Category: BIG NEWS

  • आपके चेक की भी हो सकती है क्लोनिंग, मिनटों में खाते से गायब जाएगी रकम

    आपके चेक की भी हो सकती है क्लोनिंग, मिनटों में खाते से गायब जाएगी रकम

    जब भी कोई व्यक्ति बैंक में खाता खोलता है, तो उसे खाता खोलने के बाद मिलने वाली किट में चेक बुक मिलती है। कई लोग आज भी ऑनलाइन बैंकिंग के बजाए चेक से भुगतान करना सुरक्षित मानते हैं। हालांकि अब चेक से किसी तरह का भुगतान करना या फिर लेना भी सुरक्षित नहीं रहा है। हैकर्स अब इसकी भी क्लोनिंग करने लगे हैं। इसका पता बैंक को भी नहीं चलता है कि भुगतान के लिए जो चेक दिया गया है, वो सही है या नहीं। चेक की क्लोनिंग न हो इसके लिए कई तरह की सावधानियां बरतनी चाहिए। एम्स के निदेशक और डीन के खाते से 12 करोड़ रुपये निकलने के बाद यह जानना आपके लिए जरूरी हो गया है कि कैसे इससे बचा जाए।

    क्या है चेक क्लोनिंग

    चेक की क्लोनिंग बिना बैंक कर्मचारियों की मदद से नहीं हो सकती है। बैंक के कर्मचारी ही ऐसा फ्रॉड करने वाले लोगों को खाताधारकों का सिग्नेचर और ब्लैंक चेक देते हैं। इस जानकारी के मिलने के बाद फ्रॉड करने के बाद बैंक में खाताधारक का फोन नंबर बदलने के लिए आवेदन करते हैं। इससे खाताधारकों को किसी भी तरह का ट्रांजेक्शन करने पर मैसेज नहीं मिलता है।

    इन खातों की हो सकती है चेक क्लोनिंग

    अगर आपके खाते में लाखों-करोड़ों रुपये पड़े हुए हैं, तो फिर चेक की क्लोनिंग होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। चेक पर बैंक खाता संख्या, शाखा और व्यक्ति का नाम होता है। फ्रॉड करने वाला व्यक्ति चेक को स्कैन करके उसका क्लोन बना देता है और खाते से पैसा निकाल देता है।

    चेक क्लोनिंग से कैसे बचें

    इन तरीकों का इस्तेमाल करते हुए आप आसानी से चेक क्लोनिंग का शिकार होने से बच सकते हैं।

    सोशल मीडिया, व्हाट्सएप और ईमेल पर चेक की फोटो को पोस्ट न करें।

    किसी भी व्यक्ति को फोन पर अपने निजी बैंक खाते की जानकारी न दें।

    इस जानकारी में चेक नंबर, कार्ड डिटेल्स, ओटीपी और पासवर्ड तक शामिल हैं।

    अपने फोन नंबर, ई-मेल आईडी को चेक करते रहें, जिससे ट्रांजेक्शन होने पर आपको जानकारी मिलती रहे।

    एम्स के निदेशक, डीन को ऐसे हुआ नुकसान

    अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के दो बैंक खातों से क्लोन चेक के जरिए 12 करोड़ रुपये पार करने का मामला सामने आया है। जालसाजों ने करीब एक माह पहले दूसरे शहरों में स्थित एसबीआई की शाखाओं से इस घटना को अंजाम दिया। इसके बाद पिछले सप्ताह मुंबई और देहरादून की दो शाखाओं से करीब 29 करोड़ रुपये निकालने का प्रयास भी किया, हालांकि वे इसमें कामयाब नहीं हो सके। जिन दो खातों से एम्स को 12 करोड़ रुपये की चपत लगाई गई है, उनमें से एक खाता निदेशक और दूसरा डीन के नाम पर है। निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया के नाम वाले मुख्य खाते से सात और डीन के खाते से पांच करोड़ रुपये निकाल लिए गए।

