खरसिया । पितृमोक्षार्थ श्रीमद भागवत कथा का आयोजन नाहरीवाल परिवार खरसिया, रायपुर, नावापारा, बिर्रा द्वारा आयोजित की जा रहा है, जिसमे कथा वाचक पाराशर जी महाराज श्रीधाम वृंदावन के श्रीमुख से भागवत की बयार बह रही है। यह कथा 5 सितंबर को आरंभ हुई और 11 सितंबर तक अजित सिंह नगर में चलेगी ।
श्रीमद् भागवत कथा के तृतीय दिवस की कथा में कथा व्यास पूज्य श्री पाराशर जी महाराज ने कहा स्वक्ष आचरण करने वाले व्यक्ति का जीवन वैभव एवं विलसता पूर्ण हो सकता है पर ऐसे व्यक्ति का इतिहास कभी नहीं बनता सब तुलसीदास कबीर दास कि भले ही कोई फैक्ट्री ना हो लेकिन इन महापुरुषों का नाम आज भी लोग बड़े श्रद्धा से लिया करते हैं समाज में वही श्रेष्ठ है जिसकी कीर्ति अगर जीवित है। हिंदुओं के मान बिंदुओं को समाप्त करने का लोगों ने लक्ष्य बना लिया है हमारे मान बिंदु गंगा, गाय गंगा को प्रदूषित किया जा रहा है गाय की प्रजाति को नष्ट किया जा रहा है जो कि हमारे हित एवं हमारे मन बिंदु की बात करें वह सांप्रदायिक है अन्य चाहे जितने राष्ट्र विरोधी कार्य करें वह धर्मनिरपेक्षता का परिचायक है । कथा व्यास पारासर जी ने कहां हमें देश हित में राष्ट्र विरोधी शक्तियों का मिलकर मुकाबला करना है। बलि वामन प्रसंग में महाराज जी ने कहाँ संसार में लोग माता लक्ष्मी या लक्ष्मी पति से मांगते है, लेकिन बलि के दरवाजे से त्रिलोकी नाथ ने जब मांगा तो राजा बलि ने त्रिलोक का दान कर दिया ।
Blog
-

समाज में वही श्रेष्ठ है जिसकी कीर्ति अगर जीवित है : पाराशर जी महाराज
-

प्रारम्भ हुआ आरओबी का कार्य, आरओबी निर्माण से घण्टों फाटक जाम की समस्या से मिलेगी निजात…
खरसिया। नगर की बहुप्रतीक्षित मांग रेल ओवर ब्रिज निर्माण की तैयारी अंतत: शुरू हुई और नगर पालिका ने स्टेशन चौक से पुराना रेलवे फाटक तक के पोल और डिवाइडर को हटाने का काम शुरू किया। विदित हो कि रेलवे ओवर ब्रिज जो कि खरसिया नगर वासियों की वर्षों की मांग थी के बनने की तैयारी अंतत: प्रारम्भ हुई और नगर पालिका ने स्टेशन चौक से पुराना रेलवे फाटक तक के डिवाइडर और नगर पालिका के बिजली के खंभों को गिराने का काम शुरू किया। गौरतलब है कि खरसिया नगर वासियों के द्वारा वर्षों से ओवर ब्रिज की मांग की जा रही थी किन्तु किसी न किसी कारण की वजह से कार्य प्रारंभ नहीं हो पा रहा था, टेंडर होने के बाद ठेकेदार ने कार्य करने में असमर्थता जाहिर कर दी थी, फिर दोबारा टेंडर निकाला गया, अभी रेलवे फाटक पर घंटो जाम लगने से नगरवासियों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है लेकिन नगर पालिका द्वारा कार्य प्रारंभ किये जाने से नगर वासियों में उम्मीद जगी है कि अब उनकी बहुप्रतीक्षित मांग शीघ्र पूरी होगी और आम जन को फाटक के घंटो जाम से निजात मिलेगी, खरसिया नगर वासियों ने जल्द से जल्द ओवर ब्रिज निर्माण होने की उम्मीद करते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, पूर्व मंत्री और खरसिया विधायक उमेश पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष राधा सुनील शर्मा तथा सीएमओ विक्रण भगत का आभार व्यक्त किया है।
-

