Blog

  • छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला : 5000 वर्ग फीट के प्लॉट में पार्किंग अनिवार्य, नियमितीकरण को लेकर यह है सरकार के दिशा निर्देश

    छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला : 5000 वर्ग फीट के प्लॉट में पार्किंग अनिवार्य, नियमितीकरण को लेकर यह है सरकार के दिशा निर्देश

    रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक के दौरान नियमितीकरण को लेकर नया आदेश जारी किया गया।  मंत्रिपरिषद ने छत्तीसगढ़ अनाधिकृत विकास का नियमितीकरण अध्यादेश 2005 के प्रारूप का अनुमोदन किया है। इसके साथ ही इसके संशोधन प्रस्ताव को भी अनुमोदित कर दिया गया है। इसके तहत वर्ष 2011 से पहले और 2011 के बाद अनियमित निर्माण को नियमित करने का प्रावधान किया गया है।

    सीएम बघेल की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में बताया गया कि बिना नक्शा पारित कराए अथवा नक्शे से अधिक निर्माण वाले मकानों को निर्धारित शुल्क लेकर नियमितीकरण किया जाएगा। बैठक में 5000 हजार या इससे बड़े प्लाट पर मकान बनाने वालों के लिए पार्किंग अनिवार्य होगी। ऐसे भवन निर्माता यदि भवन में पार्किंग स्पेस नहीं बनाते हैं तो उन्हें 50 हजार रुपए से लेकर दो लाख रुपए तक का जुर्माना देना होगा। कैबिनेट की बैठक में बाद वन, आवास एवं परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर ने यह जानकारी दी है।

    यह हैं मंत्रीपरिषद् के अहम निर्णय

    अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों में उद्यमिता को बढ़ावा देने हेतु छत्तीसगढ़ राज्य की औद्योगिक नीति 2019-24 में संशोधन के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। जिसके तहत अन्य पिछड़ा वर्ग के नागरिकों के लिए औद्योगिक क्षेत्रों में 10 प्रतिशत भूखण्ड आरक्षित किए जाएंगे जो कि भू-प्रीमियम दर के 10 प्रतिशत दर तथा एक प्रतिशत भू-भाटक की दर पर उपलब्ध होंगे।

    राज्य में धान उपार्जन के लिए बड़ी मात्रा में जूट बैग की आवश्यकता को देखते हुए राज्य की औद्योगिक नीति 2019-24 के अंतर्गत  जूट बैग निर्माण प्रोजेक्ट हेतु विशेष निवेश प्रोत्साहन पैकेज देने का निर्णय लिया गया। इससे प्रदेश में ही जूट बैग का निर्माण सहजता से हो सकेगा।

    छत्तीसगढ़ राज्य में वृहद, मेगा एवं अल्ट्रा मेगा उद्योगों की स्थापना को प्रोत्साहित करने हेतु राज्य की औद्योगिक नीति 2019-24 के अंतर्गत इलेक्ट्रिक व्हीकल एवं लीथियम आयन बैटरीज क्षेत्र में विशेष प्रोत्साहन पैकेज देने का निर्णय लिया गया। इससे छत्तीसगढ़ में इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्माण का रास्ता खुलेगा।

    कौशल्या मातृत्व योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को दूसरी बालिका संतान के जन्म पर 5 हजार रुपए की एकमुश्त सहायता राशि प्रदान करने योजना के क्रियान्वयन की अनुमति दी गई है।

    प्रदेश में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कोदो, कुटकी एवं रागी का प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति के माध्यम से क्रय किया जाएगा।  पांचवी अनुसूची के तहत बस्तर एवं सरगुजा संभाग में तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के पदों में स्थानीय निवासियों को ही पात्रता दी जाएगी।

    नगर निगम और उनके निवेश क्षेत्र की संपत्तियों की गाईड लाईन दरों में 30 प्रतिशत के स्थान पर 10 प्रतिशत की छूट में वृद्धि करते हुए 40 प्रतिशत किए जाने का निर्णय लिया गया। इसी तरह पंजीयन शुल्क की दर 4 की जगह 5 प्रतिशत किए जाने का निर्णय लिया गया। यह छूट और वृद्धि विभागीय अधिसूचना जारी होने की तिथि से 31 मार्च 2022 तक प्रभावशील रहेगी।

