Author: Sunil Agrawal

  • धूमधाम से मनाया गया महाशिवरात्रि का पर्वशिवालयों में उमड़ी श्रद्वालुओं की भीड

    धूमधाम से मनाया गया महाशिवरात्रि का पर्वशिवालयों में उमड़ी श्रद्वालुओं की भीड

    खरसिया। महाशिवरात्रि का पावन पर्व 11 मार्च कोे खरसिया क्षेत्र में अत्यंत ही धार्मिक वातावरण में धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखी गई, देवो के देव कहे जाने वाले महादेव की उपासना का पर्व महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रो के शिवालयों में अल सुबह से शिवभक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। वहीं नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रो में शिव मंदिरों को लोगों द्वारा महाशिवरात्रि पर्व के पहले विशेष साज सज्जा की गई थी। जहां मंदिरों के गर्भगृह को फूलमालाओं से सजाया गया था वहीं दीवारों में रंगीन झालरों की सजावट की गई थी। महाशिवरात्रि के अवसर पर दिन भर मंदिरों में शिवभक्तों का तांता लगा रहा।


    विदित हो कि प्रतिवर्ष फागुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को महाशिवरात्रि का पर्व धमधाम से मनाया जाता है। शिव भक्तों को इस दिन का विशेष रूप से इंतजार रहता है। इस बार यह पर्व 11 मार्च को मनाया गया। इस पावन पर्व पर शिव मंदिरों में अल सुबह से ही भक्तों की भीड उमडनी प्रारंभ हो गई थी जो दोपहर तक जारी रहा। नगर के मौहापाली रोड स्थित निकले हुए महादेव मंदिर, भगत तालाब स्थित शिव मंदिर, स्टेशन चौंक स्थित शिव मंदिर, सुखरू तालाब स्थित शिव मंदिर, गौशाला तालाब स्थित शिवालयों में श्रद्धालुओं द्वारा चंदन लगाकर शिवलिंग की पूजा अर्चना की गई। महाशिवरात्रि पर्व पर भगवान शिव को जलाभिषेक करने के लिए शहर व ग्रामीण क्षेत्र के शिवालय में भरी भीड़ देखने को मिली।

    पूरे क्षेत्र में महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया गया। शिव मंदिरों में गूंजे मंत्र और भजनों की ध्वनि भक्तों को बरबस ही अपनी ओर आकर्षित कर रही थी। इस महा पुण्यदाई पर्व पर हर कोई अपनी अभिलाषाएं महादेव से पूर्ण करवाने की लालसा रखते हैं। कोई बिल्वपत्र तो कोई अक्षत-चावल लेकर, कोई कच्चा दूध लेकर तो कोई मनचाही मिठाई लेकर भोलेनाथ को समर्पित किये। वर्षों से अपनी अपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति का वरदान पाकर लौटे। इस अवसर पर कुंवारी कन्याएं अपने भावी जीवन के लिए मनचाहा वरदान पाने हेतु 108 बिल्व पत्रों पर ओम नमः शिवाय लिखकर शिव को अर्पित किये तो कोई भक्त उपवास रखकर अपने इष्ट को रिझाने का प्रयत्न किये।

    शिव मंदिरों में कहीं अखंड रामायण का पाठ चल रहा था तो कहीं शिव संकीर्तन और शिव पुराण का पाठ चल रहा था। क्षेत्र के सभी मंदिर शिव भजनों से गुंजायमान रहे। पुराणों में कहा जाता है आज के दिन भोलेनाथ का विवाह माँ पार्वती से हुआ था। अतः आज वे अपने भक्तों को मनचाहा वरदान प्रसन्नता से देते हैं। श्रद्धा के साथ यथासंभव कुछ भी शिव को अर्पित करें या श्रद्वा पूर्वक उनके चरणों में शीश नवाएं तो वह असंभव को भी सुलभ कर देते हैं।

