Author: Sunil Agrawal

  • दर्द को संगीत में पिरो कर बना रहे गीत, मुरली अग्रवाल का नया एल्बम रहनुमा

    दर्द को संगीत में पिरो कर बना रहे गीत, मुरली अग्रवाल का नया एल्बम रहनुमा

    खरसिया। व्यापार-व्यवसाय से कला के क्षेत्र में कदम रख चुके गीतकार मुरलीधर अग्रवाल ने बताया कि उन्हें बचपन से ही गीत संगीत में रुचि थी परंतु पारिवारिक दायित्वों ने बांधे रखा। वहीं जब जीवन में गमों का साया बढ़ते गया तो उन्होंने कागज कलम उठाई और दर्द को गीत और गजलों में उकेर कर संगीतमय एल्बम बना दिया।

    नए एल्बम रहनुमा के रिलीज होने से पूर्व मुरलीधर अग्रवाल ने जीवन के उन पहलुओं को बताया जिसकी वजह से उन्होंने फिल्म इंडस्ट्रीज में कदम रखा। पारिवारिक एवं व्यावसायिक जिंदगी से उपराम होने के बाद युवावस्था में ही पत्नी के निधन हो जाने पर उन्होंने गीत की रचनाकर खुद को बहलाया। ऐसे में दो एलबम तेरी आंखें और कहता है दिल रिलीज हुए। परंतु जब युवावस्था में ही बेटा चल बसा तो दर्द ने पुनः गीत संगीत का सहारा लिया। यहीं से मुरलीधर अग्रवाल का फिल्मी सेक्टर में रुझान बढ़ता चला गया। टी सीरीज के भूषण कुमार ने उनके गीतों को पढ़ा और पसंद करते हुए कमली-कमली नामक एलबम बनाया, जो सुपरहिट रहा। फिर गणेशा गीत एवं दुर्गा पूजा के गीत की सफलता के बाद मुरलीधर की मांग बढ़ने लगी। तब तो सोनी टीवी, नाईन-एक्स और ज़ी टीवी तक ने उन्हें अवसर दिया। ज़ी टीवी से रिलीज एलबम जिंदगी तुझसे क्या करें शिकवा की सफलता ने मुरलीधर को फिल्म इंडस्ट्री में स्थापित कर दिया। वहीं गीतकार से निर्देशन एवं निर्माण के क्षेत्र में भी अग्रवाल ने कदम रखा। रहनुमा एलबम आज17 जनवरी को रिलीज होने वाला है। जिसमें राज आसू ने संगीत दिया है, विजे भाटिया तथा साध्वी सिंह ने अभिनय किया है। मुरलीधर अग्रवाल द्वारा निर्देशित इस एलबम की निर्माता सना बजाज हैं।

  • नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारियो का थोक में तबादला …..इन जगहों के बदले गए सीएमओ और …..पढें खबर जाने कौन किधर

    नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारियो का थोक में तबादला …..इन जगहों के बदले गए सीएमओ और …..पढें खबर जाने कौन किधर

    नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा भारी संख्या में नगर पालिका नगर पंचायत सीएमओ और कर्मचारियो का तबादला किया है इसकी लिस्ट जारी कर दी गई है। नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा निकाय चुनाव के बाद थोक में अधिकारी कर्मचारियो को फेरबदल करते हुए स्थानांतरण आदेश जारी किया है …..
    देखे कौन किधर …

  • शौचालय इस्तेमाल पर डिप्टी कलेक्टर और वन विभाग के अधिकारी आमने-सामने, विवाद मुख्य सचिव तक पहुंचा, मंडल ने कहा- डिप्टी कलेक्टर पद राज्य के प्रशासनिक व्यवस्था में रीढ़ की हड्डी है

    शौचालय इस्तेमाल पर डिप्टी कलेक्टर और वन विभाग के अधिकारी आमने-सामने, विवाद मुख्य सचिव तक पहुंचा, मंडल ने कहा- डिप्टी कलेक्टर पद राज्य के प्रशासनिक व्यवस्था में रीढ़ की हड्डी है

