Blog

  • महाशिवरात्रि के दिन निकलेगी शिव की बारात….भोले की बारात को लेकर लोगो मे भारी उत्साह….

    महाशिवरात्रि के दिन निकलेगी शिव की बारात….भोले की बारात को लेकर लोगो मे भारी उत्साह….

    खरसिया। महाशिवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर 1 मार्च को भगत तालाब स्थित ख्याति प्राप्त शिव मंदिर में महा शिवरात्रि का पर्व धूम धाम से मनाया जाएगा, प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शिव परिवार के सदस्यों के द्वारा भगवान शिव के इस महापर्व को मनाने के लिया तैयारियां प्रारम्भ कर दी हैं, शिव परिवार के द्वारा इस वर्ष महाशिव रात्रि के अवसर पर भगवान भोलेनाथ की बारात भी निकाली जाएगी जिसे लेकर नगरवासियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है ।

    कार्यक्रम के सम्बन्ध में शिव परिवार के सदस्यों ने बताया कि शिव परिवार द्वारा प्रथम वर्ष शिवजी की बारात निकालने का निर्णय लिया गया है इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विगत दिनों शिव मंदिर भगत तालाब में खरसिया नगर के वरिष्ठ नागरिकों की मीटिंग रखी गई थी जिसमें महाशिवरात्रि के दिन भव्य शिव बारात निकाले जाने का निर्णय लिया गया है इस शिव बारात में विभिन्न प्रकार की झांकियां रथ एवं राक्षस गण नंदी बैल वगैरह के रूप में विभिन्न झांकियां रहेंगी, उक्त बरात को भव्य बनाने के लिए नगर के गणमान्य नागरिकों का सहयोग प्राप्त हो रहा है। विदित हो की भोले बाबा की बारात का निमंत्रण पूरे नगर वासियों को दिया गया है सभी नगर वासी भोले बाबा की बारात में शिरकत करने अवश्य पहुंचेंगे प्रथम वर्ष हो रहे इस कार्यक्रम को लेकर लोगों में भारी उत्साह है। भोले बाबा की बारात में हजारों की संख्या में जनता शामिल होगी और इसमें अनेकों प्रकार की झांकियों का प्रदर्शन भी किया जावेगा जो झांकियां बनाई जाएंगी उसमें प्रमुख रूप से देवी देवता एवं गण राक्षस नंदी बैल वगैरह के रूप में होंगे। भोले बाबा की बारात का स्वागत नगर के अनेकों जगह में किया जावेगा दोपहर 3:00 बजे से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करती हुई भोले बाबा की बारात शिव मंदिर भगत तालाब पहुंचेगी जहां पर भव्य आरती की जाएगी तत्पश्चात प्रसाद का वितरण किया जावेगा। महाशिवरात्रि के दूसरे दिन नगर के युवाओं के द्वारा दोपहर 12:00 बजे से विशाल भंडारा का आयोजन किया गया है जिसमें क्षेत्र के सभी जनता को निमंत्रित किया गया है । भोले बाबा की बारात की तैयारी के लिए शिव परिवार के पुरुषोत्तम अग्रवाल, विजय मिले, सुनील पत्रकार, विकाश अग्रवाल, श्याम सुन्दर अग्रवाल, शकुंतला देवी अग्रवाल, कविता अग्रवाल, आशा अग्रवाल, रेखा अग्रवाल सहित नगर के राम सराफ, रामनारायण सोनी सन्टी , अशोक पत्रकार, सुरेश कबूलपुरिया, नरेश सपोस, सुनील एन टी, अजय बंसी, नटवर गर्ग, दीनदयाल पार्षद, अनिल बड़तुंगा, अनिल मिले, राजेश घंशु,सौरभ मोंटी, सहित नगर के गणमान्य नागरिक तन मन से लगे हुए हैं ।

