Blog

  • First Night पर ख़ून निकलने के लिए अब कैप्सूल बिक रही है! क्या ऐसे समाज का हिस्सा हैं हम?

    First Night पर ख़ून निकलने के लिए अब कैप्सूल बिक रही है! क्या ऐसे समाज का हिस्सा हैं हम?

    कई घरों में आज भी शादी के बाद पति-पत्नी की पहली रात पर सफ़ेद चादर बिछाई जाती है. अरेंज मैरिज में कई बार लड़के शादी से पहले लड़की के सामने ये सवाल भी रख देते हैं, ‘वर्जिन हो या नहीं’.
    मक़सद सिर्फ़ एक है, ‘लड़की की प्योरिटी’ की जांच. डॉक्टर्स, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने चिल्ला-चिल्लाकर कई बार कहा है कि Hymen लेयर खेलने-कूदने या फिर यूं ही टूट सकता है, सेक्स में ख़ून न आना काफ़ी नॉर्मल है।
    इस अंधविश्वास को हमारे समाज से मिटाने में 100-200 साल और लगेंगे. आमतौर पर हमारा यही मानना है कि गांव-देहात, छोटे शहरों में ही ‘हाइमन’ को लेकर हाय-तौबा मचाई जाती है. इस भ्रम को चकनाचूर कर दिया है एक वेबसाइट ने. ट्विटर पर एक महिला ने Online Website और हमारे तथाकथित ‘Progressive’ समाज और दुनिया के सबसे बड़े वेबसाइट की हक़ीक़त साफ़ कर दी है, वेबसाइट पर 3100 रुपये में i-Virgin नामक पाउडर बिक रहा है, जो First Night पर Virginity Renew करने की गारंटी दे रहा है. अब तक समझते थे कि शिक्षा की कमी की वजह से देश के एक ख़ास तबके में ही वर्जिनिटी को लेकर अंधविश्वास है पर वेबसाइट पर इस सामान की लिस्टिंग देखकर वो भ्रम दूर हो गया. 
    इस मामले पर वेबसाइट की तरफ़ से अभी तक कोई सफ़ाई, कोई बयान नहीं आया है. इस तरह का सामान बिकना कहीं न कहीं वेबसाइट की सोच को दर्शाता है. शायद वेबसाइट के लिए ऐसे सामान बेचना सामाजिक अंधविश्वासों को दूर करने से भी ज़्यादा ज़रूरी है! उससे भी ज़्यादा महान है कंपनी जिसने ये सामान बनाया. 
  • IG कार्यालय में महिला का हंगामा.. पुलिसकर्मियों पर लगाया था रेप का आरोप.. तीन सदस्यीय महिला अधिकारियों की जाँच में आरोप पाया गया झूठा.. वापस लौटी महिला

    IG कार्यालय में महिला का हंगामा.. पुलिसकर्मियों पर लगाया था रेप का आरोप.. तीन सदस्यीय महिला अधिकारियों की जाँच में आरोप पाया गया झूठा.. वापस लौटी महिला

