Author: Sunil Agrawal

  • सड़क खराबी के कारण हुईं दुर्घटना तो एनएच पर दर्ज कराएं एफआईआर- कलेक्टर….

    सड़क खराबी के कारण हुईं दुर्घटना तो एनएच पर दर्ज कराएं एफआईआर- कलेक्टर….

    अंबिकापुर। नेशनल हाइवे की खराबी के कारण अगर दुर्घटना होती है तो सीधे अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएं. यह बात सरगुजा कलेक्टर संजीव कुमार झा ने की है. दरअसल, कलेक्टर ने मंगलवार को साप्ताहिक समय सीमा की ऑनलाईंन बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा की. उन्होंने अम्बिकापुर-शिवनगर एनएच में लखनपुर के पास जारी निर्माण कार्य की धीमी प्रगति तथा अब तक पैच रिपेरिंग कार्य पूरा नहीं होने पर नाराजगी जाहिर की।

    कलेक्टर संजीव कुमार झा ने कहा कि एनएच निर्माण कार्य में ठेकेदार की लेट लतीफी कार्य और एनएच के अधिकारियों के लापरवाही से प्रगति नहीं आ रही है. सड़क खराब होने के कारण उदयपुर के पास यात्री बस की भी दुर्घटना हुई है. इसकी जिम्मेदारी एनएच के अधिकारियों की है. उन्होंने आरटीओ को इस दुर्घटना के लिए खुद प्रार्थी बनकर एनएच के अधिकारियों पर नामजद एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए।

    कलेक्टर ने एनएच के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देशित किया कि लखनपुर में एनएच निर्माण कार्य बरसात से पहले पूरा कराये. सड़क के किनारे नाली का निर्माण भी कराये. यदि पक्का नाली तत्काल नहीं बन सकता तो कच्चा नाली ही बनाए, ताकि बारिश का पानी निकल जाए और कही पर जल भराव की समस्या न हो।

    उन्होंने सांड़बार से उदयपुर तक पैच रिपैरिंग में ठेकेदार द्वारा लेट-लतीफी करने पर एनएच के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि शीघ्र पैच रिपेरिंग पूरा कराये अन्यथा सख्त कार्यवाही के लिए तैयार रहे. उन्होंने एनएच के ठेकेदार को कार्यालय में शीघ्र हाजिर करने के निर्देश एनएच के अधिकारियों को दिए।

  • हाईकोर्ट द्वारा टूलकिट मामले में डॉ रमन सिंह और संबित पात्रा की याचिका पर सुनवाई पूरी….

    हाईकोर्ट द्वारा टूलकिट मामले में डॉ रमन सिंह और संबित पात्रा की याचिका पर सुनवाई पूरी….

    रायपुर। टूलकिट मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट में डॉ रमन सिंह और संबित पात्रा की याचिका पर बहस पूरी हो गई है और कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा है।

    बता दें कि टूलकिट मामले में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर निरस्त करने याचिका दाखिल की थी।

    इस मामले को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी और एडवोकेट जनरल सतीशचंद्र वर्मा और डॉ रमन और संबित पात्रा की ओर से वरिष्ठ वकील महेश जेठमलानी और वकील बर्मन ने इस मामले में पैरवी की है।

  • रिश्वत लेते फंसे 3 पटवारी और एक जनपद CEO,सचिव की शिकायत पर एन्टी करप्शन ब्यूरो ने की कार्रवाई….

    रिश्वत लेते फंसे 3 पटवारी और एक जनपद CEO,सचिव की शिकायत पर एन्टी करप्शन ब्यूरो ने की कार्रवाई….

