Author: Sunil Agrawal

  • वजन घटाने वाले अमेरिकी इंजेक्शन को भारत में मंजूरी:डायबिटीज के इलाज के लिए बना था; साइड इफेक्ट नहीं, पर जिंदगीभर लेना होगा….

    वजन घटाने वाले अमेरिकी इंजेक्शन को भारत में मंजूरी:डायबिटीज के इलाज के लिए बना था; साइड इफेक्ट नहीं, पर जिंदगीभर लेना होगा….

    भारत सरकार ने हाल ही में एक ऐसे इंजेक्शन के इस्तेमाल को मंजूरी दी है, जिसे वजन घटाने में कारगर बताया जा रहा है। दावा है कि यह मोटापा घटाने के ऑपरेशन यानी बैरियाट्रिक सर्जरी का बेहतर विकल्प हो सकता है।

    इस इंजेक्शन का नाम माउंजारो है। इसे अमेरिकी कंपनी इलाय लिली ने बनाया है। इसमें इस्तेमाल हुई दवा का नाम टिर्जेपेटाइड (Tirzepatide) है, जिसे टाइप-2 डायबिटीज के ट्रीटमेंट में इस्तेमाल किया जाता है। एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि यह 72 हफ्तों में मोटापे को 20.9% तक कम कर सकता है।वजन घटाने वाले अमेरिकी इंजेक्शन को भारत में मंजूरी:डायबिटीज के इलाज के लिए बना था; साइड इफेक्ट नहीं, पर जिंदगीभर लेना होगा

    अमेरिकी कंपनी के इस इंजेक्शन में टिर्जेपेटाइड (Tirzepatide) नाम की दवा है, जिसे टाइप-2 डायबिटीज के ट्रीटमेंट में इस्तेमाल किया जाता है। – अमेरिकी कंपनी के इस इंजेक्शन में टिर्जेपेटाइड (Tirzepatide) नाम की दवा है, जिसे टाइप-2 डायबिटीज के ट्रीटमेंट में इस्तेमाल किया जाता है।
    आम लोगों के जेहन में ये दो सवाल अक्सर आते हैं…

    जल्दी और ज्यादा पैसा कैसे कमाएं?
    अपना वजन कम कैसे करें?
    हम पहले सवाल का उत्तर नहीं दे सकते, लेकिन दूसरे सवाल का जवाब सरकार के एक फैसले से मिल सकता है। भारत सरकार ने हाल ही में एक ऐसे इंजेक्शन के इस्तेमाल को मंजूरी दी है, जिसे वजन घटाने में कारगर बताया जा रहा है। दावा है कि यह मोटापा घटाने के ऑपरेशन यानी बैरियाट्रिक सर्जरी का बेहतर विकल्प हो सकता है।

    इस इंजेक्शन का नाम माउंजारो है। इसे अमेरिकी कंपनी इलाय लिली ने बनाया है। इसमें इस्तेमाल हुई दवा का नाम टिर्जेपेटाइड (Tirzepatide) है, जिसे टाइप-2 डायबिटीज के ट्रीटमेंट में इस्तेमाल किया जाता है। एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि यह 72 हफ्तों में मोटापे को 20.9% तक कम कर सकता है।



    सवाल-1: माउंजारो इंजेक्शन शरीर में कैसे काम करता है?
    जवाब: इंसानी शरीर में दो हार्मोन होते हैं। पहला फोरगट (Foregut) जो शुगर लेवल बढ़ाता है और दूसरा हिंडगट (Hindgut) जो शरीर की अतिरिक्त शुगर जलाकर शुगर लेवल घटाता है। इस प्रोसेस से वजन कंट्रोल में रहता है। इस हार्मोन को GLP-1 भी कहा जाता है।

    GLP-1 हार्मोन मस्तिष्क के हाइपोथैलेमस हिस्से में जाकर उसे एक्टिव करता है। इससे शरीर को भूख का अहसास कम होता है और खाने की इच्छा कम हो जाती है। इससे अतिरिक्त शुगर नहीं बनती और पहले से जमा चर्बी धीरे-धीरे कम होने लगती है।

    शरीर में हिंडगट (GLP-1) एक्टिव न हो तो फोरगट तुरंत एक्टिव होकर शुगर लेवल बढ़ाने लगता है। यह इंजेक्शन GLP-1 को एक्टिव करता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।

    सवाल-2: इसे कौन ले सकता है, क्या डायबिटीज पेशेंट यह इंजेक्शन ले सकते हैं?
    जवाब: यह इंजेक्शन कोई भी ले सकता है। सामान्य लोगों और टाइप-2 डायबिटीज के पेशेंट्स के लिए इसकी डोज अलग-अलग होती है। वजन घटाने के लिए कम डोज दी जाती है, लेकिन इसके साथ डायबिटीज भी कंट्रोल करनी है, तो ज्यादा दवा लेनी होगी। दोनों ही कंडीशन में इंजेक्शन लेने से फायदा होगा।

    सवाल-3: कैसे पता करें कि वजन कम करने का इंजेक्शन लेने की जरूरत है?
    जवाब: अगर किसी का बॉडी मास इंडेक्स यानी BMI 32 या अधिक है, तो उसे वजन कम करने की जरूरत है। इसके लिए डॉक्टर की सलाह पर इंजेक्शन लिया जा सकता है। हालांकि पेशेंट को शरीर का ध्यान भी रखना होगा। पैदल चलना, प्रोटीन इनटेक ज्यादा और कार्बोहाइड्रेट, फैट की मात्रा कम करनी होगी।