    अंबिकापुर। रेंज आईजी कार्यालय में कोरिया ज़िले के खड़गंवा क्षेत्र की महिला ने पहुँच कर हंगामा बरपाने की कोशिश की, हालाँकि कुछ ही देर में वह पुलिस अधिकारियों की समझाईश पर वापस लौट गई। महिला कोरिया ज़िले के खडगंवा क्षेत्र की निवासी है, और उसने खड़गंवा थाना प्रभारी समेत आरक्षकों पर यौन वर्धक दवा खिलाकर अनाचार का आरोप लगाया था। महिला ने आईजी कार्यालय में यह कहते हुए रोष प्रकट किया कि, उसकी शिकायत पर कार्यवाही नहीं हुई। महिला जो कि अपने परिजनों के साथ आई थी, उसे इस संबंध में अधिकारियों ने जानकारी दी कि, उसके द्वारा लगाए आरोपों की जाँच महिला अधिकारियों के दल द्वारा किया गया जिसमें उसकी शिकायत असत्य पाई गई है।जबकि महिला आईजी कार्यालय पहुँची थी, आईजी प्रवास पर थे। महिला के आईजी कार्यालय पहुँचने के पहले ही कतिपय व्हाट्सएप ग्रुपों में यह प्रचारित किया गया था इस मामले को लेकर आईजी सरगुजा के सी अग्रवाल ने NPG से कहा “महिला का आरोप था कि उसके साथ खड़गंवा थाना प्रभारी और सहयोगी आरक्षकों ने सामूहिक अनाचार किया है। इस मामले में विरोधाभासी तथ्य थे, इसके लिए पृथक ज़िलों से तीन महिला अधिकारियों की टीम बनाई गई, जिसके जाँच के तथ्य महिला के आरोपों को असत्य बताते हैं। इस जाँच रिपोर्ट में कथित रुप से आरोपी बताए गए थाना प्रभारी और आरक्षकों के मोबाईल लोकेशन भी शामिल हैं जिससे यह प्रमाणित होता है कि, वे महिला द्वारा बताए गए घटनास्थल पर नहीं थे।जाँच प्रतिवेदन को राज्य सरकार को भी भेजा गया है, जिसमें CID भी शामिल है” सूत्रों के अनुसार जाँच रिपोर्ट में इस बात का उल्लेख है कि, महिला के पति के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं, और जबकि यह आरोप लगे महिला का पति के ख़िलाफ़ खड़गंवा थाने में विवेचना चल रही थी। जाँच रिपोर्ट में इस बात का भी उल्लेख है कि, महिला पूर्व में अपने नज़दीकी रिश्तेदार पर भी अनाचार का आरोप लगा चुकी है, जिस आरोप से वह न्यायालय में मुकर गई।पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस यह मान रही है कि महिला को जानबूझकर आईजी कार्यालय कतिपय लोगों ने भेजा, ताकि विवाद की स्थिति निर्मित हो, पुलिस ने ऐसे तत्वों के ख़िलाफ़ कार्यवाही करने की क़वायद की है, हालाँकि किसी अधिकारी ने कोई पुष्टि नहीं की है।
  • छॉलीवुड एक्ट्रेस माया साहू पर हुआ हमला, जांच में जुटी पुलिस

    छॉलीवुड एक्ट्रेस माया साहू पर हुआ हमला, जांच में जुटी पुलिस

    भिलाई।  छॉलीवुड एक्ट्रेस माया साहू पर दो युवकों द्वारा हमले की खबर आ रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक युवकों ने छॉलीवुड एक्ट्रेस माया साहू पर शनिवार की सुबह डंडे से वार कर दिया। फ़िलहाल उन्हें घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म ‘लव दीवाना’ में माया ने मुख्य अभिनेत्री का किरदार निभाया है। पुलिस के मुताबिक भिलाई में माया के निवास के पास ही दो युवकों ने माया पर डंडे से पीछे से वार किया है। हमले में माया के सिर के पिछले हिस्से में चोट आयी हैं। उन्हें भिलाई के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसके बाद दुर्ग रिफर किया गया है। पुलिस ने हमलावरों और माया के बीच पहले से जान-पहचान होने की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है कि पुराने झगड़े की वजह से हमला किया गया होगा
    इस मामले में सुपेला थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। कुछ समय पहले खबर आयी थी की छॉलीवुड एक्ट्रेस माया साहू पर अज्ञात युवकों ने एसिड फेका, लेकिन यह अफवाह मात्र निकली, माया साहू पर हमला तो हुआ लेकिन एसिड नहीं बल्कि डंडे से दो युवकों ने उसके सर पर वार किया.
  • इन चार जिलों के पुलिस कप्तान चुनाव आयोग के राडार पर, आचार संहिता लगते ही होगी छुट्टी

    इन चार जिलों के पुलिस कप्तान चुनाव आयोग के राडार पर, आचार संहिता लगते ही होगी छुट्टी