    भगत तालाब में हुयी विशेष पूजा
    देर रात तक चलता रहा भजनों का दौर
    अंचल ही नही वरन प्रदेश भर में मछली तालाब के नाम से प्रसिद्व भगत तालाब स्थित शिवमन्दिर में शिव मण्ड़ल के द्वारा महाशिवरात्रि का पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया गया, पुरषोत्तम अग्रवाल, विजय अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, पवन अग्रवाल, दिनदयाल अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, मुकेश अंगनूराम, श्याम सुन्दर अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, आकाश शर्मा, शकुन्तला देवी अग्रवाल, रेखा अग्रवाल, कविता अग्रवाल सहित शिव मण्डल के सदस्यों के द्वारा इस अवसर पर भगवान भोलेनाथ का श्रृंगार किया गया तथा उनका दुध से अभिषेक किया गया, इस दौरान देर रात तक शिव मन्दिर में भक्तों के द्वारा भजन तथा कीर्तन किया गया, रात्रि लगभग 9 बजे बाबा की आरती कर सैंकड़ों भक्तों को बाबा भालेनाथ का प्रसाद तथा चरणामृत का वितरण किया गया। इस वर्ष शिव मंडल के द्वारा विगत वर्षों के श्रृंगार की फोटो लगाकर गर्भगृह को सजाया गया था जो शिवभक्तों को खूब रिझा रहा था।

  • जानें हेल्थ मिनिस्ट्री का जवाब, कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद क्या आप पी सकते हैं शराब? और भी ऐसे कई सवालों के जवाब….

    जानें हेल्थ मिनिस्ट्री का जवाब, कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद क्या आप पी सकते हैं शराब? और भी ऐसे कई सवालों के जवाब….

    दिल्ली। देशभर में कोरोना वैक्सीनेशन के दूसरे चरण की शुरुआत 1 मार्च से हो चुकी है। देशभर के 10 हजार सरकारी केंद्रों में निशुल्क टीकाकरण किया जा रहा है। वहीं निजी अस्पतालों में 250 रुपए के शुल्क पर वैक्सीन लगाया जा रहा है। पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीका लगवाने के बाद से अब तक लाखों लोग वैक्सीन लगवा चुके हैं। हालांकि, अभी सिर्फ वे ही लोग वैक्सीन लगवा सकेंगे, जिनकी उम्र 60 साल से अधिक है। वहीं, 45 साल से ज्यादा उम्र वाले ऐसे लोग, जिन्हें गंभीर बीमारियां हैं, वे भी टीका लगवा सकते हैं। 

    टीकाकरण की शुरुआत के साथ ही लोगों के जहन में कई सवाल भी आ रहे हैं। ऐसे सवालों का सरकार की ओर से जवाब दिया गया है।

    सवाल: क्या वैक्सीन लगवाने के बाद शराब नहीं पीनी चाहिए?
    जवाब: स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक्सपर्ट्स के हवाले से बताया है कि वैक्सीन की प्रभावशीलता पर शराब का कोई भी गलत असर होने का सबूत नहीं सामने आया है।

    सवाल: सोशल मीडिया पर दावे किए जा रहे हैं कि वैक्सीन महिला की प्रजनन क्षमता पर असर डाल सकती है? क्या यह सच है?
    जवाब: सोशल मीडिया पर महिला की प्रजनन क्षमता पर असर डालने वाले होने वाले दावे पूरी तरह से गलत और निराधार हैं। मंत्रालय ने कहा, ”उपलब्ध टीकों में से कोई भी प्रजनन क्षमता को प्रभावित नहीं करता है। सभी टीकों को पहले जानवरों पर और बाद में मनुष्यों में परीक्षण किया जाता है ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या उनका कोई दुष्प्रभाव है। उनकी सुरक्षा और प्रभावी होने का आश्वासन मिलने के बाद ही वैक्सीन को इस्तेमाल के लिए मंजूरी दी जाती है।”

    सवाल: अगर मुझे कोरोना रहा हो और ठीक हो गया हो, तो क्या मुझे वैक्सीन लेनी चाहिए?
    जवाब: कोरोना होने के बाद इम्युनिटी का डेवलपमेंट होने की बात को स्थापित नहीं किया गया है। इस वजह से अगर किसी को कोरोना हो भी चुका हो, तो भी उसे वैक्सीन लेनी चाहिए। कोरोना से ठीक होने के 4-8 सप्ताह के बाद वैक्सीन लगवानी चाहिए।

