खरसिया। दक्षिण पूर्वी मध्य रेलवे बिलासपुर जोन मे टीटीई के रूप मे पदस्थ टी प्रकाश राव ने नेपाल में आयोजित इंटरनेशनल टूर्नामेंट में पावरलिफ्टिंग में गोल्ड और जैवलिन और शॉट पुट मे सिल्वर मेडल लाकर देश का मान बढ़ाया है। विदित हो कि प्रकाश राव भारत के लिए पहले बास्केटबॉल खेला करते थे, इसी दौरान उन्होंने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से पावरलिफ्टिंग खेलते हुए बहुत से मेडल जीत कर देश का मन बढ़ाया है। प्रकाश राव की इस सफलता पर मित्रों और परिजनों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
Blog
-

प्रकाश राव को नेपाल में मिला गोल्ड मेडल
-

ट्रिपल मर्डर से दहला क्षेत्र; घटना में शामिल 11 लोग गिरफ्तार, जाने पूरा मामला…
दुर्ग। जिले के ग्राम नंदिनी खुंदनी में शनिवार की रात गणेश पंडाल में डीजे को लेकर विवाद में तीन लोगों की हत्या हो गई। दो पक्षों के बीच विवाद की खबर लगते ही पुलिस टीम सहित SP जितेन्द्र शुक्ला मौके पर पहुंचे और हालात को नियंत्रत किया। पुलिस ने इस घटना में शामिल 11 लोगों को गिरफ्तार किया है।
आपको बता दें कि ग्राम नंदिनी खुंदनी में पुराना शीतला पारा और यादव मोहल्ला गुट के कुछ लोगों में विवाद हो गया। यह विवाद शुक्रवार को भगवान गणेश की मूर्ति स्थापना करने के दौरान म्यूजिक बजाने के दौरान शुरू हुआ। हालांकि, उस दौरान विवाद को शांत कर लिया गया। लेकिन शनिवार को यादव मोहल्ले के राजेश यादव, करण यादव ने गणेश पंडाल के पास ही शीतला पारा के आकाश पटेल व अन्य युवक को बुलाया और शुक्रवार के विवाद को लेकर फिर झगड़ा शुरू कर दिया।
आपसी विवाद को लेकर हुए झगड़े में राजेश यादव ने आकाश पटेल पर चाकू से हमला कर दिया। इसकी भनक जैसे ही शीतला पारा के लोगों को हुई तो लोग जमा हो गए और चाकू मारने वाले राजेश, करण और वासु की गन्नों से पिटाई कर दी। इस पिटाई में यादव पारा के राजेश यादव, करण और वासु की मौत हो गई। जबकि चाकू लगने से दूसरे पक्ष के आकाश पटेल की हालत गंभीर है।
मृतक राजेश और करण सगे भाई थे और उनके साथ उनका चचेरा भाई वासु यादव भी था। राजेश यादव जिस पर पहले से थाने में अपराध दर्ज हैं। इस घटना के बाद ग्रामीण भड़क गए और नंदिनी थाने का घेराव करने पहुंच गए, ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस विवाद की सूचना पर तुरंत मौक पर नहीं पहुंची। फिलहाल, पुलिस सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
“इस मामले में रात करीब डेढ़ बजे तक पटेल गुट की ओर से 8 और यादव गुट की ओर से 3 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका था. पुलिस ने रात डेढ़ बजे तक झगड़े में शामिल 11 लोगों को हिरासत में लिया है. मौके पर स्थिति नियंत्रण में है.” जितेंद्र शुक्ला, एसपी, दुर्ग -

सक्ति के पूर्व तहसीलदार रहे डा. राम विजय शर्मा का रैनखोल में मोवार, मौवार आदिम जनजाति पर शोध कैम्प क्षेत्र की ऐतिहासिक संस्कृति से भी अवगत हुए शर्मा, कामरेड अनिल शर्मा ने दी जानकारी…
