Blog

  • महिला ने पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए कार्यालय के बाहर की खुदकुशी की कोशिश

    महिला ने पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए कार्यालय के बाहर की खुदकुशी की कोशिश

    कोरबा। जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मंगलवार को एक महिला ने खुदकुशी की कोशिश की है. पुलिस को इसकी जानकारी मिलने पर महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया. जहां उसकी हालात सामान्य बताई जा रही है. महिला का आरोप है कि पुलिस उसके साथ न्याय नहीं कर रही है. उसे लगातार घुमाया जा रहा है. पीड़िता की नहीं, आरोपी की सुनी जा रही थी, और आज मुझे कमरे से बाहर कर दिया। दरअसल रामपुर चौकी प्रभारी ने आयशा को तलब किया था, जब वह अपनी मामी के साथ चौकी पहुंची तो प्रभारी वहां नहीं मिले. इस स्थिति में वे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच गई. आयशा बानो के साथ उसकी मामी रजिया गई हुई थी. रजिया की माने तो आयशा और उसके शौहर को पुलिस ने तलब किया था. इस दौरान आयशा के शौहर की बात सुनी जा रही थी और उसकी बात को अनदेखी की जा रही थी. इस दौरान उसे बाहर रुकने को कहा गया. इसके बाद उसने ये घातक कदम उठा लिया. पुलिस ने कहा कि आयशा कब और कैसे कहा से क्या लेकर आई थी इसकी जानकारी नहीं है. जब वो सेवन करने लगी तो वो उसको रोकने की कोशिश की गई।
    यह है पूरा मामला
    26 अगस्त 2019  को अदालत परिसर में मोहम्मद नियाज खान ने अपनी बेगम आयशा बानो को तीन बार तलाक कहा था. इस मामले की रिपोर्ट लिखाने के बाद पुलिस ने 4 सितंबर को नियाज खान के खिलाफ  एफआईआर  किया था. जिस दिन नियाज खान ने तीन बार तलाक कहा था. यह बात मीडिया में आने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की, लेकिन आरोपी नियाज खान की गिरफ्तारी नहीं हुई. उसकी गिरफ्तारी को लेकर आयशा बानो लगातार थाने के चक्कर काटती रही.
    इस बीच उसने पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के दफ्तर में भी इंसाफ की गुहार लगाई. लगातार अवसाद की स्थिति में आयशा ने कई बार यह चेतावनी भी दी थी कि यदि उसे इंसाफ नहीं मिला तो वह आत्महत्या कर लेगी. पुलिस ने शायद इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया और आखिरकार आयशा ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में विषपान कर लिया. आनन-फानन में पुलिस ने आरोपी बने नियाज खान को गिरफ्तार भी कर लिया है.
    कोतवाली थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने बताया कि पीड़िता पुलिस कार्यालय के बाहर जहर सेवन कर ली थी. मामला पति-पत्नी के बीच विवाद का था. न्यायालय में भी दोनों का मामला चला, जिसमें पति आरोपों से बरी हुआ था. इसके बाद महिला ने पति के खिलाफ तीन तलाक का केस दर्ज किया था. इसमें पुलिस द्वारा वैधानिक कार्रवाई की जा रही थी. महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया गया है. फिलहाल महिला की स्थिति सामान्य है।
  • महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की एक दिसंबर को शपथ लेंगे उद्धव ठाकरे, बाल ठाकरे के समाधि स्थल पर होगा आयोजन…

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की एक दिसंबर को शपथ लेंगे उद्धव ठाकरे, बाल ठाकरे के समाधि स्थल पर होगा आयोजन…

    मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के तौर पर शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे एक दिसंबर को शिवाजी पार्क में शपथ ग्रहण करेंगे. इस बात की घोषणा मुंबई के ट्राइडेंट होटल में शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के साथ अन्य सहयोगी दलों को मिलकर बनाई गई महाराष्ट्र विकास अगाड़ी की बैठक में की गई।

