल युक्त रंग गुलाल का प्रयोग न करें।

  • खरसिया में धूमधाम से निकली भोले बाबा की बरात, शिव भक्ति के रंग में सरोबार  हुआ खरसिया…

     
    खरसिया।  महाशिवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर 1 मार्च को भगत तालाब स्थित ख्याति प्राप्त ऐतिहासिक शिव मंदिर जो की संपूर्ण अंचल में मछली तालाब के नाम से भी प्रसिद्ध है, इस तालाब की रंगीन मछलियों को देखने दूर-दूर से लोग खरसिया आते हैं। इसी प्रसिद्ध बाबा भोलेनाथ अजन्मे अविनाशी आदि योगी देवाधिदेव महादेव के मंदिर से महा शिवरात्रि पर्व पर धूम धाम से भोले बाबा की बारात निकली बारात में  नाग,नागिन,नर मुंडो की माला धारण किए हुए भोलेनाथ देवी देवताओं डाक पिशाचिनी के रूप में सजी-धजी झांकियों के साथ नंदी बैल पर बाबा भोलेनाथ सवार थे।


    भोले बाबा की बारात शिव मंदिर से निकल कर संपूर्ण खरसिया नगर का भ्रमण करते हुए वापस शिव मंदिर पहुंची जहां बाबा भोलेनाथ और माता पार्वती जी की महाआरती की गई ततपश्चात प्रसाद वितरण किया गया। यहां बताते चलें कि खरसिया नगर में कई वर्षों के बाद बाबा की बारात निकली है धन्य है खरसिया की धार्मिक धरा और यहां के रहवासी जो धार्मिक कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। बारात में सभी राजनीतिक दलों के नेता सामाजिक कार्यकर्ता और धार्मिक संगठन सहित बच्चे बूढ़े और जवान शामिल हुए खरसिया के इतिहास में पहली बार इतनी भारी तादाद में भक्तों की भीड़ किसी कार्यक्रम में शामिल हुई । भोले बाबा माता पार्वती की अदभुत झांकियों के रूप में सजे हुए थे जो संपूर्ण नगर वासियों का मनमोह रहे थेल झांकियों में गायत्री राजेश केसरवानी का विशेष योगदान था,संपूर्ण नगर दुल्हन की तरह सजा हुआ था ,भोले बाबा की बारात में बच्चे महिलाएं एवं पुरुषों की बड़ी संख्या उत्साह के साथ बाबा भोलेनाथ की भक्ति में सराबोर थी.

    भोलेनाथ की बारात का स्वागत लक्ष्य  इंटर ,नारायणी हार्डवेयर, बालाजी हाडवेयर अग्रेसन चौक समिति गायत्री मंदिर, भाजपा युवा मोर्चा स्टेशन चौक, शिव मंदिर निकुंज सराफ, रोटरी क्लब श्याम मित्र मंडल, श्याम कुटुम्ब,अग्रवाल दुर्गा सहित अनेक समाजिक संगठनों के द्वारा जगह जगह पानी, कोल्ड ड्रिंक, नाश्ता एवं जूस के साथ किया गया। भोलेनाथ की बारात में शिव परिवार के पुरषोत्तम अग्रवाल, विजय मिले, सुनील अग्रवाल पत्रकार, पार्षद दीनदयाल अग्रवाल, सुरेश शर्मा,  सुरेश शम्भू, श्याम सुंदर अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, आकाश शर्मा, मनोज अग्रवाल, विकाश कबूल पुरिया, कन्हैया राठौर सहित शकुंतला देवी अग्रवाल, मनीषा अग्रवाल, आशा अग्रवाल, कविता अग्रवाल, रेखा अग्रवाल, शशिकला अग्रवाल सहित सभी शिव परिवार के सदस्यों का योगदान सराहनीय रहा इन सभी की तन मन धन से की गई मेहनत का ही फल है जो बहुत ही कम समय में इतनी विशाल बारात का आयोजन करने में शिव परिवार पूर्ण रूप से सफल रहा, साथ ही राजेश अग्रवाल घंसू , अशोक पत्रकार, रामनारायण सोनी सन्टी बारात में शुरुआत से ही अपनी टीम के साथ लगे रहे और बारात की व्यवस्था बनाएं रखने में अपना सहयोग प्रदान किया.

