Blog

  • निधन समाचार – जय प्रकाश शर्मा

    निधन समाचार – जय प्रकाश शर्मा

    खरसिया। नगर की प्रतिष्ठित फर्म पंडित मुंशीराम रामनिवास शर्मा के बड़े सुपुत्र व खरसिया के वरिष्ठ कांग्रेस नेता गोपाल शर्मा ( पत्रकार ) के अग्रज भ्राता एवं युवा कांग्रेस नेता रजत शर्मा उर्फ रज्जु के पिता जयप्रकाश शर्मा ( जप्पू महाराज ) का आकस्मिक निधन दिनाक 12 मई 2023 को हो गया। वे अपने पीछे दो पुत्र दो पुत्रियां सहित बंधु बांधव का बिलखता परिवार छोड़ गए उनकी अंतिम यात्रा दिनांक 13 मई को गंज पीछे स्थित निवास स्थान से निकली तथा मौहापाली स्थित मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

  • 26 IAS अधिकारियों के तबादले, छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, जानिए किसे मिली कहां की जिम्मेदारी ?

    26 IAS अधिकारियों के तबादले, छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, जानिए किसे मिली कहां की जिम्मेदारी ?

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी हुई है. 26 आईएएस अधिकारियों का तबादला हुआ है. राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया है. कई जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं. छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग आदेश जारी किया है।

    किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी ?

    • रेणु पिल्ले को आईटी और छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार मिला
    • अलरमेलमंगई डी- सचिव- सामान्य प्रशासन अकादमी
    • अंकित आनंद- सचिव- वित्त (अतिरिक्त प्रभार)
    • पी दयानंद- सचिव- चिकित्सा शिक्षा विभाग
    • शम्मी आबिदी- सचिव- कौशल विकास विभाग (अतिरिक्त प्रभार)
    • मो. अब्दुक कैसर हक- आयुक्त- चिकित्सा शिक्षा (अतिरिक्त प्रभार)
    • जनक प्रसाद पाठक- विशेष सचिव (स्वतंत्र प्रभार)- आवास एवं पर्यावरण विभाग
    • नरेंद्र दुग्गा- कलेक्टर- मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर
    • रमेश कुमार शर्मा- रजिस्ट्रार- सहकारी संस्थाएं (अतिरिक्त प्रभार)
    • चंदन कुमार- कलेक्टर- बलौदाबाजार भाटापारा
    • रिमिजियुस एक्का- कलेक्टर- बलरामपुर रामानुजगंज
    • संजय अग्रवाल- कलेक्टर- सूरजपुर
    • रजत बंसल- आय़ुक्त- महात्मा गांधी नरेगा
    • इफ्फत आरा- ओएसडी- खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ( अतिरिक्त प्रभार)
    • दिव्या उमेश मिश्रा- मिशन संचालक, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन तथा सीईओ राज्य कौशल अभिकरण (अतिरिक्त प्रभार)
    • नम्रता गांधी- संचालक- आयुष
    • जगदीश सोनकर- संयुक्त सचिव- स्कूल शिक्षा विभाग
    • पी एस ध्रुव- संयुक्त सचिव- सामान्य प्रशासन विभाग
    • विजय दयाराम के- कलेक्टर- बस्तर
    • जयश्री जैन- उप सचिव- विमानन (अतिरिक्त प्रभार)
    • गोपाल वर्मा- कलेक्टर- खैरागढ़ छुईखदान गंडई
    • नम्रता जैन- सीईओ जिला पंचायत- बलौदाबाजार भाटापारा
    • विश्वदीप- सीईओ जिला पंचायत- कोरबा
  • धूमधाम से मनाया गया भगवान परशुराम का जन्मोत्सव…

