Author: Sunil Agrawal

  • लियो क्लब खरसिया सिटी का शपथ ग्रहण संपन्न…

    लियो क्लब खरसिया सिटी का शपथ ग्रहण संपन्न…

    खरसिया। लियो क्लब खरसिया सिटी का शपथ ग्रहण समारोह 1 अगस्त को होटल पीहू पैलेस में सम्पन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि लायन डॉ वी.के.अग्रवाल, विख्यात शपथ अधिकारी लायन पी.एस. बाली, वक्ता लायन शैलेश अग्रवाल, लायन ऋषि वर्मा, लायन शिव अग्रवाल, लायन प्रेम सिंह सलूजा तथा अन्य सदस्यों की उपस्थिति में खरसिया के पदाधिकारियों को शपथ दिलायी गयी जिसमें कान्हा बंसल को अध्यक्ष, साकेत अग्रवाल को सचिव तथा यश अग्रवाल को कोषाध्यक्ष सहित अखिल गर्ग को मुख्य क्लब एडवाइजर का दायित्व दिया गया है।

  • खरसिया चेंबर इकाई में पत्रकारों का दबदबा,अशोक अग्रवाल प्रदेश उपाध्यक्ष तो संटी सोनी बने चेंबर अध्यक्ष…

    खरसिया चेंबर इकाई में पत्रकारों का दबदबा,अशोक अग्रवाल प्रदेश उपाध्यक्ष तो संटी सोनी बने चेंबर अध्यक्ष…

    खरसिया। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों का गठन किया गया जिसमें इस बार नगर के पत्रकारों को कमान सौंपी गयी है। वरिष्ठ पत्रकार अशोक अग्रवाल को प्रदेश उपाध्यक्ष तो प्रेस क्लब अध्यक्ष रामनारायण सोनी उर्फ संटी सोनी को खरसिया का अध्यक्ष बनाया गया है।

    छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी ने बताया कि चेंबर के कार्य में सहयोग करने में गतिशील बनाने के लिए चेंबर में पदाधिकारियों का विस्तार करते हुए खरसिया से प्रदेश हेतु उपाध्यक्ष, मंत्री एवं नगर इकाई हेतु अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सहसचिव एवं कार्यकारिणी सदस्य पदों पर मनोनयन किया गया है, जिसमें रामनारायण सोनी को खरसिया अध्यक्ष, जयप्रकाश अग्रवाल को सचिव (हमालपारा), उपाध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल (गीता ट्रेडर्स), रमेश अग्रवाल (श्री मंगल ट्रेडर्स), संदेश सराफ, सौरभ अग्रवाल (नरेश स्टोर्स), हरिओम शर्मा, कोषाध्यक्ष नानक अंबवानी, सहसचिव हंसमुख पटेल, गुलाब गुप्ता, निकुंज सराफ को बनाया गया है वहीं वरिष्ठ पत्रकार अशोक अग्रवाल को प्रदेश उपाध्यक्ष तथा सुनील शर्मा को प्रदेश मंत्री बनाया गया है। वहीं कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में अनिल बरतूंगा, सुभाष अग्रवाल (जनरल), संतोष अग्रवाल (सुषमा), गणेश फोटवानी, यश मिरानी, अशोक नथानी एवं अन्य को शामिल किया गया है।
    खरसिया प्रेस क्लब के संयोजक सुनील अग्रवाल ने चेंबर के सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा है कि प्रेस क्लब अध्यक्ष संटी सोनी के नेतृत्व में निश्चित तौर पर चेंबर ऑफ कॉमर्स एक नई उंचाईयों तक पहुंचेगा तथा क्षेत्र के व्यापारियों के व्यापार संबंधित समस्याओं का तत्काल निराकरण होगा वहीं नगर के पत्रकारों को क्षेत्र के व्यापारियों का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलने पर प्रेस जगत तथा नगर के व्यापारियों में हर्ष व्याप्त है, तथा प्रेस क्लब खरसिया सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों ने चेंबर के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं।

  • राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, रायपुर एयरपोर्ट में RT-PCR निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य, दूसरे राज्यों से आने वालों को दिखाना होगा निगेटिव रिपोर्ट…

    राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, रायपुर एयरपोर्ट में RT-PCR निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य, दूसरे राज्यों से आने वालों को दिखाना होगा निगेटिव रिपोर्ट…

    देश और प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार सख्ती बरतना शुरू कर दी है । इसी क्रम में राज्य सरकार ने एयरपोर्ट में अनिवार्य रूप से RT-PCR निगेटिव रिपोर्ट दिखाने का आदेश जारी किया है । बिना रिपोर्ट के आने वाले यात्रियों को एयरपोर्ट में कोरोना टेस्ट कराना होगा | जारी आदेश के अनुसार एयरलाइन को बोर्डिंग पास देने के पहले RT-PCR निगेटिव रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य है । रिपोर्ट दिखाने के बाद ही जाने दिया जाएगा ।

  • गरीब कार ड्राइवर की पिटाई करने वाली युवती पर FIR दर्ज, CCTV कैमरे से सामने आई सच्चाई…

    गरीब कार ड्राइवर की पिटाई करने वाली युवती पर FIR दर्ज, CCTV कैमरे से सामने आई सच्चाई…

    लखनऊ। सोशल मीडिया पर लखनऊ का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था. इस वीडियो में एक युवती सड़क पर एक गरीब कार ड्राइवर को उछल-उछलकर मारते नजर आ रही है. 30 जुलाई की इस घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. लोगों ने युवती की गिरफ्तारी की मांग करने लगे. सड़क पर लगे CCTV कैमरे के फुटेज में साफ दिख रहा है कि युवती ग्रीन लाइट पर सड़क पार कर रही है. तभी एक कार आकर उसके सामने खड़ी हो जाती है. इसके बाद युवती गरीब कार ड्राइवर को कालर खींचकर बाहर निकालती है. ड्राइवर का मोबइल तोड़ देती है. कार के सीसे फोड़ देती है. अब थप्पड़ मारने वाली युवती के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. कभी भी पुलिस थप्पड़बाज युवती को गिरफ्तार कर सकती है।

    बता दें कि यह घटना लखनऊ के नहरिया चौराहा ट्रैफिक सिग्नल की है. हालांकि अब एक नए वीडियो के सामने आने के बाद महिला पर पुलिस का शिकंजा कस चुका है. वहीं पीड़ित ड्राइवर सआदल अली ने बताया कि लड़की ने उसके फोन के दो टुकड़े कर दिए साथ ही कार के मिरर को भी तोड़ दिया. इस घटना के वीडियो के सामने आने के बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ जिसके बाद लोगों द्वारा लड़की के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की मांग की जाने लगी. वीडियो में साफ दिख रहा था कि लड़की कैब ड्राइवर को खूब मारती है. इस दौरान लड़की ने कैब ड्राइवर को कम से कम 22 थप्पड़ मारे हैं. इस दौरान ट्रैफिक पुलिस वहां मौजूद थी, लेकिन बीच बचाव नहीं किया. वहीं बीच बचाव करने आए एक अन्य शख्स को भी युवती ने मारने का प्रयास किया।

    पुलिस ने ड्राइवर का ही काट दिया चालान
    बता दें कि युवती पर एक्शन लेने के बजाय पुलिस कैब ड्राइवर को ही थाने ले गई. शांतिभंग करने का आरोप लगाते हुए पुलिस ने इस ड्राइवर का चालान काट दिया. लेकिन अब सीसीटीवी फुटेज सामने आया. इसके आने के बाद काफी कुछ साफ हो गया है. दरअसल इस सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है. लड़की ने खुद ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया था. जब रोड पर ग्रीन सिग्नल था, तब वाहन तेजी से सड़क पर जा रहे थे. इस बीच वह लड़की गाड़ियों के बीच से रास्ता पार करने की कोशिश करती है. इस बीच वह लड़की कैब के सामने आ गई. हालांकि कैब ड्राइवर द्वारा सही समय पर ब्रेक लगाय दिया गया. लेकिन लड़की ने इसी बात पर कैब ड्राइवर को पीटना शुरू कर दिया।

    थप्पड़बाज युवती अपने बचाव में कही यह बात

    थप्पड़बाज युवती के खिलाफ जब एफआईआर दर्ज हुआ तो उसने मारपीट में अपनी चोटों का जिक्र किया. युवती ने पुलिस पर भी लापरवाही का आरोप लगाया. युवती का कहना है कि आगर मैं मर गई होती को पोस्टमार्टम कर लाश भेज देते. युवती ने हार्ट और किडनी का प्रॉबलम बताया. युवती का आरोप है कि युवक ने ट्रैफिक कानून का पालन नहीं किया. अपनी सुरक्षा में युवक को पीटा. युवती का आरोप यूपी पुलिस खड़ी होकर सिर्फ देखती है।

  • छत्तीसगढ़ में 48 पैसे प्रति यूनिट महंगी हुई बिजली, बढ़ी दरें आज से ही लागू….

