Blog

  • हाथ में डिग्री लिए भटक रहे लोग 8वीं पास विधायक खा रहे छप्पन भोग

    हाथ में डिग्री लिए भटक रहे लोग 8वीं पास विधायक खा रहे छप्पन भोग

    आम नागरिक के मुकाबले हर साल 22 गुना ज्यादा कमाते हैं माननीय

    4086 में से 3145 विधायकों के हलफनामे के आधार पर रिपोर्ट, सबसे कम कमाई वालों राज्यों में छत्तीसगढ़, आठवीं पास नेताओं की औसत सालाना आय 90 लाख रुपए

    एसोसिएशन आॅफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म ने चौंकाने वाली रिपोर्ट जारी की है। इसके मुताबिक देश में हर विधायक औसतन 24.59 लाख रुपए सालाना कमाता है। रिपोर्ट के मुताबिक विधायकों की सैलरी और अन्य स्रोतों से आई कमाई को जोड़ दें तो यह देश की प्रति व्यक्ति आय से भी करीब 22 गुना बैठता है। यहां बता दें कि यह रिपोर्ट देश के कुल 4086 में से 3145 विधायकों के हलफनामे के आधार पर है। इसमें सबसे दिलचस्प आंकड़ा यह है कि आठवीं पास नेताओं की औसत सालाना आय करीब 90 लाख रुपये है। इसमें एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। वह यह है कि ज्यादा पढ़े-लिखे विधायकों की तुलना में कम पढ़े-लिखे विधायकों की आय ज्यादा है। स्वघोषित शपथपत्र के मुताबिक, 5वीं से 12वीं क्लास तक पढ़े 33 फीसदी विधायकों की औसत सालाना आय 31.03 लाख रुपए है जबकि 63 फीसदी ग्रेजुएट और उससे ऊपर पढ़े विधायकों की आय 20.87 लाख रुपए है। अनपढ़ विधायकों की औसत सालाना आय 9.3 लाख रुपए है। रिपोर्ट में कहा गया है कि 941 विधायकों ने अपनी आय का खुलासा नहीं किया, इसलिए उनकी आय का विश्लेषण नहीं हो पाया। -शेष पेज 9 पर

    सिर्फ 50 हजार कैश, फिर भी करोड़पति हैं पीएम मोदी
    प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चल-अचल संपत्ति का ब्योरा जारी किया गया है। पीएम नरेंद्र मोदी के पास लगभग 50 हजार रुपए ही कैश में हैं। पिछले साल पीएम मोदी के पास करीब डेढ़ लाख का कैश मौजूद था, जो अब सिर्फ 48 हजार 944 रुपए ही है। हालांकि, अगर कुल चल-अचल संपत्ति की बात करें तो ये लगभग 2.28 करोड़ है। इसमें एक करोड़ 28 लाख रुपए की चल और गांधीनगर में कुछ अचल संपत्ति है। प्रधानमंत्री ने 2002 में एक लाख रुपए की कीमत से 3531.45 स्क्वायर फीट की संपत्ति भी खरीदी थी। अगर प्रधानमंत्री के बैंक बैलेंस की बात करें तो गुजरात के गांधीनगर में स्थित एसबीआई की ब्रांच में उनका खाता है। जिसमें कुल 11, 29, 690 रुपए जमा हैं। साथ ही पीएम ने कुल 1 करोड़ रुपए से अधिक के फिक्स्ड डिपोजिट करवाए हुए हैं।