    बलौदाबाजार जिला स्थित बिलाईगढ़ जनपद पंचायत के सीईओ कुलेश्वर गायकवाड़ को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। टीम ने सीईओ को 20 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। यह कार्रवाई ग्राम पंचायत सचिव की शिकायत पर हुई है।

    जानकारी के अनुसार, बिलाईगढ़ जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत जमगहन के सचिव राजेन्द्र कुमार यदु ने एसीबी से शिकायत की थी कि ग्राम पंचायत भवन के बाउंड्रीवॉल निर्माण के लिए स्वीकृत की गई राशि के आहरण के एवज में जनपद पंचायत के सीईओ कुलेश्वर गायकवाड़ 20 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहे हैं, इसी शिकायत के आधार पर एसीबी की टीम ने सुनियोजित तरीके से आज कार्रवाई की, जिसमें सीईओ कुलेश्वर गायकवाड़ के 20 हजार रूपए रिश्वत लेते हुए पकड़े जाने की खबर है। एसीबी मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

    ईओडब्ल्यू/एसीबी के निदेशक आरिफ एच. शेख के निर्देशन एवं पंकज चंद्रा, पुलिस अधीक्षक, ईओडब्ल्यू/एसीबी के नेतृत्व एवं अमृता सोरी ध्रुव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसीबी के हमराह में एसीबी यूनिट रायपुर, जगदलपुर एवं अंबिकापुर की टीम ने ये कार्रवाई की है।

    ये है तीन रिश्वतखोर पटवारी

    एक प्रार्थी ने शिकायत की थी कि पटवारी, हल्का नं. 13, उंगारपाल, भनपुरी, जिला बस्तर द्वारा प्रार्थी से नामांतरण करवाने के एवज में 8000 रुपये की रिश्वत की मांग की जा रही है. शिकायत का सत्यापन कर एसीबी की जगदलपुर यूनिट द्वारा आज ट्रेप कार्रवाई कर आरोपी मुकेश कुमार बिसाई, उम्र 27 वर्ष, पटवारी, उंगारपाल, भनपुरी, जिला बस्तर को उसके कार्यालय से 8000 रू. नगद का रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है।


    वहीं एक अन्य प्रार्थी ने एसीबी में शिकायत की थी कि पटवारी, हल्का नं. 26, भेसकी, रा.नि.म. बरियों, तहसील राजपुर, जिला बलरामपुर द्वारा प्रार्थी से बी-1, नक्शा, खसरा की नकल देने के एवज में 50,000 रुपये की रिश्वत की मांग की जा रही है.  शिकायत का सत्यापन कर एसीबी की अंबिकापुर यूनिट द्वारा आज ट्रेप कार्रवाई कर आरोपी अमित गुप्ता, उम्र 30 वर्ष, पटवारी, हल्का नं. 26, भेसकी, रा.नि.म. बरियों, तहसील राजपुर, जिला बलरामपुर को आम जगह से 40,000 रू. नगद का पहला किश्त रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है।


    इसके अलावा एक अन्य प्रार्थी ने एसीबी में शिकायत की थी कि पटवारी, हल्का नं. 22,23, ग्राम मानपुर, तहसील सहसपुर लोहारा,  जिला कवर्धा द्वारा प्रार्थी से ऋण पुस्तिका बनाकर देने के एवज में 11,000 रुपये की रिश्वत की मांग की जा रही है. शिकायत का सत्यापन कर एसीबी की रायपुर यूनिट द्वारा आज ट्रेप कार्यवाही कर आरोपी गजेन्द्र चंद्रवंशी, उम्र 37 वर्ष, पटवारी, हल्का नं. 22,23, सहसपुर, लोहारा, जिला कवर्धा को उनके कार्यालय में 11,000 रू. नगद रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है।
     

  • रिश्वत लेते फंसे 3 पटवारी और एक जनपद CEO,सचिव की शिकायत पर एन्टी करप्शन ब्यूरो ने की कार्रवाई….

    रिश्वत लेते फंसे 3 पटवारी और एक जनपद CEO,सचिव की शिकायत पर एन्टी करप्शन ब्यूरो ने की कार्रवाई….