  • महाशिवरात्रि पर हुआ विशाल भंडारे का आयोजन, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया भगवान भोलेनाथ का प्रसाद….

    महाशिवरात्रि पर हुआ विशाल भंडारे का आयोजन, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया भगवान भोलेनाथ का प्रसाद….


    खरसिया । भगवान भोलेनाथ के महा पर्व महा शिवरात्रि के अवसर पर शिव मंदिर भगत तालाब में शिव भक्तों के द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। शिव परिवार के सदस्यों सहित नगरवासियों के सहयोग से आयोजित इस भंडारे में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान् भोलेनाथ का प्रसाद रूपी भंडारा ग्रहण किया।


    महाशिवरात्रि के अगले दिन आयोजित इस भंडारे में सम्पूर्ण खरसिया नगर को आमंत्रित किया गया था, भंडारे के आयोजन में शिव परिवार के सदस्यों सहित नीरज पिलानिया, विकाश कबूलपुरिया, मोंटी चूड़ी, विकाश भक्कू, नवल अग्रवाल, संजय, नीरज गर्ग, शिव अग्रवाल,गोल्डी नटराज, विकाश बंसल का सराहनीय योगदान रहा ।

  • युवा अधिवक्ता अंकित होरा जिला अभियोजन अधिकारी चयनित…

    युवा अधिवक्ता अंकित होरा जिला अभियोजन अधिकारी चयनित…

    खरसिया। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी (गृह विभाग) 2021 के पद के लिए चयन सूची जारी कर दी गयी है। सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी के लिए लिखित परीक्षा तथा उसके पश्चात साक्षात्कार आयोजित किया गया था, जिसमें 26 फरवरी को आयोग ने परिणाम जारी किया। जिसमें छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के खरसिया शहर के युवा अधिवक्ता अंकित होरा ने सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में द्वितीय स्थान प्राप्त कर खरसिया शहर को गौरान्वित किया है। अधिवक्ता होरा खरसिया के व्यवसायी बलबीर सिंह के सुपुत्र है। उनकी इस उपलब्धि से सम्पूर्ण शहर में खुशी की लहर व्याप्त है तथा शहरवासियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी। होरा ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता- पिता, भाई एवं गुरुजनों को दिया है।

  • मायुम खरसिया ने किया निशुल्क जाँच शिविर का आयोजन..250 से अधिक मरीजों ने उठाया लाभ..

    मायुम खरसिया ने किया निशुल्क जाँच शिविर का आयोजन..250 से अधिक मरीजों ने उठाया लाभ..

    खरसिया। मारवाड़ी युवा मंच एवं महिला जागृति शाखा के तत्वाधान में रविवार को अग्रसेन भवन में निशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीण अंचल सहित नगरीय लोगों ने इस अवसर का लाभ उठाया। शिविर में 250 से अधिक मरीजों की जांच कर उपलब्ध विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा उचित परामर्श दिया गया।


    अंचल की प्रख्यात डीजीओ, आईवीएफ, प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रिया अग्रवाल एमबीबीएस, डीजीओ, आर्थो हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रशांत अग्रवाल एमबीबीएस, डीएनबी, जनरल मेडिसिन डॉ. सुबोध नायक एमबीबीएस, एमएस जनरल लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. भूपेश भगत एमबीबीएस एवं सिविल हॉस्पिटल खरसिया प्रभारी डॉ. डी. पी. पटेल ने सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं निशुल्क प्रदान कीं।
    कार्यक्रम में मारवाड़ी युवा मंच अध्यक्ष जगदीश मित्तल, राकेश आस्था, सुशील डिंपल, मुकेश गर्ग, रामदेव अग्रवाल, सुनील जीआर, अभी एआर सहित महिला जागृति शाखा की सदस्यों की उपस्थिति रही ।