Blog

  • CM शिवराज की सलाह, हिंदी में लिखें दवाओं के नाम:भोपाल में बोले- दवा पर्चे पर ऊपर श्रीहरि…नीचे हिन्दी में क्रोसिन लिखो

    CM शिवराज की सलाह, हिंदी में लिखें दवाओं के नाम:भोपाल में बोले- दवा पर्चे पर ऊपर श्रीहरि…नीचे हिन्दी में क्रोसिन लिखो

    ‘दवा के पर्चे पर Rx के बजाए ‘श्री हरि’ लिखें। दवाई का नाम क्रोसिन लिखना है, तो क्रोसिन हिंदी में भी लिखा जा सकता है। उसमें क्या दिक्कत है.? ऊपर ‘श्री हरि’ लिखो..और क्रोसिन लिख दो।’

    ये सलाह मध्य प्रदेश के CM शिवराज सिंह चौहान ने डॉक्टरों को दी है। वो शनिवार को भारत भवन में आयोजित हिंदी विमर्श कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने डॉक्टरों से कहा- यहां जो डॉक्टर मित्र बैठे हैं, वो अच्छा तरीका निकालेंगे।

    सीएम ने मजाकिया अंदाज में कहा- दवाई के नाम हिंदी में क्यों नहीं लिखे जा सकते? जब हिंदी भाषा घर-घर पहुंचेगी, तब अंग्रेजी की चुड़ैल उतरेगी।

    हिंदी में मेडिकल की पढ़ाई की बात सुन लोग हंसे थे
    CM ने कहा- जब मैंने पहली बार कहा कि मेडिकल की पढ़ाई हिन्दी में होगी, तो लोग हंस रहे थे। कुछ पीछे मुंह करके कह रहे थे इंस्पॉसिबल..। हमने कहा असंभव शब्द हमारे शब्दकोष में नहीं है। यह सामाजिक क्रांति है। कुछ भी असंभव नहीं है। अब हमने करके भी दिखा दिया है।

    लिवर को यकृत, रेल को ‘लोहपथगामिनी’ नहीं कहेंगे
    ‘विश्व हिंदी सम्मेलन’ हम भोपाल में लेकर आए थे। हिंदी-हिंदी हम ही कर रहे हैं। समाज में हिंदी को चाहने वाले लोगों के साथ व्यापक विमर्श करना चाहिए, इसलिए आज भोपाल के हर वर्ग के लोग, चिकित्सक मित्र यहां बैठे हैं। रेल को ‘लोहपथगामिनी’ नहीं कहेंगे। लिवर को यकृत कहने की जरूरत नहीं है। सीएम शिवराज ने कहा- मुझे ज्यादा कुछ कहना नहीं है, क्योंकि हमें करना है। हिंदी विश्वविद्यालय उसी का परिणाम था, ये अलग बात है कि कम सफल हुआ या ज्यादा।

    मानस में परिवर्तन हो रहा है, आगे भी होगा, लेकिन कुछ शब्द जो अब व्यावहारिक हैं, उन्हें भी शामिल करना होगा। अगर हम व्यावहारिक नहीं होंगे, तो असफल हो जाएंगे। अंग्रेजी का विरोध नहीं है, लेकिन राष्ट्रभाषा के प्रति जागरूकता जरूरी है। यह मानसिकता गलत है कि अंग्रेजी के बिना काम नहीं हो सकता। मैंने कई मेडिकल कॉलेज के बच्चों को सिर्फ इसलिए कॉलेज छोड़ते देखा है, क्योंकि उनकी अंग्रेजी अच्छी नहीं है।

    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमने अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन संस्थान बनाया, उसका नाम अगपा-फगपा कर दिया।
    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमने अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन संस्थान बनाया, उसका नाम अगपा-फगपा कर दिया।

    महापुरुष का नाम का शॉर्ट फॉर्म कर सत्यानाश कर दिया
    कार्यक्रम में सीएम ने भोपाल की मेयर मालती राय से कहा कि अपने यहां जो बोर्ड लगे हैं, उन पर लिखवाएं…. ‘झीलों की नगरी में आपका स्वागत है’… बाद में छोटे से अक्षरों में अंग्रेजी में भी लिख सकते हैं ”सिटी ऑफ लेक्स”। अंग्रेजी के विद्वानों ने महापुरुषों के रखे नाम को तोड़ा। सीएम ने कहा- ‘आज के बच्चों को ये पता ही नहीं है कि टीटी नगर का मतलब क्या है। तात्या टोपे जी को कोई नहीं जानता।’

    एक-एक महापुरुष के नाम पर रखे नाम को शॉर्ट फॉर्म करने के नाम पर क्या सत्यानाश किया है। हमने अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन संस्थान बनाया, उसका नाम अगपा-फगपा कर दिया। चीजें हमको ठीक करनी पड़ेंगी। हमने अच्छे से रोड बनाया, उसका नाम ‘बुलेवर्ड’ रख दिया। मैंने कहा- अटल पथ करो, काहे का बुलेवर्ड। ये अंग्रेजी की मानसिकता वाले लोग उसमें जकड़ गए हैं।

