Blog

  • बैलेट पेपर से होंगे नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव, मंत्री अरुण साव का बड़ा बयान, 7 जनवरी के बाद कभी भी लग सकती है आचार संहिता…

    बैलेट पेपर से होंगे नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव, मंत्री अरुण साव का बड़ा बयान, 7 जनवरी के बाद कभी भी लग सकती है आचार संहिता…

    रायपुर। नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच छत्तीसगढ़ के नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आगामी चुनाव बैलट पेपर के जरिए कराए जाएंगे। मंत्री ने यह भी संकेत दिए हैं कि 7 जनवरी के बाद किसी भी समय चुनाव की आचार संहिता लागू हो सकती है।

    ईवीएम की तैयारी में देरी, बैलट पेपर से होगा चुनाव
    मंत्री अरुण साव ने मीडिया से बातचीत में बताया कि ईवीएम मशीनों की तैयारी में समय लगने की वजह से सरकार ने बैलट पेपर से चुनाव कराने का निर्णय लिया है। चुनाव आयोग ने इस दिशा में तैयारी शुरू कर दी है। मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए नियमों में कई बदलाव किए हैं और आरक्षण प्रक्रिया पर भी तेजी से काम किया जा रहा है।

    7 जनवरी को आरक्षण प्रक्रिया होगी पूरी
    मंत्री ने जानकारी दी कि महापौर और अन्य पदों के आरक्षण की प्रक्रिया 7 जनवरी तक पूरी कर ली जाएगी। आरक्षण प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव आयोग को सूचित किया जाएगा और जल्द ही चुनाव की तिथियों की घोषणा की जाएगी।

    नियमों में किए गए बड़े बदलाव
    मंत्री अरुण साव ने बताया कि नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और व्यापक बनाने के लिए कानून में कई बदलाव किए गए हैं। इनमें एक प्रमुख बदलाव यह है कि अब हर तीन महीने में मतदाता सूची अपडेट की जाएगी, जिससे छूटे हुए मतदाताओं के नाम जोड़े जा सकें।

    बोर्ड परीक्षाओं से पहले होंगे चुनाव
    मंत्री ने कहा कि बोर्ड परीक्षाएं मार्च में शुरू होने वाली हैं। ऐसे में सरकार का पूरा प्रयास है कि चुनावी प्रक्रिया को परीक्षाओं से पहले ही संपन्न किया जाए। उन्होंने कहा, “हमारी तैयारी तेज गति से चल रही है, और हमें पूरा भरोसा है कि चुनाव समय पर होंगे।”

    नगरीय निकाय चुनाव पर सरकार की प्रतिबद्धता
    मंत्री अरुण साव ने कहा कि राज्य सरकार चुनाव कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से पूरा किया जाएगा।

  • नए साल में छत्तीसगढ़ पुलिस में 17 आईपीएस अफसरों की पदोन्नति, बढ़ेगी वरिष्ठ अधिकारियों की संख्या…

    नए साल में छत्तीसगढ़ पुलिस में 17 आईपीएस अफसरों की पदोन्नति, बढ़ेगी वरिष्ठ अधिकारियों की संख्या…

    रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस में नए साल में 17 आईपीएस अधिकारियों को पदोन्नति मिलने जा रही है, जिससे वरिष्ठ रैंक के अफसरों की संख्या में इजाफा होगा। इन अफसरों में रायपुर एसएसपी लाल उमेद सिंह और शशिमोहन सिंह शामिल हैं। सभी अफसर 2011 और 2012 बैच के हैं। साथ ही, छत्तीसगढ़ के दुर्ग और राजनांदगांव पुलिस रेंज के प्रभारी आईजी, रामगोपाल गर्ग और दीपक झा को भी प्रमोशन मिलेगा, और वे पूर्णकालिक आईजी बन जाएंगे।


    इन सभी अधिकारियों को प्रमोशन मिलने के बाद उनकी कार्यक्षमता और जिम्मेदारियां बढ़ जाएंगी। विशेष रूप से, रामगोपाल गर्ग और दीपक झा 2007 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं, जिन्होंने डीआईजी पद पर रहते हुए प्रभारी आईजी की जिम्मेदारी निभाई थी। अब नए साल में उन्हें पूर्णकालिक आईजी के रूप में प्रमोशन मिलेगा। प्रमोशन के आदेश जनवरी में जारी हो सकते हैं।

