Blog

  • खाकी वर्दी की आड़ मे बोलेरो की चोरी, ऐसे पकड़ा गया आरोपी

    खाकी वर्दी की आड़ मे बोलेरो की चोरी, ऐसे पकड़ा गया आरोपी

    दंतेवाड़ा। खाकी वर्दी की आड़ में चोरी करने वाला एक शख्स गिरफ्तार हुआ है. आरोपी गाड़ी लेकर भाग रहा था. लेकिन नाके के पास पहुंचने पर पुलिस को संदेह हुआ. पुलिस ने उससे पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ।

    पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है.कटेकल्याण थाना प्रभारी सलीम खाखा ने जांच में 1 बुलेरो वाहन क्रमांक सीजी 18M7525 नम्बर की गाड़ी बेरियर में पकड़ी, जिसे चलाने वाला पुलिस की वर्दी में था. पुलिस ने संदेह के आधार पर गाड़ी को रोककर पूछताछ की, क्योंकि इस क्षेत्र में वैसे भी पुलिस कर्मी अकेले इस तरह से वर्दी में नहीं निकलते हैं.पूछताछ करने पर वाहन चालक ने पहले तो अपने आप को जगदलपुर पुलिस स्टाफ का होना बताया. जिन्हें कड़ाई से पूछताछ करने पर बोलेरो गाड़ी को चित्रकोट से कल चोरी कर ले जाना और रात को तोंगपाल क्षेत्र में रखने की बात कबूल ली।

    लोहण्डीगुड़ा थाना प्रभारी से कटेकल्यान टीआई ने आरोपी राजू पिता रविन्द्र के विरूद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है. जिन्हें थाना प्रभारी लोहण्डीगुड़ा को सुपुर्द किया गया।

    बता दे कि मंगलवार को इस गाड़ी की तलाश में जगदलपुर की फोर्स जगह-जगह बेरियर लगाकर पड़ताल कर रही थी. इसीलिए बहरूपिये पुलिसिया चोर ने अंदर के रास्ते का इस्तेमाल किया. पकड़ में आया राजू कोड़ेनार थाना क्षेत्र के दुगनपाल का निवासी है।

  • खरसिया के फिरौती मामले में आया नया मोड़..चपले क्षेत्र के कथित पत्रकार पर लग रहे आरोप..अभी भी फरार आरोपियों के सम्पर्क में हैं मास्टरमाइंड..

    खरसिया के फिरौती मामले में आया नया मोड़..
    चपले क्षेत्र के कथित पत्रकार पर लग रहे आरोप..
    अभी भी फरार आरोपियों के सम्पर्क में हैं मास्टरमाइंड..

    खरसिया। नगर के बहुचर्चित फिरौती मामले में नया मोड़ आने से क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म हो चला है, चर्चाओं के अनुसार प्रार्थी से इस मामले में पहले भी वसूली की जा चुकी है और इन सब घटनाओं का मास्टर माइंड चपले क्षेत्र के एक कथित पत्रकार को बताया जा रहा है जो पहले भी धोखाघड़ी के मामलों में संलिप्त रह चुका है और वर्तमान में नामजद फरार आरोपियों के सम्पर्क में है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में 6 नामजद आरोपियों के अलावा भी अन्य कई आरोपी हैं जिनका नाम प्रार्थी अपने बयान में दर्ज करा सकता है..वहीं सूत्रों की मानें तो इस पूरे मामले की रूपरेखा चपले क्षेत्र के एक दुकान में बनाई गई है और अभी भी उक्त स्थान से ही यह पूरा मामला संचालित किया जा रहा है..पुलिस की माने तो 1 2 दिन के भीतर इस मामले में कुछ बड़ा खुलासा हो सकता है..फिलहाल खरसिया पुलिस इस मामले में कुछ भी जानकारी देने से बच रही है वहीं प्रार्थी के द्वारा इस मामले को लेकर गृहमंत्री और डीजीपी से मुलाकात करने की बात कही जा रही है..