    महाराष्ट्र में बीते एक महीने से मचे सियासी घमासान के बीच मंगलवार का दिन भी गहमागहमी से भरा रहा. सुबह सुप्रीम कोर्ट का बुधवार 5 बजे विधानसभा का सत्र आहुत कर विधायकों की शपथ दिलाने के साथ लाइव प्रसारण के बीच शक्ति परीक्षण कराने का आदेश दिया. इसके बाद दोपहर तक एनसीपी के नेता अजित पवार के उप मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. इस निर्णय से बनी स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी दोपहर 3.30 बजे प्रेस कांफ्रेंस में राज्यपाल को इस्तीफा देने की घोषणा कर दी.
    देवेंद्र फडणवीस के इस्तीफा देने के बाद साफ हुई स्थिति के बीच शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के नेताओं और विधायकों की बैठक मुंबई के ट्राइडेंट होटल में हुई, जहां उद्धव ठाकरे, एनसीपी नेता शरद पवार और कांग्रेस के नेता अशोक चव्हाण के साथ अन्य नेताओं की उपस्थिति में रविवार को शिवाजी पार्क में उद्धव ठाकरे के बतौर मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण की घोषणा की गई।

    बता दें कि शिवाजी पार्क शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकेर का समाधि स्थल है. इसका शिवसेैनिकों के मन में विशेष स्थान है. उद्धव ठाकरे इस स्थल पर शपथ ग्रहण कर अपने पिता को मुख्यमंत्री पद पर आसीन होने के वादे को पूरा करना चाहते हैं।

  • पेट में छिपाया था 10 करोड़ कीचीज,X-Ray करने पर अधिकारियों की रही गई आंखे फटी,दिल्ली एयरपोर्ट में 7 अफगानी नागरिक गिरफ्तार….

    पेट में छिपाया था 10 करोड़ कीचीज,X-Ray करने पर अधिकारियों की रही गई आंखे फटी,दिल्ली एयरपोर्ट में 7 अफगानी नागरिक गिरफ्तार….

    दिल्ली। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट में कस्टम अधिकारियों ने ऐसे 7 अफगान नागरिकों को गिरफ्तार किया है जिन्होंने अपने पेट के अंदर 214 कैप्सूल हिरोइन की छिपाया हुआ था. बरामद किये गए हिरोइन कैप्सूल की कीमत 10 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

    बताया जा रहा है कि एयरपोर्ट में अफगान नागरिकों की गतिविधियां देखकर कस्टम अधिकारियों को उन पर संदेह हुआ. उन्होंने सभी का एक्सरे कराया तो सब की आंखें फटी की फटी रह गई. एक्स रे में सभी के पेट में कैप्सूल नजर आया, जिसके बाद आनन-फानन में डाक्टरों की टीम एयरपोर्ट बुलाई गई. जहां डाक्टरों ने सभी के पेट में मौजूद 214 कैप्सूल निकाला. इन कैप्सूल के भीतर हिरोइन मौजूद थी. बरामद की गई हिरोइन की कीमत 10 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

  • प्रधानमंत्री हो या मुख्यमंत्री, अदालत का फैसला मानने के लिए सभी बाध्य : सुप्रीम कोर्ट

    प्रधानमंत्री हो या मुख्यमंत्री, अदालत का फैसला मानने के लिए सभी बाध्य : सुप्रीम कोर्ट

    सुप्रीम कोर्ट ने केरल के सबरीमाला मंदिर में 10 से 50 उम्र की महिलाओं के प्रवेश की अनुमति देने के पांच सदस्यीय संविधान पीठ के फैसले के बाद बड़े पैमाने पर हुए विरोध प्रदर्शन पर कड़ा एतराज जताया है। कोर्ट ने कहा है कि जब कोर्ट कोई फैसला सुनाता है तो उसे मानना सभी के लिए बाध्यकारी होता है, चाहे वह प्रधानमंत्री हो या मुख्यमंत्री।जस्टिस रोहिंग्टन एफ नरीमन और जस्टिस डीवाई चंदचूड़ ने बहुमत द्वारा इस मामले को सात सदस्यीय पीठ के पास भेजने से इत्तफाक न रखते हुए कहा है कि जो भी हमारे फैसले में सहयोग देने का काम नहीं करता है, वह अपने संकट की स्थिति में ऐसा करता है। जहां तक केंद व राज्य के मंत्रियों और सांसद व विधायकों का सवाल है अगर वे ऐसा करते हैं तो वे भारत के संविधान की मर्यादा कायम रखने, संरक्षण और रक्षा करने की संवैधानिक शपथ का उल्लंघन करेंगे।जस्टिस नरीमन द्वारा लिखे गए इस फैसले में कहा गया है कि फैसले को लेकर स्वस्थ आलोचना करने की इजाजत है भले ही वह फैसला देश की सबसे बड़ी अदालत का ही क्यों न हो लेकिन सुप्रीम कोर्ट के फैसले को विफल करने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने की इजाजत हमारा संविधान नहीं देता।