    छत्तीसगढ़ में 48 पैसे प्रति यूनिट महंगी हुई बिजली, बढ़ी दरें आज से ही लागू….

    छत्तीसगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं को अगस्त की शुरुआत में ही झटका लग गया है। बिजली की दरों में 6 प्रतिशत यानी करीब 48 पैसा प्रति यूनिट की वृद्धि कर दी गई है। यह दरें एक अगस्त से ही प्रभावी हो चुकी हैं। राज्य विद्युत नियामक आयाेग ने सोमवार को दरों में वृद्धि की सार्वजनिक घोषणा की।
    छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष हेमंत वर्मा ने बताया, वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए आयोग ने बिजली की औसत दर 6.41 रुपए प्रति यूनिट निर्धारित की है। पिछले दो वर्षों से यह दर 5.93 रुपए प्रति यूनिट थी।

    किसानों को सब्सिडी की राहत
    किसानों को खेतों में लगे विद्युत पम्पों और खेतों की रखवाली के लिए लिए पम्प के पास 100 वॉट के भार उपयोग की सुविधा है। किसानों के व्यापक हित को ध्यान में रखते हुए आयोग ने 100 वॉट तक लाइट एवं पंखे की स्वीकृति जारी रखी है। गैर सब्सिडी वाले कृषि विद्युत पंप वाले उपभोक्ताओं को ऊर्जा प्रभार वर्तमान में प्रभावशील 10 प्रतिशत की छूट को बढ़ाकर 20 प्रतिशत कर दिया गया है।

    तीन साल से दाम नहीं बढ़े, इसलिए बढ़ाना पड़ा
    आयोग के अध्यक्ष हेमंत वर्मा ने कहा, तीन साल से दरों में वृद्धि नहीं हुई थी। इस साल हम दाम नहीं बढ़ाते तो अगले वर्षों में एक साथ बढ़ाना पड़ता। इसको देखते हुए मध्यम मार्ग अपनाया गया है ताकि उपभोक्ताओं पर भी बोझ न आए और हमारी कंपनियों ने जो लागत लगाई है, उनका भी समाधान हो जाए।

    घरेलू कनेक्शन में ये बदलाव
    आयोग ने बताया, वर्तमान में लागू सिंगल फेज उपभोक्ताओं के लिए फिक्स्ड चार्ज की सीमा 3 किलोवॉट से बढ़ाकर 5 किलोवॉट कर दी गई है। घरेलू उपभोक्ताओं का टैरिफ बदला गया है। ऐसे उपभोक्ताओं को अब भार के मुताबिक प्रति यूनिट 3.60 रुपए से लेकर 7.80 रुपए तक चुकाना पड़ेगा। अभी तक खपत के आधार पर तय फिक्स्ड चार्ज को कनेक्टेड लोड और टेलिस्कोपिक आधार पर लिया जाएगा। गांवों में बन रहे गोठान के कनेक्शन को भी घरेलू माना जाएगा।

    इन उद्योगों को राहत

    • मशरूम उत्पादक इकाइयों को कृषि क्षेत्र में रखकर राहत दी गई है।
    • उच्च दाब कनेक्शन वाले पोहा-मुरमुरा मिलों को ऊर्जा प्रभार की प्रचलित दर में 5 प्रतिशत की छूट दी गई है।
    • 33 किलोवॉट तक के उच्च दाब वाले स्वतंत्र लघु ऑक्सीजन संयंत्र को ऊर्जा प्रभार में 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी।
    • निर्यात के लिए कपड़ा बनाने वाली इकाइयाें को भी बिजली शुल्क में राहत दी गई है।