  • खरसिया के युवा अधिवक्ता अंकित होरा जिला अभियोजन अधिकारी चयनित…

    खरसिया के युवा अधिवक्ता अंकित होरा जिला अभियोजन अधिकारी चयनित…

    छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी (गृह विभाग) 2021 के पद के लिए चयन सूची जारी कर दी है। सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी के लिए लिखित परीक्षा तथा उसके पश्चात साक्षात्कार आयोजित किया गया था। जिसमें दिनांक 26.02.2022 को आयोग द्वारा परिणाम जारी किया गया। जिसमें छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के खरसिया शहर के युवा अधिवक्ता श्री अंकित होरा ने सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में द्वितीय स्थान प्राप्त कर खरसिया शहर को गौरान्वित किया है। अधिवक्ता श्री होरा खरसिया के व्यवसायी बलबीर सिंह के सुपुत्र है। उनकी इस उपलब्धि से सम्पूर्ण शहर में खुशी की लहर व्याप्त है तथा शहरवासियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी। श्री होरा ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता- पिता, भाई एवं गुरुजनों को दिया है।

  • रायगढ़ में घटित घटना के बाद शासन ने उठाया बड़ा कदम, सभी राजस्व न्यायालयों को मिलेगी सुरक्षा व्यवस्था…अवर सचिव ने जारी किया निर्देश

    रायगढ़ में घटित घटना के बाद शासन ने उठाया बड़ा कदम, सभी राजस्व न्यायालयों को मिलेगी सुरक्षा व्यवस्था…अवर सचिव ने जारी किया निर्देश

    रायगढ़ तहसील कार्यालय में बीते दिनों अधिवक्ताओं और तहसील कर्मचारियों के उपजे विवाद ने पूरे प्रदेश का माहौल गर्मा रखा है। कर्मचारियों ने तहसील कार्यालयों में ताले लगाए हड़ताल किया और अपनी मांगों को लेकर कनिष्ठ प्रशासनिक संघ ने भी अपना विरोध प्रदर्शन किया जिसमें राजस्व न्यायालयों में सुरक्षा को लेकर भी उन्होंने मांग शामिल थी। कनिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की मांग को पूरी करते हुए आज अवर सचिव विजय कुमार चौधरी, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने प्रदेश के समस्त कलेक्टरों को राजस्व न्यायालय में आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने के संबंध में निर्देश जारी कर दिया है।

  • अब बाइक पर बैठे बच्चों को भी लगाना होगा हेलमेट, जानिए क्या हैं नए नियम…

    अब बाइक पर बैठे बच्चों को भी लगाना होगा हेलमेट, जानिए क्या हैं नए नियम…

    दिल्ली सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने अब बाइक पर चलने वाले छोटे बच्चों के लिए भी हेलमेट जरूरी कर दिया है. मंत्रालय के अनुसार अगर 4 साल से छोटा कोई बच्चा दो-पहिया वाहन पर सवार है तो उसे क्रैश हेलमेट पहनना जरूरी है. इतना ही नहीं, कुछ और भी नियम लागू किए जा रहे हैं. नोटिफिकेशन के अनुसार नए नियम 15 फरवरी 2023 से लागू होंगे.

    क्रैश हेलमेट है जरूरी

    4 साल से छोटे बच्चों को दो-पहिया वाहन की सवारी के दौरान क्रैश हेलमेंट पहनना जरूरी है. क्रैश हेलमेट वह हेलमेट होते हैं, जिनमें सिर पूरी तरह से कवर होता है, ना कि सिर्फ टोपी की तरह पहना जाने वाला हेलमेट. ये नए नियम आने के बाद भारत भी उन चुनिंदा देशों में शामिल हो गया है, जहां उम्र के हिसाब से सुरक्षा के उपाय हैं और बच्चों के लिए भी सुरक्षा के उपाय हैं.

    सेफ्टी हार्नेस भी है जरूरी

    अगर बच्चा बाइक चलाने वाले शख्स के पीछे बैठा है तो उसके लिए सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम होने जरूरी हैं. इसके तहत बच्चे के लिए सेफ्टी हार्नेस होना चाहिए, ताकि बच्चा पीछे से गिरे नहीं. एक सेफ्टी हार्नेस बच्चों को राइडर से बांधे रखता है और वह 30 किलो तक का वजन उठा सकता है. तो अगर आप भी अपने छोटे बच्चे को बाइक पर लेकर कहीं निकलें तो नियमों का ध्यान रखें.

    स्पीड पर लगाई लगाम

    यह भी कहा गया है कि जिस दो-पहिया वाहन पर 4 साल से छोटा बच्चा बैठा हो, उसकी स्पीड 40 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक नहीं होनी चाहिए. अगर स्पीड तेज होगी तो बच्चे को हेलमेट होने के बावजूद गिरने पर चोट लग सकती है. इतना ही नहीं, सेफ्टी हार्नेस के बावजूद छोटा बच्चा तेज स्पीड वाली बाइक के गिरने से गंभीर रूप से घायल हो सकता है, इसलिए स्पीड पर भी लगाम लगाई गई है.

  • छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग के तबादले को लेकर जानिये क्या ऐतिहासिक फैसला सुनाया है……

    छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग के तबादले को लेकर जानिये क्या ऐतिहासिक फैसला सुनाया है……

    बिलासपुर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग के तबादले को लेकर ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। यह फैसला प्रदेश भर के पुलिस बल पर लागू होगा। चीफ जस्टिस अरूप कुमार गोस्वामी और जस्टिस एनके चंद्रवंशी की डिवीजन बेंच ने कहा कि पुलिस अधिनियम 2007 प्रदेश भर के पुलिस अधिकारियों पर लागू होता है। ऐसे में आरक्षक से निरीक्षक तक का स्थानांतरण सिर्फ पुलिस स्थापना बोर्ड ही कर सकता है। एसपी, डीआईजी, आईजी, एडीजी या डीजीपी जैसे आईपीएस अधिकारी तबादला नहीं कर सकते हैं।
    गायत्री वर्मा ने अधिवक्ता अभिषेक पांडेय व दीपिका सन्नाट के माध्यम से हाईकोर्ट में याचिका दायर की। इसमें उन्होंने आईजी इंटेलिजेंस द्वारा जारी तबादला आदेश को चुनौती दी। इस पर सिंगल बेंच में सुनवाई हुई। जहां अधिवक्ताओं ने तर्क दिया कि आरक्षक से निरीक्षक रैंक तक के तबादला का अधिकार सिर्फ पुलिस स्थापना बोर्ड को है। जो 5 आईपीएस की कमेटी होती है, यह कमेटी ही तबादला कर सकती है। कोई आईपीएस एसपी, डीआईजी, आईजी, एडीजी या डीजीपी जैसे आईपीएस अधिकारी एक जिले, रेंज, जोन से दूसरे जिले, रेंज और जोन में तबादला नहीं कर सकते। इस तर्क को स्वीकार करते हुए सिंगल बेंच ने तबादला आदेश को निरस्त कर दिया। इसे राज्य शासन और पुलिस विभाग ने चुनौती देते हुए अपील दायर की। इसमें तर्क दिया कि आईजी इंटेलिजेंस को तबादला करने का अधिकार है। गायत्री वर्मा के तरफ से अपील का विरोध किया गया।बताया गया कि पुलिस अधिनियम 2007 छत्तीसगढ़ राज्य के सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों पर लागू होता है। अधिनियम की धारा 22(2)(ए) के तहत सिपाही से निरीक्षक तक का तबादला करने का अधिकार सिर्फ पुलिस स्थापना बोर्ड को है। इससे सहमत होकर सिंगल बेंच के फैसले को यथावत रखते और पुष्टि करते हुए कोर्ट ने शासन व पुलिस विभाग द्वारा दायर अपील को खारिज कर दिया।

    आदेश में अधिनियम की धाराओं का विस्तार से किया उल्लेख
    पुलिस अधिनियम 2007 की धारा 1(3), 2(एच), 3, 4, 5, 9,10 और 22(2)(ए) को राज्य के पुलिस अधिकारियों पर प्रभावी होने का विस्तार से उल्लेख करते हुए कोर्ट ने आदेश पारित किया।

    आईपीएस अधिकारी नहीं कर सकते तबादला
    आरक्षक से निरीक्षक तक के तबादला का अधिकार 5 आईपीएस से बनी कमेटी पुलिस स्थापना बोर्ड को होता है। तबादला सिर्फ यही कमेटी कर सकती है। अन्य कोई आपीएस अफसर एसपी, डीआईजी, आईजी, एडीजी या डीजीपी एक जिले से दूसरे जिले, एक रेंज से दूसरे रेंज या एक जोन से दूसरे जोन में नहीं कर सकते।आईजी इंटेलिजेंस ने कोरबा से गौरेला पेंड्रा मरवाही किया था तबादला
    कोरबा स्पेशल ब्रांच में निरीक्षक के पद पर पदस्थ गायत्री वर्मा को आईजी इंटेलिजेंस ने कोरबा से गौरेला पेंड्रा मरवाही तबादल कर दिया था। इसे चुनौती देते हुए गायत्री ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इस पर सिंगल बेंच ने सुनवाई करते हुए पुलिस स्थापना बोर्ड को ही तबादला का अधिकार होना पाते हुए स्थानांतरण आदेश को निरस्त कर दी थी।