युवा भाजपा नेता मोनू केसरी ने बरभौना-गुरदा में बनाये भाजपा सदस्य…
खरसिया। भारतीय जनता पार्टी के युवा हस्ताक्षर मोनू केसरी दिनांक 04 सिंतबर 2024 को खरसिया विकासखण्ड के आदिवासी बाहुल्य ग्राम बरभौना, कुकरीचोली, तेन्दूमुडी, जामपाली, पुसल्दा एवं गुरदा के सैकड़ो लोगों को भाजपा सदस्यता एप के माध्यम से भाजपा का सदस्य बनाया। युवा भाजपा नेता मोनू केसरी ने भारतीय जनता पार्टी के जन उपयोगी योजनाओं को बारे में एवं देष के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के 10 वर्षों के कार्यो के बारे में प्रसार प्रचार करते हुए आदिवासी बाहुल्य ग्रामीण युवाओं को भाजपा के सदस्य बनाते हुए अगले विधानसभा चुनाव में खरसिया विधानसभा सीट से भाजपा का परचम लहराने हेतु भाजपा के विकास कार्यो को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने हेतु कार्य करने को प्रेरित किया। इस दौरान जयकिशनराठौर, संताश यादव, भीमसेन डनसेना, अजय कुमार डनसेना, कृश डनसेना, बीमा डनसेना, राजू सारथी, धरमू राठिया, हेमंत राठिया, संतोश राठिया सहित अनेक युवाओं को भाजपा का सदस्य बनाया गया। -

