Blog

  • जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ बने देश के 50वें चीफ जस्टिस, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिलाई शपथ….

    जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ बने देश के 50वें चीफ जस्टिस, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिलाई शपथ….

    दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने आज देश के 50वें चीफ जस्टिस तौर पर पदभार ग्रहण किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ को भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) के पद की शपथ दिलाई। उन्होंने सीजेआई यूयू ललित की जगह ली है, जो आज सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इससे पहले छह नवंबर को सीजेआई यूयू ललित को औपचारिक सेरेमोनियल बेंच गठित कर विदाई दी गई थी।

    पिता वाईवी चंद्रचूड़ थे 16 वें प्रधान न्यायाधीश
    जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ के पिता यशवंत विष्णु चंद्रचूड़ वाईवी चंद्रचूड़ देश के 16वें चीफ जस्टिस थे। वाईवी चंद्रचूड़ का कार्यकाल 22 फरवरी 1978 से 11 जुलाई 1985 तक करीब सात साल रहा। यह किसी सीजेआई का अब तक का सबसे लंबा कार्यकाल है। पिता के रिटायर होने के 37 साल बाद उनके बेटे जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ सीजेआई बने हैं। यह सुप्रीम कोर्ट के भी इतिहास का पहला उदाहरण है कि पिता के बाद बेटा भी सीजेआई बनेगा।

  • स्वामी शारदानंद सरस्वती के अंतिम यात्रा में शामिल हुए खरसिया के शिष्य गण…

    स्वामी शारदानंद सरस्वती के अंतिम यात्रा में शामिल हुए खरसिया के शिष्य गण…

    खरसिया। महामंडलेश्वर परम पूज्य गुरुदेव स्वामी शारदानंद सरस्वती जी महाराज के ब्रह्मलीन होने के पश्चात अंतिम यात्रा एवं समाधि कार्यक्रम में देश के कोने कोने से लोग दिल्ली से 300 किलोमीटर दूर उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में स्थित स्वामी जी के आश्रम पहुंचकर उनके अंतिम दर्शन कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित की कार्यक्रम में दिल्ली नोएडा लखनऊ पंजाब बिहार उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ से गुरुदेव जी के शिष्य गण पहुंचे थे।

    रविवार की रात्रि 10:30 बजे दिल्ली के मेदांता हॉस्पिटल में गुरुदेव जी ने अंतिम सांस ली गुरुदेव जी की अंतिम दर्शन एवं समाधि कार्यक्रम में खरसिया से विमला माताजी गोपाल शर्मा पत्रकार अशोक बंसल मोंटी नरेश गोयल कान्हा शर्मा के साथ शक्ति से सुमित अग्रवाल अजय अग्रवाल रायगढ़ से अजय अग्रवाल सतीश चौबे राकेश शर्मा राजेश अग्रवाल के साथ कटघोरा से सागरमल जी अग्रवाल अंबिकापुर से अनिल अग्रवाल सौमित्र अग्रवाल बिलासपुर से ब्रजेश अग्रवाल श्रीमती ममता जी शिवकुमार जी डॉक्टर खेत्रपाल जी संकल्प शुक्ला जी दिनेश शर्मा जी कोरबा से रवि शर्मा जी रतनपुर से राजा शर्मा एवं शिष्य गण बतौली से राजेश जी अंकित जी डीकेजी सहित देश के कोने-कोने से आए संत महात्माओं के साथ हजारों शिष्यों ने पहुंचकर गुरुदेव जी के अंतिम दर्शन प्राप्त कर उन्हें समाधि दी। समाधि से पूर्व गुरुदेव जी की विधिवत पूजा अर्चना स्नान कर उनकी शोभायात्रा निकाली गई जो मैनपुरी के प्रमुख मार्गो से होती हुई आश्रम पहुंची।

  • IAS समीर विश्नोई को किया गया सस्पेंड,तीन बार की रिमांड कार्रवाई के बाद शासन ने उठाया कदम,प्रदेश महकमे में हलचल….

    IAS समीर विश्नोई को किया गया सस्पेंड,तीन बार की रिमांड कार्रवाई के बाद शासन ने उठाया कदम,प्रदेश महकमे में हलचल….

