Author: Sunil Agrawal

  • कोरोना से थाना प्रभारी की मौत,एम्स में चल रहा था इलाज पुलिस महकमे में शोक की लहर…

    कोरोना से थाना प्रभारी की मौत,एम्स में चल रहा था इलाज पुलिस महकमे में शोक की लहर…

    बिलासपुर। सीपत थानेदार मानसिंह राठिया की आज सुबह एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गयी,मालूम हो कि मानसिंह राठिया को चार दिन पहले ही कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद रायपुर स्थित एम्स में भर्ती किया गया था,उनकी हालत बहुत खराब थी,कोरोना संक्रमण की जानकारी के बाद पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल ने सीपत थाना को आगामी आदेश तक  बन्द कर दिया था
    बताया जा रहा है कि आज तड़के सुबह करीब 6 और 7 के बीच सीपत थानेदार मान सिंह राठिया की रायपुर में निधन हो गया,पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल ने के इस बात की पुष्टि की है।

    मालूम हो कि मानसिंह को चार दिन पहले ही कोरोना संक्रमण रिपोर्ट के बाद एम्स में भर्ती किया गया था,इलाज के दौरान उनकी हालत बहुत नाजुक थी,बताते चलें कि मानसिंह राठिया सीपत थाना प्रभारी थे,कोरोना टेस्ट में पाजीटिव पाए जाने के बाद पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल ने सुरक्षआ को ध्यान में रखते हुए आगामी जानकारी तक थाना को बन्द करने का आदेश दिया था,साथ ही पुलिस महकमा मानसिंह के स्वस्थ्य होने की दुआ भी कर रहा था,पर तमाम प्रयास के बाद भी उन्हें नहीं बचाया जा सका है।

  • मुकेश अंबानी का हो गया बिग बाजार, रिलायंस रिटेल ने 24,713 करोड़ रुपए में खरीदा फ्यूचर समूह का कारोबार

    मुकेश अंबानी का हो गया बिग बाजार, रिलायंस रिटेल ने 24,713 करोड़ रुपए में खरीदा फ्यूचर समूह का कारोबार

    मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (आरआरवीएल) ने फ्यूचर ग्रुप का रिटेल, होलसेल लॉजिस्टिक्स और वेयरहाउस बिजनेस 24713 करोड़ रुपए में खरीद लिया है। इस मेगा डील से कंपनी की रिटेल कारोबार में स्थिति और भी मजबूत हो जाएगी। कंपनी ने शनिवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी।
    कंपनी द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है, “रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) की सहायक कंपनी रिलायंस रिटेल वेंचर लिमिटेड (आरआरवीएल) ने आज फ्यूचर समूह के खुदरा और थोक कारोबार तथा लॉजिस्टिक्स और भंडारण कारोबार के एकमुश्त 24,713 करोड़ रुपये के दाम में अधिग्रहण की घोषणा की।”

    भारतीय ई-कॉमर्स बाजार में अमेजन जैसी दिग्गज कंपनियों को टक्कर देने के लिए रिलायंस रिटेल अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है।

    डील के तहत फ्यूचर ग्रुप कुछ कंपनियों को फ्यूचर एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एफईएल) में मर्ज कर रहा है। इस योजना के अंतर्गत रिटेल और होलसेल उपक्रम को रिलायंस रिटेल एंड फैशन लाइफस्टाइल लिमिटेड में स्थानांतरित किया जा रहा है।

    यह आरआरवीएल की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है; लॉजिस्टिक्स और वेयरहाउसिंग अंडरटेकिंग को आरआरवीएल को हस्तांतरित किया जा रहा है।

    रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड की निदेशक ईशा अंबानी ने कहा, फ्यूचर ग्रुप के प्रसिद्ध ब्रांडों के साथ-साथ उसके व्यावसायिक ईको सिस्टम को संरक्षित करने में हमें प्रसन्नता होगी। भारत में आधुनिक रिटेल के विकास में यह महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। हमें आशा है कि छोटे व्यापारियों, किराना स्टोर्स और बड़े उपभोक्ता ब्रांडों की सहभागिता के दम पर रिटेल सेक्टर में विकास की गति बनी रहेगी, हम देश भर में अपने उपभोक्ताओं को बेहतर मूल्य प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी ने रिटेल बिजनेस में तीन करोड़ किराना मालिकों और 12 करोड़ किसानों को जोड़ने का लक्ष्य रखा था। फ्यूचर समूह के खुदरा व्यापार, थोक और सप्लाई चेन व्यवसाय के अधिग्रहण से रिलायंस अपनी स्थिती मजबूत कर रहा है।

