Blog

  • ED की कार्रवाई पर कांग्रेस और भाजपा में जुबानी जंग जारी! कांग्रेस ने पूछा कि.. ईडी का प्रेस नोट सबसे पहले रमन सिंह के पास कैसे..? क्या रमन सिंह के पटकथा पर काम कर रही है ईडी..??

    ED की कार्रवाई पर कांग्रेस और भाजपा में जुबानी जंग जारी! कांग्रेस ने पूछा कि.. ईडी का प्रेस नोट सबसे पहले रमन सिंह के पास कैसे..? क्या रमन सिंह के पटकथा पर काम कर रही है ईडी..??

    मनी लॉन्ड्रिंग और कॉल ट्रांसपोर्टिंग में ₹25 प्रति टन की वसूली को लेकर प्रवर्तन निदेशालय ईडी के लगातार छापेमारी चल रही है यह छापामारी दूसरे चरण की है जो 11 अक्टूबर से लगातार छत्तीसगढ़ के कई जिलों में जारी है। जिसमें रायगढ़ और कोरबा प्रमुख है। इसे लेकर सियासी घमासान भी मचा हुआ है। प्रदेश भाजपा के नेताओं ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर कांग्रेस पर कई गंभीर आरोप लगाए। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने ईडी के प्रेस नोट के जरिए सामने आए तथ्यों का हवाला देकर कांग्रेस को घेरा तो दूसरी तरफ कांग्रेस ने कह दिया यह प्रेस नोट रमन सिंह ने बनवाया है।

    नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि,ईडी द्वारा जारी किए गए प्रेस नोट के बाद प्रदेश में बड़ा भ्रष्टाचार रैकेट खुला है। हम सब ने कभी नहीं सोचा था कि आदिवासी, किसानों और आम जनता की मेहनत का पैसा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाएगा।

    इस पर पलटवार करते हुए कांग्रेस ने सवाल किया है। कि ईडी का प्रेस नोट रमन सिंह के पास सबसे पहले कैसे आया। क्या पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह द्वारा लिखी पटकथा पर ईडी काम कर रही है? कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला और प्रवक्ताओं ने इस आधार पर सवाल किया है कि ईडी के कथित प्रेस नोट को डॉ. रमन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। इसमें वही बातें हैं, जो वे कहते रहे हैं। जबकि ईडी की ऑफिशियल वेबसाइट पर कोई ऑफिशियल विज्ञप्ति छत्तीसगढ़ में छापे के संबंध में नहीं है।

    पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का ट्वीट

    भाजपा लगातार अनर्गल बयानबाजी कर रही है। नेता प्रतिपक्ष कहते हैं, ईडी की कार्रवाई को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिये, लेकिन रमन सिंह तो ईडी के आधार पर ही अपनी राजनीति चमका रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष सहित तमाम भाजपा नेता जिस प्रेस नोट का हवाला दे रहे हैं, वह संदिग्ध लग रहा है।

    शुक्ला ने यह भी कहा कि रमन सिंह ने 2 दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में जो बातें कही थी वही बातें ईडी की प्रेस विज्ञप्ति में है। रमन सिंह बातों से ऐसा लग रहा है कि ईडी रमन सिंह और भाजपा की पहले से लिखी हुई पटकथा पर काम कर रही है।

    उन्होंने कहा कि जिस तथाकथित प्रेस नोट को ईडी का बताकर कई समाचार माध्यमों में प्रचारित किया गया। वह प्रेस नोट सबसे पहले रमन सिंह ने रात को लगभग 9 बजे अपने ट्विटर और फेसबुक में डाला है। ईडी के अधिकृत वेबसाइट पर अभी तक आखिरी प्रेस नोट 13 अक्टूबर की जो किसी अन्य मामले में है। ईडी ने छत्तीसगढ़ के छापे के संबंध में अपने ट्वीट पर 4 फोटो और दो तीन लाईन की पोस्ट किया है। ईडी के द्वारा अधिकृत तौर पर कहीं भी उस प्रेस नोट को जारी करने का कोई साक्ष्य सार्वजनिक तौर पर नहीं दिख रहा, फिर यह तथाकथित प्रेस नोट रमन सिंह के पास कहां से आया..?? जिसमें तमाम कहानियां गढ़ी गई हैं। रमन सिंह ने ही फर्जी प्रेस नोट बनाकर प्रचारित किया है।

