Blog

  • सजा पूरी करने, पैरोल और अंतरिम जमानत पर विभिन्न जेलों से रिहा किये गए 390 कैदी….

    सजा पूरी करने, पैरोल और अंतरिम जमानत पर विभिन्न जेलों से रिहा किये गए 390 कैदी….

    रायपुर। कोरोना वायरस की रोकथाम के हेतु राज्य की विभिन्न जेलों से अब तक कुल  390 कैदियों को छोड़ा जा चुका है। जिनमें से 302 कैदियों को अंतरिम जमानत पर, 79 कैदियों को पैरोल पर और 9 कैदियों को सजा पूरी करने पर विभिन्न जेलों से छोड़ा गया है। उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस की रोकथाम हेतु जेलों में कैदियों की संख्या कम करने का निर्णय लिया गया था। जिससे जेलों में बंद कैदियों में कोरोना वायरस का खतरा कम किया जा सके। इसी क्रम में 29 मार्च तक इन कैदियों को कुछ शर्तों के अधीन अंतरिम जमानत और पैरोल पर छोड़ा गया है।

  • बिलासपुर कमिश्नर व आई जी ने ली रायगढ़ में समीक्षा बैठक

    बिलासपुर कमिश्नर व आई जी ने ली रायगढ़ में समीक्षा बैठक

    रायगढ़।बिलासपुर संभाग के कमिश्नर भरत लाल बंजारे एवम आई जी दीपांशु काबरा रायगढ़ पहुंचे। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने जिले में कोरोना की तैयारी को लेकर शासन द्वारा दिये गए निर्देशों के काम काज की समीक्षा की। इसके साथ ही तैयारियों की जानकारी भी उन्होंने ली।

    बिलासपुर कमिश्नर भरत लाल बंजारे एवम आई जी दीपांशु काबरा आज सुबह रायगढ़ पहुंचे तथा कलेक्ट्रेट में कलेक्टर, एस पी सहित आला अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में कोरोना को लेकर शासन द्वारा दिये गए निर्देशों के तहत चल रहे कार्यो की समीक्षा की। इसके साथ हीं कोरोना को ले कर भविष्य में प्रशासन द्वारा की गई तैयारियों की जानकारी भी ली। कलेक्टर यशंवत कुमार ने इन्हें सभी तैयारियों की जानकारी दी। कमिश्नर श्री बंजारे ने बताया कि बाहर से आये लोगों को आईसुलेट किया गया है। सभी सीमा सील कर दी गयी हैं। लॉक डाउन के दौरान जरूरतमन्दों को व्यवस्था देने ग्रामपंचायत स्तर पर भी खाद्यान्न रखने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं आई जी श्री काबरा ने बताया कि राज्य के साथ ही जिलों की सीमा सील कर दी गयी है। वंही लॉक डाउन का सख्ती से पालन कराने निर्देश दिए गए है। जितनी आवश्यकता हैं उतनी ही ढील दी जा रही है।

  • कोरोना से जापान के मशहूर कॉमेडियन केन शिमूरा की मौत, कई मशहूर हस्तियां चपेट में

    कोरोना से जापान के मशहूर कॉमेडियन केन शिमूरा की मौत, कई मशहूर हस्तियां चपेट में

    दिल्ली। कोरोना वायरस से पूरी दुनिया जूझ रही है। लगभग सभी देश इस संकट का सामना कर रहे हैं।स्पेन की राजकुमारी मारिया टेरेसा की कोरोना वायरस के चलते मौत के बाद रविवार की शाम जापान के मशहूर कॉमेडियन केन शिमूरा (70 साल) की भी कोविड 19 की वजह से मौत हो गई। सोमवार की सुबह इसकी पुष्टि की गई। 20 मार्च को बुखार और निमोनिया की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, टेस्ट में कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। घातक कोरोना वायरस से महज 7 दिनों की जंग के बाद मशहूर कलाकार ने दम तोड दिया।

