Blog

  • एक ही दिन, दो ट्रैप: 43 हजार की रिश्वत में फंसा सिस्टम—ACB ने इंजीनियर नेटवर्क और नगर पंचायत लेखापाल को रंगे हाथ पकड़ा…

    एक ही दिन, दो ट्रैप: 43 हजार की रिश्वत में फंसा सिस्टम—ACB ने इंजीनियर नेटवर्क और नगर पंचायत लेखापाल को रंगे हाथ पकड़ा…

    बिलासपुर। जांजगीर जिले में शुक्रवार 20 मार्च को एसीबी बिलासपुर ने एक ही दिन दो अलग-अलग ट्रैप ऑपरेशन कर भ्रष्टाचार के दो चेहरों को बेनकाब किया। एक ओर बिजली कनेक्शन के नाम पर इंजीनियरों का नेटवर्क रिश्वत लेते पकड़ा गया, तो दूसरी ओर नगर पंचायत नवागढ़ में भुगतान के चेक के लिए लेखापाल घूस लेते रंगे हाथ धराया। कुल मिलाकर 43 हजार रुपए की रिश्वत के साथ चार आरोपी एसीबी के शिकंजे में आए।

    जांजगीर निवासी प्रदीप यादव फ्लाई ऐश ब्रिक्स प्लांट स्थापित करने के लिए ग्राम खोखसा में ट्रांसफॉर्मर लगवाना चाहता था। आवेदन और डिमांड नोट जमा होने के बावजूद काम आगे बढ़ाने के लिए पैसे की मांग सामने आई।

    उप अभियंता राजेंद्र शुक्ला ने 10 हजार रुपए, जबकि सहायक अभियंता विजय नोर्गे ने अपने सहायक देवेंद्र राठौर के माध्यम से 25 हजार रुपए की मांग रखी।

    शिकायत एसीबी तक पहुंची, सत्यापन हुआ और ट्रैप प्लान तैयार हुआ। 20 मार्च को शिकायतकर्ता ने तय योजना के तहत पहले 10 हजार रुपए शुक्ला को दिए, फिर 25 हजार रुपए राठौर को सौंपे। सिग्नल मिलते ही टीम ने तीनों को मौके पर दबोच लिया। 35 हजार रुपए बरामद हुए और तीनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 और 12 के तहत कार्रवाई शुरू हुई।

    चेक जारी करने के लिए सौदेबाजी


    शुक्रवार को ही नवागढ़ नगर पंचायत में एक और ऑपरेशन चला।  लेखापाल प्रकाश जायसवाल ने भुगतान के चेक जारी करने के बदले रिश्वत की मांग की।

    नवागढ़ निवासी अब्दुल वहाब ने शिकायत दर्ज कराई कि उसकी फर्म ने वित्त वर्ष 2024-25 में अधोसंरचना और मरम्मत कार्य किया था, जिसकी करीब 2 लाख 3 हजार रुपए की बिल राशि का भुगतान लंबित था।

    लेखापाल ने 16 हजार रुपए की मांग की, जिसमें से 6 हजार पहले ही ले लिए गए थे। शेष 10 हजार की मांग पर शिकायतकर्ता ने एसीबी को सूचना दी। सत्यापन के दौरान सौदेबाजी के बाद आरोपी 8 हजार रुपए लेने पर राजी हुआ।

    कार में रखे पैसे, बाहर खड़ी थी टीम

    ट्रैप के तहत शिकायतकर्ता को रकम देने भेजा गया। आरोपी ने 8 हजार रुपए लेकर अपनी कार में रखे।

    जैसे ही संकेत मिला, सेमरा गांव के पास शाह क्रशर के नजदीक पहले से तैनात एसीबी टीम ने उसे पकड़ लिया।
    पूरी राशि बरामद कर आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत केस दर्ज किया गया।

    एसीबी की अपील

    डीएसपी एसीबी अजितेश सिंह के मुताबिक, दोनों मामलों में शिकायतों की पुष्टि के बाद सटीक रणनीति के तहत कार्रवाई की गई। उन्होंने अब जनता से निवेदन किया है कि किसी भी विभाग में काम के बदले रिश्वत की मांग होने पर तुरंत सूचना दें।