    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दीप प्रज्जवलन कर भारत भवन में आयोजित हिंदी विमर्श कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस मौके पर शहर की महापौर और भाजपा नेता भी मौजूद रहे।
    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दीप प्रज्जवलन कर भारत भवन में आयोजित हिंदी विमर्श कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस मौके पर शहर की महापौर और भाजपा नेता भी मौजूद रहे।

    विदेशों में हिंदी में भाषण देने पर सम्मान
    CM ने कहा- मैं दुनिया के कई देशों में गया हूं। मुझे कहते हुए गर्व है, मैं तो हिंदी में बोला। आपको एक दुभाषिया तो चाहिए है। वह बोलेगा- हमें बताएगा, हम बोलेंगे वह उन्हें बताएगा परेशानी क्या है? तुम्हारी भाषा पर तुम्हें गर्व है, हमारी भाषा पर हमें गर्व है। मैं तो कई यूनिवर्सिटीज में भाषण देकर आया। दुनियाभर में USA से लेकर UK तक शानदार हिंदी में बोला।

    अंग्रेजी बोलने पर कम तालियां बजती थीं, जो दूसरे बोलते थे। जब मैं मातृभाषा में बोलता था, तो मुझे इज्जत और सम्मान के साथ देखा जाता था। रूस में कौन अंग्रेजी को पूछता है? चीन में कौन अंग्रेजी को पूछता है? जापान में, जर्मनी में कौन पूछता है? फ्रांस में कौन पूछता है? इटली में कौन पूछता है? हम ही पता नहीं अंग्रेजी के कहां से गुलाम हो गए। हैलो, हाय, हाउ-डू-यू-डू, इस मानसिकता को मारने की जरूरत है।

    पूर्व सांसद ने याद दिलाया 7 साल पुराना वादा
    कार्यक्रम में पूर्व सांसद रघुनंदन शर्मा ने CM को उनका 7 साल पुराना वादा याद कराया। रघुनंदन शर्मा ने CMसे कहा- सितंबर 2015 में शिवराज सिंह ने कहा था कि प्रदेशभर के डॉक्टर अपने पर्चे देवनागरी लिपि में लिखेंगे, नाम भले अंग्रेजी का हो। केन्द्र सरकार ने सभी संस्थानों को निर्देशित किया है कि राजभाषा में अपने बोर्ड लगाएं। उसी का परिणाम है, जितने भी बैंक हैं, वे पहले हिन्दी में नाम लिखते हैं, बाद में अंग्रेजी में लिखते हैं। अंग्रेजी हमारे सिर पर नहीं बैठ सकती।

    जिनका बोर्ड हिंदी में नहीं, उनका लाइसेंस निरस्त हो
    रघुनंदन शर्मा ने कहा- ‘राजधानी में सभी बोर्ड, दुकान, संस्थान के नाम हिन्दी में होने चाहिए। ऐसा न करने वालों के लाइसेंस निरस्त कर देना चाहिए। एक व्यक्ति ने उदाहरण दिया- जो व्यापार करते हैं, उनकी मातृभाषा हिंदी नहीं है, लेकिन 90 % बोर्ड हिंदी में लगे हैं। हमारे भोपाल के नए बाजार (न्यू मार्केट) में 100% बोर्ड अंग्रेजी में लगे हैं। ओडिशा में ये नियम है कि जो उड़िया में नाम पटिट्‌का नहीं लगाता, उसका लाइसेंस निरस्त तो होता ही है, दंड का भी प्रावधान है।

    तमिलनाडु, महाराष्ट्र में ऐसा ही प्रावधान है। ये तो हिन्दी भाषी प्रदेश है, यहां अंग्रेजी का बोलबाला है, तो पीड़ा तो होती है। मैंने मेरी बहुओं का विरोध मोल लेकर पोते-पोतियों को अंग्रेजी मीडियम के स्कूलों में भर्ती नहीं होने दिया।

    हिंदी में मेडिकल की किताबें लॉन्च करेंगे अमित शाह
    यूक्रेन, रूस, जापान, चीन, किर्गिस्तान और फिलीपींस जैसे देशों की तरह अब भारत में भी मेडिकल की पढ़ाई मातृभाषा में होगी। देश में इसकी शुरुआत मध्यप्रदेश से हो रही है। प्रदेश के 97 डॉक्टरों की टीम ने 4 महीने में रात-दिन काम कर अंग्रेजी की किताबों का हिन्दी में अनुवाद किया है। रविवार यानी 16 अक्टूबर को लाल परेड ग्राउंड में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इन किताबों को लॉन्च करेंगे।

  • RX की जगह ‘श्री हरि’, हिंदी में दवाइयों के नाम, MP के डॉक्टर की लिखी पर्ची चर्चा में….

    RX की जगह ‘श्री हरि’, हिंदी में दवाइयों के नाम, MP के डॉक्टर की लिखी पर्ची चर्चा में….