    सवाल-4: बैरियाट्रिक सर्जरी और माउंजारो इंजेक्शन में क्या बेहतर है?
    जवाब: अगर किसी का BMI 38 से 40 है या वह अत्यधिक मोटा है तो उसे बेरियाट्रिक सर्जरी की जरूरत होती है। जो लोग सर्जरी से डरते हैं, उनके लिए इंजेक्शन अच्छा विकल्प है। हालांकि इसके रिजल्ट्स सर्जरी का मुकाबला नहीं कर सकते, लेकिन सबसे अच्छी बात यह है कि इस इंजेक्शन का कोई साइड इफेक्ट नहीं है।सवाल-5: माउंजारो इंजेक्शन लेने पर कितना खर्च आएगा?
    जवाब: भारत में माउंजारो इंजेक्शन की कीमत करीब 1500 रुपए के आसपास रहने की उम्मीद है। यह इंजेक्शन आपको हर पांच दिन में लेना होगा। यानी हर महीने 9 हजार और साल का 1 लाख 8 हजार रुपए खर्च होगा। जो व्यक्ति इंजेक्शन पर हर साल एक लाख रुपए खर्च कर सकता है, वह इंजेक्शन ले सकता है। बेरियाट्रिक सर्जरी का खर्च 3-4 लाख रुपए होता है। उसके बाद भी दवाएं लेनी होती हैं।

    सवाल-6: भारत में नया इंजेक्शन कब से मिलने लगेगा?
    जवाब: भारतीय बाजार में बिक्री के लिए किसी भी दवा या इंजेक्शन को दो संस्थाओं की मंजूरी की जरूरत होती है। पहली- केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) की और दूसरी- ड्रग कंट्रोल जनरल ऑफ इंडिया।

    अमेरिकी इंजेक्शन को CDSCO की मंजूरी मिल गई है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया की मंजूरी भी जल्द मिलने की उम्मीद है। दोनों अप्रूवल समय पर मिले, तो दिसंबर 2024 तक यह भारत में उपलब्ध हो जाएगा।

    सवाल-7: मोटापा घटाने का इंजेक्शन लेने में कौन सी सावधानियां जरूरी हैं?
    जवाब: किसी भी दवा की तरह माउंजारो इंजेक्शन को भी डॉक्टर की सलाह के बिना नहीं लेना चाहिए। डॉक्टर की बताई हुई डोज में ही इसे लिया जाना चाहिए। इसमें यह भी ध्यान रखना होगा कि एक बार इंजेक्शन लेना शुरू किया, तो फिर जिंदगी भर लेना पड़ेगा। अगर इसे बंद कर देंगे तो कुछ ही समय में वजन फिर बढ़ना शुरू हो जाएगा और शरीर पहले जैसी स्थिति में आ जाएगा।

    सवाल-8: इंडियन मार्केट में वजन घटाने के लिए कौन सी दवा मौजूद है?
    जवाब: ड्यूराग्लूटाइड नाम का इंजेक्शन और सेमाग्लूटाइड नाम की टैबलेट अभी भारतीय बाजार में उपलब्ध है। दोनों ही यूरोपियन कंपनियों की बनाई हुई हैं, लेकिन अमेरिका का नया इंजेक्शन दोनों से ज्यादा असरदार बताया जा रहा है।

    अमेरिका में इंजेक्शन के अच्छे परिणाम आए हैं। यह इंजेक्शन उन लोगों के लिए बहुत उपयोगी है, जिन्हें बेरियाट्रिक सर्जरी की जरूरत नहीं है, लेकिन वे अपना वजन कम करना चाहते हैं। यह डायबिटीज को कंट्रोल करने के साथ वजन घटाने में भी मदद करता है।देश में 25 से 45 साल की 80% कामकाजी महिलाओं को मोटापा
    डॉ. अपूर्व व्यास का कहना है कि लाइफस्टाइल और खान-पान में बदलाव के कारण पुरुषों की तुलना में महिलाओं में मोटापा तेजी से बढ़ रहा है। देश में 25 से 45 साल की 80% कामकाजी महिलाएं मोटापे से जूझ रही हैं। पिछले 10 साल में मोटे लोगों की संख्या बढ़ी है। तीन साल पहले एएमसी की स्टडी में कहा गया था कि 2020 की तुलना में 2022 में 15% ज्यादा बच्चे मोटापे का शिकार हैं।

    गांवों के मुकाबले शहरी लोगों में मोटापे की समस्या ज्यादा
    राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण के अनुसार, देश में 15 से 49 वर्ष की महिलाओं में मोटापा बढ़ा है। 13% शहरी महिलाएं और 6% ग्रामीण महिलाएं मोटापे से ग्रस्त हैं। यानी ग्रामीण इलाकों की तुलना में शहरी इलाकों की महिलाओं में मोटापा दो से ढाई गुना ज्यादा है। गांवों में 2% पुरुष मोटे हैं, जबकि शहर में 9% पुरुष मोटापे से ग्रस्त हैं।

  • भारतीय जनता मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष बने डिग्री लाल सिदार…

    भारतीय जनता मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष बने डिग्री लाल सिदार…


    सिदार समाज सेवक के साथ मजदूरों के मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हैं….