  • कबड्डी खेलते एक और मौत, बेहोश होकर गिरीं महिला खिलाड़ी ने अस्पताल में दम तोड़ा

    कबड्डी खेलते एक और मौत, बेहोश होकर गिरीं महिला खिलाड़ी ने अस्पताल में दम तोड़ा

    रायपुर/कोंडागांव. कोंडागांव के माकड़ी विकासखण्ड के ग्राम मांझीबोरण्ड में कबड्डी प्रतियोगिता में घायल एक महिला खिलाड़ी की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक मांझी बोर्ड मैदान में शुक्रवार को यहां छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन किया गया था. गांव की महिला श्रीमती शांति मंडावी यहां कबड्डी खेलने पहुंची थी. खेलते-खेलते शांति अचानक बेहोश हो गई वह मैदान पर ही गिर पड़ी. भागकर घर वाले शांति के करीब आए और आनन-फानन में उन्हें माकड़ी सामुदायिक केंद्र में प्राथमिक उपचार के उपरांत हालत सामान्य ना होने पर उच्चस्तरीय इलाज हेतु रायपुर के निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया. जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई. इस दौरान जिला प्रशासन के अधिकारियों ने मृतक महिला के गृह ग्राम पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया.

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्रीमती शांति मंडावी की रायपुर के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान हुई मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया है. उन्होंने श्रीमती शांति मंडावी के परिवारजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मृतक के परिवारजनों को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता मंजूर की है. मुख्यमंत्री ने मृतक के परिवारजनों को सहायता राशि उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं. इससे पहले भी 11 अक्टूबर को रायगढ़ में घरघोड़ा क्षेत्र के भालूमार में ओलंपिक की कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ी ठंडा राम मालाकार (35) घायल हो गया था. उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. वहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे रायगढ़ रेफर कर दिया. बाद जिला अस्पताल ले जाने के दौरान ठंडाराम ने रास्ते में दम तोड़ दिया था.

  • वकील के साथ 62 हजार की धोखाधड़ी: ऑनलाइन शॉपिंग के पैसे रिफंड करने के नाम पर मांगा अकाउंट नंबर…4 बार में निकाल लिए पैसे….

    वकील के साथ 62 हजार की धोखाधड़ी: ऑनलाइन शॉपिंग के पैसे रिफंड करने के नाम पर मांगा अकाउंट नंबर…4 बार में निकाल लिए पैसे….

    गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में ऑनलाइन शॉपिंग के पैसे रिफंड करने के नाम पर वकील के साथ 62 हजार 536 रुपए की ठगी हुई है। वकील अनुराग गुप्ता ने ऑनलाइन शॉपिंग साइट मीशो से सामान मंगवाकर वापस किया था। मामला पेंड्रा थाना क्षेत्र का है।

    इधर रिफंड के नाम पर अज्ञात नंबर के कॉलर ने कई किस्तों में ठगी को अंजाम दिया। इसके बाद वकील अनुराग गुप्ता ने पेंड्रा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। अनुराग ने बताया कि उसके सीनियर वकील दिलीप साहू की पत्नी ने मीशो कंपनी से 8 अक्टूबर को 335 रुपए में ऑनलाइन कपड़ा मंगवाया था। पसंद नहीं आने पर उसने वो कपड़ा कंपनी को वापस कर दिया। लेकिन कंपनी ने पैसे रिफंड नहीं किए। इसकी जानकारी वरिष्ठ अधिवक्ता दिलीप साहू ने अपने जूनियर अनुराग गुप्ता को दी। वकील अनुराग गुप्ता ने कहा कि वो पेंड्रा वार्ड क्रमांक 10 कोतवाली मोहल्ले में अपने मामा-मामी के साथ रहकर वकालत करता है।