    राजीव युवा मितान क्लब योजना को प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया। छत्तीसगढ़ अभिवहन (वनोपज) नियम-2001 में संशोधन के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। स्वयं के स्वामित्व के बांस की समस्त प्रजातियों को अब सभी जिलों में परिवहन की अनुज्ञा पत्र की अनिवार्यता से मुक्त किया गया।

  • आर सी साहू ने संभाला सहायक अभियंता का पदभार…

    आर सी साहू ने संभाला सहायक अभियंता का पदभार…

    खरसिया। विद्युत विभाग खरसिया के सहायक अभियंता बलराम साहू केे अंबिकापुर स्थानांतरण के पश्चात बिलासपुर से आये राम चरण साहू को खरसिया विद्युत विभाग के सहायक अभियंता का पदभार दिया गया हैं।

    सहायक अभियंता आर सी साहू ने पदभार ग्रहण करने के बाद मीड़िया से चर्चा के दौरान बताया कि इससे पूर्व वे बिलासपुर में कनिष्ठ अभियंता के पद पर पदस्थ थे, वहां के नेहरू नगर कार्यालय में उन्होंने लगभग 4 वर्ष तक कार्य किया, इसके पश्चात उन्हे खरसिया के सहायक अभियंता की कमान सौंपी गयी है। उन्होंने बताया कि नगरवासियों के साथ मिलकर नगर की विद्युत संबंधित समस्याओं का निपटारा किया जायेगा, तथा लाइन लॉस में कमी, बकाया राशि की वसूली के साथ साथ मीटर रीड़रों के ढुलमुल रवैये पर नकेल कसते हुये उनकी कार्यप्रणाली में सुधार किया जायेगा जिससे उपभोक्ताओं को रीड़िंग तथा विद्युत संबंधित अन्य समस्याओं से निजात मिल सके।

  • पूर्व IPS के घर पर खजाना! 600 लॉकर पर IT रेड, अब तक 3 करोड़ रुपये बरामद…

    पूर्व IPS के घर पर खजाना! 600 लॉकर पर IT रेड, अब तक 3 करोड़ रुपये बरामद…

    नोएडा में पूर्व आईपीएस आरएन सिंह के घर पर आयकर विभाग ने छापेमारी की है. घर के बेसमेंट में आरएन सिंह की पत्नी और बेटा लॉकर फर्म चलाते हैं. बेसमेंट में करीब 600 लॉकर हैं, जिसमें से अब तक करीब 3 करोड़ रुपये बरामद हुए हैं.पूर्व आईपीएस अफसर राम नारायण सिंह यानी आरएन सिंह के नोएडा स्थित घर पर पिछले 3 दिन से इनकम टैक्स विभाग की टीम इस बंगले पर डेरा डाले हुए है. सेक्टर 50 के बंगला नंबर-A6 पर अधिकारियों की टीम लगातार लॉकर खंगाल रही है. इस बंगले के अंदर करीब 600 लॉकर हैं, जिसे आयकर विभाग की टीम खंगाल रही है.

    दरसअल, ये बंगला यूपी पुलिस में डीजी अभियोजन रह चुके 1983 बैच के रिटायर्ड आईपीएस राम नारायण सिंह का है. इस बंगले के बेसमेंट में राम नारायण सिंह की पत्नी और बेटा मानसम वॉलेट्स के नाम से लॉकर्स किराए पर देते हैं. उत्तर प्रदेश के उच्च पद पर तैनात रहे एक अन्य पूर्व आईपीएस के लॉकर भी यहां से मिले हैं. पिछले पांच साल से इस सेफ्टी वॉल्ट में लॉकर किराये पर देने का काम किया जा रहा है. इस कोठी नंबर A6 में पूर्व आईपीएस अधिकारी की पत्नी और बेटे के नाम पर निजी तौर पर प्राइवेट लॉकर किराए पर देने का काम किया जाता है. आईपीएस अधिकारी का कहना है कि यह उनका पुश्तैनी काम है.

    इन्हीं में से किसी लॉकर में अघोषित 20 लाख की नकदी होने की जानकारी आयकर विभाग को मिली थी. इसके बाद टीम ने इनके लॉकर की जांच के लिए छापेमारी शुरू की. इनकम टैक्स विभाग के सूत्रों के मुताबिक, बेसमेंट में करीब 600 से ज्यादा प्राइवेट लॉकर्स बने हुए हैं, जिन्हें पिछले रविवार से इनकम टैक्स विभाग की टीम लगातार सर्च कर रही है.