  • घरेलू एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति, आवक-जावक और वितरण पर रहेगी कड़ी निगरानी,गलत उपयोग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई,कलेक्टर के निर्देश पर विकासखंड स्तर पर संयुक्त जांच दल गठित…

    घरेलू एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति, आवक-जावक और वितरण पर रहेगी कड़ी निगरानी,
    गलत उपयोग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई,
    कलेक्टर के निर्देश पर विकासखंड स्तर पर संयुक्त जांच दल गठित…

    रायगढ़। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग को रोकने और उपभोक्ताओं को नियमित गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण संचालनालय के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न विकासखंडों में राजस्व एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों का संयुक्त जांच दल गठित किया गया है।
    खाद्य शाखा रायगढ़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह जांच दल जिले में संचालित गैस एजेंसियों से उपभोक्ताओं को घरेलू एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति, दैनिक आवक-जावक और वितरण व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखेगा। साथ ही व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में भी जांच की जाएगी, ताकि घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यवसायिक उपयोग या अन्य प्रकार का दुरुपयोग रोका जा सके।
    रायगढ़ विकासखंड के लिए तहसीलदार शिव डनसेना (मो. 7987712715), नायब तहसीलदार हरनंदन बंजारे (मो. 9302180957) तथा सहायक खाद्य अधिकारी अंजनी कुमार राव (मो. 9340346582) को जांच दल में शामिल किया गया है। इसी तरह पुसौर विकासखंड में तहसीलदार अनुराधा पटेल (मो. 8770810450) और खाद्य निरीक्षक चुड़ामणि सिदार (मो. 6265302312) जांच की जिम्मेदारी संभालेंगे। खरसिया विकासखंड के लिए तहसीलदार संदीप राजपूत (मो. 9818069610) और खाद्य निरीक्षक बनमाली यादव (मो. 6261494293) को जिम्मेदारी दी गई है। घरघोड़ा विकासखंड में तहसीलदार मनोज गुप्ता (मो. 8839836408) और खाद्य निरीक्षक श्रीमती प्राची सिन्हा (मो. 7587440074) को टीम में शामिल किया गया है। तमनार विकासखंड में तहसीलदार ऋचा सिंह (मो. 8085744738) और खाद्य निरीक्षक प्राची सिन्हा (मो. 7587440074) को जांच की जिम्मेदारी दी गई है। धरमजयगढ़ विकासखंड में तहसीलदार हितेश कुमार साहू (मो. 9669924292) तथा खाद्य निरीक्षक सुधारानी चौहान (मो. 7974750654) तथा लैलूंगा विकासखंड में तहसीलदार शिवम पाण्डेय (मो. 8770697391) और खाद्य निरीक्षक खुशीराम नायक (मो. 7777801577) जांच दल में शामिल हैं।
            कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि सभी संयुक्त जांच दल अपने-अपने क्षेत्रों में गैस एजेंसियों की नियमित जांच करें तथा व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के उपयोग की जांच भी करें। यदि कहीं घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यवसायिक उपयोग या अन्य दुरुपयोग पाया जाता है तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

  • बकाया बिजली बिल उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: सरचार्ज पूरी तरह माफ, मूल राशि में भी मिलेगी भारी छूट…

    बकाया बिजली बिल उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: सरचार्ज पूरी तरह माफ, मूल राशि में भी मिलेगी भारी छूट…

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में लंबे समय से बकाया बिजली बिल से परेशान उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने ‘मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ की शुरुआत की है। इस योजना का शुभारंभ गुरुवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर स्थित जे.एल.एन. स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय परिसर के अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में किया।

    राज्य की बिजली वितरण कंपनी(CSPDCL) द्वारा संचालित इस योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के लाखों बिजली उपभोक्ताओं को पुराने बकाया बिल से राहत देना तथा लंबे समय से लंबित बिजली देनदारियों का समाधान करना है। योजना के तहत उपभोक्ताओं को सरचार्ज में पूरी छूट देने के साथ-साथ मूल राशि में भी बड़ी राहत दी जाएगी।

    उपभोक्ताओं को मिलेगा बड़ा आर्थिक लाभ

    सरकार की इस योजना के तहत बकाया बिजली बिल पर लगने वाले सरचार्ज (अधिभार) को 100 प्रतिशत तक माफ कर दिया जाएगा। इसके अलावा कई मामलों में मूल बकाया राशि में भी 50 प्रतिशत या उससे अधिक तक छूट दी जाएगी।

