Blog

  • मायावती का बड़ा फैसला, मुलायम के खिलाफ वापस लिया मुकदमा

    मायावती का बड़ा फैसला, मुलायम के खिलाफ वापस लिया मुकदमा

    लखनऊ। लोकसभा चुनाव के बाद समाजवादी पार्टी से सभी रिश्ते तोडऩे वाली बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के खिलाफ 1995 के गेस्ट हाउस केस को वापस ले लिया है।मायावती के इस कदम को उत्तर प्रदेश में पिछले महीने 11 विधानसभा सीटों पर हुये उपचुनाव में बसपा की खराब हालत के बाद उनके फिर से सपा के नजदीक जाने के रूप में देख जा रहा है। बसपा के महासचिव सतीश चन्द्र मिश्र ने कहा कि लोकसभा चुनाव के वक्त जब दोनों दलों में समझौता हुआ था तब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गेस्ट हाउस केस से मुलायम सिंह यादव का नाम वापस लेने की अपील की थी। बसपा प्रमुख ने वायदा किया था कि वो केस को वापस ले लेंगी और उन्होंने अपना वायदा निभाया है।
    बसपा के सूत्रों ने कहा कि पार्टी प्रमुख ने इस मामले को महासचिव सतीश चन्द्र मिश्र को देखने को कहा था। लोकसभा चुनाव के लिये सपा बसपा के बीच पिछले 12 जनवरी को गठबंधन हुआ था और इसकी भूमिका उसी दिन तैयार कर ली गई थी। सपा और बसपा के बीच 1993 के विधानसभा चुनाव में गठबंधन हुआ था और मुलायम सिंह यादव मुख्यमंत्री बने थे। बाद में दोनों दलों के बीच तल्खी आ गई और बसपा ने सरकार से समर्थन वापस ले लिया था। 2 जून 1995 को मायावती राजधाली लखनऊ के मीराबाई मार्ग के गेस्ट हाउस में पार्टी विधायकों के साथ बैठक कर रही थी कि सपा के सदस्यों ने उन्हें घेर लिया और बदसलूकी की। मायावती के अनुसार उन्हें जान से मार देने की योजना थी। उन्हें भारतीय जनता पार्टी के नेता ब्रहम्दत्त द्विवेदी ने बचाया था। मायावती ने इसके लिये मुलायम सिंह यादव, उनके भाई शिवपाल यादव,बेनी प्रसाद वर्मा ,आजम खान समेत कई सपा नेताओं के खिलाफ हजरतगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। मायावती ने सिर्फ मुलायम सिंह यादव के खिलाफ मुकदमा वापस लिया है। अन्य नेताओं के खिलाफ नहीं।
  • अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट का सबसे बड़ा फैसला … विवादित जमीन राम लला की… भावना नहीं सबूत के आधार पर दिया फैसला….

    अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट का सबसे बड़ा फैसला … विवादित जमीन राम लला की… भावना नहीं सबूत के आधार पर दिया फैसला….

    रायपुर। देश के सबसे चर्चित केस राम मंदिर-बाबरी मस्जिद जमीन विवाद पर आज सुप्रीम कोर्ट अपना फैसला आना शुरू हो गाय है.  5 सदस्यीय संविधान पीठ ने सुबह साढ़े 10 बजे से अपना फैसला पढ़ना शुरू कर दिया है.सुप्रीम कोर्ट ने कहा 1856 से पहले हिन्दू भी अंदरूनी हिस्से में पूजा करते थे. रोकने पर बाहर चबूतरे की पूजा करने लगे. फिर भी मुख्य गुंबद के नीचे गर्भगृह मानते थे इसलिए रेलिंग के पास आकर पूजा करते थे।

