Blog

  • टीवी अभिनेत्री ने पति के सामने ही मार डाला अपने पूर्व बॉयफ्रेंड को जानिये वजह…

    टीवी अभिनेत्री ने पति के सामने ही मार डाला अपने पूर्व बॉयफ्रेंड को जानिये वजह…

    दिल्ली। पूर्व ब्वॉयफ्रेंड के फिर से रिलेशनशिप में लौटने की कथित बात को लेकर एक टीवी एक्ट्रेस ने अपने पति के सामने ही उसे मौत के घाट उतार दिया। मीडिया रिपोर्टस की माने तो तमिल टेलीविजन की 42 वर्षीय अभिनेत्री ने पति के सामने अपने पूर्व दोस्त (ब्वॉयफ्रेंड) की पीट-पीटकर हत्या कर दी. अभिनेत्री की पहचान एस.देवी के रूप में हुई है, जिसने अपनी बहन के कोलाथुर स्थित घर में सोमवार तड़के इस वारदात को अंजाम दिया।
    खबरों के अनुसार, जब पूर्व दोस्त ने फिर से संबंध में लौटने की बात कही तो अभिनेत्री ने कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद एस. देवी ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया. जांच के बाद पुलिस ने उसके पति व बहन बी. शंकर और एस. लक्ष्मी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने लक्ष्मी के पति सांवरिया (53) को भी एम.रवि (38) की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया है. मृतक फिल्मों में तकनीशियन का काम करता था. आरोपियों को जेल भेज दिया गया है.
  • आपका चोरी हुआ मोबाइल खोज निकालेगा ये पोर्टल, सरकार ने किया लांच

    आपका चोरी हुआ मोबाइल खोज निकालेगा ये पोर्टल, सरकार ने किया लांच

    दिल्ली। अब अगर आपका मोबाइल चोरी हो गया है तो चिंता की बात नहीं है। सरकार आपका फोन खोज निकालेगी। इसके लिए बकायदा एक पोर्टल लांच कर दिया गया है। एनसीआर में चोरी, गुमशुदा या लूटे हुए मोबाइन फोन को ढूंढना बेहद आसान हो जाएगा। केंद्रीय संचार, इलेक्ट्रॉनिक और सूचना तकनीक मंत्री रविशंकर प्रसाद ने नया पोर्टल लॉन्च किया है। दिल्ली एनसीआर के यूजर्स मोबाइल गुम या चोरी होने पर https://www.ceir.gov.in साइट पर जाकर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। लोगों को पुलिस में भी शिकायत दर्ज करानी होगी। टेलीकॉम सचिव अंशु प्रकाश ने बताया कि देश के किसी भी कोने में अगर चोरी हुआ मोबाइल इस्तेमाल किया जा रहा होगा तो उसकी लोकेशन पता चल जाएगी और उसे ट्रेक किया जा सकेगा। जिससे पुलिस उस मोबाइल तक आसानी से पहुंच सकेगी।इससे मोबाइल चोरी की घटनाओं में भारी कमी आएगी।
  • मुकेश अंबानी का बड़ा धमाका, अमेजन, फ्लिपकार्ट को टक्कर देने के लिए लांच किया जियो मार्ट

    मुकेश अंबानी का बड़ा धमाका, अमेजन, फ्लिपकार्ट को टक्कर देने के लिए लांच किया जियो मार्ट

