Blog

  • ओपीएस की मांग को लेकर पॉवर कंपनी के कर्मचारी 11 मार्च को करेंगे गेट मीटिंग….

    ओपीएस की मांग को लेकर पॉवर कंपनी के कर्मचारी 11 मार्च को करेंगे गेट मीटिंग….

    राज्य शासन की सहमति के बाद भी आदेश जारी नहीं करने के विरोध में कर्मचारी हुए लामबंद



    रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी में पुरानी पेंशन की बहाली के लिए कर्मचारी फिर से लामबंद हो गए हैं। छत्तीसगढ़ पॉवर कंपनी अधिकारी – कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के बैनर तले सोमवार को कंपनी मुख्यालय परिसर में गेट मीटिंग आयोजित की गई है। मोर्चा के संयोजक बी बी जायसवाल ने बताया कि पॉवर कंपनी में 01 जनवरी 2004 के बाद नियुक्त कार्मिकों (अधिकारी –कर्मचारी)  के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाली हेतु राज्य शासन के ऊर्जा विभाग से आदेश जारी होने के पाँच महीने बाद भी अब तक कंपनी प्रबंधन ने आदेश जारी नहीं किया है। उन्होंने बताया कि राज्य शासन ने अक्टूबर में अपने आदेश में पॉवर कंपनी के कार्मिकों के लिए पुरानी पेंशन की बहाली पर सहमति जताई थी, जिसके आधार पर पॉवर कंपनी को सिर्फ आदेश निकालने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि पूर्व में प्रबंधन द्वारा शासन के आदेश की प्रतीक्षा का हवाला दिया जाता रहा। अब जब शासन की सहमति प्राप्त हो चुकी है और आचार संहिता को हटे भी तीन माह बीत चुके हैं ऐसे में कंपनी  प्रबंधन का यह रवैय्या अपने कार्मिकों के विरूद्ध नजर आता है।
    गौरतलब है कि कंपनी मुख्यालय में सोमवार को आयोजित गेट मीटिंग में प्रदेश भर से बड़ी संख्या में कर्मचारी—अधिकारी एकत्र होकर अपनी मांगों के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद करेंगे। उन्होंने आगाह किया है कि प्रबंधन द्वारा मांगे नहीं माने जाने पर सामुहिक हड़ताल और धरना प्रदर्शन के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

    उन्लेखनीय है कि पॉवर कंपनी के दस हजार से अधिक कार्मिकों ने बीते 18 अगस्त 2023 को एक दिवसीय सामुहिक हड़ताल किया था, जिससे विद्युत व्यवस्था  काफी प्रभावित हुई थी। इसके बाद शासन ने ओपीएस बहाली का निर्णय लिया था। इधर वर्तमान शासन ने भी पुरानी पेंशन बहाली को लेकर सकारात्मक रूख अपनाते हुए शासन में कार्यरत कर्मियों के लिए पुरानी पेंशन को जारी रखने का निर्णय लिया है।

  • तेजस्विनी” नारी शक्ति फाउंडेशन एवं फेडरेशन ऑफ इंडियन प्रोफेशनल ब्यूटीशियन एंड ऑल इंडिया ब्यूटी पार्लर ऑर्गनाइजेशन (FIPB & AIBPO) द्वारा 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर “लड़ने चली हूँ आज़ादी की जंग” स्त्री विमर्श 2024″ राज्य स्तरीय महिला संगोष्ठी बिलासपुर में  सफलतापूर्वक सम्पन्न….

    तेजस्विनी” नारी शक्ति फाउंडेशन एवं फेडरेशन ऑफ इंडियन प्रोफेशनल ब्यूटीशियन एंड ऑल इंडिया ब्यूटी पार्लर ऑर्गनाइजेशन (FIPB & AIBPO) द्वारा 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर “लड़ने चली हूँ आज़ादी की जंग” स्त्री विमर्श 2024″ राज्य स्तरीय महिला संगोष्ठी बिलासपुर में  सफलतापूर्वक सम्पन्न….