    छत्तीसगढ़ शासन ने ईडी कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार किए गए चिप्स के सेक्रेटरी सबीर बिश्नोई को निलंबित कर दिया गया है। शासन से जारी आदेश के अनुसार समीर बिश्नोई इस समय जांच पड़ताल की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। उन्हें आगामी आदेश तक निलंबित किया जाता है।

    जानकारी देते चले की पिछले महीने ईडी ने प्रदेश में कई जगहों पर एक साथ कई ठिकानों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई को अंजाम दिया था। इसी क्रम में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इसमें एक नाम आईएएस समीर विश्नोई का भी है। ईडी ने कार्यवाही कर पहली बार 8 दिन का रिमांड दूसरी बार 6 दिन का रिमांड और बाद में 14 दिन के रिमांड में जेल दाखिल कराया।

    इसी क्रम में शासन ने बड़ा फैसला लेते हुए आईएएस समीर बिश्नोई को जांच कार्रवाई पूरी होने और आगामी आदेश के आने के पूर्व समीर बिश्नोई को निलंबित कर दिया है ।बताते चले की ईडी ने छापेमार करवाई में ४७ लाख समेत भारी मात्रा में गोल्ड बरामद किया है।

  • कु सौम्या शर्मा ने बढ़ाया शहर का मान..

    कु सौम्या शर्मा ने बढ़ाया शहर का मान..

    जयपुर में 7 वें सांस्कृतिक कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर पर प्राप्त किया तीसरा स्थान..

    रायगढ़। जयपुर में आयोजित अनास इंडिया के तहत 7 वें सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन दिनांक २९ अक्टूबर 2022 से ०२ नवंबर 2022 तक किया गया था, जिसमे पुरे भारतवर्ष से ३२० प्रतियोगियों ने अलग अलग नृत्य की विधाओं में हिस्सा लिया। उक्त सांस्कृतिक कार्यक्रम में रायगढ़ शहर के गांजा चौक ठेठवार पारा में निवासरत श्री अमित कुमार शर्मा एवं सुनीता शर्मा की पुत्री कु सौम्या शर्मा ने कत्थक विधा में राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त कर अपने परिवार और शहर का नाम रोशन किया ज्ञात हो की इससे पहले भी सौम्या इसी वर्ष कटक में प्रथम और विगत वर्ष पुणे में आयोजित प्रतिस्पर्धा में द्वितीय स्थान प्राप्त कर चुकी है। गौरतलब है की कु सौम्या शर्मा रायगढ़ शहर की कार्मेल स्कूल के कक्षा 4 की छात्रा है और कोतरा रोड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की श्रीमती पूजा जैन से नृत्य की शिक्षा प्राप्त करती हैं। कुमारी सौम्या की इस सफलता पर मित्रो गुरजनों ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

  • रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू की मां के घर ईडी का छापा, पांच घंटे से चल रही कार्रवाई…खंगाले जा रहे दस्तावेज…

    रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू की मां के घर ईडी का छापा, पांच घंटे से चल रही कार्रवाई…खंगाले जा रहे दस्तावेज…

    ईडी की टीम अभी तक आईएएस रानू साहू , जेपी मौर्य, समीर विश्नोई, पूर्व विधायक और शराब-कोल कारोबारियों के डेढ़ दर्जन ठिकानों पर जांच कर चुकी है। वहां से निवेश व खनन लाइसेंस से जुड़े दस्तावेज भी मिले हैं। अब टीम रानू साहू के पैतृक निवास पहुंची है।

    छत्तीसगढ़ में IAS अफसर समीर विश्नोई सहित दो कोल व्यापारियों की गिरफ्तारी के बाद अब ईडी का शिकंजा रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू पर कसता जा रहा है। उनके सरकारी बंगले में कार्रवाई के बाद अब मंगलवार सुबह टीम उनके पैतृक निवास गरियाबंद पहुंच गई है। यहां टीम ने उनकी मां व जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी साहू और चचेरे भाई शैलेंद्र साहू के घर पर छापा मारा है। करीब पांच घंटे से ज्यादा समय से दोनों जगहों पर जांच जारी है। लक्ष्मी साहू और शैलेंद्र साहू दोनों ही कांग्रेस नेता है

