Blog

  • हर माह की 5 तारीख को निःशुल्क परामर्श एवं खून की होगी जांच…

    हर माह की 5 तारीख को निःशुल्क परामर्श एवं खून की होगी जांच…


    खरसिया। नगर के गंज बाजार स्थित हनुमान मंदिर के सामने एसएस क्लिीनिक में माह की 5 तारीख को निःशुल्क परामर्श एवं हीमोग्लोबिन की जांच की जायेगी। इस दौरान क्षेत्र के ख्याति प्राप्त अस्थि रोग विशेषज्ञ ड़ॉ. सौरभ अग्रवाल तथा प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. श्रीमती दीपिका अग्रवाल के द्वारा मरीजों को निःशुल्क परामर्श दिया जायेगा।

    डॉक्टर सौरभ अग्रवाल
    डॉक्टर दीपिका अग्रवाल


    इस संबंध में अस्थि रोग विशेषज्ञ ड़ॉ. सौरभ अग्रवाल ने बताया कि मरीजों की सुविधा के लिये 5 सितंबर शिक्षक दिवस के दिन से प्रारंभ की जा रही यह सुविधा प्रत्येक माह की 5 तारीख को जारी रहेगी और मरीजों को निःशुल्क परामर्श के साथ साथ हीमोग्लोबिन की जांच का लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि हड्ड़ी रोग विशेषज्ञ तथा स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. श्रीमती दीपिका अग्रवाल के द्वारा सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक मरीजों को निःशुल्क परामर्श दिया जायेगा। निःशुल्क परामर्श के लिये 9893166232 पर संपर्क कर मरीज इस सुविधा का लाभ ले सकते है।

  • फिटनेस की डोज आधा घंटा रोज के सन्देश के साथ मायुम ने निकाली जागरूकता रैली…

    फिटनेस की डोज आधा घंटा रोज के सन्देश के साथ मायुम ने निकाली जागरूकता रैली…

    खरसिया। मारवाड़ी युवा मंच एव महिला जागृति मंच के द्वारा फिटनेस की डोज आधा घंटा रोज की तर्ज में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष में २९ अगस्त की सुबह साइकिल जागरूकता रैली का अभियान चलाया गया जिसमें स्कूल के छात्र छात्राएं, टीचर, नगर के सभी वर्ग के जनमानस पत्रकार साथी एवं पुलिस विभाग आदि सभी के सहयोग से साइकिल जागरूकता रैली का प्रारम्भ पुलिस चौंकी प्रभारी जी पी बंजारे के द्वारा किया गया। सायकल  रैली भव्य रुप से रेस्टहाउस से प्रारम्भ कर स्टेशन चौक,सुभाष चौक,अग्रसेन चौक होते हुए लगभग 3 किलोमीटर तक की रैली निकाली गई जिस का समापन रायगढ़ रोड स्थित गांधी चौक में किया गया। मंच के द्वारा समापन स्थल पर चाय नाश्ते की व्यवस्था भी की गयी थी ।

    इस अवसर पर मंच के अध्यक्ष जगदीश मित्तल ने कहा की प्रतिदिन आधा घंटा सायकल चलाने से तन और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं, हम सभी को अपनी जीवन शैली में प्रतिदिन कम से कम आधा घंटा निकालकर शारीरिक श्रम करना चाहिए। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पुलिस विभाग, प्रेस क्लब सहित मंच के सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

    रैली मे  स्कूली छात्र छात्राएं, शिक्षक गणों के साथ साथ मारवाड़ी युवा मंच अध्यक्ष जगदीश मित्तल, मुकेश अग्रवाल, राकेश आस्था,गगन अग्रवाल, ओमप्रकाश अमलू, गोपेश अग्रवाल,नटवरसाईकल, सुनील अग्रवाल पत्रकार, सूर्यदीप सनी,  मोहन गर्ग,संजय बंसल,टिंकू गोयल, राम गुप्ता,रमेश अग्रवाल, संजय गुप्ता दामोदर अग्रवाल महिला मंच से रजनी अग्रवाल(झरा), आशा अग्रवाल, लाता अग्रवाल, रजनी अग्रवाल,निधि अग्रवाल सहित मंच के अन्य सदस्य उपस्थित रहे ।