    शिवराज सिंह चौहान के पास 6.27 करोड़ की संपत्ति

    एडीआर की रिपोर्ट में बताया गया है कि देश में 31 मुख्यमंत्रियों में से 25 सीएम करोड़पति बन गए हैं। एडीआर की रिपोर्ट में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बारे में बताया गया है कि उनके पास 6.27 करोड़ की संपत्ति है। और वे करोड़पति मुख्यमंत्रियों में 14वें स्थान पर हैं।
    मप्र में 148 एमएलए स्नातक
    मप्र में 2013 में जीते 230 विधायकों में से 67 प्रतिशत यानी 148 स्नातक या इससे ऊपर थे। 2013 में 2496 प्रत्याशियों में से 879 यानी 35 प्रतिशत स्नातक या इससे ऊपर थे।
    मध्यप्रदेश के 75 विधायक लखपति से बने करोड़पति
    अगर मप्र की बात करें तो यहां 2013 में जीते 230 विधायकों में से 70 फीसदी यानी 155 करोड़पति थे। लेकिन अब वे 75 विधायक भी करोड़ पति बन गए जो चुनाव के समय लखपति थे।
    कर्नाटक टॉप पर
    सबसे अमीर विधायकों की लिस्ट में कर्नाटक टॉप पर

    यहां 203 विधायकों की औसत सालाना आय 1 करोड़ 11 लाख रुपए है। क्षेत्रवार देखें तो पूर्वी क्षेत्र के 614 विधायकों की इनकम सबसे कम 8.5 लाख, जबकि दक्षिणी राज्यों के 711 विधायकों की सालाना कमाई 51.99 लाख रुपए है। यह आंकड़ा देश के किसी भी राज्य के विधायकों से अधिक है। रिपोर्ट के मुताबिक सबसे कम कमाई वालों राज्यों में छत्तीसगढ़ है। यहां विधायकों की औसत आय महज 5.4 लाख रुपए सालाना है।

  • अब व्हाट्सएप पर छुट्टी का निवेदन मान्य नहीं,होगी,कार्यवाई,पढिए कलेक्टर ने जारी किए ये आदेश

    अब व्हाट्सएप पर छुट्टी का निवेदन मान्य नहीं,होगी,कार्यवाई,पढिए कलेक्टर ने जारी किए ये आदेश

    जांजगीर-चांपा।कलेक्टर जनक प्रसाद पाठक ने जिला अधिकारियो को मुख्यालय अवकाश के लिए लिखित में आवेदन प्रस्तुत करने का कड़ा निर्देश दिया है। कलेक्टर ने जारी आदेश में कहा है क्रि व्हाट्सअप ग्रुप पर मुख्यालय अवकाश की सूचना मान्य नहीं किया जाएगा। छत्तीसगढ़़ सिविल सेवाएं अवकाश नियम 2010 के अध्याय -2 नियम -6 के तहत निर्धारित प्रक्रिया के माध्यम से लिखित में आवेदन प्रस्तुत करना होगा। बिना पूर्व सूचना अथवा सहमति प्राप्त किए मुख्यालय में अनुपस्थित पाए जाने पर संबंधित के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

  • हाईकोर्ट ने पंचायत सचिवो के वेतन कटौती को असंवैधानिक करार दिया

    हाईकोर्ट ने पंचायत सचिवो के वेतन कटौती को असंवैधानिक करार दिया

    छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पंचायत सचिवो के वेतन से की गई कटौती चार माह मे वापस करने शासन को दिया निर्देश…

    अधिवक्ता रोहित शर्मा के माध्यम से पंचायत सचिवो ने की थी याचिका प्रस्तुत ।छतीसगढ हाई कोर्ट ने पंचायत सचिवो की वेतन कटौती को असंवैधानिक करार देते हुए उनसे की गई वसूली को लौटाने एवं बिना सुनवाई का अवसर दिये वतन पुन निर्धारण को असंगत बताते हुए याचिका स्वीकार करते हुए पंचायत सचिवो के पक्ष मे ऐतिहासिक फैसला दिया।