सावड़िया परिवार के संगीतमय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन 5 से 11 सितबर तक..रामजानकी मंदिर खरसिया में बहेगी भागवतरस की धारा..
खरसिया । समस्त जोहरीमल सावडिया, हरिराम रामकुमार सावड़िया परिवार द्वारा खरसिया नगर की धन्य धरा पर पितृ मोक्षार्थ गया श्राद्धांतर्गत विशाल श्रीमद भागवत कथा भक्ति ज्ञान यज्ञ महोत्सव का आयोजन 05 सिंतबर से 11 सिंतबर तक स्थानीय पोस्ट आफिस रोड स्थित रामजानकी मंदिर परिसर में किया है। उक्त धार्मिक कार्यक्रम के कथा व्यास की गददी पर भागवत युवा मनीषि पं. संतोषकृष्ण शास्त्री जी श्रीधाम वृदावन खरसिया वाले विराजमान होगें। समस्त सावडिया बंसल परिवार खरसिया ने नगरवासियों सहित ग्रामीण क्षेत्रो के धर्मप्रेमियों बंधुओं से अपील किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस भागवत कथा में शामिल हो अमृतमयी वाणी का श्रवणे कर अपना जीवन धन्य करें। रामजानकी मंदिर परिसर खरसिया में प्रतिदिन कथा वाचन समय दोपहर 3 से 7 बजे तक होगा। आयोजक परिवार के सभी सदस्यो की ओर से श्रद्वालु भक्तजनों एवं नगरवासियों को इस “पतित पावनी अमृतमय ज्ञान यज्ञ” मे सम्मिलित होकर कथा श्रवण करने हेतु मनुहार भरा अनुरोध किया है
विदित हो कि खरसिया, रायपुर, बिलासपुर, के जोहरीमल सावडिया, हरिराम रामकुमार सावड़िया परिवार द्वारा खरसिया नगर की धन्य धरा पर पितृ मोक्षार्थ गया श्राद्धांतर्गत विशाल श्रीमद भागवत कथा भक्ति ज्ञान यज्ञ महोत्सव का आयोजन 05 सिंतबर से 11 सिंतबर तक स्थानीय पोस्ट आफिस रोड स्थित रामजानकी मंदिर परिसर में किया है। उक्त धार्मिक कथा के तहत प्रथम दिवस अर्थात 05 सिंतबर 2024 कलश यात्रा, शोभा यात्रा, देवपूजन, श्रीमद् भागवत महात्म्य चरित्र कथा, द्वितीय दिवस अर्थात 06 सिंतबर को कुन्ती स्तुती, भीष्म स्तुती, परिक्षित जन्म की कथा, सुकदेव जी का आगमन, शनिवार 07 सिंतबर 2024 को विराट स्वरूप का वर्णन, कपिलेदेव हुति संवाद, सती चरित्र धुव्र चरित्र, 08 सिंतबर को ध्रुव जी की वंशावाली, अजामीलो उपाख्यान, प्रहलाद चरित्र वामन प्रसंग, श्रीराम एवं श्री कृष्ण जन्मोत्सव, 09 सिंतबर 2024 को श्री कृष्ण बाल लीलाएं, माखन चोरी, कलिया नाग दमिन एवं श्री गोवर्धन पूजा 10 सिंतबर 2024 को महारास लीला, कंस वध, गोपी उद्धव संवाद, एवं श्रीकृष्ण रूकमणी विवाह महोत्सव, श्री भागवत कथा के अंतिम दिवस अर्थात 11 सिंतबर 2024 दिन बुधवार को सुदामा चरित्र, कृष्ण उद्धव संवाद, राजा परिक्षित मोक्ष, फुलों की होली, श्री शुकदेव बिदाई एवं श्रीमद भागवत पूजनादी, एवं रात्रि हवन एवं पूर्णाहुती का आयोजन किया जावेगा। कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से सांय 7 बजे तक होगी।
जोहरीमल सावडिया, हरिराम रामकुमार सावड़िया परिवार खरसिया के नटवर अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, प्रेम अग्रवाल, बैजनाथ अग्रवाल, जयप्रकाश अग्रवाल, डॉ. आकाश अग्रवाल, शैलेष अग्रवाल, अजय अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, एवं अन्य सावडिया परिवार के सदस्यों ने क्षेत्रवासियों से अपील किया है कि वे उक्त श्रीमद भागवत कथा का रसपान कराने हेतु ब्यास पीठ से श्रीधाम वृद्धावन निवासी युवा मनीषि पं. संतोषकृष्ण शास्त्री जी श्रीधाम वृदावन श्री कृष्ण लीलाओं में सभी भक्तों को अपनी अमृतमयी वाणी से आप्लावित करेगें। अतः ऐसे देव दुर्लभ मानव जीवन की सार्थकता हेतु इस कथा का रस पान करने हेतु इस आध्यात्मिक भक्ति साधना में सपरिवार पधार कर पुण्य के भागी बने इस हेतु आयोजक परिवार के सभी सदस्यो की ओर से श्रद्वालु भक्तजनों एवं नगरवासियों को इस “पतित पावनी अमृतमय ज्ञान यज्ञ” मे सम्मिलित होकर कथा श्रवण करने हेतु मनुहार भरा अनुरोध किया है।