    सरकार का मानना है कि आर्थिक कारणों से बिजली बिल जमा नहीं कर पाने वाले उपभोक्ताओं के लिए यह योजना बड़ी राहत साबित होगी। इससे वे आसानी से अपना पुराना बकाया समाप्त कर सकेंगे और बिजली सेवा बिना किसी बाधा के जारी रख पाएंगे।

    पुराने बकाया बिल पर अधिक छूट

    योजना के तहत बकाया की अवधि के आधार पर अलग-अलग राहत तय की गई है-

    • यदि बकाया बिल 5 वर्ष से अधिक पुराना है

    मूल राशि में लगभग 75 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी सरचार्ज पूरी तरह 100 प्रतिशत माफ रहेगा

    • यदि बकाया बिल 1 से 5 वर्ष के बीच का है

    मूल राशि में लगभग 50 प्रतिशत तक छूट दी जाएगी सरचार्ज पूरी तरह माफ रहेगा

    इस व्यवस्था का उद्देश्य पुराने बकाया को खत्म करना और अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को राहत देना है।

    भुगतान के लिए तीन विकल्प

    सरकार ने उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भुगतान के लिए तीन विकल्प भी उपलब्ध कराए हैं-

    एकमुश्त भुगतान यदि उपभोक्ता एक साथ राशि जमा करते हैं तो उन्हें सरचार्ज में पूरी छूट मिलेगी और मूल राशि में भी विशेष राहत दी जाएगी। तीन किस्तों में भुगतान उपभोक्ता अपनी सुविधा के अनुसार तीन किस्तों में भी बकाया राशि जमा कर सकते हैं। छह किस्तों में भुगतान जिन उपभोक्ताओं के लिए एकमुश्त भुगतान संभव नहीं है, वे छह किस्तों में भुगतान कर सकते हैं। इस व्यवस्था से अधिक से अधिक लोग योजना का लाभ उठा सकेंगे।

    30 जून 2026 तक लागू रहेगी योजना

    सरकार ने इस योजना को सीमित अवधि के लिए लागू किया है। उपभोक्ता 30 जून 2026 तक इस योजना का लाभ ले सकते हैं। निर्धारित समय सीमा के भीतर भुगतान करने पर ही उन्हें छूट का लाभ मिलेगा।

    बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और अतिथि रहे उपस्थित

    योजना के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रदेश के कई जनप्रतिनिधि और अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला रायपुर के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने की।

    इसके अलावा कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री गुरु खुशवंत साहेब भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

    सांसद और विधायकगण भी कार्यक्रम में शामिल हुए, जिनमें प्रमुख रूप से

    सांसद बृजमोहन अग्रवाल विधायक राजेश मूणत (रायपुर पश्चिम) विधायक सुनील सोनी(रायपुर दक्षिण) विधायक पुरंदर मिश्रा (रायपुर उत्तर) विधायक मोतीलाल साहू (रायपुर ग्रामीण) विधायक अनुज शर्मा (धरसींवा) विधायक इंद्र कुमार साहू (अभनपुर) भी उपस्थित रहे।

    जनप्रतिनिधियों और स्थानीय निकायों की भी रही सहभागिता

    कार्यक्रम में रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे जिला पंचायत रायपुर के अध्यक्ष नवीन कुमार अग्रवाल तथा क्रेडा के अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्ना भी उपस्थित रहे।इसके साथ ही कई अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी तथा आम नागरिक भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

    बिजली कंपनी ने किया कार्यक्रम का आयोजन

    इस योजना के शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन CSPDCL द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में कंपनी के प्रबंध निदेशक भीम सिंह कंवर ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

    सरकार ने की अपील

    राज्य सरकार ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस योजना का लाभ उठाकर अपने पुराने बिजली बिल का निपटारा कर लें। इससे उन्हें आर्थिक राहत मिलेगी और बिजली कंपनी को भी लंबे समय से बकाया राशि प्राप्त हो सकेगी। सरकार का मानना है कि यह योजना प्रदेश के लाखों उपभोक्ताओं के लिए राहत का बड़ा माध्यम बनेगी और बिजली व्यवस्था को भी अधिक मजबूत बनाएगी।

