खरसिया। नगर के मेधावी छात्र राजीव लोचन अग्रवाल ने सीबीएससी बारहवीं की परीक्षा में 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर नगर का मान बढ़ाया है।
गौरतलब है कि खरसिया अंचल के प्रसिद्ध गायत्री हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर आरसी अग्रवाल के पौत्र और डॉक्टर शरद अग्रवाल के पुत्र राजीव लोचन अग्रवाल प्रारम्भ से ही मेधावी छात्र रहे हैं। ओपी जिंदल स्कूल रायगढ़ में बायो के छात्र राजीव ने इस वर्ष आयोजित नीट की परीक्षा भी दी है। राजीव लोचन अग्रवाल की इस चमकीली सफलता पर दादा डॉक्टर आरसी अग्रवाल, पिता डॉक्टर शरद अग्रवाल, परिजनों सहित गुरुजनों ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। राजीव लोचन अग्रवाल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता एवम गुरुजनों को दिया है।
Author: Sunil Agrawal
-

राजीव ने बढ़ाया नगर का मान….
-

आर्ट ऑफ लिविंग का दिव्य सत्संग 11 मई को….अंकित चीत्कारा के मधुर भजनों से गूँजेगा खरसिया….
आर्ट ऑफ लिविंग खरसिया परिवार के द्वारा श्री श्री रवि शंकर जी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में दिव्य और भक्ति से भरा भजन संध्या का आयोजन 11 मई को शाम 07.15 में कन्या विवाह भवन में किया जा रहा है।जिसमे संस्था के प्रसिद्ध सिंगर श्री अंकित चितकारा जी भजन संध्या के लिए खरसिया आ रहे है।आर्ट ऑफ लिविंग संस्था ध्यान ,योग, सेवा और सत्संग के माध्यम से समाज में अनेक कार्य कर रही है जिससे लोगो में चिन्ता, तनाव कम हो और लोगो में जीवन की उपयोगिता और महत्व का ज्ञान हो।आज विश्व के 140 देशों में ये संस्था लोगो के लिए निरंतर कार्य कर रही है।खरसिया में भी पिछले कई सालों से संस्था के अनेक शिविर और सेवा प्रकल्प संपन्न हुए है।आर्ट ऑफ लिविंग संस्था ने अंचल के समस्त लोगों से इस भजन संध्या (सत्संग) का लाभ प्राप्त करने का आग्रह किया है।
-

BJP की राधिका, नड्डा के आवास पर मुलाक़ात….
दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय मीडिया को-ऑर्डिनेटर राधिका खेड़ा और प्रसिद्ध अभिनेता शेखर सुमन ने मंगलवार को भाजपा का दामन थामने के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की।
नड्डा के आवास पर हुई इस मुलाकात के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े और राष्ट्रीय मीडिया सह प्रमुख संजय मयूख भी मौजूद रहें।
इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े, राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी और संजय मयूख की मौजूदगी में राधिका खेड़ा और शेखर सुमन ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी।
पार्टी मुख्यालय में राधिका खेड़ा और शेखर सुमन का भाजपा में स्वागत करते हुए राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने कहा कि राधिका खेड़ा कांग्रेस की प्रखर प्रवक्ता के रूप में कार्यरत रही हैं, गत दिनों उनके साथ कांग्रेस पार्टी में जो दुर्व्यवहार हुआ, उसकी जानकारी उन्होंने स्वयं दी है और उन्होंने खुल कर अपनी बात कही है।तावड़े ने कहा कि शेखर सुमन बेहतरीन अभिनेता रहे हैं, जिन्होंने कई सफल फिल्में दी हैं। उन्होंने कहा कि इन दोनों व्यक्तियों का भाजपा से जुड़ना पार्टी को और ज्यादा मजबूती प्रदान करेगा और ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत ‘ के संकल्प सिद्धि में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
भाजपा में शामिल होने के बाद राधिका खेड़ा ने सबको ‘जय श्रीराम’ कहते हुए कहा कि वह आज यहां मंच पर इसलिए बैठी हैं क्योंकि छत्तीसगढ़ में पीएम मोदी की गारंटी वाली सरकार है। खेड़ा ने कांग्रेस पार्टी के सनातन विरोधी रुख पर कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि रामलला से आशीर्वाद लेने के लिए अपने परिवार के साथ राम मंदिर जाने और उनकी हिंदू एवं सनातनी मान्यताओं के कारण कांग्रेस द्वारा उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया।
भाजपा में शामिल होने के बाद अभिनेता शेखर सुमन ने भी प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने राष्ट्र कल्याण पर विशेष ध्यान केंद्रित करने और शब्दों को कार्यों में बदलने का प्रण लिया। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत में पिछले दशक में विकास के अभूतपूर्व आयाम स्थापित हुए हैं और देश की स्थिति और भाग्य में सकारात्मक परिवर्तन हुए हैं। यह उन प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य है कि वे विकसित भारत की प्रगति का हिस्सा बनकर इसमें योगदान करें जो देश में बदलाव लाना चाहते हैं। -