    बलौदाबाजार जिला स्थित बिलाईगढ़ जनपद पंचायत के सीईओ कुलेश्वर गायकवाड़ को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। टीम ने सीईओ को 20 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। यह कार्रवाई ग्राम पंचायत सचिव की शिकायत पर हुई है।

    जानकारी के अनुसार, बिलाईगढ़ जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत जमगहन के सचिव राजेन्द्र कुमार यदु ने एसीबी से शिकायत की थी कि ग्राम पंचायत भवन के बाउंड्रीवॉल निर्माण के लिए स्वीकृत की गई राशि के आहरण के एवज में जनपद पंचायत के सीईओ कुलेश्वर गायकवाड़ 20 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहे हैं, इसी शिकायत के आधार पर एसीबी की टीम ने सुनियोजित तरीके से आज कार्रवाई की, जिसमें सीईओ कुलेश्वर गायकवाड़ के 20 हजार रूपए रिश्वत लेते हुए पकड़े जाने की खबर है। एसीबी मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

    ईओडब्ल्यू/एसीबी के निदेशक आरिफ एच. शेख के निर्देशन एवं पंकज चंद्रा, पुलिस अधीक्षक, ईओडब्ल्यू/एसीबी के नेतृत्व एवं अमृता सोरी ध्रुव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसीबी के हमराह में एसीबी यूनिट रायपुर, जगदलपुर एवं अंबिकापुर की टीम ने ये कार्रवाई की है।

    ये है तीन रिश्वतखोर पटवारी

    एक प्रार्थी ने शिकायत की थी कि पटवारी, हल्का नं. 13, उंगारपाल, भनपुरी, जिला बस्तर द्वारा प्रार्थी से नामांतरण करवाने के एवज में 8000 रुपये की रिश्वत की मांग की जा रही है. शिकायत का सत्यापन कर एसीबी की जगदलपुर यूनिट द्वारा आज ट्रेप कार्रवाई कर आरोपी मुकेश कुमार बिसाई, उम्र 27 वर्ष, पटवारी, उंगारपाल, भनपुरी, जिला बस्तर को उसके कार्यालय से 8000 रू. नगद का रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है।


    वहीं एक अन्य प्रार्थी ने एसीबी में शिकायत की थी कि पटवारी, हल्का नं. 26, भेसकी, रा.नि.म. बरियों, तहसील राजपुर, जिला बलरामपुर द्वारा प्रार्थी से बी-1, नक्शा, खसरा की नकल देने के एवज में 50,000 रुपये की रिश्वत की मांग की जा रही है.  शिकायत का सत्यापन कर एसीबी की अंबिकापुर यूनिट द्वारा आज ट्रेप कार्रवाई कर आरोपी अमित गुप्ता, उम्र 30 वर्ष, पटवारी, हल्का नं. 26, भेसकी, रा.नि.म. बरियों, तहसील राजपुर, जिला बलरामपुर को आम जगह से 40,000 रू. नगद का पहला किश्त रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है।


    इसके अलावा एक अन्य प्रार्थी ने एसीबी में शिकायत की थी कि पटवारी, हल्का नं. 22,23, ग्राम मानपुर, तहसील सहसपुर लोहारा,  जिला कवर्धा द्वारा प्रार्थी से ऋण पुस्तिका बनाकर देने के एवज में 11,000 रुपये की रिश्वत की मांग की जा रही है. शिकायत का सत्यापन कर एसीबी की रायपुर यूनिट द्वारा आज ट्रेप कार्यवाही कर आरोपी गजेन्द्र चंद्रवंशी, उम्र 37 वर्ष, पटवारी, हल्का नं. 22,23, सहसपुर, लोहारा, जिला कवर्धा को उनके कार्यालय में 11,000 रू. नगद रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है।
     

  • रायपुर से चलने वाली इन ट्रेनों का परिचालन 30 जून तक रद्द…

    रायपुर से चलने वाली इन ट्रेनों का परिचालन 30 जून तक रद्द…

    रायपुर। कोविड-19 के सेकेंड वेव के कारण कई ट्रेनों को पर्याप्त संख्या में यात्री नहीं मिल रहे हैं. वहीं कोरोना संक्रमण के बीच भारतीय रेलवे लगातार यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते ट्रेनों के फेरों में कटौती कर रहा है. रेलवे ने अब कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए इसकी रोकथाम के मद्देनजर रायपुर से होकर चलने वाली मेमू /पैसेंजर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन को 30 जून तक रद्द कर दिया है।

    बता दें कि रायपुर-डोंगरगढ़-बिलासपुर एवं छिंदवाड़ा-इतवारी, झारसुगुड़ा-गोंदिया के मध्य चलने वाली 4 जोड़ी मेमू/ पैसेंजर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन रद्द किया गया है।