    तेजस्विनी” नारी शक्ति फाउंडेशन ने महिला एकीकरण के लिए पहल कर महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ हो रहें अपराधों एवं हिंसात्मक घटनाओं के विरुद्ध की आवाज़ बुलंद”        

    बिलासपुर। भारत में महिला अधिकारों और महिला सशक्तिकरण के लिये अग्रणी रूप से कार्य कर रही  “तेजस्विनी” नारी शक्ति फाउंडेशन ने फेडरेशन ऑफ इंडियन प्रोफेशनल ब्यूटीशियन एंड ऑल इंडिया ब्यूटी पार्लर ऑर्गनाइजेशन (FIPB & AIBPO) के सहयोग से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च के अवसर पर महिला सप्ताह समापन कार्यक्रम के अंर्तगत “तेजस्विनी” महिला उधमिता विकास एवं कौशल विकास प्रशिक्षण केन्द्र,क्षेत्रीय कार्यालय, रिंग रोड नंबर 2, मंगला चौक बिलासपुर में  “स्त्री विमर्श-2024” – अंतर्गत “लड़ने चली हूँ आज़ादी की जंग” थीम पर राज्य स्तरीय महिला संगोष्ठी एवं नारी शक्ति शिखर सम्मान समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। न्यायधानी बिलासपुर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर  “लड़ने चली हूँ आज़ादी की जंग” राज्य स्तरीय महिला संगोष्ठी- स्त्री विमर्श 2024 का गरिमामयी आयोजन अखिल भारतीय नारी शक्ति संगठन “तेजस्विनी” ,  छत्तीसगढ़  कला, साहित्य एवं सांस्कृतिक विकास परिषद , “राष्ट्रीय वन्देमातरम”-  राष्ट्र प्रथम अभियान-भारत जनशक्ति एवं भारत युवाशक्ति संगठन “तेजस्विनी” नारी शक्ति फाउंडेशन के तत्वावधान में “फेडरेशन ऑफ इंडियन  प्रोफेशनल ब्यूटीशियन एन्ड ऑल इंडिया ब्यूटी पार्लर ऑर्गनाइजेशन” (FIPB & AIPBO) के सहयोग से दिनाँक 8 मार्च 2024 को सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।    

    “लड़ने चली हूँ आज़ादी की जंग” थीम पर “स्त्री विमर्श 2024” पर केंद्रित राज्य स्तरीय महिला संगोष्ठी कार्यक्रम में महिला वक्ताओं एवं महिला सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अपने  सार्थक विचार  प्रस्तुत किये। कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों द्वारा  मां सरस्वती तथा भारत माता के  चित्र पर माल्यार्पण कर तथा दीप प्रज्वलित कर  कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। अतिथियों का स्वागत  “तेजस्विनी” नारी शक्ति फाउंडेशन की प्रदेश संयोजिका दीपक भास्कर, कार्यक्रम प्रभारी कविता श्रीवास, रीतू साहू, श्वेता आनंद, निकिता जायसवाल ने पुष्प गुच्छ तथा “तेजस्विनी बैज”  लगाकर स्वागत किया । महिला संगोष्ठी में विभिन्न ज़िले से आये हुए महिला वक्ताओं एवं सामाजिक कार्यकताओं ने महिलाओं , किशोरी बालिकाओं तथा कम उम्र की छोटी बच्चियों के साथ हो रहे यौन अपराधों, शोषण, हिंसात्मक घटनाओं के विरुद्ध आवाज़ बुलंद की। वक्ताओं ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने तथा देश में प्रचलित महिलाओं के विधिक अधिकारों तथा कानूनों का सख़्ती के साथ पालन कराने पर ज़ोर दिया। । कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने, नारी अस्तित्व एवं अस्मिता, महिलाओं के विधिक अधिकारों, महिलाओं की सुरक्षा तथा आत्मसम्मान के लिए, महिलाओं, युवतियों और किशोरी बालिकाओं के विरुद्ध हो रहे यौन अपराधों, हिंसक घटनाओं के विरोध में प्रमुखता के साथ अपने विचार व्यक्त किये।  अंतराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च के अवसर पर देश और प्रदेश में महिलाओं और युवतियों में जनजागृति एवं जनचेतना लाने के लिये आयोजित किये गए राज्य स्तरीय महिला संगोष्ठी – स्त्री विमर्श 2024- “लड़ने चली हूँ आज़ादी की जंग”  में जागरूक महिलाओं और युवतियों को “तेजस्विनी नारी शक्ति शिखर सम्मान” से सम्मानित किया गया । महिला संगोष्ठी में प्रमुख वक्ता- डॉ. आकांक्षा दीक्षित स्त्री रोग विशेषज्ञ, सुष्मिता अग्रवाल डायरेक्टर सृष्टि चिल्ड्रन हॉस्पिटल, रश्मि दीक्षित मानव अधिकार कार्यकर्ता, नम्रता शर्मा नागरिक सुरक्षा सेवा, सोनी नेताम, कविता सोनी, पिंकी दीवान, रजनी जायसवाल, मीरा गुलहरे, पिंकी सोनी सहित अन्य महिला वक्ताओं ने संगोष्ठी में अपने विचार व्यक्त किये । इस अवसर पर “तेजस्विनी”नारी शक्ति फाउंडेशन की प्रदेश संयोजिका दीपक भास्कर  द्वारा महिला संगोष्ठी में सम्मिलित सभी वक्ताओं एवं उपस्थितजनों को महिलाओं की सुरक्षा तथा नारी अस्मिता की रक्षा, महिलाओं के आत्मसम्मान के लिये शपथ दिलाई गई।  कार्यक्रम के प्रारंभ में “तेजस्विनी” नारी शक्ति फाउंडेशन की सभी सदस्याओं के द्वारा महाशिव रात्रि के पावन पर्व पर “तेजस्विनी” नारी शक्ति फाउंडेशन महिला उधमिता विकास एवं कौशल विकास प्रशिक्षण केन्द्र, क्षेत्रीय कार्यालय का शुभारंभ कर पूजन-अर्चन किया गया।

    अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के महत्वपूर्ण कार्यक्रम “लड़ने चली हूँ आज़ादी की जंग” थीम पर आधारित  – स्त्री विमर्श 2024 के राज्य स्तरीय महिला संगोष्ठी कार्यक्रम को सफल बनाने में अखिल भारतीय नारी शक्ति संगठन “तेजस्विनी” , छत्तीसगढ़ कला , साहित्य एवं सांस्कृतिक विकास परिषद , “राष्ट्रीय वन्देमातरम”  – राष्ट्र प्रथम अभियान – भारत जनशक्ति एवं भारत युवाशक्ति संगठन, फेडरेशन ऑफ इंडियन प्रोफेशनल ब्यूटीशियन एन्ड ऑल इंडिया ब्यूटी पार्लर ऑर्गनाइजेशन  (FIPB & AIBPO) छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई तथा जिला इकाई बिलासपुर के प्रमुख पदाधिकारी एवं सदस्यगणों- प्रीति सुनहरे, उषा पटेल, शांता बंजारे, रजिया बेगम, करुणा साहू, सुषमा टिक्का, प्रीति पटेल, मीनाक्षी पटेल, इंदु निखिल साहू, डॉ. भूपेन्द्रधर दीवान, डॉ. प्रशांत उपाध्याय, रामगोपाल भार्गव सहित अन्य सदस्यों ने अपना सक्रिय योगदान दिया ।

  • शिव परिवार ने नगर में बांटे भोले बाबा की बारात का निमंत्रण..शिव बारात की तैयारी जोरों पर….

    शिव परिवार ने नगर में बांटे भोले बाबा की बारात का निमंत्रण..शिव बारात की तैयारी जोरों पर….



    खरसिया। महाशिवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर 8 मार्च को भगत तालाब स्थित ख्याति प्राप्त ऐतिहासिक शिव मंदिर से महा शिवरात्रि पर्व पर धूम धाम से भोले बाबा की बारात निकाली जाएगी जिसके लिए शिव परिवार के द्वारा जोरदार तैयारियां की जा रही हैं। इसी कड़ी में संपूर्ण खरसिया नगर में भोले बाबा की बारात का निमंत्रण पत्र बाँट कर नगरवासियों को शिव बारात में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया गया।