    खंगाले जा रहे दस्तावेज: जानकारी के मुताबिक, रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू के पैतृक गांव राजिम के पांडुका में ईडी की टीम तड़के करीब 5.30 पहुंची। CRPF जवानों के साथ पहुंची टीम ने जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी साहू और शैलेंद्र साहू के ठिकानों पर एक साथ दबिश दी है। सूत्रों के मुताबिक, इसके बाद से दोनों के घरों में दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। घर के गेट को बंद कर दिया गया है और CRPF जवानों ने अपने कब्जे में ले रखा है। इस दौरान किसी को भी अंदर जाने और बाहर आने नहीं दिया जा रहा है।

    एक सप्ताह से सर्च ऑपरेशन:

    चला रहे प्रवर्तन निदेशालय-ED ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। उसके टारगेट में रायगढ़ की कलेक्टर रानू साहू हैं। ED के अधिकारियों ने मंगलवार को साहू के मायके में दबिश दी है। सुबह पांच बजे पहुंचे अधिकारी गरियाबंद के पाण्डुका में कई घरों में जांच कर रहे हैं।

  • होटल अंश में चल रहा था जुआ पुलिस ने रेड मारकर कर दी कार्यवाही….

    होटल अंश में चल रहा था जुआ पुलिस ने रेड मारकर कर दी कार्यवाही….

    एसपी अभिषेक मीना के निर्देशन पर अंश होटल में पुलिस टीम की जुआ रेड की बड़ी कार्यवाही….

    ● होटल के कमरा नंबर 301 में पकड़े गए 8 जुआरियों से ₹2,94,000 नगद, 7 मोबाइल जप्त……

    ● सीएसपी अभिनव उपाध्याय के नेतृत्व में साइबर सेल/ चौकी जूटमिल प्रभारी के.के. पटेल पुलिस टीम के साथ दिए दबिश….

    ● थाना कोतवाली में आरोपियों पर जुआ एक्ट की कार्यवाही….

    रायगढ । एसपी रायगढ़ श्री अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन पर नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव उपाध्याय साइबर सेल/चौकी प्रभारी जूटमिल कमल किशोर पटेल के नेतृत्व में साइबर सेल एवं चौकी जूटमिल की संयुक्त टीम द्वारा अंश होटल के कमरा नंबर 301 में 52 पत्ती ताश से शहर एवं आसपास के कुछ युवक जुआ खेलने बैठे होने की मुखबीर सूचना पर पुलिस टीम द्वारा सुनियोजित तरीके से जुआ रेड कार्यवाही किया गया, मौके पर 8 जुआडियान- करण चौधरी, रिंकू उर्फ दुर्गेश साहू, मोहम्मद वसीम, मोहम्मद जावेद, दीपक अग्रवाल, कान्हा अग्रवाल, अविनाश सिंह एवं सुधीर अग्रवाल 52 पत्ती ताश से जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़े गए जिनके फड एवं पास से पुलिस टीम द्वारा ₹2,94,000 नगद एवं 7 मोबाइल फोन जप्त किया गया है । आरोपियों को हिरासत में लेकर थाना कोतवाली लाया गया जहां आरोपियों पर धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है । एसपी रायगढ़ श्री अभिषेक मीना के मार्गदर्शन तथा सीएसपी रायगढ़ अभिनव उपाध्याय के नेतृत्व में जुआ रेड कार्यवाही में साइबर सेल/चौकी प्रभारी जूटमिल उपनिरीक्षक कमल किशोर पटेल, साइबर सेल के प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, दुर्गेश सिंह, आरक्षक प्रशांत पंडा एवं चौकी जूटमिल के आरक्षक धनुर्जय चंद्र बेहरा, विनय तिवारी शामिल थे ।

    जुआ रेड में पकड़े गए जुआरियान –

    (1) करण चौधरी पिता बंटी चौधरी 25 साल सावित्री नगर रायगढ़

    (2) रिंकू उर्फ दुर्गेश साहू पिता दिलहरण साहू 34 साल किरोड़ीमल नगर कोतरारोड़ रायगढ़