    विवादित जमीन राम लला की.कोर्ट ने कहा मुस्लिमों को मस्जिद के लिए वैकल्पिक स्थान पर प्लॉट दिया जाएकोर्ट ने कहा है कि हिंदुओं के वहां पर अधिकार की ब्रिटिश सरकार ने मान्यता दी. 1877 में उनके लिए एक और रास्ता खोला गया. अंदरूनी हिस्से में मुस्लिमों की नमाज बंद हो जाने का कोई सबूत नहीं मिला.सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या भूमि विवाद में रामलला को कानूनी मान्यता दी, कहा- खुदाई के सबूतों की अनदेखी नहीं कर सकते।

    शिया वक्फ बोर्ड का दावा एकमत से खारिज

    सीजेआई गोगोई ने कहा, ‘हमने 1946 के फैजाबाद कोर्ट के फैसले को चुनौती देने वाली शिया वक्फ बोर्ड की सिंगल लीव पिटिशन (SLP) को खारिज करते हैं.गोगोई ने कहा कि बाबरी मस्जिद मीर बाकी द्वारा बनाई गई थी.

    निर्मोही अखाड़ा के सेवा के अधिकार के दावे को सु्प्रीम कोर्ट ने किया खारिज।

    चीफ जस्टिस ने कहा, एएसआई ने मंदिर होने के सबूत पेश किए हैं.कोर्ट ने कहा है कि निर्मोही अपना दावा साबित नहीं कर पाया है. निर्मोही सेवादार नहीं है. रामलला juristic person हैं. राम जन्मस्थान को यह दर्जा नहीं दे सकते. पुरातात्विक सबूतों की अनदेखी नहीं कर सकते. वह हाई कोर्ट के आदेश पर पूरी पारदर्शिता से हुआ. उसे खारिज करने की मांग गलत है.कोर्ट ने कहा है कि कोर्ट हदीस की व्याख्या नहीं कर सकता.

    नमाज पढ़ने की जगह को मस्ज़िद मानने के हक को हम मना नहीं कर सकते. 1991 का प्लेसेस ऑफ वरशिप एक्ट धर्मस्थानों को बचाने की बात कहता है. एक्ट भारत की धर्मनिरपेक्षता की मिसाल है.

    सुन्नी वक्फ बोर्ड ने बहस में अपने दावे को बदला. पहले कुछ कहा, बाद में नीचे मिली रचना को ईदगाह बताया.सुप्रीम कोर्ट ने कहा- विवादित ढांचे में पुरानी संरचना की चीज़ें इस्तेमाल हुईं. कसौटी का पत्थर, खंभा आदि देखा गया.

    ASI यह नहीं बता पाए कि मंदिर तोड़कर विवादित ढांचा बना था या नहीं. 12वीं सदी से 16वीं सदी पर वहां क्या हो रहा था, ये साबित नहीं.सुप्रीम कोर्ट ने कहा- साफ है कि बाबरी मस्जिद खाली जमीन पर नहीं बनी थी.

    नीचे विशाल रचना थी, वह रचना इस्लामिक नहीं थी. वहां मिली कलाकृतियां भी इस्लामिक नहीं थी.

    सुप्रीम कोर्ट ने कहा- गवाहों के क्रॉस एक्जामिनेशन से हिन्दू दावा झूठा साबित नहीं हुआ.

    सूट 5 (रामलला) ने ऐतिहासिक ग्रंथों, यात्रियों के विवरण, गजेटियर के आधार पर दलीलें रखीं.

    चबूतरा,भंडार, सीता रसोई के भी दावे की पुष्टि होती है.

