Author: Sunil Agrawal

  • गर्ग परिवार ने गया में किया पिण्डदान त्रयोदशी को मनाई गई पितरों की देव दीवाली…

    गर्ग परिवार ने गया में किया पिण्डदान त्रयोदशी को मनाई गई पितरों की देव दीवाली…

    खरसिया, गया। गर्ग परिवार (मांढीवाल) ने ज्ञान और मोक्ष की भूमि गया में अपने पितरों के पिंडदान और तर्पण किया, त्रयोदशी की शाम को गया के विष्णु पद मंदिर और फल्गु नदी के किनारे देव दीवाली मनाई गई।
    गौरतलब है कि धर्म नगरी खरसिया में 17 सितंबर से 23 सितंबर तक कन्या विवाह भवन में पूज्य अंकुश तिवारी जी महाराज के श्रीमुख से भागवत कथा का रसास्वादन कर गर्ग परिवार (मांढीवाल) अपने पितरों के साथ प्रयागराज, बनारस होते हुए ज्ञान और मोक्ष की भूमि गया पहुंचे तथा अपने पूर्वजों के पिंडदान तथा तर्पण किया। इसी तारतम्य में त्रयोदशी को पंडित के.के. मिश्रा के साथ समस्त गर्ग परिवार (मांढीवाल) ने गया के प्रसिद्ध विष्णु पद मंदिर तथा फल्गु नदी के घाट पर दीये जलाकर देव दीवाली मनाई गई।

    प्रतिवर्ष होता है त्रिपक्षीय मेले का आयोजन
    ज्ञान और मोक्ष की भूमि गया में प्रतिवर्ष भाद्रपद, पूर्णिमा से लेक़र आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तक पितरों का तर्पण तथा पिण्डदान किया जाता है। तीनों पक्षों में लोग अपने पूर्वजों को मोक्ष दिलाने के लिए उनका तर्पण एवम पिण्डदान करते है।

    विदेशी भी गया में जाकर कर रहे पिंडदान

    मोक्ष दिलाने के लिए गया दुनिया भर में प्रसिद्ध है, इसके प्रति हिंदुओं की आस्था तो है ही अन्य धर्म को मानने वाले भी पूर्वजों की मोक्ष की कामना को लेकर पितृ पक्ष में गया आते हैं। इसी क्रम में बुधवार को जर्मनी से एक दर्जन श्रद्धालु भी अपने पूर्वजों के पिंडदान और तर्पण करने गया पहुंचे। पिंडदान कर रहे विदेशी श्रद्धालु ने कहा कि धर्मगुरु नताशा सपरो से प्रेरित होकर कर्मकांड करने के लिए सात समुंदर पार से गया में आये हैं।

    आप भी ई-पिंडदान से पूर्वजों को कर सकते हैं तृप्त

    पितरों की आत्मा की शांति के लिए अगर आप किसी कारणवश गया नहीं आ सकते हैं तो चिंता मत कीजिए। बिहार सरकार की ओर से आपके लिए विशेष सुविधा दी गई है। आप घर बैठे ऑनलाइन पिंडदान करा सकते हैं। बिहार राज्य पर्यटन निगम की ओर से इसके लिए व्यवस्था कर दी गई है. महज 23 हजार रुपए खर्च करके आप ई-पिंडदान के जरिए आप अपने पितरों की पूजा कर सकते हैं। यह राशि एकमुश्त जमा करना होगा, इसके बाद गया के पुरोहित विष्णुपद मंदिर, अक्षयवट और फल्गु नदी पर पिंडदान करवाएंगे. मंत्रोचार, दान-दक्षिणा और पूजा सामग्री समेत सारे विधि-विधान ऑनलाइन होंगे। इतना ही नहीं गया के पुरोहित पिंडदान का संपूर्ण वीडियो रिकॉर्डिंग भी करवाएंगे। इसे पेन ड्राइव में सेव कर यजमान को उपलब्ध करवाया जाएगा। ई-पिंडदान के लिए राशि आप BDTDC के ट्रेवल ट्रेड अकाउंट पर जमा करवा सकते हैं। बिहार राज्य पर्यटन निगम की वेबसाइट पर सारी जानकारी उपलब्ध है। यहां जाकर ई-पिंडदान के लिए बुकिंग करवाया जा सकता है। इस बार 14 अक्टूबर तक पितृपक्ष मेला का आयोजन होगा।