    रायपुर। एसडीएम के कहने पर कानन पेंडारी के एसडीओ को थाने में तीन घंटे तक बैठाए रखने का मामला अब तूल पकड़ते जा रहा है.  गुरुवार को राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के सदस्यों और पदाधिकारीयो ने मुख्य सचिव आरपी मंडल से मुलाकात कर कानन पेंडारी के अधीक्षक विवेक चौरसिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

    दरअसल पूरा मामला टायलेट के इस्तेमाल को लेकर उपजे विवाद से जुड़ा हुआ है. कवर्धा के एसडीएम विपुल गुप्ता का परिवार पिछले रविवार को कानन पेंडारी घूमने गया था. जिसमें उनकी गर्भवती पत्नी भी शामिल थीं. एसडीएम ने परिवार के पहुंचने की जानकारी कोटा एसडीएम आनंद स्वरुप तिवारी को दी थी।
    बताया जा रहा है कि बिलासपुर पहुंचने के बाद एसडीएम की गर्भवती पत्नी ने कानन पेंडारी में स्थित अधीक्षक कार्यालय के वाशरुम का इस्तेमाल किया. जैसे ही वे वाशरुम से बाहर निकलीं वैसे ही अधीक्षक विवेक चौरसिया कार्यालय पहुंच गए और नाराज होते हुए कथित तौर पर उन्होंने एसडीएम की गर्भवती पत्नी के साथ ही चपरासी और वहां के एक कर्मचारी को काफी बुरा-भला कहा. जिसकी जानकारी उनकी पत्नी ने फोन कर उन्हें दी. पत्नी को अपमानित किये जाने की जानकारी मिलते ही उन्होंने कोटा एसडीएम आनंद स्वरुप तिवारी को फोन कर कथित रुप से किये गए दुर्व्यवहार से अवगत कराया. जिसके बाद कार्रवाई करते हुए कोटा एसडीएम ने पेंडारी अधीक्षक को थाना में बैठा दिया और उनकी गाड़ी को जब्त कर लिया।

    घटना के दूसरे दिन जब वन विभाग के कर्मचारियों को इसकी जानकारी लगी तो उन्होंने एसडीएम के खिलाफ मोर्चो खोल दिया और रैली निकालकर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की.
    अब राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों ने मामले में चीफ सक्रेटरी आरपी मंडल से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा और कहा कि जिलों में पदस्थ राजस्व अधिकारी का ज्यादातर समय शासन प्रशासन के महत्वपूर्ण आगंतुकों के प्रोटोकॉल में बीतता है. ऐसे में मूलभूत सुविधाएं के लिए भी यदि इस प्रकार का विवाद उत्पन्न होगा तब जिलों में प्रोटोकॉल व्यवस्था चरमरा जाएगी. कानन पेंडारी बिलासपुर क्षेत्र के लिए एक मुख्य पर्यटन स्थल है और जब वहां का अधीक्षक ऐसे मूलभूत शौचालय प्रयोग मामले में असंवेदनशील होगा. तो वहां आम जनता और खास कर महिलाओं और बुजुर्गों के लिए खासा असुविधा होगी. ऐसे में उस पर कार्यवाही करते हुए उसको वहां से हटाया जाए.
    अधिकारियों की बात सुनने के बाद मुख्य सचिव ने संघ को उचित कार्रवाई किये जाने का आश्वासन दिया है. उन्होंने कहा कि डिप्टी कलेक्टर पद राज्य के प्रशासनिक व्यवस्था में रीढ़ की हड्डी का काम करती है. वो अपने मेहनत और विजन के बल पर राज्य को विकास की ओर ले जाता है और समाज में व्यवस्था बनाये रखने का काम करता है. उन्होंने प्रशासन में सक्रिय योगदान के लिए संघ सदस्यों की तारीफ करने के साथ ही प्रोत्साहित भी किया और साथ ही में उन्होंने आश्वासन दिया कि वे इस मामले में उचित कार्रवाई करेंगे।