    इस जांच को पार गए थे चेक

    हालांकि गंभीर बात है कि जाली चेक अल्ट्रा वॉयलेट रे (पराबैंगनी किरणों) जांच को पार कर गए और उसी चेक संख्या के मूल चेक अब भी एम्स के पास हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के मुताबिक तीन करोड़ रुपये से अधिक की बैंक धोखाधड़ी होती है तो बैंक सीबीआई के पास शिकायत दर्ज कराते हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि एसबीआई ने मौजूदा मामले में सीबीआई से संपर्क किया है नहीं।

  • उपराज्यपाल किरण बेदी के खिलाफ कोर्ट की अवमानना का केस करेंगे मुख्यमंत्री नारायणसामी

    उपराज्यपाल किरण बेदी के खिलाफ कोर्ट की अवमानना का केस करेंगे मुख्यमंत्री नारायणसामी

    पुडुचेरी। केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी उपराज्यपाल किरण बेदी के खिलाफ अदालत की अवमानना का केस करेंगे। नारायणसामी ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि किरण बेदी अधिकारियों को डरा-धमका कर उन मामलों में हस्तक्षेप कर रही हैं, जिन में उन्हें दखल का अधिकार नहीं है। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि बेदी मुख्य सचिव और अन्य अधिकारियों के साथ लगातार बैठक कर रही हैं, जबकि मद्रास हाईकोर्ट ने 30 अप्रैल के फैसले में उन्हें सरकार के कामकाज में दखल न देने के लिए कहा था। अफसरों के साथ स्थिति का जायजा ले रहीं उपराज्यपाल
    पुडुचेरी में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश के चलते ज्यादातर इलाकों में हालात खराब हुए हैं। ऐसे में उपराज्यपाल किरण बेदी खुद ही प्रभावित इलाकों का दौरा कर रही हैं। वे अब तक अफसरों के साथ राजनिवास से रेनबो नगर, कृष्णा नगर, इंदिरा गांधी स्क्वेर और नतेसन नगर का पैदल दौरा कर चुकी हैं। नारायणसामी ने कहा कि बेदी अधिकारियों को खुलकर काम नहीं करने दे रहीं। इसलिए उनके खिलाफ अदालत की अवमानना की याचिका लगाई जाएगी। क्या था मद्रास हाईकोर्ट का उपराज्यपाल बेदी को आदेश
    इसी साल फरवरी में नारायणसामी और बेदी का विवाद शुरू हुआ था। बेदी ने प्रशासन से अपील की थी कि दोपहिया वाहन चालकों का हेलमेट पहनना अनिवार्य किया जाए। इस पर सरकार ने कहा कि पहले जागरूकता फैलाएंगे, फिर इसे अलग-अलग चरणों में लागू करेंगे। इसी मुद्दे पर दोनों के बीच विवाद पैदा हो गया। नारायणसामी का आरोप है कि उपराज्यपाल सरकार के रोज के कामकाज में भी दखल दे रही हैं। मद्रास हाईकोर्ट ने दोनों के बीच विवाद में दखल देते हुए साफ किया था कि पुडुचेरी की उपराज्यपाल के पास केंद्रशासित प्रदेश की रोजाना की गतिविधियों में हस्तक्षेप करने का अधिकार नहीं है। प्रशासनिक कामों को लेकर मुख्यमंत्री और उपराज्यपाल में विवाद
    नारायणसामी ने कुछ ही दिन पहले केंद्र सरकार पर अपने प्रति दोहरा रवैया रखने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि केंद्र जब चाहता है तब अपनी सुविधा के अनुसार हमें राज्य या केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा दे देता है। पुडुचेरी की हालत दिल्ली जैसी हो गई है। यह उन केंद्र शासित प्रदेशों की परेशानी है, जिनमें विधानसभा है। इससे अच्छा तो वह (केंद्र) पुडुचेरी को ट्रांसजेंडर घोषित कर दें। इस पर उपराज्यपाल किरण बेदी ने नारायणसामी पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पुडुचेरी की जरूरतों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है। यह केंद्र की साफ, गौर करने वाली, असंशोधित और निगरानी वाला मार्गदर्शन है, जिसकी वजह से पुडुचेरी प्रशासन अपने लोगों को जरूरी सेवाएं मुहैया करा पा रहा है।
  • पत्नी ने कहा स्विटजरलैंड में श्रीदेवी की तरह साड़ी लहराने की फोटो शूट नहीं करा सके तो तुम्हारे संग क्या रहना?