    गौरतलब है की महाशिवरात्रि के पवन पर्व पर शिव मंदिर खरसिया से भगवान भोलेनाथ की बारात निकाली जाएगी जो समस्त नगर का भ्रमण करते हुए वापिस शिव मंदिर भगत तालाब पहुंचेगी वहां भोलेनाथ और माता पार्वती जी की महाआरती के पश्चात् प्रसाद वितरण किया जाएगा। बारात में सम्मिलित होने के लिए शिव परिवार द्वारा बाजे गाजे के साथ नगर भ्रमण कर शिव बारात का निमंत्रण नगरवासियों को दिया गया और बाबा की बारात में सम्मिलित होने का अनुरोध किया गया।


    शिव परिवार द्वारा नगरवासियों के सहयोग से विगत वर्ष भी शिव बारात का आयोजन किया गया था। इस वर्ष भी भव्य रूप से महाशिव रात्रि के पवन पर्व का मानाने की तैयारी की जा रही हैं। शिव परिवार के श्याम सुन्दर अग्रवाल, सुनील अग्रवाल पत्रकार, मनीष अग्रवाल, सतीश अग्रवाल,विकास कबूल पुरिया, विजय मिले, पार्षद दीनदयाल अग्रवाल, पुजारी सुरेंद्र मिश्रा,मुन्ना अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, आकाश शर्मा, राजा अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, नीरज पिलानिया सहित सभी शिव परिवार के सदस्य निमंत्रण पत्र बाँटने के साथ साथ बाबा के बारात की तैयारियों में जोर शोर से लगे हुए हैं।

  • महाशिवरात्रि के दिन निकलेगी शिव की बारात….भोले की बारात को लेकर लोगो मे भारी उत्साह….

    महाशिवरात्रि के दिन निकलेगी शिव की बारात….भोले की बारात को लेकर लोगो मे भारी उत्साह….



    खरसिया। महाशिवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर 8 मार्च को भगत तालाब स्थित ख्याति प्राप्त शिव मंदिर में महा शिवरात्रि का पर्व धूम धाम से मनाया जाएगा, प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शिव परिवार के सदस्यों के द्वारा भगवान शिव के इस महापर्व को मनाने के लिया तैयारियां प्रारम्भ कर दी हैं, शिव परिवार के द्वारा इस वर्ष महाशिव रात्रि के अवसर पर भगवान भोलेनाथ की बारात भी निकाली जाएगी जिसे लेकर नगरवासियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम के सम्बन्ध में शिव परिवार के सदस्यों ने बताया कि शिव परिवार द्वारा शिवजी की बारात निकालने का निर्णय लिया गया है इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विगत दिनों शिव मंदिर भगत तालाब में खरसिया नगर के वरिष्ठ नागरिकों की मीटिंग रखी गई थी जिसमें महाशिवरात्रि के दिन भव्य शिव बारात निकाले जाने का निर्णय लिया गया है इस शिव बारात में विभिन्न प्रकार की झांकियां रथ एवं राक्षस गण नंदी बैल वगैरह के रूप में विभिन्न झांकियां रहेंगी, उक्त बरात को भव्य बनाने के लिए नगर के गणमान्य नागरिकों का सहयोग प्राप्त हो रहा है।


    विदित हो की भोले बाबा की बारात का निमंत्रण पूरे नगर वासियों को दिया गया है सभी नगर वासी भोले बाबा की बारात में शिरकत करने पहुंचेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर लोगों में भारी उत्साह है। भोले बाबा की बारात में हजारों की संख्या में जनता शामिल होगी और इसमें अनेकों प्रकार की झांकियों का प्रदर्शन भी किया जावेगा जो झांकियां बनाई जाएंगी उसमें प्रमुख रूप से देवी देवता एवं गण राक्षस नंदी बैल वगैरह के रूप में होंगे। भोले बाबा की बारात का स्वागत नगर के अनेकों जगह में किया जावेगा दोपहर लगभग 3:00 बजे से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करती हुई भोले बाबा की बारात शिव मंदिर भगत तालाब पहुंचेगी जहां पर भव्य आरती की जाएगी तत्पश्चात प्रसाद का वितरण किया जावेगा। महाशिवरात्रि के दूसरे दिन नगर के युवाओं के द्वारा दोपहर लगभग 12:00 बजे से विशाल भंडारा का आयोजन किया गया है जिसमें क्षेत्र के सभी जनता को निमंत्रित किया गया है । भोले बाबा की बारात की तैयारी के लिए शिव परिवार के विजय मिले, मनीष अग्रवाल, सुनील पत्रकार, विकास कुबुलपुरिया, श्याम सुन्दर अग्रवाल, सतीस अग्रवाल, मुन्ना अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, विजय अग्रवाल, रोशन अग्रवाल राजा, भरत अग्रवाल दादू, मोहन केशरवानी, दिलीप शर्मा, आशीष शर्मा, प्रमोद अग्रवाल, बंटी कबुलपुरिया सहित नगर के राम सराफ, रामनारायण सोनी सन्टी , अशोक पत्रकार, सुरेश कबूलपुरिया, नरेश सपोस, नटवर गर्ग, दीनदयाल पार्षद, अनिल बरतुंगा, अनिल मिले, राजेश घंशु, नीरज पिलानिया, आशीष गुप्ता, सौरभ मोंटी, सहित नगर के अन्य गणमान्य नागरिक तन मन से लगे हुए हैं ।