    रायपुर। बिना आईपीएस बने जिला संभाल रहे छत्तीसगढ़ के चार पुलिस कप्तानों की मुश्किलें बढ़ने वाली है। भारत सरकार से इन्हें आईपीएस अवार्ड नहीं हुआ तो इनकी विदाई तय है। इनमें रजनेश सिंह धमतरी, लाल उम्मेद सिंह कवर्धा, प्रशांत ठाकुर जशपुर और कोशिमा बलरामपुर शामिल हैं। इन चारों का आईपीएस अवार्ड अरसे से लटका हुआ हुआ है।चुनाव आयोग ने राज्य निर्वाचन कार्यालय से कलेक्टर, एसपी का डिटेल मंगाया है। पता चला है, आयोग ने नवंबर में विधानसभा चुनाव होने वाले पांचों राज्यों के निर्वाचन अधिकारियों से कहा है कि वे कलेक्टर, एसपी के बारे में पूरी जानकारी भेजें। जाहिर है, छत्तीसगढ़ में चार जिलों के एसपी नॉन आईपीएस हैं। नियमानुसार नॉन आईएएस, नॉन आईपीएस को कलेक्टर, एसपी नहीं बनाया जा सकता। लेकिन, अफसरों की कमी बताकर कई बार राज्य सरकारें बिना आईपीएस के ही एसपी बना देती है। लेकिन, चुनाव के समय ये संभव नहीं होगा। अगर इन्हें आईपीएस अवार्ड नहीं हुआ तो अक्टूबर में आचार संहिता प्रभावशील होते ही सबसे पहले इन चारों पुलिस अधीक्षकों की छुट्टी होगी ज्ञातव्य है, सूबे के राज्य पुलिस सेवा के 15 अफसरों का आईपीएस अवार्ड लालफीताशाही की वजह से अटका हुआ है। जबकि, कैडर रिव्यू में 12 पद पहले ही बढ़ गए हैं। तीन पद अफसरों के रिटायरमेंट की वजह से खाली पड़ा है। इन अफसरों को प्रमोशन देने के लिए जनवरी में प्रासेज शुरू हो जाना था। मगर ऐसा हुआ नहीं। फाइल अभी पीएचक्यू और गृह विभाग के बीच झूल रही है। अगर यहां से प्रासेज पूर्ण कर फाइल भारत सरकार को भेज दी गई होती तो अभी तक इन सभी को आईपीएस अवार्ड हो गया होता। बहरहाल, फाइलों की जिस तरह की रफ्तार है, नहीं लगता कि आचार संहिता लगने से पहले इन पुलिस अफसरों को आईपीएस अवार्ड हो जाए। आचार संहिता लगने में अब करीब 80-85 दिन बच गए हैं।
  • ओवैसी ने कहा मुझे मेरी मस्जिद चाहिए! ये एक्ट्रेस बोली, पहले हमें हमारे 40 हजार मंदिर वापस दे दो

    ओवैसी ने कहा मुझे मेरी मस्जिद चाहिए! ये एक्ट्रेस बोली, पहले हमें हमारे 40 हजार मंदिर वापस दे दो

    दिल्ली। अयोध्या के राम मंदिर बाबरी मस्जिद विवाद पर देश की सर्वोच्च अदालत ने अपना फैसला सुना दिया है. इसके बावजूद भी नेता अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे. वो इसमें राजनीति करने से बाज नहीं आ रहे हैं। AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद से लगातार जहरीले बयान देकर मामले को तूल देने में लगे हैं. वहीं उनको इस बार तगड़ा जवाब मिला है वो भी साकी-साकी गर्ल कोएना मित्रा से। दरअसल ओवैसी ने एक ट्वीट किया था और एक आर्टिकल शेयर करते हुए लिखा कि ‘मुझे मेरी मस्जिद वापस चाहिए.’ जिसके जवाब में एक्ट्रेस कोएना मित्रा ने ओवैसी के ट्वीट को शेयर करते हुए लिखा कि ‘मुझे हमारे 40 हजार मंदिर वापस चाहिए.’ #IdiotOwaisi. ओवैसी कोर्ट के फैसले से बिल्कुल खुश नहीं है और वे लगातार इस फैसले के खिलाफ अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं।
  • यहां पाकिस्तान की तारीफ तो बनती है: पाकिस्तानी एयर ट्रैफिक कंट्रोलर ने बचाई भारतीय प्लेन में बैठे 150 यात्रियों की जान

    यहां पाकिस्तान की तारीफ तो बनती है: पाकिस्तानी एयर ट्रैफिक कंट्रोलर ने बचाई भारतीय प्लेन में बैठे 150 यात्रियों की जान

    दिल्ली। भले ही भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते बेहद कड़वे हों लेकिन इस बीच दोनों देशों के बीच कुछ न कुछ ऐसा हो रहा है जिससे ये कड़वाहट थोड़े वक्त के लिए ही सही लेकिन कम हो रही है.पाकिस्तान ने कुछ ऐसा किया जिसकी हर भारतीय तारीफ कर रहा है. दरअसल भारतीय विमान 150 यात्रियों को लेकर जयपुर से मस्कट जा रहा था जो पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में बेहद खराब मौसम में फंस गया. आकाश में बिजली गिरने से विमान अचानक 2 हजार फीट नीचे आ गया. पायलट ने तुरंत मदद के लिए सभी नजदीकी एयर ट्रैफिक कंट्रोलरों के पास अलर्ट भेजा. विमान को खतरे में देखकर पाकिस्तानी एयर ट्रैफिक कंट्रोलर तुरंत हरकत में आए औऱ विमान की मदद कर उसे हादसे का शिकार होने से बचा लिया.विमान में 150 यात्री सवार थे. विमान जब कराची के ऊपर से उड़ान भर रहा था उसी वक्त वह आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया. पाकिस्तान के एयर ट्रैफिक कंट्रोलर ने संकेत मिलते ही पायलट की चेतावनी पर तुरंत हरकत में आते हुए विमान को बाकी के सफर के लिए पाकिस्तानी एयर स्पेस में तब तक रास्ता बताया जब तक वह पाकिस्तान की हवाई सीमा से सुरक्षित बाहर नहीं निकल गया. जिसने भी ये खबर पढ़ी उसने पाकिस्तान की इस हरकत की खूब तारीफ की.
  • लो जी ! अंबानी भी दिवालिया हो गए, कंपनी के निदेशक पद से इस्तीफा दिया, अब आगे क्या…