    पत्नी ने कहा स्विटजरलैंड में श्रीदेवी की तरह साड़ी लहराने की फोटो शूट नहीं करा सके तो तुम्हारे संग क्या रहना?

    दिल्ली. गाजियाबाद के एक युवा कारोबारी ने पत्नी की कई अनचाही मांग से परेशान होकर तलाक के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया है. तलाक की अर्जी में पति ने कहा कि पत्नी कहती है कि जब ‘चांदनी’ फिल्म की तरह स्विटजरलैंड में स्नो फॉल में साड़ी लहराने की फोटो शूट नहीं करा सके तो तुम्हारे संग क्या रहना?शादी से पहले से ही मेरी यह इच्छा थी. पति ने अपनी पत्नी पर हर छोटी-छोटी बातों पर लड़ने और मतलब निकालने का आरोप लगाया है. नेहरू नगर में रहने वाले एक युवा लोहा कारोबारी की शादी नवंबर 2016 में एटा में हुई थी. युवती शिक्षित और ब्यूटीशियन है. पहले वह हैदराबाद में रहती थी. अदालत में पति द्वारा दिए तलाक की अर्जी में कहा गया कि वह शादी के बाद हनीमून के लिए दार्जिलिंग के पहाड़ी क्षेत्र का पैकेज लिया था. पत्नी के संग टूर करके लौटा।

    आरोप है कि पत्नी इसके बाद से तरह-तरह के ताने देकर क्लेश करने लगी. पत्नी हनीमून के लिए स्विटजरलैंड जाकर स्नो फॉल के बीच श्रीदेवी की तरह साड़ी में फोटो खिंचवाना चाहती थी. उसका कहना है कि पत्नी ने शादी से पहले से इसका सपना संजोया था. पति का आरोप है कि इस सपने के पूरा नहीं होने पर वह घर में क्लेश रखने लगी. जरा सी बातों पर ताना सुनाकर लड़ने-झगड़ने लगी. पति का आरोप है कि साथ रहने पर वह हमेशा छोटी बातों पर क्लेश रखती थी।

    कई बार समझाने के बाद भी नहीं सुनती और न ही पारिवारिक स्थिति समझने की कोशिश करती है. कई बार उसे एटा की जेल में भिजवाने की धमकी तक देती है. इसी बीच पत्नी करीब साल भर से मायके चली गई. कई बार लाने की कोशिश बेकार होने पर उत्पीड़न से परेशान होकर पति ने तलाक दिलाए जाने के लिए अदालत में प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाई है. अदालत ने अर्जी पर सुनवाई के लिए 18 दिसंबर तारीख लगाई है. उधर, पत्नी की ओर से भी एटा की अदालत में पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया गया है।

  • हर साल 17 करोड़ रुपये की होगी बचत,सांसदों को लजीज खाने पर मिलने वाली सब्सिडी होगी खत्म….

    हर साल 17 करोड़ रुपये की होगी बचत,सांसदों को लजीज खाने पर मिलने वाली सब्सिडी होगी खत्म….