    ऐसे समझिए कैसे प्रभावित होगी जेब
    सामान्य तौर पर प्रति महीने 200 यूनिट की खपत करने वाले परिवार को पिछले महीने तक 700 रुपए का बिल आता था। नई दर प्रभावी होने के बाद उतनी ही खपत पर बिजली का दाम 780 रुपए हो जाएगा। यानी आपकी जेब से 80 रुपए अधिक जाएंगे। जैसे-जैसे खपत बढ़ेगी अंतर बढ़ता जाएगा।

    5000 से अधिक बिल आया तो ऑनलाइन भुगतान अनिवार्य
    राज्य विद्युत नियामक आयोग ने 5 हजार रुपए से अधिक मूल्य के बिल भुगतान के लिए ऑनलाइन प्रणाली को अनिवार्य कर दिया है। विद्युत वितरण कंपनी ने सभी उपभोक्ताओं के लिए ऑनलाइन प्रणाली अनिवार्य करने का प्रस्ताव किया था, लेकिन आयोग ने 5 हजार से कम के बिलों को ऑफलाइन भी जमा करने के निर्देश कंपनी को दिए हैं।

    अनियमित बिलिंग से राहत की कोशिश
    अनियमित बिलिंग से होने वाली परेशानी से उपभोक्ताओं को बचाने के लिए भी आयोग ने व्यवस्था की है। तय हुआ है कि अगर लगातार तीन महीने तक मीटर रीडिंग के आधार पर बिजली बिल नहीं दिए गए कार्यपालन अभियंता के अनुमोदन के बाद ही एकमुश्त बिल दिया जा सकेगा। आयोग ने पैरलल ऑपरेशन चार्ज को 4 पैसे प्रति यूनिट से बढ़ाकर 13 पैसा प्रति यूनिट कर दिया है।

  • खरसिया पुलिस की रानीसागर में जुआ रेड की बड़ी कार्यवाही, 12 जुआरियों से लाखों नकद सहित कार, बाईक भी जप्त…

    खरसिया पुलिस की रानीसागर में जुआ रेड की बड़ी कार्यवाही, 12 जुआरियों से लाखों नकद सहित कार, बाईक भी जप्त…

    खरसिया। खरसिया पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रानीसागर के पास मुरली क्रेशर के पीछे जुआ खेल रहे जुआरियों को घेराबंदी कर जुआ खेलते रंगे हाथों पकड़ा है। जुआरियों से 2,30,490 नगद, दो कार, एक मोटरसाइकिल व 11 मोबाइल की जब्ती की गई है। आरोपियों पर थाना खरसिया में जुआ एक्ट की कार्यवाही की गई है। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली की रानीसागर के पास स्थि मुरलीधर अग्रवाल के क्रेशर के पास जुआ खेला जा रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी खरसिया के नेतृत्व में पुलिस के जवान सादी वर्दी में मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान की घेराबंदी कर रेड किया गया जहां आकाश पंसारी पिता कैलाश चंद्र पंसारी उम्र 28 वर्ष निवासी बैरियर चौक टेरम थाना शक्ति जिला जांजगीर चांपा, अशोक अग्रवाल पिता कमल अग्रवाल उम्र 34 वर्ष निवासी गंज बाजार खरसिया, रिकेश राय पिता रमाशंकर राय उम्र 36 वर्ष निवासी रतन महका थाना खरसिया, मुरली अग्रवाल पिता राजेंद्र अग्रवाल उम्र 33 वर्ष निवासी छपरी गंज नया मोहल्ला खरसिया, रमेश कुमार राठौर पिता भगतराम उम्र 37 वर्ष निवासी टेलीकोट राठौर मोहल्ला, अनिल कुमार राठौर पिता धनेश्वर राठौर उम्र 27 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती खरसिया, सावन कुमार अग्रवाल पिता प्रहलाद अग्रवाल उम्र 38 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 13 शक्ति जिला जांजगीर चांपा, मोहन अग्रवाल पिता स्वर्गीय हनुमान प्रसाद अग्रवाल 46 वर्ष निवासी हटरी चौक शक्ति जिला जांजगीर चांपा, डकेश्वर राठौर पिता छोटेलाल राठौर उम्र 26 वर्ष निवासी घघरा, अर्जुन कुमार राठौर पिता शंकरलाल राठौर उम्र 38 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती खरसिया, लव कुमार राठौर पिता विश्वनाथ राठौर उम्र 41 वर्ष निवासी घघरा, रमेश अग्रवाल पिता दुलीचंद अग्रवाल रायगढ़ चौंक खरसिया को लाखों का जुआ खेलते पकड़ा गया, जुआरियों के पास से पुलिस ने 2,30,490 नकद एक मोटरसाइकिल सीजी 13 एजे 2089, ब्रेजा कार सीजी 11 ए.एक्स.- 3355 तथा क्रेटा कार सीजी 13-ए.ई.-0882 तथा 11 मोबाइल फोन जब्त कर सभी जुआरियों पर 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक सुम्मत राम साहू, प्रधान आरक्षक लक्ष्मी राठौर, आरक्षक राजेश राठौर, योगेश साहू मनोहर मिंज, उकेश सिंह, अशोक कंवर, हेमलाल सिदार, सत्यनारायण सिदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