  • सख्ती : देखें कैसे अरबों के मालिक अब सलाखों के पीछे बिता रहे अपनी रात

    सख्ती : देखें कैसे अरबों के मालिक अब सलाखों के पीछे बिता रहे अपनी रात

    जिस सुरप्रीत सूरी की खाने की थाली लगाने के लिए चार-पांच नौकर लगते थे और वह आलीशान बंगले में मखमली बिस्तर पर चैन की नींद सोता था। उसके लिए सोमवार की रात काफी कष्टकारी रही, जमीन पर करवटें बदलते हुए उसकी पूरी रात गुजरी। खाना प्लास्टिक प्लेट में खाना पड़ा।सुरप्रीत अकेला नहीं और भी अरबपति ऐसे हैं जो जेल में बंदी की तरह जीवन काट रहे हैं और जिस ऐशो-आराम और शानो-शौकत के लिए वह जाने जाते थे वह अब उन्हें नसीब नहीं, बल्कि वह सामान्य बंदी की तरह ही सलाखों के पीछे जीवन काट रहे हैं।आईएएस अधिकारी और नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना विकास प्राधिकरण के सीईओ रहते हुए पूरी शान-शौकत और रूतबे के साथ जीवन जीने वाले पीसी गुप्ता भी 23 जून 2018 से सलाखों के पीछे बंद हैं और जेल की बैरक में सामान्य बंदियों के साथ ही रहते हैं। उन पर आरोप है कि यमुना विकास प्राधिकरण में जमीन अधिग्रहण के दौरान 126 करोड़ का घोटाला किया।

    वहीं नोएडा प्राधिकरण के बॉस रहे यादव सिंह की तूती बोलती थी और वह तीनों ही प्राधिकरणों के चीफ इंजीनियर थे। जिनकी इजाजत के बिना प्राधिकरण में कोई फैसला नहीं होता था। यादव सिंह के खिलाफ सीबीआई ने 954.38 करोड़ रुपये के घोटाले के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया था। 3 फरवरी 2016 को यादव सिंह को गिरफ्तार किया गया था। वह तभी से गाजियाबाद की डासना जेल में बंद हैं और वहीं पर सामान्य बंदियों की तरह रह रहे हैं।

    बेचैनी में कटी रात

    एसडीएम दादरी राजीव राय ने बताया कि सौ करोड़ की बकाये की वसूली के लिए सुरप्रीत सूरी को गिरफ्तार कर राजस्व हवालात में डाला गया है। उसकी सोमवार की रात हवालात में बेचैनी में कटी है, वह पूरी रात करवटें ही बदलता रहा, उससने पूरी तरह से चुप्पी साधे रखी, उसे सोने के लिए कंबल दिए गये और वह उन्हें ही फर्श पर बिछा कर सोया। एक बंदी की तरह ही उसे सामान्य खाना दिया जा रहा है।

    शिकंजे में सपनों के सौदागर

    अनिल शर्मा : आम्रपाली ग्रुप के सीएमडी अनिल शर्मा और अन्य दोनों निदेशक शिवप्रिया और अजय कुमार भी 1 मार्च 2019 से जेल में हैं और वह सलाखों के पीछे रहकर सामान्य बंदी की तरह ही जीवन व्यतीत कर रहे हैं। जबकि कुछ समय पहले तक वह अपनी लग्जरी लाइफ और पार्टियों के लिए पहचान रखते थे। उन्हें जेल भेजने से पहले छह माह तक पुलिस ने एक होटल में भी नजर बंद रखा था।

    संजय भाटी :

     बाइक बोट के नाम से हुए घोटाले के मुख्य आरोपी संजय भाटी, जिन्होंने रेंज रोवर जैसी सैकड़ों गाड़ियां गिफ्ट में बांटी थीं और पुलिस की मानें तो नोएडा के इतिहास का सबसे बड़ा घोटाला बाइक बोट है, जिसमें करीब आठ लाख से अधिक लोगों को ठगा गया है। इसका मुख्य आरोपी संजय भाटी भी जून 2019 से लुक्सर जेल में है और जेल में ही वह बंदियों की तरह खाना खाकर फर्श पर सो रहा है।

    अनुभव मितल : 

    लाइक के नाम पर साढ़े छह लाख लोगों से हजारों करोड़ की ठगी करने वाले अनुभव मितल फरवरी 2017 से और उनकी पत्नी आयुषी मितल दिसंबर 2017 से जेल में है। वह अपनी पार्टियों के लिए विशेष पहचान रखते थे, अनुभव की बर्थडे पार्टी में सनी लियोनी समेत अनेक बॉलीवुड के कलाकार बुलाये जाते थे। यह अनुभव मित्तल भी बंदियों के साथ बैरक में बंद है।