    मध्य प्रदेश में अब एमबीबीएस की पढ़ाई हिन्दी में शुरू होने के साथ ही सतना में मेडिकल ऑफिसर डॉ. सर्वेश सिंह ने मरीज का प्रिस्क्रिप्शन हिन्दी में लिखा. डॉ. सर्वेश के मुताबिक, पेट दर्द से पीड़ित रश्मि सिंह पहली पेशेंट थीं जो सोमवार को पीएचसी उपचार के लिए आई थीं. उन्हीं की ओपीडी पर्ची पर हिन्दी में दवाइयां लिखी गईं.

    मध्य प्रदेश में अब एमबीबीएस की पढ़ाई हिन्दी में शुरू होने के साथ ही सतना जिले में मेडिकल ऑफिसर ने मरीज का प्रिस्क्रिप्शन हिन्दी में लिखा. जानकारी के मुताबिक, कोटर के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थ मेडिकल ऑफिसर डॉ. सर्वेश सिंह ने यह प्रिस्क्रिप्शन लिखा है.

    गौरतलब है कि दो दिन पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने भाषण में कहा था कि पर्ची में दवाइयां हिन्दी में ही लिखी जाएं तो हर्ज ही क्या है? बस, फिर क्या था डॉ. सर्वेश ने इसे अमलीजामा पहना दिया.

    ऐसे आया मन में ख्याल
    डॉ. सर्वेश ने बताया कि रविवार को मैं केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह का लाइव कार्यक्रम देख रहा था. मुख्यमंत्री के भाषण को भी सुना. उन्होंने कहा था कि कोशिश करें कि सरकारी अस्पतालों में दवाइयों के पर्चे हिन्दी में लिखे जाएं. बस इसीलिए विचार आया कि क्यों न आज से ही इसकी शुरुआत की जाए.

    मेडिकल ऑफिसर डॉ. सर्वेश के मुताबिक, पेट दर्द से पीडि़त रश्मि सिंह पहली पेशेंट थीं जो सोमवार को पीएचसी उपचार के लिए आई थीं. उन्हीं की ओपीडी पर्ची पर हिन्दी में दवाइयां लिखी गईं. मेडिकल ऑफिसर ने पूरी केस हिस्ट्री भी हिन्दी में लिखी. साथ ही दवाइयों को लिखने से पहले आरएक्स की जगह श्री हरि का लिखा. इसके बाद दवाइयों को लिखने का सिलसिला शुरू हुआ. डॉक्टर ने प्रिस्क्रिप्शन पर 5 किस्म की दवाइयां लिखीं वो भी सभी हिन्दी में.

    बता दें डॉ. सर्वेश ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय से वर्ष 2017 में एमबीबीएस की पढ़ाई की. नवम्बर 2019 में डॉ. सर्वेश की पदस्थापना कोटर के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में की गई. तब से डॉ. सर्वेश कोटर में ही सेवाएं दे रहे हैं.

  • सुप्रीम कोर्ट ने XXX सीरीज़ पर एकता कपूर को झाड़ा, कहा- ‘नौजवानों का दिमाग गंदा कर रही हैं’….

    सुप्रीम कोर्ट ने XXX सीरीज़ पर एकता कपूर को झाड़ा, कहा- ‘नौजवानों का दिमाग गंदा कर रही हैं’….

    एकता कपूर पर उनके प्लैटफॉर्म Alt Balaji से जुड़ा एक मामला चल रहा है. वेब सीरीज़ XXX में आर्मी के जवानों और उनकी पत्नियों की इनसल्ट करने के बारे में. बिहार के बेगुसराय में एकता के खिलाफ एक रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर ने ये मामला दर्ज़ करवाया गया. इस मामले में एकता और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ अरेस्ट वॉरंट जारी हो गया. अब एकता ने सुप्रीम कोर्ट में उस वॉरंट को चैलेंज किया है. मगर कोर्ट ने उन्हें राहत देने के बजाय, उनकी लानत-मलामत कर दी. कोर्ट ने कहा कि एकता कपूर अपने इन शोज़ की मदद से नई जेनरेशन के दिमाग को गंदा कर रही हैं.

    जस्टिस अजय रस्तोगी और C.T. रविकुमार की बेंच ने एकता कपूर की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा-

    ”कुछ तो करना पड़ेगा. आप इस देश की नई पीढ़ी की दिमाग में गंदगी भर रही हैं. क्योंकि आपका कॉन्टेंट सबके लिए उपलब्ध है. OTT प्लैटफॉर्म पर जो चीज़ें हैं, वो सभी के लिए आसानी से अवेलेबल हैं. आप लोगों को किस तरह की चॉइस दे रही हैं? उसकी बजाय आप उनके दिमाग को दूषित करने का काम कर रही हैं.” 

    अपने प्लैटफॉर्म ऑल्ट बालाजी के प्रमोशन के दौरान एकता कपूर. 