सक्ति। डा. राम विजय शर्मा, शोधकर्ता एवम् इतिहासकार, छत्तीसगढ़ ने विगत दिनों रैनखोल में तीन दिवसीय शोध कैम्प का आयोजन कर मोवार आदिम जनजाति पर शोध किया, रैनखोल सक्ती तहसील एवम् सक्ती जिला के अंतर्गत एक आदिवासी गांव है, डा. राम विजय शर्मा ने रैनखोल को छत्तीसगढ़ का रोम घोषित किया है। क्योंकि जिस तरह इटली की राजधानी रोम सात पहाड़ियों से घिरा है, उसी प्रकार रैनखोल भी सात पहाड़ियों से घिरा है। (1) रक्सा करखा पहाड़ी (2) टोपर माथा पहाड़ी (3) केरादमक पहाड़ी (4) पंचवटी पहाड़ी (5) रामहोती पहाड़ी (6) बम्हनीरानी पहाड़ी तथा (7) कुकरादमक पहाड़ी। डा. शर्मा ने सातों पहाड़ियों पर चढ़ने के लिए उचित साधन लगाने हेतु तथा रैनखोल को सांस्कृतिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने हेतु शासन को प्रस्ताव भेजे जाने की बात कही। ताकि न केवल छत्तीसगढ़ और भारत बल्कि विश्व के पर्यटन मानचित्र में दर्ज हो और यहां के आदिम जनजातियों की आदिवासी संस्कृति का विश्व में प्रचार हो
डा. शर्मा ने रैनखोल में भगवान आदिवासी महाकवि कालीदास पंडो की मंदिर स्थापना भी आदिवासी परंपरा के अनुसार किया जिसमे मोवार, मौवार आदिम जनजाति है। मोवार, मौवार जनजाति वर्तमान में अघोषित आदिम जनजाति के रूप में है। डा. शर्मा ने बताया कि मोवार, मौवार आदिम जनजाति में जनजाति समाज के सारे पारंपरिक लक्षण, उनकी रीति रिवाज, देवी देवता, शादी विवाह, पूजा पाठ आदि आदिम जनजाति से पूर्णतः मेल खाते है, डा. शर्मा ने बताया कि देश की आजादी के 75 वर्ष बीतने के बावजूद मोवार, मौवार आदिम जनजाति का जनजाति की सूची में शामिल न हो पाना आश्चर्यजनक है। सेंट्रल प्रोविंस एवम् बरार सरकार 1949 से ही मोवार, मौवार जनजाति को आदिम जनजाति में रखा गया था तथा मध्यप्रदेश शासन में भी 1971 72 के गजट नोटिफिकेशन में आदिम जनजाति के रूप मे दर्ज थी। शासन को उन्हें आदिम जनजाति के रुप मे दर्ज करने हेतु प्रस्ताव भेजा जायेगा। ताकि उन आदिम जनजाति के बाल बच्चो को शिक्षा एवम् शासकीय सेवा में जगह मिल सके। शोध कैम्प में अघोषित आदिम जनजाति मोवार समाज के प्रदेश अध्यक्ष उदित नारायण मैत्री जी, डा. कौशल्यामैत्री, सरपंच रैन खोल (ऋषभतीर्थ दमाऊ धारा), लक्ष्मी नारायण मन्नेवार, फागूलाल मौवार, लक्ष्मी प्रसाद मन्नेवार, हीराराम मैत्री, नीलकुवर मैत्री, छतराम मोवार, पीतर सिंह मौवार, रामाधार मैत्री, मीराबाई मैत्री, दिलेश्वरी बाई मौवार, घुरवाराम सिदार, पुष्पेंद्र मौवार, लोचन बाई मोवार, कलेश्वरी बाई मैत्री, धनेश्वर सिंह मैत्री, प्रियंका मैत्री, श्याम बाई मोवार, धनीराम मौवार, श्यामा मैत्री, राधामोहन मन्नेवार तथा अन्य ग्रामीण जनता उपस्थित रहकर शोध कैम्प को सफल बनाए। -

लायंस क्लब राजनंदगांव सिटी का टीचर्स डे,चार्टर नाइट एवं पूर्व अध्यक्ष सम्मान समारोह…