    रायगढ़। भारतीय जनता मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शांत प्रकाश जाटव व छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर प्रकाश अनंत जी के अनुशंसा पर डिग्री लाल सिदार खरसिया निवासी को भारतीय जनता मजदूर संघ रायगढ़ का जिला अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया। इस संघ का उद्देश्य देश में संगठित व असंगठित क्षेत्र में श्रमिकों व उनके परिवारों को कल्याण हेतु कार्य करना है।
                       ज्ञात हो कि देश में अनेक क्षेत्रों में कार्य करने वाले लोगों का अलग अलग संगठन बना हुआ है। चाहे वह शासकीय हो या प्राइवेट सभी क्षेत्रों में कार्य करने वाले लोगों ने अपने अधिकारों की सुरक्षा के लिए संघ बनाये गए हैं। इसी तारतम्य में रायगढ़ जिले के खरसिया में रहने वाले सक्रिय समाजसेवक व मजदूरों की आवाज को बुलंद कर शासन प्रशासन तक पहुंचाने वाले डिग्री लाल सिदार को जिला रायगढ़ मजदूर संघ का अध्यक्ष बनाया गया है। इस बड़ी जिम्मेदारी मिलने के बाद जिला अध्यक्ष श्री सिदार ने कहा कि जो जिम्मेदारी राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष ने मुझे दी है। उसे में ईमानदारी और निष्ठा से निभाऊंगा संगठन को मजबूत करने का काम करूंगा और इस क्षेत्र में श्रमिकों के कल्याण हेतु संगठन को मजबूत और क्षेत्र में मजदूरों के हित में कार्य करने के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा।
    भारतीय जनता मजदूर संघ देश में संगठित व असंगठित क्षेत्र में श्रमिकों व उनके परिवारों को कल्याण हेतु विभिन्न रूप में कार्य कर रहा है सरकार द्वारा श्रमिकों के लिए दी जा रही योजनाओं के बारे में कैंप लगाकर छोटी गोष्ठियां कर अवगत करना संघ का मुख्य उद्देश्य है। श्रमिक कल्याण व सहयोग हेतु संघ ने इस क्षेत्र में कार्य करने के लिए सम्पूर्ण राष्ट्र में संगठन का विस्तार करने की योजना बनाई है। डिग्री लाल सिदार को जिम्मेदारी देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेशाध्यक्ष ने खुशी व भरोसा किया है कि डिग्री लाल सिदार जी इस क्षेत्र में कार्य कर इस क्षेत्र से जुड़े श्रमिकों के कल्याण हेतु कार्य करने हेतु ऊर्जावान कार्यकर्ता बनकर अपने जिले के श्रमिकों को संगठन से जोड़ेगे, संगठन की राष्ट्रवादी विचारधारा को सभी सहयोगी कार्यकर्ताओं के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाएगे।

  • वी क्लब्स खरसिया सिटी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न,गत वर्ष क्लब ने किए थे 80 सामाजिक कार्य…

    वी क्लब्स खरसिया सिटी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न,गत वर्ष क्लब ने किए थे 80 सामाजिक कार्य…



    खरसिया। द एसोसिएशन ऑफ वी क्लब्स ऑफ इंडिया की संस्था का शपथ ग्रहण समारोह खरसिया के स्पाइस ऑफ पंजाब होटल में संपन्न हुआ, जिसमे वी ललिता अग्रवाल ने अध्यक्ष की पद संभाली, वी अनीता शिव अग्रवाल को सचिव एवं वी सुधा अग्रवाल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।


    कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि एवं शपथ अधिकारी वी अर्चना मिश्रा और एरिया सचिव वी सावित्री चंद्रा के आगमन पर हुआ। एरिया ऑफिसर एवं शपथ अधिकारी वी अर्चना मिश्रा के साथ मिलकर सभी ने दीप प्रज्वलन किया तत्पश्चात ध्वज वंदना की गई। अतिथियों का श्रीफल एवं पुष्प माला से स्वागत करने के बाद क्लब के एजेंडें को सभी के सामने रखा गया जिसके तहत वी अनिता शिव अग्रवाल ने बताया कि अंधत्व मुक्ति, अक्षरज्ञान, परोपकार, एकता की परख,जरूरतमंदों की सेवा,राष्ट्रहित, राष्ट्रप्रथम, जागरूकता के कार्यक्रम आदि क्लब के मुख्य एजेंडे  है। क्लब का इस वर्ष गौ सेवा, सामाजिक सेवा, अन्नदान, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, वृद्धजनों की सेवा कार्यक्रम पर विशेष ध्यान है। उन्होनें बताया कि विगत वर्ष क्लब के द्वारा लगभग 80 सामाजिक कार्यक्रम किये गए हैं, गौरतलब है कि यह संस्था पहले लायनेस क्लब के नाम से जानी जाती थी, अब इसे वी क्लब्स में मर्ज कर दिया गया है।