खरसिया जोगी कांग्रेस के सक्रिय नेताओं ने थामा भाजपा का दामन….
खरसिया। रायगढ़ लोकसभा की संयोजक पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय ने अपने नेतृत्व में खरसिया जोगी कांग्रेस के दिग्गज नेता तरुण सिंह ठाकुर अध्यक्ष जनता कांग्रेस लोकसभा रायगढ़ मोनू केसरी अध्यक्ष विधानसभा खरसिया सतीश शर्मा नगर अध्यक्ष जनता कांग्रेस खरसिया रोशन साहू सहित सैकड़ो को भाजपा प्रवेश करवाया।
तरुण सिंह ठाकुर, मोनू केसरी, सतीश शर्मा, रोशन साहू जोगी कांग्रेस के नेताओं ने जशपुर में भाजपा का दामन पकड़ लिया है जिससे निश्चित तौर पर खरसिया भाजपा सशक्त होगी। -

ब्रम्हकुमारी परिवार लाया खुशियों की सौगात
खरसिया। धर्मनगरी खरसिया में पहली बार रविवार 12 मई की शाम ब्रम्हकुमारी परिवार द्वारा ईश्वरीय सौगात का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। ब्रम्हकुमारी खरसिया के शिव अग्रवाल ने बताया कि कलियुग के अंतिम समय में भाग दौड भरी जिन्दगी में आप अपने आपको कैसे खुश रख सकते है उसके लिए खरसिया ब्रम्हकुमारी परिवार द्वारा ईश्वरीय सौगात लेकर आए है जिसमे खुशियो का बिग बाजार, जिन्दगी जिन्दाबाद, खुशियो का पासवर्ड जैसे कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। संभवतः खरसिया में इस किस्म का यह पहला आयोजन है जिसमे नगरवासियों को अध्यात्म के साथ साथ व्यक्तित्व विकास के सम्बंध में बताया जाएगा, कार्यक्रम के प्रमुख वक्ता के रूप में राजयोगी डॉक्टर बीके पुरुषोत्तम भाई हैं जो कि भारतीय डिफेंस में रॉकेट एवम मिसाईल इंजीनयर के रूप में कार्यरत है इनके विभिन्न शिक्षण संस्थानों और संगठनों में कार्यक्रम होते रहते हैं साथ ही राजयोगिनी डॉक्टर बीके प्रिया दीदी को सुनने का अवसर भी प्राप्त होगा, प्रिया दीदी जी योगाचार्य, गायक, मोटिवेटर और चाइल्ड साइकोलॉजिस्ट हैं। कार्यक्रम खरसिया के कन्या विवाह भवन में शाम 6 बजे से 9 बजे तक आयोजित किया गया है कार्यक्रम पूर्णतः निःशुल्क है, कार्यक्रम के पास के लिए शिव अग्रवाल से 8319810369 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
-