    सवाल: अगर मैं हाइपरटेंशन, डायबिटिक मेलिटस, क्रोनिक किडनी की बीमारी, दिल संबंधी बीमारी से पीड़ित हूं तो क्या वैक्सीन लेनी चाहिए?
    जवाब: कुल मिलाकर दोनों वैक्सीन को-मॉर्बिडिटीज वाले लोगों पर भी सेफ और प्रभावी हैं। मंत्रालय ने कहा है कि अगर आपको किसी स्पेसिफिक वजह को लेकर चिंता है तो फिर अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

    सवाल: वैक्सीन लेने से पहले और बाद में कितनी देर तक कौन सी दवाइयों से बचना चाहिए?
    जवाब: स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि इस तरह के कोई निर्देश नहीं हैं। कोई भी व्यक्ति नियमित रूप से दवा ले सकता है। आप जिन दवाओं का सेवन करते हैं, उनके बारे में बस वैक्सीनटर को बता दें।

    सवाल: वैक्सीन लगवाने के बाद कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए?
    जवाब: स्वास्थ्य मंत्रालय ने आश्वासन दिया है कि दोनों टीके सुरक्षित हैं लेकिन किसी भी असुविधा या शिकायत के मामले में लोगों को नजदीक के स्वास्थ्य सुविधा केंद्र पर जाने या हेल्थ वर्कर को कॉल करने की सलाह दी जाती है। उनका यह नंबर कोविन एसएमएस के जरिए से वैक्सीनेशन के बाद भी दिया जाता है।

  • देश के प्रसिद्ध भजन गायक आ रहे 8 मार्च को खरसिया में,एक शाम हारे के सहारे के नाम…

    देश के प्रसिद्ध भजन गायक आ रहे 8 मार्च को खरसिया में,एक शाम हारे के सहारे के नाम…

    खरसिया। धर्म की नगरी खरसिया में इन दिनों भजन संकीर्तन महोत्सव की तैयारी जोरों से चल रही है जिसमे आकर्षक डोम का कार्य प्रगति पर है, एक शाम हारे के सहारे के नाम कार्यक्रम खरसिया नगर के मध्य में स्थित टाउनहाल मैदान में श्री श्याम मित्र मंडल के द्वारा आयोजित किया गया है। इस संस्था में छोटे बालक और नवयुवक लोग है जो काफी मेहनत कर जी जान से इस कार्यक्रम को भव्यता देने में लगे हुए है। ढोल ताशे के साथ घर-घर जाकर भजन संकीर्तन महोत्सव में सम्मिलित होने का निमंत्रण दे रहे है। एक शाम हारे के सहारे के नाम करते हुए श्री श्याम मित्र मंडल द्वारा सोमवार 8 मार्च रात्रि 7 बजे देश के ख्याति प्राप्त भजन गायकों द्वारा अपने मधुर भजनों से भक्तों को रिझाएंगे। श्याम भजनों से मंत्रमुग्ध करने के लिए भजन गायकों का खरसिया आगमन होगा जिसमें कोलकाता से संजय मित्तल समस्तीपुर बिहार से रेशमी शर्मा एवं पटना से गिन्नी कौर पधारेंगे, जो बाबा श्याम का संगीतमय गुणगान कर अपनी सुर मधुर प्रस्तुति देंगे।

    प्रातः 9 बजे गायत्री मंदिर से भव्य निशान यात्रा निकाल कर श्री श्याम मंदिर स्टेशन चैक जाएगी तथा श्याम बाबा का अलौकिक श्रृंगार कर छप्पनभोग लगाया जाएगा वही भव्य आकर्षक दरबार स्थापित कर अखंडज्योत जलाई जाएगी भक्तों के लिए श्याम रसोई का प्रसाद भी उपलब्ध रहेगा। भक्त दूर दूर से 8 मार्च को खरसिया आएंगे भजन का रसपान करने। माधव बंसल, नंदू गर्ग, मिंटू सोनी, आशीष गोयल, हर्ष अग्रवाल, कृष्णा गोयल, ईशान अग्रवाल, मोनू शर्मा, हिमांषु गोयल, चाहत अग्रवाल, देव बंसल, केशु बंसल, यश मंत्री, नकुल अग्रवाल, अंशुमन अग्रवाल, वंश गर्ग, लक्की अग्रवाल, नंदू शर्मा, आकाश, चीटू, कुश शर्मा, मुनमुन अग्रवाल, कान्हा गर्ग, पीयूष गर्ग, संस्कार अग्रवाल, कान्हा, श्याम कबुलपुरिया, रमेश अग्रवाल, सहित श्री श्याम मित्र मंडल के सभी सदस्य कार्यक्रम को सफल बनाने में जी जान से लगे हुए है।