    सात आईपीएस बनेंगे डीआईजी
    2011 बैच के सात आईपीएस अधिकारी दो साल पहले सिलेक्शन ग्रेड प्राप्त कर चुके थे, और अब उन्हें डीआईजी रैंक पर प्रमोट किया जाएगा। इनमें संतोष कुमार सिंह, इंदिरा कल्‍याण एलिसेला, गोवर्धन सिंह ठाकुर, तिलक राम कोशिमा, प्रशांत कुमार ठाकुर, अजातशत्रु बहादुर सिंह और लाल उमेद सिंह शामिल हैं। लाल उमेद सिंह फिलहाल रायपुर, इंदिरा कल्‍याण ऐलेसेला कांकेर और प्रशांत ठाकुर सूरजपुर के एसएसपी के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

    आठ आईपीएस को मिलेगा सलेक्शन ग्रेड
    छत्तीसगढ़ के आठ आईपीएस अधिकारियों को सलेक्शन ग्रेड मिलने जा रही है। इनमें आशुतोष सिंह, विवेक शुक्ला, शशिमोहन सिंह, राजेश कुकरेजा, श्‍वेता राजमणि, राजेश अग्रवाल, विजय अग्रवाल और रामकृष्ण साहू शामिल हैं। इन अधिकारियों को सलेक्शन ग्रेड मिलने से उनकी कार्यक्षमता और पद की स्थिति में और मजबूती आएगी।

    आईपीएस प्रमोशन से एसएसपी की संख्या में वृद्धि
    आईपीएस अफसरों के प्रमोशन के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस में पांच नए एसएसपी भी बढ़ जाएंगे। 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी इस समय विभिन्न जिलों में एसएसपी के पद पर कार्यरत हैं। इनमें आशुतोष सिंह (महासमुंद), विवेक शुक्ला (जांजगीर), शशिमोहन सिंह (जशपुर), विजय अग्रवाल (बलौदा बाजार) और रामकृष्ण साहू (बेमेतरा) शामिल हैं। इन अफसरों के प्रमोशन से पुलिस व्यवस्था में और अधिक सुधार होने की उम्मीद जताई जा रही है।

    नए साल में पुलिस विभाग के इस प्रमोशन से छत्तीसगढ़ पुलिस की कार्यक्षमता और सुरक्षा व्यवस्था में सुधार होने की संभावना है।

  • पुलिस मुख्यालय में तैनात इंस्पेक्टर ने खुद को मारी गोली, मचा हड़कंप…

    पुलिस मुख्यालय में तैनात इंस्पेक्टर ने खुद को मारी गोली, मचा हड़कंप…

    नवा रायपुर स्थित पुलिस मुख्यालय से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां एक पुलिस निरीक्षक ने आत्मघाती कदम उठाते हुए खुद पर ही फायरिंग की है। इस कोशिश में निरीक्षक की मौत हो गई है। सुसाइड करने वाले निरीक्षक का नाम अशोक सिंह बताया जा रहा है। वह मूलतः दुर्ग के रहने वाले थे। मामला राखी थाना इलाके का है। इस घटना के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुँच गये है। अफसर ने किन वजहों से यह कदम उठाया है, साफ नहीं है। खुदकुशी करने वाला निरीक्षक 14वीं बटालियन का बताया जा रहा है।

  • कानपुर के बने गोले अब इजरायल की सेना में होंगे शामिल, यूरोप और मध्य पूर्वी देशों से निर्यात ऑर्डर बढ़े

    कानपुर के बने गोले अब इजरायल की सेना में होंगे शामिल, यूरोप और मध्य पूर्वी देशों से निर्यात ऑर्डर बढ़े