    आयकर विभाग की टीम ने अब तक 3 से 4 बेनामी लॉकर्स को कटर से कटवाया है. इन लॉकर्स में 3 करोड़ रुपये से ज्यादा का कैश बरामद हुआ है, जिनमें एक लॉकर से करीब ढाई करोड़ और बाकी 3 लॉकर्स से 30 से 40 लाख रुपये कैश मिले हैं. कुछ और बेनामी लॉकर्स को खोले जाने का काम किया जा रहा है.

    आधिकारिक सूत्रों की माने तो कई लॉकरों में नगदी के अलावा आभूषण मिले हैं. जांच के दौरान इन लॉकर्स के रखरखाव में कुछ यहां अनियमितताएं भी मिली हैं. मसलन, यहां लॉकर लेने वालों के केवाईसी नहीं मिले, जिन लॉकरों में सामान मिला है, उनके मालिकों से जानकारी ली गई है.

  • शराब पीकर बाइक चलाते पकड़े गए युवक पर ₹17,500 का अर्थदंड, वाहन चेकिंग दौरान बिना लायसेंस, शराब पिए हुए बिना नम्बर की वाहन के साथ मिला था युवक…..

    शराब पीकर बाइक चलाते पकड़े गए युवक पर ₹17,500 का अर्थदंड, वाहन चेकिंग दौरान बिना लायसेंस, शराब पिए हुए बिना नम्बर की वाहन के साथ मिला था युवक…..

    युवक के विरूद्ध चौकी प्रभारी खरसिया जेएफएफसी खरसिया न्यायालय में पेश किए मोटर व्हीकल एक्ट के तहत इस्तगासा…..

    खरसियासड़क दुर्घटना में प्रमुख कारण तेज गति एवं शराब पीकर वाहन चलाना देखा जा रहा है । नये मोटर व्हीकल एक्ट के तहत शराब पीकर वाहन चलाते पकड़े गये चालकों को 10,000 रूपये के जुर्माना के साथ 06 माह के कारावास की सजा का प्रावधान है । जिला पुलिस द्वारा मोटर व्हीकल एक्ट की कार्रवाई दौरान विशेष तौर पर शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरूद्ध इस्तागासा न्यायालय प्रस्तुत किये जा रहे हैं । इसी क्रम में दिनांक 22/01/2022 के शाम चौकी प्रभारी खरसिया उपनिरीक्षक नंद किशोर गौतम अपने स्टाफ के साथ रायगढ़ चौक, खरसिया पर वाहनों की जांच की जा रही थी । इसी दरमियान दो अपाचे मोटरसाइकिल पर दो युवक तेज गति से खरसिया की ओर आते दिखे जिन्हें स्टाफ द्वारा रूकने का संकेत दिया गया किन्तु दोनों युवक नहीं रूके और तेज गति से आगे भागने लगे । चौकी प्रभारी द्वारा अपने स्टाफ को युवकों के मोटरसाइकिल का नंबर पता करने कहा गया ।

    आरक्षक द्वारा युवकों का पीछाकर एक युवक को रोककर चौकी प्रभारी के समक्ष उपस्थित किए जिससे पूछताछ करने पर युवक अपना नाम सूर्या कुर्रे निवासी अकलतरा एवं एसकेएस फैक्ट्री में काम करना बताया । युवक शराब के नशे में था और स्टाफ से हुज्जतबाजी कर रहा था । चौकी प्रभारी द्वारा युवक को शराब पीकर वाहन न चलाने की समझाइश दिए और उसका सिविल अस्पताल खरसिया में मुलाहिजा कराकर मुलाहिजा रिपोर्ट के साथ दिनांक 24/01/2022 को जेएमएफसी खरसिया के लिए न्यायालय में धारा 185, 3/181, 132/177, 39/192 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत इस्तगासा पेश किया गया । माननीय न्यायालय द्वारा युवक सूर्या कुर्र पर पुलिस अधिकारी के द्वारा रोके जाने पर वाहन नहीं रोकना, बिना नम्बर, बिना लायसेंस, शराब पीकर वाहन चलाना पाये जाने पर एमव्ही एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत ₹17,500 का अर्थदंड किया गया है ।

  • कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों का सहारा बनी खरसिया पुलिस…चौकी प्रभारी गश्त दौरान जरूरतमंदों को बांट रहे कम्बल व गर्म कपड़े….

    कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों का सहारा बनी खरसिया पुलिस…चौकी प्रभारी गश्त दौरान जरूरतमंदों को बांट रहे कम्बल व गर्म कपड़े….

    खरसिया। कानून व्यवस्था व अपराध नियंत्रण का जिम्मा संभालने वाली पुलिस सामाजिक सरोकार निभाते हुए इस हाड़ कपा देनी वाली ठंड में चौकी खरसिया स्टाफ द्वारा रात्रि गश्त दौरान बेसहरा व जरूरतमंदों में कम्बल व गर्म कपड़ों का वितरण किया जा रहा है । चौकी प्रभारी खरसिया उप निरीक्षक नंद किशोर गौतम एवं उनके स्टाफ द्वारा स्थानीय फर्म- कृष्णा कलेक्शन के सहयोग से प्राप्त कम्बल व गर्म कपड़ों को पिछले करीब 20-25 दिनों से लगातार गश्त दौरान रेल्वे स्टेशन, चौक-चौराहों पर बेसहरा लोगों में वितरण किया जा रहा है ।

    चौकी प्रभारी ने बताया कि न केवल जरूरतमंद बल्कि जो भी असहाय दिखता है उसे कम्बल वितरण करते है, कई बाद रेल्वे स्टोशन पर बिना गर्म कपड़ों के ट्रेन का इंतजार करते समर्थ व्यक्तियों ने भी पुलिस को कम्बल बांटते देख कम्बल मांगकर उपयोग किये । वैसे मौसम चाहे सर्दी, गर्मी या बरसात का हो पुलिस को इलाके में गश्त करनी पड़ती ही है और गश्त दौरान कड़ाके की सर्दी का अनुभव कर रहे पुलिसकर्मियों द्वारा जरूरतमंदों की तकलीफों का अहसास कर उनमें कम्बल, गर्म कपड़ों के वितरण करने की सराहना लोगों द्वारा की जा रही है । अब तक सैकड़ों की संख्या में कम्बल का वितरण चौकी क्षेत्र में चौकी प्रभारी के साथ उनके स्टाफ द्वारा किया जा चुका है, जो आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा ।

  • कोरोना ठीक करने वाली गोली हुई लॉन्च….महज 5 दिन का होगा कोर्स.. जानिए कितने रुपए में और कैसे खरीद सकते हैं आप…..

    कोरोना ठीक करने वाली गोली हुई लॉन्च….महज 5 दिन का होगा कोर्स.. जानिए कितने रुपए में और कैसे खरीद सकते हैं आप…..

    कोविड-19 के इलाज में उपयोग की जाने वाली एंटीवायरल गोली मोलनुपिरावीर को भारत में आपातकालीन मंजूरी मिलने के बाद लॉन्च कर दिया गया है। मोलनुपिरावीर के अलावा कोवोवैक्स और कॉर्बेवैक्स को भी केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) ने मंजूदी दी है।

    क्या है एंटीवायरल गोली मोलनुपिरावीर?

    मोलनुपिरावीर का इस्तेमाल कोविड-19 से संक्रमित मरीजों के इलाज में किया जाता है। ये एक पुनर्निर्माण दवा है, जिसे गोली का आकार दिया गया है। मरीज इसे आसानी से ले सकते है। ये गोली वायरस को शरीर में फैलने से रोकती है और जल्दी रिकवर होने में मदद करती है।संक्रमित मरीज को 12 घंटे के अंदर इसकी 4 गोलियां लेनी होंगी। इलाज के दौरान मोलनुपिरावीर की गोलियों का 5 दिनों तक कोर्स लेना जरुरी है।

    यह दवा कितने रुपए में मिलेगी?

     

    सोमवार को पूरे 5 दिन के कोर्स के साथ मोलनुपिरावीर को 1399 रु. में लॉन्च किया गया। इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, मैनकाइंड फार्मा के चेयरमैन आरसी जूनेजा ने बताया कि, ये दवा अब तक की सबसे सस्ती एंटीवायरल दवा है, जिसकी एक गोली 35 रुपए की मिलेगी और 5 दिन का कोर्स 1399 रुपए में मिलेगा।

    मोलनुपिरावीर नाम की यह दवा कहां से खरीद सकते हैं?