    बता दें कि और भी ऐसी कई मशहूर हस्तियां हैं जिन्हें कोरोना वायरस ने अपनी चपेट में ले लिया है। ये हस्तियां उन लोगों में से हैं जो संभवतः उच्च मानकों वाले हाइजिन स्तर का पालन करते हैं और अपने आस-पास रहने वाले लोगों के प्रति काफी जागरूक रहते हैं। इस महामारी ने बता दिया कि इसके प्रति थोड़ी सी भी चूक की भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है। कोराना वायरस कोविड 19 से संक्रमित मशहूर हस्तियों में ये शामिल है।

    प्रिंस चार्ल्स – विश्व के बड़े शख्सियतों की बात करें तो ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स (71 साल ) के इस महामारी से संक्रमित होने की बात सामने आई। उनकी पत्नी डचेस ऑफ कॉर्नवॉल कैमिला का भी टेस्ट किया गया मगर वह संक्रमित नहीं पाई गईं।

    बोरिस जॉनसन – ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं।

    इसके अलावा ब्रिटिश स्वास्थ्य मंत्री मैट हैनकॉक में भी कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।

    प्रिंस अल्बर्ट द्वितीय – कुछ दिन पहले मोनाको के प्रिंस अल्बर्ट द्वितीय कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। उन्होंने ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स से मुलाकात की थी

    सोफी टड्रो – कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन टड्रो की पत्नी सोफी टड्रो को 12 मार्च को कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाया गया था। इसके बाद जस्टिन टड्रो और उनके बच्चों को आइसोलेशन रखा गया था।

    रैंड पॉल – अमेरिकी सीनेटर रैंड पॉल में भी कोरोनावायरस की पुष्टि हुई है। केंटुकी रिपब्लिकन सीनेटर रैंड पॉल इस महामारी से संक्रमित पाए जाने वाले पहले अमेरिकी सीनेटर बन गए हैं। कोरोना का शिकार होने वाले रैंज अमेरिका के पहले सीनेटर और अमेरिकी कांग्रेस के तीसरे सदस्य हैं।

    फ्रांसिस सुराज – अमेरिका के मियामी के मेयर फ्रांसिस सुराज भी इस वायरस से संक्रमित पाए गए थे। वे ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो के एक करीबी सहयोगी के संपर्क में आए थे, जो बाद कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए थे।

    डेनियल डे कीम – अभिनेता डेनियल डी किम ने सोशल मीडिया पर बताया था कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। इस वजह से लॉस्ट और हवाई फाइव-जीरो के लिए पहचाने जाने वाले कलाकार की हालिया शूटिंग रद्द कर दी गई है।

    आइरिन मोंटेरो – स्पेन इक्वलिटी मिनिस्टर आइरिन मोंटेरो भी कोरोनावायरस की चपेट में हैं। इसके बाद से एहतियाती कदम उठाते हुए, स्पेन के अधिकारियों ने पूरे कैबिनेट और शाही परिवार पर COVID-19 टेस्ट किया।

    कनिका कपूर – भारत के मशहूर हस्तियों की बात करे तो बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर इन दिनों कोविड 19 के संक्रमण की वजह से लगातार खबरों में हैं। कनिका के चार टेस्ट हो चुके हैं और चारों बार वो पॉजिटिव आयी हैं। लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई में उनका इलाज चल रहा है। सिंगर कनिका कपूर का जन्म भारत में हुआ था, लेकिन अब वह इंग्लैंड की निवासी हैं। 1997 में कनिका जब 18 साल की थीं, तब एनआरआई बिजनेसमैन राज चंडोक से उनकी शादी हुई थी और इनके तीन बच्चे भी हुए, लेकिन 2012 में उनका तलाक हो गया। कनिका कपूर ‘चिट्टियां कलाइयां (रॉय)’, ‘लवली (हैप्पी न्यू ईयर)’, ‘देसी लुक (एक पहेली लीला)’, ‘प्रेमिका (दिलवाले)’, ‘डा डा डस्से (उल्टा पंजाब)’ जैसे गाने गा चुकी हैं ।