    इसके जवाब में एकता की ओर से कोर्ट में मौजूद लॉयर मुकुल रोहतगी ने कहा कि वो सब्सक्रिप्शन बेस्ड कॉन्टेंट है. और इस देश में आपको चुनने की आज़ादी है. कोर्ट ने मुकुल रोहतगी से कहा-

    ”आप जितनी बार इस कोर्ट में आते हैं, हमें ठीक नहीं लगता. अगली बार से इस तरह की याचिका दाखिल करने के लिए हम आप पर जुर्माना लगा देंगे. मिस्टर रोहतगी, ये बात आप अपने मुवक्किल तक पहुंचा दीजिएगा. आप एक अच्छे वकील की सुविधाएं लेने लायक स्थिति में हैं, इसका मतलब ये नहीं है कि आप हर बार ये चीज़ करें. ये कोर्ट उनके लिए नहीं है, जिनकी आवाज़ है. ये कोर्ट उनके लिए काम करती है, जिनकी आवाज़ें नहीं उठाई जाती. जिन लोगों के पास तमाम फैसिलिटी हैं, अगर उन्हें न्याय नहीं मिल पाता. ऐसे में आप एक आदमी के बारे में सोचकर देखिए.”

    फिलहाल कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई अगली तारीख तक के लिए टाल दी है. सुनवाई के तारीख अभी नहीं बताई गई है.

    2018 में  XXX नाम की एरॉटिक वेब सीरीज़ रिलीज़ हुई. इस सीरीज़ के हर एपिसोड में नई कहानी दिखाई जाती थीं. हर कहानी में अलग-अलग किस्म के सेक्शुअल रिलेशनशिप के बारे में बात होती थीं. 2020 में इस शो का दूसरा सीज़न आया. इस सीज़न का एक एपिसोड आर्मी मैन की पत्नी के बारे में था. जिसमें उनकी शारीरिक ज़रूरतों और इच्छाओं पर बात हो रही थी. कुछ लोगों को ये चीज़ बेहद आपत्तिजनक लगी. इसमें बिहार के शंभू कुमार भी शामिल थे. जो कि खुद एक आर्मी मैन रह चुके हैं. शंभू ने इस चीज़ के खिलाफ बेगूसराय के एक कोर्ट में मामला दर्ज करवा दिया.

    शंभू के वकील ऋषिकेश पाठक ने कहा कि उस एपिसोड में भारतीय सेना के जवान की पत्नी से जुड़े कई ‘ऑब्जेक्शनेबल सीन्स’ थे. ये सीन्स जवानों के लिए अपमानजनक हैं. और उनके परिवारवालों की भावनाओं को आहत करने वाले हैं. कोर्ट ने एकता और शोभा कपूर को समन भेजा था. उन्हें कोर्ट के सामने हाजिर होने के आदेश दिए गए थे. उन्होंने अपने शो से वो सीन्स तो हटा दिए, मगर वो कोर्ट के सामने कभी हाजिर नहीं हुईं. इसलिए जज विकास कुमार ने उनके खिलाफ अरेस्ट वॉरंट जारी कर दिया. उसी को एकता कपूर ने सुप्रीम कोर्ट में चैलेंज किया है. जिसकी सुनवाई चल रही है.

  • फिल्म की शूटिंग करने रायगढ़ पहुंचे अक्षय कुमार, बड़े पर्दे पर दिखेगी छत्तीसगढ़ की छठा….

    फिल्म की शूटिंग करने रायगढ़ पहुंचे अक्षय कुमार, बड़े पर्दे पर दिखेगी छत्तीसगढ़ की छठा….

    बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अपनी एक फिल्म की शूटिंग के लिए छत्तीसगढ़ आए हैं. रायगढ़ जिले में उनकी फिल्म की शूटिंग की जाएगी. इसके लिए टीम सप्ताह भर पहले पहुंच चुकी है. अब आज सुबह 7 बजे अक्षय अपने चार्टड प्लेन से रायगढ़ (Raigharh) के जिंदल एयरस्ट्रिप पर उतरे. इस दौरान रायगढ़ जिला प्रशासन ने अक्षय कुमार का स्वागत किया. फिल्म की निर्देशक सुधा कोंगरा पहले ही रायगढ़ पहुंच चुकी हैं. उन्हे जिंदल गेस्ट हाउस में ठहराया गया है. इसके अलावा टीम के 40 लोग भी रायगढ़ पहुंच चुके हैं.

    एक निजी होटल में फिल्म के मेकअप आर्टिस्ट, फाइटर समेत क्रू मेंबर समेत अन्य किरदारों को ठहराया गया है. फिल्म में परेश रावल (Paresh Rawal) भी अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे लेकिन उनके छत्तीसगढ़ पहुंचने की अब तक कोई जानकारी नहीं आई है.