  • कलेक्टर पर डीएफओ को धमकाने का आरोप, कहा- ‘बोरिया बिस्तर समेट लो’, शिकायत मंत्री तक पहुंची…

    कलेक्टर पर डीएफओ को धमकाने का आरोप, कहा- ‘बोरिया बिस्तर समेट लो’, शिकायत मंत्री तक पहुंची…

    रायपुर– एकलव्य आवासीय विद्यालय और खेल मैदान के लिए कटघोरा वन मंडल से छह हेक्टेयर जमीन आवंटित करने के मामले में कोरबा कलेक्टर और डीएफओ के बीच हुई तू तू मैं-मैं का मामला गर्मा गया है. डीएफओ ने मंत्री मो.अकबर से मिलकर इस पूरे मामले की शिकायत की है. डीएफओ ने अपनी शिकायत में कहा है कि कलेक्टर रानू साहू ने जमीन आवंटित नहीं किए जाने पर बोरिया बिस्तर समेटने तक की धमकी दी है. चर्चा है कि यह मामला IFS एसोसिएशन तक जा सकता है. कहा जा रहा है ऐसी घटना की पुनरावृत्ति ना हो यह सुनिश्चित करने की मांग भी एसोसिएशन की ओर से की जा सकती है.

    दरअसल बीते 17 दिसंबर को कलेक्टर कार्यालय की ओर से कटघोरा वन मंडल की डीएफओ शमा फारूकी को पत्र लिखकर एकलव्य आवासीय विद्यालय, बालक छात्रावास, कन्या छात्रावास, जल आपूर्ति हेतु पाइप लाइन लगाने, खेल मैदान और आवासीय परिसर के लिए कुल छह हेक्टेयर जमीन आवंटित किए जाने की मांग की गई थी. डीएफओ ने नियमों का हवाला देते हुए जमीन देने से मना कर दिया, जिसके बाद वीडियो कांफ्रेंसिंग में कलेक्टर और डीएफओ के बीच इस मसले पर बातचीत हुई. बताते हैं कि ऐसे ही एक मामले में सरगुजा में आवंटित किए गए जमीन का उदाहरण देकर अलग-अलग टुकड़ों में जमीन दिए जाने की बात कहीं गई, जिस पर डीएफओ ने पूर्व में जारी नियमों का हवाला देते हुए जमीन आवंटित किए जाने की अड़चनों का जिक्र किया. बात यही बिगड़ी और कलेक्टर-डीएफओ के बीच तनातनी के हालात बन गए. बताया जा रहा है कि कलेक्टर ने डीएफओ से यह भी कहा कि वह एसडीओ को चार्ज देकर 15 दिनों की छुट्टी पर चली जाए. एसडीओ के जरिए यह प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी. इस पर डीएफओ ने कहा कि, एसडीओ की रिपोर्ट के आधार पर जमीन नहीं दिए जाने का निर्णय लिया गया है.

    वन मंत्री से की गई शिकायत में यह बात सामने आई है कि कलेक्टर ने डीएफओ से यह तक कह दिया कि इस मामले में उनकी बात सीएम हाउस तक हो चुकी है. बावजूद इसके डीएफओ नियमों के हवाले से टस से मस नहीं हुई. आरोप है कि कलेक्टर ने डीएफओ को बोरिया बिस्तर समेटने तक की चेतावनी दे दी. इस चेतावनी के बाद डीएफओ ने वन मंत्री से मुलाकात कर पूरी घटना का ब्यौरा दिया है. इस बीच वन महकमे की ओर से लैंड मैनेजमेंट संभाल रहे अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील मिश्रा ने नया निर्देश जारी कर स्पष्ट किया है कि एक हेक्टेयर से ज्यादा वन भूमि का आवंटन ना किया जाए. इधर इस मामले में आईएफएस एसोसिएशन के अध्यक्ष अरूण पांडेय ने लल्लूराम डाट काम से बातचीत में कहा कि, फिलहाल औपचारिक तौर पर इस घटना की जानकारी एसोसिएशन से साझा नहीं की गई है. एसोसिएशन को शिकायत मिलने पर बातचीत की जाएगी.