    कानपुर। आर्डनेंस फैक्ट्री कानपुर (ओएफसी) की तकनीकी क्षमताओं और उच्च गुणवत्ता वाले शेल्स (गोले) की वजह से यूरोपीय और मध्य पूर्व देशों का भरोसा बढ़ा है। इस भरोसे का परिणाम अब यह है कि इजरायल दुश्मनों के खिलाफ कानपुर में बने गोले का उपयोग करेगा।
    ओएफसी को इजरायली डी-30 आर्टिलरी गन के लिए 122 मिमी. के गोले बनाने का ऑर्डर मिला है। इन गोलों की मारक क्षमता 15 से 50 किलोमीटर की दूरी तक है।
    उत्पादन की गति और गुणवत्ता दोनों में हुआ है सुधार
    यह सफलता ओएफसी को रक्षा मंत्रालय के पीएसयू एडवांस वेपन्स एंड इक्विपमेंट इंडिया लिमिटेड (एडब्ल्यूईआइएल) की इकाई से प्राप्त डिजाइन और तकनीकी सहयोग से मिली है। ओएफसी के इंजीनियरों ने इजरायली आर्टिलरी गन डी-30 के लिए उन्नत 122 मिमी. के गोले बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति की है। इन गोले को बनाने के लिए फैक्ट्री में मौजूद अत्याधुनिक रोबोटिक्स तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे उत्पादन की गति और गुणवत्ता दोनों में सुधार हुआ है।

    रोबोटिक्स तकनीक की मदद से ओएफसी एक दिन में 50 के बजाय 200 बम के खोखे तैयार कर सकता है। इस तकनीक के माध्यम से शेल्स का निर्माण बिना किसी गुणवत्ता में कमी के किया जाता है। ओएफसी के पास रोबोटिक्स प्लांट है, जिसमें आठ से ज्यादा रोबोट 105 मिमी. से लेकर 155 मिमी. के गोलों के खोखे तैयार करते हैं। इससे उत्पादन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।यूरोपीय और मध्य पूर्व देशों में गोले के निर्यात ऑर्डर बढ़े
    यूरोपीय और मध्य पूर्व देशों से गोले के निर्यात ऑर्डर भी बढ़े हैं, जिससे ओएफसी का उत्पादन और निर्यात दोनों बढ़े हैं।

    एडब्ल्यूईआइएल के सीएमडी राजेश चौधरी के अनुसार, यूरोपीय और मध्य पूर्व देशों से हथियारों और गोलों के निर्यात आर्डर मिल रहे हैं। फिलहाल कंपनी के पास 650 करोड़ रुपये के निर्यात आर्डर हैं और 20 हजार करोड़ रुपये के टेंडर प्रक्रिया में शामिल हैं।
    कानपुर की आर्डनेंस फैक्ट्री का यह कदम न केवल रक्षा क्षेत्र में भारत की स्वावलंबन को बढ़ावा दे रहा है, बल्कि वैश्विक स्तर पर भारतीय तकनीक और उत्पादों की गुणवत्ता को भी सिद्ध कर रहा है।

  • 4 पटवारियों पर गिरी गाज : SDM ने वेतन काटने का दिया आदेश, इस वजह से हुई बड़ी कार्रवाई, जाने पूरा मामला….

    4 पटवारियों पर गिरी गाज : SDM ने वेतन काटने का दिया आदेश, इस वजह से हुई बड़ी कार्रवाई, जाने पूरा मामला….

    जशपुर। मनमाने तरीके से काम करने वाले पटवारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिये गये हैं। बताया जा रहा है कि ये सभी पटवारी बैठक से गायब थे, ना तो इन लोगों ने बैठक से अनुपस्थित होने की सूचना दी थी और ना ही बैठक में आये थे। मनमाने तरीके से काम करने वाले पटवारियों के एक-एक दिन के वेतन काटने के निर्देश दिये गये हैं।

    जो पटवारी बैठक में उपस्थित नहीं थे, उसमें दाताराम पैंकरा, आशीष खेस्स, सोनम टोप्पो और अजय पैंकरा शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व विभाग की समीक्षा के लिए सभी पटवारियों और राजस्व निरीक्षकों की बैठक बुलायी गयी थी।