  • अंचल में धूमधाम से मनाया गया राखी का त्यौहार,बहनों ने भाईयों की कलाई पर राखी बांधकर लिया रक्षा का वचन…


    खरसिया। सावन माह के अंतिम दिन 22 अगस्त को जिला मुख्यालय सहित जिले भर में भाई और बहन के स्नेह का पर्व रक्षाबंधन हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया, रिमझिम फुहारों के बीच बहनों ने अपने भाईयों की कलाई पर विश्वास व जिम्मेदारी का धागा बांधा। रक्षाबंधन पर्व को लेकर अंचल में धूम रही, भाइयों की कलाई पर बहनों ने प्यार का धागा बांधा, इसके साथ बाजार में भी जमकर रौनक रही।


    रक्षाबंधन भाई बहन के स्नेह व प्रेम की ड़ोर में बंधा एैसा पर्व है जिसे परस्पर विश्वास की ड़ोर ने सदियों से बांध रखा है। भाई बहन का स्नेह और लगाव हमेशा बरकरार रहता है, क्योंकि बहन कभी बाल सखा, कभी मां, तो कभी पथ प्रदर्शक बन भाई को रास्ता दिखाती है, तो वहीं भाई कभी पिता तो कभी मित्र बनकर बहन को आगे बढ़ने का हौंसला देता है।

    रक्षाबंधन का त्यौहार इस बार 22 अगस्त को मनाया गया बाहर रहने वाले भाइयों को बहने कोरियर और डाक के माध्यम से राखी भेज चुकी हैं वही शहर के बाजारों में भी राखियों की दुकानें सजी रही बाजार के साथ घरों में भी इसकी तैयारियां पहले से ही शुरू हो चुकी थी। राखी के त्यौहार के लिये भाईयों में जहां विशेष उत्साह देखा गया वहीं बहनें भी इस पर्व के लिये पहले से तैयारी में जुटी हुयीं थी। राखी के त्यौहार में बाजार में रौनक रही, मिठाईयों के साथ साथ उपहारों के दुकानों में भी भीड़ देखी गयी।

  • ये बन सकती हैं देश की पहली महिला चीफ जस्टिस, कॉलेजियम की लिस्ट जारी, सुप्रीम कोर्ट के लिए तीन महिला जजों समेत 9 नामों की सिफारिश, देखें लिस्ट…

    ये बन सकती हैं देश की पहली महिला चीफ जस्टिस, कॉलेजियम की लिस्ट जारी, सुप्रीम कोर्ट के लिए तीन महिला जजों समेत 9 नामों की सिफारिश, देखें लिस्ट…

    सुप्रीम कोर्ट की कॉलेजियम ने जिन नौ जजों की नियुक्ति के लिए केंद्र सरकार को सिफारिश भेजी है। उसमें तीन महिलाओं के नाम भी शामिल हैं। भारत में पहली बार कोई महिला जज को देश का चीफ जस्टिस बनाया जा सकता है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 9 नामों की सिफारिश की है, जिसमें तीन महिला जजों का भी नाम है। सुप्रीम कोर्ट के जज के लिए जिन तीन नामों की सिफारिश चीफ जस्टिस एनवी रमना की अध्यक्षता वाली कॉलेजियम ने की है। उसमें कर्नाटक हाईकोर्ट की जस्टिस बी वी नागरत्ना, तेलंगाना हाई कोर्ट की जस्टिस न्यायमूर्ति हिमा कोहली और गुजरात हाई कोर्ट की जस्टिस बेला त्रिवेदी के नाम शामिल हैं। अगर जस्टिस नागरत्ना के नाम पर केंद्र सरकार तुरंत मुहर लगाती है तो 2027 में वो देश की पहली महिला चीफ जस्टिस बन सकती हैं।
     