  • खरसिया के पीयूष शर्मा ने सीए फाइनल में हासिल किया दूसरा स्थान

    खरसिया के पीयूष शर्मा ने सीए फाइनल में हासिल किया दूसरा स्थान

    आईसीएआई 2021 सीए फाइनल परीक्षा का परिणाम घोषित

    खरसिया द इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया (आईसीएआई) 2021 के फाइनल परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है जिसमें सरस्वती शिशु मंदिर खरसिया के छात्र रहे पीयूष शर्मा ने दूसरा स्थान हासिल करते हुए पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है उन्होंने फाइनल में 465 अंक प्राप्त किए हैं वही जमशेदपुर के राहुल केडिया ने 477 अंक हासिल कर सीटी टॉपर का स्थान प्राप्त किया है
    यहां बताते चलें कि पियूष शर्मा खरसिया के एक सामान्य ब्राह्मण परिवार से आते हैं उनके पिता मनोज शर्मा खरसिया की एक प्राइवेट फर्म में जॉब करते हैं और माता श्रीमती पिंकी शर्मा ग्रहणी है पीयूष शर्मा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर खरसिया से प्राप्त की है पीयूष शर्मा प्रारंभ से ही मेधावी रहे हैं इन्हें अकाउंट और मैथ्स में महारत हासिल रही है उच्च शिक्षा के लिए आस पास कोई इंस्टिट्यूट ना होने पर पियूष शर्मा के मौसा मुकेश शर्मा जो मानगो जमशेदपुर में रहते हैं उनकी सलाह पर उनके घर पर रहकर पीयूष शर्मा ने कड़ी मेहनत करते हुए अपने मौसा मुकेश शर्मा का का मान रखा और सीए फाइनल परीक्षा में दूसरा स्थान हासिल करते हुए अपने माता पिता का नाम रोशन किया पीयूष शर्मा की स्वर्णिम सफलता के लिए सरस्वती शिशु मंदिर खरसिया के शिक्षक शिक्षिकाओं उनके चाचा राजकुमार शर्मा भाई ऋषभ शर्मा सहित मित्रों और शुभचिंतकों ने उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी है
    यहां बताते चलें कि
    आईसीएआई के फाउंडेशन के लिए 329 छात्रों ने परीक्षा दी थी उनमें 106 छात्रों को चयनित किया गया है आईसीएआई जमशेदपुर सेंटर से मिली जानकारी के मुताबिक इस बार 269 छात्रों ने सीए फाइनल एग्जाम ओल्ड एंड न्यू कोर्स में हिस्सा लिया था दोनों ग्रुपों में से मात्र 11 छात्र पास होकर चार्टर्ड अकाउंटेंट बने हैं 269 में 69 छात्र से जिन्होंने ओल्ड या न्यू कोर्स में से किसी एक में सफलता हासिल की है आईसीएआई के चेयरमैन सीए जगदीश खंडेलवाल संगम सरायवाला समेत अन्य सदस्यों ने उत्तीर्ण छात्रों को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है

  • अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति छत्तीसगढ़ ने मुंगेली पुलिस अधीक्षक के पत्र का स्वागत किया और सभी जिले के पुलिस अधीक्षको से अनुरोध किया इसी तरह का निर्देश जारी करे…

    अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति छत्तीसगढ़ ने मुंगेली पुलिस अधीक्षक के पत्र का स्वागत किया और सभी जिले के पुलिस अधीक्षको से अनुरोध किया इसी तरह का निर्देश जारी करे…

    मुंगेली मुंगेली पुलिस अधीक्षक ने 14 फरवरी आज एक पत्र मुंगेली जिले के अंतर्गत आने वाले थानों को एक पत्र जारी करते हुए कहा कि पत्रकार समाज के आईना होते हैं उनके विरूद्ध कभी-कभी दुर्भावनावश साधारणतः प्रकरणों में समुचित जांच किये बगैर अपराध दर्ज पूर्व में कराया जाता रहा है/ जा रहा है। जिस पर समय-समय पर पत्रकार संघ द्वारा ज्ञापन के माध्यम से व्यवहारिक समस्याओं को अवगत कराया जाता रहा है। जिस परिपेक्ष्य में वरिष्ठ कार्यालयों से भी पूर्व में निर्देश प्राप्त होते रहे हैं। संविधान में पत्रकारों को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माना गया है और उनके ही माध्यम से मानव समाज को विभिन्न प्रकार की सूचनाएं समय पर निष्पक्ष रूप से प्राप्त होती हैं।