    लेकिन चार पटवारी उपस्थिति नहीं हुए। इसकी वजह से पटवारी के संबंधित क्षेत्र में टीएल, जनदर्शन की शिकायत, मुआवजा, जमानत सत्यापन, ई कोर्ट पटवारी प्रतिवेदन, सीमांकन, स्वामित्व योजना की समीक्षा नहीं हो सकी। जिसके बाद एसडीएम ने दाता राम पैकरा, आशीष खेस्स, सोनम टोप्पो, अजय पैकरा पर कार्रवाई करते हुए एक-एक दिन के वेतन काटने का आदेश दिया है।

  • बंसल पब्लिक स्कूल में खेल महोत्सव बड़ी जोर- शोर से मनाया गया…

    बंसल पब्लिक स्कूल में खेल महोत्सव बड़ी जोर- शोर से मनाया गया…

    खरसिया। बंसल पब्लिक स्कूल में खेल महोत्सव बड़ी जोर- शोर से 24.12.2024 को मनाया गया। इस खेल महोत्सव के लिए मुख्य अतिथि थे श्रीमती मीरा देवी जी बंसल,  श्री राजेश सिंह जूदेव जी, श्री अजय कुमार बंसल जी, श्रीमती निशी सिंह जूदेव जी, श्रीमती सीमा बंसल जी, डॉक्टर आकाश अग्रवाल जी एवं डॉ पूजा अग्रवाल जी।
    खेल महोत्सव की शुरुवात बच्चों के मार्च पास से की गयी जिसमे बच्चो ने बेहद सुंदर प्रस्तुति की। उसके बाद टॉर्च रिले किया गया। स्कूल के प्रिंसिपल एवं डायरेक्टर श्री मानस बंसल जी द्वारा बहुत ही सुंदर स्पीच बच्चों के लिए दी गई जो बहुत ही प्रेरणादाई थी।
    इसके बाद खेलों की शुरुआत विभिन्न प्रकार के गेमों से की गयी जिसमें अनेक प्रकार की दौड़, ग्रुप एवं इंडिविजुअल गेम रखे गए थे।
    इन गेमों में केवल बच्चे ही नहीं बल्कि उनके माता-पिता और टीचर्स ने भी भाग लिया जो की देखने में बहुत ही रोमांचिक लग रहा था।
    खेलो एवं उसके विजेताओं के नाम निम्नलिखित प्रकार से हैं –
    1. 20 M रेस (प्ले ग्रुप) – हेजल पटेल 1st, आयांश साहू 2nd, अदविका द्विवेदी 3rd
    2. 25 M रेस (नर्सरी) – उत्तकर्श सिन्हा 1st, नितिन कवर 2nd, वनिशा साहु 3rd
    3. बाल कलेक्शन (नर्सरी) – उत्तकर्श सिन्हा 1st, नितिन कवर 2nd, वनिशा साहु 3rd
    4. 25 M रेस (LKG & UKG) – टीशा गवेल 1st, रूचि राठौर 2nd, प्रियांशु सिदार 3rd
    5. फ्रॉग रेस (LKG & UKG) – प्रियांशु सिदार 1st, आरव जाटवर 2nd, सहज गोयल 3rd
    6. 50 m रेस (5,6,7 Boys) – चिराग चौहान 1st, अवि पटेल 2nd, अर्नव महंत 3rd
    7. 50 M रेस (5,6,7 Girls) – डाली गवेल 1st, आर्या पटेल 2nd, पलक राठौर 3rd
    8. 50 M रेस (3, 4 Girls) – आभा केवट 1st, विजयालक्ष्मी 2nd, अराध्या अग्रवाल 3rd
    9. 50M रेस (3, 4 Boys) – लक्की चौहान 1st, आशुतोश शर्मा 2nd, लखवीर चौहान 3rd
    10. शॉटपुट (Girls) – मिनाशी राठीया 1st, डाली गवेल 2nd, माही बंसल 3rd
    11. शॉटपुट (Boys) – चिराग चौहान 1st, रौनक 2nd, ऋषभ गवेल 3rd
    12. 3 लेग रेस (Boys) – आशुतोश & लकी 1st, सार्थक & लखवीर 2nd, आहान & राम 3rd
    13. 3 लेग रेस (Girls) – प्रियंका और निधी 1st, विजयालक्ष्‌मी और अराध्या 2nd
    आभा और शरन्या 3rd
    14. शू सॉक्स रेस (Boys) – अभिनंदन चौहान 1st शिददार्थ गुप्ता 2nd, अनिरुध सिंह जुदेव 3rd
    15. शु सॉक्स रेस (Girls) – दिया पटेल 1st, अमाया निशाद 2nd, दीक्षा सिदार 3rd
    टीम गेम में खो-खो का आयोजन किया गया था। जिसने बालक एवं बालिकाओं ने जोर दार भाग लिया। खो-खो विजेता टीम (Boys) चिराग चौहान, नमन बंसल, अवि पटेल, निरज साहू, एकाश पटेल, अमनदिप जायसवाल, त्रिजल अग्रवाल, लखवीर चौहान, आहान पटेल एवं सार्थक
    खो-खो विजेता टीम (Girls) माही बंसल, डाली गवेल, लावन्या गवेल, माही अग्रवाल, अराध्या अग्रवाल, स्नेहा चंद्रा, विजयालक्ष्मी वैष्णव, हरिश्री पाल, पलक राठौर, एवं प्रियंका निराला, सभी खिलाडियों ने अपने गजब के खेल से अभिभावकों का दिल जीत लिया!

