Author: Sunil Agrawal

  • निर्भया रेप केस के चारों दोषियों को 1 फरवरी को चढ़ाई जाएगी फांसी…. सूली पर चढ़ाने से पहले पूछी गयी अंतिम इच्छा….

    निर्भया रेप केस के चारों दोषियों को 1 फरवरी को चढ़ाई जाएगी फांसी…. सूली पर चढ़ाने से पहले पूछी गयी अंतिम इच्छा….

    दिल्ली। निर्भया रेप केस के चारों दोषियों को तिहाड़ की जेल नंबर-3 में अलग-अलग सेल में रखा गया है. हर दोषी की सेल के बाहर दो सिक्यॉरिटी गार्ड तैनात रहते हैं.
    हर दो घंटे में इन गार्डों को आराम दिया जाता है. शिफ्ट बदलने पर दूसरे गार्ड तैनात किए जाते हैं. हर एक कैदी के लिए 24 घंटे के लिए आठ-आठ सिक्यॉरिटी गार्ड लगाए गए हैं. यानी चार कैदियों के लिए कुल 32 सिक्यॉरिटी गार्ड रखे गए हैं।

    बता दें कि 1 फरवरी को तय उनकी फांसी से पहले वह अपनी अंतिम मुलाकात किससे करना चाहते हैं? उनके नाम कोई प्रॉपर्टी है तो क्या वह उसे किसी के नाम ट्रांसफर करना चाहते हैं, कोई धार्मिक किताब पढ़ना चाहते हैं? इसी बात पर चारों दोषियों से तिहाड़ जेल प्रशासन ने नोटिस जारी कर पूछा अंतिम इच्छा क्या है?

    तिहाड़ जेल में बने फ्लैट में रुकेगा पवन जल्लाद

    चारों दोषियों को फांसी पर लटकाने के लिए 30 जनवरी को तिहाड़ जेल पहुंचेगा पवन जल्लाद. पवन जल्लाद तिहाड़ जेल में बने फ्लैट में रुकेगा. तिहाड़ जेल मुख्यालय से चंद कदम दूर स्थित सेमी ओपन जेल के एक फ्लैट से तीन कैदियों को दूसरे कमरे में स्थानांतरित किया गया है।

    सूत्रों की मानें तो इस कमरे को जल्लाद पवन के लिए खाली कराया गया है. इस कमरे में उसके ठहरने का इंतजाम किया जाएगा. पवन के लिए एक फोल्डिंग बैड, रजाई और गद्दे की व्यवस्था की जा रही है. उसका भोजन कैंटीन में तैयार किया जाएगा।

  • इलाहाबाद हाई कोर्ट ने मस्जिदों के लिए लाउडस्पीकर पर रोक हटाने से किया इंकार!

    इलाहाबाद हाई कोर्ट ने मस्जिदों के लिए लाउडस्पीकर पर रोक हटाने से किया इंकार!

    अदालत ने एसडीएस के आदेश में विशेष न्यायिक क्षेत्राधिकार का उपयोग करते हुए हस्तक्षेप करने से यह कहते हुए इनकार किया कि ऐसा करने पर सामाजिक असंतुलन खड़ा हो सकता है।
    एसडीएम ने दो समुदायों के बीच विवाद को रोकने के लिए किसी भी धार्मिक स्थल पर इन उपकरण को न लगाने का आदेश दिया था।
    याचिका करने वालों की दलील थी कि वे मस्जिदों में रोजाना पांच बार दो मिनट के लिए इन उपकरणों के प्रयोग की अनुमति चाहते हैं।
    दावा था कि इससे प्रदूषण या शांति व्यवस्था को खतरा नहीं है। यह उनके धार्मिक कार्यों का हिस्सा है, बढ़ती आबादी की वजह से लोगों को लाउडस्पीकर के जरिए नमाज के लिए बुलाना जरूरी हो जाता है।
    इसे नकारते हुए जस्टिस पंकज मित्तल और जस्टिस विपिन चंद्र दीक्षित ने कहा कि निश्चित रूप से संविधान का अनुच्छेद 25 (1) सभी नागरिकों को अपने धर्म को मानने और उसका प्रचार करने की अनुमति देता है।
     दूसरी ओर यह बुनियादी मूल्य है कि हाईकोर्ट को सामाजिक संतुलन बनाए रखने के लिए उचित ढंग से अपने विशेष न्यायिक क्षेत्राधिकार का उपयोग करना चाहिए। मौजूदा मामले में यह साफ है कि ऐसा कराने की जरूरत नहीं है। इससे सामाजिक असंतुलन पैदा हो सकता है।
     ‘एक संगठित समाज में कोई भी अधिकार निरंकुश नहीं होता। एक पक्ष का आनंद दूसरे पक्ष के आनंद से सुसंगत होना चाहिए। जब सामाजिक शक्तियों को मिले खुलेपन से समाज में सौहार्द नहीं बन पाए और हित आपस में टकराएं तो सरकार को असंतुलन खत्म करने के लिए कदम उठाना होता है। व्यक्ति के मूल अधिकार दूसरों के मूल अधिकारों के सामंजस्य में होते हैं, इन पर सरकार की विवेकपूर्ण व उचित शक्ति भी लागू होती है।’
    धर्म नहीं कहता लाउड स्पीकर बजाने के लिए – चर्च ऑफ गॉड मामला, सुप्रीम कोर्ट
    ‘धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार नागरिक व्यवस्था, नैतिकता और स्वास्थ्य से जुड़े हैं। कोई भी मजहब नहीं सिखाता कि प्रार्थना के लिए लाउडस्पीकर व एम्प्लीफायर लगाएं या ढोल बजाए जाएं। अगर ऐसा किया भी जाए तो इससे दूसरों के अधिकार प्रभावित नहीं होने चाहिए।’
     