    पुलिस जुटी कॉल डिटेल खंगालने में..

    पुलिस सूत्रों के अनुसार खरसिया पुलिस इस मामले को काफी गंभीरता से ले रही है और आरोपियों के कॉल डिटेल सायबर टीम के द्वारा खंगाले जा रहे हैं पुलिस की माने तो इस मामले के मास्टरमाइंड के रूप में एक तथाकथित पत्रकार का नाम सामने आ सकता है जिसके रिश्तेदारों के विरुद्ध हाल फिलहाल में कई अपराध पंजीबद्ध है।

  • मंंत्री कवासी लखमा का बयान, एल्डरमैन रहेंगे मतदान से दूर…निर्वाचित पार्षद ही करेंगे वोटिंग…

    मंंत्री कवासी लखमा का बयान, एल्डरमैन रहेंगे मतदान से दूर…निर्वाचित पार्षद ही करेंगे वोटिंग…

    धमतरी। लगातार सुर्खियों में रहने वाले मंत्री कवासी लखमा ने आज एक और बयान दिया हैं। जिसमें उन्होंने कहा है कि नगरीय निकाय चुनाव में एल्डरमैनों को मतदान का अधिकार नहीं होगा। छत्तीसगढ़ सरकार में केबिनेट मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला धमतरी पहुंचे। इस दौरान उन्होने कहा कि निर्वाचित पार्षद ही महापौर,अध्यक्ष के लिए मतदान करेंगे। एल्डरमैन निकाय के लिए महापौर और अध्यक्ष के लिए वोट नहीं दे सकेंगे।गौरतलब है कि आगामी दिनों में प्रदेश में निकाय चुनाव होने वाले हैं, सभी राजनीतिक दल अपनी अपनी तैयारियों में जुटे हैं। इस बार निकाय एक्ट में संसोधन करके सरकार ने महापौर और अध्यक्ष चुनाव को अप्रत्यक्ष प्रणाली से कराने का निर्णय लिया है। जिसका भाजपा जमकर विरोध कर रही है और राज्यपाल को ज्ञापन सौंप इस पर पुन: विचार करने की मांग भी की हैं।
  • IPL की ओपनिंग सेरेमनी बेहद खर्चीली…BCCI कर सकता है बंद…

    IPL की ओपनिंग सेरेमनी बेहद खर्चीली…BCCI कर सकता है बंद…

    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से ओपनिंग सेरेमनी को हटाने का फैसला ले सकता है। बोर्ड का मानना है कि बॉलीवुड स्टाइल का उद्धाटन समारोह काफी खर्चीला होता है। ओपनिंग सेरेमनी पर करीब 30 करोड़ रुपये खर्च हो जाते हैं।सोमवार को आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की बैठक के दौरान आईपीएल से ओपनिंग सेरेमनी हटाने का सुझाव रखा गया। साथ ही आईपीएल संचालन परिषद नो-बॉल पर नजर रखने के लिए चौथा अंपायर रखने को सोच रही है।

    BCCI के एक अधिकारी ने कहा, ‘उद्घाटन समारोह पैसे की बर्बादी है। इसमें क्रिकेट प्रशंसकों की दिलचस्पी नहीं दिखती है और कलाकारों को बहुत अधिक भुगतान करना पड़ता है।’हाल के वर्षों में कई बॉलीवुड सितारों के अलावा अंतरराष्ट्रीय पॉप सितारों- केटी पेरी, एकॉन और पिट बुल ने आतिशबाजी और लेजर शो के बीच आईपीएल उद्घाटन समारोह में परफॉर्म किया है।

    नो बॉल पर अधिकारी ने कहा, ‘पिछले सीजन में कई खिलाड़ियों को आउट दिया गया, बाद में रीप्ले से पता चला कि गेंदबाजों ने ओवरस्टेप किया था। यह विचार त्रुटियों और विवादों को कम करने के लिए है। अगली आईपीएल नीलामी 19 दिसंबर को कोलकाता में होगी।