  • 33 बड़े बकायादारों के कनेक्शन कटे, 39 बकायादारों ने ऑन द स्पॉट भुगतान किया…

    33 बड़े बकायादारों के कनेक्शन कटे, 39 बकायादारों ने ऑन द स्पॉट भुगतान किया…

    चंद्रपुर। आज दिनांक 04 मार्च 2021 को जांजगीर वृत्त के अधीक्षण अभियंता श्री मनीष तनेजा के दिशा निर्देश एवं कार्यपालन अभियंता सक्ती श्री यू के शुक्ल के मार्गदर्शन में सहायक अभियंता डभरा श्री एच एस राठौर के नेतृत्व में कनिष्ठ अभियंता चन्द्रेश कुमार पाटकर, गजाधर प्रसाद सिदार, खगेश नेताम, अमित नेताम, सुनील कुमार नाग एवं बिनय चंद लकड़ा अपने वितरण केंद्रों के दल सहित चन्द्रपुर वितरण केन्द्र के अंतर्गत सघन विद्युत विच्छेदन एवं बकाया बिजली बिल वसूली अभियान में कार्यवाही के दौरान 39 बकायादारों के 587360 रुपए ऑन द स्पॉट जमा करवाये गए।

    इसके अलावा 33 बकायादारों के जिनकी बिल राशि 773360 रुपए थी, द्वारा बिल भुगतान न करने के कारण विद्युत कनेक्शन काट दिया गया। वहीं दो बकायादारों के खिलाफ विद्युत चोरी का प्रकरण तैयार कर न्यायालय में प्रस्तुत करने की तैयारी की जा रही है।

  • 15 दिन के भीतर नहीं किया गया फीस समिति का गठन, तो प्राइवेट स्कूलों पर गिरेगी गाज, DPI जितेंद्र शुक्ला ने जारी किया पत्र…

    15 दिन के भीतर नहीं किया गया फीस समिति का गठन, तो प्राइवेट स्कूलों पर गिरेगी गाज, DPI जितेंद्र शुक्ला ने जारी किया पत्र…

    रायगढ़। बार-बार की चेतावनी के बावजूद प्राइवेट स्कूल सरकार की बात सुनने को तैयार नहीं है। स्कूलों में फीस समिति गठित करने के निर्देश के महीनों गुजर जाने के बाद कई स्कूलों में अब तक फीस समिति का गठन नहीं किया गया है। अब DPI ने इस बार फाइनल अल्टीमेटम जारी किया है। डीपीआई जितेंद्र शुक्ला ने पत्र जारी कर निर्देश दिया है कि 15 मार्च तक हर हाल में स्कूलों में फीस समिति का गठन करें।

    दरअसल 24 सितंबर 2020 को छत्तीसगढ़ में अशासकीय विद्यालय फीस विनियमन अधिनियम लागू किया गया था। इस अधिनियम के तहत स्कूलों में फीस समिति का गठन 1 माह के भीतर यानि अक्टूबर माह तक कर लिया जाना था, लेकिन फरवरी खत्म होने तक भी राज्य सरकार के इस आदेश पर प्राइवेट स्कूलों ने अमल नहीं किया है।

  • मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने कलेक्टरों के साथ की कांफ्रेंसिंग,नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश…

    मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने कलेक्टरों के साथ की कांफ्रेंसिंग,नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश…