    जस्टिस नरीमन ने केरल सरकार को टेलीविजन, समाचार पत्रों आदि माध्यमों से इस फैसले का व्यापक प्रचार करने का निर्देश दिया है। साथ ही सरकार को लोगों का भरोसा जीतने के लिए कदम उठाना चाहिए और अदालत के फैसले को लागू करने के लिए व्यापक आधार पर विचार-विमर्श करने के बाद तौर-तरीका बनाना चाहिए। इस विचार विमर्श की प्रक्त्रिस्या में समुदाय के सभी खंड की बातों पर गौर करना चाहिए।जस्टिस नरीमन ने कहा, जब कानूनी प्रक्रिया पूरी हो जाती है तब फैसला सुनाया जाता है। यह सुप्रीम कोर्ट का फैसला है और इसको मानना सभी के लिए बाध्यकारी है। फैसले का पालन न करना विकल्प नहीं है। अगर ऐसा विकल्प होता तो फैसले का अनुपालन करने के लिए बाध्य लोग अदालत की अथॉरिटी को कम कर सकते हैं।उन्होंने कहा, एक बार जब यह स्पष्ट रूप से समझा जाता है कि कानून का शासन स्थापित हो गया है तो वोट की लोलुपता या भीड़ हिंसा को उकसाने या उसे बर्दाश्त करने वाले राजनीतिक दलों का सुप्रीम कोर्ट के फैसले को खिलाफ जाना शासन का तरीका नहीं है।उन्होंने यह भी कहा कि संविधान के तहत इस न्यायालय के फैसले को लागू करना सभी अथॉरिटी के लिए बाध्यकारी है। जस्टिस नरीमन ने कहा, इसमें किसी तरह का समझौता नहीं किया जा सकता। ऐसा करने का कर्तव्य इसलिए उत्पन्न होता है क्योंकि कानून के शासन को संरक्षित करना आवश्यक है। उन्होंने कहा है कि संवैधनिक स्कीम किसी भी व्यक्ति या अथॉरिटी को सुप्रीम कोर्ट के फैसले या आदेश की खुलेआम धज्जियां उड़ाने की इजाजत नहीं देती।

  • कोलकाता में बुटीक के नाम पर चल रहा था SEX रैकेट….4 गिरफ्तार…

    कोलकाता में बुटीक के नाम पर चल रहा था SEX रैकेट….4 गिरफ्तार…

    कोलकाता पुलिस ने दक्षिणी कोलकाता स्थित एक अपार्टमेंट में बुटीक के नाम पर चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने सेक्स रैकेट से जुड़े चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, नास्करहाट रॉयपाड़ा इलाके की बहुमंजिली इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर सेक्स रैकेट चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर दबिश देकर इस धंधे से जुड़े चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। गौरतलब है कि हाल ही में दिल्ली महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच के साथ बुराड़ी में स्पा सेंटर में ऑनलाइन सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था. इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।
  • मोदी सरकार का आम आदमी को तोहफा, 1 फरवरी 2020 से रेलवे करेगा किराया महंगा

    मोदी सरकार का आम आदमी को तोहफा, 1 फरवरी 2020 से रेलवे करेगा किराया महंगा

    दिल्ली. रेल से सफर करने वालों के लिए महंगाई के दौर में बुरी खबर है. अब रेलवे 1 फरवरी से सभी ट्रेनों का किराया महंगा करने जा रहा है।

    नए साल में सरकार ने आम आदमी को बड़ा झटका देने की योजना बनाई है. मोदी सरकार ट्रेन किराये में इजाफा करने का फैसला लिया है. जानकारी के मुताबिक 1 फरवरी 2020 से ट्रेन के किराये में करीब दस फीसदी तक बढ़ोतरी होगी।

    रेल मंत्रालय जल्द ही रेल किराये में बढ़ोतरी को लेकर ऐलान कर सकती है. रेल मंत्रालय संसद का सत्र खत्म होने के बाद किराये में बढ़ोतरी का ऐलान कर सकता है. लंबे समय से रेलवे ने किराये में बढ़ोतरी नहीं की है. जिसका असर रेलवे की हालत पर पड़ रहा है. रेल मंत्रालय ने 8 से 10 फीसदी किराया बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा है।