    आरआरवीएल ने कहा कि इस अधिग्रहण योजना के तहत फ्यूचर समूह अपनी कुछ कंपनियों का विलय फ्यूचर एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एफईएल) में कर रहा है। कंपनी ने बताया कि इस योजना के तहत फ्यूचर समूह के खुदरा और थोक कारोबार को आरआरवीएल की सहायक कंपनी रिलायंस रिटेल एंड फैशन लाइफस्टाइल लिमिटेड (आरआरएफएलएल) को हस्तांतरित किया जाएगा। वह 1200 करोड़ प्रेफरेंशियल इश्यू के जरिए निवेश करेगी और फ्यूचर एंटरप्राइजेज लिमिटेड में 6.09 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगी।

  • अब कोरोना की जांच करवाना हुआ सुलभ, निजी अस्पताल व निजी लैब में भी हो सकेगी कोरोना की जांच…

    अब कोरोना की जांच करवाना हुआ सुलभ, निजी अस्पताल व निजी लैब में भी हो सकेगी कोरोना की जांच…

    रायपुर। राज्य शासन द्वारा प्रदेश के कुछ निजी लैबों और अस्पतालों को भी कोविड-19 की पहचान के लिए कोरोना जांच की अनुमति दी गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा रायपुर के छह निजी लैबों को कोरोना वायरस की आरटीपीसीआर जांच की अनुमति दी गई है। इनमें कोर डायग्नोस्टिक लैब, डॉक्टर लाल पैथ लैब, एसआरएल लैब डायग्नोस्टिक, पाथ काइंड लैब, मेट्रोपोलिस हेल्थ केयर लैब और सब अर्बन लैब शामिल हैं।

    वहीं रायपुर के एनएच एमएमआई, नया रायपुर के बाल्को मेडिकल सेंटर और रायगढ़ के ओ.पी. जिंदल अस्पताल को ट्रू-नाट टेस्ट की अनुमति दी गई है। रायपुर के एनएच एमएमआई, रामकृष्ण केयर, मेडिशाइन, श्री नारायणा और वी-केयर अस्पताल, बिलासपुर के अपोलो अस्पताल तथा कोरबा के एडवांस डायग्नोस्टिक सेंटर को रैपिड एंटीजन किट से कोरोना जांच की अनुमति दी गई है। कोई भी व्यक्ति इन निजी लैबों एवं अस्पतालों में स्वयं के व्यय पर कोरोना जांच करा सकता है।

  • रक्षक ही भक्षक बन जाए, तो फरियादी कहा जाए?… छत्तीसगढ़ में पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक पर लगा रेप का आरोप…

    रक्षक ही भक्षक बन जाए, तो फरियादी कहा जाए?… छत्तीसगढ़ में पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक पर लगा रेप का आरोप…

    कोरबा। रक्षक के भक्षक बनने की बड़ी खबर आ रही है।पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक पर रेप का आरोप लगा है। मामला दर्ज कर लिया गया है।
    जानकारी के मुताबिक जिस आरक्षक पर रेप का आरोप लगा है उसका नाम योगेश यादव है, जो कि पुलिस लाइन में पदस्थ है. खरमोरा निवासी पीड़ित युवती ने रामपुर चौकी में इसके खिलाफ मामला दर्ज कराया है. पुलिस अपराध दर्ज कर पूरे मामले की जांच कर रही है।

    जब रक्षक ही भक्षक बन जाए तो, फरियादी किसके पास फरियाद लेकर जाएगा. दरअसल कोरबा जिले के पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक पर एक युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है. रामपुर चौकी पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी आरक्षक के खिलाफ धारा 376 का मामला दर्ज किया है।

  • स्कूल फीस की मनमानी वसूली पर सरकार का बड़ा कदम, विधानसभा में फीस विनियमन विधेयक पास….

    स्कूल फीस की मनमानी वसूली पर सरकार का बड़ा कदम, विधानसभा में फीस विनियमन विधेयक पास….