    मास्टर माईंड़ तक नहीं पहुंच सके कानून के लंबे हाथ..

    इस पूरे मामले में पुलिस की कार्यवाही निश्चित तौर पर काबिले तारिफ है, लेकिन इस पूरे मामले का सूत्राधार अभी तक कानून के लंबे हाथों से बचा हुआ है, सूत्रों की मानें तो खरसिया का ही एक युवक इस पूरे मामले का मास्टर माइंड़ है, जो पुलिस की रेड़ पड़ने से ठीक पहले घटनास्थल से फरार हो गया था, वहीं जनचर्चा के अनुसार उक्त स्थल पर विगत लंबे समय से लाखों का जुआ खरसिया के ही एक युवक के द्वारा खिलाया जाता है जिसमें दांव लगाने के लिये नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से भी जुआरियों को बुलाया जाता था, और उक्त युवक के द्वारा फड़ से हजारों रूपयों की नाल निकाली जाती है, तथा कल भी उक्त युवक जुए के रूपयों को लेकर निकला ही था कि फड़ पर खरसिया पुलिस ने कार्यवाही कर दी, जिससे उक्त युवक इस बार भी बाल बाल बच गया। वहीं इस मामले में खरसिया थाना प्रभारी सुम्मतराम साहू ने बताया कि कार्यवाही से पहले ही कुछ़ लोग फरार हो गये थे, बाकि जो जुआरी पकड़ाये हैं उन पर कार्यवाही की गयी है।

  • धनबाद में न्यायाधीश मौत मामले में 243 लोग हिरासत में…

    धनबाद में न्यायाधीश मौत मामले में 243 लोग हिरासत में…

    झारखंड के धनबाद में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (अष्टम) उत्तम आनंद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में धनबाद पुलिस ने रविवार को 243 लोगों को हिरासत में लिया, 17 अन्य को गिरफ्तार किया और दो पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया।

    धनबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि न्यायाधीश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में 243 लोगों को हिरासत में लिया गया है, 17 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है जबकि न्यायाधीश को टक्कर मारने वाले ऑटो की चोरी की प्राथमीकि दर्ज करने में देरी के लिए पाथरडीह थाने के प्रभारी उमेश मांझी को निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के सीसीटीवी फुटेज को सार्वजनिक करने पर प्रशिक्षु दरोगा आदर्श कुमार को भी निलंबित कर दिया गया है।

    गौरतलब है कि न्यायमूर्तिआनंद 28 जुलाई को सुबह की सैर पर निकले थे और रास्ते में उन्हें एक ऑटो रिक्शे ने पीछे से टक्कर मार दी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी थी।

    झारखंड उच्च न्यायालय के निर्देश पर पुलिस महानिदेशक ने तीन सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया था जिसे उच्च न्यायालय की निगरानी में मामले की जांच करनी है।

    पुलिस ने बताया था कि ऑटो चालक लखन कुमार वर्मा धनबाद के सुनार पट्टी का रहने वाला है जबकि दूसरा आरोपित राहुल वर्मा भी स्थानीय निवासी है और लखन कुमार वर्मा ने स्वीकार किया है कि घटना के वक्त ऑटो वही चला रहा था। उसकी गिरफ्तारी गिरिडीह से हुई जबकि दूसरे आरोपित राहुल वर्मा की गिरफ्तारी धनबाद स्टेशन से हुई।

