Blog

  • शराब पीते पकड़ाये चार कांस्टेबल, SSP ने किया सस्पेंड…. पुलिस लाइन में कर रहे थे सभी पुलिसकर्मी पार्टी…

    शराब पीते पकड़ाये चार कांस्टेबल, SSP ने किया सस्पेंड…. पुलिस लाइन में कर रहे थे सभी पुलिसकर्मी पार्टी…

    रायपुर। पुलिस लाइन रायपुर में ड्यूटी के वक्त शराब पीते गए 4 कांस्टेबल को आज एसएसपी आरिफ शेख ने निलंबित कर दिया है। पुलिस लाइन में पुलिस वालों की शराब पीने की खबर मीडिया में आने के बाद ये बड़ी कार्रवाई की गई है। मामले की शिकायत एसएसपी आरिफ शेख के पास भी पहुंची थी।

    वहीं बताया जा रहा है कि एसएसपी ने अपने स्तर से जांच करायी और शिकायत सही पाये जाने के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया है।

    निलंबित किए गए कांस्टेबल सुरेश सिंह, शंकर वर्मा ,गणेश भूटान, शिव भदौरिया हैं।

  • वीरेंद्र पांडे ने सिविल लाइन थाने में की शिकायत, कहा- मुकेश गुप्ता मामले में मेरे खिलाफ किया जा रहा षड़यंत्र

    वीरेंद्र पांडे ने सिविल लाइन थाने में की शिकायत, कहा- मुकेश गुप्ता मामले में मेरे खिलाफ किया जा रहा षड़यंत्र

    रायपुर। वित्त आयोग के पूर्व अध्यक्ष वीरेन्द्र पाण्डेय ने वाट्सअप में चल रहे एक मैसेज के खिलाफ सिविल लाइन थाना में शिकायत की है. पाण्डेय ने एक लिखित शिकायत में कहा है कि वाट्सअप में उन्हें एक पीडीएफ भी प्राप्त हुआ है जिसमें एक लिफाफे की फोटोकॉपी औऱ उनके नाम से एक याचिका थी, जो कि महाधिवक्ता सतीश वर्मा को भेजी गई थी।

    लिफाफे में प्रेषक का नाम जीपी सिंह, एडीजी ईओडब्ल्यू/एसीबी दर्ज है. लेकिन उस याचिका के अंत में किसी का भी हस्ताक्षर नहीं है. जो कि किसी और के द्वारा टाइप कराई गई है।

    शिकायत की कॉपी

    वाट्सअप में जो मैसेज चल रहा है उसके अनुसार वे EOW के मुखिया का मोहरा बनकर निलंबित IPS मुकेश गुप्ता के खिलाफ षड़यंत्र कर रहे हैं. जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने कई मामलों में स्टे दे रखा है. उनका कहना है कि यह उन्हें बदनाम करने की एक साजिश है. उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई करने कहा है।

  • ब्वायफ्रेंड को जन्मदिन पर बाइक खरीदने के लिए दिया पैसा,नाबालिग लड़की ने अपने ही घर में ही लगाई सेंध…

    ब्वायफ्रेंड को जन्मदिन पर बाइक खरीदने के लिए दिया पैसा,नाबालिग लड़की ने अपने ही घर में ही लगाई सेंध…

    रायपुर। रायपुर के भनपुरी इलाके में रहने वाली नाबालिक लड़की ने अपने ब्वायफ्रेंड के जन्मदिन पर बाइक खरीदने अपने ही घर से एक लाख 73 हजार रुपए चोरी की. मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने लड़की के साथ उसके ब्वायफ्रेंड को भी नगदी के साथ गिरफ्तार किया है।