  • नारायण बाईन बने कामधेनु सेना के छत्तीसगढ़ प्रदेश महासचिव

    नारायण बाईन बने कामधेनु सेना के छत्तीसगढ़ प्रदेश महासचिव

    रायपुर । देश के सबसे बड़े गौ रक्षार्थ संगठन कामधेनु सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रवण सेन की अनुशंसा पर कामधेनु सेना एवं विश्वस्तरीय गो चिकित्सालय नागौर (राजस्थान) के संस्थापक श्री श्री 1008 श्री स्वामी कुशालगिरी जी महाराज ने गोहितार्थ कामधेनु सेना के छत्तीसगढ़ प्रादेशिक कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सक्रिय गो सैनिकों को उच्च स्तर पर पदोन्नत किया है। कामधेनु सेना के वर्तमान रायगढ़ जिला अध्यक्ष नारायण बाईन के उनके काम को देखते हुए प्रदेश महासचिव बनाये गये हैं। नारायण बाईन को कामधेनु सेना के धरमजयगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष बनाये गये थे कामधुने संगठन ने इनके काम को देखते हुए बहुत जल्द ही रायगढ़ जिला अध्यक्ष का पद दिया गया था जिला अध्यक्ष बनने के बाद नारायण बाईन ने बहुत ही अच्छे से कार्य किया। संगठन कार्य को देखते हुए आज पुन: नारायण बाईन को कामधेनु सेना के छत्तीसगढ़ प्रदेश महासचिव बनाये गये है। नारायण बाईन को कामधेनु सेना के प्रदेश महासचिव बनने पर लोगों ने बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामनाएं की है।

  • रांग साइट पर गाड़ी चलाने वाले हो जाएं सावधान, राजधानी में टायर किलर लगाने की हो चुकी है तैयारी, जानिए कहां-कहां लगाए जाएंगे…

    रांग साइट पर गाड़ी चलाने वाले हो जाएं सावधान, राजधानी में टायर किलर लगाने की हो चुकी है तैयारी, जानिए कहां-कहां लगाए जाएंगे…

    रायपुर। अब राजधानी में रांग साइड वाहन चलाने वालों की खैर नहीं. यातायात पुलिस ने टायर किलर लगाने की कवायद शुरू कर दी है. सबसे पहले तेलीबांधा चौक और अवंति विहार चौक के टर्निंग प्वाइंट पर टायर किलर लगाया जाएगा।

    रांग साइड वाहन चलाए जाने पर लगाम कसने में नाकाम रहने के बाद यातायात पुलिस ने टायर किलर लगाने का निर्णय लिया है. इस दिशा में काम भी शुरू कर दिया है, और तीन टायर किलर्स ब्रेकर का ऑडर दे दिया है. इसे सबसे ज्याता ट्रैफिक वाले तेलीबांधा चौक और अवंति विहार चौक के टर्निंग पाइंट पर लगाया जाएगा. अगर परिणाम अच्छा नजर आया तो अन्य चौक-चौराहों पर भी लगाने की कवायद की जाएगी।

    कैसे काम करेगा टायर किलर


    टायर किलर एक स्पीड ब्रेकर की तरह ही होता है, जो इसे गाड़ी के डायरेक्सन के अनुसार क्रास करेगा उसकी गाड़ी पूरी तरह सुरक्षित रहेगी क्योंकि कांटेदार स्प्रिंग झुके रहेंगे. लेकिन रांग साइड पर चलने वाली गाड़ियों के टायर उठे हुए कांटेदार स्प्रिंग से पंक्चर या खराब हो जाएंगे. ब्रेकर में तेज धार वाले कांटेदार स्प्रिंग इस तरह फिट रहते हैं कि रांग साइड से आने वाली गाड़ी का टायर इसमें फंसने की आशंका भी है।


    रांग साइट की वजह से हो रही दुर्घटनाएं
     


    ट्रैफिक डीएसपी सतीश ठाकुर ने बताया कि लोग रांग साइड वाहन चलाते है, जिससे दुर्घटना की आशंका रहती है. ऐसे स्थानों को हमने चिन्हांकित किया है, वहां हमने टायर किलर लगाने का फैसला लिया है. यदि वाहन चालक रांग साइड से गाड़ी को ले जाने का प्रयास करेंगे तो उसकी गाड़िया डैमेज ओर पंचर हो जाएंगी उसके बाद वो दोबारा क्रास करने से पहले सोचेगा।

  • मारवाड़ी समाज के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी करने वाले लोगों के खिलाफ अग्रवाल युवा समिति ने खरसिया चौकी में कीशिकायत……….