    इस बीच शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराने की अनुशंसा कर दी जिसका दिवंगत न्यायाधीश के परिजनों ने स्वागत किया है।

  • शिल्पा शेट्टी ने अपने पति की बदनामी देख खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, उल्टा जज ने ही निकाल दी सारी हेकड़ी…

    शिल्पा शेट्टी ने अपने पति की बदनामी देख खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, उल्टा जज ने ही निकाल दी सारी हेकड़ी…

    मुंबई। हाईकोर्ट ने शिल्पा शेट्टी के वकील से कहा कि आपके क्लाइंट के पति के खिलाफ एक गंभीर केस है. इस केस को मीडिया कवर कर रहा है. भारत में मीडिया को खबर प्रकाशित करने और दिखाने की पूरी आजादी है. हाईकोर्ट मीडिया की स्वतंत्रता को प्रभावित करने का कोई काम नहीं करेगा. यानी हाईकोर्ट इस मामले में हस्तक्षेप नहीं करेगा. आपका क्लाइंट कोई भी हो. मानहानि को लेकर एक निश्चित कानून है. अदालत उसी के तहत काम करती है.
    हाईकोर्ट ने कहा कि हम यह नहीं जानते कि केस में वे दोषी हैं या नहीं हैं लेकिन पुलिस सूत्रों के आधार पर मीडिया अगर किसी खबर को सामने ला रही है तो वो मानहानि के तहत कैसे आ सकता है. शिल्पा शेट्टी के वकील ने कोर्ट से कहा कि मीडिया में कुछ लोग राज कुंद्रा के अलावा उनकी बेटे, मां यानी पूरे परिवार का नाम इस मामले में घसीट रहे हैं. इस पर कोर्ट ने कहा कि एक व्यक्ति द्वारा ऐसा किए जाने से बाकी लोगों को अपना काम करने से रोका नहीं जा सकता।

    कोर्ट ने कहा ऐसे व्यक्तिगत उदाहरण को कोर्ट के सामने लाइए, आप जिसका उदाहरण दे रहे हैं उस यू ट्यूब चैनल ने सूचना दी है कि वे अपने चैनल से वह कंटेंट हटा चुके हैं और दोबारा वह कंटेंट नहीं अपलोड करेंगे. कोई और ऐसा उदाहरण है तो बताएं. उस पर जरूर गौर किया जाएगा. लेकिन पुलिस सूत्रों के हवाले से खबर देने को मानहानि नहीं समझा जा सकता।
    शिल्पा के वकील ने कोर्ट में कहा था कि मीडिया को दूसरा पक्ष यानी शिल्पा के साइड का मत जानकर लिखा जाना चाहिए. इस पर हाईकोर्ट ने कहा कि ऐसा लिखा जाना अपमानजनक क्यों समझा जाए कि शिल्पा शेट्टी को रोना आया और उनका अपने पति से झगड़ा हुआ?

    इस पर कोर्ट ने यह जरूर कहा कि मीडिया को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए, लेकिन कोर्ट उन्हें बाध्य नहीं कर सकता. मीडिया अपना मानक खुद तय करे. प्रेस की आजादी जरूरी है लेकिन शिल्पा शेट्टी के निजता के अधिकार का सम्मान भी जरूरी है. शिल्पा शेट्टी पब्लिक फीगर हैं तो इसका मतलब यह नहीं कि उन्हें प्राइवेसी का अधिकार नहीं है।

    बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति एवं उद्योगपति राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस में बुरी तरह फंसे हुए हैं. राज इन दिनों 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हैं. इस केस में राज की मुश्किलें लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं. इसी बीच अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने गुरुवार को 29 मीडिया कर्मियों और मीडिया हाउस के खिलाफ एक पोर्नोग्राफी मामले में ‘झूठी रिपोर्टिंग करने और उनकी छवि खराब करने’ के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर किया. जिन मीडिया के खिलाफ शिल्पा ने शिकायत की है उनमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यू ट्यूब जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स भी हैं. बॉम्बे हाईकोर्ट में आज (शुक्रवार) इसी मामले की सुनवाई हुई।

    दरअसल राज के जेल में जाने के बाद से लगातार मीडिया में उनको लेकर अलग अलग तरह की खबरें चल रही हैं, जिनके खिलाफ एक्ट्रेस ने एक्शन लिया था।

  • मशहूर एक्ट्रेस और कैमरामैन गिरफ्तार, फोटोशूट के नाम पर मॉडल का बनाया न्यूड वीडियो….