    अक्षय कुमार फिल्म की शूटिंग के लिए पहुंचे रायगढ़

    छत्तीसगढ़ सरकार के सलाहकार गौरव द्विवेदी ने एबीपी न्यूज को बताया कि निर्देशक सुधा कोंगारा से फिल्म पर बात हुई है. इसके बाद ये टीम रायगढ़ पहुंची है. छत्तीसगढ़ में उन्हें हर संभव सहायता और सुविधा मुहैया करवाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि अक्षय कुमार अपने हिस्से की शूटिंग करने के लिए रायगढ़ आए हैं.

    दक्षिण की सोरारई पोटरु का बन रहा हिंदी रीमेक

    गौरतलब है कि साउथ के सिंघम सूर्या (South Superstar Suriya) की सुपरहिट फिल्म सोरारई पोटरु (Soorarai Pottru) का हिंदी रीमेक बनाया जा रहा है. हिंदी रीमेक में सुपर स्टार अक्षय कुमार के साथ एक्ट्रेस राधिका मदान नजर आने वाली हैं. फिल्म का रिमेक भी सोरारई पोटरु फिल्म की डायरेक्टर सुधा कोंगारा ही करेंगी. ये फिल्म सोराराई पोटरू एयर डेक्कन के फाउंडर कैप्टन जी आर गोपीनाथ और सुधा कोंगारा प्रसाद की जिंदगी से प्रेरित है. परेश रावल भी एक अहम भूमिका निभाते हुए दिखेंगे.

  • ईडी के अधिकारी पहुंचे रायगढ़ कलेक्टर आवास, जांच जारी….

    ईडी के अधिकारी पहुंचे रायगढ़ कलेक्टर आवास, जांच जारी….

    रायगढ़ । ईडी की जांच की आंच प्रदेश के चर्चित आइएएस अफसरों के साथ ही प्रतिष्ठित कारोबारियों तक पहुंच रही है। रायगढ़ में मंगलवार की सुबह ईडी की दो टीमों ने एक साथ कार्रवाई शुरू की। एक टीम सीधे कलेक्टर रानू साहू के सरकारी आवास पर पहुंची, कलेक्टर के शहर से बाहर होने के करण आवास को सील कर दिया गया। दूसरी टीम ने ट्रांसपोर्टर नवनीत तिवारी के संस्थान में दस्तक दी। यहां क्या कार्रवाई हुई इसकी पुष्ट जानकारी नहीं है।

    टीम गुरुवार को दोपहर 12 बजे कलेक्टर कार्यालय परिसर स्थित खनिज विभाग में पहुंची और दस्तावेजों की जांच शुरु की, यह जांच शुक्रवार को भी जारी रही। शुक्रवार को कलेक्टर रानू साहू कार्यायल नहीं पहुंची। बताया गया कि उन्होंने ईडी को ई-मेल कर सरकार बंगला खोलने की अपील की है। कलेक्टर पिछले दो-तीन दिनों से सर्किट हाउस में रह रहीं है। शुक्रवार की शाम ईडी के अधिकारी कलेक्टर बंगला पहुंचे। ईडी के अधिकारी और कलेक्टर रानू साहू अलग-अलग गाड़ी से बंगला पहुंचे।

    कलेक्टर के स्वास्थ्य गत कारणों से श्ाहर से बाहर होने के कारण ईडी की मंगलवार और बुध्ावार को आंशिक रूप से प्रभावित रही। बुध्ावार की रात कलेक्टर के रायगढ़ लौटने और ईडी को पत्र लिखकर जांच में सहयोग का भरोसा दिलाने के बाद गुरुवार को दोपहर 12 बजे ईडी के एक दर्जन दर्जन से अधिक अधिकारी-कर्मचारी खनिज विभाग में दस्तावेज को खंगालने में जुटे रहे। उम्मीद जताई जार ही थी जांच देर शाम तक पूरी हो जाएगी परंतु जांच का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। टीम के अधिकारी शुक्रवार की शाम तक खनिज विभाग के कार्यालय में ही रहे। ईडी अधिकारी के खनिज विभाग कार्यालय में होने के कारण केंद्रीय सुरक्षा के महिला-पुरूष जवान रात भर बाहर तैनत रहे। लगातार पिछले 30 घंटे से भी अधिक समय तक जांच जारी होने के कारण माना जा रहा है कि कोई बड़ी गड़बड़ी सामने आ सकती हेै। बताया गया कि विभाग के कई कर्मचारियों को अतिरिक्त समय देना पड़ा वहीं कुछ की रोटेशन में सेवा ली गई।

    कलेक्टर कार्यालय में पसरा सन्नाटा

    ईडी की जांच खनिज विभाग में चलने के के कारण पूरे कलेक्टर कार्यालय परिसर में सन्नाटा पसरा रहा। अन्य विभागों में अधिकारी-कर्मचारी आए परंतु यहां पहले जैसी चहल-पहल नहीं रही। यहां के अधिकारी-कर्मचारी भी जांच कार्रवाई की चर्चा दबी जुबान से करते रहे। सभी सुनी-सुनाई बातों को हवा देते रहे। जांच के करण आम लोगो की उपस्थिति नहीं रही।

  • ED की कार्रवाई पर कांग्रेस और भाजपा में जुबानी जंग जारी! कांग्रेस ने पूछा कि.. ईडी का प्रेस नोट सबसे पहले रमन सिंह के पास कैसे..? क्या रमन सिंह के पटकथा पर काम कर रही है ईडी..??