    लो जी ! अंबानी भी दिवालिया हो गए, कंपनी के निदेशक पद से इस्तीफा दिया, अब आगे क्या…

    दिल्ली। देश में सरकारी सेक्टर्स के साथ साथ प्राइवेट कंपनियों की भी हालत खस्ता है. कभी देश की सबसे मजबूत कंपनियों में शुमार अनिल अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस कम्युनिकेशन आखिरकार दिवालिया हो गई. कंपनी के दिवालिया होते ही कंपनी के निदेशक पद से अनिल अंबानी ने इस्तीफा दे दिया.ने रिलायंस कम्युनिकेशंस जिसे आरकॉम नाम से भी जाना जाता है, उसके डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया.  अंबानी के साथ ही कंपनी के कई निदेशकों ने भी अपने पद से इस्तीफा दिया. कंपनी की खस्ता हाल का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पिछली तिमाही में कंपनी को 30 हजार करोड़ रुपये से भी ज्यादा का घाटा झेलना पड़ा.आरकॉम ने अथारिटीज को बताया है कि वह दिवालिया हो चुकी है और खुद को दिवालिया घोषित करने की प्रक्रिया में है. कंपनी की भारी घाटे के चलते कमर टूट गई है. कंपनी ने देश में सबसे ज्यादा घाटा उटाने वाली कंपनियों की लिस्ट में दूसरा स्थान हासिल किया है.
  • ये लड़की घूमती है अकेली, करती है अंजान मर्दों को Kiss, खिंचवाती है Photo

    ये लड़की घूमती है अकेली, करती है अंजान मर्दों को Kiss, खिंचवाती है Photo

    मुंबई। लोग अपनी यात्रा को यादगार बनाने के लिए कई तरह की दिलचस्प चीज़ें करते हैं. एक लड़की ऐसी भी है जो घूमने फिरने के अपने सफर को दिलचस्प बनाने के लिए किसी को भी किस कर लेती है।
    यूरोप के एक देश कोसोवो की रहने वाली ये क्रिस्टियाना कुकी Kristiana Quki की अपने इस शौक के कारण दुनिया भर में चर्चा हो रही है. उन्होंने कुछ दिन पहले पेरिस में एफिल टॉवर के सामने एक अनजान शख्स को किस करने का ऑफर दिया।
    शख्स ने मना नहीं किया. क्रिस्टियाना की ये तस्वीर दुनिया भर में चर्चा का विषय बनी हुई है. ट्विटर पर इस फोटो को करीब पांच लाख लोग लाइक कर चुके हैं.क्रिस्टियाना ने रोम के कोलोसियम के सामने एक शख्स को किस किया. उन्होंने इटली में एक फायरमैन को किस किया.वह कहती हैं कि अनजान शख्स को किस करना बेहद रोमांचकारी होता है। वह बताती हैं कि उन्हें सबसे जबरदस्त किस अर्जेंटीना के शख्स ने रोम में किया था.क्रिस्टियाना ये भी बताती हैं कि किस करने वाले शख्स के साथ वह संपर्क नहीं रखती हैं. न ही उसके साथ कॉफी, लंच या डिनर करती हैं. क्रिस्टियाना दुनिया की मशहूर जगहों की इमारतों के सामने ही किस कर तस्वीरें क्लिक कराती है।
  • युवती के बारे में गलत खबर वायरल कर किया बदनाम, पुलिस ने किया गिरफ्तार अब पहुंचा जेल, पढ़िए पीछे कि पूरी कहानी

    युवती के बारे में गलत खबर वायरल कर किया बदनाम, पुलिस ने किया गिरफ्तार अब पहुंचा जेल, पढ़िए पीछे कि पूरी कहानी