    मुख्य अतिथि ने खरसिया क्लब की कार्यों की सराहना की, कार्यक्रम में पत्रकारिता के क्षेत्र में विशिष्ट भूमिका निभाने वाले खरसिया के पत्रकारगणों को श्रीफल तथा मोमेंटो प्रदान कर उनका सम्मान किया गया, तत्पश्चात राष्ट्रगान किया गया, तथा सहभोज के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। मंच संचालन वी अनिता शिव अग्रवाल के द्वारा किया गया।



    कार्यक्रम में वी ललिता अग्रवाल वी सुधा अग्रवाल वी सुनीता गर्ग वी दुर्गा अग्रवाल वी अंजू गवेल वी सपना अग्रवाल वी स्वीटी अग्रवाल वी सपना शर्मा वी मीना अरोरा वी नीता बंसल वी मंजू गर्ग वी रीटा फोटोवानी वी लता अग्रवाल वी उमा गोयल वी  शिवांगी अग्रवाल वी अनीता शिव अग्रवाल और वी मनजीत कौर सलूजा वी बीना रॉय और शैल गवेल सहित प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय बंसल, सचिव सुनील अग्रवाल, नयनानंद वैष्णव सहित पत्रकारगण प्रह्लाद बंसल, कैलाश शर्मा के साथ महिला पत्रकार पूजा जायसवाल की उपस्थिति रही।

  • प्रत्येक श्रावणी सोमवार को होगी महाआरती – बी के शिव अग्रवाल

    प्रत्येक श्रावणी सोमवार को होगी महाआरती – बी के शिव अग्रवाल


    खरसिया। बीके शिव अग्रवाल ने बताया कि प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय खरसिया द्वारा खरसिया अग्रेसन भवन में प्रत्येक श्रावणी सोमवार को शाम 6.30 से 7.30 को परमात्म परिचय एव मेडिटेशन के साथ साथ महाआरती का प्रोगाम करने का निर्णय लिया गया है जिसमें ब्रम्हकुमारी माधुरी बहन ने समस्त खरसिया वासियो भक्तो से एवं शिव परमात्मा के प्रेमियो से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में परमपिता परमात्मा का संदेश सुन मेडिटेशन कर महाआरती में भाग लेकर पुण्य के भागीदार बने।

  • छात्राओं को वितरण किया गया सायकल….

    छात्राओं को वितरण किया गया सायकल….


    खरसिया। 24 जुलाई 2024 को स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय खरसिया में छत्तीसगढ़ शासन की महती योजना “सरस्वती सायकल वितरण योजना”के अंतर्गत 43 छात्राओं को निः शुल्क सायकल का वितरण किया गया । इस अवसर पर सतीश अग्रवाल (मंडल अध्यक्ष खरसिया), साहिल शर्मा महामंत्री युवा मोर्चा , मनीष रावलानी भाजयुमो जिला कार्यसमिति सदस्य एवम विद्यालय के प्राचार्य रामनिवास नागवंशी एवम शिक्षकों के साथ ही विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों की गरिमामय उपस्थिति रही। इस अवसर पर सतीश अग्रवाल द्वारा विद्यालय के छात्राओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रदान करते हुए अध्ययन के लिए प्रेरित किया गया।

  • सावन की बरसे बदरिया, चलो बाबा की नगरियाबाबा बैद्यनाथ की अलौकिक कांवड़ यात्रा….

    सावन की बरसे बदरिया, चलो बाबा की नगरियाबाबा बैद्यनाथ की अलौकिक कांवड़ यात्रा….


    खरसिया। प्राचीन ग्रंथो एवं पुराणो में बाबा बैद्यनाथ का विशेष महत्व है और सावन के महीने में जो पैदल यात्रा कर गंगा जल चढ़ाकर बाबा को रिझाता है उसकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। हर साल खरसिया एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रो से हजारो बोलबम भक्त अपने-अपने ग्रुप के साथ बाबा का जलाभिषेक करने देवघर जाते है और जो एक बार बाबा की यह अलौकिक यात्रा कर लेता है वह हर वर्ष बेसब्री से सावन का इंतजार करता है एवं सुल्तानगंज से देवघर की इस पैदल यात्रा में बाबा की मस्ती में झूमने लिए बेकरार रहता है। भक्तो सुल्तानगंज से बाबा बैद्यनाथ धाम की कांवड़ यात्रा विश्व में एक ऐसी अलौकिक कांवड़ यात्रा है जिसमें रोजाना लाखो लोग सावन के महीने में लगातार चलते है और बाबा को जल चढ़ाकर अपने मनोरथ पूर्ण करते है। हिन्दुस्तान में शिव भोले की कांवड़ यात्रा तो अनेक तिर्थो से प्रारम्भ होती है तथा बाबा को जल चढ़ाया जाता है किन्तु बाबा बैद्यनाथ जैसी कांवड़ यात्रा आपने न तो कही देखी होगी और न कही सुनी होगी। जीवन में एक बार अवश्य बाबा बैद्यनाथ की कांवड़ यात्रा में शामिल होवें।
    औघड़दानी भी कर रहे अपने भक्तो का बेसब्री से इंतजार
    जैसे भक्त अपने प्रभु शिवशंकर, बाबा बैजु, नीलकंठ, भूतनाथ एवं जिनके अनंत नाम है उस देवादि देव महादेव के दीदार के लिए आतुर रहते है वैसे ही श्रावण मास आते ही बाबा भोले को भी अपने भक्तो के आने इंतजार रहता है और छत्तीसगढ़ के बम भाईयों के उपर तो बाबा की विशेष कृपा रहती है।
     