  • भगवान लेते हैं भक्तों की परीक्षा – अंकुश तिवारी

    भगवान लेते हैं भक्तों की परीक्षा – अंकुश तिवारी


    खरसिया। भगवान हमेशा अपने भक्त की परीक्षा लेते है तो जब जीवन मे समस्या या परेशानियां आये तो यह समझना चाहिए कि भगवान तुम्हारी परीक्षा ले रहे हैं। वो भक्त ही कैसा जिसकी भगवान परीक्षा न लें। भगवान ने ध्रुव की परीक्षा ली, मीरा की परीक्षा ली।
    धर्म नगरी खरसिया की पावन धरा पर गर्ग परिवार मांढीवाल द्वारा आयोजित पितृमोक्षार्थ श्रीमद भागवत कथा के छठवें दिन व्यास पीठ से कथा वाचक पूज्य अंकुश तिवारी जी महाराज ने गोवर्धन की कथा सुनाते हुए कहा। उन्होंने कहा कि जीवन मे चाहे कितना भी दुख क्यों ना आये हमेशा मुस्कुराते हुए जीवन को बिताना चाहिए। गौरतलब है कि 17 सितम्बर से 23 सितंबर तक श्रीमद भागवत कथा स्थानीय कन्या विवाह भवन में आयोजित किया जा रहा है। कथा के छठवें दिन भगवान श्री कृष्ण के महारास, मथुरा गमन तथा रुकमणी विवाह की कथा सुनाई गई। गर्ग परिवार के मनीष अग्रवाल, सुनील अग्रवाल पत्रकार, विकास अग्रवाल, सतीश अग्रवाल, दीपक अग्रवाल सहित सभी ने अपील की है कि वे कथा में पहुंच कर कथा का आनंद लें।

  • राम अगर वन ना जाते तो राम राम बन न पाते – अंकुश तिवारी जी महाराज

    राम अगर वन ना जाते तो राम राम बन न पाते – अंकुश तिवारी जी महाराज


    खरसिया। भगवान राम का जीवन सभी के लिए एक आदर्श है, लेकिन वे मर्यादापुरुषोत्तम तभी बन पाए जब उन्होंने त्याग किया, जब उन्होंने राज सिंहासन का त्याग करके वन को चुना, अगर वे वन न जाते तो राम राम ना बन पाते।


    धर्मनगरी खरसिया की पावन धरा पर गर्ग परिवार मांढीवाल द्वारा आयोजित पितृमोक्षार्थ श्रीमद भागवत कथा के चतुर्थ दिन व्यास पीठ से पूज्य अंकुश तिवारी जी महाराज ने भगवान राम के जीवन चरित्र की कथा सुनाते हुए कहा। उन्होंने की अगर राम सा बनना है तो राम के जैसा त्याग भी करना होगा। विदित हो कि 17 सितंबर से 23 सितंबर तक श्रीमद भागवत कथा स्थानीय कन्या विवाह भवन में आयोजित किया जा रहा है। कथा के चौथे दिवस गजेंद्र मोक्ष, वामन अवतार की कथा, राम अवतार तथा कृष्ण जन्म की कथा सुनाई गई, वामन भगवान के अवतार तथा श्री कृष्ण जन्म का जीवंत झांकियो के माध्यम से गान किया गया जो श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर रहा था। भागवत कथा के इस आयोजन को सफल बनाने तथा भव्य रूप देने के लिए गर्ग परिवार के राम अवतार अग्रवाल, राम चरण अग्रवाल, श्याम सुंदर अग्रवाल, बजरंग लाल अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, सुनील अग्रवाल पत्रकार, विकास अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, विवेक अग्रवाल सहित सभी सदस्य तन मन से लगे हुए हैं।