    धूमधाम से मनाया गया भगवान परशुराम का जन्मोत्सव…


    खरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर ब्राह्मण समाज द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी आराध्य देव भगवान परशुराम का जन्म उत्सव धूमधाम से मनाया गया परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाने ब्राह्मण समाज खरसिया एवं परशुराम ट्रस्ट के सानिध्य में समाज के युवाओं द्वारा 3 दिनों तक विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था जिसमें मेहंदी सजाओ, थाली सजाओ, कैरम बोर्ड, लूडो, बैडमिंटन तथा क्रिकेट प्रतियोगिता सहित विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया था जिसमें समाज के युवा महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। तत्पश्चात 22 अप्रैल शनिवार को प्रातः 10:00 भगवान परशुराम चौक में स्थापित स्मारक स्थल पर भगवान परशुराम की प्रतिमा में ब्राह्मण समाज के सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में पूजन आरती के पश्चात युवाओं द्वारा विशाल मोटरसाइकिल रैली निकाली गई जो शहर भ्रमण करते हुए स्मारक भगवान परशुराम चौक पहुंचकर समाप्त हुई।

    शाम को प्रस्तावित परशुराम भवन स्थल पर समाज के सैकड़ों लोग जिसमें महिलाओं एवं बच्चे भी शामिल थी जिनकी उपस्थिति में परशुराम धर्मदा ट्रस्ट के प्रमुख ट्रस्टी पंडित जगन्नाथ शर्मा जी के कर कमलों से परशुराम भवन के लिए विधिवत नारियल फोड़कर पूजन किया गया उसके बाद ढोल ताशे आदिवासी करमा नृत्य एवं डीजे की धुन पर रिमझिम बरसात के बीच विशाल शोभायात्रा निकाली गई जो नगर भ्रमण करते हुए परशुराम चौक स्मारक स्थल पर समाप्त हुई जहां पूजन अर्चन कर विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतियोगिताए प्रथम एवं द्वितीय आए बच्चों को पुरस्कार प्रदान किया गया शोभा यात्रा के दौरान नगर में जगह-जगह विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा पेयजल आइसक्रीम कोल्ड ड्रिंक के साथ समाज के लोगों का स्वागत किया गया। ब्राह्मण समाज खरसिया एवं परशुराम ट्रस्ट ने सभी का आभार प्रकट किया है।

  • रिपुसूदन बनाये गए ब्राह्मण हिन्द महासंगठन के प्रदेश महासचिव..

    रिपुसूदन बनाये गए ब्राह्मण हिन्द महासंगठन के प्रदेश महासचिव..

    खरसिया। ब्राह्मण समाज खरसिया के सक्रिय समाजसेवी रिपुसूदन पाण्डेय को ब्राह्मण हिन्द महासंगठन ब्रह्म फाउंडेशन का प्रदेश महासचिव बनाये जाने पर अंचल के सभी विप्रजनों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

    ब्राह्मण हिन्द महासंगठन ब्रह्म फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेश शकरगाये के निर्देशानुसार फाउंडेशन के राष्ट्रीय सलाहकार व नियुक्ति/मनोनयन प्रभारी डॉ राजेश शर्मा ने रिपुसूदन पाण्डेय को फाउंडेशन के छत्तीसगढ़ राज्य इकाई का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया है। रिपुसूदन पाण्डेय शुरु से समाज के प्रति समर्पित रहे हैं और अंचल के हर सामाजिक कार्यक्रमों में उनकी सहभागिता रहती है। इस वर्ष आयोजित भगवान परशुराम जन्मोत्सव आयोजन के दौरान इनकी अगुवाई में ही आगामी 22 अप्रैल को भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी।

    श्री पाण्डेय को मिली इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए खरसिया अंचल के विप्रवर पण्डित रूपेन्द्र शर्मा, पण्डित नारायण प्रसाद पाण्डेय, पण्डित गंगा प्रसाद तिवारी, पण्डित नेत्रानन्द दुबे, पण्डित नारायण प्रसाद चौबे, पण्डित पण्डित लक्ष्मी प्रसाद शर्मा, पण्डित सतीश कुमार पाण्डेय, पण्डित जी एल दुबे, पण्डित ब्रजेश शर्मा, पण्डित भरत पाण्डेय, पण्डित डालिस पाण्डेय, पण्डित दिनेश तिवारी, पण्डित लखन लाल शुक्ला, पण्डित गिरीश पाण्डेय, पण्डित प्रवीण चतुर्वेदी, पण्डित टूकेश्वर पाण्डेय, पण्डित दीपककृष्ण महराज, पण्डित सुरेश पाण्डेय, पण्डित नवीन दुबे (निशु), पण्डित मोहन पाण्डेय, पण्डित भुनेश्वर पाण्डेय, पण्डित अजय मिश्रा, पण्डित प्रदीप पाण्डेय, पण्डित ईश्वर शरण पाण्डेय, पण्डित दुर्गेश नन्दन पाण्डेय, पण्डित संदीप शर्मा, पण्डित कांता शर्मा, पण्डित पंकज पाण्डेय, पण्डित चंदन कृष्ण पाण्डेय, पण्डित वंश पाण्डेय, पण्डित पवन द्विवेदी, पण्डित विकास तिवारी, पण्डित नरेंद्र तिवारी, पण्डित नागेश्वर शुक्ला, पण्डित बृजभूषण पाण्डेय, पण्डित पुष्पेंद्र तिवारी आदि ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

  • बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव गिरफ्तार, मारपीट में मारे गए युवक के घर परिजनों से मिलने जा रहे थे साव…

    बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव गिरफ्तार, मारपीट में मारे गए युवक के घर परिजनों से मिलने जा रहे थे साव…

    बेमेतरा में हिंसक घटना और एक युवक की हत्या के बाद मृतक के परिजनों से मिलने जा रहे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वे पीड़ित परिवार से मुलाकात करने पहुंचे थे लेकिन इससे पहले वे अरेस्ट हो गए।

    बता दें कि वे लगातार 5 घंटे से ज्यादा देर तक प्रदर्शन करते रहे और अब पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की है। साव मारपीट में मारे गए युवक के घर उसके परिजनों से मिलने जा रहे थे। साव के साथ कुछ और बीजेपी कार्यकर्ताओं को भी गिरफ्तार किया गया है

    बता दें कि दो दिन पहले यानि शनिवार को बेमेतरा में बिरनपुर गांव में 2 स्कूली छात्रों के बीच रास्ते में साइकिल चलाते समय कट मारने को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान एक युवक ने छात्र के हाथ पर कांच की बोतल तोड़ दी। जिसके चलते उसका हाथ फ्रैक्चर हो गया।

    घटना की जानकारी बच्चों के घरों तक पहुंची, तो दोनों पक्षों के लोगों के बीच मारपीट होने लगी। इस बीच दूसरे पक्ष के लोगों ने तलवार से 22 साल के युवक भुनेश्वर साहू की हत्या कर दी थी। पूरे मामले में पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जिले में जिले में धारा 144 लागू है।

  • श्रीहरीराम सुल्तानिया कन्या विवाह भवन का हुआ नवीनीकरण, 22 को होगा लोकार्पण…

    श्रीहरीराम सुल्तानिया कन्या विवाह भवन का हुआ नवीनीकरण, 22 को होगा लोकार्पण…

    खरसिया। श्रीहरिराम सुल्तानिया कन्या विवाह भवन का उद्घाटन छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह के मुख्यआतिथ्य एवं खरसिया नगर के लाडले छत्तीसगढ़ शासन के कद्दावर मंत्री अमर अग्रवाल के अध्यक्षता में 29 जनवरी 2018 को संपन्न हुआ था। वहीं तत्कालीन मुख्यमंत्री ने उद्घाटन समारोह में गरीबों के विवाह हेतु बाहर टेंट का खर्चा बचाने हेतु 60X120 का अधुनिक डोम बनाने की घोषणा की गयी थी। इसके पश्चात ट्रस्ट को यह अहसास हुआ कि विवाह में लोगों को कमरों की कमी होती है। ट्रस्ट में फंड एवं दानदाताओं के उत्साह को देखते हुए ट्रस्ट ने यह निर्णय लिया कि आधुनिक 12 कमरे, 1 लिफट, 1 हॉल बनाया जावे। निर्णय लेने के पश्चात इसका कार्य प्रारंभ किया गया एवं सतत प्रयास से यह कार्य पूर्णता की ओर है। वहीं इसका लोकार्पण कैबिनेट मंत्री उमेश पटेल के मुख्यआतिथ्य में एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अमर अग्रवाल की अध्यक्षता तथा नपाध्यक्ष श्रीमति राधासुनील शर्मा के विशिष्ट आतिथ्य में दिनांक 22 अप्रैल 2023, शनिवार को सम्पन्न होने जा रहा है।