    (3) मोहम्मद वसीम पिता मोहम्मद बरकत उम्र 38 साल निवासी बीडपारा रायगढ़

    (4) मोहम्मद जावेद पिता कमालुद्दीन उम्र 36 वर्ष निवासी इंदिरा नगर रायगढ़

    (5) दीपक अग्रवाल पिता गणेश राम अग्रवाल उम्र 38 वर्ष ढिमरापुर रायगढ़

    (6) कान्हा अग्रवाल पिता विकास अग्रवाल उम्र 26 वर्ष ढिमरापुर रायगढ़

    (7) अविनाश सिंह पिता ओमप्रकाश सिंह उम्र 27 वर्ष किरोड़ीमल नगर रायगढ़

    (8) सुधीर अग्रवाल पिता अशोक अग्रवाल उम्र 38 वर्ष सुभाष चौक रायगढ़

  • देश में पहली बार हिन्दी में डॉक्टरी की पढ़ाई:अमित शाह बोले- शिवराज ने मोदी की इच्छा पूरी की, इससे देश में क्रांति आएगी

    देश में पहली बार हिन्दी में डॉक्टरी की पढ़ाई:अमित शाह बोले- शिवराज ने मोदी की इच्छा पूरी की, इससे देश में क्रांति आएगी

    केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भोपाल में रविवार को इसकी 3 किताबों का विमोचन किया। उन्होंने कहा- ये क्षण देश में शिक्षा क्षेत्र के पुनर्निर्माण का क्षण है। सबसे पहले मेडिकल की शिक्षा हिन्दी में शुरू करके शिवराज सिंह ने मोदी जी की इच्छा पूरी की है। देशभर में 8 भाषाओं में पढ़ाई हो रही है। यूजी नीट देश की 22 भाषाओं में हो रही है। 10 राज्य इंजीनियरिंग की पढ़ाई मातृभाषा में करवा रहे हैं।

    शाह ने कहा- मेडिकल, इंजीनियरिंग में जो मातृभाषा के समर्थक हैं, उनके लिए आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। अब हमें अपनी भाषा में शिक्षा मिलेगी। मप्र का चुनाव जब हो रहा था, घोषणा पत्र के भीतर यह जिक्र था। मोदी जी का नई शिक्षा नीति का सबसे पहले मप्र ने जमीं पर उतारा है। आज यह नई शुरुआत हो रही है। इसके लिए हिन्दी प्रकोष्ठ का गठन हुआ।

    केंद्रीय मंत्री ने कहा- सोचने की प्रक्रिया अपनी मातृभाषा में ही होती है, इसलिए नेल्सन मंडेला ने कहा था- यदि आप किसी व्यक्ति से उस भाषा में बात करते हो तो वह उसके दिमाग में जाता है। अनुसंधान अपनी भाषा में हो तो भारत के युवा भी किसी से कम नहीं हैं। वो विश्व में भारत का डंका बजाकर आएंगे। मध्यप्रदेश ने मेडिकल की पढ़ाई हिन्दी में कराने संकल्प लिया है। इससे देश में क्रांति आएगी।

     

    कुछ दिनों बाद इंजीनियरिंग की पढ़ाई भी हिन्दी में शुरू होगी। इसके लिए सिलेबस के अनुवाद का काम शुरू हो गया है। छह माह बाद, पॉलीटेक्निक और इंजीनियरिंग की पढ़ाई हिन्दी में करने का मौका मिलेगा।

  • रायपुर जा रही यात्री बस और ट्रक के बीच टक्कर,यात्री बस के परखच्चे उड़े….

    रायपुर जा रही यात्री बस और ट्रक के बीच टक्कर,यात्री बस के परखच्चे उड़े….