आलोक इंटरनेशनल स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर अग्रणी
खरसिया। आलोक इंटरनेशनल स्कूल रजघटा खरसिया सर्व सुविधायुक्त बच्चों की शिक्षा का संस्थान है।जो बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए तत्पर है।
आलोक इंटरनेशनल स्कूल की संचालिका सना बजाज ने बताया कि छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक छोटे से शहर खरसिया में एक अत्याधुनिक टेक्नॉलॉजी से भरपूर आलोक इंटरनेशनल स्कूल न केवल शिक्षा के क्षेत्र में अपना परचम लहराया है वहीं बच्चों को खेलकूद, समाजिक गतिविधियों से भी परिचित करवा रहा है।
यहां यह बताना उल्लेखनीय होगा कि इस स्कूल को खरसिया के प्रसिद्ध उद्योगपति स्वर्गीय श्री मुरली अग्रवाल ने अपने पुत्र आलोक अग्रवाल के आकस्मिक निधन के पश्चात उसकी स्मृति में लगभग आठ वर्ष पहले निर्मित किया था। तब यह उद्देश्य था कि खरसिया के आसपास के बच्चों को भी उच्च स्तरीय शिक्षा सहजता से उपलब्ध हो सके आज भी संस्थान इसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु दृढ संकल्पित है साथ ही सरकार के शिक्षा का अधिकार योजना में भी स्कूल अपना हाथ बटा रहा है।
इस स्कूल में वाई फाई सिस्टम के माध्यम से घर से स्कूल एवम क्लास रूम, बस में, स्कूल के भीतर बच्चों, हरेक विद्यार्थी पर उसके अभिभावक मोबाईल के माध्यम से नजर रख सकते हैं। इस स्कूल में सम्पूर्ण भारत से अंनुभवी टीचरों की टीम को बच्चों के भविष्य संवारने की जवाबदारी दी गई है । इस स्कूल में स्वीमिंग पुल ए गार्डन,हार्स राइडिंग,अत्याधुनिक तकनीक पूर्णतः वातनूकुलित विद्यालय हाईटेक अध्ययन कक्ष का निर्माण किया गया है। समय समय पर योगा, व्यायाम, खेलकूद समाजिक गतिविधियों पर भी आयोजन किया जाता है। स्कूल का वार्षिकोत्सव में बाहर के अतिथियों, कलाकारों को भी आमंत्रित कर बच्चों से रूबरू होने का अवसर दिया जाता है। इसी तारतम्य में फिल्म कलाकार धर्मेन्द्र, गोविंदा जैसे उच्च स्तरीय कलाकार वार्षिकोत्सव में शिरकत कर बच्चों की हौसला अफजाई कर चुके हैं।
शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हेतु प्रतिबद्ध हैं – सना बजाज
आलोक इंटरनेशनल स्कूल खरसिया की संचालिका सना बजाज ने स्कूल प्राचार्य एन जे ज्योति को पदमुक्त करने पर बताया कि एन जे ज्योति द्वारा वित्तीय वर्ष 2023 24 एवं अप्रैल 24 में अनेक वित्तीय अनियमिताएं की गई थी। जांच में साबित होने पर भी स्कूल प्रबंधन समिति द्वारा बच्चों की पढ़ाई को सुचारू रूप से चलाने को ध्यान में रखकर पूर्व प्राचार्य श्रीमती एन जे ज्योति को बीच शिक्षा सत्र में नहीं हटाया गया। अब शिक्षा सत्र समाप्त होने पर प्राचार्य श्रीमती ज्योति द्वारा की गई अनियमितता को गंभीरता से विचार करके कार्यवाही की गई और श्रीमती ज्योति को पदमुक्त किया गया। उन्हें केवल अप्रैल 2024 के वेतन की पात्रता थी परंतु प्रबंध संचालक समिति द्वारा उन्हें तीन माह का वेतन देकर अपनी उदारता का और अभिनव परिचय दिया गया है। गुड़ाखू फैक्ट्री के स्टाफ स्टाफ सोनू अग्रवाल एवं राजा अग्रवाल स्कूल प्रबंध संचालक से स्टाफ सैलरी के संबंध में चर्चा करने इस दौरान आए थे और इस मामले में उन्होंने अपनी सद्भावनापूर्ण समझाइश दी। संचालिका सना बजाज ने कहा है कि संस्था बच्चों के भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए उनकी शिक्षा गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए पूर्व की भांति पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है और रहेगाl -