    रायगढ़। मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने वीडियो कांन्फ्रेन्स के माध्यम से सभी कलेक्टरों को अपने- अपने जिलों में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए सघन अभियान चलाने के निर्देश दिए। वीडियो कान्फ्रेन्स में अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य  रेणु जी पिल्ले उपस्थित थी।मुख्य सचिव ने कहा कि वर्तमान में कोरोना संक्रमण में वृद्धि को देखते हुए इसके रोकथाम के प्रयास करना अत्यंत आवश्यक है।सभी को कोरोना अनुकूल व्यवहार जैसे मास्क सही तरीके से लगाना, दो गज की दूरी रखना और समय पर साबुन पानी से 20 सेंकड तक हाथ धोना शामिल है।सार्वजनिक स्थलों पर ऐसा नही करने पर पूर्व निर्धारित दंड देने पर भी अमल किया जाए। उन्होने कोरोना जांच के लिए आर टी पी सी आर और ट्रूनाॅट टेस्ट बढ़ाने पर जोर दिया ।

    उन्होने कहा कि प्रत्येक संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए अधिकतम 30 व्यक्तियों तक की कान्टेक्ट ट्रेसिंग की जाए और लक्षण दिखने पर उनका टेस्ट अवश्य कराया जाए और शेष लोगों की निगरानी की जाए। श्री जैन ने कलेक्टरों से प्रभावी निगरानी का तंत्र विकसित करने और उस पर कड़ाई से अमल करने के निर्देश दिए। उन्होने कोविड अनुकूल व्यवहार संबंधी व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए।

  • नशे में धुत्त एक युवक ने खुद को क्राइम ब्रांच का अफसर बता कर ड्यूटी कर रहे आरक्षक से गाली गलौच करते हुए की हाथापाई, आरक्षक की वर्दी भी फाडी….

    नशे में धुत्त एक युवक ने खुद को क्राइम ब्रांच का अफसर बता कर ड्यूटी कर रहे आरक्षक से गाली गलौच करते हुए की हाथापाई, आरक्षक की वर्दी भी फाडी….

    नशे में आदमी जो कर दे वह कम ही है।आम आदमी थाने जाने के नाम से ही डर जाता है।लेकिन यदि नशा सिर पर चढ़ जाए तो न केवल वह थाने जा सकता बल्कि थाने जाकर वहां डयूटी कर रहे पुलिस वालों के साथ मारपीट भी कर सकता है और उनकी वर्दी भी फाड़ सकता है।ऐसा ही एक मामला तख़तपुर क्षेत्र के जुनापारा चौकी से सामने आया है।जिसमे नशे में धुत्त एक युवक ने खुद को क्राइम ब्रांच का अफसर बता कर ड्यूटी कर रहे आरक्षक से गाली गलौच करते हुए हाथापाई किया और आरक्षक की वर्दी भी फाड़ दी।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार जुनापारा चौकी में नवीन गोस्वामी नामक युवक नशे में धुत्त आया।और ड्यूटी कर रहे आरक्षक मनोज कुमार कुलमित्र को चमकाते हुए प्रभारी के बारे में पूछ ताछ करने लगा।युवक खुद को क्राइम ब्रांच बिलासपुर का अफसर बता रहा था।

    उसकी नशे की हालत देखकर आरक्षक ने उसे बैठने के लिए कहा और बताया कि प्रभारी देहात दौरे पर गए हैं।वह वीडियो बनाते हुए गाली गलौच पर उतर आया और आरक्षक का कॉलर पकड़कर उसके ऊपर हाथ छोड़ दिया।इससे हड़बड़ाए आरक्षक और थाने में उपस्थित अन्य लोगो ने उसे रोकने की कोशिश की। इस दौरान आरक्षक की वर्दी फट गयी।

    युवक द्वारा थाने में जमकर हंगामा किया गया और तोड़ फोड़ भी की गई।इसकी सूचना आरक्षक द्वारा मिलते ही चौकी प्रभारी प्रताप सिंह तुरंत चौकी पहुंचे और युवक के विरुध्द शासकीय कार्य मे बाधा डालने सहित कई धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर मुलाहिजा के लिए भेज दिया ।युवक के बारे में बताया जा रहा है कि वह आदतन नशेड़ी है और नाइट्रा जैसी नशीली दवाओं का सेवन करता है।

  • अश्लील वीडियो बनाने वाले 3 यूट्यूबर गिरफ्तार, 17 यूट्यूब चैनल और कुछ फेसबुक पेज से कमाए दो करोड़ से ज्यादा, Prank Video के नाम पर बनाए सैकड़ों शिकार…