    जिला जांजगीर-चांपा के पामगढ़ जनपद के 50 से अधिक पंचायत सचिवो ने हाई कोर्ट अधिवक्ता रोहित शर्मा के माध्यम से रिट याचिका दायर की थी, जिस पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति पी सैम कोसी की एकल खण्डपीठ ने यचिकाकर्ता के अधिवक्ता द्वारा दिये गए तर्को को विधि संगत मानते हुए निर्णय दिया ।न्यायमूर्ति पी सैम कोसी ने शासन को चार माह मे यचिकाकर्तओ से की गई कटौती वापस करने का निर्णय दिया। साथ ही स्थानीय निधि सम्परिक्षा द्वारा वेतन निर्धारण मे सचिवो को देय बड़े हुए वेतन को वापस कम करने के निर्णय पर यचिका कर्ता को अपना पक्ष रखने हेतु मौका देते हुए, विधि अनुरुप निर्णय लेने हेतु शासन को निर्देशित भी किया है।याचिकाकर्ता रजनी कुमारी जटाशंकर, के के अनंत वा अन्य 50 यचिककर्ता के द्वारा अधिवक्ता रोहित शर्मा, राहुल शर्मा, वतन साहु के माध्यम से यह याचिका प्रस्तुत की थी ।

  • क्यों ना निकाय चुनाव बिना ओबीसी आरक्षण के करवाने के निर्देश दिए जाएं ?-हाईकोर्ट

    क्यों ना निकाय चुनाव बिना ओबीसी आरक्षण के करवाने के निर्देश दिए जाएं ?-हाईकोर्ट

    हाईकोर्ट (Rajasthan Highcourt) : ने केन्द्र और राज्य सरकार को नोटिस (Notice issued) जारी कर पूछा है कि क्यों ना आगामी नगर निगम, नगर पालिका , नगर पंचायत चुनाव (Nagar palika election) बिना ओबीसी आरक्षण (OBC reservation) के करवाने के निर्देश दिए जाएं ? जयपुर। मुख्य न्यायाधीश इन्द्रजीत महांति और न्यायाधीश मोहम्मद रफीक ने यह अंतरिम आदेश समता आंदोलन समिति व तीन अन्य की जनहित याचिका पर दिए। कोर्ट ने मुख्य सचिव,सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग,स्वायत्त शासन विभाग,चुनाव आयोग और केन्द्रीय सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्रालय के वकीलों को नोटिस दिलवाकर अगली सुनवाई 7 नवंबर को तय की है।एडवोकेट शोभित तिवाड़ी ने बताया कि 102 वें संविधान संशोधन के जरिए अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को परिभाषित कर दिया गया है। इस संशोधन के बाद से ओबीसी जाति वही होगी जिसके लिए केन्द्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग सिफारिश करेगा और सरकार व संसद की मंजूरी के बाद राष्ट्रपति अधिसूचना जारी करेगें। यह संशोधन 14 अगस्त,2018 से देश में लागू हो चुका है लेकिन,केन्द्र सरकार ने अब तक राष्ट्रपति के जरिए ओबीसी जातियों को कोई भी सूची जारी नहीं की है। वर्तमान में देश और राज्य में कोई भी जाति ओबीसी नहीं है और इसलिए ओबीसी सूची के अभाव में निकाय चुनाव में ओबीसी जाति का आरक्षण देना असंवैधानिक है। राज्य सरकार का निकाय चुनाव में ओबीसी जातियों के लिए सीटों का आरक्षण करना गलत है इसलिए इसे रद्द किया जाए और बिना ओबीसी आरक्षण के चुनाव करवाए जाएं।इसके साथ ही याचिका में राजस्थान नगर पालिका अधिनियम-2009 में दी गई ओबीसी जाति की परिभाषा को भी चुनौती दी गई है। इसके अनुसार राज्य सरकार की ओर से अधिसूचित की गई जातियां ही ओबीसी जातियां मानी जाती हैं। 102 वें संवैधानिक संशोधन के बाद ओबीसी की सूची की केवल राष्ट्रपति ही जारी कर सकते हैं। इसलिए इस परिभाषा को संविधान के विपरीत होने के कारण रद्द किया जाए।
  • तुर्की ने अमेरिका के 50 परमाणु हथियारों पर कब्जा किया