  • ग्राम पंचायत रक्सापाली में परत दर परत उधड़ने लगी भ्रष्टाचार की परतें , कार्यवाही की मांग को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन…

    ग्राम पंचायत रक्सापाली में परत दर परत उधड़ने लगी भ्रष्टाचार की परतें , कार्यवाही की मांग को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन…

    जांच में लाखों की अनियमितताओं का खुलासा…

    रायगढ़। रायगढ़ जिले के ग्राम पंचायत रक्सापाली में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों ने प्रशासन और जनता को हिला दिया है। जांच कमेटी द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट में पंचायत में कई लाख रुपयों की अनियमितताओं का खुलासा हुआ है। शासकीय भवनों की मरम्मत, नरेगा फंड, विधायक निधि, तालाब निर्माण, पंप स्थापना, मछली पालन, और गोठान विकास के नाम पर फर्जी तरीके से राशि निकाले जाने की बात सामने आई है। इसके बावजूद संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे जनता में आक्रोश व्याप्त है।

    मरम्मत कार्य में फर्जी आहरण का खेल…
    जांच रिपोर्ट के अनुसार, शासकीय भवनों के मरम्मत कार्य के नाम पर लाखों रुपये निकाले गए, लेकिन जमीनी स्तर पर किसी प्रकार का कार्य होता नहीं पाया गया। आंगनवाड़ी भवन और प्राथमिक शाला भवन की मरम्मत के लिए क्रमशः ₹38,500 और ₹48,000 की राशि आहरित की गई थी, जो आज तक जमा नहीं की गई।

    नरेगा और 14वें वित्त की राशि में हेरफेर…
    नरेगा के तहत गोठान और नाडेप सोखता निर्माण के नाम पर ₹35,000 और ₹30,000 की निकासी हुई, जबकि यह कार्य जमीनी स्तर पर कहीं भी दिखाई नहीं दिया। इसी प्रकार, विधायक निधि से प्राथमिक शाला के लिए स्वीकृत ₹20 लाख में से 14वें वित्त की अतिरिक्त राशि ₹52,850, ₹58,000 और ₹18,000 का भी फर्जी आहरण पाया गया।

    पंप स्थापना में भी गड़बड़….
    देवांगन मोहल्ला, ठाकुर मोहल्ला और अन्य क्षेत्रों में पंप स्थापना के नाम पर लाखों की निकासी की गई, लेकिन इनमें से कई जगहों पर पंप लगाए ही नहीं गए। जिन स्थानों पर पंप लगाए गए, वहां पंचायत निधि का उपयोग नहीं हुआ, बल्कि जनता द्वारा चंदा इकट्ठा कर मरम्मत कार्य कराया गया।