माध्यमिक शाला बांसमुड़ा में पदस्थ शिक्षिका श्रीमती कौशिल्या नन्दागौरी की सेवानिवृत्ति…
खरसिया। माध्यमिक शाला बांसमुड़ा में पदस्थ शिक्षिका श्रीमती कौशिल्या नन्दागौरी की सेवानिवृत्ति पर विद्यालय परिवार द्वारा विकासखंड शिक्षा अधिकारी, संकुल प्राचार्य, विकासखंड स्त्रोत केंद्र समन्वयक तथा अन्य शिक्षकों की उपस्थिति में विदाई समारोह का आयोजन कर उनका सम्मान किया गया।
गौरतलब है कि खरसिया विकासखंड अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय बांसमुड़ा में पिछले लगभग 18 वर्षों से शिक्षक (एलबी) के पद पर कार्यरत श्रीमती कौशिल्या नन्दागौरी अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर 30 अप्रैल को शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हुई हैं। 3 मई को विद्यालय परिवार द्वारा उनकी सेवानिवृत्ति पर सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन खरसिया के विकासखंड शिक्षा अधिकारी शैलेश देवांगन, पूर्व विकासखंड शिक्षा अधिकारी और संकुल प्राचार्य एल एन पटेल, विकासखंड स्त्रोत केंद्र समन्वयक प्रदीप साहू, मध्यान्ह भोजन के नोडल अधिकारी गुलाबसिंह कंवर सहित संकुल अंतर्गत आने वाले विद्यालयों के शिक्षक/शिक्षिकाओं की उपस्थिति में किया गया। इस दौरान पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक आनंद शंकर द्विवेदी ने सेवानिवृत्त शिक्षिका के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उनका जन्म 25 अप्रैल 1962 को हुआ है। शिक्षा विभाग में उनकी प्रथम नियुक्ति 11 फरवरी 1999 को शिक्षाकर्मी वर्ग 03 के पद पर घरघोड़ा विकासखंड अंतर्गत प्राथमिक शाला कुडुमकेला में हुई थी। 7 अगस्त 2006 को उनकी पदोन्नति शिक्षाकर्मी वर्ग 02 के पद पर करते हुए उन्हें पूर्व माध्यमिक शाला बांसमुड़ा में पदस्थ किया गया। इस शाला में लगभग 18 वर्षों तक सेवा देने के बाद वे 30 अप्रैल 2024 को सेवानिवृत्त हुई हैं। इस दौरान उन्होंने पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का पालन किया।
विदाई सह सम्मान समारोह में उपस्थित अतिथियों ने सेवानिवृत्त शिक्षिका श्रीमती कौशिल्या नन्दागौरी का शॉल और श्रीफल देकर सम्मान किया। इस अवसर पर संकुल केंद्र मदनपुर के शैक्षिक समन्वयक सुरजभान पटेल, ग्राम पंचायत बांसमुड़ा की सरपंच श्रीमती देवकुमारी राठिया, शिक्षिका श्रीमती कंचन साहू, श्रीमती ज्योति वर्मा के अलावा ओ पी पटेल, हीरालाल मेहर, वीरेंद्र महिलांगे, श्रीमती बालेश्वरी महिलांगे, सत्यप्रकाश राठौर, अनुज प्रधान, श्रीमती रेणुका राठिया, अश्वनी खैरवार, श्रीमती योगेश्वरी वर्मा सहित संकुल अंतर्गत आने वाले विद्यालयों के शिक्षकगण और स्व सहायता समूह के सदस्यगण उपस्थित रहे। -

भगवा रंग में रातभर झूमा खरसिया….शहनाज अख्तर और कुमार विशु को सुनने उमड़ी भक्तो की भीड़सियाराम सखा मंडल का भव्य आयोजन चहूं ओर हो रही प्रशंसाविधायक उमेश पटेल , ट्रैफिक एआईजी श्री संजय शर्मा सहित कई अधिकारी पहुंचे बाबा के दरबार

खरसिया। श्री हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर खरसिया नगर में श्री सियाराम सखा मंडल हनुमान सेवा समिति द्वारा बहुत ही भव्य आयोजन किया गया जिसमे भगवा रंग की मशहूर गायिका शहनाज अख्तर एवं कभी प्यासे को पानी पिलाया नहीं कुमार विशु ने भक्तो को भक्तिरस गंगा में डूबा दिया । रात्रि 3 बजे तक भक्तो को भीड़ भजनों में झूमती रही ।
विधायक उमेश पटेल छत्तीसगढ़ ट्रैफिक एआईजी संजय शर्मा गिरधर गुप्ता महेश साहू कमल गर्ग सहित कई गणमान्य नागरिक एवं अधिकारी पहुंचे बाबा के दरबार। सुबह निशान यात्रा निकाली गई वही बुधवार को 21 हजार पुष्पों से हनुमान जी का महा अभिषेक कर अर्चना की गई । रात्रि महा भंडारा में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया ।