  • IPS अंकिता शर्मा ने महिला थाना प्रभारी और प्रधान आरक्षक को किया सस्पेंड…

    IPS अंकिता शर्मा ने महिला थाना प्रभारी और प्रधान आरक्षक को किया सस्पेंड…

    राजनांदगांव। शहर के बाजार क्षेत्र में पिता से बिछड़ी डेढ़ वर्षीय मासूम बालिका के मामले में पुलिस की गंभीर लापरवाही सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने कड़ी कार्रवाई की है। मामले में त्वरित कार्रवाई न करने पर महिला थाना प्रभारी गीतांजलि सिंह और कोतवाली थाने के आरक्षक चंद्रेश सिन्हा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर लाइन अटैच कर दिया गया है। साथ ही कोतवाली थाना प्रभारी नंदकिशोर गौतम का भी तबादला कर दिया गया है।

    जानकारी के अनुसार शहर के मार्केट एरिया में एक व्यक्ति अपनी डेढ़ वर्षीय मासूम बालिका के साथ पहुंचा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वह नशे की हालत में था। नशे की वजह से वह अपनी बच्ची पर ध्यान नहीं दे पाया और इसी दौरान मासूम अपने पिता से बिछड़ गई। कुछ देर बाद वह सड़क किनारे खड़ी होकर रोती हुई मिली। इसी दौरान वहां से गुजर रहे दो युवकों की नजर रोती हुई बच्ची पर पड़ी। बच्ची को लावारिस स्थिति में देखकर दोनों युवकों ने मानवता का परिचय देते हुए उसे महिला थाने पहुंचाया, ताकि पुलिस उसकी मदद कर सके और परिजनों तक पहुंचा सके।

    बताया जाता रहा है कि महिला थाना पहुंचने पर पुलिस की ओर से अपेक्षित संवेदनशीलता नहीं दिखाई गई। आरोप है कि महिला थाना प्रभारी ने तुरंत कार्रवाई करने के बजाय युवकों से कहा कि वे डायल 112 या चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें। वहीं जब दोनों युवक बच्ची को लेकर कोतवाली थाना पहुंचे तो वहां मौजूद एक आरक्षक ने भी उनकी कोई विशेष मदद नहीं की। इसके बाद दोनों युवकों ने चीखली पुलिस चौकी के एक आरक्षक की मदद से चाइल्ड हेल्पलाइन से संपर्क किया। चाइल्ड हेल्पलाइन की सहायता से बालिका को संपर्क गृह भेजा गया। बाद में पुलिस ने जानकारी जुटाकर बच्ची को उसके परिजनों से मिलवा दिया। मामला सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए महिला थाना प्रभारी गीतांजलि सिंह और आरक्षक चंद्रेश सिन्हा को निलंबित कर दिया। जारी आदेश के अनुसार दोनों को बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ने और नियमित गणना में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

  • सिलेंडर लेने कतारों में खड़े होने की कोई जरूरत नहीं, घर बैठे बुकिंग करें एवं सिलेंडर पाएं,  कंपनियों ने जारी की सार्वजनिक सूचना, डिजिटल युग में डिजिटल सुविधाओं का लाभ उठाएं उपभोक्ता….इंडेन, एचपी एवं भारत गैस के उपभोक्ताओं के लिए है यह जरूरी सूचना…

    सिलेंडर लेने कतारों में खड़े होने की कोई जरूरत नहीं, घर बैठे बुकिंग करें एवं सिलेंडर पाएं,  कंपनियों ने जारी की सार्वजनिक सूचना, डिजिटल युग में डिजिटल सुविधाओं का लाभ उठाएं उपभोक्ता….इंडेन, एचपी एवं भारत गैस के उपभोक्ताओं के लिए है यह जरूरी सूचना…

    देश में करोड़ों घरों में खाना बनाने के लिए एलपीजी गैस सिलेंडर का इस्तेमाल होता है. ऐसे में समय पर सिलेंडर बुक करना हर परिवार के लिए जरूरी हो जाता है. हाल ही में पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव और ईंधन सप्लाई पर असर की खबरों के बीच गैस को लेकर लोगों की चिंता भी बढ़ी है. हालांकि सरकार ने साफ किया है कि देश में घरेलू एलपीजी की सप्लाई पर्याप्त है और उपभोक्ताओं को किसी तरह की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

    WhatsApp से गैस सिलेंडर बुक करें

    इसके लिए आपको अपनी गैस कंपनी के व्हाट्सऐप नंबर पर एक छोटा सा मैसेज भेजना होता है. ध्यान रखने वाली बात यह है कि मैसेज उसी मोबाइल नंबर से भेजना चाहिए जो गैस एजेंसी में रजिस्टर्ड है.