    जशपुर।   बगीचा से दुर्ग जाने वाली बस ट्रक से टकरा गई है, जिसमे बस के सामने के हिस्से के परखच्चे उड़ गए हैं।

    जो जानकारी मिल रही है उस अनुसार बगीचा से दुर्ग चलने वाली बस “दुर्ग रोडवेज” खड़ी ट्रक को पीछे से दे मारा, जिसमे बस के सामने के हिस्से के परखच्चे उड़ गए हैं, यह घटना सुबह – सुबह बिलासपुर से 21 किमी आगे रायपुर रोड में हुई है। अभी बस में कितने लोग सवार थे या, कितने घायल हैं इसकी स्थिति साफ नही हो पाई है। पर सूत्र घटना की पुष्टि कर रहे हैं। जिसकी फ़ोटो भी एजेंट के द्वारा बगीचा के व्हाट्सएप्प ग्रुप में शेयर किया है। यह बस शाम 7 बजे दुर्ग के लिए निकली थी, और बिलासपुर से 21 किमी आगे यह घटना घट गयी।

  • बिजली खंभे को लात मार कर गिरा रहे हाथी को लगा करेंट का बड़ा झटका ,हाथी बेहोश होकर सीधे जमीन पर,ग्रामीणों की लगी भीड़ ,इसी बीच हाथी को आया होश और..…

    बिजली खंभे को लात मार कर गिरा रहे हाथी को लगा करेंट का बड़ा झटका ,हाथी बेहोश होकर सीधे जमीन पर,ग्रामीणों की लगी भीड़ ,इसी बीच हाथी को आया होश और..…

    खबर जिले के तपकरा से आ रही है।यहां के बरकस पाली बस्ती में एक हाथी बिजली करेंट के झटके से बेहोश हो गया है। बताया जा रहा है कि जंगल में विचरण करते करते हाथी बरकस पाली बस्ती की ओर पहुंच गया और सड़क किनारे लगे एक बिजली खंभे को लात से मारकर गिराने की कोशिश करने लगा।तभी बिजली खंभे में करेंट आ गया और हाथी को करेंट का ऐसा झटका लगा कि वह सीधे जमीन में जा गिरा ।

    ग्रामीणों के मुताबिक घटना सोमवार सुबह तकरीबन 6 बजे की है। निस्तार के निकले ग्रामीणों की नजर जब बेहोश पड़े हाथी पर पड़ी तो उसे देखने वालों की भीड़ लग गई।भारी संख्या में ग्रामीण यहां जुटने लगे इसी बीच हाथी को होश आ गया और वह अचानक खड़ा हो गया ।

    मौके पर मौजूद वन विभाग के कर्मचारी अविनाश शर्मा ने बताया कि बिजली खंभे से हाथी को करेंट का झटका लगा था और झटका खाकर वह जमीन पर गिर गया लेकिन थोड़ी देर में वह खड़ा हो गया लेकिन उसे देखकर ऐसा लग रहा है कि अभी भी उसको झटके का असर है और उसे सामान्य होने में एक दो घंटे का वक्त लग सकता है।

  • परमाणु हमले से बचने बंकर बना रहे यूक्रेन के लोग:खाना-पानी जमा कर रहे, रेडियो और पावर बैंक का भी इंतजाम….

    परमाणु हमले से बचने बंकर बना रहे यूक्रेन के लोग:खाना-पानी जमा कर रहे, रेडियो और पावर बैंक का भी इंतजाम….

    रूस-यूक्रेन जंग के 229वें दिन कीव पर बड़े मिसाइल हमले के बाद लोगों में परमाणु अटैक का इतना डर है कि देश छोड़कर जा रहे हैं। जो लोग यहीं रहना चाहते हैं, वे घर छोड़कर बंकर में रहने की तैयारी कर रहे हैं। कीव में अलेक्जेंडर कैडेट ने घर के पीछे एक अंडरग्राउंड कमरा बनाया है। लकड़ी के शेड के नीचे बने इस कमरे में पहुंचने के लिए जमीन से साढ़े छह फीट नीचे तक एक सीढ़ी से उतरकर जाना पड़ता है। दरअसल, 32 साल के अलेक्जेंडर ने एक पुराने कुएं को दो हफ्तों की मेहनत से बंकर में बदल दिया है, ताकि रूसी हमले से बचा जा सके।