लायंस क्लब राजनंदगांव सिटी का टीचर्स डे,चार्टर नाइट एवं पूर्व अध्यक्ष सम्मान समारोह रजवाड़ा पैलेस होटल ग्रीन सिटी में लायन तरनदीप सिंह अरोरा के अध्यक्षता में द्वितीय डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन रिपुदमन सिंह पुसरी रायपुर,विशिष्ट अतिथि लायन मोहन छाबड़ा रायपुर,चार्टर अध्यक्ष लायन गौतम चंद बाफना,चार्टर सचिव ला. गुरदीप सिंह बग्गा,आशीर्वाद पूर्व गवर्नर पद्मश्री लायन डॉ. पुखराज बाफना एवं रीजन चेयर पर्सन लायन राजेश जैन मंचस्थ रहे।
विशिष्ट आमंत्रित अतिथि शिक्षक गण, पूर्व चार्टर अध्यक्षों तथा चार्टर सदस्यों के स्वागत एवं प्रशासकीय प्रकल्प कोषाध्यक्ष लायन एडवोकेट कमल किशोर साहू, सचिव लायन डॉ. गिरीश श्रीवास्तव द्वारा किया गया l लायन डॉ.नेहा गुप्ता अपने विशिष्ट रोचक शैली से अभिनंदन फेलोशिप, लायन राजेश नागवानी,MJF लायन राजकुमार शर्मा एवं लायन मनोज गुप्ता अग्रहरि ने उमंग भरे गीतों के साथ समारोह पूर्व संध्या को यादगार बनाया।
कार्यक्रम मुख्य अतिथि एवं पदाधिकारी द्वारा शिक्षक प्रणेता भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन एवं लायंस संस्थापक मेल्विन जॉन्स के तेलीय चित्र माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन पश्चात राष्ट्रीय ध्वज वंदना वादन लायन शोभा चौरसिया पठन से शुभारंभ की गई ।
आयोजन के प्रथम चरण टीचर्स डे सम्मान समारोह की कड़ी में सम्मान मूर्तियों का अभिनंदन भारतीय परंपरा अनुसार तिलक , श्रीफल, माला एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान लायन नंदकुमारअग्रवाल, लायन सुदामा मोटलानी एवं लायन अनिल दुलानी द्वारा शिक्षण क्षेत्र में अग्रणी श्री नीरज वाजपेयी डायरेक्टर नीरज पब्लिक स्कूल बोरी का सम्मान किया, उन्होंने अपने उद्बोधन में शिक्षा क्षेत्र अध्ययन उत्कृष्टता बढ़ाने के संदर्भ में प्रशासकीय प्रणाली से “हमारे हाथ बंधे हुए हैं” ऐसा मनोभाव प्रकट किया l *सत्कार मूर्ति श्री वाणी विलास गौतम* गणितज्ञ प्राचार्य शासकीय हाई स्कूल मोहड़ का सम्मान लायन अजय लोहिया, लायन रियाज अब्बासी एवं लायन मुकेश चौबे द्वारा करते हुए हर्ष व्यक्त किया गया l सत्कारमूर्ति शिक्षिका *श्रीमती अनीता सहारे*प्राणीशास्त्री प्राचार्य शासकीय हाई स्कूल बोरी का सम्मान सत्कार लायन श्रीमती निर्मला पसारी,लीनेज शोभा शर्मा एवं चार्टर मेंबर लायन शारदा तिवारी द्वारा उत्कृष्ट कार्यो के लिए सम्मानित किया गया, अपने उद्बोधन में उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र से देश के सर्वोच्च महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति पद पहुंचने का आंतरिक गुण शिक्षण, सेवा,समर्पण एवं अनुशासन को बताया।
सम्माननीय शिक्षकों में सत्कारमूर्ति श्री मुकुल साहू प्राचार्य एवं गणित पुस्तक लेखक बुनियादी प्रशिक्षण संस्थान डोंगरगांव में कार्यरत का सम्मान लायन श्यामचरण, लायन सुरेश शर्मा, लायन रमेश गुप्ता, ला. प्रकाश सांखला एवं लायन अशोक पवार द्वारा किया गया। राज्यपाल पुरस्कार के लिए नामित सत्कार मूर्ति शिक्षक श्री जयप्रकाश साहू गणित व्याख्याता, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल सिंघोला का अभिनंदन सत्कार लायन मनोज गुप्ता अग्रहरि , लायन गिरीश सोनछत्रा, लायन धीरेंद्र रायचा द्वारा किया गया l विशिष्ट अतिथि लायन मोहन सिंह रायपुर का परिचय लायन गुरदीप बग्गा द्वारा तथा अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता श्री शरद अग्रवाल भारतीय प्रेस का परिचय लायन सुशील पसारी एवं अतिथि श्रीएस के सहारे इंजीनियर का सम्मान पीएसटी द्वारा सम्मानित किया गया ।