    माना जा रहा है कि मोलनुपिरावीर की गोलियां बाजार में आसानी से उपलब्ध हो जाएंगी। दरअसल, मेडिकल स्टोर्स पर इसे बेचने की सिफारिश की गई है, लेकिन दुकानदारों को कुछ निर्देश भी दिए जा सकते हैं।इस दवा का इस्तेमाल उन मरीजों के लिए किया जाएगा, जो गंभीर कोरोना के शिकार हैं और अस्पताल में भर्ती हों।

    दवा खरीदने के लिए डॉक्टर की पर्ची की जरूरत होगी या नहीं?

     

    आने वाले दिनों में मोलनुपिरावीर के 5 दिन का कोर्स आपको भले ही मेडिकल स्टोर पर मिल जाएं, लेकिन इसे खरीदने के लिए डॉक्टर की पर्ची जरूरी है। केंद्र सरकार ने मोलनुपिरावीर के आपातकालीन उपयोग को मंजूरी दी है, जिसका साफ मतलब है कि इसकी नियंत्रित बिक्री की जा सकती है।कोई भी अपने मन से इस दवा को नहीं खरीद सकता है। जब तक डॉक्टर किसी मरीज के लिए इस दवा को पर्ची पर नहीं लिख देता, तब तक इसे नहीं खरीदा जा सकता है।

    यह दवा काम कैसे करती है?

     

    एक्सपर्ट्स का कहना है कि RNA मैकेनिज्म के जरिए कोरोना वायरस हमारे शरीर में दस्तक देता है और संक्रमण फैलने लगता है। जैसे-जैसे वायरस और संक्रमण फैलता है वैसे-वैसे मरीज की हालात गंभीर होते जाती है। मोलनुपिरावीर की गोलियां RNA मैकेनिज्म को ठीक करती हैं और वायरस को शरीर में फैलने से रोकती हैं।जब दवा का असर शुरू होता है और वायरस

    कमजोर पड़ता है तो मरीज की हालात सामान्य हो जाती है। वो गंभीर संक्रमण से बच जाता है।

    यह दवा किस देश में और किसने बनाई है?


    मोलनुपिरावीर को इन्फ्लूएंजा के इलाज के लिए अमेरिका के जॉर्जिया स्थित इमॉरी यूनिवर्सिटी में तैयार किया गया था। जिसे नवंबर 2021 में यूनाइटेड किंगडम ने और दिसंबर 2021 में अमेरिका के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने मान्यता दी थी।भारत में 28 दिसंबर को ड्रग कन्ट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DGCI) ने इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए मान्यता दे दी। सोमवार को इसे भारत में लॉन्च किया गया।

    भारत में कौन-कौन सी कंपनियां मोलनुपिरावीर दवा बना रही हैं?


    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया के मुताबिक भारत की लगभग 13 दवा निर्माता कंपनियां घरेलू स्तर पर मोलनुपिरावीर बनाएंगी। इन कंपनियों में डॉ रेड्डीज लैबोरेट्रीज, नैटको फार्मा, सिप्ला, स्ट्राइड्स, हेटेरो और ऑप्टिमस फार्मा प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं।क्या इस दवा का पहले भी इस्तेमाल किया जा चुका है? मोलनुपिरावीर को सबसे पहले इन्फ्लूएंजा के इलाज में इस्तेमाल किया गया था।

    क्या यह दवा कोरोना के डेल्टा वैरिएंट के खिलाफ काम करती है?