    ‘धर्म का पालन करना मूल अधिकार है, लेकिन इसे निजता के अधिकार के साथ माना जाना चाहिए। किसी को भी अपने धर्म का पालन इस प्रकार करने का अधिकार नहीं है कि वह दूसरे की निजता का उल्लंघन करने लगे।
     
    ऐसे में लोग धार्मिक कामों जैसे अखंड रामायण, कीर्तन आदि में लाउडस्पीकर से दूर रहें, इससे लोगों को तकलीफ होती है।’
     
    हाईकोर्ट ने अपने निर्णय में यह भी कहा कि ‘एक ओर अमेरिका, इंग्लैंड और अन्य विकसित देशों में लोग ध्वनि प्रदूषण से बचने के लिए कार का हॉर्न भी बजाने से बचते हैं, इसे खराब व्यवहार मान रहे हैं। वहीं भारत में लोग अब भी यह नहीं समझ पा रहे हैं कि शोर भी प्रदूषण है।
    इससे सेहत को नुकसान होता है।’ हाईकोर्ट ने कहा कि ध्वनि प्रदूषण से बहरापन, हाई बीपी, अवसाद, थकान, और लोगों में चिड़चिड़ापन हो सकता है। अधिक शोर हृदय व दिमाग को नुकसान करता है।
     हाईकोर्ट ने कहा कि केंद्र सरकार ने पर्यावरण संरक्षण अधिनियम में ध्वनि प्रदूषण (रोकथाम व नियंत्रण) नियमावली 2000 में बनाई थी। इनके अनुसार हॉर्न, तेज ध्वनि पैदा करने वाले उपकरण, लाउड स्पीकर, आदि पर जगहों के अनुसार प्रतिबंध लगाए गए हैं।
     
    ऐसे में बिना पूर्व अनुमति के इनका इस्तेमाल नहीं किया सकता। इस अनुमति के लिए केंद्र या प्रदेश सरकार डीएम, पुलिस आयुक्त या कम से कम डीएसपी स्तर के अधिकारी को नामित कर सकती है।

  • मुंबई पुलिस ने किया बड़ा खुलासा,फिल्मों में काम करने वाली एक्ट्रेसेस के साथ मिलकर जावेद और नावेद चला रहे थे सेक्स रैकेट….

    मुंबई पुलिस ने किया बड़ा खुलासा,फिल्मों में काम करने वाली एक्ट्रेसेस के साथ मिलकर जावेद और नावेद चला रहे थे सेक्स रैकेट….