    अनुराग गुप्ता ने अपने सीनियर की मदद करनी चाही और गूगल में नंबर सर्च कर उसने कॉल किया। इस पर सामने वाले शख्स ने उससे अकाउंट की जानकारी ली। इसके बाद बैंक अकाउंट से 4 बार में 62 हजार 532 रुपए कट गए, तब जाकर वकील अनुराग गुप्ता को अपने ठगे जाने का अहसास हुआ और उन्होंने पेंड्रा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस फिलहाल जांच में जुटी है। पीड़ित अनुराग गुप्ता ने कहा कि उसने गूगल में दिए गए मोबाइल नंबर 8436938550 पर कॉल कर रुपए वापस मांगे थे।

    4 बार में काटे गए रुपए

    अज्ञात शख्स ने फोन से पे करने के लिए उसका मोबाइल नंबर मांगा। तब उसने अपना फोन पे वाला मोबाइल नं. 7771906456 दिया। इससे IDBI बैंक शाखा पेंड्रा के अकाउंट 1763104000007535 से 4 बार में कुल 62,532 रुपए कट गया है। पीड़ित ने बताया कि उसके खाते से 7 हजार 535, 24 हजार 997, 29 हजार 111 और 889 रुपए काटे गए। इसके बाद 12 अक्टूबर को उन्होंने थाने में FIR दर्ज कराई।

  • सारे नाम सामने आयेंगे-सारे भ्रष्टाचार उजागर होंगे’, डॉ. रमन सिंह बोले- यह लो भूपेश बघेल ₹25 प्रति टन का साक्ष्य….

    सारे नाम सामने आयेंगे-सारे भ्रष्टाचार उजागर होंगे’, डॉ. रमन सिंह बोले- यह लो भूपेश बघेल ₹25 प्रति टन का साक्ष्य….

    छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापे, आईएएस अफसर और 2 कारोबारियों की गिरफ्तारी के बाद प्रदेश की सियासत गर्म है। भाजपा-कांग्रेस में जुबानी जंग चल रही है। इधर सोशल मीडिया में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कोयला में 25 रुपये प्रतिटन लिए जाने का दावा करते लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर हमला बोला है। रमन सिंह ने ट्विटर पर लिखा- ‘बेल पर मुखिया अब बेलगाम हो गया। चंद पैसों के लिए भ्रष्ट अधिकारियों का गुलाम हो गया। यह लो भूपेश बघेल ₹25 प्रति टन का साक्ष्य, आगे की कार्यवाही के लिए तैयारी कर लें। साथ ही अब माफ़ी भी मांग लीजिए। सारे नाम सामने आयेंगे, सारे भ्रष्टाचार उजागर होंगे। सच सामने आएगा, सब सामने आएगा।’

    बता दें कि डॉ. रमन सिंह ने रायपुर में प्रेस कांफ्रेंस कर कहा था कि छत्तीसगढ़िया सबसे बढ़िया कहलाने वाले छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के नए आयाम तय किए हैं। हमने कभी कल्पना नहीं की थी कि 40 अधिकारियों के घरों में ईडी जाकर छापा मारेगा। मैं पहले बता चुका हूं। मैं सालभर से बोल रहा हूं। मैं बार-बार कहता हूं कि भूपेश बघेल कांग्रेस पार्टी-सोनिया गांधी का एटीएम है। मैं फिर दोहरा रहा हूं… भूपेश बघेल कांग्रेस-सोनिया गांधी का एटीएम है। प्रदेश में अवैध वसूली हो रही है। 25 रुपये प्रतिटन कोयला के ऊपर से वसूली लगातार वर्षों से हो रही है। कई हजार करोड़ रुपये की वसूली और अवैध धंधे खुलेआम हो रहा है। कोरबा का होटल, पान ठेला, चाय दुकान वाला, वहां का चपरासी और कलेक्टर सब जानते हैं कि पैसा कौन लेता है और कहां जाता है।

  • बाबा रामदेव ने फिल्म इंडस्ट्री पर लगाए ड्रग्स लेने के आरोप, बयान से हो रहा बवाल….