    अशोक अग्रवाल (पत्रकार)- बाबा भोलेनाथ के आशीर्वाद एवं विशेष कृपा से लगातार 36वें वर्ष भी बाबा बैद्यनाथ की कांवड़ यात्रा में परिवार सहित जाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। बाबा बैद्यनाथ एवं बाबा बासुकीनाथ बोलबम कांवड़िया भक्तो के सभी मनोरथ पूर्ण करते है। बाबा की असीम कृपा से ही मुझे सब कुछ प्राप्त हुआ है तथा वर्षो बाद मुझे पुत्र रत्न की प्राप्ति भी बाबा की असीम कृपा से हुई है। बाबा बैद्यनाथ धाम की पैदल यात्रा अलौकिक यात्रा है। बाबा बैद्यनाथ जैसा धाम पुरे संसार में कही भी नही है। वहां जाने से परम आनंद की प्राप्ति होती है। फैमिली कांवड़िया संघ खरसिया की ओर से इस वर्ष भी 82 से अधिक बोल बम साथी 05 अगस्त को बाबा के दीदार के लिए रवाना होंगे।
    सुनील बंसल- वैसे तो साल के 12 महीने भगवान भोलेशंकर की पूजा अर्चना की जाती है किंतु श्रावण माह में भगवान शंकर की पूजा अर्चना को विशेष महत्व दिया गया है। मै सावन महिने में बाबा बैद्यनाथ धाम में जैसे ही कांवड़ चढ़ाता हूं मुझे पुनः सावन माह की प्रतिक्षा होने लगती है। बाबा की कृपा से इस वर्ष 38वीं कावड़ चढ़ाने का सौभाग्य मिला है।
    सुभाष पप्पू ठेकेदार- मुझे बाबा बैद्यनाथ की कांवड़ यात्रा का साल भर जुनुन रहता है। इस वर्ष 38वीं कांवड़ चढ़ाने का सौभाग्य मिला है। बाबा बैद्यनाथ की विशेष कृपा से मुझे वह सब कुछ मिला है जो मुझे और मेरे परिवार को चाहिए। बाबा के आशीर्वाद से मै परिवार सहित प्रत्येक वर्ष कांवड़ चढ़ाता हूं। बाबा से मेरी प्रार्थना है कि जीवन भर मुझे यह अवसर प्रदान करते रहें। आप सभी से मेरा आग्रह है कि एक बार बाबा की कांवड़ यात्रा का आनंद जरूर उठायें।
    रतन अग्रवाल- नवयुवक कांवड़िया संघ विगत 37 वर्षो से बाबा की नगरी बैद्यनाथ धाम जाते है और 100 कि.मी. के लगभग पैदल कांवड़ लेकर यात्रा कर बाबा भोलेनाथ को अरदास लगाते है कि बाबा भोलेनाथ हमारे खरसिया नगर की खुशहाली के लिए अपना आशीर्वाद हमेशा बनाये रखना।
    बन्टी सोनी- विगत 35 वर्षो से प्रतिवर्ष बाबा की कांवड़ उठाकर जलाभिषेक करते आ रहे है। बाबा बैद्यनाथ से यही प्रार्थना करते है बाबा नगर में सुख समृद्धि बनाये रखे एवं हमारी सभी मनोकामना पूर्ण करें।
    राजेश घन्सु- सावन आते ही मेरे मन में सेवा की भावना उत्पन्न हो जाती है और कांवड़ यात्रियों की सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त होता है। मै सावन महिना का बेसब्रीं से इंतजार करता हूं और बाबा का दर्शन करने हम पूरी टोली के साथ बैद्यनाथ धाम जाते है।
    सौरभ मोन्टी- भोलेनाथ के आशीर्वाद से 17वें वर्ष बाबा की कांवड़ चढ़ाने का सौभाग्य मुझे मिला है एवं इस वर्ष भी बैजु कांवड़िया संघ खरसिया के 80 कांवड़ियों के साथ बाबा के दरबार पहुंचकर बाबा का जलाभिषेक करेंगे। बाबा से प्रार्थना है कि सभी कांवड़िया बंधुओ की मनोकामना पूर्ण करें।
    प्रदीप बाराद्वार- बाबा बैद्यनाथ के विशेष आशीर्वाद से इस वर्ष बाबा की 29वीं कांवड़ चढाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। बाबा की इस कांवड़ यात्रा में 100 कि.मी. पैदल चलने के बाद जब बाबा को गंगा जल चढ़ाता हूं तो जो मन में अनूभूति प्राप्त होती है उसे शब्दों में बताया नही जा सकता। मैं बाबा से प्रार्थना करता हूं की हमारी बाराद्वार नगरी से जाने वाले एवं अन्य बोल बम कांवड़िया साथियों के सभी मनोरथ पूर्ण करें।
    बसंत अग्रवाल (कांसाबेल) बिलासपुर- बाबा बैजु के आशीर्वाद से इस वर्ष बाबा को 27वीं कांवड़ चढ़ाने जा रहा हूं, और आपको यह बताना चाहता हूं की सभी के लिए सन्यासी या साधु बनना संभव नही है लेकिन 5 दिन की इस कांवड़ यात्रा में साबुन, तेल, कंघी, शीशा, गद्दा एवं अन्य सांसारिक वस्तुओं का पूर्णतः त्याग करते है और निस्वार्थ भाव से बाबा की कांवड़ चढ़ाते है और साल में यही 5 दिन हम सन्यासी वाली जिंदगी जीते है। मेरा यह मानना है की वर्ष में एक बार इस 100 कि.मी. की अकाल्पनिक पैदल यात्रा से शरीर भी स्वस्थ रहता है और मन की भी सारी दुविधाएं दुर हो जाती है।
    विधी आशीष बंसल कोरबा- मेरे ऊपर तो बाबा की हमेशा ऐसी कृपा रही की मैने जब से जन्म लिया बाबा के दरबार में जाती रही। मेरे विवाह से पूर्व मैने 12 कांवड बाबा को अर्पण की, यह उसी का प्रताप है कि मैने जैसा वर मांगा वह पाया तथा बाबा ने हमेशा मेरी झोली भरी। लेकिन कई वर्षो से बाबा का बुलावा नही आ रहा था किन्तु बाबा ने फिर से कृपा करी और विगत 2 वर्षो से मैं बाबा को कांवड़ चढ़ाने जा रही हूं। मेरी बाबा से बस अब यही प्रार्थना है की वह जीवन मे कम से कम एक बार सभी को यह अवसर प्रदान करें। 
    राखी आनंद नहाडिया रायगढ़- सावन महीना शिव जी के साथ ही शिव भक्तो के लिए भी खास होता है। इस माह में कांवड़ यात्रा का विशेष महत्व रहता है। इस कांवड यात्रा की विशेष बात यह है कि यहां भक्त ऊंच-नीच, जात-पात, अमीर-गरीब के भेदभाव से परे एक परिवार की तरह मस्ती में नाचते-गाते कब देवघर पहुंच जाते है पता ही नही चलता यह सब बाबा की कृपा और फैमिली कांवडिया संघ खरसिया का प्यार एवं सुपर मैनेजमेंट और सभी कांवडिया भाईयो का आपसी सहयोग और सामंजस्य ही होता है। फैमिली कांवडिया संघ खरसिया जैसे सुपर ग्रुप के साथ हमे 10 साल बाबा की कांवड चढ़ाने का सौभाग्य मिला। ये बाबा की विशेष कृपा है।
    निधी अभिषेक बोंदिया कोरबा- सावन आते ही बाबा बैद्यनाथ की याद आने लगती है, मैने बचपन से ही मेरे मम्मी-पापा, चाचा-चाची एवं खरसिया के बाबा भक्तो के साथ 16 कांवड चढ़ाई है, इस साल मै बाबा बैद्यनाथ की 17वीं कांवड़ चढ़ाने अपने परिवार के साथ जा रही हूं, मैने आज तक बाबा से जो मांगा वो पाया है, बाबा से प्रार्थना है की मेरी कांवड़ यात्रा को सफल करे।