    मुंबई। मुंबई में एक बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा पुलिस ने किया है. मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शहर के मशहूर इंपीरियल होटल में छापेमारी की जहां पर जिस्मफरोशी के धंधे की तस्वीर सामने आई, इस रैकेट में फिल्म में काम करने वाली दो अभिनेत्रियां भी शामिल हैं. होटल से जिन तीन लड़कियों को पुलिस ने अरेस्ट किया है, उसमें से दो मूल तौर पर तुर्केमिनिस्तान की रहने वाली हैं जो कि मुंबई में रहकर फिल्मों में छोटे-मोटे रोल किया करती हैं, ये दोनों लड़कियां एमबीए की छात्राएं भी हैं।

    पुलिस ने होटल से इनके 2 एजेंट जावेद और नावेद को भी गिरफ्तार किया जो इनके लिए ग्राहक लाने का काम करते थे, इन दोनों लड़कियों ने अपने बयान में कहा है कि फिल्मों में काम दिलाने के बहाने उनसे धंधा कराया जाता है, उन्हें एक रात के लिए लाखों रुपए मिलते हैं।

    आपको बता दें कि अभी दो दिन पहले ही मुंबई पुलिस ने अंधेरी ईस्ट के एक थ्री स्टार होटल में छापेमारी की थी, जहां पर हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था, खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस की होटल में छापा मारा और सेक्स रैकेट चला रही आरोपी महिला प्रिया शर्मा को गिरफ्तार किया था, छापेमारी में तीन लड़कियों को बचाया गया जिसमें से एक नाबालिग थी तो एक टेलीवीजन के फेमस क्राइम शो ‘सावधान इंडिया’ की कलाकार थी।

  • ब्रिटेन की महारानी ने इस भारतीय को नियुक्त किया अपना एडवोकेट, सिर्फ 1 रूपये फीस लेकर लड़ा था कुलभूषण केस

    ब्रिटेन की महारानी ने इस भारतीय को नियुक्त किया अपना एडवोकेट, सिर्फ 1 रूपये फीस लेकर लड़ा था कुलभूषण केस

    दिल्ली। भारतीयों का जलवा हर फील्ड में कायम है। दुनिया में भारत के प्रोफेशनल्स की धूम है। अब ब्रिटिश महारानी क्वीन एलिजाबेथ ने भारत के मशहूर वकील हरीश साल्वे क़ अपना काउंसिल यानि वकील नियुक्त किया है।

    हरीश साल्वे भारत के पूर्व सालिसिटर जनरल रह चुके हैं। अब उन्हें ब्रिटेन की महारानी के लिए कोर्ट ऑफ इंग्लैंड और वेल्स के लिए क्वीन काउंसिल नियुक्त किया गया है।ब्रिटेन के न्याय मंत्रालय ने बताया कि महारानी के सलाहकार के लिए 258 आवेदन आए थे। जिसमें साल्वे को चुना गया है। ब्रिटिश सरकार ने उनकी नियुक्ति की सूचना जारी की है।

    साल्वे के पिता, दादा और परदादा सभी देश के जाने माने वकीलों में शामिल थे। उनके पिता एनकेपी साल्वे कांग्रेस के पूर्व सांसद और केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। साल्वे की गिनती देश के दिग्गज वकीलों में होती है। इसके साथ ही वे देश के सबसे महंगे वकीलों में एक हैं। उनकी एक दिन की फीस करीब पचास लाख रूपये तक होती है।

  • अब पुलिस भी करने लगी तस्करी, शराब तस्करी करते हवलदार गिरफ्तार…

    अब पुलिस भी करने लगी तस्करी, शराब तस्करी करते हवलदार गिरफ्तार…

    महासमुंद। छत्तीसगढ़ पुलिस में पदस्थ एक हवलदार शराब तस्करी करते हुए गिरफ्तार हुआ है. आरोपी हवलदार के पास से पुलिस ने 50 लीटर शराब बरामद की है. शराब तस्करी करते हवलदार के गिरफ्तार होने की खबर पर विभाग में हड़कंप मच गया.गिरफ्तार किये गए हवलदार का नाम वृन्दानंद भोई है. आरोपी हवलदार महासमुंद जिले के सिंघोड़ा थाने में पदस्थ है. बताया जा रहा है कि आरोपी स्कार्पियो वाहन में उड़ीसा की तरफ से शराब की तस्करी कर के महासमुंद जिले के सरायपाली आ रहा था।
    विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि चार पहिया गाड़ी में उड़ीसा से भारी मात्रा में शराब तस्करी कर महासमुंद लाया जा रहा है. मुखबीर की सूचना के आधार पर पुलिस ने नेशनल हाईवे 53 पर वाहन चेकिंग शुरु कर दी. इसी दौरान पहुंची स्कार्पियों की चेकिंग करने पर पुलिस ने गाड़ी के भीतर से जरकिन में रखी 50 लीटर शराब बरामद किया. शराब के साथ ही हवलदार वृन्दानंद भोई को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया. आरोपी हवलदार के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई की गई है।
    वहीं इस मामले में महासमुंद एसपी जितेन्द्र शुक्ल ने बताया कि- चेकिंग के दौरान गाड़ी को चेक किया गया तो उसमें हमारे खुद का सिंघोड़ा थाने के हेड कॉन्स्टेबल वृंदावन भोई और उसके साथ 60 लीटर की सिल्वर कलर की जरकिन को जप्त किया गया. और पूछताछ में वहां स्वीकार किया गया कि यह दारू सिंघोड़ा थाने का सरहदी गांव डोंगारक्सा से वह ला रहा था.  और वहां अपने खुद के गांव प्रेतन डीह में पंचायत चुनाव में सरपंच को देने वाला था. इस तरह से उस आरक्षक को रात में ही गिरफ्तार किया गया, और आज सुबह वैधानिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया गया।