    मामला खमतराई थाना इलाके का है. थाना प्रभारी रमाकांत साहू के मुताबिक, 4 नवंबर को खमतराई इलाके में रहने वाली नाबालिक लड़की ने अपने सौतेले पिता की अलमारी से एक लाख 73 हजार रुपए निकाल लिए थे. चोरी की रकम उसने राजिम नवापारा में रहने वाले अपने ब्वायफ्रेंड तुलेश्वर बांधे को बाइक खरीदने के लिए दिया था।

    चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के बाद नाबालिक लड़की और उसके ब्वायफ्रेंड को नगदी समेत नवापारा राजिम से गिरफ्तार किया गया है. आरोपी तुलेश्वर बांधे ने तीन साल पहले एक बाइक खरीदी थी, जिसे किसी ने आग लगा दी थी. उस बाइक की अभी वह किश्त पटा रहा है. यह बात उसने अपनी प्रेमिका को बताई थी, जिसके बाद उसकी प्रेमिका ने पिता के पैसे चोरी करके उसे बाइक खरीदने के लिए दिया था।

  • आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया प्रेमी जोड़ा…लड़की ने की आत्महत्या

    आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया प्रेमी जोड़ा…लड़की ने की आत्महत्या

    फतेहपुर। उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार दोपहर को एक प्रेमी जोड़े के आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने बाद सत्रह साल की लड़की ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

    गाजीपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसओ) संदीप तिवारी ने मंगलवार को बताया कि “थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की दोपहर एक सत्रह साल की लड़की के परिजन खेत से काम कर जब घर वापस लौटे तो घर के अंदर अपनी बेटी और समुदाय विशेष के एक लड़के को आपत्तिजनक स्थिति में पाए जाने पर दोनों को पकड़ लिया और डायल 112 सेवा की पुलिस को सूचना दे दी।”

    उन्होंने कहा, “पुलिस के गांव पहुंचने से पहले लड़का अपनी प्रेमिका के परिजनों के चंगुल से छूट कर भाग चुका था और लड़की मकान की दूसरी मंजिल के कमरे की छत में लगे पंखे की हुक से रस्सी के सहारे फांसी के फंदे पर लटकी हुई पाई गई, उसकी मौत हो चुकी थी।”
    उन्होंने बताया कि “लड़की के परिजन उसके शव का पोस्टमॉर्टम नहीं करवाना चाहते थे, इसलिए यमुना नदी के किनारे उसका अंतिम संस्कार कर दिया है।”

  • जनरेटर चलाने के लिए अनुमति लेना जरूरी

    जनरेटर चलाने के लिए अनुमति लेना जरूरी

    रायगढ़। जिले के राजस्व सीमा के भीतर शासकीय गैर शासकीय परिसर में स्थापित उच्च दाब विद्युत स्थापना एवं 10 केवीए से अधिक क्षमता के जनरेटर सोलर स्थापना को चालू करने के पूर्व, केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण सुरक्षा एवं विद्युत आपूर्ति के नियम विनिमय 2010 के प्रावधानों के अनुपालन हेतु राज्य शासन के सक्षम विद्युत निरीक्षक से अनुमति प्राप्त करना आवश्यक है। कार्यपालन अभियंता एवं संभागीय विद्युत निरीक्षक संभाग रायगढ़ ने जनसामान्य को जानकारी देते हुए बताया कि सुरक्षा विनिमयो का अनुपालन किए बिना, प्रचालन करता हुआ स्थापना पाए जाने पर इसकी सूचना सक्षम निरिक्षालय की ओर प्रेषित किया जा सकता है। यदि कोई उपभोक्ता एवं अधिष्ठान का मालिक विनिमय के प्रावधानों का उल्लंघन करते हुए बिना अनुमति स्थापना को चालू करता है, तो उनके विरुध्द विनिमय के प्रावधानों के अनुसार विधिक कार्यवाही की जाएगी एवं शासकीय राजस्व की क्षति पहुंचाने का प्रकरण तैयार किया जा सकेगा।
  • फिर से सुर्खियों में है ये तहसील ! वार एसोशिएशन एक्शन मूड में आया और थाने में हो गया 