    ED की कार्रवाई पर कांग्रेस और भाजपा में जुबानी जंग जारी! कांग्रेस ने पूछा कि.. ईडी का प्रेस नोट सबसे पहले रमन सिंह के पास कैसे..? क्या रमन सिंह के पटकथा पर काम कर रही है ईडी..??

    मनी लॉन्ड्रिंग और कॉल ट्रांसपोर्टिंग में ₹25 प्रति टन की वसूली को लेकर प्रवर्तन निदेशालय ईडी के लगातार छापेमारी चल रही है यह छापामारी दूसरे चरण की है जो 11 अक्टूबर से लगातार छत्तीसगढ़ के कई जिलों में जारी है। जिसमें रायगढ़ और कोरबा प्रमुख है। इसे लेकर सियासी घमासान भी मचा हुआ है। प्रदेश भाजपा के नेताओं ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर कांग्रेस पर कई गंभीर आरोप लगाए। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने ईडी के प्रेस नोट के जरिए सामने आए तथ्यों का हवाला देकर कांग्रेस को घेरा तो दूसरी तरफ कांग्रेस ने कह दिया यह प्रेस नोट रमन सिंह ने बनवाया है।

    नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि,ईडी द्वारा जारी किए गए प्रेस नोट के बाद प्रदेश में बड़ा भ्रष्टाचार रैकेट खुला है। हम सब ने कभी नहीं सोचा था कि आदिवासी, किसानों और आम जनता की मेहनत का पैसा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाएगा।

    इस पर पलटवार करते हुए कांग्रेस ने सवाल किया है। कि ईडी का प्रेस नोट रमन सिंह के पास सबसे पहले कैसे आया। क्या पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह द्वारा लिखी पटकथा पर ईडी काम कर रही है? कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला और प्रवक्ताओं ने इस आधार पर सवाल किया है कि ईडी के कथित प्रेस नोट को डॉ. रमन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। इसमें वही बातें हैं, जो वे कहते रहे हैं। जबकि ईडी की ऑफिशियल वेबसाइट पर कोई ऑफिशियल विज्ञप्ति छत्तीसगढ़ में छापे के संबंध में नहीं है।

    पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का ट्वीट

    भाजपा लगातार अनर्गल बयानबाजी कर रही है। नेता प्रतिपक्ष कहते हैं, ईडी की कार्रवाई को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिये, लेकिन रमन सिंह तो ईडी के आधार पर ही अपनी राजनीति चमका रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष सहित तमाम भाजपा नेता जिस प्रेस नोट का हवाला दे रहे हैं, वह संदिग्ध लग रहा है।

    शुक्ला ने यह भी कहा कि रमन सिंह ने 2 दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में जो बातें कही थी वही बातें ईडी की प्रेस विज्ञप्ति में है। रमन सिंह बातों से ऐसा लग रहा है कि ईडी रमन सिंह और भाजपा की पहले से लिखी हुई पटकथा पर काम कर रही है।

    उन्होंने कहा कि जिस तथाकथित प्रेस नोट को ईडी का बताकर कई समाचार माध्यमों में प्रचारित किया गया। वह प्रेस नोट सबसे पहले रमन सिंह ने रात को लगभग 9 बजे अपने ट्विटर और फेसबुक में डाला है। ईडी के अधिकृत वेबसाइट पर अभी तक आखिरी प्रेस नोट 13 अक्टूबर की जो किसी अन्य मामले में है। ईडी ने छत्तीसगढ़ के छापे के संबंध में अपने ट्वीट पर 4 फोटो और दो तीन लाईन की पोस्ट किया है। ईडी के द्वारा अधिकृत तौर पर कहीं भी उस प्रेस नोट को जारी करने का कोई साक्ष्य सार्वजनिक तौर पर नहीं दिख रहा, फिर यह तथाकथित प्रेस नोट रमन सिंह के पास कहां से आया..?? जिसमें तमाम कहानियां गढ़ी गई हैं। रमन सिंह ने ही फर्जी प्रेस नोट बनाकर प्रचारित किया है।

  • कबड्डी खेलते एक और मौत, बेहोश होकर गिरीं महिला खिलाड़ी ने अस्पताल में दम तोड़ा

    कबड्डी खेलते एक और मौत, बेहोश होकर गिरीं महिला खिलाड़ी ने अस्पताल में दम तोड़ा

    रायपुर/कोंडागांव. कोंडागांव के माकड़ी विकासखण्ड के ग्राम मांझीबोरण्ड में कबड्डी प्रतियोगिता में घायल एक महिला खिलाड़ी की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक मांझी बोर्ड मैदान में शुक्रवार को यहां छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन किया गया था. गांव की महिला श्रीमती शांति मंडावी यहां कबड्डी खेलने पहुंची थी. खेलते-खेलते शांति अचानक बेहोश हो गई वह मैदान पर ही गिर पड़ी. भागकर घर वाले शांति के करीब आए और आनन-फानन में उन्हें माकड़ी सामुदायिक केंद्र में प्राथमिक उपचार के उपरांत हालत सामान्य ना होने पर उच्चस्तरीय इलाज हेतु रायपुर के निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया. जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई. इस दौरान जिला प्रशासन के अधिकारियों ने मृतक महिला के गृह ग्राम पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया.

