Blog

  • कलेक्टरों को अब करना होगा छात्रों के साथ मध्यान्ह भोजन, सीएम भूपेश बघेल ने जारी किया निर्देश

    कलेक्टरों को अब करना होगा छात्रों के साथ मध्यान्ह भोजन, सीएम भूपेश बघेल ने जारी किया निर्देश

    रायपुर। देश के कई हिस्सों में मध्यान्ह भोजन में गड़बड़ी की आ रही खबरों के बीच सीएम भूपेश बघेल ने कलेक्टरों को छात्रों के साथ ही भोजन करने के निर्देश दिये हैं. सीएम ने यह निर्देश मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता को लेकर जारी किया गया है.सीएम भूपेश बघेल ने प्रदेश के सभी कलेक्टरों को पत्र लिखकर आवासीय शालाओं, छात्रावासों और आश्रमों में सभी सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से सभी शैक्षणिक आवासीय परिसरों के निरीक्षण के लिए रोस्टर और चेकलिस्ट तैयार करने तथा कलेक्टरों को भी स्वयं आकस्मिक निरीक्षण करने कहा है।

    मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों को लिखे पत्र में कहा है कि वे आने वाले समय में स्वयं आश्रमों और छात्रावासों का आकस्मिक निरीक्षण करेंगे। वहां भोजन की गुणवत्ता जांचने छात्रों के साथ भोजन भी करेंगे।
    मुख्यमंत्री ने कहा है कि शासकीय आश्रमों, छात्रावासों एवं अन्य आवासीय शालाओं में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। इन परिसरों में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने सरकार द्वारा पर्याप्त आवंटन दिया जाता है। अनेक स्थानों से यह जानकारी मिली है कि इन परिसरों में सामान्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और रखरखाव पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों से अपेक्षा की है कि वे शासकीय परिसरों में रहने वाले छात्रों के प्रति संवदेनशीलता रखें और उन्हें अपने परिवार का सदस्य मानते हुए उनके लिए अपेक्षित सभी सुविधाएं उन्हें निरंतर मुहैया कराने के लिए विशेष प्रसास करें।

    मुख्यमंत्री ने छात्रावासों में साफ-सफाई, रंग-रोगन, बच्चों के कपड़े, गद्दे, तकिए, चादर, टेबल, कुर्सी, पलंग, प्रकाश व्यवस्था, किताबें, कम्प्यूटर, इनवर्टर, फर्स्ट एड, टेलीविजन और गुणवत्तायुक्त भोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कलेक्टरों को आवासीय शालाओं में विद्यार्थियों के रहने के लिए गरिमापूर्ण व्यवस्था करने कहा है जिससे कि उन्हें पढ़ाई का अनुकूल वातावरण मिल सके और वे उत्कृष्ट नागरिक बन सकें।

  • सवाल सुनकर भड़के शिक्षामंत्री…कोई दुकानदारी नहीं…सब नियम से हो रहा…मंत्री हटाना,बनाना मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार

    सवाल सुनकर भड़के शिक्षामंत्री…कोई दुकानदारी नहीं…सब नियम से हो रहा…मंत्री हटाना,बनाना मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार

    बिलासपुर—-  स्कूली शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम आज अल्पप्रवास पर बिलासपुर रूके। इस दौरान पत्रकारों से संक्षिप्त बातचीत की। उन्होने कहा मंत्रीमण्डल में फेरबदल या मंत्री हटाने और बनाने का मुख्यमंत्री को विवेकाधिकार है। ओएसडी से मोहभंग नहीं हुआ है। सरकार पांच साल चलेगी। पुरानी सरकार के चलते ही शिक्षा विभाग पर लोड है। स्थानांतरण प्रक्रिया को दुकानदारी नहीं कह सकते है। इसके बाद मंत्री ने बीच में ही सवाल जवाब छोड़कर चले गए।