  • ईशा अग्रवाल बनी डॉक्टर, बढ़ाया नगर का मान…

    ईशा अग्रवाल बनी डॉक्टर, बढ़ाया नगर का मान…


    खरसिया। नगर की प्रतिष्ठित फर्म सुनिल टायर के संचालक अरुण अग्रवाल की सुपुत्री ईशा अग्रवाल ने बलिराम कश्यप मेमोरियल गवरमेंट मेडिकल कॉलेज जगदलपुर से एम.बी.बी.एस. की पढ़ाई पूर्ण कर नगर को गौरान्वित किया है । एम.बी.बी.एस डॉक्टर बनने से उनके परिजनों रिश्तेदारों और बाल सखाओं ने खुशी जाहिर करते हुए उनके उज्जवल भविष्य किंकमन की है। डॉ . ईशा अग्रवाल प्रारम्भ से ही मेधावी छात्रा रही हैं, उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा ओपी जिंदल स्कूल एवम यूनिसन वर्ल्ड स्कूल देहरादून में पूर्ण की । ईशा ने अपने पहले ही प्रयास मे नीट की परीक्षा पास करके जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में प्रवेश लिया । डॉ . ईशा अग्रवाल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता – पिता व गुरुजनों को दिया है । ईशा अग्रवाल की सफलता में उनकी माताश्री संगीता अग्रवाल का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

  • आधार सीडिंग के रविवार को भी खुले रहेंगे जिले के सभी बैंक…

    आधार सीडिंग के रविवार को भी खुले रहेंगे जिले के सभी बैंक…


    रायगढ़। महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं का बैंक खाता आधार लिंक व डीबीटी सक्रिय करने के उद्देश्य से कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के निर्देश के परिपालन में रविवार 3 मार्च अवकाश के दिन भी जिले के सभी बैंक खुले रहेंगे। उक्त दिवस में जिले के सभी बैंक शाखाओं में केवल महतारी वंदन योजना अंतर्गत महिलाओं के बैंक खाते से आधार लिंक एवं डीबीटी सक्रिय कराये जाने का कार्य ही संपादित किया जाएगा।
           उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महतारी वंदन योजना के क्रियान्वयन की कार्यवाही की जा रही है। इस योजना के तहत पात्र 21 वर्ष से अधिक विवाहित महिला महिला, त्यागशुदा महिला, परित्यक्ता महिला को प्रतिमाह एक हजार रूपये की राशि उनके आधार लिंक खातें में डीबीटी के माध्यम से भुगतान किया जाना है। जिले में बैंक के माध्यम से बैंक खातों को आधार से लिंक करने हेतु 39 हजार का लक्ष्य है जिसमें से जिले के अधिकांश महिलाओं का बैंक खाता आधार से लिंक नहीं हुआ है। उक्त कार्य को समय-सीमा में 5 मार्च तक पूर्ण किया जाना है, जिसके तहत अवकाश दिवस में महिलाओं का बैंक खाता आधार लिंक व डीबीटी सक्रिय करने के निर्देश है। जिले के सभी ब्रांच को 3 मार्च रविवार को केवल महतारी वंदन योजना के क्रियान्वयन हेतु बैंक की कार्यालयीन व्यवस्था चालू रखने हेतु निर्देशित किया गया है।