    श्रीअग्रसेन जन कल्याण ट्रस्ट की स्थापना 1978 में नगर के गौरव समाजसेवी स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल की नेतृत्व में 16 ट्रस्टियों के साथ की गई। स्व.लखीराम अग्रवाल की यह कल्पना थी कि नगर में बहुतायत मात्रा में अग्रवाल समाज के लोग निवास करते हैं, समाज में होने वाले विवाह एवं मांगलिक कार्य के लिये भवन की कमी महसूस की जा रही थी। भवन की कमी को पूरा करने हेतु स्व. लखीराम अग्रवाल के प्रयास से रामशरण भगत धर्मादा ट्रस्ट द्वारा अग्रसेन जन कल्याण ट्रस्ट को अग्रसेन भवन बनाने हेतु 20 जनवरी 1978 को जमीन दान में दी गई थी। ट्रस्ट को जमीन उपलब्ध होने के पश्चात ट्रस्ट के अध्यक्ष लखीराम अग्रवाल के नेतृत्व में नगर में समाज के लिए अग्रसेन भवन बनाने की रूपरेखा तैयार की गई। अग्रसेन भवन बनाने की आधारशिला शिलान्यास 16 अप्रैल 1978 को रायगढ़ के लोकप्रिय विधायक राम कुमार अग्रवाल के कर कमलों से रखी गई। निर्माण की चर्चा खरसिया के चारों तरफ जोर-शोर से की जा रही थी, चर्चाओं के अनुरूप स्व.लखीराम अग्रवाल ने नगर के अग्रवाल समाज के सहयोग से 21 नवम्बर 1980 को अग्रसेन भवन का पूर्ण निर्माण कर श्री रघुवीर प्रसाद लाठ महाप्रबंधक बालको कोरबा के हाथों भवन का उद्घाटन समारोह भव्य रूप से कर नगरवासियों को सौपा गया।

    ▪️ इस तरह बना कन्या विवाह भवन

    1980 अग्रसेन भवन के भव्य भवन की चर्चा खरसिया ही नहीं अपितु शक्ति बाराद्वार, चाम्पा, नैला अकलतरा, बिलासपुर, रायपुर, भाटापारा, रायगढ़, झारसुगुडा, राजगांगपुर, राउरकेला, संबलपुर, बरगढ़ सरायपाली, सारंगढ़ आदि भी की जा रही थी। समय के साथ-साथ अग्रसेन जन कल्याण ट्रस्ट द्वारा कन्याओं के विवाह हेतु एक भवन बनाने की इच्छा प्रगट हुई । इच्छा शक्ति को अनुरूप ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल ने साकार करते हुए श्रीहरिराम सुल्तानिया कन्या विवाह भवन के नाम से 24 अक्टूबर 1993 को राज्यसभा सांसद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष लखीराम अग्रवाल के हाथों शिलान्यास किया गया। भवन का तीव्र गति से निर्माण करते हुए 1 फरवरी 1995 बुधवार को जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड के ओमप्रकाश जिंदल द्वारा श्री हरिराम सुल्तानिया कन्या विवाह भवन का उद्घाटन कर नगर को एक और सौगात स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल के हाथों कन्या विवाह भवन के रूप में नगरवासियों को प्राप्त हुई। धीरे-धीरे पुराने रूप के भवनों का आज आधुनिक युग करने के लिये, आज की आवश्यकताओं के लिये ट्रस्ट ने फिर बीड़ा उठाया और समय के साथ साथ ट्रस्ट के नवनियुक्त युवा अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल ने उसकी कमी महसूस किया। उनके मन में कही न कहीं यह बात थी कि आज के आधुनिक युग में एक सर्वसुविधायुक्त भवन का निर्माण हो और उन्होंने यह मन्शा सम्माननीय ट्रस्टीयों के पास रखी। सम्माननीय ट्रस्टीयों ने उनके उपर भरोषा जताते हुए भवन का आधुनिकीकरण करने के लिये ट्रस्ट ने सहमति दी। ट्रस्ट के द्वारा सहमति मिलने के पश्चात युवा अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल ने मात्र 18 महिनों की कड़ी मेहनत से अपनी टीम को साथ में लेकर पूरे भवन को पूरा तोड़कर नया भवन नगरवासियों को सौपा जा रहा है। भवन निर्माण में बजरंग अग्रवाल एवं उनकी टीम पर भरोसा करते हुए समाज के मध्यम वर्गीय अग्रवाल परिवार के दानदाताओं ने भरपूर सहयोग दिया। बजरंग अग्रवाल के नेतृत्व में भव्य भवन निर्माण जिसमें 20 कमरे, 1 आधुनिक रसोई, 2 डोरमेट्री हाल एवं 1 भव्य ए.सी हाल, 2 स्टोर रूम, मंदिर, ऑफिस, 2 डोम का निर्माण गया। नगर वासियों ने बढ़ चढ़ कर भवन निर्माण में सहयोग दिया।