    स्कूली शिक्षामंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम आज अल्प प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे। उन्होने बताया कि विभाग में सब कुछ ठीक ठाक चल रहा है। सरकार को किसी प्रकार की परेशानी नहीं है। एक सवाल के जवाब में प्रेमसाय सिंह ने बताया कि मंत्रीमंडल में फेरबदल या हटाने रखने का मुख्यमंत्री को विवेकाधिकार है। मैं कैसे बताउं की मंत्रीमंडल में फेरबदल या हटाने रखने की बात हो रही है।

    जिले में शिक्षक ज्यादा हो गए हैं..एक जगह तीन तीन शिक्षक हो गए हैं। सब कुछ अव्यवस्थित हो गया है। कैसे व्यवस्थित करेंगे। सवाल के जवाब में प्रेमसाय ने कहा कि सारी परेशानी पुरानी सरकार की दी हुई है। पन्द्रह साल का लोड है…जल्द ही सब कुछ ठीक हो जाएगा। लोग स्थानांतरण चाहते थे। इसलिए लोगों का स्थानांतरण किया गया।

                 आखिर पन्द्रह साल का लोड कैसे हुआ। आपके विभाग ने ही तो एक पद पर तीन शिक्षक भेजे हैं। क्या स्थानांतरण को दुकान बना दिया गया है। सवाल सुनते ही शिक्षा मंत्री भड़क गए। उन्होने कहा कि दुकानदारी या उद्योग नहीं चल रहा है। सामान्य प्रक्रिया के तहत स्थानांतरण हुआ है।

  • शराब के दामों को लेकर प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ने लगाए अपनी ही सरकार पर आरोप

    शराब के दामों को लेकर प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ने लगाए अपनी ही सरकार पर आरोप

    रायपुर। प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कन्हैया अग्रवाल ने आबकारी आयुक्त को पत्र लिख करशराब दुकानों में निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य पर शराब बेचे जाने की शिकायत लगातार प्राप्त हो रही है। इस मामले की जानकारी देते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कन्हैया अग्रवाल ने बताया कि अवैध शराब बेचने वाले कोचियों को भी शराब दुकान का संचालन करने वाली प्लेसमेंट एजेंसी के द्वारा ही शराब की सप्लाई दिया जा रहा है कर्मचारी निर्धारित मात्रा से कई गुना ज्यादा शराब उपलब्ध करा रहे हैं। शराब दुकानों में कार्य करने वाली कंपनी शासन के निर्देशों का खुला उल्लंघन कर रही है।

    कन्हैया अग्रवाल ने बताया कि इस संदर्भ में मैंने आबकारी आयुक्त को पत्र द्वारा मामले की जानकारी दिया हु लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई ये चिंतनीय विषय है शराब दुकानों में निर्धारित मूल्य सूची का बड़ा बोर्ड लगाने के बाद भी ज्यादा रेट लेने की शिकायत प्राप्त हो रही है जिस पर तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए। रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत की शराब दुकानों में कई जगह शराब पिलाने की सुविधा के लिए अहाता खुले हुए हैं। दुकानों में आहातो को विभाग के द्वारा लाइसेंस नहीं दिया गया है। यह आहते अवैध रूप से संचालित हो रहे हैं। यदि अहाता अवैध है तो उसे बंद कराने का अब तक कार्यवाही नहीं किया जाना चिंतनीय है।

  • एडिशनल एसपी ऋचा मिश्रा के खिलाफ रायपुर में एफआईआर दर्ज

    एडिशनल एसपी ऋचा मिश्रा के खिलाफ रायपुर में एफआईआर दर्ज

    रायपुर। राजधानी की कोतवाली पुलिस में बिलासपुर की अधिवक्ता और चर्चित एक्टिविस्ट प्रियंका शुक्ला ने दूर्ग रेंज में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऋचा मिश्रा और रायपुर निवासी ममता शर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। कोतवाली पुलिस ने एडिशनल एसपी ऋचा मिश्रा और ममता शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