    Indane ग्राहक 7588888824 पर REFILL लिखकर भेज सकते हैं.
    Bharat Gas के लिए 1800224344 पर Hi भेजना होता है.
    HP Gas ग्राहक 9222201122 पर Hi भेजकर बुकिंग शुरू कर सकते हैं.
    मैसेज भेजने के बाद आपको आगे की प्रोसेस के लिए होगी इस बारे में जानकारी मिल जाती है और बुकिंग कन्फर्म हो जाती है.

    मिस्ड कॉल से भी कर सकते हैं बुकिंग

    इसके लिए आपको अपनी गैस कंपनी के दिए गए नंबर पर सिर्फ एक मिस्ड कॉल देना होता है.

    Indane के लिए 8454955555
    Bharat Gas के लिए 7710955555
    HP Gas के लिए 9493602222
    मिस्ड कॉल देने के बाद आपकी बुकिंग सिस्टम में दर्ज हो जाती है और कुछ ही देर में आपको कन्फर्मेशन मैसेज मिल जाता है.

    मोबाइल ऐप के जरिए बुकिंग
    डिजिटल पेमेंट ऐप के बढ़ते इस्तेमाल के साथ अब गैस सिलेंडर बुक करना और भी आसान हो गया है. कई लोग अपने मोबाइल से ही बिजली बिल, मोबाइल रिचार्ज और दूसरी पेमेंट करते हैं. इसी तरह गैस सिलेंडर भी ऐप के जरिए बुक किया जा सकता है.इसके लिए Paytm, Google Pay और PhonePe जैसे ऐप में Recharge & Pay Bills सेक्शन में जाना होता है.

    वहां Book a Cylinder का ऑप्शन दिखाई देता है. इसके बाद आपको अपनी गैस कंपनी चुननी होती है और कंज्यूमर नंबर या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालना होता है. इसके जरिए आप बुकिंग के साथ साथ ऑनलाइन पेमेंट भी कर सकते हैं.

  • US-Israel-Iran War : छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

    US-Israel-Iran War : छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

    रायपुर। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के कारण मिडिल-ईस्ट में तनाव चरम पर पहुंच गया है। इस भीषण संघर्ष की स्थिति को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने एहतियाती कदम उठाते हुए पश्चिम एशिया में मौजूद राज्य के नागरिकों की सहायता और समन्वय के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

    सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा जारी आदेश के अनुसार लेखा अजगल्ले, लॉयजन अधिकारी, कार्यालय आवासीय आयुक्त, छत्तीसगढ़ भवन नई दिल्ली को नोडल अधिकारी बनाया गया है। उन्हें पश्चिम एशिया क्षेत्र में आवागमन और वहां मौजूद छत्तीसगढ़ के नागरिकों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी दी गई है।

    सरकार ने नागरिकों की सुविधा के लिए उनका संपर्क नंबर भी जारी किया है। आवश्यकता पड़ने पर मोबाइल नंबर 8349840582, कार्यालयीन दूरभाष 011-46156000 तथा फैक्स नंबर 011-46156030 पर संपर्क किया जा सकता है।

  • फ्लाईऐश के मुद्दे पर विधायक उमेश पटेल ने मंत्री ओपी चौधरी को घेरा, मंत्री के गोल-मोल जवाब से असंतुष्ट होकर विपक्ष ने किया वॉकआउट…

    फ्लाईऐश के मुद्दे पर विधायक उमेश पटेल ने मंत्री ओपी चौधरी को घेरा, मंत्री के गोल-मोल जवाब से असंतुष्ट होकर विपक्ष ने किया वॉकआउट…