    दुनियाभर में फैली कोरोना वायरस महामारी से ऑस्कर अवॉर्ड विजेता ऐक्टर टॉम हैंक्स व उनकी पत्नी रीटा विल्सन, इंग्लिश प्रीमियर लीग फुटबॉल क्लब आर्सेनल के मैनेजर मिकेल अरटेटा संक्रमित हैं। इनके अलावा, फुटबॉल क्लब चेल्सी के हडसन ओडोई और ब्रिटेन की स्वास्थ्य मंत्री व कंजर्वेटिव पार्टी की सांसद नैडिन डोरीज भी कोरोना की चपेट में आ गई हैं। वह घर पर आइसोलेशन में हैं।

  • घर से बाहर घूमते वीडियो बना तो जाना पड़ेगा जेल….लेडी सिंघम ने जारी किया फरमान

    घर से बाहर घूमते वीडियो बना तो जाना पड़ेगा जेल….लेडी सिंघम ने जारी किया फरमान

    सरिया । कोरोना वायरस के बड़े प्रसार को देखते हुए सरिया की लेडी सिंघम थाना प्रभारी अंजना केरकेट्टा ने एक नया फरमान जारी किया है उसमें साफ लिखा है कि केंद्र सरकार के द्वारा लॉक डाउन के घोषणा के बाद भी सरिया के लोग धारा 144 और 188 का उलंघन कर रहे है जिसके तहत अब कार्रवाई आगे बढ़ेगी । सीएमओ महेन्द्रराज गुप्ता व अंजना केरकेट्टा के द्वारा जारी किए गए फरमान में उन लोगो को खास करके चेतावनी दी गई है जो बेवजह घर से बाहर निकलकर घूमते रहते है ऐसे में अब इनपर लगाम लगाने लेडी सिंघम के द्वारा एक नया तरीका ईजाद लरते हुए एक व्हाट्सप्प नंबर जारी किया गया है जिसमे कोई भी व्यक्ति अपने घर से बाहर घूम रहे किसी भी व्यक्ति का वीडियो या फ़ोटो क्लिक करके भेजेगा तो उसपर धारा 144 और 188 के तहत जांच कर जेल निरुद्ध की कार्रवाई की जाएगी ।

    8892440000 पर विडियो भेजने की अपील सरिया पुलिस द्वारा की गयी है जिसके बाद सम्बंधित पर कार्यवाही की जाएगी ।

  • बढ़ सकती है आपके प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी

    बढ़ सकती है आपके प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी

    भारतीय टेलीकॉम रेग्यूलेटर (TRAI) ने टेलीकॉम कंपनियों से प्रीपेड यूजर्स के प्लान की वैलिडिटी बढ़ाने को कहा है. TRAI ने ऐसा कोरोना वायरस लॉक डाउन को मद्देनजर रखते हुए किया है।
    TRAI ने रिलायंस जियो, भारती एयरटेल, वोडाफोन आईडिया और बीएसएनल से कहा है कि वो अपने प्रीपेड कस्टमर्स की वैलिडिटी बढ़ा दे ताकि इस नैशनल लॉकडाउन में उन्हें कोई परेशानी न हो।

     ट्राई की टेलीकॉम कंपनियों को चिट्ठी

    ET की एक रिपोर्ट के मुताबिक 29 मार्च को TRAI ने इन सभी कंपनियों को लेटर लिखा है. इस लेटर में कंपनियों से कहा गया है कि सभी प्रीपेड यूजर्स के लिए वैलिडिटी बढ़ाने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं।इसके साथ ही TRAI ने इन कंपनियों से ये भी जानकारी मांगी है कि नैशनल लॉक डाउन के दौरान कस्टमर्स को बिना किसी रूकावट के सर्विस जारी रखने के लिए कंपनियों ने कौन कौन से कदम उठाए हैं।
    रिपोर्ट के मुताबिक TRAI ने कहा है, ‘टेलीकम्यूनिकेशन को एसेंशियल सर्विस मानते हुए इस लॉकडाउन से अलग रखा गया है और इन्हें बंद नहीं किया गया है’