  • एसपी बनकर वकील से ठगी, आरोपी राजनांदगांव से गिरफ्तार…

    एसपी बनकर वकील से ठगी, आरोपी राजनांदगांव से गिरफ्तार…

    रायपुर। एसपी बनकर बिलासपुर के एक वकील से हजारों रुपए की ठगी करने वाले बदमाश को पुलिस ने पकड़ लिया है. आरोपी ने वकील अमित खलखो से बैंक खाते में 25 हजार जमा करवाए थे।

    सिविल लाइन पुलिस ने बताया कि वकील की शिकायत के बाद केस दर्ज किया गया. इसके बाद आरोपी की तलाश की गई. पुलिस ने आरोपी ज्ञानेश्वर सिंह राजपूत को राजनांदगांव से गिरफ्तार किया. ज्ञानेश्वर सिंह पुणे में इवेंट ऑर्गनाइजर का काम करता है. धोखाधड़ी और ब्लैकमेलिंग की धाराओं में केस दर्जवकील ने एक महिला के मोबाइल पर व्हाट्सअप कर चैट किया था. वकील के दोस्त ने महिला का नंबर बताया था. तनाव में होने पर इस नंबर पर बात करने की सलाह दी थी. जिसके बाद वकील ने उक्त नंबर पर चैट किया था।

    इसी के बाद उससे हजारों रुपए खाता में ट्रांसफर करा दिया. मोबाइल नंबर के धारक ने स्वयं को रायपुर एसपी बताकर अमित खलखो को धमका कर दो बार में खाते में 25 हजार जमा करवाया था।

  • गौतम बने खरसिया चौंकी प्रभारी

    गौतम बने खरसिया चौंकी प्रभारी

    खरसिया। खरसिया पुलिस चौकी में नंद किशोर गौतम ने चौकी प्रभारी के रूप में पदभार संभाल लिया है।  नंद किशोर इससे पूर्व बस्तर में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। चौकी प्रभारी के रूप में युवा अधिकारी की पदस्थापना से अपराध दरों में निश्चित तौर पर कमी आयेगी। इससे पूर्व सहायक उप निरीक्षक लखन लाल यादव चौकी प्रभारी थे, नगरीय निकाय चुनाव का बिगुल बजने के बाद एक पूर्णकालिक अधिकारी की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, आचार संहिता लगने के ठीक पहले पुलिस कप्तान ने बस्तर से रायगढ़ जिले में आये युवा अधिकारी को चौकी खरसिया की कमान देकर भेज दिया है।
    गौरतलब है कि पुलिस कप्तान ने बस्तर से रायगढ़ जिले में आये एस आई नंद किशोर गौतम को खरसिया चौकी की कमान सौंपी है। रायगढ़ जिले से पूर्व वे बस्तर में पदस्थ थे। मीड़िया से चर्चा करते हुये नव पदस्थ चौकी प्रभारी ने कहा की खरसिया मेरे लिये नयी जगह है, यहां आम जनता के सहयोग से उनके साथ मधुर संबंध बना कर कानून के प्रति व्याप्त भ्रम को दूर करना, पुराने लंबित प्रकरणों का निराकरण करने के साथ साथ वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन पर कार्य करते हुये अपराध तथा अपराधियों पर अंकुश लगाकर पूरे क्षेत्र में कानून व्यवस्था और पुलिस के प्रति विश्वास पैदा करना मेरी प्राथमिकता है, साथ ही जुआ, सट्टा, शराबखोरी जैसी सामाजिक बुराईयों को भी बहुत शिद्दत के साथ समाप्त किया जायेगा।
  • शाबाश! टिकट बेच दिए लेकिन S-11 कोच ही लगाना भूल गई रेलवे