  • 17 से 23 तक होगा श्रीमद भागवत कथा का आयोजन

    17 से 23 तक होगा श्रीमद भागवत कथा का आयोजन



    खरसिया। धर्मनगरी खरसिया में 17 सितंबर से 23 सितंबर तक 7 दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है, उक्त कथा का वाचन श्री अंकुश तिवारी जी के श्रीमुख से किया जाएगा। कथा के आयोजक गर्ग परिवार (मांढ़ीवाल) ने अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा का आनंद लेंवे।

    गौरतलब है कि धर्मनगरी के नाम से विख्यात खरसिया में आये दिन धार्मिक आयोजन होते ही रहते है इसी तारतम्य में गर्ग परिवार (मांढ़ीवाल) खरसिया के द्वारा पितृमोक्षार्थ श्रीमद भागवत कथा का आयोजन 17 सितंबर से 23 सितंबर तक स्थानीय कन्या विवाह भवन में किया जा रहा है। गर्ग परिवार के रामचरण अग्रवाल तथा श्यामसुन्दर अग्रवाल ने जानकारी देते हुये बताया कि औरेया के प्रसिद्व भागवत मर्मज्ञ पूज्य अंकुश तिवारी जी के श्रीमुख से भागवत कथा का वाचन किया जायेगा।

    7 दिवसीय भागवत कथा में 17 सितंबर को श्री गणेश पूजन के साथ भागवत कथा महात्मय, 18 को भगवान के 24 अवतारों की कथा, 19 को शुकदेव जी का आगमन एवं भक्त प्रहलाद की कथा, 20 को समुद्र मंथन की कथा, वामन, राम तथा श्री कृष्ण जन्म की कथा, 21 को बाल लीला, गिरीराज पूजन, 22 को मथुरा गमन, रूक्मणी विवाह की कथा तथा 23 सितंबर को सुदामा प्रसंग, भागवत सार के साथ कथा का समापन किया जायेगा। गर्ग परिवार ने सभी भगवत प्रेमी श्रोताओं से अपील की है कि वे भागवत कथा का आनंद लेने के लिये अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे। भागवत कथा के सफल आयोजन के लिये गर्ग परिवार के अमित अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, विकास अग्रवाल, सुनील अग्रवाल पत्रकार, मनीष अग्रवाल, सतीष अग्रवाल, विवेक अग्रवाल सहित अन्य सदस्य तन मन से लगे हुये है।

  • रोटरी क्लब खरसिया सिटी का शपथ ग्रहण संपन्न..रुपेश सराफ ने ली अध्यक्ष पद की शपथ..

    रोटरी क्लब खरसिया सिटी का शपथ ग्रहण संपन्न..रुपेश सराफ ने ली अध्यक्ष पद की शपथ..


    विकास बंसल को सेक्रेटरी एवं रितेश अग्रवाल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी..
    खरसिया। नगर की प्रसिद्ध सामाजिक संस्था रोटरी क्लब खरसिया सिटी का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ जिसमें रूपेश सराफ को अध्यक्ष, विकाश बंसल को सचिव तथा रितेश अग्रवाल अग्रवाल एजेंसी को कोषाध्यक्ष की कमान सौंपी गयी। रायपुर से आए पूर्व डीजी श्री शशि वरवणकर जी ने सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। कार्यक्रम में खरसिया की सभी सामाजिक संस्थाएं, रायगढ़ से आए रोटरी क्लब के सभी सदस्य, सभी खरसिया रोटरी मेंबर एवं उनके परिजनों की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। अध्यक्ष रूपेश सराफ ने बताया की आने वाले समय में रोटरी क्लब के द्वारा खरसिया के सामाजिक क्षेत्र में मेडिकल कैंप, शिक्षा के क्षेत्र में स्कूलों में कॉपी किताब वितरण, एवं नवरात्रि में होने वाले डांडिया उत्सव सहित अनेक सामाजिक कार्य करने का निर्णय लिया गया है। रोटरी क्लब के सभी सदस्य राकेश गर्ग, महेश गर्ग, अशोक अग्रवाल चूड़ी, मोंटी गर्ग, विकास अग्रवाल, अनिल टिल्लू, मुकेश अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, अमोल अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, अरुण अग्रवाल,राजा अग्रवाल, विनी सलूजा, आशीष अग्रवाल, आशु छपरिया, विमल अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, विकास अग्रवाल, नीरज बंसल, दिनेश अग्रवाल, मनीष अग्रवाल दीपक अग्रवाल, राजा अग्रवाल, कमल जिंदल, आशीष अग्रवाल सुषमा, विकास अग्रवाल राज, विवेक अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, आशीष अग्रवाल सहित नगर के अन्य गणमान्य नागरिक कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