सत्कारमूर्ति बाल रोग पद्म श्री लायन डॉ पुखराज बाफना व्याख्याता डेंटल कॉलेज का सम्मान विशिष्ट अतिथि तथा वरिष्ठ लायंस परिवार द्वारा के करते हुए मुख्य अतिथि-अपने उद्बोधन में माननीय डॉ बाफना लायनिज़्म के शब्दकोश है कहते हुए सम्मानित किया। क्लब के आगामी 50वें वर्ष के लिए शुभकामनाएं दिए, राजनांदगांव सिटी क्लब मे आमंत्रण गौरवपूर्ण तथा अविस्मरणीय बताते हुए ,क्लब द्वारा फैलोशिप एवं आयोजन की सराहना किये एवं पचमढ़ी में आयोजित आगामी द्वितीय कैबिनेट मीटिंग में सम्मिलित होने क्लब को आमंत्रित किया गया।
समारोह के द्वितीय सोपान चार्टर नाइट जो कि क्लब के लिए पूर्व लायंस के द्वारा किए उनके अनुभव एवं सेवा कार्यों लायन पद चिन्ह अनुकरण एवं सामाजिक सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने हेतु का उत्सव का कार्यक्रम माना जाता है। कार्यक्रम की इस कड़ी में कड़ी में लायंस क्लब के चार्टर अध्यक्ष गौतमचंद बाफना,चार्टर सचिव ला. गुरदीप बग्गा, चार्टर सदस्य के साथ दो बार अध्यक्ष रहे पी.एम.जे.फ. लायन बृजकिशोर सुरजन, चार्टर कोषाध्यक्ष लायन राजा मखीजा जिन्हें लायंस नवरात्रि गरबा उत्सव कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता के लिए जाना जाता है , का सम्मान एवं अभिनंदन लायन संजय तेजवानी, लायन डॉ. गिरीश श्रीवास्तव एवं लायन कमल किशोर साहू एवं लायन सुरेश शर्मा द्वारा किया गया ।
आयोजन के तृतीय कड़ी पूर्व अध्यक्षों का सम्मान प्रकल्प संचालन लायन प्रकाश श्रीश्रीमाल तथा MJF लायन राजकुमार शर्मा के द्वारा गायकी अंदाज में पूर्व अध्यक्षों का परिचय अभिवादन किया गया।
विश्व में 214 विभिन्न देशों के वैश्विक लायंस संगठन एवं लायंस डिस्ट्रिक्ट 3233सी अपना विशिष्ट स्थान रखने वाले लायंस क्लब राजनांदगांव सिटी में सर्वाधिक 50 से भी ज्यादा पूर्व अध्यक्ष एवं चार्टर्ड मेंबर्स वर्तमान सदस्यों के रूप में सुशोभित हैं । सम्मान के इस कार्यक्रम में लायन सुनील बरडिया,लायन विनोद डड्ढा, लायन संजय तेजवानी, लायन सुदामा लाल मोटवानी, लायन सुनील मुंधडा लायन उमेद कोठारी, लायन त्रिलोचन सिंह बग्गा, लायन डी आर यादव, लायन रत्न ओस्वाल, लायन संतोष लोहिया, लायन संजय रिजवानी, लायन राजेश जैन, लायन संतोष जी लोहिया, लायन मनोज गुप्ता, लायन रणदीप भाटिया, लायन रियाज अब्बासी एवं अन्य पूर्व अध्यक्षों का सत्र अंकित नेम प्लेट एवं समस्त चार्टर सदस्यों का स्मृति चिन्ह एवं पेन भेंट कर सम्मानित किया गया। सचिव लायन डॉ.गिरीश श्रीवास्तव डुमडीबोड़ द्वारा अतिथियों, गुरुजनों एवं लायंस क्लब सदस्यों की गौरवशाली उपस्थिति के लिए आभार के साथ समारोह संपन्न हुआ।
-

पूजा खेडकर भारतीय प्रशासनिक सेवा से बर्खास्त….