    रायपुर। खरसिया विधायक उमेश पटेल ने विधानसभा में तारांकित प्रश्न के दौरान रायगढ़ जिले में हो रहे अवैध फ्लाई ऐश डंपिंग के कारण हो रही पर्यावरणीय क्षति के मामले को विधानसभा में जोर-शोर से उठाया और पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी को घेरा। विधायक पटेल ने कहा कि मंत्री जी ने अपने जवाब के परिशिष्ट में क्रमांक 16 पर जवाब दिया है कि 23 अप्रैल 2025 को खरसिया ब्लॉक के ग्राम चोंढ़ा और बानीपाथर में अवैध फ्लाईऐश डंपिंग की शिकायत हुई और इसका निराकरण 16 दिसंबर 2025 को किया गया। विधायक पटेल ने पूछा कि एक शिकायत पर लगभग 8 महीने का समय क्यों लगा? जिस पर मंत्री जी ने विलंब का जवाब न देकर केवल कार्यवाही करने का जवाब दिया, तब विधायक पटेल ने बताया कि शीतकालीन सत्र में यही प्रश्न 17 दिसंबर 2025 को लगा था, इसलिए 16 दिसंबर को निराकरण किया गया, नहीं तो और विलंब होता। विधायक पटेल ने आगे बताया कि ग्राम धनागर, चोंढ़ा, बानीपाथर और बोतल्दा के पास अभी भी फ्लाईऐश डंप पड़ा है, जिसका जिओटेक के साथ फोटो उपलब्ध है और पर्यावरण विभाग के अधिकारी मंत्री को गलत जानकारी दे रहे हैं, इस पर क्या कार्यवाही करेंगे? जिस पर मंत्री ओ.पी. चौधरी निरुत्तर होकर कांग्रेस शासन की बात कर गोल-मोल जवाब देने लगे। आगे विधायक पटेल ने पूछा कि रायगढ़ में हर साल कितना मीट्रिक टन फ्लाईऐश का उत्पादन होता है, कितना डंप होता है और निपटान के लिए कितने हेक्टेयर भूमि की आवश्यकता है? जिस पर पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी उत्तर न देकर अन्य विषयों में बात करने लगे। जिससे विधायक उमेश पटेल सहित पूरे विपक्ष के विधायकों ने गोल-मोल जवाब से असंतुष्ट होकर सदन से वॉकआउट कर दिया। इस तरह फ्लाईऐश के महत्वपूर्ण विषय पर विधानसभा में विधायक उमेश पटेल ने सरकार को जमकर घेरा।

  • श्री श्याम बिहारी मंदिर की 14वां स्थापना दिवस 19 फरवरी को…भजनामृत वर्षा, अखंड ज्योत, अलौकिक श्रृंगार, सवामणी का लगेगा प्रसाद…

    श्री श्याम बिहारी मंदिर की 14वां स्थापना दिवस 19 फरवरी को…भजनामृत वर्षा, अखंड ज्योत, अलौकिक श्रृंगार, सवामणी का लगेगा प्रसाद…





