Blog

  • स्पेशल ट्रेन से छत्तीसगढ़ कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली रवाना, 14 दिसंबर को होने वाले भारत बचाओ आंदोलन में होंगे शामिल …

    स्पेशल ट्रेन से छत्तीसगढ़ कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली रवाना, 14 दिसंबर को होने वाले भारत बचाओ आंदोलन में होंगे शामिल …

    रायपुर। देशव्यापी आर्थिक मंदी, बढ़ती बेरोजगारी और किसानों पर संकट के खिलाफ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘भारत बचाओ आंदोलन” 14 दिसंबर को करने वाली है. जिसमें में शामिल होने हजारों कांग्रेसी कार्यकर्ता और पदाधिकारी रायपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे हैं. कुछ ही देर में सभी दिल्ली के लिए रवाना होंगे. आंदोलन में छत्तीसगढ़ से 7000 से अधिक कांग्रेसी शामिल होंगे.भारत बचाओ आंदोलन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश सरकार के मंत्री, पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल समेत तमाम पार्टी के विधायक और आला-नेता भी शामिल होंगे. मंदी के कारण छोटे व्यापार-उद्योग की बुरी हालत, अर्थव्यवस्था के बदहाली के खिलाफ कांग्रेस का यह आंदोलन है।

    केन्द्र सरकार के किसान विरोधी रवैये और आर्थिक मोर्चे पर विफलता के खिलाफ पूरे देश में और छत्तीसगढ़ में भी गहरी नाराजगी है.जिसके लिए आज एक स्पेशल ट्रेन चलायी जा रही है जो 12 दिसंबर को सुबह 10 बजे दुर्ग से रवाना होकर 10.50 बजे रायपुर, 12 बजे तिल्दा, 12.30 बजे भाठापारा, 3 बजे उसलापुर, 4 बजे करगी, 5.30 बजे पेण्ड्रा, 6.25 बजे अनुपपुर, 7 बजे शहडोल, 10.20 बजे कटनी होकर 13 दिसंबर दोपहर 3 बजे सफदरजंग स्टेशन पहुंचेगी. शेष किसान एवं कांग्रेसजन अन्य साधनों से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

    इस मामले में मंत्री कवासी लखमा ने बताया दिल्ली के रामलीला मैदान में 14 दिसंबर को भारत बचाओ रैली का आयोजन किया गया है. जिसमें भारत के कोने कोने से कांग्रेस के नेता मंत्री कार्यकर्ताओं सदस्य भारत बचाओ रैली में शामिल होंगे जिसमें छत्तीसगढ़ से इस स्पेशल ट्रेन के माध्यम से 7 हज़ार कार्यकर्ता सदस्य पदाधिकारी रवाना हो रहे हैं. कल सुबह से प्रदेश के सभी बड़े नेता मंत्री रवाना होंगेछत्तीसगढ़ ये धान ख़रीदी का मुद्दा भारत बचाओ रैली में गूंजेंगी साथ ही देश भर में व्याप्त मंदी और हाल ही में पास भारतीय नागरिकता बील को लेकर ज़ोर शोर से विरोध प्रदर्शन किया जाएगा. इसके अलावा  मंत्री लखमा ने कहा कि मोदी सरकार लगातार देश को ठगने के काम कर रही है जनता को लूटने का काम कर रही है जन विरोधी नियम बना कर उद्योगपतियों को फिर को लाभ पहुँचाने का काम कर रही है इसके विरोध में रैली है।

    तो वहीं अब अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष महेन्द्र छाबड़ा ने बताया कि दुर्ग से ट्रेन रवाना हो गई है. रायपुर उसे बिलासपुर होते हैं सभी कार्यकर्ताओं को लेकर दिल्ली पहुँचेगी.  कुछ लोग दिल्ली पहुँच चुके हैं कल कुछ और पहुंचेंगे इस तरह लगभग 7000 से ज़्यादा आज कार्यकर्ता रवाना हो रहे हैं. ये रैली केंद्र सरकार नीति निर्णय के ख़िलाफ़ है।