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने विवादों में रही पूर्व प्रशिक्षु र आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर को भारतीय प्रशासनिक सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। पूजा खेडकर पर धोखाधड़ी करने और सेवा में अपना चयन सुनिश्चित करने के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और विकलांगता कोटा लाभ का गलत तरीके से लाभ उठाने का आरोप है। केंद्र सरकार ने 6 सितंबर, 2024 के आदेश के तहत आईएएस (परिवीक्षा) नियम, 1954 के नियम 12 के तहत खेडकर को तत्काल प्रभाव से भारतीय प्रशासनिक सेवा से बर्खास्त कर दिया। पूजा खेडकर ने आरक्षण लाभ प्राप्त करने के लिए यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा, 2022 के लिए अपने आवेदन में कथित तौर पर जानकारी को गलत तरीके से प्रस्तुत किया। वहीं 31 जुलाई को, संघ लोक सेवा आयोग ने उनकी उम्मीदवारी रद्द कर दी और उन्हें भविष्य की परीक्षाओं से रोक दिया। पूजा खेडकर अपने कैडर राज्य महाराष्ट्र में परिवीक्षाधीन आईएएस अधिकारी के रूप में कार्यरत थीं। -

समाज में वही श्रेष्ठ है जिसकी कीर्ति अगर जीवित है : पाराशर जी महाराज
खरसिया । पितृमोक्षार्थ श्रीमद भागवत कथा का आयोजन नाहरीवाल परिवार खरसिया, रायपुर, नावापारा, बिर्रा द्वारा आयोजित की जा रहा है, जिसमे कथा वाचक पाराशर जी महाराज श्रीधाम वृंदावन के श्रीमुख से भागवत की बयार बह रही है। यह कथा 5 सितंबर को आरंभ हुई और 11 सितंबर तक अजित सिंह नगर में चलेगी ।
श्रीमद् भागवत कथा के तृतीय दिवस की कथा में कथा व्यास पूज्य श्री पाराशर जी महाराज ने कहा स्वक्ष आचरण करने वाले व्यक्ति का जीवन वैभव एवं विलसता पूर्ण हो सकता है पर ऐसे व्यक्ति का इतिहास कभी नहीं बनता सब तुलसीदास कबीर दास कि भले ही कोई फैक्ट्री ना हो लेकिन इन महापुरुषों का नाम आज भी लोग बड़े श्रद्धा से लिया करते हैं समाज में वही श्रेष्ठ है जिसकी कीर्ति अगर जीवित है। हिंदुओं के मान बिंदुओं को समाप्त करने का लोगों ने लक्ष्य बना लिया है हमारे मान बिंदु गंगा, गाय गंगा को प्रदूषित किया जा रहा है गाय की प्रजाति को नष्ट किया जा रहा है जो कि हमारे हित एवं हमारे मन बिंदु की बात करें वह सांप्रदायिक है अन्य चाहे जितने राष्ट्र विरोधी कार्य करें वह धर्मनिरपेक्षता का परिचायक है । कथा व्यास पारासर जी ने कहां हमें देश हित में राष्ट्र विरोधी शक्तियों का मिलकर मुकाबला करना है। बलि वामन प्रसंग में महाराज जी ने कहाँ संसार में लोग माता लक्ष्मी या लक्ष्मी पति से मांगते है, लेकिन बलि के दरवाजे से त्रिलोकी नाथ ने जब मांगा तो राजा बलि ने त्रिलोक का दान कर दिया । -

प्रारम्भ हुआ आरओबी का कार्य, आरओबी निर्माण से घण्टों फाटक जाम की समस्या से मिलेगी निजात…