    दूसरी तरफ पावर प्लेयर के बारे में अधिकारी ने कहा कि इस पर बात की गई , लेकिन सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में इस प्रयोग के लिए अब समय नहीं बचा है।’ माना जा रहा था कि बीसीसीआई आईपीएल में बड़ा बदलाव करने की योजना बना रहा है।

    पिछले आईपीएल में नो बॉल के कई फैसलों पर विवाद हुआ था। भारतीय कप्तान विराट कोहली की भारतीय अंपायर एस रवि से बहस भी हो गई थी, जो एक आईपीएल मैच के दौरान मुंबई इंडियंस के लसिथ मलिंगा की नो बॉल नहीं पकड़ सके, जिससे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) वह मैच हार गई।

  • गर्लफ्रैंड के साथ लगाई थी WhatsApp DP…दर्ज हो गया RAPE केस…जानें क्या है पूरा मामला…

    गर्लफ्रैंड के साथ लगाई थी WhatsApp DP…दर्ज हो गया RAPE केस…जानें क्या है पूरा मामला…

    उत्तर प्रदेश। आगरा में करवाचौथ पर प्रेमिका की जिद थी कि उसके साथ वाली फोटो की डीपी व्हाट्सएप पर लगाओ। युवक ने पांच मिनट के लिए डीपी लगा ली। सगी साली की नजर डीपी पर पड़ गई।उसने बहन को बता दिया। घर में बवाल हो गया। घर की शांति के लिए युवक ने प्रेमिका से दूरी बनाई। प्रेमिका थाने पहुंच गई। दुराचार का मुकदमा दर्ज करा दिया। हालांकि युवती का आरोप है कि युवक ने उससे पहली शादी की बात छिपाई थी।

    मामला न्यू आगरा क्षेत्र का है। निरंजन और उसके साढ़ू रवि के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। निरंजन का कपड़ों का व्यापार है। पीड़िता तीन नवंबर को थाने पहुंची। पुलिस को बताया कि एक साल पहले निरंजन से मुलाकात हुई।उसने उसे बातों में फंसा लिया। प्यार की बातें की। शादी का झांसा दिया। उसके लिए किराए पर फ्लैट ले लिया। दिसंबर 2018 में उसके साथ मंदिर में शादी रचाई। वह कई बार गर्भवती हुई। आरोपित ने गर्भपात करा दिया। वर्तमान में वह दो माह की गर्भवती है।

    केंद्रीय हिंदी संस्थान मार्ग स्थित एक अपार्टमेंट में किराए के फ्लैट में रहती है। यह फ्लैट प्रेमी ने ही किराए पर लिया था। पिछले दिनों उसे जानकारी हुई कि निरंजन पहले से शादीशुदा है। वह घबरा गई। विरोध किया। आरोपित उसे जान से मारने की धमकी देने लगा।उसके साढ़ू रवि ने भी उसका साथ दिया। इसलिए थाने आई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर धोखाधड़ी, दुराचार, जान से मारने की धमकी और गर्भपात की धारा के तहत मुकदमा लिखा है। पुलिस ने छानबीन शुरू की।

    पता चला कि पूरा झगड़ा करवाचौथ वाले दिन शुरू हुआ था। युवक ने प्रेमिका के साथ व्हाट्सएप पर डीपी लगाई थी। असली साली ने देख ली। उसने अपनी बहन को बता दिया। बहन ने घर में बवाल कर दिया।

  • रायपुर: पुलिस वाहन चालक था शराब के नशे में धुत्त…मोहल्ले में चला रहा था तेज रफ्तार में गाड़ी…तीन कच्चे मकानों को तोड़ा…

    रायपुर: पुलिस वाहन चालक था शराब के नशे में धुत्त…मोहल्ले में चला रहा था तेज रफ्तार में गाड़ी…तीन कच्चे मकानों को तोड़ा…