    दिल्ली। देश के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी ने एक बार फिर से धमाका किया है। अब उनकी नजर आनलाइन रिटेल बिजनेस पर है। भारत में ऑनलाइन खरीदारी का चलन बढ़ रहा है। इस क्षेत्र में अमेजन और फ्लिपकार्ट की बादशाहत कायम है। लोग इनसे जमकर सामान खरीद रहे हैं। लेकिन इन ई-कॉमर्स कंपनियों को अब तगड़ी चुनौती मिलने जा रही है। भारत के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की रिलायंस रिटेल लिमिटेड ने ‘जियो मार्ट’ की शुरुआत कर दी है।जियो मार्ट में रजिस्ट्रेशन के लिए कंपनी ने जियो टेलीकॉम यूजर्स को आमंत्रण भी भेजना शुरू कर दिया है। जियो मार्ट को कंपनी ने ‘देश की नई दुकान’ कहा है। इसकी शुरुआत मुंबई के नवी मुंबई, ठाणे और कल्याण से होगी। रिलायंस रिटेल ने आधिकारिक रूप से इसकी लॉन्चिंग की घोषणा कर दी है। और कहा है कि आने वाले समय में इसका विस्तार किया जाएगा। कंपनी ने कहा कि व़ो जल्द ही जियो मार्ट एप भी लॉन्च करेेगी।
  • गृहमंत्री ताम्रध्वज के चुनाव में एक कर्मचारी के खाते से करोड़ो का खर्च ! हाईकोर्ट पहुंचा मामला, मंत्री के खास ठेकेदार पर मारपीट का भी आरोप

    गृहमंत्री ताम्रध्वज के चुनाव में एक कर्मचारी के खाते से करोड़ो का खर्च ! हाईकोर्ट पहुंचा मामला, मंत्री के खास ठेकेदार पर मारपीट का भी आरोप

    रायपुर। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के विधानसभा चुनाव और उसके बाद लोकसभा चुनाव में एक कर्मचारी के एकाउंट से करोड़ों रुपये की हेराफेरी कराने का आरोप लगाने वाली याचिका हाईकोर्ट में दायर की गई है. याचिका में आरोप लगाया गया है कि आरोपी गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का खास ठेकेदार है. जिसने विधानसभा चुनाव में उनके लिए करोड़ो का खर्च किया याचिका अनिमेश सिंग नाम के व्यक्ति ने दायर की है. अनिमेश सिंह ने बताया है कि वो ताम्रध्वज साहू के खास आदमी पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार हितेश चौबे के यहां काम करता है. उसका आरोप है कि हितेश चौबे ने विधानसभा चुनाव के दौरान गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के चुनावी खर्चे के लिए उसके एकाउंट का इस्तेमाल किया. अनिमेश सिंग का आरोप है कि इसी एकाउंट से लोकसभा चुनाव में करीब 41 करोड़ रुपये का लेन देन हुआ. जबकि उसकी तनख्वाह मात्र 12 हज़ार रुपये है.अनिमेश सिंह ने आरोप लगाया है कि उनके नाम से जो खाता यस बैंक में है. उसका संचालन हितेश चौबे ही करता है. इस बात की शिकायत उसने 3 दिसंबर को खुर्सीपार थाने में कराई थी. लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की जिसके बाद उसने हाईकोर्ट की शरण ली. अनिमेश सिंह ने बताया है कि हितेश चौबे ने उससे बाबा चौहान नाम के गुंडे को कनपटी पर पिस्टल रखकर उससे जबर्दस्ती स्टांप और चेक पर दस्तखत करा लिए. वो उनके साथ मारपीट करता था.अनिमेश सिंह का आरोप है कि हितेश चौबे खुद को गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का खास आदमी बताता है. उसका ये भी आरोप है कि हितेश चौबे ने उसके नाम से एक मर्सीडीज़ खरीदी है जिसकी कीमत 52 लाख रुपये है लेकिन उसे आदित्य सिंह रखता है.इस मामले के सामने आने के बाद दुर्ग के सांसद विजय बघेल ने कहा था कि इस मामले की जांच ईडी से कराएंगे. इस बीच शिकायत करने वाले शख्स ने हाईकोर्ट की शरण ली है.
  • भिलाई से रिसाली हुआ अलग, 13 वार्डों वाला प्रदेश का 14वां निगम बना, गजट में हुआ फाइनल प्रकाशन, इन वार्डों को किया शामिल

    भिलाई से रिसाली हुआ अलग, 13 वार्डों वाला प्रदेश का 14वां निगम बना, गजट में हुआ फाइनल प्रकाशन, इन वार्डों को किया शामिल