खरसिया। नगर की बहुप्रतीक्षित मांग रेल ओवर ब्रिज निर्माण की तैयारी अंतत: शुरू हुई और नगर पालिका ने स्टेशन चौक से पुराना रेलवे फाटक तक के पोल और डिवाइडर को हटाने का काम शुरू किया। विदित हो कि रेलवे ओवर ब्रिज जो कि खरसिया नगर वासियों की वर्षों की मांग थी के बनने की तैयारी अंतत: प्रारम्भ हुई और नगर पालिका ने स्टेशन चौक से पुराना रेलवे फाटक तक के डिवाइडर और नगर पालिका के बिजली के खंभों को गिराने का काम शुरू किया। गौरतलब है कि खरसिया नगर वासियों के द्वारा वर्षों से ओवर ब्रिज की मांग की जा रही थी किन्तु किसी न किसी कारण की वजह से कार्य प्रारंभ नहीं हो पा रहा था, टेंडर होने के बाद ठेकेदार ने कार्य करने में असमर्थता जाहिर कर दी थी, फिर दोबारा टेंडर निकाला गया, अभी रेलवे फाटक पर घंटो जाम लगने से नगरवासियों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है लेकिन नगर पालिका द्वारा कार्य प्रारंभ किये जाने से नगर वासियों में उम्मीद जगी है कि अब उनकी बहुप्रतीक्षित मांग शीघ्र पूरी होगी और आम जन को फाटक के घंटो जाम से निजात मिलेगी, खरसिया नगर वासियों ने जल्द से जल्द ओवर ब्रिज निर्माण होने की उम्मीद करते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, पूर्व मंत्री और खरसिया विधायक उमेश पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष राधा सुनील शर्मा तथा सीएमओ विक्रण भगत का आभार व्यक्त किया है।
-

युवा भाजपा नेता मोनू केसरी ने बरभौना-गुरदा में बनाये भाजपा सदस्य…
खरसिया। भारतीय जनता पार्टी के युवा हस्ताक्षर मोनू केसरी दिनांक 04 सिंतबर 2024 को खरसिया विकासखण्ड के आदिवासी बाहुल्य ग्राम बरभौना, कुकरीचोली, तेन्दूमुडी, जामपाली, पुसल्दा एवं गुरदा के सैकड़ो लोगों को भाजपा सदस्यता एप के माध्यम से भाजपा का सदस्य बनाया। युवा भाजपा नेता मोनू केसरी ने भारतीय जनता पार्टी के जन उपयोगी योजनाओं को बारे में एवं देष के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के 10 वर्षों के कार्यो के बारे में प्रसार प्रचार करते हुए आदिवासी बाहुल्य ग्रामीण युवाओं को भाजपा के सदस्य बनाते हुए अगले विधानसभा चुनाव में खरसिया विधानसभा सीट से भाजपा का परचम लहराने हेतु भाजपा के विकास कार्यो को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने हेतु कार्य करने को प्रेरित किया। इस दौरान जयकिशनराठौर, संताश यादव, भीमसेन डनसेना, अजय कुमार डनसेना, कृश डनसेना, बीमा डनसेना, राजू सारथी, धरमू राठिया, हेमंत राठिया, संतोश राठिया सहित अनेक युवाओं को भाजपा का सदस्य बनाया गया। -

सावड़िया परिवार के संगीतमय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन 5 से 11 सितबर तक..रामजानकी मंदिर खरसिया में बहेगी भागवतरस की धारा..