    मारवाड़ी समाज के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी करने वाले लोगों के खिलाफ अग्रवाल युवा समिति ने खरसिया चौकी में कीशिकायत……….

    खरसिया। विगत दिनों मारवाड़ी समाज के खिलाफ एक सार्वजनिक संस्था के आयोजन में अशोभनीय टिप्पणी करने वाले तत्वों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की शिकायत करते हुए संभागीय अग्रवाल युवा समिति के अध्यक्ष महेश मित्तल ने थाना खरसिया के अंतर्गत चौकी प्रभारी खरसिया को करते हुए ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, चौकी प्रभारी को दिए अपने ज्ञापन में महेश मित्तल ने बताया है कि विगत दिनों मारवाड़ी समाज के खिलाफ खुले मंच से कुछ तत्वों द्वारा अशोभनीय टिप्पणी की गई,जिससे समाज की भावनाएं आहत हुई है तो वहीं पूर्व में भी ऐसे लोगों के खिलाफ समाजिक टिप्पणियां करते हुए शांत एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण को बाधित करने का कार्य किया जा रहा है, ऐसी टिप्पणियों से एक दूसरे के साथ भाईचारा से रह रहे लोगों में वैमनस्य का भाव उत्पन्न हो रहा है, इन सब बातों को देखते हुए तत्काल ही ऐसे लोगों को चिन्हित कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।

    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विगत दिनों सार्वजनिक खुले मंच से कुछ लोगों द्वारा मारवाड़ी समाज पर अशोभनीय टिप्पणियां की जा रही थी जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ एवं मारवाड़ी समाज ने भी ऐसी घटनाओं पर घोर निंदा करते हुए ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की बात कही, तथा पूरे मारवाड़ी समाज में जगह-जगह लोगों में नाराजगी देखी गई तथा लोगों ने कहा कि प्रदेश में कुछ लोग सामाजिक वातावरण को बाधित करते हुए अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने में लगे हैं तथा ऐसे लोगों को चिन्हित किया जाए एवं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस वीडियो को देखने के बाद नगर के अधिवक्ता अभिषेक अग्रवाल ने भी पुलिस को शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है इस संबंध में चौकी प्रभारी ने बताया कि शिकायत मिली है।

    मामले की जांच की जा रही है इस मामले में साइबर सेल की मदद भी ली जाएगी, जांच के बाद उचित कार्यवाही की जाएगी।

    प्रारम्भिक जांच में पता चला है कि उक्त वायरल वीडियो रायगढ़ का है इसलिए मामले को अग्रिम कार्यवाही के लिये रायगढ़ के चक्रधरनगर थाने में भेज दिया गया है।

    नंद किशोर गौतम
    चौंकी प्रभारी खरसिया

  • नगर पालिक निगमों के बढ़े वित्तीय अधिकार, राज्य सरकार ने राजपत्र में प्रकाशित की अधिसूचना

    नगर पालिक निगमों के बढ़े वित्तीय अधिकार, राज्य सरकार ने राजपत्र में प्रकाशित की अधिसूचना

    रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य के नगर निगमों के वित्तीय अधिकारों में बढ़ोत्तरी की गई है। इन संस्थाओं में कार्य संचालन के लिए नगर पलिक निगम आयुक्त, मेयर इन काउंसिल और निगम को नए सिरे से वित्तीय अधिकार देने के संबंध में अधिसूचना राजपत्र में प्रकाशित कर दी गई है।राजपत्र में प्रकाशित अधिसूचना के अनुसार नगर पलिक निगम को तीन श्रेणियों में दस लाख से अधिक की जनसंख्या, तीन लाख से अधिक किन्तु दस लाख से कम और तीन लाख तक की श्रेणी में बांटा गया है तथा नगर पालिक आयुक्त, मेयर इन काउंसिल और निगम के नई वित्तीय अधिकार की सीमा निर्धारित कर दी गई है।