  • रिटायर्ड IPS डीएम अवस्थी को ACB और EOW की मिली जिम्मेदारी, देखें आदेश…

    रिटायर्ड IPS डीएम अवस्थी को ACB और EOW की मिली जिम्मेदारी, देखें आदेश…

    रायपुर। राज्य शासन द्वारा डी एम अवस्थी विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, पुलिस मुख्यालय, छ.ग. को कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण (EOW) एवं एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) में पुलिस महानिर्देशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

    छग शासन के सामान्य प्रशासन विभाग के अवर सचिव पुलक भट्टाचार्य के हस्ताक्षर से जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

  • परशुराम जयंती मनाने विप्रवरों की बैठक सम्पन्न….

    परशुराम जयंती मनाने विप्रवरों की बैठक सम्पन्न….

    खरसिया। अंचल के विप्रवरों की एक आवश्यक बैठक 9 अप्रैल रविवार को श्री हनुमान मंदिर परिसर, हनुमान चौक पुरानी बस्ती में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 22 अप्रैल 2023 को विप्रों के अराध्य देव भगवान परशुराम जी की जयंती धूमधाम के साथ मनाई जायेगी। इस दौरान भव्य शोभायात्रा भी निकाली जायेगी। बैठक के दौरान कार्यक्रम को सफल बनाने समाज के युवाओं को अलग अलग जिम्मेदारी भी दी गई जो वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन में उसे पूरा करेंगे।

    पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार खरसिया अंचल के विप्रवरों की उक्त बैठक वरिष्ठ विप्रजनों पण्डित नारायण प्रसाद पाण्डेय, पण्डित गंगा प्रसाद तिवारी, पण्डित लक्ष्मी प्रसाद शर्मा, पण्डित सतीश कुमार पाण्डेय, पण्डित जी एल दुबे की गरिमामय उपस्थिति में आयोजित की गई। इसमें भगवान श्री परशुराम जी के जन्म उत्सव के अवसर पर आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई गई। इसके तहत सर्वसम्मति से तय किया गया कि इस दौरान एक भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी जो श्री हनुमान मंदिर परिसर से प्रारम्भ होकर नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए भगवान परशुराम चौक पहुंचेगी जहां विप्रजन अपने आराध्य देव की पूजा अर्चना करेंगे। वहीं पर प्रसाद वितरण भी किया जाएगा। बैठक में यह भी तय किया गया है शोभायात्रा में सपरिवार शामिल होने के लिए अंचल के विप्रजनों के अलावा सर्व समाज के लोगों को भी आमंत्रित किया जायेगा। इसी प्रकार आयोजन से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तृत चर्चा कर उपस्थित युवाओं को जिम्मेदारी दी गई।