  • जब ‘जज साहब’ ही पिट गए तो जनता को न्याय कैसे मिलेगा ‘मी लार्ड’ वकीलों ने चैंबर में घुyसकर जज साहब को पीटा

    जब ‘जज साहब’ ही पिट गए तो जनता को न्याय कैसे मिलेगा ‘मी लार्ड’ वकीलों ने चैंबर में घुyसकर जज साहब को पीटा

    दिल्ली अभी तीस हजारी कोर्ट में हुआ पुलिस वकील विवाद खत्म भी नहीं हुआ है कि एक नया कारनामा वकीलों ने कर दिखाया है। यूपी के बाराबंकी में वकीलों ने हड़ताल कर रखी थी. जिस दौरान काम करते पाए गए एक जज के कार्यालय में घुसकर वकीलों ने जज साहब के साथ मारपीट की और उनके स्टाफ के साथ बदसलूकी की. जज ने वकीलों की बदसलूकी पर पुलिस अधीक्षक को पत्र लिख कर मुकदमा दर्ज करने का अनुरोध किया है.जज सन्दीप जैन मोटर दुर्घटना दावा अभिकरण के पीठासीन अधिकारी हैं. उनका कहना है कि वह अपने कार्यालय में बैठकर काम कर रहे थे कि 40-50 वकील उनके कार्यालय में घुस आए और उनसे कालर पकड़ कर अभद्रता कर कहने लगे कि हड़ताल के दिन काम क्यों करवा रहे हो. वकीलों ने उनके क्लर्क, गनर और स्टाफ के साथ भी गाली गलौज की. सन्दीप जैन ने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर दोषी वकीलों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किये जाने की माँग की है।
  • इंटरनेट स्पीड के मामले में पाकिस्तान औऱ नेपाल से भी गई गुजरी हालत है भारत की, रिपोर्ट में खुलासा

    इंटरनेट स्पीड के मामले में पाकिस्तान औऱ नेपाल से भी गई गुजरी हालत है भारत की, रिपोर्ट में खुलासा

    दिल्ली। देश में भले ही इंटरनेट यूजर्स की काफी तादाद हो लेकिन इंटरनेट स्पीड को लेकर देश में हालत बेहद खराब है. ये खुलासा एक रिपोर्ट में हुआ है.इंटरनेट स्पीड पर रिसर्च करने वाली फर्म Ookla ने एक रिपोर्ट जारी की है. जिसमें कंपनी ने इस बात का खुलासा किया है.भारत में भले ही इंटरनेट प्लान पड़ोसी देशों के मुकाबले सस्ते हों लेकिन इंटरनेट स्पीड के मामले में हम सबसे पीछे हैं. मोबाइल ब्रॉडबैंड स्पीड के क्षेत्र में सितंबर, 2019 में भारत 128वें स्थान पर रहा. जो कि श्रीलंका, पाकिस्तान और नेपाल से भी पीछे है. साउथ कोरिया में लोगों को सबसे तेज इंटरनेट स्पीड मिलती है. एयरटेल भारत के 11 बड़े शहरों में सबसे तेज इंटरनेट स्पीड देने वाला प्रोवाइडर साबित हुआ है.
  • इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का पत्रकार बताकर सचिव से लाखों रुपये ठगने की कोशिश, थाने में शिकायत, जाँच शुरू

    इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का पत्रकार बताकर सचिव से लाखों रुपये ठगने की कोशिश, थाने में शिकायत, जाँच शुरू

    अभनपुर। निजी चैलन का फर्जी पत्रकार बनकर पंचायत सचिव द्वारा दिए गए चेक में कूटरचना कर 2 लाख रुपए की धोखाधड़ी किए जाने का मामला सामने आया है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अभनपुर के चंपारण पंचायत में 15 दिन पूर्व अभिषेक तिवारी नामक शख्स पहुंचा और पंचायत में उपस्थित सचिव चंद्रहास साहू को अपना परिचय पत्रकार के रूप में देते हुए उनसे ग्राम के विकास कार्य को अपने चैनल में दिखाने के नाम पर विज्ञापन राशि की मांग की।