    रिसाली निगम की मांग करने वालों के लिए बड़ी खबर है। रिसाली जोन के 13 वार्डों को  मिलाकर सरकार ने एक नया निगम बना दिया है। इसका राजपत्र में फाइनल प्रकाशन 26 दिसंबर को किया गया है। अब सबकुछ साफ हो गया है। अब सिर्फ अलग से सेटअप करना बाकी रह गया है। इससे पहले नवंबर माह में रिसाली को निगम बनाने राजपत्र में प्रकाशन हुआ था। तब 15 दिन के अंदर में दावा-आपत्ति मांगे गए थे। इसका निराकरण करने के बाद फाइनल प्रकाशन कर दिया है।
    रिसाली निगम की मांग करने वाले सीनियर पार्षद केशव बंछोर ने बताया कि गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने 2018 के विधानसभा चुनाव में इसका ऐलान किया था। ऐलान के ठीक एक साल में उन्होंने अपना वादा पूरा कर लिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि 2020 दिसंबर में भिलाई के साथ रिसाली निगम का चुनाव हो जाएगा। 
  • फिर से गर्माया आईपीएस राहुल शर्मा के आत्महत्या का मामला

    फिर से गर्माया आईपीएस राहुल शर्मा के आत्महत्या का मामला

    छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित आईपीएस राहुल शर्मा आत्महत्या का मामला एक बार फिर तूल पकड़ने लगा है। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार नारायण शर्मा ने राहुल शर्मा की आत्महत्या मामले की दोबारा जांच की मांग करते हुए प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल को एक पत्र लिखा है जिसमे तत्कालीन बिलासपुर आईजी और एक हाईकोर्ट के जज की इस मामले में रही भूमिका पर सवाल उठाते हुए प्रकरण की दुबारा जांच की मांग की है। पत्रकार नारायण शर्मा ने बताया की बिलासपुर के तत्कालीन एसपी राहुल शर्मा के आत्महत्या प्रकरण में सीबीआई ने जो क्लोजर रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल की है। उसमे सीबीआई अपनी जांच रिपोर्ट यह कहती है कि आत्महत्या के लिए राहुल शर्मा और तत्कालीन बिलासपुर आईजी के बीच उस दिन सुबह फोन पर हुई वार्तालाप ही जिम्मेदार हो सकती है। सीबीआई ने अपनी जांच में यह साबित किया है कि राहुल शर्मा ने अपने सुसाइडल नोट में जिस बॉस का जिक्र किया है, वह बॉस कोई और नहीं, बल्कि आईजी बिलासपुर ही थे। कॉल डिटेल्स तथा बयानों के आधार पर सीबीआई ने यह भी साबित किया है कि आईजी एसपी के कार्यक्षेत्र में हस्तक्षेप करते थे, जिससे राहुल शर्मा बेहद तनाव में थे। वहीँ नारायण शर्मा ने तत्कालीन आईजी पर आरोप लगाते हुए सूत्रों का हवाला देते हुए कहा की सीबीआई ने रिपोर्ट में बताया है कि 11 मार्च को आईजी ने एएसपी आरके साहू को फोन कर कहा कि 12 मार्च को वे एसपी ऑफिस के स्टॉफ की बैठक लेंगे। आईजी ने इस बात की जानकारी मीडिया को भी दे दी, लेकिन एसपी को नहीं। 