Category: धर्म

  • श्याम मंदिर में हुआ भव्य चांदी के दरबार का लोकार्पण

    श्याम पाठ कर लगाया गया बाबा को भोग


    खरसिया। स्टेशन चौक स्थित श्याम बाबा मंदिर में नवनिर्मित भव्य चांदी के दरबार का लोकार्पण श्याम प्रेमी भक्तो के द्वारा एकादशी के दिन किया गया, उस दौरान बाबा श्याम का पूजन आरती कर भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया।
    खरसिया स्टेशन चौक श्याम बाबा मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष विजय गर्ग ने बताया की स्टेशन चौक स्थित श्याम बाबा के मंदिर में श्याम प्रेमी भक्तो के द्वारा मंदिर की सजावट कर के भव्य आकर्षक चांदी से सुसज्जित दरबार का विधि विधान के साथ श्याम बाबा के चरणों मे अर्पित किया गया। भक्तो ने श्याम पाठ का आयोजन कर अपने बाबा के प्रति आस्था जताकर बाबा का भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया। विजय गर्ग ने कहा की श्याम बाबा के मंदिर में सच्ची श्रद्धा भक्ति के कलयुग के महादानी बाबा श्याम के प्रति आस्था रखने वाले भक्तों को बाबा श्याम कभी निराश नही करते तथा उनकी सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करते है।

  • रावण दहन के साथ पुनः हुयी असत्य पर सत्य की विजय


    जोरशोर से मना विजयादशमी का पर्व
    खरसिया। खरसिया नगर की ख्यातिप्राप्त दशहरा मेला का सफल आयोजन संपन्न हुआ। रावण दहन का कार्यक्रम क्षेत्रीय विधायक एवं केबिनेट मंत्री उमेश पटेल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ वहीं इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी सफल आयोजन संपन्न हुआ। इस दौरान स्थानीय टाउन हाल मैदान में हजारों लोगो ने इस रंगारंग कार्यक्रम का लुफ्त उठाया। विजयादशमी महोत्सव समिति ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिये नगरवासियों सहित क्षेत्रवासियों का एवं दशहरा मेले में सुव्यस्थित सुरक्षा व्यवस्था के लिये खरसिया पुलिस का आभार माना।
    विदित हो कि खरसिया का दशहरा मेला क्षेत्र में ख्याति प्राप्त मेला है इस दौरान रावण दहन के कार्यक्रम के साथ राम राजगद्दी का आयोजन के साथ साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होता है। क्षेत्रीय विधायक एवं केबिनेट मंत्री उमेश पटेल के मुख्य आतिथ्य एवं नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग की अध्यक्षता में रावण दहन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान टाउन हाल मैदान में हजारों लोगो की उपस्थिति में रावण दहन कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। रावण दहन के पश्चात विजयदशमी महोेत्सव समिति के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसका हजारों की संख्या में उपस्थित लोगो ने लुफ्त उठाया वहीं कार्यक्रम स्थल टाउन हाल मैदान में खरसिया पुलिस के जवानों की चुस्त दुरूस्त सुरक्षा व्यवस्था के चलते कार्यक्रम में कहीं भी कोई अप्रिय स्थिति निर्मित नही हुई, जिसका आयोजन समिति ने खरसिया पुलिस का आभार माना वहीं कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिये विजयदशमी महोत्सव समिति ने क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया।

    बारिश के बावजूद भी भारी भीड रही दशहरा मेले में


    खरसिया के प्रसिद्ध दशहरा मेले में शाम होते ही लोगो का मेला स्थल टाउन हाल में आना प्रारंभ हो गया और देखते ही देखते पूरा टाउन हाल मैदान लोगो से खचाखच भर गया था। जबकि दिन भर से नगर में हल्की बारिश हो रही थी, जिस वजह से एैसा लग रहा था कि रावण दहन में बोई बाधा न आ जाये किंतु इंद्र देव की कृपा से रावण दहन का कार्यक्रम निर्बाध रूप से सन्पन्न हुआ और बारिश के बावजूद भी हजारों की संख्या में मेले में जुटे लोग रावण दहन कार्यक्रम में रूके रहे साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान भी हजारों की संख्या में लोगों ने कार्यक्रम का लुत्फ उठाया।
    पुलिस की रही चाक चौबंद व्यवस्था
    दशहरे का यह विराट कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढ़ंग से संपन्न हो इसके लिये खरसिया पुलिस ने जोरदार तैयारियां कर रखी थी और कार्यक्रम स्थल में चारो तरफ बेरिकेटिंग कर कलाकारों एवं दर्शकों को सुरक्षा व्यवस्था मुहैया करायी गयी थी। पुलिस की चुस्त दुरूस्त सुरक्षा व्यवस्था की वजह से दशहरे का कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढ़ंग से संपन्न हुआ। खरसिया अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) पीताम्बर पटेल के नेतृत्व में थाना प्रभारी सुमत राम साहू, चौकी प्रभारी जयसिंह खूंटे, महिला ड़ेस्क प्रभारी श्रीमती सरोजनी राठौर सहित इनकी पूरी टीम ने पूरे समय तक मेला प्रांगण में मोर्चा संभाले रखा जिससे मेले में आये दर्शकों को किसी भी तरह की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा।