    गौरतलब है कि इन कंपनियों के टोटल कस्टर्स का ज्यादा हिस्सा प्रीपेड यूजर्स हैं. ऐसी स्थिति में प्रीपेड यूजर्स की वैलिडिटी बढ़ाने के लिए कहा गया है. TRAI ने कहा है कि अगर लॉकडाउन से टेलीकॉम को अलग रखने का मकसद ये भी है कि इन कंपनियों के कस्टमर सर्विस और प्वाइंट ऑफ सेल लोकेशन प्रभावित न हों।
    TRAI के इस लेटर पर फिलहाल किसी कंपनी का बयान नहीं आया है और न ही किसी कंपनी ने अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए अब तक वैलिडिटी बढ़ाने का ऐलान किया है. उम्मीद की जा सकती है कि जल्द ही ये कंपनियां प्रीपेड यूजर्स के लिए वैलिडिटी एक्स्टेंड करने का ऐलान करेंगी।

  • छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के आदेश पर 33 विचाराधीन कैदी जमानत पर रिहा

    छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के आदेश पर 33 विचाराधीन कैदी जमानत पर रिहा

    बिलासपुर । कोरोना वायरस के संक्रमण के मद्देनज़र छत्तीसगढ़ सरकार की पहल और हाईकोर्ट के आदेश पर केंद्रीय जेल के 33 कैदियों को रिहा कर दिया गया है.  सुप्रीम कोर्ट के निर्देश को पर हाईकोर्ट ने संज्ञान लेते हुए रिट अपील पर सुनवाई की. सुनवाई को जस्टिस प्रशान्त मिश्रा ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को निर्देश दिए।

    हाईकोर्ट के निर्देश के बाद विधिक सेवा प्राधिकरण की महत्वपूर्ण बैठक हुई. बैठक में पूरे प्रदेश से 1500 कैदियों की रिहाई पर निर्णय हुआ. निर्यण यह हुआ कि ऐसे विचाराधीन बं जिनको सात साल की सजा का प्रावधान है और तीन महीने से जेल में बंद है उनको अंतरिम राहत देते हुए जमानत पर रिहा कर दिया है।

    इसी निर्णय का पालन करते हुए कलेक्टर और एसपी ने केंद्रीय जेल को निर्देशित किया. इस निर्देश के बाद शुक्रवार की देर रात 33 बंदियों को जमानत पर रिहा कर दिया गया है।

  • कोरोना से लड़ने को सेना ने संभाला मोर्चा, लांच किया ‘आपरेशन नमस्ते’

    कोरोना से लड़ने को सेना ने संभाला मोर्चा, लांच किया ‘आपरेशन नमस्ते’

    दिल्ली। देश में कोरोनावायरस के कहर को रोकने के लिए सरकार ने कंप्लीट लाकडाउन की घोषणा की है। अब सरकार के साथ सेना ने भी कोरोनावायरस से लड़ने को कमर कस ली है।

    भारतीय सेना ने कोरोनावायरस से लड़ने को लेकर आपरेशन नमस्ते लांच किया है। सेना ने सीमा पर तैनात सभी सैनिकों की छुट्टी रद्द करते हुए उन्हें एडवायजरी जारी की है कि वो अपने घरों पर जाने के लिए अभी छुट्टी ना लें। सेना उनके घरवालों का पूरा ख्याल रखेगी। सेना ने सैनिकों से कहा है कि वो खुद को सुरक्षित और फिट रखें। सेना प्रमुख ने कहा कि हम अपने कर्तव्यों में तभी सेवा कर सकते हैं जब हम खुद सुरक्षित हों।