    मछली पालन और गोठान पर खर्च की गई फर्जी राशि….
    मछली पालन और गोठान विकास के लिए भी ₹16,500 और ₹12,500 की राशि निकाली गई, लेकिन जांच में पाया गया कि इन कार्यों का कोई अस्तित्व नहीं है।

    नाली निर्माण और पंचायत भवन निर्माण में हेरफेर…
    नाली निर्माण के लिए ₹85,400 और पंचायत भवन निर्माण के लिए ₹3 लाख की राशि का आहरण हुआ। जांच में यह कार्य पूर्णतया फर्जी पाया गया, क्योंकि नाली और भवन का निर्माण जमीनी स्तर पर कहीं नहीं हुआ।

    ऑडिट रिपोर्ट की अनदेखी…
    ऑडिट रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से फर्जी निकासी की पुष्टि हुई है। रोकड़ पंजी में दर्ज विवरण से पता चलता है कि उक्त राशि पंचायत फंड में वापस जमा नहीं कराई गई है। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

    भ्रष्टाचार पर हो सख्त कार्रवाई…
    ग्रामवासियों और स्थानीय प्रतिनिधियों ने जिला कलेक्टर, वित्त मंत्री और अन्य उच्च अधिकारियों से अपील की है कि इस मामले की विस्तृत जांच कर दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही फर्जी तरीके से निकाली गई राशि को पंचायत फंड में जमा कराया जाए।

    बहरहाल यह मामला न केवल प्रशासनिक अनियमितताओं का उदाहरण है, बल्कि यह दर्शाता है कि कैसे जनता के अधिकारों और निधियों का दुरुपयोग किया गया। अब देखना यह है कि प्रशासन इस गंभीर मुद्दे पर क्या कदम उठाता है।

  • पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह नहीं रहे, देश भर में शोक की लहर

    पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह नहीं रहे, देश भर में शोक की लहर

    नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 26 दिसंबर को 92 वर्ष की आयु में आकस्मिक निधन हो गया है।

    तबीयत बिगड़ने के बाद देर शाम उन्हें दिल्ली के AIIMS में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन की खबर से देश भर में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। उनका निधन कांग्रेस पार्टी के साथ-साथ देश की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है।

  • खरसिया के भाजपाइयों ने भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेई की 100 जयंती को बड़े ही धूमधाम से सुशासन दिवस के रूप में मनाया…

    खरसिया के भाजपाइयों ने भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेई की 100 जयंती को बड़े ही धूमधाम से सुशासन दिवस के रूप में मनाया…