     
    पूर्व सीजेआई रंजन गोगोई के नवंबर 2019 में सेवानिवृत्त हो जाने के बाद से कॉलेजियम ने केंद्र सरकार को नियुक्ति के लिए एक भी नाम की सिफारिश नहीं भेजी थी। न्यायमूर्ति नरीमन के 12 अगस्त को बाहर होने के बाद से सुप्रीम कोर्ट में नौ जजों की जगह खाली थी, लेकिन 18 अगस्त यानी आज न्यायमूर्ति नवीन सिन्हा भी सेवानिवृत्त हो जाएंगे। इसके बाद 10 लोगों की जगह सुप्रीम कोर्ट में खाली हो जाएगी। सुप्रीम कोर्ट में हाल-फिलहाल सिर्फ एक महिला जज हैं। इनका नाम है जस्टिस इंदिरा बनर्जी लेकिन, जस्टिस बनर्जी अगले साल 2022 सितंबर में सेवानिवृत्त हो जाएंगी। 
     
     
    बता दें अभी तक सुप्रीम कोर्ट में सिर्फ आठ महिला जजों की ही नियुक्ति हुई है। अगर केंद्र सरकार कॉलेजियम की सभी सिफारिशों को मान लेता है तो सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या 33 हो जाएगी। केंद्र सरकार कॉलेजियम की ओर से भेजी गई सिफारिशों को समीक्षा के लिए वापस भेज सकता है, लेकिन अगर कॉलेजियम दोबारा उन नामों की संतुति करता है तो केंद्र सरकार को इसको मानना अनिवार्य होगा।
     
     


    जिन लोगों के नाम केंद्र को भेजे गए हैं, वह हैं :-

     
    तेलंगाना हाई कोर्ट की चीफ जस्टिस हिमा कोहली
    कर्नाटक हाई कोर्ट की जज जस्टिस बी वी नागरत्ना
    गुजरात हाई कोर्ट की जज जस्टिस बेला त्रिवेदी
    वरिष्ठ वकील पी एस नरसिम्हा को सीधे सुप्रीम कोर्ट जज बनाने की सिफारिश की गई है.
    कर्नाटक हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस ए एस ओका
    गुजरात हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस विक्रम नाथ
    सिक्किम हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस जे के माहेश्वरी
    केरल हाई कोर्ट के जज जस्टिस सी टी रविंद्रकुमार,
    मद्रास हाई कोर्ट के जज एम एम सुंदरेश

  • बाहर निकलते ही महिला ने पति की पिटाई की, महिला आयोग अध्यक्ष ने कहा….

    बाहर निकलते ही महिला ने पति की पिटाई की, महिला आयोग अध्यक्ष ने कहा….

    महिला आयोग अध्यक्ष ने कहा इसलिए बाहर निकलते ही महिला ने पति की पिटाई की

    पीड़ित महिला ने कहा अध्यक्ष ने कहा था सबक सिखाने को इसलिए मैंने सिखाया

    सभा कक्ष से निकलते ही मारपीट शुरू कर दी

    रायगढ़। छत्तीसगढ़ महिला आयोग की अध्यक्षा किरणमयी नायक रायगढ़ के सृजन सभाकक्ष में परिवार की आपसी मामले और महिला संबंधित मामलों में दोनों पक्षों को बुलाकर महिला उत्पीड़न के मामले को निपटाने की कोशिश की। और कुछ मामले जिन पर सहमति नहीं बनी, उन्हें रायपुर में निपटाने की बात कही है।
    छत्तीसगढ़ महिला आयोग की अध्यक्षा ने बताया कि रायगढ़ में 25 मामले थे जिन पर अब तक 13 मामलों का निपटारा हो चुका है बाकी मामले अभी चल रहे हैं कुछ और ऐसे मामले हैं जिन्हें बैठक में जोड़ा गया है। अधिकतर मामलों में महिला उत्पीड़न, जमीन संबंधी देखे गए हैं। कुछ मामले सेंसिटिव हैं जिन्हें रायपुर में निराकरण करने की बात कही है। प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने 15 अगस्त को व्हाट्सएप कॉल सेंटर का उद्घाटन किया जिसमें महिलाएं अपनी लिखित शिकायत दर्ज करा सकती हैं। शिकायत के बाद आयोग की टीम के द्वारा जानकारी जुटाकर आगे की कार्यवाही करती है। महिला आयोग की अध्यक्षा ने महिलाओं को सशक्त होने की बात कही। और साथ ही कहा कि महिलाएं शोषित होती रहेंगी तो उनको मदद कोई नहीं कर सकता। हर महिला को सशक्त होना पड़ेगा।
    छत्तीसगढ़ महिला आयोग के एक मामले में आए दंपत्ति ने सभा कक्ष से निकलते ही मारपीट शुरू कर दी। महिला पुलिस के बीच बचाव के बाद ही मामला शांत हुआ। महिला का आरोप था कि मैं शादीशुदा होने के बावजूद मुझे उसने अपनाया था 10 साल साथ रहने के बाद मुझे छोड़ दिया। और अब मुझसे 10 लाख मांग कर रहा है। पीड़ित महिला ने यहां तक कहा कि मुझसे महिला आयोग अध्यक्षा ने कहा था कि इसे सबक सिखाओ इसीलिए मैं बाहर आकर इसे सबक सिखाया है।

  • पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के पीएसओ ने खुद को गोली मार कर की आत्महत्या….

    पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के पीएसओ ने खुद को गोली मार कर की आत्महत्या….

    रायपुर। भाजपा विधायक औऱ पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के पीएसओ आरक्षक विशम्भर राठौर ने खुद को गोली मार कर खुदखुशी कर ली। मृतक जवान सुरक्षा बटालियन माना में पदस्थ था। पुलिस ने मौके से सुसाइडल नोट बरामद किया है जिसमे उसने अपनी सलहज और उसके पिता पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है तथा इसी वजह से तंग आ कर खुदखुशी करने की बात कही है। सिविल लाइन पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

  • 18 वर्ष के अधिक उम्र के लोगो मे शत प्रतिशत कोरोना का पहला डोज़ लगवाने वाला छत्तीसगढ़ का रायगढ़ जिला अग्रणी…

    18 वर्ष के अधिक उम्र के लोगो मे शत प्रतिशत कोरोना का पहला डोज़ लगवाने वाला छत्तीसगढ़ का रायगढ़ जिला अग्रणी…

    रायगढ़। रायगढ़ जिले में कलेक्टर भीम सिंह के प्रयास एवं जिला प्रशासन पूरी टीम की मेहनत से प्रदेश में रायगढ़ जिला 18 वर्ष के अधिक उम्र के लोगो मे शत प्रतिशत कोरोना का पहला डोज लगाने में सफल हो गया है। जिसकी जानकारी प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने ट्विटर के माध्यम से दी और जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग को बधाई भी दी।

  • रामायण लिखने वाले वाल्मीकि की तालिबान के साथ तुलना करके धार्मिक भावनाओं को भड़काने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज…

    रामायण लिखने वाले वाल्मीकि की तालिबान के साथ तुलना करके धार्मिक भावनाओं को भड़काने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज…

    एक वरिष्ठ अधिकारी ने यहां कहा, राणा के खिलाफ पीएल भारती की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसने आरोप लगाया था कि उसने वाल्मीकि की तुलना तालिलबन से कर धार्मिक भावनाओं को आहत किया है।

    धारा 153 ए (धर्म, जाति, जन्म स्थान आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देना), 295 ए (किसी भी वर्ग की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के इरादे से जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कार्य), 505 ( १)(बी) (कारण के इरादे से, या जिसके कारण होने की संभावना है, जनता के लिए भय या अलार्म) और अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम।


    भारती ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि राणा ने अपने बयान में तालिबान की तुलना वाल्मीकि से कर दलितों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई और हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाई.

    राणा ने एक चैनल से बात करते हुए कहा था: वाल्मीकि रामायण लिखने के बाद भगवान बन गए, इससे पहले वह एक डकैत थे। व्यक्ति का चरित्र बदल सकता है। इसी तरह, तालिबान, अभी के लिए आतंकवादी हैं, लेकिन लोग और चरित्र बदल जाते हैं। ”

    जब आप वाल्मीकि के बारे में बात करेंगे तो आपको उनके अतीत के बारे में बात करनी होगी। अपने धर्म में आप किसी को भी भगवान बनाते हैं। लेकिन वह एक लेखक थे और उन्होंने रामायण लिखी थी, लेकिन हम यहां प्रतिस्पर्धा में नहीं हैं, राणा ने कहा था।

    शायर के खिलाफ पिछले साल नवंबर में हजरतगंज पुलिस स्टेशन में इसी तरह के आरोपों में एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसमें कथित तौर पर पैगंबर मुहम्मद के एक व्यंग्य पर फ्रांस में हत्याओं का बचाव करने के आरोप थे।

  • अब ऐसे वाहन और उनके मालिकों की ख़ैर नहीं, हाई कोर्ट ने दिया बड़ा आदेश….