  • पुलिस भर्ती पर लगी रोक हटी, हाईकोर्ट ने सभी याचिका की खारिज, भर्ती नियमों में संशोधन को सही ठहराया

    पुलिस भर्ती पर लगी रोक हटी, हाईकोर्ट ने सभी याचिका की खारिज, भर्ती नियमों में संशोधन को सही ठहराया

    रायपुर। पुलिस भर्ती में लगी रोक को हाईकोर्ट ने हटा दी है. इसके साथ ही 2259 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हो गया है. हाईकोर्ट ने कोर्ट ने अपने फैसले में भर्ती के नियमों में संशोधन को सही ठहराया है.छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए 2017 में 2259 पदों पर भर्ती का विज्ञापन निकाला गया था. भर्ती की प्रक्रिया जारी थी कि सूबे में सत्ता परिवर्तन हो गया. परीक्षा परिणाम के इंतजार में बैठे उम्मीदवारों को तब झटका लगा था जब सरकार ने भर्ती निरस्त कर नए सिरे से नियमों में संशोधन कर भर्ती प्रक्रिया को चालू कर दिया था।


    सरकार द्वारा  भर्ती के नियमों में संशोधन किये जाने के बाद हाईकोर्ट में 30 से ज्यादा याचिकाएं लगाई गई थी. याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने नई भर्ती के विज्ञापन प्रक्रिया पर रोक लगा दी थी. मामले में गुरुवार को सुनवाई करते हुए जस्टिस गौतम भादुड़ी की कोर्ट ने सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया।


    इस मामले में महाधिवक्ता सतीशचंद्र वर्मा ने बताया कि हाईकोर्ट ने सभी याचिका खारिज कर दिया है है. कोर्ट ने शासन के नियमों में संशोधन को सही ठहराते हुए शासन को स्वतंत्रता दी है कि वो अपने हिसाब से भर्ती कर सकती है।


    आपको बता दें जिला पुलिस बल में आरक्षक बनने के लिए 9 लाख युवाओं ने आवेदन किया था. जिसमें कि 55 हजार से ज्यादा युवाओं ने शारीरिक परीक्षा पास कर ली थी. साल 2018 के सितंबर माह में उनकी लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी और 26 दिसंबर 2018 को परीक्षा के उत्तर जारी किये गए थे. लेकिन उसका परिणाम जारी नहीं किया गया था. जिसे लेकर अभ्यर्थियों ने कई बार आंदोलन किया और राज्यपाल से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा था।

  • नागरिकता संशोधन बिल पर CM भूपेश बघेल ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- ये देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं, इनको मूल समस्या की समझ नहीं…

    नागरिकता संशोधन बिल पर CM भूपेश बघेल ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- ये देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं, इनको मूल समस्या की समझ नहीं…

    रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नागरिकता संशोधन बिल पर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यह देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं. इनकी मूल समस्या है उसके बारे में कोई सोच और समझ नहीं है. इसके पास जो है वही देंगे. यह दंगा, लड़ाई, झगड़ा कराएंगे. असंतोष और अराजकता फैलाएंगे।

    जशपुर महोत्सव में शामिल होने से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्रकारों से चर्चा में भाजपा पर तंज सकते हुए कहा कि इनके पास जो है वही देश को देंगे. नोटबंदी कराया 125 लोगों की मौत हुई. जीएसटी लगाया, सारे व्यापारी परेशान हुए. 370 और 35 A की बात किया, अभी तक कश्मीर में ताला लगा है. यह जो कैब लाए हैं, पूरा नॉर्थ ईस्ट आज जल रहा है. एनआरसी प्रदेश में लागू करना चाहते हैं, हर भारतीय को अपनी नागरिकता प्रमाणित करना पड़ेगा।