  • जिस कांड ने हिला दिया था सरकार को उसमें 19 आरोपी दोषी करार, सजा का एलान 28 जनवरी को

    जिस कांड ने हिला दिया था सरकार को उसमें 19 आरोपी दोषी करार, सजा का एलान 28 जनवरी को

    बहुचर्चित मुजफ्फरपुर बालिका शेल्टर होम कांड में दिल्ली की साकेत कोर्ट ने आज अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। कोर्ट ने बालिका गृह के संचालक ब्रजेश ठाकुर समेत 19 आरोपियों को दोषी करार दिया है हालांकि एक आरोपी को दोषमुक्त कर दिया है। इस मामले पर फैसला की तारीख अबतक तीन बार टल चुका था, लेकिन आज कोर्ट ने आरोपियों को दोषी करार दिया है। ब्रजेश ठाकुर को रेप और जुवेनाइल जस्टिस एक्‍ट के प्रावधानों के तहत दोषी पाया गया है। इस मामले में सजा का एलान 28 जनवरी को किया जायेगा।

    सुप्रीम कोर्ट ने शेल्टर होम केस को फरवरी 2019 को बिहार से दिल्ली ट्रांसफर करने का देश दिया था। करीब सात महीने की सुनवाई के बाद 30 सितंबर में साकेत कोर्ट ने इस मामले में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।

  • पुलिस के समझाने से ख़ुदकुशी करने निकली किशोरी लौटी घर….

    पुलिस के समझाने से ख़ुदकुशी करने निकली किशोरी लौटी घर….

    19 जनवरी की दोपहर ट्यूशन जाने के नाम पर घर से दो पहिया गाड़ी पर निकली 11वीं की छात्रा जब देर शाम तक घर नहीं लौटी और पता तलाश करने पर भी नहीं मिली तो 20 जनवरी की सुबह मामला बिलासपुर पुलिस के पास आया। परिजनों को लड़की के कमरे से अंग्रेज़ी में लिखा सोसायडल पत्र मिला था।गुमशुदगी की कायमी कर पता तलाश शुरु की गई और आख़िरकार ढाई घंटे में किशोरी को दस्तयाब कर परिजनों को सौंप दिया गया।
    पुलिस ने पता तलाशी के लिए सबसे पहले रेल्वे स्टेशन के पार्किंग पर उस दो पहिया वाहन की तलाश की जहां पर जिस गाड़ी से किशोरी घर से निकली थी उसे बरामद कर लिया गया। पुलिस ने उसके बाद उसके एक मित्र से पूछताछ की तो उसने एक नंबर के बारे में बताया जो कि किशोरी इस्तमाल करती थी पर परिजनों को भी उस नंबर के बारे में नहीं पता था। पुलिस ने उसके किशोरी के मित्र से उसे फ़ोन लगवाया और स्टेशन की सीढ़ियों के पास किशोरी मिल गई।
    अपने घर वालों से बुरी तरह नाराज़ किशोरी को पुलिस ने बेहद मनुहार और मनौव्वल के साथ मनाया। पुलिस ने उस किशोरी की बात सूनी जिसमें उसने कहा –
    “मम्मी पापा हर बात पे डाँटते हैं, कुछ सूनते समझते नही.. इसलिए जा रही थी.. नहीं जाउंगी घर”
    पुलिस देर तक किशोरी से संवाद करती रही और आख़िरकार वो मान गई। क़रीब ढाई घंटे तक पुलिस लगातार संवाद करती रही। पुलिस ने किशोरी के पिता को भी समझाईश दी और अंतत: किशोरी घर लौटी लेकिन इस आश्वासन के साथ कि, अगली बार उसे कोई कुछ बोलेगा तो वो सबसे पहले फ़ोन पुलिस को लगाएगी।
    टीआई परिवेश ने NPG से कहा –
    “उस बच्ची को मैंने अपना पर्सनल नंबर दिया और आश्वस्त किया कि, तकलीफ़ होने पर तुम तुरंत फ़ोन करना, हम लोग आएँगे, हम लोगों ने बहुत देर तक उससे बातें की और उसकी बातें सुनी.. दरअसल उसकी बात सूनी जानी चाहिए थी .. ऐसा हो नहीं रहा था ,पर नंबर वाले आश्वासन के बाद मान गई और घर लौट गई है”