    सेना प्रमुख ने सैनिकों के परिजनों के लिए ऐलान किया कि अगर उन्हें कोई समस्या सामने आती है तो परिवार नजदीकी आर्मी कैंप में भी जा सकते हैं। आर्मी चीफ ने कहा कि उन्हें पता था कि छुट्टी को रद्द करने से सैनिकों के मनोबल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है लेकिन साल 2001-02 में ऑपरेशन पराक्रम के दौरान सेना के जवानों ने आठ से दस महीने तक छुट्टियां नहीं ली थीं। इस बार भी सैनिक ऐसा ही करेंगे। सेना ने देश के कई हिस्सों में अपने कमांड सेंटर्स में कोरोनावायरस से लड़ने के लिए विशेष हास्पिटल और क्वारंटाइन होम बना रखे हैं। सेना ने इस आपदा से निपटने के लिए हाटलाइन भी तैयार कर रखी है ताकि मौका पड़ने पर या स्थिति बिगडऩे पृ सेना तुरंत अपना काम शुरू कर सके। सेना ने इस अभियान को आपरेशन नमस्ते नाम दिया है।

  • हैदराबाद यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर ने बनाया कोरोनावायरस का टीका, टेस्टिंग होनी बाकी

    हैदराबाद यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर ने बनाया कोरोनावायरस का टीका, टेस्टिंग होनी बाकी

    दिल्ली। देश में कोरोनावायरस से लड़ाई के बीच एक अच्छी खबर सामने आई है। हैदराबाद यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर ने कोरोनावायरस से लड़ने का टीका विकसित किया है। जिसकी टेस्टिंग होनी शेष है।
    दरअसल, हैदराबाद यूनिवर्सिटी की बायोकेमिस्ट्री विभाग के स्कूल ऑफ लाइफ साइंसेज की प्रोफेसर डॉक्टर सीमा मिश्रा ने कोरोनावायरस से लड़ने वाला टीका विकसित किया है। उन्होंने सेल एपिटोप्स नामक टीके को तैयार किया है जो नोवल कोरोनोवायरस के सभी संरचनात्मक और गैर-संरचनात्मक प्रोटीनों के खिलाफ लड़ने में सक्षम है।
    ये वैक्सीन छोटे कोरोनवायरल पेप्टाइड्स हैं, जो अणुओं की कोशिकाओं द्वारा उपयोग किया जाता है। इन वायरल पेप्टाइड्स को नुकसान पहुंचाने वाली कोशिकाओं को नष्ट करने के लिए रोग-प्रतिरोधक क्षमता तैयार की जा सके। कम्प्यूटेशनल सॉफ्टवेयर के साथ शक्तिशाली इम्यूनोइंफोर्मेटिक्स का उपयोग करते हुए डॉक्टर सीमा मिश्रा ने इन संभावित एपिटोप्स को इस तरह से डिजाइन किया है कि पूरी आबादी को इसका टीका लगाया जा सकता है।

    हैैदराबाद यूनिवर्सिटी ने जानकारी देते हुए बताया कि हमने महज दस दिनों में इस वैक्सीन को बनाया है। अब सिर्फ इस टीके की टेस्टिंग होनी शेष है। टेस्टिंग के नतीजों के बाद सरकार की हरी झंडी मिलते ही इसे आम आदमी के उपयोग के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा। अगर सबकुछ सही रहा तो कोरोनावायरस से लड़ने में ये भारत की महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी।

  • हम वो लोग हैं जो पुड़ियों के लिए गर्म हो रहे तेल से राकेट साइंस सीख लेने की योग्यता रखते हैं – तारण प्रकाश सिन्हा

    हम वो लोग हैं जो पुड़ियों के लिए गर्म हो रहे तेल से राकेट साइंस सीख लेने की योग्यता रखते हैं – तारण प्रकाश सिन्हा