    काफी ना-नुकुर के बाद सचिव ने हामी भरते हुए आरोपी के कहे अनुसार उसे 3885 रुपए का चेक दिया. इसके बाद आरोपी ने सचिव से उक्त राशि अपने बताए खाते में आरटीजीएस करने कहा. इस पर सचिव ने आरोपी को यूनियन बैंक शाखा गोबरा नवापारा का आरटीजीएस फॉर्म भर कर दे दिया. इसके बाद आरोपी ने गुरुवार को बड़ी सफाई से चेक और आरटीजीएस फॉर्म में लिखी राशि 3885 के आगे 20 लिखकर राशि को 203885 बना दिया . इसी प्रकार अक्षरी राशि में भी हेरफेर करते हुए उसे बैंक में जमा कर दिया, परिणाम स्वरूप आरोपी के संबंधित खाते में तत्काल 203885 रुपए जमा हो गए. किस्मत से सचिव चंद्रहास साहू भी आधे घंटे बाद पंचायत के पासबुक में एंट्री कराने बैंक पहुंचे हुए थे।

    पासबुक एंट्री कराते ही उन्हें आरोपी की जालसाजी का पता चल गया. इसके बाद उन्होंने तत्काल बैंक मैनेजर को वस्तुस्थिति से अवगत कराया, जिस पर बैंक मैनेजर ने आरोपी के संबंधित खाते को ब्लॉक करते हुए रकम सुरक्षित होना सुनिश्चित किया. सचिव चंद्रहास साहू ने दोपहर को मामले की जानकारी अभनपुर सचिव संघ को दी, जिसके बाद सचिव संघ ने शाम को जनपद कार्यालय में बैठक करते हुए आरोपी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने का निर्णय लिया. शाम 7 बजे संघ के सभी सदस्य गोबरा नवापारा थाने पहुंचे और आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई करने का पत्र थाना प्रभारी राकेश ठाकुर को सौंपा . ठाकुर द्वारा बैंक से पूरी जानकारी और दस्तावेजी साक्ष्य लेकर एफआईआर करने का आश्वासन दिया गया है।

    इस मामले में टीआई राकेश ठाकुर ने बताया कि चंपारण पंचायत का मामला आया है, जिसमें अभिषेक तिवारी नामक व्यक्ति द्वारा स्वयं को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एबीपी न्यूज़ का पत्रकार बता कर विज्ञापन के लिए ₹3895 का चेक लिया था, जिसमें कूट रचना कर 203895 बनाकर आरटीजीएस करवाया गया था . मामले में सचिव से शिकायती पत्र लिया गया है. बैंक से पूरी जानकारी लेकर एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी।

  • मुंबई जा रहे एयर इंडिया के विमान के बाएं इंजन में लगी आग, रायपुर में आपात लैंडिंग

    मुंबई जा रहे एयर इंडिया के विमान के बाएं इंजन में लगी आग, रायपुर में आपात लैंडिंग

    रायपुर। भुवनेश्वर से मुंबई जा रहे एयर इंडिया के विमान के एक इंजन में आग लगने पर रायपुर एयरपोर्ट में फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है. रायपुर एयरपोर्ट में विमान के सुरक्षित लैंडिंग के बाद यात्रियों को सकुशल टर्मिनल में लाया गया है। रायपुर एटीसी को पौने छह बजे कोलकाता एटीसी से संदेश प्राप्त हुआ, जिसमें ओडिसा भुवनेश्वर से मुंबई जा रही एयर इंडिया के विमान AIC 670 के बांये इंजन में आग लग गई है. आपात स्थिति को देखते हुए तीन मिनट के भीतर विमान रायपुर एयरपोर्ट में लैंड करेंगी. इस सूचना के तत्काल बाद रायपुर एयरपोर्ट प्रबंधन हरकत में आ गया, और तत्काल फायरफाइटिंग की पूरी व्यवस्था की गई।
    रायपुर एयरपोर्ट में विमान के उतरने के बाद आपातकाल में विमान में सवार सभी 189 यात्रियों को उतारा गया. और उन्हें टर्मिनल में लाया गया. वहीं विमान की जांच में इंजन में आग लगना नहीं पाया गया. विमान विशेषज्ञ पूरे विमान की जांच करने के बाद अब रवाना करने की तैयारी कर रहे हैं।
  • ई.ओ.डव्ल्यू. में लंबित शिकायतों, जांच एवं अपराधों का होगा त्वरित निराकरण – एडीजी श्री जीपी सिंह