    छत्तीसगढ़ में विधानसभा का मानसून सत्र जारी है। विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन सरकार ने छत्तीसगढ़ अशासकीय विद्यालय फीस विनियमन विधेयक 2020 पेश किया गया। स्कूलशिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने विधेयक पेश किया। उन्होंने विधेयक पेश करते हुए कहा- स्कूलों की मनमानी फीस वसूली पर लगेगी रोक। इसके अलावा उन्होंने कहा कि अब पालकों की समिति स्कूल फीस को तय करेगी। छत्तीसगढ़ अशासकीय विद्यालय फीस विनियमन विधेयक पास हो गया। कहा जा रहा है कि इसके बाद निजी स्कूलों की मनमानी फीस वसूली पर लगाम लगेगा। विधानसभा में लंबी चर्चा के बाद स्कूलों की फीस का विधेयक पारित हो गया। विपक्ष की ओर से विधेयक पर बृजमोहन अग्रवाल और अजय चंद्राकार ने विरोध किया। सत्तापक्ष की ओर से शैलेश पांडेय, देवेंद्र यादव और शिक्षामंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने हिस्सा लिया। काफी चर्चा के बाद विधेयक विधानसभा से पारित हो गया।

    विधेयक का विरोध करते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि- ‘विधेयक से निजी स्कूलों पर सरकारी हस्तक्षेप बढ़ेगा। प्रदेश में अच्छे स्कूल खुलना बंद हो जाएगा। स्कूलों की आमदनी नहीं होगी तो शिक्षकों की नौकरी चली जाएगी। बृजमोहन ने आगे कहा- ‘इसके लिए त्रि-स्तरीय समिति की ज़रूरत क्यों पड़ी? इससे बाहर के स्कूल खुलना बंद हो जाएंगे. कितनी कमेटियां बनेगी, कितने लोग नियुक्त होंगे। अरबपति, करोड़पति लोग हैं जिनके पास पैसे हैं, लेकिन वो फीस नहीं देना चाहते। ऐसे विघ्नसंतोषी लोग कमेटी में आएंगे। पालकों के प्रतिनिधि कैसे रखेंगे? राजनीतिक लोगों का नियंत्रण प्राइवेट स्कूल पर होगा। हम इसके हिमायती हैं कि देश के प्रसिद्ध स्कूल यहां आये और जितना खर्च वो सरकारी स्कूल में खर्च करते हैं, उसका एक-चौथाई अनुदान देना चाहिए। इस विधेयक को रोक लीजिये। राज्य स्तर की समिति में जनप्रतिनिधियों को रखिये।

  • खरसिया चेंबर ऑफ कॉमर्स ने कलेक्टर से किया निवेदन

    खरसिया चेंबर ऑफ कॉमर्स ने कलेक्टर से किया निवेदन


    लॉकडाउन बढ़ने की स्थिति में दुकानों के लिए प्रातः 8 से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित करें समय


    खरसिया । खरसिया चेंबर ऑफ कॉमर्स में रायगढ़ कलेक्टर भीम सिंह से निवेदन किया है कि लाक डाउन बढ़ने की स्थिति में खरसिया में दुकानों के खुलने का समय 8:00 से दोपहर 2:00 बजे तक किया जाए। अभी खरसिया में दुकानों के खुलने का समय सुबह 6:00 से 11:00 बजे तक है।
    रायगढ़ कलेक्टर श्री भीम सिंह सोमवार से लॉकडाउन की अवधि में बढ़ोतरी कर सकते हैं ऐसे में खरसिया चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष मुकेश मित्तल ने जिलाध्यक्ष श्री भीम सिंह से दूरभाष पर बात कर उनसे लॉकडाउन की अवधि में अनुमति प्राप्त दुकानों के खुलने के समय में परिवर्तन किए जाने का निवेदन करते हुए खरसिया में दुकान खुलने का समय 8:00 से दोपहर 2:00 बजे तक करने की मांग की है। उल्लेखनीय है कि अभी खरसिया में अनुमति प्राप्त दुकान सुबह 6:00 से 11:00 बजे तक खुल रही हैं। चेंबर ऑफ कॉमर्स खरसिया के अध्यक्ष मुकेश मित्तल, सचिव राजेंद्र अग्रवाल, उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल (एस एन) कैलाश अग्रवाल (सपना) नरेश ओम, युगल किशोर, संजय अग्रवाल दीपक अमित राज अजय गब्बर आदि ने बताया कि सुबह 6:00 बजे का समय होने से जहां दुकानदारों को काफी परेशानी हो रही है वहीं ग्रामीण अंचलों से शहर पहुंचने में ग्रामीण भी दिक्कत अनुभव कर रहे हैं क्योंकि उन्हें शहर पहुंचने के लिए सुबह 4-5 बजे उठना पड़ रहा है। साथ ही दुकानों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए भी सुबह 6:00 बजे पहुंच पाना संभव नहीं हो पा रहा है जिसके कारण उनकी रोजी मजदूरी में दिक्कत आ रही है। नगर के दुकानदार भी सुबह 6:00 बजे के समय को व्यवहारिक नहीं मानकर असुविधा महसूस कर रहे हैं। ऐसे में चेंबर ऑफ कॉमर्स खरसिया में जिलाध्यक्ष श्री भीम सिंह से निवेदन किया है कि यदि खरसिया में लाक डाउन की अवधि बढ़ाई जाती है तो अनुमति प्राप्त दुकानों के खुलने का समय 8:00 से दोपहर 2:00 बजे तक किया जाए।