    शाबाश! टिकट बेच दिए लेकिन S-11 कोच ही लगाना भूल गई रेलवे

    सुनने में आ रहा है कि भारत में जल्दी बुलेट ट्रेनें चलने लगेंगी. बहुत दिनों से सुन रहे हैं. अपार खुशी होगी जब ये ट्रेन असल में चलने, ओह सॉरी! सरपट भागने लगेंगी. लेकिन अभी तो फिलहाल बहुत दुख हो रहा है. दुख उन यात्रियों के लिए जो 18 नवंबर के दिन जबलपुर से नई दिल्ली जाना चाह रहे थे. महाकौशल एक्सप्रेस से.कन्फर्म टिकट था. टाइम पर स्टेशन भी पहुंच गए थे. ट्रेन भी आ गई थी. लेकिन फिर भी कुछ यात्री हैरान-निराश और परेशान हो गए. क्योंकि ट्रेन में एस-11 कोच ही नहीं था. एक पूरा कोच ट्रेन से गायब था. तो जिन यात्रियों के पास एस-11 की टिकटें थीं, उनके सामने बड़ी दिक्कत आ खड़ी हुई. ये कि अब क्या किया जाए?
    नेटवर्क 18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जिन-जिन यात्रियों के पास एस-11 कोच की टिकट थीं, उन्होंने जमकर हंगामा मचाया. वो लोग किसी तरह जैसे-तैसे दूसरी बोगियों में एडजस्ट होकर कटनी तक पहुंच गए. लेकिन वहां पहुंचकर उन्होंने जमकर हंगामा मचाया. क्योंकि टीसी ही वहां नहीं आया था. कटनी रेलवे स्टेशन में हंगामा होने के बाद टीसी यात्रियों के पास पहुंचा. लेकिन वो भी कोई समाधान नहीं कर सका. यात्रियों की मांग थी कि एस-11 कोच लगाया जाए. या फिर उनकी यात्रा के लिए कोई व्यवस्था की जाए. यात्री चीखते रहे, लेकिन कुछ नहीं हुआ. खैर, कुछ देर बाद ट्रेन दिल्ली के लिए रवाना हो गई. एस-11 कोच नहीं लगा। कोच के लापता होने का ये पहला मामला नहीं है. इसके पहले भी ऐसा हो चुका है. साल 2014 में छिंदवाड़ा से दिल्ली आने वाली पातालकोट एक्सप्रेस में भी एक कोच नहीं था. तब भी किसी ने कुछ नहीं सुना. यात्रियों ने इधर-उधर एडजस्ट करते हुए सफर किया. उम्मीद करते हैं कि हमारी प्यारी बुलेट ट्रेन के साथ सब अच्छा होगा।
  • DGP अवस्थी का आकस्मिक निरीक्षण.. टीआई भावेश गौतम समेत सात पुलिसकर्मी निलंबित

    DGP अवस्थी का आकस्मिक निरीक्षण.. टीआई भावेश गौतम समेत सात पुलिसकर्मी निलंबित

    रायपुर। DGP डी एम अवस्थी ने आकस्मिक निरीक्षण की आज से शुरुआत की है। डीजीपी धमतरी ज़िले के भखारा थाना पहुँचे और इस आकस्मिक निरीक्षण का नतीजा यह रहा कि,TI समेत सात पुलिसकर्मी निलंबित हो गए।DGP डीएम अवस्थी के साथ डीआईजी ओ पी पॉल, डीआईजी आर एस नायक और एआईजी देवनाथ मौजुद थे।

    DGP अवस्थी ने देर शाम अचानक कहा“चलिए, आज से आकस्मिक निरीक्षण शुरु करते हैं”

    DGP डीएम अवस्थी यह कहकर सहयोगी अधिकारियों के साथ रवाना हो गए और यह किसी को नहीं पता था कि, डीजीपी जाएंगे कहाँ। डीजीपी का क़ाफ़िला धमतरी से अचानक मुड़ा और सीधे भखारा थाना जा पहुँचा।डीजीपी डीएम अवस्थी ने पूरे थाने का निरीक्षण किया और जब तक कि थाने का अमला समझता या कि सम्हाल पाता तब तक अव्यवस्थाओं और गणवेश समेत कई लापरवाहीयों ने डीजीपी को सख़्त नाराज कर दिया।

    DGP डी एम अवस्थी ने कहा“यह लापरवाही और अव्यवस्था अक्षम्य है.. गणवेश का पता नहीं.. जिंस टी शर्ट में हैं.. थाने में अव्यवस्था अपने चरम पर है.. आप कैसे जनता के प्रति जवाबदेह माने जाएं या कि कैसे यह माना जाए कि, आप जनता को संतुष्ट कर पाते होंगे..”मौक़े पर ही DGP डीएम अवस्थी ने टीआई भावेश गौतम समेत सात पुलिसकर्मीयों को निलंबित कर दिया।