    उन्होंने कहा कि वहीं कांग्रेस के भारत बचाओ आंदोलन के लिए दिल्ली कूच पर कहा कि 14 तारीख को बड़ी रैली है, जिसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी के साथ तमाम कांग्रेस के बड़े नेता शिरकत करेंगे. महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसे विभिन्न मुद्दों पर वहां चर्चा होगी।

  • होटल में फंसे अमरजीत भगत पुलिस के मदद से निकले बाहर, असम मुख्यमंत्री को आदिवासी महोत्सव का देने गए थे न्यौता…

    होटल में फंसे अमरजीत भगत पुलिस के मदद से निकले बाहर, असम मुख्यमंत्री को आदिवासी महोत्सव का देने गए थे न्यौता…

    रायपुर। नागरिकता बिल की आग में जल रहे असम की राजधानी गुवाहाटी में फंसे संस्कृति मंत्री अमरजीत सिंह भगत गुरुवार को पुलिस की मदद से आखिरकार होटल से बाहर निकल पाए. बुधवार से होटल में फंसे भगत होटल से निकाले जाने के बाद असम के प्रसिद्ध कामख्या देवी के दर्शन किए, जिसके बाद रायपुर के लिए रवाना हुए।

    बता दें कि अमरजीत भगत को मुख्यमंत्री सरबनंदा सोनोवाल को रायपुर में होने वाले आदिवासी महोत्सव का न्यौता देने के लिए असम गए थे, लेकिन नागरिकता बिल की वजह से असम में फैली अराजकता की वजह से वे गुवाहटी में होटल से ही बाहर नहीं निकल पा रहे थे. भगत जहां नेशनल हाइवे स्थित रेडिशन होटल में ठहरे थे, वहीं राज्य शासन के अधिकारी गीतानगर के आईआर लग्जिरियस में ठहरे थे.मंत्री-अधिकारी 9 दिसंबर को सिक्किम और असम के मुख्यमंत्रियों को आदिवासी महोत्सव का न्यौता देने गए थे. सिक्किम के गैंगटोक से ये मंगलवार रात पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी पहुंचे थे. वहां से गुवाहाटी पहुंचे. जहां एयरपोर्ट से होटल पहुंचते-पहुंचते गुवाहाटी में आगजनी शुरु हो गई थी.

  •  सरकार और समाज को आईना दिखाने वाली तस्वीर, आसानी से स्कूली छात्र-छात्राओं तक पहुँच रही शराब, बच्चियाँ छलका रही हैं जाम !

     सरकार और समाज को आईना दिखाने वाली तस्वीर, आसानी से स्कूली छात्र-छात्राओं तक पहुँच रही शराब, बच्चियाँ छलका रही हैं जाम !

    रायपुर। सोशल मीडिया में एक तस्वीर खूब वायल हो रही है. यह तस्वीर एक तरह से सरकार और समाज दोनो को आईना दिखाने का काम कर रही है. यह तस्वीर एक तरह से भविष्य के हाथों शराब की शिक्षा को बयां कर रही है. फेसबुक और वाट्सएप पर वायरल तस्वीर कुछ दिन पुरानी है।

    यह तस्वीर छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले की बताई जा रही है. यह तस्वीर कल से ही खूब चर्चा में है. इसमें तीन छात्राएं हाथों में शराब से भरे गिलास लिए हुए हैं, जबकि उनके सामने शराब की नमकीन है और बोतल पड़ी हुई है. वायरल पोस्ट के मुताबिक छात्राओं ने खुद शराब हाथों में रखकर तस्वीर खिंचवाई थी. बाद में यह तस्वीर एक बाद एक वाट्सएप और अन्य माध्यमों से वायरल हो गया. बताया जा रहा जो छात्राएं तस्वीर में दिख रही है वह दुलदुला ब्लॉक में किसी सरकार स्कूल में पढ़ती हैं. जैसे इस बात की नजानकारी जिला शिक्षा अधिकारी तक पहुँची उन्होंने पूरे में प्राचार्य से रिपोर्ट तलब की. प्राचार्य और छात्राओं के साथ इस पूरे मामले में समझाईश दी गई।