    दस लाख से अधिक जनसंख्या वाले नगर पालिक निगम में नगर पालिका आयुक्त को 75 लाख रूपए तक, मेयर-इन-काउंसिल को 75 लाख से 3 करोड़ तक, निगम को 3 करोड़ रूपए से 5 करोड़ रूपए तक वित्तीय अधिकार दिया गया है। इसी प्रकार तीन लाख से अधिक तथा दस लाख से कम जनसंख्या वाले नगर पालिक निगम में नगर पालिका आयुक्त को 50 लाख रूपए तक, मेयर इन काउंसिल को 50 लाख से डेढ़ करोड रूपए तक और निगम को डेढ़ करोड़ रूपए से 5 करोड रूपए तक वित्तीय अधिकार दिया गया है। तीन लाख तक जनसंख्या वाले नगर पालिक निगम में नगरपालिक आयुक्त को 25 लाख रूपए तक, मेयर इन काउंसिल को 25 लाख से एक करोड़ रूपए तक और निगम को एक करोड़ से 3 करोड़ रूपए तक का वित्तीय अधिकार दिया गया है।

    राज्य सरकार द्वारा वित्तीय अधिकार देने के संबध में नगर पालिक निगम अधिनियम-1956 की धारा 37 तथा धारा 73 एवं छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनियम-1961 की धारा 70 तथा 110 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए छत्तीसगढ़ नगर पालिका मेयर इन काउंसिल, प्रेसीडेन्ट इन काउंसिल के काम-काज के संचालन तथा प्राधिकारियों नियम-1998 में संशोधन कर राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशित की गई है।

  • यातायात सुरक्षा सप्ताह के तहत एमजी कॉलेज में खरसिया पुलिस ने लगाया कैम्प

    यातायात सुरक्षा सप्ताह के तहत एमजी कॉलेज में खरसिया पुलिस ने लगाया कैम्प

    खरसिया। यातायात सुरक्षा सप्ताह के तहत चलाये जा रहे अभियान के तहत खरसिया के महात्मा गांधी कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में खरसिया पुलिस ने कैम्प लगाकर छात्र छात्राओं को यातायात संबंधी जानकारी दी गयी।

    इस दौरान खरसिया एसडीओपी पीताम्बर पटेल, थाना प्रभारी सुम्मत राम साहू, चौकी प्रभारी नंद किशोर गौतम ने छात्र छात्राओं के द्वारा पूछे गए ट्रैफिक संबंधी सवालों के जवाब दिए तथा उन्हें यातायात के नियमों का पालन करने के लिए प्रोत्साहित किया तथा सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के सम्बंध में भी जानकारी दी गयी। इस दौरान सायबर क्राइम तथा इंटरनेट के माध्यम से किये जाने वाले अपराधों के बारे में जानकारी दी गयी तथा उनसे बचने के उपाय भी बताए गए। छात्रों को बताया गया कि किसी को भी अपना ओटीपी न बताएं, लाटरी निकलने अथवा इनाम जीतने की बात कहकर आपका डाटा मांगने वाले से सावधान रहें।

    छात्रों को हेलमेट के उपयोग, नशे की हालत में वाहन न चलाने, मोबाइल इस्तेमाल करते समय वाहन न चलाने की समझाइश दी गयी। ट्रैफिक जवान सुरेश सिदार के द्वारा यातायात सम्बन्धी चिन्हों की जानकारी दी गयी, कार्यक्रम के अंत मे महाविद्यालयीन छात्रों ने शपथ ली कि हम महाविद्यालय आने के लिए अगर दुपहिया वाहनों का इस्तेमाल करेंगे तो हेलमेट का उपयोग अवश्य करेंगे और यातायात के नियमो की जानकारी अपने परिचितों को भी देकर उन्हें जागरूक करेंगे। इस दौरान महाविद्यालयीन प्रबंधन सहित खरसिया पुलिस विभाग के एसडीओपी पीताम्बर सिंह पटेल, नगर निरीक्षक सुम्मत राम साहू, चौकी प्रभारी नंद किशोर गौतम सहित थाना तथा चौकी पुलिस के जवान मौजूद रहे।

  • खरसिया के तीन स्कूलों व छात्रावास के 2714 बच्चों को सीखाया गया आत्मरक्षा के गुर….