    दिल्ली। संसद में सांसद अब औने-पौने दाम पर लजीज-जायकेदार खाने का लुत्फ नहीं उठा पाएंगे. संसद की कैंटीन में खाने पर मिलने वाली सब्सिडी अब खत्म होने जा रही है. अब सांसदों को खाना का पूरा दाम देना होगा याने कि बगैर सब्सिडी के उन्हें दाम चुकाना होगा. ऐसा करने से हर साल सरकारी खजाने में 17 करोड़ रुपये की बचत होगी। सूत्रों के मुताबिक लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने लोकसभा की कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में सांसदों के सामने यह सुझाव रखा था, जिसे सभी सांसदों ने एकमत में स्वीकार कर लिया. स्पीकर ने बताया कि सांसदों को संसद की कैंटीन से जो खाना दिया जाता है, सरकार की तरफ से हर साल उस पर 17 करोड़ की सब्सिडी दी जाती है.
    आपको बता दे सांसदों को अभी संसद की कैंटीन में 2 रुपये में रोटी, 35 रुपये में वेज थाली, 5 रुपये में कॉफी, 40 रुपये में मछली, 50 रुपये में चिकन डिश, 60 रुपये में चिकन तंदूरी और 65 रुपये में बिरयानी मिलता है।
    गौरतलब है कि हाल ही में जेएनयू समेत देश के कई बड़े शिक्षण संस्थानों में सरकार द्वारा बेतहाशा फीस वृद्धि किये जाने के बाद हर जगह से विरोध के तेज स्वर उभरे थे. शिक्षा के बजट में कटौती और सांसदों के खाने पर सब्सिडी को लेकर छात्रों ने सवाल खड़े किये थे. जिसके बाद एक बार फिर से सांसदों को खाने में मिलने वाली सब्सिडी सुर्खियों में आ गई थी. जिसकी सोशल मीडिया से लेकर आम जनता के बीच जमकर आलोचना की गई थी।
  • वर्दी का भय दिखाकर कराते थे मकान खाली,एसपी ने  पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड,पुलिस कर्मियों में मचा हड़कंप…

    वर्दी का भय दिखाकर कराते थे मकान खाली,एसपी ने पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड,पुलिस कर्मियों में मचा हड़कंप…

    बिलासपुर। एसपी ने वर्दी का भय दिखाकर मकान खाली कराने के धंधे में लिप्त सिविल लाइन थाने के प्रधान आरक्षक और आरक्षक को निलंबित कर लाइन अटैच कर दिया गया है. दरअसल जिले के पुलिस कर्मियों को एसपी प्रशांत अग्रवाल द्वारा हिदायत दी गई थी कि पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहा है, जो गलत कार्य में लगे हैं वे अपना व्यवहार सुधार लें, नहीं तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इसके बाद ये पुलिस कर्मी नहीं सुधरे। शिकायतकर्ता ने सिविल लाइन थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक देवमुन पुहुप और आरक्षक अजय शर्मा के खिलाफ वर्दी का रौब दिखाकर मकान खाली करने की शिकायत की गई. पुलिस द्वारा मामले की जांच की गई. प्रारंभिक जांच में शिकायत सही पाए जाने पर एसपी ने कार्रवाई की. इस कार्रवाई से जिले के पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया है। बिलासपुर एसपी प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि बिलासपुर सिविल लाइन में पदस्थ एक हेड कांस्टेबल और एक कांस्टेबल के खिलाफ पुलिस की वर्दी का गलत इस्तेमाल करने की शिकायत मिली थी. जिसके बाद दोनों ही आरक्षकों को तत्काल सस्पेंड कर लाइन अटैच किया गया है।
  • 7 की जगह 8 फेरे लेकर पहलवान विवेक संग शादी के बंधन में बंधीं बबीता फोगाट, दिया ये संदेश

    7 की जगह 8 फेरे लेकर पहलवान विवेक संग शादी के बंधन में बंधीं बबीता फोगाट, दिया ये संदेश