    वैसे इससे पूर्व स्कूली छात्र-छात्राओं के शराब पीने, स्कूल में शराब लेकर नाचते-गाते, वीडियो बनाने के मामले भी कई सामने आए हैं. इससे अब सवाल तो उठ रहे हैं क्या छत्तीसगढ़ के भविष्य शराब के नशे के साथ गढ़ी जाएगी ? क्या गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ में ऐसी तस्वीरें भी शामिल रहेंगी ? आखिर सरकार कब शराबबंदी के अपने वादे को पूरा करेगी ?

  • मुझे ..X बहुत पसंद है’ यह बोलना कैसा लगा? पूछने पर ये दिया इस एक्ट्रेस ने जवाब…

    मुझे ..X बहुत पसंद है’ यह बोलना कैसा लगा? पूछने पर ये दिया इस एक्ट्रेस ने जवाब…

    मुंबई. भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar), अनन्या पांडे (Ananya Panday) और कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) अभिनीत फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ (Pati Patni Aur Woh) खूब पसंद की जा रही है. दर्शकों के साथ क्रिटिक्स का भी इसे अच्छा रेस्पॉन्स मिला है. पहले वीकेंड में ही फिल्म ने 33 करोड़ रुपए से ज्यादा कमा लिए हैं. फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर सफलता पर भूमि पेडनेकर ने कहा कि नंबर्स का उन्हें ज्यादा पता नहीं लेकिन उन्हें ये मालूम है कि फिल्म को हर वर्ग के लोग पसंद कर रहे हैं।



    फिल्म के एक डायलॉग की बहुत चर्चा हो रही है जिसमें भूमि पेडनेकर कहती हैं ‘मुझे सेक्स बहुत पसंद है.’ इस बारे में सोशल मीडिया पर लोग काफी बातें कर रहे हैं और भूमि के किरदार कीतारीफ भी कर रहे हैं. इस डायलॉग पर जब भूमि से सवाल किया गया कि ये बोलते हुए अजीब नहीं लगा? इस पर भूमि ने कहा कि उन्हें वे शब्द बोलना बिल्कुल अजीब नहीं लगा क्योंकि उनका किरदार आज के जमाने की लड़की का है.बता दें कि ‘पति पत्नी और वो’ कार्तिक आर्यन के करियर की सबसे बड़ी ओेपेनर रही है जिसने रिलीज के पहले ही दिन 9.10 करोड़ का बिजनेस किया।

    फिल्म की कहानी ये है कि कार्तिक आर्यन एक आज्ञाकारी बेटे और सरकारी नौकरी वाले आदमी बने हैं. उनकी शादी वेदिका यानी भूमि से हो जाती है. शादी के कुछ समय बाद उन्हें लाइफ बोरिंग लगती है. इसके बाद उनकी जिंदगी में ‘वो’ तपस्या यानी अनन्या पांडे की एंट्री होती है. आगे की कहानी जानने के लिए आपको फिल्म देखनी पड़ेगी, स्पॉइलर से मजा बिगड़ जाता है. हां, कार्तिक आर्यन का मोनोलॉग इसमें भी है।

  • दूध से ज्यादा बियर पीना फायदेमंद, PETA का दावा…जानें क्यों और कैसे…

    दूध से ज्यादा बियर पीना फायदेमंद, PETA का दावा…जानें क्यों और कैसे…

    शराब या बियर पीना सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। शायद इसी वजह से हमें बचपन से ही दूध पीने के फायदों के बारे में बताया जाता है। वहीं, दूसरी ओर पेटा (पीपल फॉर एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल) ने दूध पीने से ज्यादा बियर पीना फायदेमंद बताया है।शारीरिक और मानसिक विकास के लिए दूध के फायदे हमें बचपन से ही बताए जा रहे हैं। इसके फायदों को देखते हुए तो कुछ परिवारों में रोजाना लोगों को एक से दो ग्लास दूध पीने के लिए दिया जाता है।