    खरसिया के तीन स्कूलों व छात्रावास के 2714 बच्चों को सीखाया गया आत्मरक्षा के गुर….

    खरसिया। वर्तमान समय में स्कूलों में छात्राओं को यौन अपराधों की जानकारी तथा उनके बचाव एवं आत्मरक्षा करने के गुणों की जानकारी देने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देशन पर पुलिस महिला रक्षा टीम द्वारा अभियान चलाकर स्कूलों में व्यवहारिक शिक्षा के साथ छात्राओं को कानून की शिक्षा एवं आत्मरक्षा के गुर सीखाया जा रहा है । इसी क्रम में दिनांक 09.01.2020 को पुलिस महिला रक्षा टीम प्रभारी निरीक्षक संतोषी ग्रेस महिला रक्षा टीम के सदस्यों व थाना खरसिया की महिला प्रधान आरक्षक सरोजिनी राठौर के साथ खरसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत लाल बहादुर शास्त्री हायर सेकेंडरी स्कूल, नगर पालिका कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खरसिया एवं शासकीय पोस्ट मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास में संवदेना अन्तर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्राओं को यौन अपराधों के प्रति जागरूक करने के साथ ही गुड टच, बैड टच की जानकारी दी गई।

    खरसिया क्षेत्र में चलाया जा रहा है पुलिस महिला रक्षा टीम द्वारा जागरूकता कार्यक्रम

    कार्यक्रम में टी.आई. ग्रेस ने छात्र-छात्राओं को यह बताया कि टी.वी. समाचार पत्रों में महिलाओं के विरूद्ध गंदे और भयावक घटनाओं के बारे में सुना-देखा होगा जरूरी नहीं कि ऐसी घटना होने के बाद ही सबक ले। हमें सर्तक रहना चाहिए । कम उम्र की मासूम बच्चियां जिन्हें सही-गलत की भी जानकारी नहीं है, उनका गलत फायदा अपराधिक किस्म के लोग उठाते हैं । बलात्कार एवं छेड़छाड़ के विरुद्ध बच्चियों एवं किशोरियों को सशक्त बनाने एवं शोषण के विरूद्ध आवाज उठाने के लिये जरूरी है कि अपना झिझक तोड़े, शर्म हटाये । पुलिस और अपने माता-पिता और अध्यापकगण से कुछ न छिपायें । किसी भी परिस्थिति का निर्भीक होकर सामना करें । उन्होने कहा कि बच्चियां, लड़कियां कोशिश करे कि वे अकेले में सुनसान स्थानों में न घूमे । सफर के दौरान पास में बैठे पुरुष द्वारा अगर गलत हरकत किया जा रहा हो तो डटकर उसका विरोध करें । उन्होंने सोशल मीडिया पर अपरिचित लोगों से दूरी बनाने एवं विवादित पोस्ट शेयर ने करने की सलाह दी । टी.ग्रेस द्वारा हेल्प लाईन नम्बर डॉयल 112, 100,1091,1098 पर कॉल कर स्वयं तथा दूसरों की मदद की जा सकती है बतायी।

    बेटियां सुरक्षित तो समाज सुरक्षित

    महिला प्रधान आरक्षक सरोजनी राठौर द्वारा बताया गया कि छात्राओं को बस, सार्वजनिक स्थानों या अन्य जगहों पर अपनी सुरक्षा कैसे करनी है । महिला रक्षा टीम के सदस्यों एवं छात्राओं के साथ ही छात्रों को बुलाकर उन्हें आमने-सामने कराया गया ताकि छात्राएं इन तकनीकों को ध्यानपूर्वक समझ सकें। छात्राओं को अप्रिय स्थिति से बचाव की हर तकनीक से परिचित कराया। इस दौरान छात्राएं उत्साहित और आत्मविश्वास से लबरेज दिखीं। कार्यक्रम में स्कूल के शिक्षकों को विशेष सहयोग मिला। कार्यक्रम आयोजित करने के लिये स्कूल प्रबंधन द्वारा खरसिया पुलिस एवं महिला रक्षा टीम का आभार व्यक्त किया गया।

  • खरसिया के तीन स्कूलों व छात्रावास के 2714 बच्चों को सीखाया गया आत्मरक्षा के गुर….