  • 22 जुलाई से शुरू होगा सावन 19 अगस्त को रक्षाबंधन पर होगा समापन, 4 मंगला गौरी व्रत पूजन भी होंगे

    22 जुलाई से शुरू होगा सावन 19 अगस्त को रक्षाबंधन पर होगा समापन, 4 मंगला गौरी व्रत पूजन भी होंगे


    अद्भुत संयोग… श्रावण माह में होंगे 5 सोमवार, शुरुआत और समापन पर भी सोमवार, भगवान शिव को प्रिय है यह वार

    सुनील अग्रवाल खरसिया। आज से प्रारंभ हो रहे सावन माह में एक अद्भुत संयोग यह रहेगा कि इस माह की शुरुआत भोलेनाथ के प्रिय दिवस सोमवार से होगी और समापन भी सोमवार को ही होगा। इस माह में इस बार पांच सोमवार रहेंगे। 22 जुलाई सोमवार को श्रावण मास का शुभारंभ होगा और 19 अगस्त सोमवार को रक्षाबंधन पर समापन होगा।

    खास बात यह भी रहेगी कि 22 जुलाई को सावन श्रवण नक्षत्र, प्रीति और सर्वार्थ सिद्धि योग में रहेगा। । वैसे इस माह में खरीदारी के लिए कई अन्य शुभ योग भी रहेंगे। सावन माह का अंतिम दिन 19 अगस्त को होगा, तब इस दिन शुक्ल पक्ष की की पूर्णिमा निधि रहेगी, जो अत्यंत शुभ होती इस दिन शोभन योग रहेगा। श्रावण मास में भोलेनाथ ही नहीं बल्कि महिलाओं के लिए मंगला गौरी पूजन के भी चार दिन मिलेंगे। श्रावण में चार मंगलवार मंगला गौरी यानी मां पार्वती की भी पूजा होगी। इस बार सावन का महीना 22 जुलाई से शुरू होगा और इसका समापन 19 अगस्त को होगा। इस बार के सावन में खास बात यह कि सावन के पहले दिन और आखिरी दिन भी सोमवार ही रहेगा। मान्यता है कि सावन सोमवार व्रत रखने से भोलेनाथ प्रसत्र होते हैं और सुख-समृद्धि प्राप्त होती है।