  • Saturday की थकान मिटाकर आभा की ये Hot तस्वीरें आपका Sunday कर देंगी Chill…

    Saturday की थकान मिटाकर आभा की ये Hot तस्वीरें आपका Sunday कर देंगी Chill…

    मुंबई। आभा पॉल (Aabha Paul) अपने बोल्ड अभिनय के लिए जानी जाती है. अक्सर आभा अपनी हॉट फोटोज़ के कारण युवाओं को घायल करती रही है.
    कुछ दिनों पहले ही आभा ने काफी बोल्ड फोटो शूट कराया है. ये सारी फोटो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. बता दें कि Aabha Paul ने तमिल फिल्मों में काम करने के बाद मुंबई का रुख किया. और कामसूत्र 3D Kamasutra 3D जैसी फिल्म में बोल्ड रोल किया. ये फिल्म कांन्स फिल्म फेस्टिवल में दिखाई गई थी।

    इसके बाद आभा एकता कपूर Ekta Kapoor के प्रोडक्शन के ऑल्ट बालाजी Alt Balaji के वेब शो गंदी बात Gandi Baat में ज़बरदस्त बोल्ड सीन के साथ नजर आईं. 2005 में मॉडलिंग से अपना करियर शुरू करने वालीं आभा मुंबई में मॉडलिंग की दुनिया का जाना पहचाना नाम हैं. आभा ने कई तमिल फिल्मों में काम किया है. मुंबई में जन्मी आभा अक्सर अपने बोल्ड फोटो शूट को लेकर चर्चा में रहती हैं. उनका इंस्टाग्राम Instagram ऐसी तस्वीरों से भरा पड़ा है. आभा पाल की इन स्मोकी फोटोज़ से आंखें नहीं हटेंगी।

    1. आभा पॉल का जन्म मुंबई में हुआ था।
    2. आभा ने कई बार बड़े फैशन डिज़ाइनर जैसे ऋतू बेरी, मनीष मल्होत्रा, अनुराग जायसवाल के लिए रैंप वाक किया हैं।
    3. उन्होंने बड़े टेलीविज़न चैनल्स स्टार और सोनी के लिए काम किया हैं।
    4. आभा ने एक तमिल फिल्म taste में भी काम किया हैं।
    5. उन्होंने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स में शिक्षा प्राप्त की हैं।
    6. पॉल हिंदी, अंग्रेजी और गुजराती भाषा का ज्ञान हैं।
  • राशन कार्ड धारियों को फरवरी एवं मार्च का चावल मिलेगा एक साथ खाद्य विभाग द्वारा आबंटन आदेश जारी

    राशन कार्ड धारियों को फरवरी एवं मार्च का चावल मिलेगा एक साथ खाद्य विभाग द्वारा आबंटन आदेश जारी

    रायपुर। प्रदेश के राशन कार्ड धारी उपभोक्ताओं को फरवरी एवं मार्च 2020 का चावल एक साथ मिलेगा। खाद्य विभाग द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली द्वारा प्रदेश के उचित मूल्य दुकानों से वितरण के लिए फरवरी एवं मार्च 2020 के लिए चावल का आबंटन एकमुश्त जारी कर दिया गया है। फरवरी एवं मार्च माह का चावल वितरण फरवरी में चावल उत्सव का आयोजन कर किया जाएगा। राशन कार्ड धारी उपभोक्ता अपनी सुविधानुसार एक ही माह का अथवा दोनों माह का चावल एक साथ उठा सकता है। उपभोक्ता को दो माह का चावल एक साथ लेने की बाध्यता नहीं है। उपभोक्ता अपनी सुविधानुसार फरवरी माह का चावल फरवरी में एवं मार्च माह का चावल मार्च माह में उचित मूल्य की दुकानो से उठा सकता है।