    खरसिया के तीन स्कूलों व छात्रावास के 2714 बच्चों को सीखाया गया आत्मरक्षा के गुर….

    खरसिया। वर्तमान समय में स्कूलों में छात्राओं को यौन अपराधों की जानकारी तथा उनके बचाव एवं आत्मरक्षा करने के गुणों की जानकारी देने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देशन पर पुलिस महिला रक्षा टीम द्वारा अभियान चलाकर स्कूलों में व्यवहारिक शिक्षा के साथ छात्राओं को कानून की शिक्षा एवं आत्मरक्षा के गुर सीखाया जा रहा है । इसी क्रम में दिनांक 09.01.2020 को पुलिस महिला रक्षा टीम प्रभारी निरीक्षक संतोषी ग्रेस महिला रक्षा टीम के सदस्यों व थाना खरसिया की महिला प्रधान आरक्षक सरोजिनी राठौर के साथ खरसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत लाल बहादुर शास्त्री हायर सेकेंडरी स्कूल, नगर पालिका कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खरसिया एवं शासकीय पोस्ट मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास में संवदेना अन्तर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्राओं को यौन अपराधों के प्रति जागरूक करने के साथ ही गुड टच, बैड टच की जानकारी दी गई।

    खरसिया क्षेत्र में चलाया जा रहा है पुलिस महिला रक्षा टीम द्वारा जागरूकता कार्यक्रम

    कार्यक्रम में टी.आई. ग्रेस ने छात्र-छात्राओं को यह बताया कि टी.वी. समाचार पत्रों में महिलाओं के विरूद्ध गंदे और भयावक घटनाओं के बारे में सुना-देखा होगा जरूरी नहीं कि ऐसी घटना होने के बाद ही सबक ले। हमें सर्तक रहना चाहिए । कम उम्र की मासूम बच्चियां जिन्हें सही-गलत की भी जानकारी नहीं है, उनका गलत फायदा अपराधिक किस्म के लोग उठाते हैं । बलात्कार एवं छेड़छाड़ के विरुद्ध बच्चियों एवं किशोरियों को सशक्त बनाने एवं शोषण के विरूद्ध आवाज उठाने के लिये जरूरी है कि अपना झिझक तोड़े, शर्म हटाये । पुलिस और अपने माता-पिता और अध्यापकगण से कुछ न छिपायें । किसी भी परिस्थिति का निर्भीक होकर सामना करें । उन्होने कहा कि बच्चियां, लड़कियां कोशिश करे कि वे अकेले में सुनसान स्थानों में न घूमे । सफर के दौरान पास में बैठे पुरुष द्वारा अगर गलत हरकत किया जा रहा हो तो डटकर उसका विरोध करें । उन्होंने सोशल मीडिया पर अपरिचित लोगों से दूरी बनाने एवं विवादित पोस्ट शेयर ने करने की सलाह दी । टी.ग्रेस द्वारा हेल्प लाईन नम्बर डॉयल 112, 100,1091,1098 पर कॉल कर स्वयं तथा दूसरों की मदद की जा सकती है बतायी।

    बेटियां सुरक्षित तो समाज सुरक्षित

    महिला प्रधान आरक्षक सरोजनी राठौर द्वारा बताया गया कि छात्राओं को बस, सार्वजनिक स्थानों या अन्य जगहों पर अपनी सुरक्षा कैसे करनी है । महिला रक्षा टीम के सदस्यों एवं छात्राओं के साथ ही छात्रों को बुलाकर उन्हें आमने-सामने कराया गया ताकि छात्राएं इन तकनीकों को ध्यानपूर्वक समझ सकें। छात्राओं को अप्रिय स्थिति से बचाव की हर तकनीक से परिचित कराया। इस दौरान छात्राएं उत्साहित और आत्मविश्वास से लबरेज दिखीं। कार्यक्रम में स्कूल के शिक्षकों को विशेष सहयोग मिला। कार्यक्रम आयोजित करने के लिये स्कूल प्रबंधन द्वारा खरसिया पुलिस एवं महिला रक्षा टीम का आभार व्यक्त किया गया।