-

नाहरीवाल परिवार द्वारा आयोजित श्याम सुंदर पाराशर के श्री मुख से बहेगी भागवत कथा..5 से 11 सितंबर तक भागवतमय रहेगा खरसिया नगर..
खरसिया । धार्मिक नगरी खरसिया की धन्य धरा पर श्री पितृमोक्षार्थ श्रीमद भागवत कथा का आयोजन नाहरीवाल परिवार द्वारा आयोजित की जा रही है, जिसमे कथा वाचक श्री श्याम सुंदर पराशर जी महाराज के द्वारा कथा वाचन किया जाएगा यह कथा कन्या भवन के आगे अजित सिंह नगर में होने जा रही है।
5 सितंबर गुरुवार को रामजानकी मंदिर जानकी धर्मशाला रोड से सुबह 10 बजे शोभायात्रा निकलेगी, वही दोपहर 3 बजे से भागवत कथा प्रारंभ होगी जिसमे भागवत महात्म्य का वर्णन किया जायेगा। 6 सितंबर शुक्रवार को भीष्म स्तुति, परीक्षित जन्म के विषय मे बताया जाएगा। 7 सितंबर शनिवार को सती चरित्र, ध्रुव चरित्र का वर्णन किया जाएगा। 8 सितंबर रविवार को राम कथा, नंदोत्सव के विषय मे बताया जाएगा, नंदोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा जिसकी विशेष तैयारी की जा रही है। 9 सितंबर सोमवार को प्रभु के बालस्वरूप के दर्शन पश्चात माखन चोरी की अद्भुत लीला का आनंद महाराज जी के श्रीमुख से होगा इसके पश्चात गोर्वधन पूजा होगी। 10 सितंबर मंगलवार को महारास एवं रुक्मिणी विवाह का शानदार प्रसंग देखने और सुनने को मिलेगा। 11 सितंबर बुधवार को सुदामा चरित्र का शानदार वर्णन होगा उसके बाद भागवतसार कर कथा को विराम दिया जाएगा। 12 सितंबर को हवन होगा।
नाहरीवाल परिवार खरसिया, रायपुर, नावापारा, बिर्रा द्वारा कथा आयोजित करवाई जा रही है जिसमे रामदयाल शंकरलाल, फूलचंद किशोरीलाल, मंशाराम गोपीराम, ताराचंद नंदकिशोर, अयोध्या प्रसाद राधाकिशन, चैतराम सुरेश कुमार, उदेराम मोहनलाल फर्म का परिवार है।
नाहरीवाल परिवार ने सभी श्रोताओं से निवेदन किया है 5 से 11 सितंबर दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे चलने वाली गया जी भागवत कथा का श्रवण करने अवश्य पधारे। विदित हो कि श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बागेश्वर धाम सरकार ने पिछले वर्ष 2023 में डॉ श्याम सुंदर पाराशर जी महाराज से अपने यहाँ बागेश्वर धाम में भागवत कथा करवाई थी अब महाराज श्री डॉ श्याम सुमंदर पारासर जी का आगमन खरसिया की धन्य धरा पर होने जा रहा है। -

सुप्रीम कोर्ट को मिला नया ध्वज और प्रतीक चिह्न….
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को भारत मंडपम में आयोजित जिला न्यायपालिका राष्ट्रीय सम्मेलन के समापन समारोह में सुप्रीम कोर्ट का नया ध्वज और प्रतीक चिन्ह जारी किया।
इस ध्वज में संस्कृत श्लोक ‘यतो धर्मस्ततो जयः’ लिखा गया है, जिसका अर्थ है जहां धर्म है, वहां विजय होगी। ध्वज के सबसे ऊपर अशोक चक्र, बीच में सुप्रीम कोर्ट की बिल्डिंग और सबसे नीचे संविधान की किताब है।