12 मार्च को स्थानीय अखबारों में खबर छपी कि एसपी के बाबुओं की क्लास लेंगे आईजी। एसपी को अखबार से ही इस बैठक की जानकारी मिली। सीबीआई ने आईजी के कॉल डिटेल के आधार पर इसकी पुष्टि की है। इस खबर से एसपी राहुल शर्मा बेहद आहत हुए और उन्होंने इस मामले में आईजी से मोबाइल पर चर्चा की। रिपोर्ट के अनुसार दोनों के बीच काफी देर तक बात हुई। इसके बाद दोपहर में एसपी ने खुदकुशी कर ली। सीबीआइ की जांच रिपोर्ट में 12 मार्च का घटनाक्रम
    12 मार्च 2012 की सुबह 8.44 बजे एएसपी ग्रामीण आरके साहू ने एसपी राहुल शर्मा को फोनकर बताया कि आज आईजी एसपी कार्यालय के बाबुओं की बैठक लेने वाले हैं।
    8.44 बजे एसपी राहुल शर्मा ने आईजी को फोन किया। दोनों के बीच 1111 सेकेंड (लगभग 19 मिनट) बात हुई।
    9.04 बजे आईजी के मोबाइल से एसपी को फोन आया। दोनों के बीच 264 सेकेंड (लगभग साढ़े 4 मिनट बात हुई)
    सुबह करीब- 10 बजे राहुल शर्मा जब स्थानीय अखबार पढ़ रहे थे, तो उसमें भी उन्हें आईजी द्वारा एसपी कार्यालय के स्टॉफ की बैठक लेने की खबर दिखी। राहुल शर्मा ने इसे बेहद अपमानजनक माना।
    सुबह करीब- 10 बजे ही सिपाही राहुल शर्मा को नाश्ता लेकर आया। उस वक्त राहुल शर्मा बिस्तर पर लेटे हुए थे।
    राहुल शर्मा ने कमजोरी महसूस होने की बात कहते हुए उससे नाश्ता टेबल पर रखकर ग्लूकोज लाने के लिए कहा।
    कुछ देर पर उन्हें ग्लूकोज दिया गया, तो वे कई गिलास ग्लूकोज पानी पी गए। इसके बाद उन्होंने निजी स्टॉफ से कहा कि अब उन्हें ठीक महसूस हो रहा है।
    एसपी राहुल शर्मा ने कहा कि दोपहर में हल्का भोजन करेंगे और सीधे दोपहर में 1.30 से 2 बजे के बीच ऑफिस जाएंगे।
    दोपहर 2.30 बजे राहुल शर्मा का बॉडी गार्ड कमरे में पहुंचा। शर्मा बेडरूम में नहीं थे तो वह अंदर चला गया। अंदर राहुल शर्मा खून से लथपथ पड़े हुए थे। सीबीआई की रिपोर्ट में इस बात का जिक्र नहीं है कि 2.30 बजे राहुल शर्मा को घायल अवस्था में कमरे में देखे जाने के बाद क्या हुआ। उन्हें किसने और कितने बजे अस्पताल पहुंचाया? और इस बात का भी जिक्र नहीं है कि राहुल शर्मा को अस्पताल पहुंचाने के बाद घटनास्थल को कितनी देर बाद सील किया गया और क्या इस दौरान घटनास्थल पर सबूतों के साथ छेड़छाड़ भी हुई?
    राहुल शर्मा की मौत की सूचना परिजनों को किसने और कितने बजे दी?
    मेस के जिस कमरे में राहुल शर्मा घायल अवस्था में मिले उस कमरे को किसने सील किया?
    रिपोर्ट में राहुल शर्मा के लैपटॉप और होलेस्टर का भी कहीं कोई उल्लेख नहीं है? इन्ही सब तथ्यों को लेकर पत्रकार नारायण शर्मा ने पुनः जांच की मांग उठाई है।
  • नेवी ने लगाया फेसबुक इस्तेमाल करने पर बैन, जानिए वजह….