    जी हां, भारत में दवा बनाने वाली 13 फार्मा कंपनियों में से एक मैनकाइंड की तरफ से बताया गया है कि मोलनुपिरावीर कोरोना के डेल्टा वैरिएंट के खिलाफ भी कारगर है।

  • कोविड-19 की रोकथाम हेतु जनजागरण अभियान – नो मास्क-नो सेल : अमर पारवानी

    कोविड-19 की रोकथाम हेतु जनजागरण अभियान – नो मास्क-नो सेल : अमर पारवानी

    चेम्बर की तीसरी वर्चुअल बैठक में प्रदेश के सभी इकाईयों के पदाधिकारी सहित खरसिया चैम्बर के पदाधिकारी हुए शामिल…

    प्रदेश के सभी व्यापारी हुए एकजुट

    खरसिया- छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी जी की अध्यक्षता में दिनांक 14 जनवरी 2022 को पूरे प्रदेश के सभी जिलों एवं इकाइयों के पदाधिकारियों तथा व्यापारियों की आवश्यक बैठक जूम विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से रखी गई आज चेम्बर के द्वारा लगतार यह तीसरी बैठक रखी गई थी।
    चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष श्री अमर पारवानी जी ने कोविड के बचाव के साथ-साथ अपने व्यापार को कैसे सुचारू रूप से चालू रखें इस पर व्यापारियों का मार्गदर्शन किया।
    श्री पारवानी ने सभी पदाधिकारियों से अपील की कि अपनी इकाई के द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी को सभी व्यापारियों तक समय समय पर पहुचाएं एवं सोशल मिडिया से जुड़े सभी व्यापारियों को शासन की योजनाओं की जानकारी, एवं प्रदेश कार्यालय से प्राप्त नोटिफिकेशन आदि को सभी व्यापारियों तक भेजें।
    इसी कड़ी में श्री पारवानी ने कहा कि छतीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (उद्योग चेम्बर) के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष संजय चैबे द्वारा शीघ्र ही प्रदेश की इकाइयों के सभी पदाधिकारियों हेतु शीघ्र ही सोशल मिडिया (ट्विटर,ब्लॉग, फेसबुक पेज) हेतु ऑन लाइन ट्रेनिंग कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।
    श्री पारवानी ने सभी इकाईयों के पदाधिकारियों से अपील की कि वे अपनी दुकानों के अंदर मास्क अवश्य रखें,अपने कर्मचारियों,आने-जाने वालों, ग्राहकों को यदि वे मास्क न पहनें हों तो उन्हें मास्क उपलब्ध करवायें एवं दुकानों के बाहर सेनेटाइजर उपलब्ध करवायें साथ ही आम नागरिकों को ज्यादा से ज्यादा कोरोना टेस्ट करवाने एवं टीकाकरण हेतु प्रेरित करें
    । उक्त वर्चुअल मीटिंग में खरसिया चैंबर से प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक अग्रवाल,खरसिया चैम्बर संरक्षक अशोक अग्रवाल(दीपक ट्रेडर्स),अध्यक्ष रामनारायण सोनी सन्टी,सुनील बगई,अनिल बरतुंगा सहित अनेक व्यापारी उपस्थित होकर अपने विचार रख कर कोविड-19 की रोकथाम हेतु जनजागरण अभियान -”नो मास्क-नो सेल” चलाये जाने का आव्हान किया।


    कोविड-19 के रोकथाम हेतु प्रदेश स्तर पर स्टीकर, बैनर, पोस्टर, मास्क वितरण कर चेम्बर की ओर से लगातार जनजागरण अभियान चलाया जाये। कोरोना संक्रमण से बचने हेतु कोविड-19 का पालन करना अनिवार्य है। उन्होनें कहा कि ”नो मास्क-नो सेल” की पद्धति का सख्ती से पालन करें।
    बैठक में उपस्थित जिला इकाइयों के पदाधिकारियों ने चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष श्री पारवानी को जानकारी दी कि कोरोना संक्रमण के बचाव हेतु छत्तीसगढ़ चेम्बर की जनजागरूकता अभियान को अपने-अपने जिलों में स्थानीय स्तर पर चलाये जा रहे हैं साथ ही कोरोना टेस्टिंग भी लगातार चेम्बर जिला इकाईयों के माध्यम से जारी है,जिससे कि पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में कोरोना का संक्रमण कम हो सके और हमारा व्यापार भी सुचारू रूप से चल सके। हम छत्तीसगढ़ शासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेंगे एवं शासन द्वारा जारी कोविड-19 के गाइड लाइन के नियमों का पालन हेतु प्रतिबद्ध हैं।
    बैठक का संचालन चेम्बर प्रदेश महामंत्री श्री अजय भसीन ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन चेम्बर मंत्री सौम्य जैन ने किया एवं तकनीकी संचालन उद्योग चेम्बर कार्यकारी अध्यक्ष संजय चौबे ने किया। वर्चुअल बैठक में प्रदेश के सभी इकाईयों केे पदाधिकारियों ने भाग लिया।