    देखिए, सूची
    (1) 08119 इतवारी-छिंदवाड़ा, दैनिक पैसेंजर स्पेशल 3 जून से 30 जून 2021 तक रद्द रहेगी.
    (2) 08120 छिंदवाड़ा-इतवारी, दैनिक पैसेंजर स्पेशल 3 जून से 30 जून 2021 तक रद्द रहेगी.
    (3)08705रायपुर-डोंगरगढ़-दैनिक मेमू स्पेशल 03 से 30 जून तक रद्द रहेगी.
    (4) 08706डोंगरगढ़-बिलासपुर दैनिक मेमू स्पेशल 03 से 30 जून तक रद्द रहेगी.
    (5) 08709 रायपुर-डोंगरगढ़-दैनिक मेमू स्पेशल 3 जून से 29 जून 2021 तक रद्द रहेगी.
    (6)08710 डोंगरगढ़-रायपुर दैनिक मेमू स्पेशल 04 जून से 30 जून 2021 तक रद्द रहेगी.
    (7) 08861गोंदिया-झारसुगुड़ा, मेमू स्पेशल दिनांक 3 से 29 जून, 2021 तक इस गाड़ी का परिचालन रद्द रहेगी.
    (8) 08862 झारसुगुड़ा-गोंदिया, मेमू स्पेशल दिनांक 4 से 30 जून, 2021 तक इस गाड़ी का परिचालन रद्द रहेगी.
    इसके अलावा रेलवे ने अब मुंबई सेंट्रल और अहमदाबाद के बीच चलने वाली तेजस एक्सप्रेस का संचालन एक महीने के लिए बंद कर दिया है. इसकी जानकारी रेलवे ने आधिकारिक ट्वीट के जरिए की है.

    रेलवे ने ट्वीट के जरिए जानकारी दी है कि महाराष्ट्र और गुजरात में कोरोना महामारी की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए IRCTC के अनुरोध पर अहमदाबाद व मुंबई सेंट्रल के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 82901/82902 अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल तेजस एक्सप्रेस को 30 जून 2021 तक की अवधि के लिए निरस्त किया गया है।

    डीआरएम अहमदाबाद ने ट्वीट करते हुए लिखा- महाराष्ट्र व गुजरात में कोरोना महामारी की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए आईआरसीटीसी के अनुरोध पर अहमदाबाद व मुंबई सेंट्रल के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 82901/82902 अहमदाबाद – मुंबई सेंट्रल तेजस एक्सप्रेस को 30 जून 2021 तक की अवधि के लिए निरस्त किया गया है।

  • वैक्सीन से नहीं बनी एंटीबॉडी तो थाने पहुंचा यह शख्स, सीरम इंस्टीट्यूट, ICMR और WHO के खिलाफ की शिकायत

    वैक्सीन से नहीं बनी एंटीबॉडी तो थाने पहुंचा यह शख्स, सीरम इंस्टीट्यूट, ICMR और WHO के खिलाफ की शिकायत

    एक व्यक्ति ने थाने में शिकायत की है कि COVISHIELD VACCINE से एंटीबॉडी नहीं बन रहा है। इस शख्स ने सीरम इंस्टीट्यूट के मालिक अदार पूनावाला, ड्रग कंट्रोल डायरेक्टर, स्वास्थ्य संयुक्त सचिव लव भार्गव, ICMR डायरेक्टर बलराम भार्गव, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन डायरेक्टर अपर्णा उपाध्याय और WHO के डायरेक्टर विरुद्ध आशियाना एसएचओ पुरुषोत्तम गुप्ता को तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत कराने की मांग की है।
    उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के रहने वाले प्रताप चंद्र का कहना है कि वैक्सीन लेने के बाद जो एंटीबॉडी बननी थी, वह नहीं बनी। प्रताप चंद्र ने तहरीर में लिखा है कि उन्होंने सिरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा बनाई गई और सरकारी संस्थान आईसीएमआर, स्वास्थ्य मंत्रालय और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा मान्यता उपलब्ध कराए जाने वाली कोविडशील्ड वैक्सीन की विभिन्न समाचार पत्र, दूरदर्शन और सरकारी विज्ञापनों से प्रेरित होकर दिनांक 8 अप्रैल 21 को आशियाना थाना रुचि खंड 2 स्थित गोविंद हॉस्पिटल पहली डोज लगवाई थी।