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्रीमती शांति मंडावी की रायपुर के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान हुई मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया है. उन्होंने श्रीमती शांति मंडावी के परिवारजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मृतक के परिवारजनों को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता मंजूर की है. मुख्यमंत्री ने मृतक के परिवारजनों को सहायता राशि उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं. इससे पहले भी 11 अक्टूबर को रायगढ़ में घरघोड़ा क्षेत्र के भालूमार में ओलंपिक की कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ी ठंडा राम मालाकार (35) घायल हो गया था. उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. वहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे रायगढ़ रेफर कर दिया. बाद जिला अस्पताल ले जाने के दौरान ठंडाराम ने रास्ते में दम तोड़ दिया था.

  • वकील के साथ 62 हजार की धोखाधड़ी: ऑनलाइन शॉपिंग के पैसे रिफंड करने के नाम पर मांगा अकाउंट नंबर…4 बार में निकाल लिए पैसे….

    वकील के साथ 62 हजार की धोखाधड़ी: ऑनलाइन शॉपिंग के पैसे रिफंड करने के नाम पर मांगा अकाउंट नंबर…4 बार में निकाल लिए पैसे….

    गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में ऑनलाइन शॉपिंग के पैसे रिफंड करने के नाम पर वकील के साथ 62 हजार 536 रुपए की ठगी हुई है। वकील अनुराग गुप्ता ने ऑनलाइन शॉपिंग साइट मीशो से सामान मंगवाकर वापस किया था। मामला पेंड्रा थाना क्षेत्र का है।

    इधर रिफंड के नाम पर अज्ञात नंबर के कॉलर ने कई किस्तों में ठगी को अंजाम दिया। इसके बाद वकील अनुराग गुप्ता ने पेंड्रा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। अनुराग ने बताया कि उसके सीनियर वकील दिलीप साहू की पत्नी ने मीशो कंपनी से 8 अक्टूबर को 335 रुपए में ऑनलाइन कपड़ा मंगवाया था। पसंद नहीं आने पर उसने वो कपड़ा कंपनी को वापस कर दिया। लेकिन कंपनी ने पैसे रिफंड नहीं किए। इसकी जानकारी वरिष्ठ अधिवक्ता दिलीप साहू ने अपने जूनियर अनुराग गुप्ता को दी। वकील अनुराग गुप्ता ने कहा कि वो पेंड्रा वार्ड क्रमांक 10 कोतवाली मोहल्ले में अपने मामा-मामी के साथ रहकर वकालत करता है।

    अनुराग गुप्ता ने अपने सीनियर की मदद करनी चाही और गूगल में नंबर सर्च कर उसने कॉल किया। इस पर सामने वाले शख्स ने उससे अकाउंट की जानकारी ली। इसके बाद बैंक अकाउंट से 4 बार में 62 हजार 532 रुपए कट गए, तब जाकर वकील अनुराग गुप्ता को अपने ठगे जाने का अहसास हुआ और उन्होंने पेंड्रा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस फिलहाल जांच में जुटी है। पीड़ित अनुराग गुप्ता ने कहा कि उसने गूगल में दिए गए मोबाइल नंबर 8436938550 पर कॉल कर रुपए वापस मांगे थे।

    4 बार में काटे गए रुपए

    अज्ञात शख्स ने फोन से पे करने के लिए उसका मोबाइल नंबर मांगा। तब उसने अपना फोन पे वाला मोबाइल नं. 7771906456 दिया। इससे IDBI बैंक शाखा पेंड्रा के अकाउंट 1763104000007535 से 4 बार में कुल 62,532 रुपए कट गया है। पीड़ित ने बताया कि उसके खाते से 7 हजार 535, 24 हजार 997, 29 हजार 111 और 889 रुपए काटे गए। इसके बाद 12 अक्टूबर को उन्होंने थाने में FIR दर्ज कराई।

  • सारे नाम सामने आयेंगे-सारे भ्रष्टाचार उजागर होंगे’, डॉ. रमन सिंह बोले- यह लो भूपेश बघेल ₹25 प्रति टन का साक्ष्य….

    सारे नाम सामने आयेंगे-सारे भ्रष्टाचार उजागर होंगे’, डॉ. रमन सिंह बोले- यह लो भूपेश बघेल ₹25 प्रति टन का साक्ष्य….

    छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापे, आईएएस अफसर और 2 कारोबारियों की गिरफ्तारी के बाद प्रदेश की सियासत गर्म है। भाजपा-कांग्रेस में जुबानी जंग चल रही है। इधर सोशल मीडिया में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कोयला में 25 रुपये प्रतिटन लिए जाने का दावा करते लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर हमला बोला है। रमन सिंह ने ट्विटर पर लिखा- ‘बेल पर मुखिया अब बेलगाम हो गया। चंद पैसों के लिए भ्रष्ट अधिकारियों का गुलाम हो गया। यह लो भूपेश बघेल ₹25 प्रति टन का साक्ष्य, आगे की कार्यवाही के लिए तैयारी कर लें। साथ ही अब माफ़ी भी मांग लीजिए। सारे नाम सामने आयेंगे, सारे भ्रष्टाचार उजागर होंगे। सच सामने आएगा, सब सामने आएगा।’

    बता दें कि डॉ. रमन सिंह ने रायपुर में प्रेस कांफ्रेंस कर कहा था कि छत्तीसगढ़िया सबसे बढ़िया कहलाने वाले छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के नए आयाम तय किए हैं। हमने कभी कल्पना नहीं की थी कि 40 अधिकारियों के घरों में ईडी जाकर छापा मारेगा। मैं पहले बता चुका हूं। मैं सालभर से बोल रहा हूं। मैं बार-बार कहता हूं कि भूपेश बघेल कांग्रेस पार्टी-सोनिया गांधी का एटीएम है। मैं फिर दोहरा रहा हूं… भूपेश बघेल कांग्रेस-सोनिया गांधी का एटीएम है। प्रदेश में अवैध वसूली हो रही है। 25 रुपये प्रतिटन कोयला के ऊपर से वसूली लगातार वर्षों से हो रही है। कई हजार करोड़ रुपये की वसूली और अवैध धंधे खुलेआम हो रहा है। कोरबा का होटल, पान ठेला, चाय दुकान वाला, वहां का चपरासी और कलेक्टर सब जानते हैं कि पैसा कौन लेता है और कहां जाता है।

  • बाबा रामदेव ने फिल्म इंडस्ट्री पर लगाए ड्रग्स लेने के आरोप, बयान से हो रहा बवाल….

    बाबा रामदेव ने फिल्म इंडस्ट्री पर लगाए ड्रग्स लेने के आरोप, बयान से हो रहा बवाल….

    मुरादाबाद के नशा मुक्त भारत इवेंट में बाबा रामदेव ने हिस्सा लिया. यहां वह लोगों को मंच से किया प्रोत्साहित करते नजर आए. साथ ही बाबा रामदेव जमकर बरसे भी. मंच से उन्होंने बॉलीवुड के एक्ट्रेस की पोल खोली. सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान के नाम लेते हुए उन्होंने बड़ा विवादित बयान दे दिया. बाबा रामदेव ने फिल्म इंडस्ट्री पर नशे और ड्रग्स लेने के आरोप लगाए.

    आर्य वीर महा सम्मेलन में हिस्सा लेने मुख्यमंत्री योगी मुरादाबाद पहुंचे थे. उनसे पहले बाबा रामदेव का उसी जगह सम्मेलन और आयोजन हुआ था. शनिवार को मुरादाबाद में उन्होंने मंच से नशा मुक्ति को लेकर लोगो को जागरूक करते हुए नशा मुक्त समय बनाए का लोगों से आहवान किया. साथ ही तंज भी कसे. बाबा रामदेव ने फिल्म इंडस्ट्री पर नशे और ड्रग्स का आरोप लगाते हुए शाहरुख खान और सलमान का उदाहरण दे डाला. बाबा रामदेव ने सभी से मंच के जरिए अपील भी की है. उन्होंने कहा कि हम सबका ये कर्तव्य हैं कि हममें से कोई भी बीड़ी, सिगरेट या शराब न पिए. उन्होंने कहा कि इसमें आर्यसमाज ने जो काम किया उसकी सबसे ज्यादा जरूरत है. पूरा राष्ट्र यदि नशा मुक्त हो जाए तो समझो महर्षि दयानंद जी का सपना पूरा हो गया, ये कानून से नहीं होगा इसके लिए खुद से करना होगा.

    बॉलीवुड और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री पर भी बाबा रामदेव ने नशे को लेकर जमकर हमला बोला. उनका कहना है कि पिछले दिनों आपने देखा शाहरुख खान का बच्चा ड्रग्स लेते जेल की हवा खाकर आया. सलमान खान ड्रग लेता है और आमिर का पता नहीं. न जाने कितने बड़े-बड़े जिनको फिल्म स्टार बोलते हैं और एक्टर्स का तो भगवान ही मालिक है. चारों तरफ फिल्म इंडस्ट्री के अंदर ड्रग्स हैं. बॉलीवुड में ड्रग्स पॉलिटिक्स में ड्रग्स, चुनाव के समय दारू बांटी जाती है. एक संकल्प हमें ये लेना चाहिए कि इस ऋषियों की भूमि को नशा मुक्त करना है. नशा मुक्ति का हम आंदोलन भी चलाएंगे.