-

विशाल निःशुल्क खंडस्तरीय आयुष मेला सम्पन्न…
खरसिया। छत्तीसगढ़ शासन संचालनालय आयुष रायपुर एवं एवं कलेक्टर रायगढ़ के निर्देशानुशार जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉक्टर मीरा भगत एवं खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अभिषेक पटेल के मार्गदर्शन में निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला का आयोजन मदनपुर खरसिया में संपन्न हुआ।
मेला में उपस्थित श्री मोहन गवेल मुख्य अतिथि , श्री लक्ष्मी प्रसाद अध्यक्ष, डॉ. अभिषेक पटेल विशिष्ट अतिथि,श्री एन . एल पटेल विशिष्ट अतिथि श्री देवीप्रसाद राठौर विशिष्ट अतिथि, श्री सेतराम धर्मा विशिष्ट अतिथि, श्री प्रशांत यादव विशिष्ट अतिथि की गरिमामय उपस्थति में भगवान धन्वंतरि के शैल चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।
मेला में डॉ.एम. महापात्र द्वारा विभिन्न मौसमी बिमारीयो ,संचारी और गैर संचारी रोग के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई, व विभिन्न प्रकार के औषधिय पौधौ ,योग आसन प्राणायाम के बारे में बताया गया। मेला प्रभारी डॉक्टर मंजरी पटेल ने होम्योपैथी औषधि के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
इस मेला में डॉ. नवीन(आयु.चि.अधि.), डॉ. बी.एन. मेहर(आयु.चि.अधि.), डॉ. एम. पटेल(आयु.चि.अधि.), डॉ. वाई. भोई(आयु.चि.अधि.), डॉ.शशिकला पटेल(बी.डी.एस.), श्री देवनारायण बघेल (नेत्र सहा. अधि.),श्री आर.के. राठौर (नेत्र सहा.अधि.), श्री अरविंद गबेल (एन.एम.ए.), कुमारी शोभा खटेल (सी.एच.ओ.), श्रीमती इग्नेशिया मिंज (आर.एच.ओ.), कुमारी राधारानी विश्वास लैब टेक. श्री राकेश तिवारी (फार्मा.),श्री फूलदास महंत (फार्मा.), श्री नरोत्तम मरावी (फार्मा.), श्री सुरेश राठौर (पी.टी.एस.),श्री गोरेलाल कंवर(पी.टी.एस.),भानु सिदार(पी.टी.एस.),फणीश्वर सिदार(पी.टी.एस.) का विशेष सहयोग रहा जिसमें कुल 473 रोगियो का रोग निदान कर निःशुल्क औषधि वितरण किया गया।
-

खराब खाद्य पदार्थों की शिकायत हेतु छत्तीसगढ़ सरकार की हेल्पलाइन 9340597097
सारंगढ़। सभी प्रकार के खाद्य व्यवसाय से जुड़े व्यापारी वर्ग यदि नागरिकों की सेहत के विरुद्ध खराब अमानक खाद्य पदार्थ बेचते हैं तो उसकी शिकायत की जा सकती है। राज्य भर के लिए छत्तीसगढ़ के खाद्य और औषधि प्रशासन द्वारा हेल्पलाइन 9340597097 संचालित किया जा रहा है। बर्फ फैक्ट्री में रासायनिक पदार्थ सैकरीन का उपयोग हो या अन्य रासायनिक पदार्थ की मिलावट से दूध या मिठाई निर्माण, खाद्य पदार्थ के डिब्बे या पैकेट में लेबलिंग नहीं पाने, किसी भी प्रोडक्ट में एक्सपायरी डेट नहीं लिखने, होटल, ढाबा, ठेला द्वारा खाद्य लाइसेंस, पंजीयन नहीं और साफ सफाई की कमी होने पर, इसके साथ साथ दवाई दुकान के एक्सपायरी दवा, खराब मांस मछली, सड़े गले फल, खाद्य एवं पेय पदार्थ से सम्बंधित कोई भी शिकायत के लिए आम नागरिक हेल्पलाइन नम्बर 9340597097 पर संपर्क कर सकते हैं। -