  • जी.एल. साहू ने संभाली खरसिया चौंकी की कमान….

    जी.एल. साहू ने संभाली खरसिया चौंकी की कमान….

    खरसिया। खरसिया चौंकी में चौंकी प्रभारी के रूप में उप निरीक्षक जी. एल. साहू ने पदभार संभाल लिया है। उप निरीक्षक जी. एल. साहू इससे पूर्व धमतरी जिले में पदस्थ थेे। चौंकी प्रभारी के रूप में अनुभवी अधिकारी की पदस्थापना से अपराध दरों में निश्चित तौर पर कमी आयेगी। नये चौंकी प्रभारी से उम्मीद जगी है कि वे आम जनता से मधुर संबंध बना कर अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने में सफल होंगे। बहरहाल नगर में हो रही चोरियों को रोकना तथा खरसिया नगरवासियों को भय मुक्त वातावरण उपलब्ध कराना नए चौंकी प्रभारी के लिए उतना आसान भी नहीं होगा।

    गौरतलब है कि पुलिस कप्तान ने धमतरी से आये अनुभवी उप निरीक्षक जी. एल. साहू को खरसिया चौंकी की कमान सौंपी है। रायगढ़ जिले में यह उनकी पहली पदस्थापना है। आरक्षक के रूप में अपनी पारी की शुरूआत करने वाले उप निरीक्षक जी. एल. साहू 25 वर्षों से पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे है। उन्होंने धमतरी जैसी जगह पर लंबे समय तक अपनी सेवाएं दी है। इससे पूर्व वे खल्लारी थाना प्रभारी के रूप में भी अपनी सेवाएं दे रहे थे। वे जगदलपुर, कोण्ड़ागांव, धमतरी जैसी जगहों में कार्य कर चुके हैं। उप निरीक्षक जी. एल. साहू खरसिया चौंकी की कमान संभालते हुये नगर के पत्रकारों से रूबरू हुये तथा क्षेत्र तथा क्षेत्रवासियों के व्यवहार एवं पीड़ितों के कमजोर मनोबल के कारण बढ़ते अपराधों के संबंध में चर्चा की। पत्रकारों से चर्चा करते हुये नव पदस्थ चौंकी प्रभारी ने कहा की खरसिया मेरे लिये नयी जगह है, यहां आम जनता के सहयोग से उनके साथ मधुर संबंध बना कर कानून के प्रति व्याप्त भ्रम को दूर करना, पुराने लंबित प्रकरणों का निराकरण करने के साथ साथ अधिकारीयों के मार्गदर्शन पर कार्य करते हुये अपराध तथा अपराधियों पर अंकुश लगाकर पूरे क्षेत्र में कानून व्यवस्था और पुलिस के प्रति भरोसा पैदा करना मेरी प्राथमिकता है, साथ ही चौंकी क्षेत्र में चल रहे जुआ, सट्टा, शराबखोरी जैसी सामाजिक बुराईयों को भी बहुत शिद्दत के साथ समाप्त किया जायेगा। अनुभवी अधिकारी की पदस्थापना से जहां नगर के अपराधियों में हडकंप व्याप्त है वहीं क्षेत्रवासियों में उम्मीद जगी है कि नगर के अपराध में निश्चित तौर पर कमी आयेगी, अपराधियों के हौंसले पस्त होंगे और क्षेत्र में अमन चैन कायम होगा।

  • बिजली विभाग के कर्मचारी आज जा सकते हैं हड़ताल पर….