    तुर्की ने अमेरिका के 50 परमाणु हथियारों पर कब्जा किया

    उत्तरी सीरिया में कुर्द लड़कों पर हमला करने वाले तुर्की ने अमेरिका के 50 से अधिक परमाणु हथियारों को अपने कब्जे में ले लिया है। एर्दोगन सरकार ने सीरिया में तुर्की की कार्रवाई के बाद अमेरिका की धमकी मद्देनजर यह कदम उठाया है। अमेरिका के 50 से ज्यादा परमाणु हथियार दक्षिणपूर्व तुर्की के इनसिरलिक एयरबेस पर रखे हैं। यह एयरबेस इराक और सीरिया में इस्लामिक स्टेट समूह (आईएस) आतंकियों के खिलाफ इस्तेमाल किया जाता है। यहां से ड्रोन और लड़ाकू विमान उड़ान भरते हैं। तुर्की ने पिछले हफ्ते उत्तरी सीरिया में कुर्द लड़ाकों पर हमला कर दिया था, जिसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तुर्की पर कई प्रतिबंध लगाते हुए अर्थव्यवस्था तबाह करने की धमकी दी थी। तुर्की ने यह कदम  ट्रंप के प्रतिबंधों पर जवाबी कार्रवाई के तौर पर उठाया है। तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयब एर्दोगन इन परमाणु हथियारों को लेकर अमेरिका ब्लैकमेल करना चाहते हैं। हथियार वापसी के लिए योजना बना रहा अमेरिका :- द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी रक्षा विभाग और परमाणु शस्त्रागार का प्रबंधन करने वाले अधिकारी इस बात पर विचार कर रहे है कि तुर्की से ये परमाणु हथियार वापस कैसे लिए जाएं। सीरिया से अमेरिकी सैनिकों की वापसी :अमेरिका युद्ध प्रभावित सीरिया में तैनात अपने करीब एक हजार सैनिकों को आगामी कुछ हफ्तों में वापस बुला लेगा। इन सैनिकों की वापसी उत्तरी सीरिया में कुर्द बलों पर तुर्की के सैन्य अभियान के बीच होने जा रही है। ट्रंप ने पिछले हफ्ते सीरिया से अमेरिकी सैनिकों को वापस बुलाने का ऐलान किया था।
    ट्रंप ने तुर्की को पत्र लिखकर चेताया :- राष्ट्रपति ट्रंप ने तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयब एर्दोगन को इस बार पत्र लिखकर चेतावनी दी है। इस पत्र में ट्रंप ने लिखा कि मूर्ख मत बनो, होश में आ जाओ। तानाशाह की तरह कठोर बनने की कोशिश मत करो, वरना बर्बाद हो जाओगे। ट्रंप ने आगे लिखा कि आप अपने लक्ष्य को मानवीय तरीके से हासिल करो। वरना यह इतिहास आपको शैतान के रूप में याद करेगा। कठोर और जटिल आदमी मत बनो। उन्होंने पत्र में लिखा कि मैं आपसे फोन पर भी बात करूंगा। उन्होंने अपने पत्र में लिखा है चलो एक अच्छा सौदा करते हैं। जनरल मजलूम आप से वार्ता करने को राजी है, वह रियायतें देने को भी तैयार हैं। दुनिया को निराश न करें। ट्रंप ने एर्दोगन को यह पत्र उस वक्त खत लिखा है, जब रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने फोन करके एर्दोगन को सीरिया संघर्ष सुलझाने की नसीहत दी है। इस बाबत उन्होंने मॉस्को आने का न्योता भी दिया।बता दें कि ट्रंप के सीरिया से सेना वापसी की घोषणा करने के बाद तुर्की ने सीरिया में कुर्दों पर हमला कर दिया। इसके चलते सैकड़ों आम लोगों की मौत हो गई और 1.60 से अधिक लाख लोग पलायन कर गए। 
  • मोबाइल ऐप से परीक्षा…शिक्षा विभाग फेल ,विद्यार्थी- शिक्षक घंटों हलाकान ,दिवाली की छुट्टी में करनी होगी रिजल्ट की एंट्री…?

    मोबाइल ऐप से परीक्षा…शिक्षा विभाग फेल ,विद्यार्थी- शिक्षक घंटों हलाकान ,दिवाली की छुट्टी में करनी होगी रिजल्ट की एंट्री…?