    कोतवाली में दर्ज प्राथमिकी में उल्लेख है कि, दिनांक12 अक्टूबर की शाम 5 बजे श्रीमती प्रियंका शुक्ला अपने अधिवक्ता साथियों के साथ अपने मुवक्किल अंजलि जैन से मिलने जिला अस्पताल कालीबाड़ी रायपुर स्थित सखी सेंटर गई थी वहां ममता शर्मा एवं ऋचा मिश्रा पहले से ही मौजूद थे, वह मुझे देख कर बाहर आए और पूछने लगे कि तुम कौन हो अंजलि से तुम्हारा क्या काम है तुम शासकीय या प्राइवेट व्यक्ति हो कोर्ट के आदेश अनुसार तुम अंजलि से नहीं मिल सकते हो उसके माता-पिता ही मिल सकते हैं। मेरे द्वारा पूछने पर कि आप लोग कौन हैं क्या आप शासकीय हैं कहने पर ऋचा मिश्रा एवं ममता शर्मा ने मुझे गंदी गंदी गालियां देते हुए हाथ मुक्का से मारपीट करते हुए तुम जबरदस्ती मिलोगे तो जान से मार देंगे कहते हुए धक्का-मुक्की करने लगे तथा मेरे हाथ में रखे मोबाइल को लूटने की कोशिश भी करने लगे। ममता शर्मा बोलने लगी कि इसे अंदर कराओ पुलिस अधिकारी के ऊपर हाथ उठा रही है कहते हुए दोनों बांह को पकड़कर घसीटने लगे, घसीटने एवं मारपीट करने से मेरे बाएं हाथ कलाई कंधे में दर्द हो रहा है।


    पुलिस को दिए आवेदन मे उल्लेख है कि,अधिवक्ता प्रियंका शुक्ला जिस पीड़िता से मिलने गईं थी, वो लगातार रो रही थी और उसे उक्त दोनों के द्वारा धमकाया जा रहा था।
    अधिवक्ता व सामाजिक कार्यकर्ता प्रियंका शुक्ला ने बताया
    “मैं वहाँ जो कुछ हुआ उससे हतप्रभ हूँ.. मुझे मारते हुए अंदर खींचने और मोबाईल छिनने की कोशिश हुई क्योंकि जो कुछ हुआ उसकी मै रिकॉर्डिंग कर रही थी,मैं उस पीड़िता से मिलने गई थी, उस समय ऐसा करना स्तब्ध करता है”
    कोतवाली पुलिस ने प्रियंका शुक्ला के आवेदन पर 12 अक्टूबर की शाम 7 बजे अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक ऋचा मिश्रा और रायपुर निवासी ममता शर्मा के खिलाफ भादवि की धारा 294, 506, 323, 34 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

  • मोनेट के कर्मचारी पर जुर्म दर्ज…. मां दुर्गा पर की थी आपत्तिजनक पोस्ट

    मोनेट के कर्मचारी पर जुर्म दर्ज…. मां दुर्गा पर की थी आपत्तिजनक पोस्ट

    रायगढ़। फेसबुक में हिंदुओं की आराध्य देवी मां दुर्गा पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले मोनेट कर्मी के विरुद्ध भूपदेवपुर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। राजू एस पाटिल जो कि मोनेट इस्पात कम्पनी नहरपाली का कर्मचारी है उसके द्वारा मां दुर्गा पर आपत्तिजनक व अश्लील टिप्पणी करने पर आपत्ति व्यक्त कर कार्यवाही करने हेतु जनकारवां सहित अनेकों सामाजिक संगठन तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं के द्वारा जिले के कप्तान सहित थानों में आवेदन दिया गया था, जिसके बाद आरोपी ने चक्रधरनगर थाने में लिखित में माफीनामा देकर कानूनी कार्यवाही से बचने का भी प्रयास किया था लेकिन जिले के संवेदनशील पुलिस कप्तान के निर्देश पर आज दिनांक 12.10.19 को थाना भूपदेवपुर में राजू एस पाटिल के विरूद्ध अप.क्र. 176/19 धारा 295-A IPC , 67 IT Act. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया और मामले की विवेचना प्रारम्भ कर दी गयी है ।

    खरसिया एसडीओपी पी एस पटेल
    (more…)
  • बिजली गुल होने की समस्या से, मंत्री जी तक परेशान…