    खरसिया। पूरे देश में भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई जी की 100 जयंती को बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है इसी कड़ी मे खरसिया नगर पालिका के सभी 18 वार्डो पर भी सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया स्वर्गीय अटल जी की जयंती को सबने बड़े ही धूमधाम से मनाया जिसमें वार्ड नंबर 13 / 14 में भी भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती को सभी वार्ड वासी आम जनता एवं भाजपा के कार्यकर्ता और नन्हे मुन्ने बच्चों के साथ गंज पीछे मोहन तालाब के पास हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद अटल जी के छायाचित्र में पर सभी वार्ड वासी एवं भाजपा के नेताओं कार्यकर्ताओं के द्वारा दीप जलाकर माल्यार्पण किया सभी ने नम आंखों से स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेई जी को याद करते हुए उनके द्वारा देश के लिए किए गए नेक कार्यों को भी याद किया गया जिसमें सबसे महत्वपूर्ण था छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण होना आज उनकी इस 100 जयंती पर सभी ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर बड़े ही धूमधाम से भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई जी कि जयंती को मनाया गया। भाजपा के नेताओं ने वार्ड क्रमांक 13,14 हनुमान मंदिर परिसर मोहन तालाब के पास भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की 100 जयंती के अवसर पर उनके छायाचित्र पर दीप जलाकर पुष्प अर्पित कर स्वर्गीय अटल जी को नमन कर याद किया। कार्यक्रम के अवसर खरसिया भाजपा के प्रमुख नेतागण मौजूद रहे जिसमें प्रमुख रूप से खरसिया विधानसभा के छाया विधायक श्री महेश साहू भी शामिल हुए और उन्होंने कहा कि 25 दिसंबर को छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्मशती है और उनके इस महत्वपूर्ण योगदान को हम छत्तीसगढ़ वासी मरते दम तक कभी नहीं भूल पाएंगे खरसिया नगर मंडल के पूर्व अध्यक्ष  सतीश अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण में अटल जी की भूमिका को हम सबको हमेशा याद रखना है। खरसिया नगर मंडल के नवनिर्वाचित युवा अध्यक्ष विजय शर्मा ने कहा कि श्रद्धेय अटल जी ने छत्तीसगढ़वासियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए छत्तीसगढ़ के विकास और यहां के लोगों की समृद्धि के उद्देश्य से अटल जी ने छत्तीसगढ़ राज्य का गठन किया। पूरी ईमानदारी से हम सब मिलकर छत्तीसगढ़ को एक समृद्ध और विकसित राज्य बनाएंगे। भाजपा नेता तरुण सिंह ठाकुर ने कहा कि भारत रत्न स्वर्गी अटल बिहारी वाजपेई जी के सपनों को पूरा करने की दिशा में हमारी राज्य सरकार बड़ी तेजी से काम कर रही है। पूरे देश में विष्णु जी के सुशासन की जोरों से चर्चाएं हो रही है आज का दिन हम सभी छत्तीसगढ़ वासियों के लिए बड़ा ही गौरव का दिन है। भाजपा नेता श्रवण श्रीवानी ने इस अवसर पर कहा कि आज पूरे भारत में हम कहीं भी जाते हैं तो बड़े गर्व से हम यह कहते हैं कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जी ने हमारे छत्तीसगढ़ राज्य को बनाया है। पूरे देश में जब भी कभी कही भी हम जाते हैं तो सिर्फ एक ही नारा लगाते हैं छत्तीसगढ़िया सबसे बढ़िया। भाजपा नेता मोनू केसरी ने कहा कि श्रद्धेय अटल जी के सपनों का भारत बनाने में हम सभी को अपना योगदान देना है अटल जी ने छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया है उनके इस योगदान को हम छत्तीसगढ़ के लाखों युवा मिलकर हिमालय की पर्वत की तरह बड़ी ऊंचाइयों के साथ आगे लेकर जाएंगे।

  • छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए महापौर, अध्यक्ष पदों का आरक्षण 7 जनवरी को, साइंस कॉलेज परिसर में होगा आरक्षण की प्रक्रिया…

    छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए महापौर, अध्यक्ष पदों का आरक्षण 7 जनवरी को, साइंस कॉलेज परिसर में होगा आरक्षण की प्रक्रिया…

    रायपुर। नगरीय निकायों में आम निर्वाचन के लिए नगर निगमों में महापौर तथा नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों में अध्यक्ष के पदों के लिए आरक्षण प्रक्रिया अब 7 जनवरी 2025 को संपादित की जाएगी। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा पूर्व में इसके लिए 27 दिसम्बर 2024 की तिथि निर्धारित की गई थी। अपरिहार्य कारणों से 27 दिसम्बर को होने वाली आरक्षण की कार्यवाही को स्थगित कर इसके लिए अब 7 जनवरी की तिथि निर्धारित की गई है।

    रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में 7 जनवरी को सवेरे साढ़े दस बजे से आरक्षण की प्रक्रिया संपादित की जाएगी। आरक्षण की कार्यवाही के अवलोकन के इच्छुक व्यक्ति निर्धारित तिथि, समय व स्थान पर उपस्थित रह सकते हैं। उल्लेखनीय है कि नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा वर्ष 2024-25 में प्रदेश में होने वाले नगरीय निकायों के आम निर्वाचन के लिए छत्तीसगढ़ नगर पालिका (महापौर तथा अध्यक्ष के पद का आरक्षण) नियम 1999 के प्रावधानों के अंतर्गत नगर पालिक निगमों के महापौर तथा नगर पालिका परिषद् एवं नगर पंचायत के अध्यक्षों के पदों के आरक्षण की कार्यवाही संपादित की जा रही है।