    फिर से सुर्खियों में है ये तहसील ! वार एसोशिएशन एक्शन मूड में आया और थाने में हो गया 

    जशपुर। अभी कुछ दिन पहले रिश्वत कांड को लेकर सोशल मीडिया में काफी चर्चा में रहने वाला तहसील कार्यालय कुनकुरी इस बार वकील और नायब तहसीलदार के बीच गाली गलौज और तू तू मैं मैं को लेकर बेहद चर्चा में है। इस मामले की ज्यादा चर्चा होने का कारण ये भी है कि तहसील कार्यालय का हो हल्ला ,वार एसोशियसन और बेंच को छलांग लगाकर सीधे थाने पहुँच गया है। थाना कुनकुरी के मुताबिक नजारियूस नाम के एक अधिवक्ता पर शराब पीकर नायब तहसीलदार कुनकुरी को कार्य करने के दौरान ही शराब के नशे में धुत्त नायब तहसीलदार अविनाश चौहान को गाली गलौज करने का आरोप है ।घटना तकरीबन 5 दिन पहले की है । प्रार्थी चौहान की शिकायत पर अधिवक्ता निजारियूस टोप्पो के विरुद्ध 186 आईपीसी और 294 का अपराध दर्ज कर लिया है।इस मामले में जब वार एशोसिएशन के अध्यक्ष आद्याशंकर त्रिपाठी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि अगर अधिवक्ता से कोई शिकायत थी तो सबसे पहले बेंच और वार एशोसिएशन को इसकी औपचारिक जानकारी तहसीलदार को लिखित में देना था लेकिन न तो उस मामले की शिकायत बेच से की गई न वार से ।त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जानकारी होने पर उन्होने इस मामले में मध्यस्थता करने की कोशिश की थी लेकिन मामला थाना पहुंच गया ।इस मामले में वार के सदस्यों की एक बैठक जल्द बुलाई जाएगी और सदस्यों की सहमति के बाद आगे की रणनीति पर विचार किया जाएगा।आपको बता दें कि अभी कुछ दिन पहले तहसील के एक बाबू के द्वारा मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए 3000 की रिश्वत लेने का वीडियो सोशल मीडिया में कई दिनों तक धूम मचाता रहा और अभी वो मामला खत्म भी नही हुआ और इस मामले के फिर से आ जाने के बाद तहसील कुनकुरी एक बार फिर से चर्चा में है । ये है पूरी शिकायत …… मै वर्तमान में नायब तहसीलदार कार्यपालिक दण्डाधिकारी कुनकुरी के पद पदस्थ होकर कार्यरत हूं कि दिनांक 30.10.19 के दोपहर करीब 03.00 बजे अपने कार्यालय में शासकीय कार्य निष्पादन कर रहा था उसी समय नजारियुस टोप्पो अधिवक्ता कुनकुरी मेरे साथ अभद्र व्यवहार एवं गाली गलौज कर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाया है इस संबंध में एक लिखित आवेदन पत्र पेश करता हूं कार्यवाही चाहता हूं । नकल आवेदन जैल है प्रति, थाना प्रभारी कुनकुरी, जिला जशपुर (छ0ग0) विषय :- अधिवकता नजारियुस टोप्पो के विरूद्ध प्रथम सूचना पत्र दर्ज कर कार्यवाही करने बावत । महोदय, उपरोक्त विषयांतर्गत लेख है इस न्यायालय में आज दिनांक 30.10.19 को राजस्व न्यायालय के रा.प्र.क्र.18/2018-19 आवेदक विरेन्द्र खेस्स पिता जोहन खेस्स विरूद्ध विक्टोर खेस्स पिता जोहन एवं अन्य 01 में नजारियुस टोप्पो अधिवक्ता शराब के नशे में उपस्थित हुए थे तथा उक्त प्रकरणों में वैधानिक तथ्यों को बताने के बजाय अभद्र व्यवहार एवं गाली गलौज करने लगे । उनके इस कृत्य से न्यायालय की गरिमा को ठेस पहुंचा है तथा उस समय वहां उपस्थित अन्य पक्षकारों पर भी गलत प्रभाव पडा है । उस समय न्यायालय में भृत्य शारदा बाई एवं वाजिद नवाज एवं अन्य अधिवक्तागण उपस्थित थे । अधिवक्ता नजारियुस टोप्पो ने शराब पीकर न्यायालय में अभद्र व्यवहार गाली गलौज एवं शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई है जो न्यायालय की अवमानना एवं दण्डनीय अपराध है । अत:अधिवक्ता नजारियुस टोप्पो के विरूद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट कायम करते हुए कार्यवाही करना सुनिश्चित करें । हस्ताक्षर अंग्रेजी में अस्पष्ट, 01.11.2019 नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी कुनकुरी, जिला जशपुर (छ0ग0) प्रतिलिपि:- 1.कलेक्टर महोदय जिला जशपुर (छ0ग0) को सादर सूचनार्थ । 2. पुलिस अधीक्षक महोदय को सादर सूचनार्थ । 3. अनुविभागीय अधिकारी महोदय राजस्व/ दण्डाधिकारी तहसील कुनकुरी जिला जशपुर (छ0ग0) ।
  • कार कंपनी हुंडई के खिलाफ देश में पहली बार दर्ज हुई एफआईआर