    बाबा रामदेव ने फिल्म इंडस्ट्री पर लगाए ड्रग्स लेने के आरोप, बयान से हो रहा बवाल….

    मुरादाबाद के नशा मुक्त भारत इवेंट में बाबा रामदेव ने हिस्सा लिया. यहां वह लोगों को मंच से किया प्रोत्साहित करते नजर आए. साथ ही बाबा रामदेव जमकर बरसे भी. मंच से उन्होंने बॉलीवुड के एक्ट्रेस की पोल खोली. सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान के नाम लेते हुए उन्होंने बड़ा विवादित बयान दे दिया. बाबा रामदेव ने फिल्म इंडस्ट्री पर नशे और ड्रग्स लेने के आरोप लगाए.

    आर्य वीर महा सम्मेलन में हिस्सा लेने मुख्यमंत्री योगी मुरादाबाद पहुंचे थे. उनसे पहले बाबा रामदेव का उसी जगह सम्मेलन और आयोजन हुआ था. शनिवार को मुरादाबाद में उन्होंने मंच से नशा मुक्ति को लेकर लोगो को जागरूक करते हुए नशा मुक्त समय बनाए का लोगों से आहवान किया. साथ ही तंज भी कसे. बाबा रामदेव ने फिल्म इंडस्ट्री पर नशे और ड्रग्स का आरोप लगाते हुए शाहरुख खान और सलमान का उदाहरण दे डाला. बाबा रामदेव ने सभी से मंच के जरिए अपील भी की है. उन्होंने कहा कि हम सबका ये कर्तव्य हैं कि हममें से कोई भी बीड़ी, सिगरेट या शराब न पिए. उन्होंने कहा कि इसमें आर्यसमाज ने जो काम किया उसकी सबसे ज्यादा जरूरत है. पूरा राष्ट्र यदि नशा मुक्त हो जाए तो समझो महर्षि दयानंद जी का सपना पूरा हो गया, ये कानून से नहीं होगा इसके लिए खुद से करना होगा.

    बॉलीवुड और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री पर भी बाबा रामदेव ने नशे को लेकर जमकर हमला बोला. उनका कहना है कि पिछले दिनों आपने देखा शाहरुख खान का बच्चा ड्रग्स लेते जेल की हवा खाकर आया. सलमान खान ड्रग लेता है और आमिर का पता नहीं. न जाने कितने बड़े-बड़े जिनको फिल्म स्टार बोलते हैं और एक्टर्स का तो भगवान ही मालिक है. चारों तरफ फिल्म इंडस्ट्री के अंदर ड्रग्स हैं. बॉलीवुड में ड्रग्स पॉलिटिक्स में ड्रग्स, चुनाव के समय दारू बांटी जाती है. एक संकल्प हमें ये लेना चाहिए कि इस ऋषियों की भूमि को नशा मुक्त करना है. नशा मुक्ति का हम आंदोलन भी चलाएंगे.

  • प्लास्टिक यूज रोकने की गई कार्रवाई की मांगी जानकारी…..नगरीय प्रशासन विभाग ने सभी निकायों को दिया आदेश, हर 15 दिन में भेजी जानी है जानकारी

    प्लास्टिक यूज रोकने की गई कार्रवाई की मांगी जानकारी…..नगरीय प्रशासन विभाग ने सभी निकायों को दिया आदेश, हर 15 दिन में भेजी जानी है जानकारी

    रायगढ़। शहरी निकायों में सबसे ज्यादा प्लास्टिक वेस्ट निकलता है। इसकी वजह से कचरा सबसे ज्यादा यहीं होता है। सिंगल यूज प्लास्टिक को प्रतिबंधित किया गया है लेकिन अभी भी इसका निर्माण और उपयोग जारी है। इस पर रोक लगाने का काम नगरीय निकायों का था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। नगरीय प्रशासन विभाग ने अब सभी निकायों को अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी प्रपत्र में भेजनी है। तीन दिन का समय दिया गया है|