    खरसिया । खरसिया नगर की धन्य धरा पर अंचल की प्रसिद्ध धार्मिक संस्था श्री श्याम कुटुंब द्वारा श्री श्याम बिहारी मंदिर 14वां स्थापना वर्ष बड़ी धूमधाम से 19 फरवरी 2026 को मनाया जाएगा । स्थापना वर्ष के पावन अवसर पर भजनों की अमृत वर्षा  अलौकिक श्रृंगार  अखंड ज्योत प्रज्वलित  एवं सवामणी प्रसाद, पूड़ी सब्जी का भण्डारा लगाया जावेगा । श्री श्याम कुटुंब के संस्थापक मुकेश मित्तल ने बताया कि खरसिया नगर में विगत 14 वर्ष पूर्व फाल्गुन शुक्ल फलेरा दूज को श्री श्याम कुटुम्ब द्वारा भव्य श्री श्याम बिहारी मंदिर का निर्माण खरसिया नगर के साथ-साथ अंचल के श्याम प्रेमियों के सहयोग से  को किया गया था । श्री श्याम बिहारी मंदिर का 14वां स्थापना वर्ष 19 फरवरी को श्री श्याम कुटुंब द्वारा बड़े धूमधाम से मनाया जावेगा । स्थापना वर्ष के पावन अवसर पर भजनों की अमृत वर्षा रात्रि 8ः11 बजे से प्रारंभ होगी भजनों की अमृत वर्षा करने के लिए कलकत्ता से राज – गुरू चंग धमाल के साथ अपनी मधुर वाणी से बाबा के भक्तों को भजनों के माध्यम से बाबा श्याम के अमृत रूपी गंगा में डुबकी लगवाएंगे । श्री श्याम बिहारी मंदिर संस्था के सदस्यों एवं  आए हुए सभी भक्तों  के द्वारा  बाबा श्याम मंदिर के 14वी वर्षगांठ पर केक भी काटा जाएगा मंदिर परिसर को रंग बिरंगी रंगीन झालरों से सजाया जा रहा है वही मंदिर परिसर के अंदर गुब्बारें भी लगाए जायेंगे । बाबा की अखंड ज्योत प्रज्जवलीत की जाएगी व बाबा श्याम का अलौकिक श्रृंगार भी कलकत्ता के विशेष फूलों से किया जावेगा । बाबा श्याम के भजन अमृत वर्षा के पश्चात बाबा श्याम की आरती कर आए हुए सभी भक्तों को सवामणी एवं छप्पन भोग का प्रसाद वितरण किया जाएगा। श्री श्याम कुटुम के संस्थापक मुकेश मित्तल अध्यक्ष विजय अग्रवाल ने नगर के साथ-साथ अंचल के सभी श्याम प्रेमियों से अपील की है कि स्थापना वर्ष में श्री श्याम बिहारी मंदिर पहुंचकर बाबा श्याम के भजनों की मस्ती में डूब कर बाबा श्याम का सवामणी एवं छप्पन भोग का प्रसाद ग्रहण कर बाबा श्याम का आशीर्वाद प्राप्त अवश्य करें ।

    फागुन की मस्ती में रहते हैं बाबा के भक्त – मुकेश मित्तल
    बाबा श्याम के भक्तों के लिए फागुन का महीना का विशेष महत्व रहता है बाबा श्याम के भक्तों द्वारा फागुन शुक्ल ग्यारस को बड़ी ग्यारस के रूप में धूमधाम से पूरे देश में मनाया जाता है श्याम के भक्तों का होली उत्सव फागुन के महीने में ही आता है रंग रंगीला फागुन महोत्सव के नाम से बाबा श्याम का फागुन महीना का उत्सव का उत्साह देश के सभी श्याम प्रेमियों को इंतजार रहता है फागुन शुक्ल पक्ष की एकम से ही राजस्थान की खाटू श्याम जी में 15 दिनों का  भव्य मेला के रूप में भरा जाता है देशभर के लाखों श्याम भक्त फागुन महीना आते ही रंग रंगीला फागुन मस्तियों की मस्ती में डूब कर बाबा श्याम को सभी भक्त आशीर्वाद प्राप्त करते हैं ।

    कलकत्ता के फूलों से होगा बाबा श्याम का भव्य श्रृंगार

    स्थापना दिवस के अवसर पर बाबा श्याम एवं अन्य देवी देवताओं का श्रृंगार श्री अमित अग्रवाल, दादुराम ट्रेडर्स, उस्लापुर, बिलासपुर के द्वारा बाबा की सेवा में फूलों से भव्य श्रृंगार किया जावेगा ।


    पूड़ी सब्जी का भण्डारा प्रसाद रात्रि 09 बजे से

    श्री श्याम कुटुम्ब द्वारा श्री श्याम बिहारी मंदिर के बारहवें स्थापना दिवस के अवसर पर पूड़ी सब्जी का भण्डारा प्रसाद श्री गणेशराम जी आनंदकुमार जी (कुक्कु) द्वारा बाबा श्याम को अर्पण कर भक्तों के लिये भण्डारा लगाया जायेगा ।

  • एमजी कालेज खरसिया में वार्षिक स्नेह सम्मेलन सांसद राधेश्याम राठिया के आतिथ्य में हुआ संपन्न…

    एमजी कालेज खरसिया में वार्षिक स्नेह सम्मेलन सांसद राधेश्याम राठिया के आतिथ्य में हुआ संपन्न…