शहनाज अख्तर ने छुम छूम छन न बाजे पंडा कराए रहो पूजा माता है गोरा पिता है महेश भोला नई माने सभी प्रसिद्ध भजन गाया वही कुमार विशु ने भला किसी का कर ना सको , कभी प्यासे को पानी , लोट के आजा हनुमान जेसे भजनों से प्रभु को रिझाया ।

शाहनाज अख्तर ने श्री मनोज गोयल एवं सखा मंडल की पूरी टीम का आभार वयक्त किया। वही पूरे नगर के लोगो ने श्री सियाराम सखा मंडल के द्वारा किए गए इस शानदार आयोजन की बहुत प्रसंशा की । वही बाबा का दरबार कोलकाता से आए कलाकारों द्वारा सजाया गया लाइट और चॉकलेट फूलों से सजा मंदिर काफी मनमोहक दृश्य रहा । अमित अग्रवाल कोरबा विनय अग्रवाल रायपुर ने बाबा के भजनों से कार्यक्रम की शुरुवात की वही वृंदावन से पधारे पूजनीय परम श्रद्धेय महाराज श्री राजू जी द्वारा महा अभिषेक करवाया गया जिसमे 21 जोड़ो ने 21000 पुष्पों से अभिषेक किया ।

विधायक उमेश पटेल ने कहा श्री सियाराम सखा मंडल के युवा साथी निरंतर बड़े आयोजन धार्मिक कार्य करते आ रहे है मेरी बहुत बहुत शुभकामनाएं है सभी साथियों को जो धार्मिक कार्यों में अपना योगदान दे रहे है ।

-

सी-विजिल एप से कर सकेंगे आचार संहिता उल्लंघन की शिकायतशिकायत पर 100 मिनट के अंदर होगी कार्रवाई….
रायगढ़। स्वतंत्र और निष्पक्ष निर्वाचन सुनिश्चित करने में नागरिकों की भागीदारी और जवाबदेही बढ़ाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग लोकसभा निर्वाचन-2024 में भी सी-विजिल C-Vigil मोबाइल एप लेकर आया है। इस एप के जरिए कोई भी व्यक्ति आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन की गतिविधियों या घटनाओं की शिकायत चंद मिनटों में दर्ज करा सकता है। जिले में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की शिकायतें प्राप्त होने पर समय-सीमा में कार्रवाई की जाएगी। सी-विजिल मोबाइल एप पर शिकायत प्राप्त होने पर उडनदस्ता (एफ.एस.टी.) तुरंत मौके पर पहुँच कर जरूरी कार्रवाई करेगा।
इस एप के माध्यम से आने वाली हर शिकायत पर 100 मिनट के अंदर कार्रवाई की जाएगी। इसमें शिकायतकर्ता शराब, पैसे बांटने या आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत सी-विजिल ऐप पर कर सकते हैं। इसमें शिकायतकर्ता का नाम गोपनीय रखा जाएगा। 100 मिनट में शिकायत पर एक्शन होगा। ऐप पर फोटो अपलोड करना होगा। शिकायतकर्ता को यह भी लिखने की जरूरत नहीं होगी कि वह कहां है। यानी इस ऐप के जरिए मतदाता भी निगरानी कर सकते हैं। ऐप के माध्यम से मतदाता फोटो और वीडियो के साथ यदि कहीं कोई गड़बड़ी हो रही हो उस स्थान की लोकेशन भी भेज सकते हैं और लिखकर पूरी जानकारी उपलब्ध करवा सकते हैं।
ऐसे काम करता है यह ऐप
यह एप एंड्रॉयड और आईओएस, दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। एंड्रॉयड यूजर इसे गूगल प्ले स्टोर से और एपल यूजर एप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इंस्टॉल करने पर कैमरा, लोकेशन और ऑडियो और फाइल्स एक्सेस करने की अनुमति मांगी जाती है। इसके बाद भाषा चुनने का विकल्प मिलता है जहां आप हिन्दी या अंग्रेजी भाषा का चयन कर सकते हैं। इसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर लिखना होगा, जिस पर एक ओटीपी आएगा। ओटीपी दर्ज करने के बाद आपको अपने नाम, पता, राज्य, जिला, लोकसभा क्षेत्र और पिन कोड की जानकारी देनी होगी। ये जानकारियां देने के बाद आपको वेरिफाई पर क्लिक करना होगा। इसके बाद एप का होम पेज खुल जाएगा, जहां आपको फोटो, वीडियो और ऑडियो के विकल्प मिलेंगे। आप जिस भी माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करवाना चाहते हैं, वह विकल्प चुन कर आयोग को आदर्श आचरण संहिता उल्लंघन की जानकारी पहुंचा सकते हैं। -