    नेवी ने लगाया फेसबुक इस्तेमाल करने पर बैन, जानिए वजह….

    दिल्ली। भारतीय नौसेना ने सुरक्षा कारणों के चलते नौसैनिकों के फेसबुक इस्तेमाल पर बैन लगा दिया है। दरअसल में भारतीय नौसेना की कई जानकारियां नौसैनिकों के फेसबुक स्टेटस और अन्य तरीकों से दुश्मनों के हाथ लग रही थी। जिसके बाद नौसेना ने इस कठोर कदम को उठाने का फैसला लिया। नौसेना का कहना है कि फेसबुक से नौसेना को कई किस्म के खतरे पैदा हो गए थे। भारतीय नौसेना ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नौसेना कर्मियों को फेसबुक के प्रयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है। अब नौसेना के ठिकानों, डॉकयार्ड और ऑन-बोर्ड युद्धपोतों पर स्मार्टफोन ले जाने पर भी बैन लगा दिया गया है। नौसैनिक अब आन ड्यूटी इसका इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।
  • शिक्षा मंडल का अहम् फैसला:उत्तर पुस्तिका में होंगे 32 पेज,परीक्षा में नहीं दी जाएगी सप्लीमेंट्री शीट

    शिक्षा मंडल का अहम् फैसला:उत्तर पुस्तिका में होंगे 32 पेज,परीक्षा में नहीं दी जाएगी सप्लीमेंट्री शीट

    रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने मुख्य परीक्षा 2020 उत्तर पुस्तिका के संबंध में कुछ फैसले लिए हैं। मंडल ने 28 तारीख (शनिवार)को जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि वर्ष 2020 मुख्य परीक्षा की 32 पृष्ठ की बनवाए जाने का निर्णय लिया गया है।इसके अलावा हायर सेकेंडरी परीक्षा में गणित और भौतिक शास्त्र के लिए 40 पृष्ठ की उत्तर पुस्तिकाए छात्रों को प्रदान की जाएगी। पिछले साल परीक्षा में छात्रों द्वारा लिखी गई उत्तर पुस्तिकाओं के परीक्षण के बाद यह फैसला लिया गया है। उत्तर पुस्तिका के पहले पृष्ठ में छात्रों के रोल नंबर,विषय और अन्य जानकारी तथा लिस्ट 2 पर निर्देश मुद्रित होंगे।इस प्रकार हायर सेकेंडरी परीक्षा में गणित और भौतिक शास्त्र विषयों के लिए छात्रों को 38 पेज और शेष परीक्षाओं में 30 पेज उपलब्ध होंगे।
    उपरोक्त उत्तर पुस्तिकाओं के अलावा छात्रों को पूरक (सप्लीमेंट्री)उत्तर पुस्तिका नहीं दी जाएगी.साथ ही मंडल ने छात्रों से अपील की है कि उपरोक्त अनुसार उत्तर पुस्तिकाओं के पृष्ठों को ध्यान में रखकर उत्तर पुस्तिकाओं में उत्तर लिखें ताकि उन्हें उत्तर पुस्तिका के पृष्ठों की कमी महसूस न हो।
  • 7500 वर्ग फीट तक का पट्टा देने का कलेक्टर को अधिकार

    7500 वर्ग फीट तक का पट्टा देने का कलेक्टर को अधिकार

    जशपुरनगर। कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने बताया कि राज्य शासन द्वारा नजूल पट्टाधारियों के भूमि को फ्री होल्ड करने की योजना भी प्रारंभ की गई है और इसके लिए अभियान शुरू चल रहा है। ऐसे पट्टाधारी अपनी जमीन को फ्री होल्ड कराकर जमीन का मालिकाना हक प्राप्त कर सकते है। इससे वे इस जमीन के बदले बैंक से लोन ले सकेगें, जमीन का हस्तांतरण तथा खरीदी-बिक्री भी कर सकेगे, साथ ही 30 सालों में होने वाले नवीनीकरण की प्रक्रिया से भी उन्हें छुटकारा मिलेगा। इसके लिए सरकारी गाईड लाइन दर की 2 प्रतिशत प्रीमियम राशि अदा करनी होगी। राज्य शासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 7500 वर्गफीट तक का पट्टा जारी करने का अधिकार कलेक्टर को दिया गया है। कलेक्टर ने बताया कि 7500 वर्गफीट से कम आकार वाली अतिक्रमण वाली शासकीय भूमि का नियमितिकरण भी किया जा रहा है। उन्होंने ऐसे अतिक्रमणकारियों को इस भूमि के नियमितीकरण के लिए नोटिस देने के निर्देश दिए, जिससे वे राज्य शासन की इस योजना का लाभ उठा सकें और अपने भूमि का मालिकाना हक प्राप्त कर सकें। इसके लिए उन्हें सरकारी गाईड लाईन का 150 प्रतिशत राशि देनी होगी। कलेक्टर ने बताया कि 15 सालों की डायवर्सन रेंट एक मुश्त अदा करने पर 30 सालों तक डायवर्सन रेंट की राशि नहीं अदा करनी होगी।
  • देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के तौर पर शपथ लेंगे बिपिन रावत

    देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के तौर पर शपथ लेंगे बिपिन रावत