    अब ऐसे वाहन और उनके मालिकों की ख़ैर नहीं, हाई कोर्ट ने दिया बड़ा आदेश….

    आजकल मोटरसाइकिल गाड़ियों के अलग अलग ब्रैंड्ज़ के बाइक का सैलेंसर लोगों का सरदर्द बन चुका है। समस्या इतनी बध गई है की अगर मॉडिफ़ाई किए हुए सैलेंसर वाली बाइक अगर आपके बग़ल या मुहल्ले से गुजर जाए तो सरदर्द उठना तय है। इसपर लगाम लगाने के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश जारी किया है। शायद अब इस आदेश से जनता को बड़ी राहत मिल सकती है।
     
     
    इलाहाबाद हाई कोर्ट ने साफ़ साफ़ कहा है की मोटर व्हीकल अधिनियम के प्रवधानो को ताक पर रख कर मनमर्ज़ी से आवाज़ पैदा करने वाले वहनमालिको को अब बदलाव करने की ज़रूरत है, नहीं तो जुर्माना भरने के लिए तैयार रहना होगा। कोर्ट ने सभी राज्य सरकारों को यह निर्देश देते हुए कहा है की इस तरह की हरकत से एकांतता के अधिकार का हनन होता है, साथ साथ लोगों की आज़ादी में ख़लल भी पड़ता है।

    कोर्ट ने साथ में साफ़ साफ़ यह बात कही है की ऐसी मोटरसाईकिलो और वाहनमालिकों के ख़िलाफ़ धारा 1902 के तह ध्वनि एवं वायु प्रदूषण फैलाने के लिए कार्यवाही का प्रावधान है, जस्टिस अब्दुल मोईंन की एकल पीठ ने फ़ैसला सुनाते हुए कहा है की बुलेट, हरले डेविडसन, ह्येसंग, यूएन कमांडो, सुजूकी व इंट्रूडर, व बिग डाग जैसी दुपहिया गाड़ियों की तेज आवाज को संज्ञान में लिया है।

  • SDM कार्यालय का बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, जमीन डाइवर्सन के लिए मांगी थी घूस…

    SDM कार्यालय का बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, जमीन डाइवर्सन के लिए मांगी थी घूस…

    सूरजपुर। जिले के एसडीएम कार्यालय में पदस्थ एक बाबू 5 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाया है. बाबू ने जमीन डाइवर्सन कराने के नाम पर 50 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी. लेकिन दोनों के बीच बात 30 रुपए में बनी थी।

    पीड़ित के शिकायत के बाद एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बाबू मुनेशवर राम को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. यह कार्रवाई एसीबी की 9 सदस्यों की टीम ने की है.
    एसडीएम कार्यालय सूरजपुर में पदस्थ सहायक ग्रेड दो लिपिक मुनेश्वर कुमार पीड़ित सुनील कुमार से उसके जमीन के डायवर्सन कराने के नाम पर आज पांच हजार रुपए रिश्वत ले रहा था, तभी मौके पर तैनात एसीबी की टीम ने उसे रिश्वत की रकम के साथ धर दबोचा।

    पीड़ित सुनील कुमार ने बताया कि उसने अपने जमीन के डायवर्सन के लिए एसडीएम ऑफिस में आवेदन किया था लेकिन कई महीने बीत जाने के बाद भी उसका डायवर्सन नहीं पा रहा था. पीडित की माने तों उससे बाबू ने डायवर्सन करने के एवज में 50 हजार रुपए की मांग की थी लेकिन सौदा 30 हजार में तय हुआ. घूस की तय रकम में से आज 5 हजार रुपए की किस्त बाबू मूनेश्वर राम को दिया था जिसके बाद एसीबी की टीम ने घूस की रकम के साथ गिरफ्तार कर लिया. एसीबी अरोपी को आज की न्यायालय में पेश करने की बात कह रही है।