    अश्लील वीडियो बनाने वाले 3 यूट्यूबर गिरफ्तार, 17 यूट्यूब चैनल और कुछ फेसबुक पेज से कमाए दो करोड़ से ज्यादा, Prank Video के नाम पर बनाए सैकड़ों शिकार…

    मुंबई। महाराष्ट्र पुलिस की मुंबई क्राइम ब्रांच की साइबर सेल ने बड़ी करवाई की है। प्रैंक के नाम पर अश्लील वीडियो बनाकर मोटी कमाई करने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कसा है। यूट्यूब पर प्रैंक वीडियो अपलोड करके लाखों की रकम बनाने वाले रैकेट का पर्दाफाश किया गया है।
    पुलिस ने इस सिलसिले में तीन पढ़े लिखे आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोरोना काल के दौरान इन शातिर लोगों ने 17 यूट्यूब चैनल्स पर 300 से ज्यादा वीडियो बनाकर करीब 2 करोड़ की कमाई की थी।

    तीन आरोपियों को मुंबई पुलिस की साइबर सेल ने गिरफ्तार किया है। अब तक की जांच में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने अब तक 300 से ज्यादा ऐसे वीडियो अपलोड किए हैं और कुछ ही महीनों में इससे दो करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की है।

    लगातार इस तरह के अपलोड हो रहे वीडियो पर राज्य महिला आयोग ने संज्ञान लेते हुए साइबर सेल में शिकायत की थी, जिसके बाद एफआईआर दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ शिकंजा कसा गया।
    मुंबई पुलिस की साइबर क्राइम ने एक केस दर्ज किया है, जिसमें कुछ लड़के फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल चलाते हैं और वे अश्लील वीडियो अपलोड करते हैं। ये कुछ लड़कियों को प्रैंक करने के लिए बुलाते हैं। मुंबई के सार्वजनिक जगहों पर 5-10 मिनट के इस वीडियो की शूटिंग की जाती है। इस बात की जानकारी शनिवार को मुंबई पुलिस ने मीडिया को एक प्रेस कांफ्रेंस के जरिए दी।
    मामले में गिरफ्तार आरोपियों के नाम मुकेश गुप्ता, प्रिंस कुमार साव और जितेंद्र गुप्ता है। छानबीन में खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने कुछ लड़कियों को जबरन वीडियों में काम करने और शारीरिक संबंध बनाने पर भी मजबूर किया है। आरोपियों के पास से 4 मोबाइल, 5 लैपटॉप और 1 कैमरा जब्त किया गया है।
    साइबर सेल की डीसीपी रश्मी करंदीकर ने कहा कि कई शिकायतें मिल रहीं हैं, जिनमें नाबालिग लड़के/लड़कियों से दोस्ती कर उनसे अश्लील तस्वीरें हासिल करने के बाद ब्लैकमेल किया जा रहा है। इसलिए सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती और अपनी निजी तस्वीरें या वीडियो साझा करने से बचें। अभिभावको से भी अपील की गई है कि वे बच्चों के सोशल मीडिया एकाउंट पर नजर रखें।
    पुलिस के मुताबिक, इन वीडियो में गलत तरीके से लड़की के प्राइवेट पार्ट को टच किया जाता है। इस मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। इनके 17 यूट्यूब चैनल और कुछ फेसबुक पेज थे जो बंद करने के लिए साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन ने लिखा है। अनुमान है कि इन चैनल ऑपरेटर्स को इससे कम से कम 2 करोड़ की आमदनी हुई है।
    पुलिस के शिकंजे में आए इन आरोपियों में एक मुकेश गुप्ता ठाणे में कोचिंग क्लासेस चलाता है। जहां तीन सौ से ज्यादा बच्चे पढ़ते हैं। कोचिंग इंस्टीट्यूट के कई नाबालिग बच्चों का वीडियो भी आरोपियों ने अपने चैनल्स में अपोलड किया था।
    वहीं दूसरा आरोपी जीतू गुप्ता बीएचएमएस का छात्र है जो इस साल सेकंड ईयर में है। वहीं तीसरे आरोपी का नाम नटखट प्रिंस है जो बीएमएम के सेकंड ईयर में पढ़ रहा है। मुकेश गुप्ता के 2008 में 10th क्लास में 98% मार्क्स आये थे।