    बिजली विभाग के कर्मचारी आज जा सकते हैं हड़ताल पर….



    बिजली विभाग के हड़ताल में जाने से बिजली व्यवस्था होगी भंग , उपभोक्ता होंगे परेशान

    छ. रा. पॉवर कंपनीज अधिकारी कर्मचारी OPS बहाली संयुक्त मोर्चा

    सक्ती – रायपुर । राज्य पॉवर कंपनी में OPS बहाली हेतु पॉवर कंपनी मुख्यालय रायपुर में छ.रा. पॉवर कंपनीज अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के आव्हान पर दिनांक 18.08.2023 को प्रदेश के विद्युत अधिकारी / कर्मचारी सामूहिक अवकाश की तैयारी में। प्रदेश में विद्युत व्यवस्था चरमराने की आशंका ।

    छत्तीसगढ़ राज्य पॉवर कंपनी के जनवरी 2004 के बाद के अधिकारी / कर्मचारियों हेतु NPS के स्थान पर पुरानी पेंशन योजना (OPS) बहाल करने हेतु पॉवर कंपनी के 09 विभिन्न युनियन / संगठन यथा छ.रा.वि.मं. पत्रोपाधि अभियंता संघ, छ.ग.स्टे.पो.क. आफिसर्स एसोसिएशन, छ.रा. वि. मं. आरक्षित वर्ग अधि / कर्म.संघ, छ.रा. वि. कर्म जनता यूनियन, छ.ग. विद्युत कर्म. संघ (फेडरेशन), विद्युत कर्म, संघ (फेडरेशन), छ.ग. तक. विद्युत कर्म. एकता यूनियन, छ.रा.प.क. डॉक्टर एसोसिएशन एवं छ.ग.स्टे. पॉ.के. स्टेनोग्राफर एसोसिएशन के प्रदेश भर के लगभग 9 हजार अधिकारी कर्मचारी 16 जुलाई 2023 से विरोध प्रर्दशन करते हुए काली पट्टी लगाकर कार्य कर रहे है तथा 28 जुलाई 2023 को पुरानी पेंशन योजना लागू करने के लिए जंगी आमसभा करके पॉवर कंपनी में पुरानी पेंशन योजना (OPS) बहाल करने के संबंध में संयुक्त मोर्चा के आव्हान पर दिनांक 18.08.2023 प्रदेश भर के विद्युत अधिकारी / कर्मचारी सामूहिक अवकाश की तैयारी में है। अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार 3 हजार से अधिक अधिकारी / कर्मचारियों ने अपना सामूहिक अवकाश का आवेदन दे दिया है और दिनांक 17.08.2023 तक पूरे 9 हजार प्रदेश के विद्युत अधिकारी / कर्मचारी सामूहिक अवकाश में जाने की तैयारी में है, जिससे एक ओर पूरे प्रदेश में विद्युत व्यवस्था ठप होने की पूर्ण संभावना है, वहीं दूसरी ओर यदि सामूहिक अवकाश के उपरांत भी कंपनी प्रबंधन द्वारा पुरानी पेंशन योजना (OPS) बहाल करने के संबंध में सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता है, तो दिनांक 06.09.2023 से अनिश्चितकालीन हड़ताल से विद्युत व्यवस्था के निरंतर ठप होने से अन्य कार्यक्षेत्रों में भी इसका व्यापक रूप से विपरीत असर पड़ सकता है।

    यह भी उल्लेखनीय है कि कांग्रेस शासित सभी राज्यों में यथा राजस्थान, हिमांचल आदि प्रदेशों में राज्य शासन के कर्मचारियों के साथ-साथ संबंधित राज्य की पॉवर कंपनियों में भी एन.पी.एस. को हटाकर पुरानी पेंशन योजना बहाल की जा चूकी है. छ.ग. राज्य में माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा भी राज्य शासन के 3 लाख कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजन लागू कर चुके है।