    उन्होंने कहा कि दूसरी डोज की निर्धारित तिथि 28 दिन बाद की दी गई थी, लेकिन 28 दिन बाद जाने पर बताया गया कि अब दूसरी डोज 6 हफ्ते में लगेगी और फिर सरकार द्वारा घोषणा की गई कि 6 नहीं बल्कि 12 हफ्ते बाद दूसरी डोज लगेगी।

    धोखाधड़ी और हत्या का प्रयास

    प्रताप चंद का आरोप है कि आईसीएमआर स्वास्थ्य विभाग ने बताया था कि कोवीशील्ड वैक्सीन के पहले डोज के बाद भी अच्छे लेवल की एंटीबॉडी बनती है। इसके बाद शख्स ने 25 मई को 2021 को एक सरकारी मान्यता प्राप्त में लैब में कोविड एंटीबॉडी का टेस्ट कराया। 27 मई को रिपोर्ट निगेटिव आई। शिकायत के मुताबिक शख्स में एंटीबॉडी नहीं बनी और प्लेटलेट्स भी 3 लाख से घटकर 1.5 लाख तक पहुंच गईं। शख्स ने आरोप लगाया है कि उसके खिलाफ धोखा हुआ है। इससे मेरी किसी भी समय मृत्यु हो सकती है। यह सरासर मेरे साथ धोखाधड़ी और मैं इसे अपनी हत्या के प्रयास का विषय मानता हूं।

    कोर्ट में जाने की चेतावनी

    प्रताप चंद्र के वकील योगेश मिश्रा ने पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज न किए जाने पर कोर्ट जाने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों ने सहयोग का आश्वासन दिया है। यदि वह कार्रवाई नहीं करते हैं तो सीआरपीसी की धारा 156 (3) के तहत कोर्ट में आवेदन प्रस्तुत करूंगा।

  • जशपुर जिले के खाद्य अधिकारी हुए निलंबित….

    जशपुर जिले के खाद्य अधिकारी हुए निलंबित….

    जशपुर जिले से आ रही खबर के अनुसार यहाँ के जिला खाद्य अधिकारी घनश्याम सिंह कंवर को राज्य शासन ने तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है ।खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग के विषेध सचिव मनोज कुमार सोनी द्वारा जारी किए गए निलंबन आदेश में खाद्य अधिकारी की कार्यप्रणाली को लापरवाह बताया गया है। आदेश पत्र में लिखा गया है कि घनश्याम सिंह कंवर के विरुद्ध बार बार शिकायते आ रही थी। कांसाबेल के पीडीएस दूकान में लापरवाही की शिकायत पर इनके द्वारा किसी तरह की कोई कार्रवाई नही की गई इसके अलावा इस तरह की कई शिकायतें मिलती रही और उन्हें समझाईश भी दी गयी लेकिन बार बार गलतियां दोहराए जाने के कारण हितग्रहीयो को योजनाओं का लाभ नही मिल पा रहा था।

  • युवक को आया धमकी भरा कॉल, हनीट्रैप गैंग द्वारा अश्लील क्लीपिंग का डर दिखाकर मांगे….

    युवक को आया धमकी भरा कॉल, हनीट्रैप गैंग द्वारा अश्लील क्लीपिंग का डर दिखाकर मांगे….

    रायपुर। एक युवक को उसका अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 3 लाख रुपए मांगे गए। आरोपियों ने युवक को ब्लैकमेल किया कि अगर वह पैसे नहीं देगा तो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाएगा। जिसके बाद पीड़ित युवक ने घबराकर इस बात की शिकायत पुलिस में की।
    दरअसल, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगे खरोरा में ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। जहां पीड़ित से अज्ञात आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लाखों रुपये की डिमांड की ।