    खरसिया। शासकीय महात्मा गांधी स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय खरसिया में वार्षिक स्नेह सम्मेलन 17 फरवरी को रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया के मुख्य आतिथ्य, छाया विधायक महेश साहू एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा के विशेष आतिथ्य एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. आर.के.तिवारी के अध्यक्षता में संपन्न हुआ है।  इस दौरान महाविद्यालयीन छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस दौरान महाविद्यालयीन अधिकारी, कर्मचारी एवं छात्र छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
    विदित हो कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी दिनांक 17 फरवरी को शासकीय महात्मा गांधी स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय खरसिया का वार्षिक स्नेह सम्मेलन महाविद्यालय परिसर में संपन्न हुआ। स्नेह सम्मेलन का शुभारंभ सर्वप्रथम ईशा सहिस, चेतना भारती, दिव्या भारती के सरस्वती पूजन, वंदना के साथ हुआ ततपश्चात दुर्गा,हिमानीः खुशबू,मेघा के द्वारा अतिथियों फूल माला, गुलदस्ता, बंदन, पीला चावल, बैच से स्वागत किया गया वहीं स्वागत गीत ईशा सहिस, निगिता सारथी ने गाया। महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. आर.के. तिवारी द्वारा स्वागत भाषण किया गया। एवं अतिथियों को प्रतिक चिन्ह से स्वाग किया गया। मुख्य अतिथि रायगढ़ संसदीय क्षेत्र के सांसद सांसद राधेश्याम राठिया द्वारा उपस्थित छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए उनके द्वारा महाविद्यालय परिसर में आडोटोरियम एवं अतिरिक्त कक्ष की मांग की गई थी जिसे शीघ्र पूर्ण करने का आश्वासन दिया गया एवं अतिरिक्त कक्ष हेतु अपने सांसद मद से राशि स्वीकृति प्रदान की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छाया विधायक महेश साहू ने छात्र छात्राओं को सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ साथ पठन पाठन में भी अव्वल रहने की बात कही। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन डाॅ.मो.तल्हा द्वारा एवं मंच संचालन डाॅ. आर.के.टण्डन, डाॅ.एल.डी.मानीकपुरी एवं वकील अहमद द्वारा किया गया। इस दौरान मंडल भाजपा महामंत्री मनीष रावलानी, सौरभ अग्रवाल, महाविद्यालय के प्रोफेसरगण डाॅ.सुशीला गोयल, श्रीमती सरला जोगी, डाॅ. श्वेता तिवारी, डाॅ.शबीना खान, सुखदेव धिरही,पुष्पेन्द्र पटेल के अलावा महाविद्यालय के कर्मचारी गोपेश पाण्डेय उमाशंकर टोण्डे प्रेमसाय कश्यप एन. नागरे सहित महाविद्यालयीन छात्र छात्राएं उपस्थित रही।

  • खरसिया के श्री धामा देवी मंदिर में 18 फरवरी से शुरू होगा भव्य तीन दिवसीय मंदिर पुनर्निर्माण एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव….

    खरसिया के श्री धामा देवी मंदिर में 18 फरवरी से शुरू होगा भव्य तीन दिवसीय मंदिर पुनर्निर्माण एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव….

    खरसिया। रायगढ़ जिले के खरसिया में श्री धामा देवी मंदिर समिति द्वारा मंदिर के पुनर्निर्माण और भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक उत्सव 18 फरवरी से 20 फरवरी 2026 तक पुलिस चौकी परिसर, खरसिया में आयोजित होगा, जिसमें क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं को सपरिवार आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम की शुरुआत बुधवार, 18 फरवरी को सुबह 9:00 बजे पूजन के साथ होगी, जिसके बाद 10:00 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी और दोपहर 12:00 बजे चौकी पूजन व जलाधिवास संपन्न होगा।

    महोत्सव के दूसरे दिन यानी 19 फरवरी, गुरुवार को सुबह 9:00 बजे से चौकी पूजन के बाद दोपहर में अन्नाधिवास पूजन और दोपहर 3:00 बजे नगर भ्रमण का आयोजन किया जाएगा, वहीं रात्रि 8:00 बजे शिव-पार्वती विवाह का विशेष प्रसंग होगा और रात्रि 10:00 बजे शैय्याधिवास की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इस तीन दिवसीय समारोह का मुख्य आकर्षण शुक्रवार, 20 फरवरी को होगा, जब सुबह 8:00 बजे से मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का मुख्य पूजन शुरू होगा और शाम 4:00 बजे से सभी भक्तों के लिए प्रसाद वितरण का कार्यक्रम रखा गया है।