    सिंगल यूज प्लास्टिक ही शहर में कचरे का प्रमुख कारण है। इस बात तो नगरीय निकाय नहीं समझ रहे हैं। तभी तो प्रतिबंध के बावजूद जिले में एसयूपी प्रोडक्ट बनाए और बेचे जा रहे हैं। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग को हर 15 दिनों में की गई कार्रवाई की जानकारी भेजी जानी है। पर्यावरण विभाग के साथ बनी ज्वाइंट टीम ने कोई भी बड़ी कार्रवाई की ही नहीं है।

    नगर निगम रायगढ़ क्षेत्र में कई जगहों पर कचरा खुले में डंप किया जा रहा है। रिकॉर्ड में नगर निगम ऐसे डंपिंग स्पॉट की संख्या जीरो बताता है जो सफेद झूठ है। ऐसे डंपिंग स्पॉट इसलिए खत्म नहीं हो सके हैं क्योंकि घर-घर कचरा कलेक्शन का काम नहीं हो पा रहा है। वहीं दूसरी ओर सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक नहीं लग सकी है। बड़े व्यापारिक प्रतिष्ठान जरूर इसका पालन कर रहे हैं।

    लेकिन छोटी दुकानों में अब भी यह खुलेआम उपयोग हो रहा है। कई जगहों पर इसकी फैक्ट्री भी है जो बंद नहीं कराई गई। अब विभाग ने सभी नगरीय निकायों से पूछा है कि सिंगल यूज प्लास्टिक पर की गई कार्रवाई की जानकारी तीन दिनों के अंदर उपलब्ध कराई जाए। प्रत्येक 15 दिन में इसकी जानकारी भेजी जानी है।

  • CG में दो रिश्वतखोर बाबू गिरफ्तार : एंटी करप्शन की टीम ने 39 हजार रुपए रिश्वत लेते दो बाबू को पकड़ा…

    CG में दो रिश्वतखोर बाबू गिरफ्तार : एंटी करप्शन की टीम ने 39 हजार रुपए रिश्वत लेते दो बाबू को पकड़ा…

    महासमुंद। पशु चिकित्सा विभाग के दो रिश्वतखोर बाबू उमाशंकर गुप्ता और सविता त्रिपाठी को 39 हजार नगद रिश्वत लेते एंटी करप्शन ने गिरफ्तार किया है. दोनों बाबू ने सुरेखा बाई रावत से पेंशन प्रकरण में रिश्वत की मांग की थी।

    मिली जानकारी के मुताबिक, सुरेखा ने एक बार 17 हजार रुपए, एक बार 40 हजार रुपए रिश्वत के तौर पर दे चुकी थी. इसके बाद भी उमाशंकर गुप्ता ने 40 हजार रुपए की मांग की थी. प्रार्थिया सुरेखा बाई ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन से की थी.
    प्रार्थिया की शिकायत पर एंटी करप्शन की 15 सदस्यीय टीम ने क्ैच् विक्रांत राही की अगुवाई में छापा मारा. एंटी करप्शन ने उमाशंकर गुप्ता व सविता त्रिपाठी को आज 39 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया. एंटी करप्शन की टीम दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने ले गई।

  • नयनतारा की बढ़ सकती है मुसीबत ! 4 महीने में कैसे बनी मां, तमिलनाडु सरकार कराएगी जांच …

    नयनतारा की बढ़ सकती है मुसीबत ! 4 महीने में कैसे बनी मां, तमिलनाडु सरकार कराएगी जांच …

    कॉलीवुड सुपरस्टार नयनतारा (Nayanthara) और Vignesh Shivan के घर में अभी खुशी ने दस्तक दी थी उसके साथ ही अब उन्हें कुछ परेशानी का भी सामना करना पड़ सकता है. शादी के महज 4 महीने बाद ही जुड़वां बच्चों के माता-पिता होने का ऐलान किया है. जिसके बाद हर कोई हैरान हो गया था. अब खबर है कि तमिलनाडु सरकार ने इसके लिए जांच करने का भी फरमान जारी किया है।