    पुलिस के अनुसार, खरोरा थान क्षेत्र के ग्राम कनकी के रहने वाले एम.ए. तक पढ़े-लिखे युवक ने शिकायत की है कि बीते रविवार दोपहर को उसे अज्ञात लोगों ने उसे फोन करके धमकी दी कि उसका एक लड़की के साथ अश्लील विडियो बना है। अज्ञात आरोपियों ने पीड़ित से 3 लाख रूपये की मांग की और पैसा नही देने पर अश्लील विडियो को फेसबुक, वटसफ, सोसल मिडिया पर वायरल करने की धमकी देते हुए कहकर गंदी गाली गलौज व जान से मारने की भी धमकी दी।

    फोन कॉल करने वाले आरोपी ने पीड़ित युवक से कहा है कि अगर वह 3 लाख रुपए एक साथ नहीं दे सकता है, तो 50-50 हजार रुपए किस्तों में दे दे। पीड़ित युवक ने खरोरा थाने में FIR दर्ज कराई है। पुलिस में शिकायत दर्ज होने के बाद ब्लैकमेलर का दोबारा फोन पीड़ित के पास नहीं आया है। खरोरा पुलिस फोन नंबर को ट्रेस करके आरोपी तक पहुंचने की कोशिश कर रही है, लेकिन ब्लैकमेल करने वाले आरोपी का कोई सुराग पुलिस को अब तक नहीं मिला है।

    गौरतलब है कि प्रदेश में यह पहला मामला नहीं है इससे पहले भी रायगढ़ जिले में इस तरह के 6 से 7 मामले आ चुके हैं जहां अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसे वसूलने की कोशिश की गई कई नौजवानों को ये आरोपी अब तक अपना शिकार बना चुके हैं।

  • वीकेंड रहेगा झमाझम बारिश वाला, 3-4 दिनों में मॉनसून रायगढ़ पहुचने की आशा…

    वीकेंड रहेगा झमाझम बारिश वाला, 3-4 दिनों में मॉनसून रायगढ़ पहुचने की आशा…

    आज से बदलेगा मौसम, वीकेंड रहेगा झमाझम बारिश वाला मॉनसून को लेकर रायगढ़ के लिए अच्छी खबर है। आगामी 5 दिनों में जिले में अच्छी बारिश होने के आसार हैं।

    छग मौसम विज्ञान विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर एच पी चन्द्रा के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मॉनसून पूरे मध्य और उत्तर अरब सागर के कुछ हिस्सों, मुंबई सहित संपूर्ण कोंकण और आंतरिक महाराष्ट्र के अधिकांश हिस्सों, गुजरात के दक्षिण के कुछ हिस्सों, आंध्र प्रदेश के कुछ और हिस्सों, तेलंगाना और मध्य बंगाल की खाड़ी और बंगाल की उत्तरी खाड़ी के कुछ और हिस्से आज, 9 जून 2021को पहुच गया है ।

    मानसून की उत्तरी सीमा (एनएलएम) 21.5°N/ 65°E,  22.0°N/ 70°E, भद्राचलम, तुनी, 19°N/87.0°E, 22.5°N/89.5°E और 24.0°N/89.5°E और बागडोगरा से गुज़र रही है ।
    इसके बुलसर, मालेगांव, नागपुर, दक्षिण-पश्चिम मानसून अरब सागर और महाराष्ट्र के शेष हिस्सों, गुजरात के कुछ और हिस्सों, तेलंगाना के शेष हिस्सों, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों और पूर्वी ओडिशा, पश्चिम, पूरे हिस्से में आगे बढ़ने की संभावना है। अगले 2-3 दिनों के दौरान बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़ और बिहार में पहुँचने की सम्भावना है।

    एक द्रोणिका दक्षिण उड़ीसा से दक्षिण गुजरात तक 3.1 से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। एक द्रोणिका उप हिमालयीन पश्चिम बंगाल से दक्षिण उड़ीसा तक 5.8 से 7.6 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है। दक्षिण पूर्व उत्तर प्रदेश से उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक झारखंड, गंगेटिक पश्चिम बंगाल के दक्षिणी भाग होते हुए उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक स्थित है।
    एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा पूर्व मध्य और उससे लगे उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी में 4.5 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। इसके प्रभाव से एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर बंगाल की खाड़ी में 11 जून 2021 को निम्न दाब का क्षेत्र बनकर, उसके और अधिक प्रबल होने की संभावना है। इसके आगे बढ़ने के पूर्व ही मानसून की सक्रियता मध्य और पूर्व के राज्यों में होने की सम्भावना है।