    मशहूर एक्ट्रेस और कैमरामैन गिरफ्तार, फोटोशूट के नाम पर मॉडल का बनाया न्यूड वीडियो….

    कोलकाता। एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस ने पोर्न फिल्म बनाने के आरोप में गिरफ्तार करने के बाद अब कोलकाता में भी पोर्न रैकेट का खुलासा हुआ है. दो युवती का फोटोशूट के नाम पर न्यूड वीडियो बनाकर उसे पोर्न साइट पर अपलोड करने के आरोप में पुलिस ने अभिनेत्री नंदिता दत्ता और उसके फोटोग्राफर मैनाक घोष को गिरफ्तार किया है।

    अभिनेत्री नंदिता दत्ता और फोटोग्राफर मैनाक घोष की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने बालीगंज स्थित स्टूडियो के मालिक को हिरासत में ले लिया. उसे न्यू टाउन पुलिस स्टेशन लाया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है, जबकि बालीगंज स्थित स्टूडियो से कैमरा और अन्य उपकरण जब्त किए गए. पुलिस को आशंका है कि राज कुंद्रा मामले से इसके तार जुड़े हो सकते हैं. रविवार को अश्लील फिल्में बनाने के मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों ने आरोपी फोटोग्राफर मैनाक घोष को साथ लेकर बालीगंज के गरफा थाना क्षेत्र के शरत पार्क रोड पर एक स्टूडियो की तलाशी ली. यहां पर फिल्म की शूटिंग की गई थी. जांच अधिकारियों ने वहां से इस्तेमाल किए गए सभी कैमरों और उपकरणों को जब्त कर लिया है. उसके बाद उस स्टूडियों के मालिक को हिरासत में लेकर न्यू टाउन थाने में लाया गया है. उनसे पूछताछ की जा रही है।

    बता दें कि नंदित्ता दत्ता पर एक मॉडल ने आरोप लगाया था कि बालीगंज स्थित एक स्टूडियो में उसका जबरन न्यूड वीडियो शूट किया गया था. उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि शहर के न्यू टाउन होटल में उनकी दोस्त से जबरन एक अडल्ट वीडियो में काम करवाया गया था. पुलिस का कहना है कि इन दोनों पर आरोप है कि ये लोग नई लड़कियों को वेब सीरीज में काम का लालच देकर और धमकाकर जबरन अश्लील फिल्में शूट करते थे. नंदिता और मैनाक के खिलाफ 26 जुलाई को दो मॉडल ने शिकायत दर्ज की थी।

  • चार एएसपी का हुआ ट्रांसफर…

    चार एएसपी का हुआ ट्रांसफर…

    रायपुर। गृह विभाग ने पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेज आईपीएस विवेकानंद को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के तौर पर पदोन्नत किया है. 1996 बैच के आईपीएस विवेकानंद को एक जनवरी 21 को 25 वर्ष की सेवा पूर्ण करने पर पदोन्नति प्रदान की गई है. इसके अलावा चार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों का तबादला किया गया है।

    इसके अलावा राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के धर्मेंद्र कुमार छवई को प्रभारी सेनानी, 16वीं वाहनी छसबल नारायपुर से सेनानी, 3री वाहिनी छसबल अमलेश्वर, उमेश चौधरी को प्रभारी सेनानी, 22वीं वाहिनी छसबल, भीरावाही, कांकेर से सहायक पुलिस महानिरीक्षक, दूरसंचार, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर, चैनदास टंडन को सेनानी, 17वीं वाहिनी, थसबल कबीरधाम से पुलिस अधीक्षक रेडियो जोन, बिलासपुर और सुरजन राम भगत को उप सेनानी, 20वीं वाहिनी छसबल, महासमुंद से सेनानी, 22वीं वाहिनी थसबल, भीरावाही, कांकेर में स्थानांतरित किया गया है।