    रायपुर। प्रदेश में पहली बार एप के माध्यम से कक्षा पहली और दूसरी की मोबाइल ऐप टीम्स टी द्वारा  19 अक्टूबर से होने वाली सावधिक आकलन परीक्षा नेटवर्क की वजह आधे से ज्यादा शालाओं में आयोजित नहीं की जा सकी। खराब नेटवर्क और सर्वर की वजह से टीचरों के मोबाइल पर ऑनलाइन परीक्षा लेने के लिए टीम्स टीचर एप परीक्षा के एनमौके पर चालू ही नहीं हुआ जिससे पूरे राज्य में  30,000 से ज्यादा प्राथमिक शासकीय शालाओं के शिक्षक और विद्यार्थी घंटो हलाकान हुए।

    बताया जा रहा है जिन स्कूलों में परीक्षा नहीं हो सकी है, वहां सोमवार को पुनः परीक्षा का आयोजन होगा। ऐप के नहीं खुलने की स्थिति में एससीईआरटी की वेबसाइट पर कक्षा 1 और 2 के 19 अक्टूबर के प्रश्नपत्र पीडीएफ फाइल में  विकल्प के तौर पर अपलोड कर दिए गए है। कक्षा पहली और दूसरी के आकलन में प्राप्त अंको की तुरंत ऐप में एन्ट्री होनी है।
    बिना किसी तकनीकी प्रशिक्षण के आपाधापी में ली जा रही है इस परीक्षा से  शिक्षक और विद्यार्थी, विभाग के कर्मी  घंटों परेशान हुए। कुछ जगहों पर नेटवर्क होने से यह परीक्षा आयोजित की जा सकी। विगत दिवस प्रातः 8 बजे से नेटवर्क की तलाश में शिक्षक परेशान होकर इधर उधर संपर्क करते रहे लेकिन कोई हल नहीं निकला।
    4 घंटे बाद लगभग 12:00 बजे एससीईआरटी की वेबसाइट पर परीक्षा के प्रश्न पत्र देकर कर ऐप नहीं खुलने की दशा में तीसरी से आठवीं की की तरह ब्लैक बोर्ड पर पीडीएफ फाइल से परीक्षा लेने के लिए संदेश प्रसारित किया गया तब तक अधिकांश स्कूलों के बच्चे मध्यानह भोजन करके घर को जा चुके थे.

    बताया जा रहा है कि अब सोमवार को दो विषयों की परीक्षा होगी ।मोबाइल एप के द्वारा पहली और दूसरी की परीक्षा 19 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक ली जाएगी।

    14 अक्टूबर से शुरू हुई कक्षा तीसरी से आठवीं तक सावधिक आकलन 19 अक्टूबर को  सफलतापूर्वक संपन्न हुई।समय-सारणी के अनुसार मूल्यांकन कर स्कुलो को अंकों की डाटा प्रविष्टि करने के निर्देश दिए गए हैं। मोबाइल ऐप के माध्यम से परीक्षा लिए जाने के  नए प्रयोग में शिक्षा विभाग असफल साबित हुआ। अनेक शालाओं में आज भी कई शिक्षकों के द्वारा टीम्स टी ऐप डाउनलोड नहीं किया गया है।

    मूल्यांकन के लिए वेबसाइट में उत्तर-एंस एल ए गाइडलाइन अनुसार कक्षा तीसरी से आठवीं तक के मूल्यांकन कार्य हेतु वेबसाइट में मॉडल उत्तर परीक्षा समाप्ति के बाद जारी किया जाना था जिसके आधार पर 24 तारीख तक मूल्यांकन कार्य करना होगा लेकिन मॉडल उत्तर 20 तारीख को भी जारी नहीं किया गया है।कई स्कूलों में मूल्यांकन का कार्य पहले ही शुरू कर दिया गया है।

    दिवाली अवकाश में एंट्री का कार्य …???