  • महासमुंद एसपी प्रफुल्ल ठाकुर को कोरोना, कल बिलासपुर कलेक्टर सारांश मित्तल की कोरोना रिपोर्ट आई थी पॉजिटिव…

    महासमुंद एसपी प्रफुल्ल ठाकुर को कोरोना, कल बिलासपुर कलेक्टर सारांश मित्तल की कोरोना रिपोर्ट आई थी पॉजिटिव…

    रायपुर। रायगढ़ के पूर्व एडिशनल एसपी एवं महासमुंद जिले के  वर्तमान में पुलिस अधीक्षक  प्रफुल्ल ठाकुर  की कोरोना जांच रिपोर्ट  पॉजिटिव आई है ।  रिपोर्ट आने के बाद उन्होंने खुद को होम आइसोलेट कर लिया है। होम आइसोलेशन में ही उनका इलाज होगा।

    आपको बता दें कि कल ही बिलासपुर के कलेक्टर सारांश मित्तर की कोरोना रिपोर्ट पॉजेटिव आयी थी। वहीं हाईकोर्ट के जस्टिस की भी रिपोर्ट पॉजेटिव मिली थी। माना जा रहा है कि कोरोना रिपोर्ट एसपी की पॉजेटिव आने के बाद कई अन्य पुलिस अफसरों को भी अपना टेस्ट कराना होगा, वहीं कईयों को क्वारंटीन होना पड़ेगा।

  • स्व0 गजानंद अग्रवाल की स्मृति में मुक्तिधाम को स्वर्ग रथ प्रदत्त,श्रीमती द्रौपदी देवी ने मुक्तिधाम को प्रदान किया वाहन…

    स्व0 गजानंद अग्रवाल की स्मृति में मुक्तिधाम को स्वर्ग रथ प्रदत्त,श्रीमती द्रौपदी देवी ने मुक्तिधाम को प्रदान किया वाहन…


    खरसिया। नगर के प्रसिद्व उद्योगपति अशोक अग्रवाल (तोता) द्वारा अपने पिता स्व. गजानंद अग्रवाल की स्मृति में अपनी माता द्रौपदी देवी के सौजन्य से एक स्वर्ग रथ नगर के मुक्तिधाम को प्रदान किया गया। स्वर्ग रथ मिलने से अब नगर के दूर दराज के क्षेत्र में किसी व्यक्ति की मृत्यु होने पर उनके परिजनों कोे अंतिम संस्कार के लिये पैदल चलकर आने की समस्या से मुक्ति मिलेगी।


    गौरतलब है कि समय के साथ खरसिया नगर के क्षेत्र में वृद्वि हुयी और लोगों की बसाहट दूर दूर तक होने लगी, एैसे में किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाने पर उनके परिजनों को मौहापाली मार्ग स्थित मुक्तिधाम में पैदल चलकर आना पड़ता था, जो कि काफी कष्टदायक था, बरसात के मौसम में यह समस्या और विकट हो जाती थी, मुक्तिधाम सेवा समिति के गजानंद अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, अजय बंसल, नटवर मित्तल, अनिल कुकू, सजन अग्रवाल आदि के द्वारा इस समस्या से क्षेत्रवासियों को निदान दिलाने के लिये लगातार प्रयास किया जा रहा था।