यात्री समस्याओं को लेकर मोनू केसरी ने रेल प्रबंधक को सोपा ज्ञापन
खरसिया। रेलवे स्टेशन में यात्रियों को बार बार हो रही परेशानियों को देखते हुए खरसिया भाजपा के दिग्गज नेता मोनू केसरी ने आज बिलासपुर पहुंचकर रेल प्रबंधक प्रवीण कुमार पांडे से मुलाकात करते हुए उनको एक ज्ञापन सौंपा है जिसमें प्रमुख रूप से खरसिया रेलवे स्टेशन के बाहर में सीढ़ी के बीचो-बीच मे एक नया प्लेटफार्म निर्माण, खरसिया में रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण होने में काफी समय लगेगा इसलिए रेलवे स्टेशन की दोनों और आम नागरिकों एवं आसपास के ग्रामीणों के परेशानियों को देखते हुए जल्द अंडर ब्रिज का निर्माण किया जाए, खरसिया रेलवे स्टेशन के एक नंबर दो नंबर तीन नंबर प्लेटफार्म मेंसेट शेड निर्माण हमालपारा की और बने रेलवे द्वारा टिकट काउंटर को खोलने की मांग, खरसिया रेलवे स्टेशन के बाहर रोशनी की कमी को देखते हुए हाइलाइटर लाइट को चालू करने की मांग, नया टिकट काउंटर के सामने बने शौचालय को तत्काल चालू किया जाए, खरसिया रेलवे स्टेशन के में बने पहाड़ नुमा सीढ़ी को तोड़कर एक नया सीढ़ी का निर्माण करते हुए लिफ्ट लगाने की मांग, खरसिया रेलवे स्टेशन में बंद पड़े पार्सल बुकिंग को चालू करने की मांग, खरसिया रेलवे स्टेशन में जीआरपी थाना संचालित करने की मांग, रेलवे स्टेशन में खरसिया मे सभी एक्सप्रेस एवं सुपरफास्ट ट्रेनों के स्टॉपेज की मांग, खरसिया रेलवे स्टेशन में रिजर्वेशन काउंटर को रात्रि 11:00 बजे तक खोलने की मांग, खरसिया रेलवे प्लेटफार्म बुजुर्ग विकलांग बच्चों को हो रही दिक्कत को देखते हुए एक नंबर से दो-तीन नंबर तक आने जाने के लिए इंटरलॉकिंग रैम बनाने की मांग करते हुए रेलवे के प्रबंधक प्रवीण कुमार पांडे से मुलाकात कर जनहित में एक ज्ञापन सौंपा है, मोनू केसरी ने बताया कि मांग पूरी नहीं होने पर रेलवे के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जाएगा। -

धूमधाम से मनाया जाएगा राणी सती दादी का भादवा अमावस्या उत्सव…
खरसिया । धर्म नगरी खरसिया के छपरी गंज स्थित झुंझनु वाली दादी राणी सती मंदिर में दादी जी का भादवा अमावस्या बड़ी धुम धाम से राणी सती सेवा समिति द्वारा 2 एवं 3 सितंबर दो दिन मनाया जावेगा। राणी सती सेवा समिति के अमोल अग्रवाल (भुरू) ने बताया कि दादी भक्तों के लिए भादव अमावस्या के अवसर पर दो दिवसीय उत्सव दादी सती मंदिर में मनाने की तैयारी जोरो से चल रही है। 2 सितंबर सोमवार को रतजगा रात्रि 8 बजे एवमं 3 सितंबर को चुंदड़ी चूड़ा सिंगार सुबह 10 बजे, आरती पूजन सुबह 11 बजे इसके पश्चात भंडारे का प्रसाद दोपहर 12-30 बजे से प्रारम्भ होगा उसके बाद कोलकाता की प्रसिद्ध मंगल पाठ गायिका लता जलान आएगी। दादी जी के मंगल पाठ में भक्तों के लिए बैठने की विशेष व्यवस्था समिति द्वारा की गई है। दादी राणी सती जी के मंदिर को रंग बिरंगी विद्युत झालरो से सजाया गया है। श्री झुंझनु वाली राणी सती धर्मादा ट्रस्ट व राणी सती सेवा समिति के सभी लोग कार्यक्रम को भव्यता देने में दिन रात लगे हुए है।