  • दुर्गाष्टमी को किया गया नवकन्या भोज

    गुरुद्वारा के पास विराजमान माँ दुर्गा


    खरसिया। अंचल का प्रसिद्व नवरात्रि त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। नगर में 25 से अधिक माता की प्रतिमाओं की स्थापना कर विधिवत पूजा अर्चना की जा रही है। इसी तारतम्य में दुर्गाष्टमी को माता रूपी नव कन्याओं का पूजन कर उन्हे भोजन कराया गया, तथा कन्याओं को उपहार दिये गये।

    नगर के छ़परीगंज स्थित रानी सती दुर्गोत्सव समिति में दुर्गाष्टमी की रात्रि को नन्हे मुन्ने बच्चो के द्वारा ड़ांडि़या की प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया, वहीं गुरूद्वारा के पास विराजी माता के पण्ड़ाल मे मोनू (एए) विकास अग्रवाल ज्योति, दिलीप शर्मा, अनिल शर्मा के सहयोग से प्रतिदिन दोपहर को चावल सब्जी का भण्ड़ारा लगाया जा रहा है। नगर की नवरात्रि तथा दशहरा समस्त अंचल में प्रसिद्व है, तथा आसपास के क्षेत्र से हजारों श्रद्वालु प्रतिदिन माता के दर्शन करने नगर आते है।

    गौरतलब है कि नगर में नवरात्र मेला के दौरान जगत जननी मां जगदंबे के दरबार में समितियों द्वारा आए हुए श्रद्धालुओं के लिए सवामणि प्रसाद के अलावा पूरी सब्जी का भी भंडारा विशाल रूप से लगाया जाता है भक्तों द्वारा सब्जी पूड़ी का भंडारा को विशेष रूप से ग्रहण कर माता का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं नगर का प्रमुख नवरात्र मेला खरसिया नगर में दुर्गा उत्सव का मेला देशभर में खास पहचान बना चुका है यहां का दुर्गा उत्सव का मेला छत्तीसगढ़ गण का शान है यही वजह है कि यहां स्थापित माताओं की प्रतिमा का दर्शन करने के लिए अनेक स्थानों से दूर-दूर से श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचते हैं।

  • खरसिया में भक्तों पर बरस रही है मां की कृपा, माता के दर्शन करने भक्तों का जन सैलाब उमड़ रहा प्रतिदिन … दुल्हन की तरह सजे हुए 30 से अधिक पाण्डालों में विराजी मां दुर्गा

    खरसिया में भक्तों पर बरस रही है मां की कृपा, माता के दर्शन करने भक्तों का जन सैलाब उमड़ रहा प्रतिदिन … दुल्हन की तरह सजे हुए 30 से अधिक पाण्डालों में विराजी मां दुर्गा