    पेटा के अनुसार बियर पीना दूध से ज्यादा फायदेमंद है. बियर न सिर्फ हड्डियों को मजबूत बनाता है, बल्कि इसे पीने से उम्र भी बढ़ती है। पेटा ने लोगों को दूध न पीने की सलाह दी है।इतना ही नहीं, पेटा ने दूध पीने के कई नुकसान भी उजागर किए हैं। इसमें बताया गया है कि दूध मोटापा, डायबिटीज और कैंसर जैसी घातक बीमारियों का कारण भी बनता है।

    पेटा ने यह दावा हार्वर्ड स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ की एक रिपोर्ट के आधार पर किया है। इस बयान को शाकाहारी होने के फायदों से जोड़कर भी देखा जा रहा है। हालांकि इस दावे के बाद एक बड़ी बहस छिड़ गई है।बियर को एक एल्कोहल बेवरेज माना जाता है। इसे बनाने में जिन चीजों का इस्तेमाल किया जाता है उसमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। बियर बनाने में जौ, गेहूं, मक्का और चावल का इस्तेमाल होता है। इतना ही नहीं, बियर में मौजूद 90 प्रतिशत पानी के अलावा फाइबर, कैल्शियम, आयरन समेत शरीर को फायदा पहुंचाने वाले कई पोषक तत्व होते हैं।

    बियर इंसान के हड्डियों को भी मजबूत बनाने का काम करती है। शरीर की मांसपेशियों के विकास के लिए भी इसे काफी फायदेमंद बताया जाता है। जबकि दूध पीने से कई तरह के हृदय रोग, मोटोपा, डायबिटीज और कैंसर की बीमारियों उत्पन्न होती हैं।पेटा की तरफ से जारी बयान में यह भी बताया गया कि बियर दूध से ज्यादा फायदेमंद हो सकती है, लेकिन फिर भी वो एल्कोहो युक्त प्रोडक्ट है। जरूरत से ज्यादा बियर पीना भी सेहत के लिए खतरनाक है।

  • छत्तीसगढ़ : प्रमोशन में आरक्षण पर लगा ब्रेक… उच्च न्यायालय ने लगाया राज्य सरकार के आदेश पर स्टे…

    छत्तीसगढ़ : प्रमोशन में आरक्षण पर लगा ब्रेक… उच्च न्यायालय ने लगाया राज्य सरकार के आदेश पर स्टे…

    बिलासपुर। प्रमोशन में आरक्षण के राज्य सरकार के फ़ै सले पर हाईकोर्ट ने ब्रेक लगा दिया है। हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच वन ने इसकी सुनवाई की और इस फ़ै सले पर स्टे दे दिया है। मामले में राज्य सरकार को बीस जनवरी की तारीख़ दी गई है।

    20 जनवरी को इस मसले पर दूबारा बहस होगी। यह वही प्रकरण है जिसमें राज्य सरकार को बीते 2 दिसंबर को कोर्ट को कहना पड़ा था। आज इस मामले में डिवीजन बेंच वन याने चीफ़ जस्टिस रामचंद्रन और जस्टिस पी पी साहू ने सुनवाई की।राज्य की ओर से आए जवाब से कोर्ट संतुष्ट नहीं हुई और हाईकोर्ट ने राज्य सरकार के आदेश पर रोक लगा दी है। राज्य सरकार ने 22 अक्टूबर को नोटिफिकेशन जारी कर प्रमोशन में आरक्षण लागू कर दिया था, जिसके अनुसार स्ञ्ज को 32 प्रतिशत और स्ष्ट वर्ग को 13 प्रतिशत आरक्षण दिया गया था।इस आदेश के ख़िलाफ़ विष्णु प्रसन्न तिवारी और गोपाल सोनी ने याचिका दायर करते हुए इस नोटिफिकेशन को गलत बताते हुए इसे रद्द किए जाने की माँग की है।