    रायपुर। राजधानी रायपुर के तरुण नगर में शराब के नशे में धुत्त पुलिस वाहन चालक ने तेज रफ्तार में गाड़ी चलाते हुए तीन कच्चे मकानों को तोड़ दिया। घटना कल आधी रात की है। इस हादसे में एक युवक को चोटें आई हैं।

    https://youtu.be/4POovaTUHhE

    मिली जानकारी के अनुसार वाहन चालक बस्ती में तेज रफ्तार में वाहन चला रहा था। जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर मकानों में जा घुसी। चालक तरुण नगर का ही रहने वाला बताया जा रहा है। वह पुलिस पायलेटिंग वाहन चलाता है। घटना रात 12 बजे के बाद तरुण नगर में घटी है।

    पुलिस वाहन में सवार चालक शराब के नशे में मोहल्ले में तेज रफ्तार में गाड़ी चला रहा था तभी अनियंत्रित होकर मोहल्ले के तीन घरों में गाड़ी जा घुसी। जिससे मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

  • छत्तीसगढ़ के लोग पीते हैं सबसे ज्यादा शराब…सर्वेक्षण रिपोर्ट में खुलासा…आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने कहा…मैं इस रिपोर्ट को नहीं मानता…

    छत्तीसगढ़ के लोग पीते हैं सबसे ज्यादा शराब…सर्वेक्षण रिपोर्ट में खुलासा…आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने कहा…मैं इस रिपोर्ट को नहीं मानता…

    रायपुर। एक सर्वेक्षण रिपोर्ट में चौकाने वाली जानकारी सामने आई है। इस रिपोर्ट के मुताबिक छत्तीसगढ़ के लोग सर्वाधिक शराब पीते हैं। दूसरी ओर इस संबंध में आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने कहा है कि मैं केंद्र की रिपोर्ट को नहीं मानता।केंद्रीय सामाजिक न्याय व सशक्तिकरण मंत्रालय और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) सर्वेक्षण की रिपोर्ट के मुताबिक छत्तीसगढ़ में लोग सर्वाधिक शराब पीते हैं।

    इस रिपोर्ट से पता चला है कि छत्तीसगढ़, त्रिपुरा, पंजाब, अरुणाचल प्रदेश व गोवा में शराब पीने वालों की तादाद सबसे ज्यादा है। वहीं अभी कुछ समय पहले ही यह खराब आई थी कि छत्तीसगढ़ में 15 प्रतिशत देशी शराब की बिक्री कम हुई है।इस संबंध में आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने कहा है कि मैं केंद्र की रिपोर्ट को नहीं मानता। अभी कुछ समय पहले ही यह खराब आई थी कि छत्तीसगढ़ में 15 प्रतिशत देशी शराब की बिक्री में कमी आई है। उसके बाद ही यह रिपोर्ट जारी की गई है। हम इसकी समीक्षा करेंगे।

    केंद्रीय सामाजिक न्याय व सशक्तिकरण मंत्रालय और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने साझा तौर पर 36 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में व्यापक सर्वेक्षण के बाद अपनी रिपोर्ट जारी की है। इस दौरान 186 जिलों के दो लाख से ज्यादा घरों का दौरा कर लगभग 4.74 लाख लोगों से बातचीत की गई है।

  • अयोध्या मामले को लेकर पुलिस ALERT…की जा रही है सोशल मीडिया की निगरानी… गलत जानकारी या धार्मिक अफवाह फैलाने वालों पर तत्काल कार्रवाई की तैयारी…

    अयोध्या मामले को लेकर पुलिस ALERT…की जा रही है सोशल मीडिया की निगरानी… गलत जानकारी या धार्मिक अफवाह फैलाने वालों पर तत्काल कार्रवाई की तैयारी…