    अलेक्जेंडर ने कहा, ‘हम अब और ज्यादा चिंतित हैं, खासकर ताजा (10 अक्टूबर) हमलों के बाद। हमें लगता है कि परमाणु हमला होने के बाद हम कुछ समय तक इस शेल्टर में जिंदा रह सकेंगे।’ परमाणु हमले की आशंका को देखते हुए उन्होंने इस बंकर में पानी की बोतलें, पैक्ड फूड, रेडियो और पावर बैंक भी जमा कर रखे हैं। अलेक्जेंडर ने परमाणु हमले से बचने का इंतजाम तो कर लिया, लेकिन वे उम्मीद कर रहे हैं कि उन्हें इस कमरे का इस्तेमाल कभी ना करना पड़े।

    बंकर बचा ही लेगा यह गारंटी नहीं, लेकिन तैयार रहना जरूरी
    घर के पीछे बंकर बनाने वाले अलेक्जेंडर ने कहा कि एक्शन प्लान बना लेना बेहतर है। इसकी कोई गारंटी नहीं कि यह आपको बचा ही लेगा, लेकिन कम से कम आप मानसिक रूप से इसके लिए तैयार तो हो जाते हैं। कीव के कई लोगों का कहना है कि वे सोमवार को हुए मिसाइल हमलों से पहले ही सतर्क हो गए थे।

    एटमी हमले से बचने के इंतजाम कर रहे लोग, पलायन भी जारी
    रूस की तरफ से कीव पर एक दिन में 83 मिसाइलें दागे जाने के बाद अलेक्जेंडर जैसे कई लोग इसी तरह के बंकर बना रहे हैं और वहां जरूरी साजो-सामान जुटा रहे हैं। यहां के निवासी न्यूक्लियर वॉर के दौरान सुरक्षित रहने के बारे में पढ़ रहे हैं। लोगों का मानना है कि इन तरीकों से उन्हें परमाणु हमले की स्थिति में खुद को बचाने में मदद मिलेगी। वहीं, सैकड़ों लोग यूक्रेन से बाहर जा रहे हैं।

    स्कूलों में भी हो रही परमाणु हमले से बचाव की तैयारी
    जंग के बीच कीव महीनों से रूसी हमले के सबसे बुरे दौर से बचा रहा था। उत्तर-पूर्वी यूक्रेन के कई हिस्सों से रूसी सेना के हटने के बाद वहां जीवन भी पटरी पर लौट आया था। यहां स्कूल भी खुल गए थे। अब कई स्कूल्स ने पेरेंट्स को बच्चों के साथ इमरजेंसी पैक रखकर भेजने को कहा है।

    कीव के एक डिपार्टमेंटल स्टोर में काम करने वाली 50 साल की नादिया स्टेलमख ने कहा कि एक मां उनके पास स्कूल से एक सूची लेकर आई थी जिसमें लेटेक्स दस्ताने, एक पोंचो, बूट कवर, टिश्यू पेपर, वेट वाइप्स और फ्लैश लाइट्स शामिल थे।

    रूस-यूक्रेन जंग की शुरुआत के बाद से ही कीव समेत कई शहरों में लोगों ने हमलों से बचाव के लिए बंकरों में शरण ली थी।
    रूस-यूक्रेन जंग की शुरुआत के बाद से ही कीव समेत कई शहरों में लोगों ने हमलों से बचाव के लिए बंकरों में शरण ली थी।

    लोगों को पोटैशियम आयोडाइड की गोलियां दी जाएंगी
    कीव सिटी काउंसिल ने कहा है कि मेडिकल रिकमंडेशन पर परमाणु हमला होने की स्थिति में लोगों को पोटैशियम आयोडाइड की गोलियां दी जाएंगी। उन्होंने यह भी कहा कि ये गोलियां शहर की फार्मेंसीज में भी मिल रही हैं। कीव में फार्मासिस्ट अलीना बोझेदोमोवा ने बताया कि रोजाना लोग गोलियों की तलाश में आ रहे हैं। पोटैशियम आयोडाइड का इस्तेमाल किसी व्यक्ति के थायरॉयड को आयोडीन से सैचुरेट करने के लिए किया जाता है ताकि रेडियोएक्टिव आयोडीन के संपर्क में आने के बाद थायरॉयड ग्लैंड पर उसका असर न हो।