    सुनील अग्रवाल खरसिया। धर्म नगरी खरसिया की धन्य धरा पर नगर की विभिन्न मोहल्ले में समितियां बनाकर मां दुर्गा को विराजमान कर जगत जननी मां जगदंबे की पूजा अर्चना में समूचा नगर मां की भक्ति में डूबा हुआ है दुर्गा पूजा मेला के दौरान खरसिया ही नहीं खरसिया नगर के आसपास के ग्रामीण अंचलों से हजारों की संख्या में माता के भक्तों द्वारा नगर में 2 दर्जन से अधिक पंडालों के माध्यम से माताओं के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण कर आशीर्वाद लेने के लिए खरसिया नगर में आते हैं नगर में दुर्गा उत्सव नव दुर्गा उत्सव समिति गंज बाजार, गजिया पंडा दुर्गा उत्सव समिति पीपल गली, अग्रवाल दुर्गा उत्सव समिति पोस्ट ऑफि स के पास, नव दुर्गा उत्सव समिति मोहापाली रोड, जय दुर्गा उत्सव समिति गोपीराम गर्ग गली, गंज पीछे सर्वोत्तम दुर्गा उत्सव समिति माधव प्रिया होटल के पीछे, नव दुर्गा उत्सव समिति अजय विजय गली के पास, नव दुर्गा उत्सव समिति हमालपारा, अग्रसेन दुर्गा उत्सव समिति अग्रसेन चौक के पास नव दुर्गा उत्सव समिति गुरुद्वारा के पास, नव दुर्गा उत्सव समिति शनि मंदिर रोड,, नव दुर्गा उत्सव समिति स्टेट बैंक के सामने, शिव दुर्गा उत्सव समिति, रानी सती दादी दुर्गा उत्सव समिति छपरी गंज, नव दुर्गा उत्सव समिति रामनाथ गली, हनुमान चौक दुर्गा उत्सव समिति, पुरानी बस्ती, संजय नगर, ठाकुर दिया, रायगढ़ चौक, पुरानी बस्ती के अंदर आदि अनेक स्थानों पर जगत जननी मां दुर्गे की पूजा अर्चना नगर के मोहल्ला समितियों द्वारा विशाल पंडाल एवं साज-सज्जा कर की जा रही है संपूर्ण खरसिया नगर में माता दुर्गा का मेला होने के कारण रंग बिरंगी झालरों से खरसिया नगर पटा हुआ है भक्तों द्वारा प्रत्येक समितियों के माध्यम से प्रतिदिन प्रत्येक पंडालों में अनेक प्रकार की सवामणी प्रसाद माता को अर्पण कर भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया जाता है खरसिया का दुर्गा मेला देखने एवं माता का आशीर्वाद लेने के लिए चंद्रपुर, सरिया, बरमकेला, सारंगढ़, रायगढ़, शक्ति, बाराद्वार, डभरा, धर्मजयगढ़, पत्थलगांव आदि कई स्थानों से श्रद्धालु बड़ी संख्या में खरसिया नगर पहुंचते हैं माता के दरबार में प्रतिदिन लगता है सब्जी पूरी का भंडारा नगर में नवरात्र मेला के दौरान जगत जननी मां जगदंबे के दरबार में समितियों द्वारा आए हुए श्रद्धालुओं के लिए सवामणि प्रसाद के अलावा पूरी सब्जी का भी भंडारा विशाल रूप से लगाया जाता है भक्तों द्वारा सब्जी पूड़ी का भंडारा को विशेष रूप से ग्रहण कर माता का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं नगर का प्रमुख नवरात्र मेला खरसिया नगर में दुर्गा उत्सव का मेला देशभर में खास पहचान बना चुका है यहां का दुर्गा उत्सव का मेला छत्तीसगढ़ गण का शान है यही वजह है कि यहां स्थापित माताओं की प्रतिमा का दर्शन करने के लिए अनेक स्थानों से दूर-दूर से श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचते हैं।


    जगह जगह लग रहे भण्ड़ारे
    प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शहर में शारदीय नवरात्र पर्व को धूमधाम से मनाया जा रहा है और मां जगत जननी के विविध रूपों की पूर्ण भक्तिभाव से पूरे नौ दिनों तक पूजा अर्चना की जा रही है। नगरवासियों द्वारा नगर के अनेक स्थानों पर भव्य पंडाल बनाकर मां जगत जननी की जींवत प्रतिमा की स्थापना पूर्ण विधि विधान से करते हुए सुबह शाम माता की अराधना की जा रही है, जिससे पूरा शहर माता के भक्ति में रमा हुआ है। जगह-जगह पूडी सब्जी का भंडारा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें प्रतिदिन नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु भंडारारूपी प्रसाद ग्रहण रहे है। वहीं इस पूरे नौ दिनों में खरसिया नगर का वातावरण पूर्ण रूपेण माता के रंगों में रंगा हुआ है। पूरे प्रदेश में खरसिया का नवरात्र पर्व प्रसिद्ध है और इस प्रसिद्धी को निरंतर बनाये रखने में नगरवासियों ने कोई कोर कसर नहीं छोडा है। जगह जगह भव्य एवं विषाल पंडाल बनाये गये है जहां मनमोहक झांकियां बनाई गई वहीं रंग बिरंगी झालरों से पूरे नगर को सजाया गया है।