    राज्य स्तरीय आकलन परीक्षा के प्राप्त अंकों का समय सारणी अनुसार रिजल्ट तैयार करने 25 अक्टूबर से 2 नवंबर तक एस एल ए मूल्यांकन  एंट्री कार्य होना है। ऐसे में शिक्षकों द्वारा  दिवाली अवकाश प्रभावित होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। इसके पूर्व दशहरे के अवकाश में भी अघोषित रूप से दबाव बनाकर सभी शिक्षकों को टीम्स टी  मोबाइल ऐप पंजीयन और स्कूल पंजीयन, विद्यार्थी प्रोग्रेशन का कार्य कराया जा रहा था। शिक्षक संघो  द्वारा आकलन प्रणाली एव क्रियान्वयन के तरीकों के विरुद्ध असंतोष व्यक्त किया जा रहा है।

  • इस वर्ष धनतेरस में ऐसे करें पूजा, कभी नहीं होगी धन की कमी…

    इस वर्ष धनतेरस में ऐसे करें पूजा, कभी नहीं होगी धन की कमी…

    रायपुर। कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस मनाई जाती है. दीपावली से दो दिन पहले आने वाली धनतेरस इस बार 25 अक्टूबर 2019 शुक्रवार को आ रही है. इस दिन खरीदारी का विशेष महत्व होता है. खासकर पीतल, कांसे के बर्तन खरीदे जाते हैं. साथ ही इस दिन धन के देवता कुबेर, लक्ष्मी और आयुर्वेद के देवता भगवान धनवंतरि का पूजन किया जाता है. पांच दिनी दीपोत्सव का आरंभ भी इसी दिन से होता है।

    इस दिन पूजन के बाद शाम को घरों में दीपमालाएं सजाई जाती हैं. धनतेरस के दिन शुक्रवार का संयोग आना अत्यंत शुभ माना जा रहा है क्योंकि शुक्रवार मां लक्ष्मी का दिन है. इस दिन लक्ष्मी-कुबेर की पूजा विशेष फलदायी रहेगी. घर की सुख-समृद्धि, संपत्ति में वृद्धि होगी।

    बर्तन खरीदने से जुड़ी मान्यता

    धनतेरस के दिन प्रात:काल सूर्योदय से पूर्व उठकर घर की साफ-सफाई करके पोंछा लगाएं. घर के बाहर भी आंगन को झाड़ू से बुहारें. स्नानादि से निवृत्त होकर विभिन्न् रंगों और फूलों से घर के बाहर रंगोली सजाएं. पूजा स्थान को भी साफ करके भी देवताओं का पूजन करें. धनतेरस की पूजा सायंकाल के समय की जाती है. सूर्यास्त के बाद पूजा स्थान में उत्तर दिशा की ओर यक्षराज कुबेर और धनवंतरि की मूर्ति या चित्र स्थापित करके उनकी पूजा करें. इससे पहले भगवान गणेश और लक्ष्मी का पूजन भी करें. कुबेर को मावे की सफेद मिठाई या खीर का नैवेद्य लगाएं तथा धनवंतरि को पीली मिठाई भोग के रूप में अर्पित करें. पूजा में पीले-सफेद फूल, पांच प्रकार के फल, चावल, रोली, चंदन, धूप व दीप का इस्तेमाल करें. यम देवता के नाम पर दक्षिण दिशा में चार बत्ती वाला दीपक लगाएं।

    व्यापारी कैसे करें पूजा

    धनतेरस के दिन अपने प्रतिष्ठानों में व्यापारी भी पूजन करते हैं. इस दिन अपने प्रतिष्ठान, दुकान में साफ-सफाई करके नई गादी बिछाई जाती है. जिस पर बैठकर नए बही खातों का पूजन किया जाता है. दुकान में लक्ष्मी और कुबेर का पूजन भी किया जाता है. यह कार्य पंचांग में शुभ मुहूर्त देखकर सायंकाल के समय किया जाता है।