    कार कंपनी हुंडई के खिलाफ देश में पहली बार दर्ज हुई एफआईआर

    दिल्ली। मशहूर कार निर्माता कंपनी हुंडई पर देश में पहली बार एफआईआर दर्ज की गई है. कार कंपनी के खिलाफ दिल्ली में एफआईआर दर्ज की गई है।

    दिल्ली पुलिस ने हुंडई मोटर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी करने के चलते ये एफआईआर दर्ज की गई है. दरअसल कंपनी ने ग्राहकों से एक खास कंपनी की सीएनजी किट खरीदने को कहा था. कंपनी ने ऐसा न करने वालों को गाड़ी की वारंटी नहीं देने की बात कही थी.जिसके चलते एक ग्राहक की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने कंपनी के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 और धारा 34 के तहत मामला दर्ज किया है. अब कंपनी ने कहा है कि वह इस मामले से निपटने के लिए जरूरी कदम उठा रही है।

  • मुख्य सचिव ने जारी किया पत्र, मीडिया में बयान नहीं दे पाएंगे सरकारी अधिकारी-कर्मचारी

    मुख्य सचिव ने जारी किया पत्र, मीडिया में बयान नहीं दे पाएंगे सरकारी अधिकारी-कर्मचारी

    राज्य सरकार ने सरकारी कर्मचारी व अधिकारियों के लिए नया फरमान जारी किया है. सरकार के नए फरमान के मुताबिक अब सरकारी कर्मचारी या अधिकारी मीडिया में शासन के खिलाफ कोई भी बयान नहीं देंगे. अगर दिया तो उसे गैरकानूनी माना जाएगा और संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई होगी. राज्य सरकार की ओर से राज्य के सभी विभाग के कर्मचारी व अधिकारियों को इस बारे में सतर्क किया गया है।

    मुख्य सचिव असित त्रिपाठी ने राज्य के सभी विभागों को पत्र लिखकर कहा है कि ओडिशा के सरकारी कर्मचारी आचार संहिता 1959 के मुताबिक राज्य सरकार की आलोचना करना, सरकार के खिलाफ बयान देना, केंद्र राज्य के बीच तनाव पैदा करने वाला कोई वयान देना व वैदेशिक संपर्क में बाधा पहुंचाने जैसे बयान किसी भी कर्मचारी के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता।