    आवेदक अपने आवेदन की स्थिति यहां जान सकते है..👇🏾

    https://mahtarivandan.cgstate.gov.in/beneficiary-application-status

  • खरसिया नगर के प्रतीक गोयल को मिला छत्तीसगढ़ साइंटिस्ट ऑफ द ईयर का अवार्ड…

    खरसिया नगर के प्रतीक गोयल को मिला छत्तीसगढ़ साइंटिस्ट ऑफ द ईयर का अवार्ड…




    रायपुर के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में 19th छत्तीसगढ़ यंग साइंटिस्ट कांग्रेस का आयोजन हुआ। जिसमे अलग अलग जगह से यंग साइंटिस्ट एकत्रित हुए। जिसमे 20 विभिन्न क्षेत्रों में युवा रिसर्चर्स ने छत्तीसगढ़ एवम देश को और सशक्त बनाने हेतु अपने अपने नवाचार पूरे देश से आए आईआईटी एवम एनआईटी के प्रोफेसर्स के सामने प्रस्तुत किया।

    प्रतीक अभी छत्तीसगढ़ एवम देश में स्थापित अनेक लोह और इस्पात उद्योग से जो स्टील स्लैग निकलता है उसका उपयोग भविष्य में गिट्टी के रूप में कैसे किया जाए जिससे स्लैग से होने वाले पर्यावरण प्रदूषण और गिट्टी के लिए खनिज संसाधनों का दोहन कम किया जा सके पर कार्य कर रहे है। दूसरी ओर ये फ्लाई एश (राखड़) की सहायता से सीमेंट का भी विकल्प निकालने पर भी रिसर्च कर रहे है। उन्होंने बताया कि 1 टन सीमेंट के उत्पादन में लगभग 1 टन कार्बन डाइऑक्साइड गैस का उत्सर्जन होता है क्योंकि सीमेंट में लगने वाले चुना को 1450 डिग्री तापमान से प्रोसेस कर सीमेंट निर्माण किया जाता है जिससे पर्यावरण को काफी नुकसान होता है ये समय अब दूर नही की घर बनाने में अब सीमेंट के साथ कोई और विकल्प से घर निर्माण किया जा सकेगा। उनका यह कार्य विश्व में प्रख्यात पत्रिका (ऑस्ट्रेलियन जर्नल ऑफ स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग) में प्रकाशित भी हुआ है। इनकी यही रिसर्च प्रतिभा के  लिए ये सम्मान आईआईटी भिलाई के डायरेक्टर प्रो. राजीव प्रकाश, सीजीकॉस्ट के डायरेक्टर जनरल एस एस बजाज, सीएसवीटीयू के वाइस चांसलर प्रो. एम के वर्मा और एनआईटी रायपुर के डायरेक्टर प्रो. एन वी रामना राव के हाथो से मिला।

    यह पूरा कार्यक्रम एनआईटी रायपुर और छत्तीसगढ़ काउंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के द्वारा आयोजित किया गया। प्रतीक अभी भोपाल में अपनी रिसर्च में अध्यनरत है वे यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट (सीएसवीटीयू) भिलाई से सिविल इंजीनियरिंग में पीएचडी कर रहे है। प्रतीक ने अपनी सफलता का श्रेय अपने इष्ट देव, गुरु, प्रोफेसर, और माता पिता को दिया।

  • पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर की जनहित याचिका हुआ निराकृत, जानिए हाईकोर्ट ने क्या कहा….

    पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर की जनहित याचिका हुआ निराकृत, जानिए हाईकोर्ट ने क्या कहा….