    पॉवर कंपनी प्रबंधन द्वारा पूर्व में एन.पी.एस. विद्युत कर्मियों पर नीतियां बनाते समय एन.पी.एस. कर्मियों की मृत्यु पर पूर्व में दी जा रही परिवार पेंशन की व्यवस्था को राज्य शासन के अनुरूप संचालक मंडल के निर्णय से वर्ष 2021 से समाप्त कर दिया था, साथ ही साथ एन.पी.एस. कर्मियों पर नियोक्ता के अंशदान में 10 प्रतिशत के स्थान पर 14 प्रतिशत करने का निर्णय राज्य शासन के अनुरूप ही अप्रेल 2022 से किया था, जबकि केन्द्र शासन द्वारा एन.पी.एस. कर्मी की मृत्यु पर परिवार पेंशन की व्यवस्था को लागू रखा गया है एवं नियोक्ता के अंशदान में वृद्धि केन्द्र में अप्रैल 2019 से लागू की गई थी।

    पॉवर कंपनी प्रबंधन द्वारा एन.पी.एस. वाले राज्य विद्युत कर्मियों पर राज्य शासन के 3 लाख कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजन लागू होने के बाद पुरानी पेंशन लागू ना करके कुछ मामलों में केन्द्र सरकार के निर्णयानुसार 23 दिसंबर, 2003 के पूर्व विज्ञापित पदों पर नियुक्त कर्मियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ देने का निर्णय लिया गया है। इस प्रकार पॉवर कंपनी प्रबंधन मनमर्जी से एन.पी.एस. वाले राज्य विद्युत कर्मियों के हितों के साथ खिलवाड़ करते हुए केन्द्र व राज्य दोनों में लागू होने वाले कम लाभप्रद नियमों को ही खिचड़ी बनाकर विद्युत कंपनी में लागू किया जा रहा है। विद्युत कंपनी प्रबंधन द्वारा एन. पी. एस. विद्युत कर्मियों पर लागू परिवार पेंशन की व्यवस्था राज्य शासन के निर्णय के पश्चात समाप्त कर दी थी. अब पुनः केन्द्र शासन के अनुरूप परिवार पेंशन की व्यवस्था लागू करने की तैयारी में है। कंपनी प्रबंधन द्वारा राज्य शासन के निर्णय के अनुसार विद्युत कंपनी में 2004 के बाद से पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू नहीं करने के इस कर्मचारी विरोधी रूख एवं पूर्व में राज्य शासन के अनुसार लागू किये जा रहे निर्णयों के स्थान पर कुछ नियम केन्द्र के एवं कुछ नियम राज्य के लागू करने की कर्मचारी विरोधी नीतियों से विद्युत अधिकारी / कर्मचारियों में भारी नाराजगी व्याप्त है। संयुक्त मोर्चा के सभी युनियन / संगठन के पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से पॉवर कंपनीज में पुरानी पेंशन बहाली हेतु 18.08.2023 को एक दिवसीय सामूहिक अवकाश एवं दिनांक 06.09.2023 से अनिश्चितकालीन आंदोलन करने का निर्णय लिया है।

  • IAS की गर्भवती पत्नी ने की आत्महत्या, 2021 में हुई थी लव मैरिज, मचा हड़कंप

    IAS की गर्भवती पत्नी ने की आत्महत्या, 2021 में हुई थी लव मैरिज, मचा हड़कंप

    भोपाल। ट्रेनी आईएएस की पत्नी ने बेहोशी का ओवरडोज इंजेक्शन लगाकर आत्महत्या कर ली। उनका नाम सरस्वती (27 वर्ष) था और भोपाल के गांधी काॅलेज में गाययनेकोलॉजिस्ट में पीजी थर्ड इयर की जूनियर डाॅक्टर थी। जानकारी के मुताबिक सरस्वती 14 सप्ताह की गर्भवति थी। मौके से पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला है। जुनियर डाॅक्टर ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसकी जांच पुलिस कर रही है।