    प्रदेश में कल दिनांक 10 जून को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश के एक-दो स्थानों में गरज चमक के साथ भारी बारिश होने आकाशीय बिजली गिरने और अंदर चलने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में कल से गिरावट होने की संभावना है।

  • नौकरी के नाम पर 2 लाख की ठगी, ‘गब्बर’ के खिलाफ FIR दर्ज…

    नौकरी के नाम पर 2 लाख की ठगी, ‘गब्बर’ के खिलाफ FIR दर्ज…

    रायपुर। एक ड्राइवर के बेटे को नौकरी दिलाने के नाम पर 2 लाख रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है. ठगी की इस वारदात को अंजाम किसी और ने नहीं बल्कि गब्बर ने दिया है।

    वैसे ये शोले फिल्म का गब्बर सिंह तो नहीं बल्कि सिद्धार्थ बंगानी है जो अपने फेसबुक अकाउंट में अपना नाम (गब्बर) रखा हुआ है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी सिद्धार्थ बंगानी उर्फ गब्बर ने प्रार्थी सालिक राम साहू पिता स्व. कार्तिक राम साहू उम्र 33 वर्ष ग्राम कुर्रा के बेटे को डाटा एंट्री आपरेटर के पद पर कुरूद में नौकरी लगाने के नाम से कुल 2,00,000 रूपया लेकर धोखाधडी की।

    उक्त आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत करने के बाद भी जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो पीड़ित ने एसएसपी थाने में पूरे मामले की शिकायत की. जिसके बाद जाकर आज आरोपी के खिलाफ थाना गोबरा नवापारा में धारा 420 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

    राजनीतिक पहुंच दिखाई, दी धमकी

    पुलिस के मुताबिक सालिक राम साहू पिता स्व. कार्तिक राम साहू ग्राम कुर्रा का निवासी पेशे से ड्राईवर (वाहन चालक) है. आरोपी सिद्धार्थ बंगानी पिता रमेश बंगानी वार्ड नं. 14  बंगानी ने डाटा एंट्री आपरेटर कुरूद में नौकरी लगाने की पूर्ण गारंटी देकर 2,00,000 रूपए ले लि और कहा था कि यदि 15 दिन के अंदर ज्वानिंग या ज्वानिंग लेटर प्राप्त नहीं होगा तो पूरा पैसा वापस हो जाएगा. पहली किस्त 1,50,000  27 जून 2019 को ली. इसके बाद प्रार्थी से कहा कि सालिक भाई आपका पूरा पैसा मैं आज साहब के पास जमा कर दिया हूं, फिर 28 जून 2019 को पुनः प्रार्थी से कहा कि एक अधिकारी का ट्रांस्फर हो गया है, जिसके कारण आपको 30,000 रूपए दोबारा देने होंगे. प्रार्थी ने झांसे में आकर पुनः 30 हजार रुपए दिए. इसके बाद भी नौकरी नहीं लगी तो आरोपी सिद्धार्थ बंगानी ने प्रार्थी को कि वह राजनीति में बहुत अच्छी तरह से जुडा हुआ है और उसका व उसके परिवार के बडे पापा, चाचा व पापा मुख्य रूप से इस काम में उसके साझेदार हैं, साथ ही जिस व्यक्ति को नौकरी की आवश्यकता है या किसी पद के लिए योग्यता रखते है पैसा लेकर नौकरी लगवाते है, जिसमें से उन्हें 10 से 30 प्रतिशत दलाली खाते है और दलाली उन लोगों का पेशा है।

    इसके बाद भी जब नौकरी नहीं लगी तो गब्बर यानी आरोपी सिद्धार्थ बंगानी ने धमकी देनी शुरू कर दी. जिसमें उठवा दूंगा और मार दूंगा की धमकी वो पीड़ित को देता रहा. इसके बाद पुनः प्रार्थी को झांसे में लिया और 20.000  हजार (बीस हजार रूपए) एक लड़की मीनल शर्मा (राजिम) के पंजाब नेश्नल बैंक खाते में जमा करवाएं।