  • निजी विद्यालयों ने फीस विनियमन अधिनियम लागू होने के बाद भी नहीं बनाई फीस समिति, संचालनालय से डीईओ को लिखा पत्र…

    निजी विद्यालयों ने फीस विनियमन अधिनियम लागू होने के बाद भी नहीं बनाई फीस समिति, संचालनालय से डीईओ को लिखा पत्र…

    रायपुर। निजी स्कूलों की फीस को लेकर अशासकीय विद्यालय फीस विनियमन अधिनियम लागू होने के बाद भी निजी स्कूलों की ओर से इस दिशा में कार्रवाई नहीं किए जाने पर लोक शिक्षण संचालनालय ने संज्ञान लिया है. फीस समिति गठन के लिए संचालक की ओर से तमाम जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी किया है।

    लोक शिक्षण संचालनालय के संचालक जितेंद्र शुक्ला की ओर से जिला शिक्षा अधिकारियों को जारी पत्र में कहा गया है कि अशासकीय विद्यालय फीस विनियमन अधिनियम 24 सितम्बर 2020 को लागू किया गया है. अधिनियम के बनने के 1 माह के भीतर निजी विद्यालयों को फीस समिति गठन की कार्रवाई करनी थी, लेकिन आजतक निजी विद्यालयों द्वारा इस दिशा में कार्रवाई पूरी नहीं की गई है।

    जिला शिक्षा अधिकारियों से सभी निजी विद्यालयों को निर्देशित करने कहा गया है कि अधिनियम 2020 के अनुसार 15 मार्च तक तमाम कार्रवाई पूरी करें. इसके बाद अधिनियम की किसी धारा के उल्लंघन के दोषी पाये जाते हैं, उन्हें नोटिस दिया जाएगा. इसके साथ ही डीईओ को अपने जिले के निजी विद्यालयों को अधिनियम की विभिन्न धाराओं से परिचित कराने के लिए कहा गया है।

  • छत्तीसगढ़ में 60 साल से अधिक उम्र वालों के वैक्सीनेशन के लिए गाइडलाइन जारी….

    छत्तीसगढ़ में 60 साल से अधिक उम्र वालों के वैक्सीनेशन के लिए गाइडलाइन जारी….

    रायपुर। राष्ट्रव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान अभियान में 1 मार्च, 2021 से अब इसमें 60 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिक तथा विशेष बीमारियों के साथ 45 से 59 वर्ष के आयु वर्ग में आने वाले व्यक्ति शामिल होंगे।

    केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव श्री राजेश भूषण ने वैक्सीन एडमिनिस्ट्रेशन (को-विन) पर अधिकार प्राप्त समूह के अध्यक्ष तथा कोविड-19 वैक्सीन एडमिनिस्ट्रेशन पर राष्ट्रीय विशेषज्ञ समूह (एनईजीवीएसी) के सदस्य डॉ. आर.एस. शर्मा के साथ राज्यों तथा केंद्रशासित प्रदेशों के स्वास्थ्य सचिवों और एमडी (एनएचएम) के साथ टीकाकरण पर वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।

    कल आयोजित इस कान्फ्रेन्स में राज्य की अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य श्रीमती रेणु जी पिल्ले,संचालक स्वास्थ्य सेवाएं श्री नीरज बंसोड,राज्य टीकाकरण अधिकारी डाॅ अमर सिंह शामिल हुए।

    बैठक में राज्यों तथा केंद्रशासित प्रदेशों को डिजीटल प्लेटफॉर्म को-विन के वर्सन 2.0 की मूल विशेषताओं की जानकारी दी गई। यह जनसंख्या आकार का सॉफ्टवेयर है और हजारों प्रोसेसिंग क्षमता रखता है। आयु उचित समूहों के टीकाकरण का नया चरण देश में कोविड टीकाकरण को कई गुणा बढ़ा देगा। इस चरण में चिन्हित आयु समूहों के नागरिकों और टीकाकरण के वर्तमान चरण से वंचित और छूटे हुए स्वास्थ्य सेवाकर्मियों तथा फ्रंटलाइनकर्मी अपनी पसंद के टीकाकरण केंद्र चुन सकते हैं।