    दंगल गर्ल बबीता फोगाट रविवार देर शाम 8 फेरे लेकर भारत केसरी पहलवान विवेक सुहाग के साथ शादी के बंधन में बंध गईं. दिलचस्प बात यह है कि दोनों ने 7 फेरों की बजाय 8 फेरे लेकर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया.फोगाट की शादी में कई विदेशी पहलवान हुए शामिल 8 फेरे लेकर ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ का संदेश दिया दंगल गर्ल बबीता फोगाट रविवार देर शाम 8 फेरे लेकर भारत केसरी पहलवान विवेक सुहाग के साथ शादी के बंधन में बंध गईं.दिलचस्प बात यह है कि दोनों ने 7 फेरों की बजाय 8 फेरे लेकर ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ का संदेश दिया. जानकारी के मुताबिक इस शादी समारोह में परिवार के अलावा कई विदेशी पहलवान भी मेहमान के रूप में शामिल हुए।

    रविवार को हुई यह शादी बेहद साधारण तरीके से हुई. इस शादी में सिर्फ 21 बाराती ही शामिल हुए. हालांकि, आज यानी दो दिसंबर को दोनों पक्षों की ओर से दिल्ली में एक कार्यक्रम रखा गया है. इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्रियों के अलावा मुख्यमंत्री मनोहर लाल सहित अनेक नेताओं, देश और विदेश के पहलवानों के आने की उम्मीद है।

    बता दें कि करीब 5 साल से चरखी दादरी जिले के गांव बलाली निवासी बबीता फोगाट और पश्चिमी दिल्ली में रहने वाले नजफगढ़ के विवेक सुहाग के बीच दोस्ती थी. बताया जाता है कि दोनों की मुलाकात दिल्ली के ताज होटल में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान हुई थी. उनकी यह मुलाकात प्यार में बदल गई।

    इसके बाद दोनों ने अपने-अपने परिवार से अपने रिश्ते के बारे में बताया और शादी करने की इच्छा जताई. बीते दो जून को दोनों के परिवारों ने शादी के लिए हां कर दिया. इसके बाद 1 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध गए।

  • हनी ट्रैपः मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव ने भी ‘हनी’ से अपना मन बहलाया, की अश्लील बातें…

    हनी ट्रैपः मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव ने भी ‘हनी’ से अपना मन बहलाया, की अश्लील बातें…

    रायपुर। मध्यप्रदेश का हनी ट्रैप मामला एक बार फिर से सुर्खियों में है. फिर इसलिए क्योंकि एक मीडिया संस्थान ने कथित रूप से मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यालय के प्रमुख सचिव रहे सीनियर आईएएस एसके मिश्रा की अश्लील बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ है।

    ये है पूरा मामला17 सितंबर को मध्यप्रदेश के इंदौर जिला नगर निगम में कार्यरत इंजीनियर हरभजन सिंह ने पलासिया थाने में खुद को ब्लैकमेल किए जाने की एफआईआर दर्ज कराई थी तो उन्हें भी इसका अंदाजा नहीं था कि यह मामला इतना बड़ा बन सकता है. जैसे-जैसे प्रदेश में फैली हनीट्रैप मामले की कहानियां उजागर होनी शुरू हुईं हैं वैसे-वैसे इसमें कई नौकशाह, राजनेता और पत्रकारों की संदिग्ध भूमिका सामने आने लगी।

    एफआईआर में हरभजन सिंह ने दावा किया था कि उन्हें 29 वर्षीय आरती दयाल नाम की एक महिला द्वारा ब्लैकमेल किया जा रहा था. उक्त महिला ने तीन करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग की थी और रकम न चुकाने पर इंजीनियर के कथित अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी गई थी।

    पुलिस ने जब जांच शुरू की तब पता चला कि एक गैर सरकारी संगठन ने कथित तौर पर राजनेताओं, नौकरशाहों और कई बड़े रसूखदारों को ब्लैकमेल करने के लिए उनके अश्लील वीडियो बनाए हैं. जिन्हें सार्वजनिक करने की धमकियों के एवज में जबरन वसूली की जाती थी।