    ई.ओ.डव्ल्यू. में लंबित शिकायतों, जांच एवं अपराधों का होगा त्वरित निराकरण – एडीजी श्री जीपी सिंह

    रायपुर। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री जीपी सिंह द्वारा राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यरो में लंबित शिकायतों, जांच एवं अपराधों के शीघ्र निराकण हेतु व्यूरो मुख्यालय के सभागार कक्ष में दिनांक 08 नवंबर 2019 को समीक्षा बैठक ली गई। जिसमें ईओडब्ल्यु के पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार सहित समस्त विवेचना अधिकारी मौजूद रहे।

    समीक्षा बैठक के दौरान श्री सिंह ने निम्नांकित निर्देश दिए:-

    1. अपराधों की वरियता सूची तैयार कर समय-सीमा के भीतर लंबित अपराधों को चालान में तब्दील करें।

    2. ऐसे प्राथमिक जांच जिन्हें अपराध में परिवर्तित किया गया है, उसकेे विवेचना में गति लाएं।

    3. व्यूरो में प्राप्त शिकायत पत्रों की संख्या को देखते हुए विवेचकों को निर्देशित किया गया है कि शिकायतों के गंभीरता के आधार पर जांच अथवा अपराध में परिवर्तित कर शीघ्र निराकरण करें।

    4. जिन प्रकरणों में 17(क) के तहत् अनुमति प्राप्त नही हुई है, ऐसे प्रकरण में संबंधित विभाग से अनुमति प्राप्त कर शीघ्र निराकरण करें।

  • छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ रहा बुलबुल चक्रवात, तूफ़ान के साथ होगी भारी बारिश, किसानों के लिए बुरी खबर…

    छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ रहा बुलबुल चक्रवात, तूफ़ान के साथ होगी भारी बारिश, किसानों के लिए बुरी खबर…

    जगदलपुर। नवंबर आ चुका है लेकिन अभी भी लोगों को ठंड का अहसास नहीं हो रहा। इधर मानसून की विदाई हो चुकी है। तब भी मौसम में उतार-चढ़ाव हो रहा है। इसके पीछे की वजह पूर्व और उत्तर दिशा से नमीयुक्त हवा का आना है। ऐसी संभावना भी जताई जा रही है कि कभी भी बारिश हो सकती है।
    मौसम विभाग की माने तो बुलबुल तूफान के चलते मौसम में बदलाव होगा। 9 नवंबर को तूफान असर दिखाएगा। वहीं बुलबुल तूफान के चलते मौसम में बदलाव के साथ बौछारें पड़ सकती है। बारिश होने का डर सबसे ज्यादा किसानों को सता रहा है। किसानों की धान की फसल खड़ी है। अगर बारिश हुई तो उन्हें नुकसान झेलना पड़ सकता है।
    मौसम विभाग के मुताबिक बुलबुल सक्रिय हो रहा है। यह तूफान हिंद महासागर में बन रहा है। ऐसा अनुमान है कि यह तूफान 8-9 नवंबर को विशाखापट्टनम के समुद्री तट से टकराएगा। बता दें कि इस तूफान का सबसे ज्यादा असर विशाखापट्टनम और पड़ोसी जिलों में होगा। यह दक्षिण छत्तीसगढ़ यानी बस्तर संभाग को भी खासा प्रभावित करेगा।