    बिजली गुल होने की समस्या से, मंत्री जी तक परेशान…

    सीतापुर: संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत शुक्रवार को सर्व आदिवासी समाज के करमा महोत्सव में शामिल होने सीतापुर पहुंचे। इस दौरान उनका सख्त रवैया देखने को मिला। दरअसल कार्यक्रम के दौरान बिजली बंद होने से नाराज मंत्री अमरजीत सिंह भगत ने विद्युत विभाग के जेई को जमकर फटकार लगाई साथ ही उन्हें सस्पेंड करने का निर्देश दिया है।

    मिली जानकारी के अनुसार सीतापुर में आयोजित आदिवासी समाज के करमा महोत्सव में संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत को आमंत्रित किया गया था। यहां पहुंचने के बाद मंत्री भगत सभा को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान पॉवर कट हो गया। इसके बाद उन्होंने तीखे तेवर दिखाते हुए बिजली विभाग के जेई को तत्काल सस्पेड करने का निर्देश दिया है।इस दौरान मंत्री भगत ने कहा कि मैं खुद पावर कट की समस्या से परेशान हो चुका हूं।

  • सउदी अरब के पास ईरानी तेल टैंकर में विस्फोट

    सउदी अरब के पास ईरानी तेल टैंकर में विस्फोट

    ईरान। सऊदी अरब के तट पर एक ईरानी तेल टैंकर में विस्फोट हुआ है। जहाज में विस्फोट से लाल सागर में तेल रिसाव होने लगा है। जानकरों का कहना है कि ईरानी तेल टैंकर पर हुए विस्फोट से सऊदी अरब और ईरान के बिच तनाव और विवाद बढ़ने के आसार हैं। ईरानी आयल कंपनी का कहना है कि विस्फोट का कारण मिसाइल हमला हो सकता है। विशेषज्ञों ने इसे आतंकवादी घटना करार दिया है। कंपनी ने कहा कि जहाज में सवार लोग उसकी मरम्मत कर रहे है।

  • बड़ी खबर-2000 के चूल्हे के साथ मिलेगी 300 यूनिट बिजली फ्री

    बड़ी खबर-2000 के चूल्हे के साथ मिलेगी 300 यूनिट बिजली फ्री

    हरियाणा।कांग्रेस नेता गुलाम नवी आज़ाद, पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेश अध्यक्ष शैलजा कुमारी ने शुक्रवार को हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी किया है।घोषणा पत्र में उन्होंने कई बड़े ऐलान किये हैं, इसमे उन्होंने 24 घण्टे के अंदर किसानों का कर्ज माफ करना,300 यूनिट बिजली फ्री देना और हर महीने महिलाओं को 2000 रुपये का चूल्हा खर्च देने का एलान किया है।

  • “गब्बर इज बैक” के इस गाने को सुनकर भड़के एसपी संतोष सिंह, की कार्यवाही।

    “गब्बर इज बैक” के इस गाने को सुनकर भड़के एसपी संतोष सिंह, की कार्यवाही।

    रायगढ़। अमूमन आधी रात को कुंडी खड़कने से आम आदमी भड़कता है लेकिन इस बार कुंडी न खड़काओ राजा गाने की धुन सुनकर भड़कने की पारी एसपी संतोष सिंह की थी। दुर्गा विर्सजन के दौरान अश्लील गाने की धुन सुनकर भड़के एसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संबंधित डीजे को जब्त कर लिया है।

    मिली जानकारी के मुताबिक कोतरा रोड दुर्गा विसर्जन के दौरान युवाओ को डीजे पर इस गाने की धुन बजाना महंगा उस वक्त पड़ गया जब एसपी संतोष सिंह के आदेशानुसार सिटी कोतवाली टीआई एस.एन.सिंह ने तत्काल मौके पर जाकर वाहन सहित दोनों डीजे को जब्त कर लिया। यहाँ यह भी बताना लाजि़मी होगा कि विसर्जन के दौरान अश्लील गाने पर रोक लगाने हेतु पुलिस प्रसाशन ने पहले ही सभी समितियों को चेताया था लेकिन युवाओ में गंभीरता से नही लिया जिस पर पुलिस को यह कार्यवाही करनी पड़ी।