खरसिया । समस्त जोहरीमल सावडिया, हरिराम रामकुमार सावड़िया परिवार द्वारा खरसिया नगर की धन्य धरा पर पितृ मोक्षार्थ गया श्राद्धांतर्गत विशाल श्रीमद भागवत कथा भक्ति ज्ञान यज्ञ महोत्सव का आयोजन 05 सिंतबर से 11 सिंतबर तक स्थानीय पोस्ट आफिस रोड स्थित रामजानकी मंदिर परिसर में किया है। उक्त धार्मिक कार्यक्रम के कथा व्यास की गददी पर भागवत युवा मनीषि पं. संतोषकृष्ण शास्त्री जी श्रीधाम वृदावन खरसिया वाले विराजमान होगें। समस्त सावडिया बंसल परिवार खरसिया ने नगरवासियों सहित ग्रामीण क्षेत्रो के धर्मप्रेमियों बंधुओं से अपील किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस भागवत कथा में शामिल हो अमृतमयी वाणी का श्रवणे कर अपना जीवन धन्य करें। रामजानकी मंदिर परिसर खरसिया में प्रतिदिन कथा वाचन समय दोपहर 3 से 7 बजे तक होगा। आयोजक परिवार के सभी सदस्यो की ओर से श्रद्वालु भक्तजनों एवं नगरवासियों को इस “पतित पावनी अमृतमय ज्ञान यज्ञ” मे सम्मिलित होकर कथा श्रवण करने हेतु मनुहार भरा अनुरोध किया है
विदित हो कि खरसिया, रायपुर, बिलासपुर, के जोहरीमल सावडिया, हरिराम रामकुमार सावड़िया परिवार द्वारा खरसिया नगर की धन्य धरा पर पितृ मोक्षार्थ गया श्राद्धांतर्गत विशाल श्रीमद भागवत कथा भक्ति ज्ञान यज्ञ महोत्सव का आयोजन 05 सिंतबर से 11 सिंतबर तक स्थानीय पोस्ट आफिस रोड स्थित रामजानकी मंदिर परिसर में किया है। उक्त धार्मिक कथा के तहत प्रथम दिवस अर्थात 05 सिंतबर 2024 कलश यात्रा, शोभा यात्रा, देवपूजन, श्रीमद् भागवत महात्म्य चरित्र कथा, द्वितीय दिवस अर्थात 06 सिंतबर को कुन्ती स्तुती, भीष्म स्तुती, परिक्षित जन्म की कथा, सुकदेव जी का आगमन, शनिवार 07 सिंतबर 2024 को विराट स्वरूप का वर्णन, कपिलेदेव हुति संवाद, सती चरित्र धुव्र चरित्र, 08 सिंतबर को ध्रुव जी की वंशावाली, अजामीलो उपाख्यान, प्रहलाद चरित्र वामन प्रसंग, श्रीराम एवं श्री कृष्ण जन्मोत्सव, 09 सिंतबर 2024 को श्री कृष्ण बाल लीलाएं, माखन चोरी, कलिया नाग दमिन एवं श्री गोवर्धन पूजा 10 सिंतबर 2024 को महारास लीला, कंस वध, गोपी उद्धव संवाद, एवं श्रीकृष्ण रूकमणी विवाह महोत्सव, श्री भागवत कथा के अंतिम दिवस अर्थात 11 सिंतबर 2024 दिन बुधवार को सुदामा चरित्र, कृष्ण उद्धव संवाद, राजा परिक्षित मोक्ष, फुलों की होली, श्री शुकदेव बिदाई एवं श्रीमद भागवत पूजनादी, एवं रात्रि हवन एवं पूर्णाहुती का आयोजन किया जावेगा। कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से सांय 7 बजे तक होगी।
जोहरीमल सावडिया, हरिराम रामकुमार सावड़िया परिवार खरसिया के नटवर अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, प्रेम अग्रवाल, बैजनाथ अग्रवाल, जयप्रकाश अग्रवाल, डॉ. आकाश अग्रवाल, शैलेष अग्रवाल, अजय अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, एवं अन्य सावडिया परिवार के सदस्यों ने क्षेत्रवासियों से अपील किया है कि वे उक्त श्रीमद भागवत कथा का रसपान कराने हेतु ब्यास पीठ से श्रीधाम वृद्धावन निवासी युवा मनीषि पं. संतोषकृष्ण शास्त्री जी श्रीधाम वृदावन श्री कृष्ण लीलाओं में सभी भक्तों को अपनी अमृतमयी वाणी से आप्लावित करेगें। अतः ऐसे देव दुर्लभ मानव जीवन की सार्थकता हेतु इस कथा का रस पान करने हेतु इस आध्यात्मिक भक्ति साधना में सपरिवार पधार कर पुण्य के भागी बने इस हेतु आयोजक परिवार के सभी सदस्यो की ओर से श्रद्वालु भक्तजनों एवं नगरवासियों को इस “पतित पावनी अमृतमय ज्ञान यज्ञ” मे सम्मिलित होकर कथा श्रवण करने हेतु मनुहार भरा अनुरोध किया है।

-

नाहरीवाल परिवार द्वारा आयोजित श्याम सुंदर पाराशर के श्री मुख से बहेगी भागवत कथा..5 से 11 सितंबर तक भागवतमय रहेगा खरसिया नगर..