    निजी क्षेत्र के अस्पताल कोविड टीकाकरण केंद्र के रूप में शामिल किए जाएंगे ताकि टीकाकरण की गति बढ़ाई जा सके।
    यह बताया गया कि सभी टीकाकरण केंद्र (सीवीसी) के पास निम्नलिखित अलग-अलग स्वास्थ्य सुविधाएं होंगीः- एसएचसी पीएचसी सीएचसी जैसी सरकारी स्वास्थ्य सुविधाएं, आयुष्मान भारत स्वास्थ्य और वेलनेस केंद्र सब-डिविजन अस्पताल, जिला अस्पताल तथा मेडिकल कॉलेज अस्पताल शामिल होंगे। केंद्र सरकार स्वास्थ्य सेवा (सीजीएचएस) आयुष्मान , प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएम जेएवाई) तथा इसी तरह की राज्य स्वास्थ्य बीमा योजनाओं के अंतर्गत पेनल में शामिल सभी निजी अस्पताल शामिल किए जाएंगे।


    राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों से यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि निजी स्वास्थ्य सुविधाओं को कोविड टीकाकरण केंद्र के रूप में काम करने के लिए उनके पास टीकारण प्रक्रिया के लिए पर्याप्त स्थान होना चाहिए। टीके की शीशी के भंडारण के लिए मूल कोल्ड चेन उपकरण होने चाहिए। टीका लगाने वाले लोगों तथा स्टाफ की अपनी टीम होनी चाहिए। किसी एईएफआई मामले के प्रबंधन के लिए पर्याप्त सुविधा होनी चाहिए।


    टीका लगाने के इच्छुक व्यक्तियों को अपने साथ निम्नलिखित फोटो, आईडी दस्तावेज लाने होंगे आधार कार्ड,निर्वाचक फोटो पहचान पत्र (ईपीआईसी), ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के मामले में पंजीकरण के समय निर्दिष्ट फोटो आईडी कार्ड (यदि आधार या ईपीआईसी नहीं है) 45 वर्ष से 59 वर्ष के आयु समूह के नागरिकों के लिए बीमारी का प्रमाण पत्र (पंजीकृत डॉक्टर से हस्ताक्षरित) हेल्थ केयर वर्कर और फं्रटलाइन वर्कर एफएल डब्लयू के लिए रोजगार प्रमाण-पत्र अधिकारिक पहचान पत्र (दोनों में से एक फोटो और जन्म तिथि के साथ)
    राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को पंजीकरण की सरल प्रक्रिया बताई गई। पंजीकरण तीन प्रकार से होगा ।

    पहला एडवांस सेल्फ रजिस्ट्रेशन लाभार्थी अग्रिम रूप से को-विन 2.0 पोर्टल डाउनलॉड करके तथा आरोग्य सेतू आदि जैसे आईटी एप्लीकेशनों के माध्यम से अपना पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण कराने पर कोविड टीकाकरण के रूप में काम करने वाले सरकारी तथा निजी अस्पतालों की जानकारी और तिथि तथा समय की उपलब्धता की जानकारी मिलेगी।

    लाभार्थी अपनी पसंद का सीवीसी चुन सकेगा और टीकाकरण के लिए अप्वाइंटमेंट बुक कर सकेगा। दूसरा विकल्प ऑनसाइट रजिस्ट्रेशन का होगा जो साइट पर अपने को रजिस्टर कराने की अनुमति देता है जो स्वयं रजिस्टर नहीं कर पाए थे।

    तीसरा विकल्प सुविधाजनक कोहोर्ट पंजीकरण का होगा जिसके तहत राज्य एवं केंद्रशासित सरकार अपनी ओर से हितग्राहियों के समूह का चयन कर उन्हे टीका लगवाएगी। इसके लिए आशा, मितानीन,पंचायत राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों और स्वसहायता समूहों की मदद ली जा सकती है। सभी का कोविन प्लेटफार्म में पंजीयन होगा। सरकारी अस्पतालों में यह निःशुल्क होगा और निजी अस्पतालों में पूर्व निर्धारित शुल्क देना होगा।