    दिल्ली। जनरल बिपिन रावत बुधवार (1 जनवरी) को देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) के तौर पर शपथ लेंगे। वे आज सेना सेना प्रमुख के पद से रिटायर हो रहे हैं। उन्होंने नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवणे 28वें सेना प्रमुख का पदभार संभालेंगे। जनरल रावत ने बतौर सेना प्रमुख आखिरी बार परेड की सलामी ली।जनरल रावत ने कहा, “नॉर्दर्न, ईस्टर्न, वेस्टर्न मोर्चे पर तैनात जवानों को शुभकामनाएं देता हूं। बर्फीले इलाकों में तैनात जवानों को भी शुभकामनाएं देता हूं जो अपनी जान की परवाह किए बिना देश की सेवा में लगे हैं। वे अपने परिवार को छोड़कर सीमा पर तैनात रहते हैं। मुझे विश्वास है कि नरवणे अपनी ड्यूटी को बखूबी निभाएंगे जो सेना प्रमुख का पद संभालने वाले हैं। नरवणे ने पहले भी बेहतर काम किया था।”
    सीडीएस का पद 4 स्टार जनरल के बराबर होगा। जनरल रावत का कार्यकाल 31 दिसंबर से शुरू हो जाएगा, जो अगले आदेश तक जारी रहेगा। सरकार ने सीडीएस की नियुक्ति के लिए सेवा शर्तें भी जारी की हैं। इस पद को संभालने वाले व्यक्ति को कार्यकाल पूरा होने के बाद कोई सरकारी लेने की पात्रता नहीं होगी। पद छोड़ने के बाद 5 साल की अवधि में वह सरकार की इजाजत के बगैर किसी निजी रोजगार को भी हासिल नहीं कर सकेंगे। वर्तमान सेनाध्यक्षों को सीडीएस बनाने के लिए इसकी अधिकतम आयु सीमा 65 वर्ष तय की गई। इसके लिए सर्विसेस के रूल बदले गए।आज से लेफ्टिनेंट जनरल नरवणे नए सेना प्रमुखथलसेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत के सेवानिवृत्त होने के बाद, सेना के उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवणे आज देश के नए सेनाध्यक्ष का पद संभालेंगे। लेफ्टिनेंट जनरल नरवणे ने 1 सितंबर 2019 को भारतीय सेना के उप-थलसेनाध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया था। इससे पहले वे सेना की ईस्टर्न कमांड के प्रमुख थे। 37 साल की सेवा में नरवणे जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर में तैनात रह चुके हैं। वे कश्मीर में राष्ट्रीय राइफल्स बटालियन और पूर्वी मोर्चे पर इन्फैन्टियर ब्रिगेड की कमान संभाल चुके हैं।डोकलाम विवाद में चीन को हद बताईनेशनल डिफेंस एकेडमी और इंडियन मिलिट्री एकेडमी के छात्र रहे लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवणे को सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल और अति विशिष्ट सेवा मेडल से अलंकृत किया जा चुका है। नरवणे ही वे आर्मी कमांडर हैं, जिन्होंने डोकलाम संकट के समय चीन को उसकी हद बताई थी। चीफ आफ डिफेंस स्टाफ क्यों?वाजपेयी सरकार के 1999 के कारगिल युद्ध की समीक्षा करने वाली रिव्यू कमेटी ने पहली बार सीडीएस की जरूरत को लेकर सुझाव दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त, 2019 के भाषण में सीडीएस का पद बनाने की घोषणा की थी भारत की रक्षा के लिए सैन्य मामलों में एक ही व्यक्ति के पास सोची समझी सोच विकसित करने के लिए सीडीएस की नियुक्ति की जा रही है। सीडीएस एक तरह से सेनापति होगा, जो तीनों सेनाओं की रणनीति तय कर सकेगा। बदलते युद्ध के तरीकों और चुनौतियों के लिए लिहाज से यह पद जरूरी माना गया। इससे फौज तीन भागों में नहीं बंटी रहेगी। इससे रणनीति, खरीदारी प्रक्रिया और सरकार के पास सैन्य सलाह की सिंगल विंडो बन जाएगी।