  • धान की चोरी: ट्रकों में लगाया जा रहा है GPS सिस्टम…रायपुर से होगी मानिटरिंग…मार्कफेड ने की व्यवस्था…हैदरबाद की कंपनी को मिला जिम्मा

    धान की चोरी: ट्रकों में लगाया जा रहा है GPS सिस्टम…रायपुर से होगी मानिटरिंग…मार्कफेड ने की व्यवस्था…हैदरबाद की कंपनी को मिला जिम्मा

    महासमुुंद। खरीदी के साथ परिवहन भी इस बार पारदर्शी होगा, इसके लिए मार्कफेड द्वारा परिवहन के लिए उपयोग किए जाने वाले ट्रकों को जीपीएस सिस्टम से लैस किया जा रहा है। इससे खरीदी केन्द्रों से राईस मिल और संग्रहण केन्द्रों के लिए लोड वाहनों पर विभाग की पूरी नजर होगी। यह पहला मौका है जब धान चोरी रोकने मार्कफेड ने यह व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है।जिले में परिवहन के लिए प्रयुक्त होने वाली ट्रकों को हैदरबाद की कंपनी द्वारा जीपीएस सिस्टम से लैस किया जा रहा है। इससे खरीदी केन्द्र से लोड होकर निकलने वाली ट्रकों की पल-पल की खबर विभाग को मिलती रहेगी। परिवहन में पारदर्शिता लाने यह व्यवस्था पूरे प्रदेश में की गई है जिसके लिए ट्रकों में जीपीएस सिस्टम लगाया जा रहा है।

    जानकारी के मुताबिक इसके लिए जिले में कुल 350 ट्रकों में जीपीएस ट्रेकिंग सिस्टम लगाया जा रहा है। जिसके पूरा होने के बाद धान खरीदी केन्द्रों से राईस मिल और संग्रहण केन्द्रों से परिवहन शुरू की जाएगी।

    जानकारी के मुताबिक जीपीएस सिस्टम इंस्टाल करने वाली कंपनी ने रविवार तक 350 ट्रकों में से कुल 75 वाहनों में जीपीएस सिस्टम इंस्टाल कर चुकी है, जबकि सवा 2 सौ ट्रकों में इंस्टालेशन कार्य जारी है।मार्कफेड की मानें तो सोमवार और मंगलवार तक इंस्टालेशन कार्य पूरा कर लिया जाएगा जिसके बाद खरीदी केन्द्रों से धान का उठाव कर संग्रहण केन्द्रों और राईस मिलों तक पहुंचाया जाएगा।

    ट्रकों की रायपुर से मानिटरिंग

    परिवहन के लिए पंजीकृत जीपीएस सिस्टम वाले ट्रकों की मानिटरिंग रायपुर से की जाएगी। राजधानी में इसके लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। जहां पर साफ्टवेयर के माध्यम से प्रत्येक ट्रकों की मानिटरिंग की जाएगी। यहां पर मार्कफेड के अधिकारी कर्मचारी हमेशा तैनात रहेंगे। बताया जाता है कि जीपीएस सिस्टम लगने के बाद परिवहन के दौरान होने वाली धान चोरी नहीं होगी।

    ऐसे रखी जाएगी नजर

    खरीदी केन्द्रों से धान की लोडिंग होने के बाद ट्रकों के वहां से निकलने और संग्रहण केन्द्र और राईस मिल पहुंचने के समय की पूरी ट्रेकिंग की जानकारी विभाग को मिलती रहेगी। ट्रक कब कहां और किस कारण के लिए रूकी और पहुंचने के बाद उसमें लोड धान की मात्रा सही है या नहीं इसका पूरा रिकार्ड विभाग रखेगा।पहली बार धान परिवहन की मानिटरिंग के लिए परिवहन में प्रयुक्त ट्रकों में जीपीएस सिस्टम लगाया जा रहा है। सभी वाहनों की मानिटरिंग रायपुर से होगी। जिले में कुल 350 ट्रकों में से सवा दो सौ वाहनों में कार्य हो चुका है,शेष में जारी है।