  • पदोन्नति में आरक्षण में सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का नहीं हुआ पालन,

    पदोन्नति में आरक्षण में सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का नहीं हुआ पालन,

    बिलासपुर। हाईकोर्ट में पदोन्नति में आरक्षण के मामले में सरकार ने अपनी गलती मान ली है. सरकार का पक्ष रखते हुए महाधिवक्ता ने स्वीकार किया कि आदेश जारी करते समय सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन नहीं किया गया. मामले में शासन ने जवाब पेश करने के लिए समय मांगा है. अब अगली सुनवाई सोमवार को होगी।

    बता दें कि राज्य शासन ने नोटिफिकेशन जारी कर प्रथम श्रेणी से चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के लिए प्रमोशन में आरक्षण लागू किया है.  एस.संतोष कुमार ने राज्य के फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती दी है, जिस पर चीफ जस्टिस की डिवीजन बेंच द्वारा मामले की सुनवाई.की गई. महाधिवक्ता सतीशचंद्र वर्मा ने लल्लूराम डॉट कॉम से चर्चा में बताया कि शासन की ओर से सुप्रीम कोर्ट के इस संबंध में जो भी निर्देश हैं, उनका पालन करने की बात कही गई है।

    वहीं याचिकाकर्ता की ओर कोर्ट में पक्ष रखने वाले अधिवक्ता योगेश्वर शर्मा ने बताया कि इस मामले के साथ अन्य याचिका भी लगी है, सब की सुनवाई चीफ जस्टिस ने सोमवार को एक साथ रखने का निर्देश दिए हैं. मामले में शासन सोमवार को जवाब पेश करने के लिए समय लिया है।

  • पेट में छिपाया था 10 करोड़ कीचीज,X-Ray करने पर अधिकारियों की रही गई आंखे फटी,दिल्ली एयरपोर्ट में 7 अफगानी नागरिक गिरफ्तार….

    पेट में छिपाया था 10 करोड़ कीचीज,X-Ray करने पर अधिकारियों की रही गई आंखे फटी,दिल्ली एयरपोर्ट में 7 अफगानी नागरिक गिरफ्तार….

    दिल्ली। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट में कस्टम अधिकारियों ने ऐसे 7 अफगान नागरिकों को गिरफ्तार किया है जिन्होंने अपने पेट के अंदर 214 कैप्सूल हिरोइन की छिपाया हुआ था. बरामद किये गए हिरोइन कैप्सूल की कीमत 10 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

    बताया जा रहा है कि एयरपोर्ट में अफगान नागरिकों की गतिविधियां देखकर कस्टम अधिकारियों को उन पर संदेह हुआ. उन्होंने सभी का एक्सरे कराया तो सब की आंखें फटी की फटी रह गई. एक्स रे में सभी के पेट में कैप्सूल नजर आया, जिसके बाद आनन-फानन में डाक्टरों की टीम एयरपोर्ट बुलाई गई. जहां डाक्टरों ने सभी के पेट में मौजूद 214 कैप्सूल निकाला. इन कैप्सूल के भीतर हिरोइन मौजूद थी. बरामद की गई हिरोइन की कीमत 10 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

  • कोलकाता में बुटीक के नाम पर चल रहा था SEX रैकेट….4 गिरफ्तार…

    कोलकाता में बुटीक के नाम पर चल रहा था SEX रैकेट….4 गिरफ्तार…

    कोलकाता पुलिस ने दक्षिणी कोलकाता स्थित एक अपार्टमेंट में बुटीक के नाम पर चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने सेक्स रैकेट से जुड़े चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, नास्करहाट रॉयपाड़ा इलाके की बहुमंजिली इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर सेक्स रैकेट चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर दबिश देकर इस धंधे से जुड़े चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। गौरतलब है कि हाल ही में दिल्ली महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच के साथ बुराड़ी में स्पा सेंटर में ऑनलाइन सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था. इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।