    मुख्य सचिव के मुताबिक यह नियम पहले से है. लेकिन कई कर्मचारी इसका उल्लंघन करते हुए बयानबाजी कर रहे हैं. जिससे सरकार की मुश्किलें बढ़ती हैं. इसे देखते हुए यह कदम उठाया गया है. इसलिए सरकारी कर्मचारियों को आगे बयान देने से पहले सावधानी बरतनी होगी. इसके लिए आम प्रशासन विभाग के मुख्य सचिव ने निर्देश जारी कर चुके हैं. मुख्यसचिव, अतिरिक्त मुख्य सचिव के साथ सभी विभाग के प्रमुख अधिकारी से इस बारे में बात कर चुके हैं. जिलों के जिलाधीशों को भी इस बारे में पत्र लिखा जा चुका है।

  • रमन सिंह के बयान पर बिफरे CM भूपेश बघेल, कहा- उनके पास अलादीन का चिराग है, उन्हें प्रधानमंत्री बना देना चाहिए…

    रमन सिंह के बयान पर बिफरे CM भूपेश बघेल, कहा- उनके पास अलादीन का चिराग है, उन्हें प्रधानमंत्री बना देना चाहिए…

    रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने शनिवार को राज्य की तरक्की का अपनी 15 सालों की सरकार की कार्ययोजना का नतीजा बताया था. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस पर तंज कसते हुए कहा कि तब तो रमन सिंह को प्रधानमंत्री बना देना चाहिए. पांच साल में प्रधानमंत्री मोदी ने देश में मंदी ला दिया है. रमन सिंह के पास अलादीन का चिराग है, जिससे वे मंदी को दूर कर देंगे।

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन की रूपरेखा तय करने के लिए रायपुर में आहुत कांग्रेस की बैठक के बाद पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि बहुत दुर्भाग्य की बात है कि उनकी नीतियों के कारण ही प्रदेश गरीब हुआ है. जब उनकी सरकार आई तो 36 प्रतिशत लोग गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रहे थे. अब 40 प्रतिशत हो गया है. मान न्यूट्रीशन 37 प्रतिशत से ऊपर है. एनीमिया से पीड़ित महिलाओं की 41.5 प्रतिशत है. तो इनके राज में गरीब और गरीब हुआ है. कमजोर और कमजोर हुआ है।

    बता दें कि डॉ. रमन सिंह ने शनिवार को एकात्म परिसर में पत्रकारों से चर्चा में कहा था कि छत्तीसगढ़ जो आज तरक्की कर रहा है, यह भूपेश सरकार की वजह से नहीं है, ये बीते 15 सालों की कार्ययोजना का नतीजा है. 15 साल छत्तीसगढ़ का स्वर्णिम दौर थे. 60 हजार किलोमीटर सड़कों का निर्माण किया. इंफ्रास्ट्रक्चर में छत्तीसगढ़ ने काम किया. पावर हब बना. उन्होंने आरोप लगाया था कि बीते दस महीनों के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ भय और आतंक में डूब गया है।

  • 22 आईपीएस अफसरों का तबादला, एडीजी से लेकर आईजी, एआईजी और पुलिस अधीक्षकों का ट्रांसफर, देखिए सूची

    22 आईपीएस अफसरों का तबादला, एडीजी से लेकर आईजी, एआईजी और पुलिस अधीक्षकों का ट्रांसफर, देखिए सूची

    रायपुर। भूपेश सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ी सर्जरी करते हुए 22 आईपीएस अधिकारियों के विभागों में व्यापक फेरबदल कर दिया है. जिन अधिकारियों का तबादला किया गया है उसमें एडीजी से लेकर आईजी, एआईजी, एसपी रैंक के अधिकारी शामिल हैं. जिन अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया गया है, उसमें मुख्य रूप से एडीजी संजय पिल्ले, एडीजी अशोक जुनेजा, एडीजी पवन देव, आईजी हिमांशु गुप्ता का ट्रांसफर किया गया है।

    देखिये ट्रांसफर हुए अधिकारियों की पुरी सूची…