  • स्वयं मीटर रीडिंग करके हासिल कर सकेंगे बिल की जानकारी

    स्वयं मीटर रीडिंग करके हासिल कर सकेंगे बिल की जानकारी

    छत्तीसगढ़ बिजली कंपनी ने अपने मोर बिजली एप में जोड़ी नई सुविधा

    बिजली उपभोक्ता अब स्वयं मीटर रीडिंग करके ऐप के माध्यम से बिजली की जानकारी हासिल कर सकेंगे यह सुविधा बिजली कंपनी ने अपने मोर बिजली एप में जोड़ दी है। इस तरह बिजली संबंधित करीब 12 तरह की समस्याओं को बिजली उपभोक्ता घर बैठे ही मोर बिजली एप के माध्यम से निपटा सकते हैं। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने जिले के समेत प्रदेश के 56 लाख से अधिक बिजली उपभोक्ताओं की सेवा सुविधा में वृद्धि की है, पावर कंपनी के अध्यक्ष शैलेंद्र शुक्ला ने बताया कि एक माह के भीतर ही 50 से ज्यादा ऐप डाउनलोड करने का कीर्तिमान स्थापित हुआ है। इसे 4.3 स्टार रेटिंग मिला है, गूगल प्ले स्टोर में यह एप कई बार दूसरे या तीसरे नंबर पर था।

    दो नई सुविधाएं जोड़ी

    छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी द्वारा निर्मित इस ऐप में दो और नई सुविधाओं की शुरुआत की गई है, इसके तहत उपभोक्ता अपनी मीटर रीडिंग भेजने के अलावा बिजली की दरें भी देख सकते हैं। गलत मीटर रीडिंग होने, उचित समय पर मीटर रीडिंग नहीं होने, तथा मीटर रीडिंग के समय घर बंद होने की स्थिति में उपभोक्ता अपने परिसर में लगे बिजली मीटर की वर्तमान रीडिंग को इस ऐप पर भेज सकेंगे। मीटर रीडिंग भेजने के लिए उपभोक्ताओं को मीटर की फोटो मोबाइल से खींच कर वर्तमान रीडिंग को दर्ज करके ऐप पर भेजना होगा। इससे संबंधित अधिकारी के मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से प्रेषित कर दिया जाता है इसके आधार पर संबंधित अधिकारी उचित कार्यवाही करने के बाद उपभोक्ता को एस एम एस के माध्यम से सूचित करेगा। उपभोक्ता मोर बिजली एप के माध्यम से प्रचलित बिजली की दरें भी देख सकते हैं इसमें ऊर्जा प्रभार, नियत प्रभार, ड्यूटी, और शेष की जानकारी भी ली जा सकती है।

    ऐप में है यह 12 सुविधाएं

    मोबाइल नंबर को बिजली उपभोक्ता क्रमांक से लिंक करना।

    बिजली बंद की शिकायत दर्ज कराना।

    मासिक बिजली बिल देखना।

    क्रेडिट डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग, भारत बिल पेमेंट सर्विस, भीम यूपीआई, गूगल पे, फोन पे, एयरटेल, जिओ मनी, वोडाफोन, एम पैसा, द्वारा ऑनलाइन बिल भुगतान सुविधा।

    बीते छह माह की बिजली खपत का पैटर्न।

    बिल भुगतान का विवरण।

    बिजली बिल हाफ योजना से प्राप्त छूट का विवरण।

    एक ही मोबाइल नंबर पर अधिकतम 5 उपभोक्ता क्रमांक लिंक करने की सुविधा।

    पूर्व में उपभोक्ता क्रमांक को हटाने की सुविधा।

    फीडबैक सुझाव देने की सुविधा।

    मीटर रीडिंग भेजने की सुविधा।

    बिजली की दरें देखने की सुविधा।