    पहले दिन 22 को प्रीति और सर्वार्थ सिद्धि योग में होगी सावन की शुरुआत, समापन पर 19 को शोभन योग

    इन तिथियों में सावन सोमवार पहला सावन सोमवार 22 जुलाई, दूसरा 29 जुलाई, तीसरा 5 अगस्त, चौथा 12 अगस्त और पांचवां सावन सोमवार 19 अगस्त को रहेगा।

    मंगला गौरी पूजन तिथि 23 जुलाई, 30 जुलाई, 6 जुलाई व 13 जुलाई को मंगलवार पर मंगला गौरी पूजन की जाएगी इस दिन मां पार्वती की विशेष पूजा की जाती है। मान्यता है कि सावन माह शिव और प्रकृति की पूजा का संदेश देता है। शिव कल्याणकारी हैं, उन्हें प्रसन्न करने उनके साथ पीपल व वट आदि वृक्षों की पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्य अवश्य करना चाहिए।

    सावन में ये रहेंगे शुभ योग 22 जुलाई को सूर्योदय से रात 11:40

    एक सर्वार्थ सिद्धि योग के अलावा प्रीति (4) योग व श्रवण नक्षत्र योग रहेगा। 23 जुलाई को सुबह 5:57 से दोपहर 12:05 की एक द्वि-पुष्कर योग रहेगा। इसके बाद पूरे घर में 7 दिन श्रावण माह में सर्वार्थ सिद्धि योग पार्ट रहेंगे। समापन पर 19 अगस्त को सूर्योदय से शाम 7:30 तक शोभन योग व पूर्णिमा तिथि सोमवार रहेगा।

    कान्हा की भक्ति शुरू होगी

    7 अगस्त से सावन माह में ही श्रीकृष्ण भगवान की भक्ति भी शुरू हो जाएगी। इस दिन रात हरियाली तीज से मंदिरों से मंदिरों में झूले लगना शुरू होंगे। जन्माष्टमी तक मंदिरों व घरों में श्रीकृष्ण भक्ति के कई उत्सव होंगे।

  • मासूम के अपहरण मामले में तीन आरोपियों को उम्र कैद..खरसिया का चर्चित शिवांश अपहरण मामला..

    मासूम के अपहरण मामले में तीन आरोपियों को उम्र कैद..खरसिया का चर्चित शिवांश अपहरण मामला..


    खरसिया। खरसिया निवासी 6 वर्षीय बालक शिवांश अग्रवाल के अपहरण के बहुचर्चित मामले में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश जितेंद्र कुमार ठाकुर ने तीन आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। तत्कालीन पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना प्रभारी विवेक पाटले एवं रायगढ़ जिले की पूरी पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों के कब्जे से बच्चे शिवांश को सकुशल बरामद किया था। बेहतर पुलिस विवेचना के आधार पर सुनवाई के दौरान शासन पक्ष की ओर से अधिवक्ता विमल महंत ने पैरवी की।

    प्रकरण में खिलावन दास महंत उर्फ निखिल, संजय सिदार एवं अमर दास महंत को सजा सुनाई गई है, जबकि इसी मामले के चौथे आरोपी प्रीतम दास महंत को दोष मुक्त कर दिया गया है. उक्त आरोपियों पर धारा 363, 364-क,368 एवं 120-बी भारतीय दंड संहिता का अपराध पंजीबद्ध किया गया था। तत्कालीन थाना प्रभारी विवेक पाटले ने मामले की विवेचना पूरी कर अभियोग पत्र 16 मई 2021 को खरसिया के न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी के न्यायालय में प्रस्तुत किया क्योंकि यह प्रकरण सत्र न्यायालय के द्वारा विचारणीय होना था इस वजह से इस प्रकरण को रायगढ़ के सत्र न्यायालय में भेज दिया गया था।



    क्या है पूरा मामला


    अभियुक्त खिलावन दास महंत उर्फ निखिल कुमार महंत प्रार्थी रमेश अग्रवाल के यहां कुक का काम करता था जो कुक की काम की आवश्यकता नहीं होने पर 18 फरवरी 2021 को हिसाब कर रकम दिए जाने पर वह चला गया था। 20 फरवरी 2021 को निखिल महंत प्रार्थी रमेश अग्रवाल को बोला कि उसका चार्जर ऊपर कमरा में छूट गया है लेना है, और ऊपर कमरे में चला गया नीचे आकर प्रार्थी का पोता शिवांश अग्रवाल 6 वर्ष को बुलाकर उसे चलो चिप्स दूंगा कहकर करीब साढे पांच बजे शाम में अपने साथ मोटरसाइकिल में बैठ कर ले गया. करीब 7ः30 बजे तक वापस नहीं आने पर खिलावन दास महंत का मोबाइल नंबर स्विच ऑफ होने से निखिल महंत उर्फ खिलावन दास महंत के द्वारा अपहरण कर रकम मांग करने या फिरौती के लिए हत्या कर देने की आशंका की रिपोर्ट पर अभियुक्त निखिल कुमार महंत उर्फ खिलावन के विरुद्ध दिनांक 20 जनवरी 2021 को रमेश कुमार अग्रवाल की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस चौकी खरसिया द्वारा जीरो पर धारा 364 भारतीय दंड संहिता के अपराध की कायमी कर विवेचना कार्यवाही प्रारंभ की गई थी। प्रकरण की विवेचना में यह पाया गया कि अभियुक्त खिलावन दास महंत ने कुक का काम करने के दौरान बालक शिवांश का किडनैप करने पर पैसा मिलने की बात सोचकर अपने साथी संजय सिदार अमर दास व प्रीतम दास को अपनी योजना बताया तथा पैसा नहीं मिलने पर हत्या करने की योजना भी बनाई थी। इस प्रकार अभियुक्त खिलावन दास महंत द्वारा अन्य अभियुक्त गण के साथ मिलकर बालक शिवांश अग्रवाल के किडनैपिंग करने का अपराधिक षड्यंत्र बनाया गया और उक्त आपराधिक षड्यंत्र के तहत रमेश अग्रवाल से बहस कर अपना हिसाब कर कर चला गया और चार्जर लाने के बहाने बालक शिवांश को पहले बुलाकर मोटरसाइकिल से अटल आवास तालाब के पास ले गया फिर वहां से अर्टिगा वाहन में जिसमें अभियुक्त अमर दास संजय दास थे ले गया जहां से उसे झारखंड राज्य ले जाया गया था।