    प्रदेश के 56 लाख 48 हजार अंत्योदय, प्राथमिकता, एकता निराश्रित, अन्नपूर्णा एवं निःशक्तजन राशन कार्डधारियों को नमक, चना, शक्कर एवं बस्तर संभाग में वितरण के लिए गुड़ का आबंटन माह फरवरी के लिए जारी किया गया है। इसके अलावा सामान्य (एपीएल) राशनकार्डधारी उपभोक्ताओं के लिए भी माह फरवरी का आबंटन जारी किया गया है। खाद्य विभाग द्वारा मंत्रालय से जारी खाद्यान्न आबंटन आदेश में प्रदेश के प्रत्येक उचित मूल्य की दुकान में एक सप्ताह से 15 दिनों तक के लिए बड़ी मात्रा में चावल रखने के लिए सुरक्षित स्थान की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश सभी जिला कलेक्टरों को दिए गए हैं। उचित मूल्य की दुकानों में नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा भंडारित खाद्यान्न का भौतिक सत्यापन निगरानी समिति के माध्यम से खाद्य विभाग के अधिकारियों से पुष्टि कराया जाएगा।

    राशन कार्डधारियों को दो माह का खाद्यान्न एक मुश्त वितरण करने के संबंध में जानकारी सभी उचित मूल्य के दुकानों में सूचना पटल पर प्रदर्शित करने के साथ ही संचार माध्यमों एवं मुनादी के माध्यम से उपभोक्ताओं को जानकारी देने कहा है। खाद्य विभाग द्वारा प्रदेश के प्रत्येक उचित मूल्य की दुकानों में चावल महोत्सव का आयोजन कर जन प्रतिनिधियों, निगरानी समिति के सदस्यों एवं कलेक्टर द्वारा नामांकित अधिकारियों के समक्ष राशन का वितरण कराया जाएगा। आदेश में कलेक्टर द्वारा तथा खाद्य एवं सहकारिता आदि विभाग के अधिकारियों के माध्यम से भण्डारण एवं वितरण व्यवस्था सतत निगरानी करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

  • प्रदेश में पान मसाला, गुटखा और गुड़ाखू पर लगेगा प्रतिबंध, स्वास्थ्य मंत्री ने जीएसटी सचिव को लिखा पत्र, कहा- खाने से कैंसर और अन्य बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं लोग, तत्काल लगाएं प्रतिबंध

    प्रदेश में पान मसाला, गुटखा और गुड़ाखू पर लगेगा प्रतिबंध, स्वास्थ्य मंत्री ने जीएसटी सचिव को लिखा पत्र, कहा- खाने से कैंसर और अन्य बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं लोग, तत्काल लगाएं प्रतिबंध

    रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने प्रदेश में तम्बाकुयुक्त गुटखा, पान मसाला एवं गुड़ाखू पर प्रतिबंध लगाने के लिए वाणिज्यिक कर (जीएसटी) विभाग के सचिव को पत्र लिखा है। उन्होंने आज लिखे पत्र में कहा है कि प्रदेश में तम्बाकुयुक्त गुटखा, पान मसाला एवं गुड़ाखू की बाजार में अवैध बिक्री हो रही है। इसे खाकर बड़ी संख्या में लोग दंत रोगों, कैंसर एवं अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। शासन के स्वास्थ्य बजट पर भी इसका असर पड़ रहा है।

    सिंहदेव ने पत्र में लिखा है – कई परीक्षणों से यह भी पुष्टि हुई है कि पान मसालों में अधिक मात्रा में मैग्नीशियम कॉर्बोनेट पाई गई है, जो सेहत के लिए बहुत हानिकारक है। इसलिए प्रदेश में तम्बाकुयुक्त गुटखा, पान मसाला एवं गुड़ाखू पर तत्काल प्रतिबंध लगाने पर विचार किया जाना चाहिए। उन्होंने पत्र में विशेष तौर पर रेखांकित किया है कि विधानसभा में भी इस पर चर्चा हुई थी और स्वयं विधानसभा अध्यक्ष ने तम्बाकू और गुटखा को प्रतिबंधित या नियंत्रित करने कहा था।