    रायपुर। अयोध्या मामले को लेकर पुलिस अलर्ट हो गई है। राजधानी रायपुर की पुलिस की साइबर टीम भी अलर्ट हो गई है। फैसले से पहले ही सोशल मीडिया की निगरानी की जा रही है। फेसबुक, व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर गलत जानकारी या धार्मिक अफवाह फैलाने वालों पर तत्काल कार्रवाई करने की तैयारी है। सभी थानों के थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र के सोशल मीडिया और व्हाट्सअप ग्रुप पर नजऱ रखने जि़म्मेदारी की दी गई है। जल्द ही शांति समिति और पुलिस प्रशासन की बैठक लेकर दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे।
  • दो दिन बाद सुनाई देंगी शहनाईयों की गूंज…देवउठनी एकादशी से शुरू हो जाएंगे मांगलिग कार्य…

    दो दिन बाद सुनाई देंगी शहनाईयों की गूंज…देवउठनी एकादशी से शुरू हो जाएंगे मांगलिग कार्य…

    रायपुर। देवउठनी एकादशी दो दिन बाद 8 नवंबर को मनाई जाएगी। इस दिन घर-घर में भगवान शालिग्राम एवं तुलसी माता का विवाह कराया जाएगा। इसके साथ ही मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे। देवउठनी एकादशी के दिन से शहनाईयों की आवाज गूंजने लगेगी। चार महीने बाद इस दिन भगवान विष्णु जागेंगे, जिसके बाद शादी के मुहूर्त शुरू होंगे।देवउठनी एकादशी 8 नवंबर को मनाई जाएगी। इस दिन घर-घर में भगवान शालिग्राम एवं तुलसी माता का विवाह कराया जाएगा। इसके बाद ही विवाह योग्य युवक-युवतियों के विवाह की शहनाई, बैंड-बाजे बजने लगेंगे। छत्तीसगढ़ में देवउठनी को जेठौवनी के नाम से जाना जाता है।
    जेठौवनी को विवाह का अबूझ मुहूर्त माना जाता है इसलिए इन दिनों में गांवों में ज्यादा शादियां होती हैं। आमतौर पर देवउठनी एकादशी के दिन से ही शादी विवाह शुरू हो जाते हैं। पर ज्योतिषों के अनुसार कार्तिक मास की ये एकादशी अबूझ मुहूर्त होती है।जिसे मांगलिक कार्यों के लिए सबसे शुभ माना जाता है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो रहा। इसके लिए लोगों को 10 दिन इंतजार करना होगा। देव उठनी एकादशी के बाद पहला विवाह मुहूर्त 19 नवंबर को पड़ रहा है। इसका कारण वर्तमान में सूर्य तुला राशि में है। तुला राशि में सूर्य के होने से विवाह नहीं होते। नवंबर माह में 17 तारीख को सूर्य के राशि परिवर्तन के साथ ही 18 नवंबर से विवाह शुरू हो जाएंगे। जो 15 दिसंबर तक रहेंगे। इन दिनों में केवल 14 दिन ही विवाह के मुहूर्त रहेंगे। 13 दिसंबर से 13 जनवरी तक मलमास होने के कारण इन दिनों में विवाह नहीं होंगे।इसके बाद 2020 मकर संक्रांति के बाद 15 जनवरी से विवाह का दौर शुरू होगा। नवंबर और दिसंबर में विवाह के मुहूर्त: नवंबर में 19, 21, 22, 28, 29 और 30 नवंबर एवं दिसंबर में 1, 5, 6, 7, 10, 11 और 12 दिसंबर।
  • छत्तीसगढ़ : मेडिकल कॉलेजों के डीन के हुए तबादले…

    छत्तीसगढ़ : मेडिकल कॉलेजों के डीन के हुए तबादले…

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में मेडिकल कॉलेजों के डीन के तबादले किए गए हैं। जारी सूची के अनुसार अम्बिकापुर मेडिकल डीन डॉ. विष्णु दत्त, चिकित्सा शिक्षा संचालनालय में अटैच किये गए हैं।
    वहीं उनकी जगह राजनादगांव मेडिकल कॉलेज डीन डॉ. सिंह को डीन बनाया गया है। इसी तरह रायपुर मेडिकल कॉलेज में पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. रेणुका गहिने मेडिकल कॉलेज राजनादगांव की डीन नियुक्त की गई है।