  • अब ज़मीनों के पटवारी रिकार्ड की कमियों को तहसीलदार सुधारेंगे…

    अब ज़मीनों के पटवारी रिकार्ड की कमियों को तहसीलदार सुधारेंगे…

    रायपुर। राज्य के भू-स्वामियों को पटवारी रिकार्ड में त्रुटियों में सुधार के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा की पहल पर राजस्व विभाग ने भू-स्वामियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए अब पटवारी रिकार्ड में दर्ज त्रुटियों का निराकरण करने के लिए तहसीलदारों को अधिकृत किया है।

    पूर्व में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को भू-स्वामियों के पटवारी रिकार्ड के त्रुटियों को निराकृत करने के लिए प्राधिकृत किया गया था।

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप राजस्व रिकार्ड में त्रुटि सुधार के अभ्यावेदन पर त्वरित कार्यवाही की जाएगी और इसके लिए तहसीलदारों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

    छत्तीसगढ़ राज पत्र में प्रकाशित अधिसूचना के अनुसार विशेष सचिव राजस्व एवं आपदा प्रबंधन ने छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता, 1959 (क्र. 20 सन् 1959) की धारा 24 की उप-धारा (1) द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए, राज्य सरकार द्वारा उक्त संहिता की धारा 115 के अधीन तहसीलदार को भूमि स्वामी उसके पिता, पति के नाम, उपनाम, जाति, पते में लिपिकीय त्रुटि सुधार करने अधिकृत किया गया है।

    इसी प्रकार राजस्व रिकार्ड में कैफियत कॉलम में की गई त्रुटिपूर्ण प्रविष्टि में सुधार करना, त्रुटिवश जोड़े गये खसरों को पृथक करना, भूमि के सिंचित, असिंचित होने संबंधी प्रविष्टि में सुधार करना, भूमि के एक फसली तथा बहु फसली की प्रविष्टि में त्रुटि सुधार करने के लिए तहसीलदार को अधिकृत किया गया है।

  • चैतन्य स्कूल को नोटिस हुआ जारीअनियमितता की हुयी थी शिकायत….

    चैतन्य स्कूल को नोटिस हुआ जारीअनियमितता की हुयी थी शिकायत….


    खरसिया। शिक्षा के नाम पर व्यापार कर रहे चैतन्य टैक्नो स्कूल की शिकायत पर कार्यवाही करते हुये विकासखण्ड़ शिक्षा अधिकारी खरसिया ने स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी किया है।
    गौरतलब है कि खरसिया के बाम्हनपाली रोड़ में संचालित चैतन्य स्कूल में बच्चों का एड़मिशन करने के बाद भी स्कूल प्रबंधन के द्वारा उन्हे पढ़ाया नहीं जा रहा था, उक्त स्कूल के द्वारा बच्चों की किताबें, स्कूल के कपड़े, स्कूल प्रबंधन के द्वारा स्कूल से ही बेचा जाता है, जो के बाजार मुल्य से अधिक होता है और स्कूल प्रबंधन के द्वारा कपड़े और किताबें स्कूल से ही खरीदने का दबाव बनाया जाता है। इस प्रकार स्कूल प्रबंधन के द्वारा खुलेआम लूट की जा रही है। उक्ताशय की शिकायत स्कूल की मनमानी से त्रस्त पालक मनीष अग्रवाल के द्वारा की गयी थी। मनीष अग्रवाल ने जिला कलेक्टर, जिला शिक्षा अधिकारी सहित विकासखण्ड़ शिक्षा अधिकारी को स्कूल प्रबंधन की शिकायत कर बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले स्कूल पर कड़ी कार्यवाही करने की मांग की थी, जिस पर संज्ञान लेते हुये विकासखण्ड़ शिक्षा अधिकारी ने स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी किया है, नोटिस में शिकायत की जांच 23 जुलाई को किया जाना उल्लेखित करते हुये स्कूल में अध्ययनरत बच्चों एवं उनके पालकों को भी बुलाकर मीटिंग आयोजित करने हेतू स्कूल प्रबंधन को निर्देशित किया गया है।