    अतः आप लोगों को निर्देशित किया जाता है कि थाना / चौकी में पत्रकारों के विरूद्ध शिकायत प्राप्त होने पर उनकी व्यवहारिक कठिनाईयों को ध्यान में रखते हुए शिकायत की सूक्ष्मता एवं गहनता से जांच किया जाये तथा अपराध दर्ज करने के पूर्व सम्पूर्ण तथ्यों को मेरे संज्ञान में लाये बिना किसी प्रकार का अपराध पंजीबद्ध न किया जावे। थाना / चौकी प्रभारी स्वतः रूचि लेकर निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाना सुनिश्चित करें।

    अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति छत्तीसगढ़ ने मुंगेली पुलिस अधीक्षक का धन्यवाद ज्ञापित किया और अन्य जिले के पुलिस अधीक्षको से भी अनुरोध किया कि अपने जिले में भी इसी प्रकार का पत्र जारी करे जिससे देश का चौथा स्तंम्भ फ्री होकर अपना कार्य कर सके ।

  • नक्सलियों से सब इंजीनियर पति को छुड़ाने ‘मर्दानी’ बनी पत्नी…

    नक्सलियों से सब इंजीनियर पति को छुड़ाने ‘मर्दानी’ बनी पत्नी…

    बीजापुर छत्तीसगढ़ के वनांचल क्षेत्र बीजापुर में पुल निर्माण कार्य में लगे सब इंजीनियर का शुक्रवार शाम को नक्सलियों ने अपहरण कर लिया था। तीन दिन गुजर जाने के बाद भी अब तक सब इंजीनियर घर नहीं लौटा है। अंतत: थक हारकर आज अपह्त सब इंजीनियर की पत्नी सोनाली पवार अपने बच्चों को लेकर नक्सल मांद की ओर निकल पड़ी है। बताया जा रहा है कि सोनाली बच्चों के साथ पति की रिहाई के लिए जंगल में गई है।

    बता दें कि बीजापुर जिले में इंद्रावती नदी पर बेदरे गांव में पुल निर्माण का कार्य लगभग 5 महीने पहले शुरू हुआ है। इस पूल के निर्माण के बाद अबूझमाड़ के पहुंचविहीन क्षेत्रों तक सड़क बन पाना संभव हो पाएगा। यही वजह है कि माओवादी इस पुल के निर्माण का लगातार विरोध कर रहे हैं। पुल निर्माण का काम बिलासपुर के ठेकेदार अशोक मित्तल द्वारा करवाया जा रहा है। शुक्रवार को निजी कंपनी के सब इंजीनियर अशोक पवार और उनके सहयोगी आनंद नदी पार कर दूसरी ओर गए थे, जो अब तक वापस नहीं लौटे हैं। दोनों को बंदूक की नोंक पर नक्सलियों द्वारा अपहरण की आशंका जताई जा रही है।

  • MP में अफसरों के इश्क के अफसाने:IAS, IPS से लेकर सीनियर डॉक्टर तक लव ट्रायंगल में बेनकाब हुए; किसी की कुर्सी गई तो कोई गया जेल…

    मध्यप्रदेश में IAS-IPS अफसरों और सीनियर डॉक्टरों के लव ट्रायंगल के केस हमेशा से चर्चा में रहे हैं। हाल ही में कटनी के बरही थाने के TI संदीप अयाची की लेडी कॉन्स्टेबल और IAS अफसर संतोष वर्मा और इंदौर की एक महिला के अफेयर की कहानी सुर्खियों में रही। अयाची सस्पेंड हैं। संतोष वर्मा का तो करियर ही डूब गया।

    प्रदेश में शादी के बाद अफसरों के अफेयर के मामले पहले भी चर्चित रहे हैं। कुछ शादी के मुकाम तक पहुंचे तो किसी का ट्रांसफर हो गया। कुछ कहानियों का दर्दनाक अंत हुआ।