    इसकी जानकारी मिलने पर नगर के क्षेत्र के प्रसिद्व उद्योगपति अशोक तोता के द्वारा अपने पिता स्व. गजानंद अग्रवाल की स्मृति में अपनी माता द्रौपदी देवी के सौजन्य से क्षेत्र वासियों के लिये एक व्यवस्थित स्वर्ग रथ वाहन ,खरसिया मुक्तिधाम को प्रदान किया गया। नगरवासियों ने अशोक अग्रवाल तथा उनकी माता की सराहना करते हुये प्रसन्नता जाहिर करते हुये कहा कि स्वर्ग रथ मिलने से अब दूर दराज से लोगों को अंतिम संस्कार के लिये मुक्तिधाम तक आने में परेशानियों का सामना नही करना पड़ेगा साथ ही बारिश के दिनों में भी इस वाहन से क्षेत्रवासियों को लाभ मिलेगा।

  • छत्तीसगढ़ में बड़े पैमाने पर एडिश्नल एसपी के तबादले…. देखिये पूरी लिस्ट

    छत्तीसगढ़ में बड़े पैमाने पर एडिश्नल एसपी के तबादले…. देखिये पूरी लिस्ट

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में डेढ़ दर्जन से ज्यादा एडिश्नल एसपी के तबादले किये गये हैं। दुर्ग के ग्रामीण एडिश्नल एसपी लखन पाटले रायपुर के एडिश्नल एसपी बनाये गये हैं। वहीं कीर्तिन राठौर को एडिश्नल एसपी कांकेर से एडिश्नल एसपी कोरबा बनाये गये हैं। वहीं बिलासपुर के एडिश्नल एसपी ओपी शर्मा को बिलासपुर से बस्तर से भेजा गया है। देखिये पूरी लिस्ट…

  • हरिप्रिया न्यूट्रिशन सेंटर का हुआ शुभारम्भ, अत्याधुनिक मशीनों से होगी शरीर की जांच…

    हरिप्रिया न्यूट्रिशन सेंटर का हुआ शुभारम्भ, अत्याधुनिक मशीनों से होगी शरीर की जांच…

    खरसिया। 22 अगस्त को खरसिया में हरिप्रिया न्यूट्रिशन सेंटर का शुभारम्भ हुआ, सचिन गुप्ता और निभा गुप्ता ने इस सेंटर की शुरुआत की, इस अवसर पर जयपुर से आयेे इंटरनेशनल सीनियर वेलनेस कोच सुनील भगवती शर्मा और उनके साथ उनकी टीम के वेलनेस कोच विनोद यादव ,बलवानसिंह यादव, सुरेखा दिलीप श्रीवास नेे फीता काटकर सेंटर का शुभारम्भ किया।
    सेंटर के शुभारम्भ के अवसर पर पधारे हुए सभी गणमान्य जनों को वेलनेस कोच सुनील भगवती शर्मा द्वारा सेहत की जानकारी दी गयी खाने पीने में और रहन सहन में आज क्या समस्याएं है और कैसे हम 80 प्रतिशत न्यूट्रिशन और 20 प्रतिशत वर्कआउट के माध्यम से ओर पोषणयुक्त खाने से कैसे सेहतमंद रह सकते है वजन कम कर सकते है वजन बढ़ा सकते है और इम्यूनिटी को कैसे बढ़ा सकते है इस संबंध में सम्पूर्ण जानकारी दी गयी, सेंटर के संचालक सचिन गुप्ता ने बताया कि यह सेंटर हर दिन पूरे दिन के लिए खुला रहेगा और यहाँ पर आधुनिक मशीन से फ्री बॉडी चेकअप होगा और हमारे वेलनेस कोच के माध्यम से परामर्श ओर डाइट प्लान मिलेगा उन्होंने बताया कि वेट,फैट,इंटरनल फैट,बी.एम.आई, मसल्स,बॉडी ऐज, आर. एम. जैसी शरीर की 6 प्रकार की जांच हमारे सेंटर में निःशुल्क की जायेगी, यहां न्यूट्रिशन एक्सपर्ट द्वारा डाइट प्लान बनाकर दिया जायेगा जो कि अच्छ़े स्वास्थ्य के लिये आवष्यक है। सेंटर के संचालक सचिन गुप्ता ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे सेंटर में आकर अपने शरीर को स्वरूथ रखने के लिये आवश्यक खानपान संबंधित जानकारी प्राप्त करें तथा निरोग रहें।