    बताया जा रहा है कि आंध्रप्रदेश की रहने वाली सरस्वती ने ट्रेनी आईएएस जयवर्धन चौधरी से 2021 में लव मैरिज की थी। रविवार की देर रात बेहोशी की दवाइयों का इंजेक्शन का ओवरडोज लेकर अपने बेडरूम में खुदकुशी कर ली। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ट्रेनी आईएएस के कहकशा अपार्टमेंट कोहेफिजा में पहुंची है।

    पुलिस पूछताछ में पता चला है कि सोमवार की सुबह बेंगलूरू से जूनियर डॉक्टर के भाई ने फोन किया था, काॅल रिसीव नहीं किया गया तो बहनोई जयवर्धन को काॅल कर बहन से बात कराने को कहा। आईएएस जब पत्नी के बेडरूम में पहुंचे तो पत्नी मृत हालत में बेड पर पड़ी हुई थी, जिसके बाद तत्काल अस्पताल लेकर गए। यहां पर डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    घटना स्थल से पुलिस को बेहोशी की दवाईयों की खाली शीशी मिली है। पुलिस संभावना जता रही है कि डाॅक्टर ने बेहोशी का ओवरडोज लिया। बीती रात मृतका डॉ. सरस्वती और उनके पति दोनों साथ थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही डाॅक्टर के पति से भी इस पूरे मामले को लेकर पूछताछ करेगी।

  • कैबिनेट मंत्रियों के जिला प्रभार में किया गया बदलाव, जानिए किस मंत्री को मिली कहां की जिम्मेदारी…

    छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कैबिनेट मंत्रियों के जिला प्रभार में बदलाव किया गया है. जिसका आदेश सचिव डीडी सिंह ने जारी किया है. जारी आदेश के अनुसार, उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव को बेमेतरा और कबीरधाम का प्रभार दिया गया है. वहीं गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को महासमुंद और बिलासपुर का प्रभार सौंपा गया है

    मंत्री रविंद्र चौबे को रायपुर औऱ रायगढ़, मंत्री मोहम्मद अकबर को दुर्ग औऱ बालोद, कवासी लखमा को बस्तर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बीजापुर, कोंडागांव औऱ नारायणपुर का प्रभार दिया गया है.

    इसके अलावा मंत्री शिवकुमार डहरिया को सरगुजा( अंबिकापुर) बलरामपुर-रामानुजगंज, सूरजपुर, कोरबा, मंत्री अनिला भेड़िया को उत्तर बस्तर कांकेर और धमतरी, गुरू रूद्र कुमार को मुंगेली और सुकमा, मंत्री जयसिंह अग्रवाल को जांजगीर-चांपा, गौरेला-पेंड्रा-मरावही और सक्ती, मंत्री उमेश पटेल को बलौदाबाजार-भाटापारा, सारंगढ़-बिलाईगढ़ औऱ जशपुर का प्रभार दिया गया है.

    वहीं मंत्री मोहन मरकाम को मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर औऱ कोरिया, मंत्री अमरजीत भगत को राजनांदगांव, गरियाबंद, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मोहला-मानपुर- अंबागढ़ चौकी की जिम्मेदारी दी गई है.

  • प्रदेश के पुलिस महकमे में बड़ा रद्दोबदल, 533 अधिकारियों का हुआ तबादला, कोई यहां गया, कोई वहां गया, देखिए पूरी लिस्ट

    प्रदेश के पुलिस महकमे में बड़ा रद्दोबदल, 533 अधिकारियों का हुआ तबादला, कोई यहां गया, कोई वहां गया, देखिए पूरी लिस्ट

    आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए एक बार फिर से पूरे प्रदेश भर में बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया है।

    इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पुलिस मुख्यालय रायपुर से एक बार फिर प्रदेश भर के 533 पुलिस अधिकारियों को अलग-अलग स्थानों पर तबादला किया गया है। इनमें सभी उपनिरीक्षक स्तर के पुलिस अधिकारी हैं। पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ अशोक जुनेजा के निर्देश पर आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए यह तबादला आदेश जारी किया गया है।