    उक्त बैठक में पण्डित रिपुसूदन पाण्डेय, पण्डित ब्रजेश शर्मा, पण्डित डालिस पाण्डेय, पण्डित दिनेश तिवारी, पण्डित लखन लाल शुक्ला, पण्डित प्रवीण चतुर्वेदी, पण्डित नवीन दुबे (निशु), पण्डित मोहन पाण्डेय, पण्डित भुनेश्वर पाण्डेय, पण्डित अजय मिश्रा, पण्डित प्रदीप पाण्डेय, पण्डित ईश्वर शरण पाण्डेय, पण्डित दुर्गेश नन्दन पाण्डेय, पण्डित संदीप शर्मा, पण्डित कांता शर्मा, पण्डित पंकज पाण्डेय, पण्डित चंदन कृष्ण पाण्डेय, पण्डित वंश पाण्डेय, पण्डित पवन द्विवेदी, पण्डित विकास तिवारी, पण्डित नरेंद्र तिवारी, पण्डित नागेश्वर शुक्ला, पण्डित बृजभूषण पाण्डेय, पण्डित पुष्पेंद्र तिवारी आदि विप्रवर उपस्थित थे। जो विप्रवर किसी कारणवश आज की बैठक में शामिल नहीं हो सके उन्होंने भी दूरभाष के माध्यम से अपनी सहमति दी है।

  • धूमधाम से मनाया गया हनुमान जी का जन्म उत्सव….

    धूमधाम से मनाया गया हनुमान जी का जन्म उत्सव….


    खरसिया। धर्म नगरी खरसिया में हर साल की भांति इस वर्ष भी हनुमान लला के जन्म उत्सव पर नगर में जगह जगह सुंदरकांड पाठ, कीर्तन, हनुमान चालीसा का आयोजन किया गया वही अनेक जगहों पर भंडारे का आयोजन भी किया गया था।

    नगर में श्रद्धालुओं द्वारा मंदिरों को झालरों से सजाया गया था , आरती के पश्चात जगह-जगह सार्वजनिक भंडारे का आयोजन किया गया था जिसमे विशेष रुप से गंज बाजार, हनुमान मंदिर, पंचमुखी मंदिर, अंजोरी पाली हनुमान मंदिर, राम मंदिर, गीता मंदिर, कोट मंदिर, भगत तालाब शिव मंदिर, चंदन तालाब के पास आदि जगहों पर विशेष रूप से पूजा-पाठ और भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में भगवान हनुमान के भक्तों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और भंडारे रूपी प्रसाद का आनंद लिया।

  • प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय बंसल ने बनायी अपनी टीम, सुनील अग्रवाल को फिर मिली सचिव की जिम्मेदारी…

    प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय बंसल ने बनायी अपनी टीम, सुनील अग्रवाल को फिर मिली सचिव की जिम्मेदारी…


    खरसिया। खरसिया प्रेस क्लब की आवश्यक बैठक सामवार 3 अप्रैल को स्थानीय विश्राम गृह में सम्पन्न हुयी, जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये साथ ही प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय बंसल ने कार्यकारिणी की घोषणा करते हुये नगर के वरिष्ठ पत्रकार सुनील अग्रवाल को संगठन के सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी।

    प्रेस क्लब खरसिया की इस बैठक में नगर के वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित रहे तथा अध्यक्ष अजय बंसल ने कार्यकारिणी की घोषणा की जिसका सभी उपस्थित पत्रकार साथियों ने एकमत से समर्थन किया। कार्यकारिणी में नगर के वरिष्ठ पत्रकार अमर मंत्री, अशोक अग्रवाल तथा लतीफ अहमद को संरक्षक, सुनील अग्रवाल को सचिव तथा विकास अग्रवाल ज्योति को संगठन के कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गयी, संगठन में नितिन अग्रवाल को संयोजक बनाते हुये वहीं अरूण चौधरी, प्रहलाद बंसल तथा डिग्रीलाल जगत को उपाध्यक्ष बनाया गया है, साथ ही नटवर मित्तल को सह सचिव पद की कमान सौंपी गयी है। वहीं वरिष्ठ अधिवक्ता भोगीलाल यादव को संगठन का विधिक सलाहकार नियुक्त कया गया है। कार्यकारिणी की घोषणा के बाद सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पत्रकार साथयों ने बधाई दी, जिस पर सचिव सुनील अग्रवाल ने सभी पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि जो जिम्मदेारी आप लोगों ने मुझे दी है उसे आप सभी के सहयोग से पूरी तरह से निभाउंगा, साथ ही पत्रकार हित के लिये सदैव तत्पर रहूंगा। विदित हो कि सुनील अग्रवाल इससे पूर्व भी सचिव पद की जिम्मेदारी निभा चुके हैं।