वोटर हेल्पलाइन एप से मतदाता स्वयं कर सकता है वोटर आईडी बनाना और सुधार…
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए देश में चुनाव संबंधी सभी गतिविधियों को पूरा करने की जिम्मेदारी भारत निर्वाचन आयोग की है। आयोग काफी समय से देश में इलेक्शन प्रोसेस को आसान बनाने के लिए काम कर रहा है। आयोग ने कई एप और पोर्टल से चुनाव के प्रक्रिया को सभी मतदाताओं को मोबाइल में सुविधा दी है। इन्ही एप में वोटर हेल्पलाइन चुनाव से जुड़ी सभी जरूरत के लिए बहुउपयोगी है।
मतदाता सूची में नाम – इस एप की मदद से वोटर्स मतदाता सूची में अपना नाम खोज सकते हैं। इसके साथ ही वे यह भी चेक कर पाएंगे कि वे वोट डालने के योग्य हैं या नहीं।
वोटर रजिस्ट्रेशन और सुधार – मतदाता अपना मतदाता सूची में नाम रजिस्टर्ड नहीं है तो इस ऐप की मदद से वोटर्स मतदाता सूची में अपना वोटर आईडी रजिस्टर कर सकते हैं। इसके साथ ही वोटर आईडी के नाम पता में सुधार कर सकते हैं।
वोटर स्लिप डाउनलोड – इस ऐप से वोटिंग के लिए योग्य यूजर्स इलेक्टोरल रोल या फिर डिजिटल फोटो वोटर स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
चुनाव से जुड़ी जानकारी – इस ऐप पर यूजर्स चुनाव से जुड़ी जानकारियां, रिजल्ट अपडेट और उम्मीदारों के बारे में डिटेल्स जान सकते हैं।
मतदाता सूची में नाम कैसे खोजें – वोटर हेल्पलाइन एप की मदद से यूजर्स मतदाता सूची में अपना नाम खोज सकते हैं, इसके साथ ही इलेक्टोरल लिस्ट डाउनलोड भी कर सकते हैं। मतदाता सूची में नाम सर्च करने के लिए आपको एप के होम पेज पर दिख रहे सर्च बार पर क्लिक करना है। सर्च बार पर टैप करते ही नया पेज ओपन होगा, जहां मोबाइल नंबर, क्यूआर कोड, डिटेल्स या इपिक नंबर डालकर यूजर्स मतदाता सूची में अपना नाम ढूंढ सकते हैं।
मतदाता सूची में नाम खोजना : नाम, पिता/पति के नाम, जन्मतिथि/उम्र, लिंग, राज्य या चुनावी क्षेत्र की जनकारी के जरिए मतदाता सूची में नाम खोज सकते हैं।
इपिक से खोजें – अगर आपके पास वोटर आई कार्ड हैं तो इपिक (मतदाता फोटो पहचान पत्र) EPIC (Electors Photo Identity Card) नंबर डालकर नाम खोज सकते हैं।
मोबाइल नंबर – अगर आपको मोबाइल नंबर वोटर आईडी से लिंक है तो आप अपने मोबाइल नंबर के जरिए भी मतदाता सूची में नाम खोज सकते हैं। उल्लेखनीय है कि यह एप मतदाता सूची, वोटर रजिस्ट्रेशन फॉर्म, मतदाता कार्ड में नाम पता में सुधार (मॉडिफिकेशन), डाउनलोड डिजिटल फोटो वोटर स्लिप, शिकायत, उम्मीदवार की डिस्प्ले, रियल टाइम इलेक्शन रिजल्ट डेटा जैसी अहम जानकारी मतदाता और नागरिक को प्रदान करता है। एप यूजर्स को इपिक कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक करने की सुविधा भी देता है।