    बता दें कि Nayanthara और Vignesh Shivan ने बीते दिन सोशल मीडिया में अपने जुड़वां बच्चों का ऐलान किया था. फिल्ममेकर विग्नेश शिवन ने अपने जुड़वां बच्चों के साथ तस्वीरें शेयर कर इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था, ‘नयन और मैं अम्मा-अप्पा बन गए हैं… हम धन्य हुए. हमारे जुड़वाँ बच्चे.., हमारी सभी प्रार्थनाएं, हमारे पूर्वजों के आशीर्वाद और सभी अच्छी अभिव्यक्तियों ने मिलकर एक साथ आकर हमें ये सौगात दी है और हमें 2 जुड़वां बच्चों से धन्य किया. हमें आप सभी का आशीर्वाद चाहिए।

    सोशल मीडिया में फोटो अपलोड करते ही फैंस और फ्रेंड्स के सवाल और बधाइयों का सिलसिला एक साथ शुरू हो गया था. इसके साथ ही कई ऐसे सवाल भी खड़े हो गए जिसका जवाब अभी तक कपल ने स्पष्ट नहीं दिया है।

    बात यह भी सामने आई कि उन्होंने सरोगेसी मदर के जरिए बच्चों को जन्म दिया है अब इसके बाद यह भी सवाल सरकार उठा रही है कि क्या नयनतारा ने सरोगेसी के लिए आवश्यक हर नियमों का पालन किया है इसकी जांच करने के आदेश भी सरकार ने दे दिए हैं. इस खबर के पता चलते ही अब फैंस अभी यही चिंता कर रहे हैं कि कहीं नयनतारा की समस्या से बढ़ ना जाए।

  • ठरकी केजरीवाल ! बिना कपड़ों वाली महिला को ट्विटर पर मुख्यमंत्री ने किया फॉलो, आई मीम्स की बाढ़, ट्रेंड हो रहा #TharkiKejriwal…

    ठरकी केजरीवाल ! बिना कपड़ों वाली महिला को ट्विटर पर मुख्यमंत्री ने किया फॉलो, आई मीम्स की बाढ़, ट्रेंड हो रहा #TharkiKejriwal…

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने काम और राजनीति को लेकर चर्चा में रहते हैं, लेकिन इस बार केजरीवाल अपने काम नहीं, बल्कि ट्विटर पर एक छोटे कपड़े पहने हुई महिला को फॉलो करने पर चर्चा का विषय बन गए हैं. जिसके बाद ट्विटर पर #TharkiKejriwal (ठरकी केजरीवाल) को ट्रेंड करवा जा रहा है. इतना ही नहीं सोशल मीडिया में केजरीवाल को लेकर मीम्स की बाढ़ आ गई है.

    बता दें कि, ट्विटर पर @Esmee4Keeps नाम का एक अकाउंट है. जिसकी प्रोफाइल फोटो किसी महिला की है. महिला उस फोटो में छोटे कपड़े पहने हुए नजर आ रही है. जिसको दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने फॉलो किया, ऐसा ट्विटर पर मौजूद जनता का कहना है. सिर्फ कहना नहीं है, इन लोगों ने सबूत के तौर पर फोटो-वीडियो भी शेयर किया है.

    अब सवाल ये खड़ा हो रहा है कि, किसी महिला को फॉलो करने से आखिर कोई ठरकी या हमेशा सेक्स के बारे में सोचने वाला भला कैसे हो सकता है? हालांकि इन मीम्स के देखने के बाद जब हमने @Esmee4Keeps की प्रोफाइल को चेक किया तो उनके अकाउंट में 4 फोटो मिली. जिसमें महिला कहीं सिर्फ पैंटी और किसी फोटो में बिना ब्रा पहने हुए नजर आ रही हैं.

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शायद यहीं फिसल गए या पिघल गए। वैसे भी किसी बड़े राजनेता ने कभी कहा था कि लड़के हैं गलतियां हो जाती है. खैर सोशल मीडिया की जनता न तो नेता हैं, न ही माफ करने वाली भीड़. इतना सब हो जाने के बाद अरविंद केजरीवाल के ट्विटर हैंडल देखा तो @Esmee4Keeps को फॉलो नहीं किया हुआ है. इसका मतलब इस अकाउंट को अनफॉलो कर दिया गया है.