  • प्रदेश में मौसम के बदलाव से लोगों को जल्द मिलेगी राहत, विभाग ने जारी किया अनुमान…

    प्रदेश में मौसम के बदलाव से लोगों को जल्द मिलेगी राहत, विभाग ने जारी किया अनुमान…

    रायपुर. प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से नमी और गर्म हवाएं लगातार आ रही है. एक द्रोणिका दक्षिण अंदरूनी कर्नाटक से दक्षिण छत्तीसगढ़ तक स्थित है.


    मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में 15 जनवरी से मौसम में सुधार होने की संभावना है. 13 जनवरी को प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने या गरज-चमक के साथ छीटें पड़ सकती है. प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ ओला गिरने और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है.


    बारिश दक्षिण छत्तीसगढ़ में होने के आसार हैं. साथ ही प्रदेश के उत्तरी भाग में एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने या गरज-चमक के साथ छीटें पड़ सकते हैं. प्रदेश के उत्तरी भाग में अधिकतम तापमानों में वृद्धि संभावित है, जबकि शेष भागों में विशेष परिवर्तन होने की सम्भावना नहीं है.

  • छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक अफसरों के बंपर तबादले, बदले गए इन जिलों के कलेक्टर…

    छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक अफसरों के बंपर तबादले, बदले गए इन जिलों के कलेक्टर…

    रायपुर: Transfer Orders of Collector छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। कई जिलों के कलेक्टर्स के साथ-साथ आईपीएस और आईएफएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। इस सबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

    जारी आदेश के मुताबिक ऋतुराज रघुवंशी को कलेक्टर नारायणपुर, नीलेश क्षीरसागर को कलेक्टर महासमुंद, डोमन सिंह को कलेक्टर,बलौदाबाजार, नम्रता गांधी को गरियाबंद कलेक्टर, ऋचा प्रकाश चौधरी को कलेक्टर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कुलदीप शर्मा को कलेक्टर कोरिया बनाया गया है।

    वहीं टोपेश्वर वर्मा को सचिव खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता विभाग, महादेव कावरे को संभाग आयुक्त दुर्ग, श्याम लाल धावड़े को बस्तर संभाग आयुक्त बनाया गया है। इसके साथ ही सुनील कुमार जैन को सचिव स्कूल शिक्षा, अनिल साहू को छग पर्यटन बोर्ड संचालक, धर्मेश कुमार साहू, संचालक भू अभिलेख, अभिजीत सिंह को प्रबंध संचालक स्मार्ट सिटी रायपुर बनाया गया है। वहीं विजय दया राम को आयुक्त ननि अंबिकापुर, रोक्तिमा यादव, CEO जिपं गरियाबंद, रोहित व्यास को CEO जिपं, बस्तर की जिम्मेदारी दी गई है।

  • अधिवक्ता संघ खरसिया द्वारा N95 मास्क का वितरण किया गया…

    अधिवक्ता संघ खरसिया द्वारा N95 मास्क का वितरण किया गया…

    कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रोन के बढ़ते प्रकोप एवम देश भर में पुनः कोरोना के केस में काफी वृद्धि होने के कारण दिनांक 10.01.2022 को अधिवक्ता संघ खरसिया द्वारा N95 का वितरण किया गया है एवम साथ ही कोरोना से कैसे सतर्क रहें एवम क्या क्या सावधानी बरतनी चाहिए उस संबध में चर्चा की गई एवम संघ द्वारा बैठक का आयोजन किया गया जिसमें प्रस्ताव पारित किया जिसमें मास्क का प्रयोग सेनेटाइजर का उपयोग तथा सोशल डिस्टेंसिग का पूर्णतः पालन करे,अधिवक्ता संघ खरसिया के अध्यक्ष भोगी लाल यादव एवम साथी अधिवक्ताओं द्वारा खरसिया SDM से मुलाकात कर इस संबंध में चर्चा की एवम केवल अति विशिष्ट प्रकरणों में सुनवाई की जाए ये निवेदन किया गया जिससे परिसर में ज्यादा भीड़ भाड़ न हो और सोशल डिस्टेंसिग का पालन हो सके।