    बिलासपुर। सीजी पीएससी (CG PSC) 2021-22 में फर्जीवाड़ा और नियुक्ति रद्द करने की मांग को लेकर पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर की जनहित याचिका को हाईकोर्ट ने आज निराकृत कर दिया है। मामले में चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस एनके चंद्रवंशी की डिवीजन बेंच ने कहा कि याचिका में की गई मांग के मुताबिक मामले में पूर्व चेयरमैन टामन सोनवानी, पूर्व सचिव जीवन किशोर ध्रुव, राज‍भवन के सचिव अमृत खलखो, परीक्षा नियंत्रक सहित अन्य अफसरों और नेताओं पर ईओडब्ल्यू ने एफआईआर दर्ज कर ली है और अन्य आरोपियों के खिलाफ जांच जारी हैै. सीबीआई जांच पर कोर्ट ने कहा कि इस पर शासन को फैसला लेना है. शासन की जांच के बाद अगर कोई पक्ष असंतुष्ट हो तो दोबारा हाईकोर्ट में अपील कर सकता है.

    बता दें कि छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग वर्ष 2021-22 भर्ती में हुई गड़बड़ी काे लेकर पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका लगाई थी. जिसमें पीएससी द्वारा भर्ती प्रक्रिया में फर्जीवाड़ा का आरोप लगाते हुए 18 चयनित उम्मीदवारों की सूची भी कोर्ट के समक्ष पेश की गई है. जिसमें पीएससी के तत्कालीन अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी के आधा दर्जन के करीब रिश्तेदार डिप्टी कलेक्टर सहित अन्य पदों पर चयनित होने के अलावा राज्य लोक सेवा आयोग के सचिव अमृत खलखो के बेटी और बेटे, मुंगेली के तत्कालीन कलेक्टर पीएस एल्मा के बेटे, कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला के बेटे, बस्तर नक्सल आपरेशन डीआइजी की बेटी का नाम शामिल था. आरोप लगाया है कि यह सभी नियुक्तियां प्रभाव के चलते पिछले दरवाजे से कर दी गई है.

  • शिवशंकर सिंह बनाये गये प्रांतीय कार्यालय सचिव…

    शिवशंकर सिंह बनाये गये प्रांतीय कार्यालय सचिव…

    खरसिया। छ.ग. लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचाारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष के द्वारा विकासखण्ड़ शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड़ 3 शिवशंकर सिंह कुशवाहा को प्रांतीय कार्यालय सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। शिवशंकर कुशवाहा की नियुक्ति पर छ.ग. लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचाारी संघ के सदस्यों तथा विकासखण्ड़ शिक्षा अधिकारी कार्यालय के अधिकारी कर्मचारियों ने प्रसन्नता जाहिर करते हुये उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

  • महतारी वंदन योजना के भरे गए 1900 से अधिक फॉर्म

    महतारी वंदन योजना के भरे गए 1900 से अधिक फॉर्म

    खरसिया। 11 दिसम्बरको पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर दीनदयाल सभा भवन में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का बृहद आयोजन किया गया जिसमें केंद्र तथा राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। वहीं महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं ने बढ़-चढ़कर अपने आवेदन जमा करवाए। इस दिन प्राप्त आवेदनों में से 103 आवेदन को ऑनलाइन पंजीकृत भी किया गया।

    रविवार को आयोजित इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मुख्य नगर पालिका अधिकारी विक्रण भगत, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सतीश अग्रवाल दीनदयाल अग्रवाल विजय शर्मा, मुकेश अग्रवाल, पार्षद दीनदयाल अग्रवाल , सहित भाजपा अनेक कार्यकर्ताओं के साथ प्रेस क्लब सचिव सुनील अग्रवाल पत्रकार मनीष अग्रवाल सहित नगर के अन्य पत्रकार गणों की उपस्थिति रही वहीं महिला बाल विकास की सुपर वाईजर पुनीता दर्शन सावित्री केशरवानी खुशबू विश्वकर्मा ममता मेहरा सहित समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने महतारी वंदन योजना के 2000 से अधिक आवेदन जमा किए। कार्यक्रम में उपअभियंता रेखलाल सिन्हा, आरआई नरेश महिष लेखापाल रामकुमार बंजारे एवं नीता कंवर और राधा उरांव ने प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री सम्मान निधि, आयुष्मान योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, जननी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना आदि की जानकारी आमजनों को प्रदान की । कार्यक्रम का सफल संचालन विकासखंड खेल अधिकारी रामगोपाल पटेल द्वारा किया गया वहीं सीएमओ विक्रण भगत द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को उनके सराहनीय योगदान को लेकर सम्मानित किया गया।