    धनतेरस पूजा का मुहूर्त

    धनतेरस पूजन मुहूर्त- सायं 07:08 बजे से रात 08:14 बजे तक

    प्रदोष काल- सायं 05:39 से रात 08:14 बजे तक

    वृषभ लग्न- सायं 06:51 से रात 08:47 बजे तक

    लाभ चौघड़िया- रात्रि 9.02 से 10.36 बजे तक

  • अब पाकिस्तान से न चिट्ठी आएगी, न संदेश, पड़ोसी ने बंद कर दी डाक सेवा…

    अब पाकिस्तान से न चिट्ठी आएगी, न संदेश, पड़ोसी ने बंद कर दी डाक सेवा…

    दिल्ली भारत औऱ पाकिस्तान के बीच संबंध अपने सबसे बुरे दौर में गुजर रहे हैं. दोनों देशों के बीच बातचीत के सारे रास्ते बंद होते जा रहे हैं. अब पाकिस्तान से देश में चिट्ठी पत्री भी नहीं आएगी। भारत पाकिस्‍तान के बीच बुरे से बुरे हालातों में भी दोनों देशों के बीच एक सेवा कभी बंद नहीं हुई लेकिन अब पाकिस्तान ने दोनों देशों के बीच डाक मेल सेवा को रोक दिया है. पाकिस्तान ने पिछले 27 अगस्त को भारतीय डाक अधिकारियों से अपने देश के लिए डाक मेल की एक खेप को स्वीकार किया था, उसके बाद से यह सेवा बंद कर दी गई है।डाक सेवा निदेशक ने बताया कि पाकिस्तान ने अपनी तरफ से ये सेवा बंद कर दी है. ऐसा पहले कभी नहीं हुआ है. हम उम्मीद करते हैं कि पाकिस्तान देर सबेर इस सेवा को शुरु कर देगा।
  • अब आपके सोशल मीडिया अकाउंट पर नजर रखेगी सरकार: सुप्रीम कोर्ट में कहा सोशल मीडिया दे रहा है कामकाज में दखल, इसको कंट्रोल करना होगा

    अब आपके सोशल मीडिया अकाउंट पर नजर रखेगी सरकार: सुप्रीम कोर्ट में कहा सोशल मीडिया दे रहा है कामकाज में दखल, इसको कंट्रोल करना होगा

    दिल्ली. सरकार ने कई तरीके के कानून बनाकर उनकी अपने हिसाब से व्याख्या की है. अब ऐसा लगता है कि सरकार की नजरें इंटरनेट पर टेढ़ी हो गई हैं.केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर गंभीर चिंता जताते हुए अपन पक्ष रखा औऱ अदालत को बताया कि इंटरनेट राजनीति में काफी ज्यादा हस्तक्षेपर कर रहा है. ये कामकाज को भी प्रबावित कर रहा है. सरकार ने कोर्ट से देश में सोशल मीडिया प्लेटफार्म के संचालन को नियंत्रित करने वाले नियमों को अंतिम रूप देने और उन्हें नोटीफाई करने के लिए तीन महीने का वक्त मांगा है. माना जा रहा है कि सरकार अब सोशल मीडिया को नियंत्रित करने के मूड में है औऱ वो ऐसा कानून लाने जा रही है जिससे आपका सोशल मीडिया अकाउंट सरकार की नजर में होगा और इस पर सरकार किसी न किसी तरीके से अपना नियंत्रण रखेगी.
  • “किस्मत रेप जैसी होती है,रोक नही सकते तो इसे एन्जॉय कीजिए”

    “किस्मत रेप जैसी होती है,रोक नही सकते तो इसे एन्जॉय कीजिए”

    केरल से कांग्रेस सांसद हिबी इडेन की पत्नी अन्ना ने रेप को लेकर एक ऐसा बयान दिया है जिस पर बवाल मच गया है।

    दरअसल सांसद ईडन की पत्नी अन्ना ने एक फ़ेसबुक पोस्ट में लिखा “किस्मत रेप जैसी होती है,अगर आप इसे रोक नही सकते तो एन्जॉय कीजिए” हालांकि कुछ देर बाद ही उन्होंने उस पोस्ट को डिलीट कर दिया।

    बता दें कि, हिबी ईडन एनारकुलम लोकसभा सीट से पहली बार चुनाव जीतकर सांसद बने हैं।