    तमनार के एक युवती से पहले सोशल मीडिया में पींगे बढ़ाई, फिर शादी का इजहार किया जब लड़की ने अपने परिजनों को उसके घर भेजने कहा और शादी घरवालों की मर्जी से करने की बात की तो लड़का भड़क गया और फोटोशॉप के जरिये एक बड़े राष्ट्रीय समाचार पत्र के न्यूज़ को मॉर्फ करके उस लड़की के खिलाफ खबर बना दिया। जब इस बात का पता लड़की के परिजनों को चला तब पुलिस में शिकायत की गई इसके बाद आरोपी युवक धरमजयगढ़ से गिरफ्तार किया गया और अब जेल में है।आजकल के युवक सभी काम सोशल मीडिया में घर बैठे करना चाहते हैं। पुलिस के अनुसार धरमजयगढ़ के सिथरा गांव के निवासी गजेंद्र मेहर पहले तो उस लड़की से फ़ोन पर बात करता रहा, प्रेम का इजहार किया, चूंकि दोनों एक ही जाति के थे इसलिए लड़की ने लड़के को अपने घर विधिवत परिजनों को भेजकर रिश्ता मांगने की बात लड़के को बता दी। उसने यह भी कह दिया कि घरवालों की मर्जी से ही मैं शादी करूंगी। यह बात आरोपी को इतना नागवार गुजरा की उसके बारे में एक खबर एडिट कर बना दिया और बहुत सारे व्हाट्सएप्प ग्रुप में वायरल कर दिया। मामला सामने आने के बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया।
  • देश के इतिहास में पहली बार रात में किया गया अग्नि-2 मिसाइल का सफल परीक्षण , अग्नि 2 मिसाइल है इतनी शक्तिशाली की….

    देश के इतिहास में पहली बार रात में किया गया अग्नि-2 मिसाइल का सफल परीक्षण , अग्नि 2 मिसाइल है इतनी शक्तिशाली की….

    दिल्लीभारत ने शनिवार रात को ओडिशा के अब्दुल कलाम द्वीप से सतह से सतह पर मार करने वाली मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल (आईआरबीएम) अग्नि-2 का सफल परीक्षण किया। इस मिसाइल की मारक क्षमता 2000 किमी है। रक्षा सूत्रों ने कहा कि सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण समन्वित परीक्षण रेंज (आईटीआर) से किया गया। अग्नि-2 का पिछले साल भी टेस्ट किया गया था। इसकी मारक क्षमता को बढ़ाकर 3 हजार किमी किया जा सकता है। शनिवार को अब्दुल कलाम द्वीप के चार नंबर लांचिंग पैड से रात को अग्नि 2 मिसाइल का परीक्षण किया गया, जो सफल रहा। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के मदद से सेना के सामरिक बल कमान ने परीक्षण को अंजाम दिया। इस मौके पर डीआरडीओ तथा अंतरिम परीक्षण परिषद (आइटीआर) से जुड़े वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अधिकारियों का दल मौजूद था। इस मिसाइल की जद में पाकिस्तान, चीन एवं दक्षिण एशिया के कई देश आ गए हैं। अग्नि-2 को 2004 में ही सेना में शामिल कर लिया गया था। ये जमीन से जमीन तक मार करने वाली मिसाइल है। 20 मीटर लंबी अग्नि मिसाइल को डीआरडीओ की एडवांस्ड सिस्टम्स लेबोरेटरी ने तैयार किया है। अग्नि को इंटीग्रेटेड गाइडेड मिसाइल डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत तैयार किया गया है। यह मिसाइल न्यूक्लीयर विस्फोटक ले जाने में सक्षम है और इसकी मारक क्षमता जरूरत पड़ने पर 2000 से बढ़ाकर 3000 किमी तक किया जा सकता है। देश में ही बनाई गई 21 मीटर लंबी, 1 मीटर चौड़ी, 17 टन वजन वाली यह मिसाइल 1000 किलोग्राम तक विस्फोटक ले जाने की क्षमता रखती है। इसकी मारक क्षमता 2000 किलोमीटर तक है। यह ठोस ईंधन से संचालित बैलेस्टिक मिसाइल है। इस सीरीज अग्नि-1और अग्नि-3 शामिल हैं। अग्नि-2 को पहले ही सेना में शामिल किया जा चुका है। इस पर लगे हाई एक्युरेसी नेविगेशन सिस्टम से सटीक निशाने पर मार किया जा सकता है।