    रायपुर. जब युद्ध की परिस्थितियां हों तब हल के फालों को गलाकर तलवारें ढाल लेनी चाहिए। देश इस समय यही कर रहा है. आटो मोबाइल सेक्टर की नामवर कंपनी महिंद्रा और महिंद्रा अब वैंटिलेटर्स के निर्माण के लिए आगे आ रही है। और खबरों के मुताबिक वह चार-पांच लाख रुपए के वैंटिलेटर्स साढ़े 7 हजार रुपए से भी कम कीमत पर उपलब्ध कराने की तैयारी में है।

     

    भारत में कोरोना वायरस को बड़ा खतरा इसलिए भी माना जा रहा था क्योंकि यहां संक्रमितों की संभावित संख्या की तुलना में वेंटिलेटर्स की संख्या बहुत कम है। महिंद्रा की पेशकश ने इस खतरे को न केवल कम कर दिया, बल्कि इस युद्ध को भी आसान कर दिया है।
    अस्पतालों में भर्ती मरीजों के लिए पलंग से लेकर सैनेटाइजर जैसे सामान कम न पड़े, इसके लिए रेलवे ने भी कमर कस रखी है। रेलवे ने अपने कई प्रोडक्शन इकाइयों को मेडिकल संबंधी सामान बनाने का आदेश जारी कर रखा है। खबर यह भी है कि कई वातानुकूलित ट्रेनों को भी अस्पतालों में तब्दील करने के बारे में विचार किया जा रहा है, यह इनोवेटिव आइडिया रेलवे को आमलोगों से ही मिला था।

    कोरोना से रक्षा के लिए जब सेनेटाइजर्स कम पड़ने लगे तब शराब का उत्पादन करने वाली डिस्टिलरियों ने सेनेटाइजर्स का उत्पादन शुरू कर दिया। मास्क की कमी को दूर करने के लिए गांव-गांव में स्व सहायता समूह की महिलाएं अपनी सिलाई मशीनें लेकर जुट गईं।
    संक्रमितों की जांच के लिए जब महंगे विदेशी किटों की उपलब्धता रोड़ा बनी तब पुणे के माईलैब डिस्कवरी साल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड नाम की देसी संस्था ने सस्ता किट तैयार कर दिखाया। इससे मरीजों की जांच अब एक-डेढ़ हजार रुपए में भी हो सकेगी, जिस पर पहले चार-पांच हजार रुपए तक खर्च हो जाया करते थे। भारत की यह उपलब्धि भी किसी मंगल मिशन से कम नहीं है।
    इस तरह के उदाहरणों का लंबा सिलसिला है. हम वो लोग हैं जो पुड़ियों के लिए गर्म हो रहे तेल से राकेट साइंस सीख लेने की योग्यता रखते हैं।
    लेखक – जनसंपर्क आयुक्त  तारन प्रकाश सिन्हा

  • कोरोना के बढ़ते मरीजों की संख्या के बीच जांच के लिए दो विशेष विमानों में पहुंचे मास्क और किट

    कोरोना के बढ़ते मरीजों की संख्या के बीच जांच के लिए दो विशेष विमानों में पहुंचे मास्क और किट

    रायपुर। कोरोना की वजह से बिगड़ती स्थिति से निपटने के लिए केंद्र से मदद पहुंच गई है. पुणे और दिल्ली से मास्क और जांच किट लेकर दो विशेष विमान शनिवार को रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे. सामग्रियों को तत्काल प्रभाव से प्रदेश के विभिन्न जिलों में भेजने की व्यवस्था की जा रही है।

     

    कोरोना वायरस के फैलते संक्रमण की वजह से अस्तपालों में मास्क और जांच किट की जरूरत महसूस की जा रही थी. छत्तीसगढ़ की तरह अन्य राज्यों में भी कमोबेश यही स्थिति है. स्थिति से अवगत केंद्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय से तत्काल राहत के तौर पर दो विशेष विमानों से रायपुर मास्क और जांच किट भेजा है।