    अमेरिका ने 2,388 करोड़ में परमाणु हमले से बचाने वाली आयोडीन गोलियां खरीदीं

    अमेरिकी सरकार ने 2 अक्टूबर 2022 को 2,389 करोड़ रुपए की आयोडीन दवा खरीदने का ऐलान किया। अमेरिका के इतिहास में पहली बार एक साथ इतनी ज्यादा आयोडीन गोली की खरीदारी हुई है। बाइडेन सरकार ने कहा है कि केमिकल, बायोलॉजिकल, रेडियोलॉजिकल और न्यूक्लियर हमले से बचने के लिए ये दवाइयां खरीदी गई हैं। अमेरिका ही नहीं, यूरोप में भी परमाणु विकिरण रोकने वाली दवाओं की बिक्री बढ़ी है। रूस और यूक्रेन से सटे देश पोलैंड की राजधानी वॉरसॉ में इस तरह की दवाइयों के वितरण के लिए 600 से ज्यादा डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर बनाए गए हैं।

    यूक्रेन की तरफ से कर्च ब्रिज उड़ाने के बाद से डरे हुए लोग
    कीव के कई लोगों का कहना है कि वे सोमवार को हुए मिसाइल हमलों से पहले ही सतर्क हो गए थे। कर्च ब्रिज पर हमले के बाद 30 साल की क्रिस्टीना गेवोरकोवा ने कहा था, “मुझे वाकई बहुत डर लग रहा है कि रूसी इसका जवाब कैसे देंगे। पहले हम कीव में सुरक्षित महसूस करते थे। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि कुछ होने वाला है।

    सोमवार (10 अक्टूबर) को रूसी मिसाइल अटैक के बाद यूक्रेन की राजधानी कीव में हर तरफ तबाही के निशान नजर आ रहे हैं।
    सोमवार (10 अक्टूबर) को रूसी मिसाइल अटैक के बाद यूक्रेन की राजधानी कीव में हर तरफ तबाही के निशान नजर आ रहे हैं।

    यूक्रेनी पहले से ही परमाणु हमले को लेकर आशंकित थे
    रूस-यूक्रेन जंग की शुरुआत से ही परमाणु हमले की आशंका बनी हुई थी। यूक्रेन के लोगों को यह डर भी सता रहा था कि रूस या तो टेक्टिकल परमाणु हथियारों का इस्तेमाल कर सकता है या यूक्रेन के न्यूक्लियर पॉवर प्लांट्स में से किसी एक पर हमला शुरू कर सकता है। हालांकि, हालात पर नजर रखने वाले अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि उन्हें ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है जिससे यह कहा जा सके पुतिन न्यूक्लियर वैपन्स को यूक्रेन की तरफ मोड़ रहे हैं।

    कई लोगों को भरोसा- पुतिन परमाणु हमला नहीं करेंगे
    हालांकि, कीव के सभी रहवासी न्यूक्लियर अटैक को लेकर चिंतित नहीं हैं। कई लोगों का मानना है कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन ऐसा नहीं करेंगे। दोस्तों के साथ आउटिंग के लिए निकले 31 साल के दिमित्रो ने कहा कि पुतिन कीव को निशाना बनाने पारंपरिक हथियारों का इस्तेमाल कर रहे हैं। वे इस जंग में परमाणु हमला नहीं करेंगे। 47 साल की स्वेतलाना जोज़ुलिया ने ऐहतियातन पोटेशियम आयोडाइड की गोलियां खरीदीं हैं। वे भी आशावादी हैं कि पुतिन यूक्रेन पर न्यूक्लियर अटैक नहीं करेंगे।

    पुतिन और रूसी विदेश मंत्री के बयानों ने बढ़ाई चिंता 

    यूक्रेन ने 8 अक्टूबर को रूस और क्रीमिया को जोड़ने वाला कर्च ब्रिज उड़ा दिया था। इसका बदला लेते हुए ही रूस ने 48 घंटे बाद यूक्रेन पर 83 मिसाइलें दागी थीं। इस बीच रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने मंगलवार को कहा कि अगर हम पर हमला होता है तो हम अपनी हिफाजत के लिए परमाणु हथियारों का उपयोग करने से पीछे नहीं हटेंगे। ऐसा ही बयान पहले राष्ट्रपति पुतिन दे चुके हैं।