खरसिया । धार्मिक नगरी खरसिया की धन्य धरा पर श्री पितृमोक्षार्थ श्रीमद भागवत कथा का आयोजन नाहरीवाल परिवार द्वारा आयोजित की जा रही है, जिसमे कथा वाचक श्री श्याम सुंदर पराशर जी महाराज के द्वारा कथा वाचन किया जाएगा यह कथा कन्या भवन के आगे अजित सिंह नगर में होने जा रही है।
5 सितंबर गुरुवार को रामजानकी मंदिर जानकी धर्मशाला रोड से सुबह 10 बजे शोभायात्रा निकलेगी, वही दोपहर 3 बजे से भागवत कथा प्रारंभ होगी जिसमे भागवत महात्म्य का वर्णन किया जायेगा। 6 सितंबर शुक्रवार को भीष्म स्तुति, परीक्षित जन्म के विषय मे बताया जाएगा। 7 सितंबर शनिवार को सती चरित्र, ध्रुव चरित्र का वर्णन किया जाएगा। 8 सितंबर रविवार को राम कथा, नंदोत्सव के विषय मे बताया जाएगा, नंदोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा जिसकी विशेष तैयारी की जा रही है। 9 सितंबर सोमवार को प्रभु के बालस्वरूप के दर्शन पश्चात माखन चोरी की अद्भुत लीला का आनंद महाराज जी के श्रीमुख से होगा इसके पश्चात गोर्वधन पूजा होगी। 10 सितंबर मंगलवार को महारास एवं रुक्मिणी विवाह का शानदार प्रसंग देखने और सुनने को मिलेगा। 11 सितंबर बुधवार को सुदामा चरित्र का शानदार वर्णन होगा उसके बाद भागवतसार कर कथा को विराम दिया जाएगा। 12 सितंबर को हवन होगा।
नाहरीवाल परिवार खरसिया, रायपुर, नावापारा, बिर्रा द्वारा कथा आयोजित करवाई जा रही है जिसमे रामदयाल शंकरलाल, फूलचंद किशोरीलाल, मंशाराम गोपीराम, ताराचंद नंदकिशोर, अयोध्या प्रसाद राधाकिशन, चैतराम सुरेश कुमार, उदेराम मोहनलाल फर्म का परिवार है।
नाहरीवाल परिवार ने सभी श्रोताओं से निवेदन किया है 5 से 11 सितंबर दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे चलने वाली गया जी भागवत कथा का श्रवण करने अवश्य पधारे। विदित हो कि श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बागेश्वर धाम सरकार ने पिछले वर्ष 2023 में डॉ श्याम सुंदर पाराशर जी महाराज से अपने यहाँ बागेश्वर धाम में भागवत कथा करवाई थी अब महाराज श्री डॉ श्याम सुमंदर पारासर जी का आगमन खरसिया की धन्य धरा पर होने जा रहा है।