Blog

  • जशपुर जिले के खाद्य अधिकारी हुए निलंबित….

    जशपुर जिले के खाद्य अधिकारी हुए निलंबित….

    जशपुर जिले से आ रही खबर के अनुसार यहाँ के जिला खाद्य अधिकारी घनश्याम सिंह कंवर को राज्य शासन ने तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है ।खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग के विषेध सचिव मनोज कुमार सोनी द्वारा जारी किए गए निलंबन आदेश में खाद्य अधिकारी की कार्यप्रणाली को लापरवाह बताया गया है। आदेश पत्र में लिखा गया है कि घनश्याम सिंह कंवर के विरुद्ध बार बार शिकायते आ रही थी। कांसाबेल के पीडीएस दूकान में लापरवाही की शिकायत पर इनके द्वारा किसी तरह की कोई कार्रवाई नही की गई इसके अलावा इस तरह की कई शिकायतें मिलती रही और उन्हें समझाईश भी दी गयी लेकिन बार बार गलतियां दोहराए जाने के कारण हितग्रहीयो को योजनाओं का लाभ नही मिल पा रहा था।

  • युवक को आया धमकी भरा कॉल, हनीट्रैप गैंग द्वारा अश्लील क्लीपिंग का डर दिखाकर मांगे….

    युवक को आया धमकी भरा कॉल, हनीट्रैप गैंग द्वारा अश्लील क्लीपिंग का डर दिखाकर मांगे….

    रायपुर। एक युवक को उसका अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 3 लाख रुपए मांगे गए। आरोपियों ने युवक को ब्लैकमेल किया कि अगर वह पैसे नहीं देगा तो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाएगा। जिसके बाद पीड़ित युवक ने घबराकर इस बात की शिकायत पुलिस में की।
    दरअसल, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगे खरोरा में ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। जहां पीड़ित से अज्ञात आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लाखों रुपये की डिमांड की ।

    पुलिस के अनुसार, खरोरा थान क्षेत्र के ग्राम कनकी के रहने वाले एम.ए. तक पढ़े-लिखे युवक ने शिकायत की है कि बीते रविवार दोपहर को उसे अज्ञात लोगों ने उसे फोन करके धमकी दी कि उसका एक लड़की के साथ अश्लील विडियो बना है। अज्ञात आरोपियों ने पीड़ित से 3 लाख रूपये की मांग की और पैसा नही देने पर अश्लील विडियो को फेसबुक, वटसफ, सोसल मिडिया पर वायरल करने की धमकी देते हुए कहकर गंदी गाली गलौज व जान से मारने की भी धमकी दी।

    फोन कॉल करने वाले आरोपी ने पीड़ित युवक से कहा है कि अगर वह 3 लाख रुपए एक साथ नहीं दे सकता है, तो 50-50 हजार रुपए किस्तों में दे दे। पीड़ित युवक ने खरोरा थाने में FIR दर्ज कराई है। पुलिस में शिकायत दर्ज होने के बाद ब्लैकमेलर का दोबारा फोन पीड़ित के पास नहीं आया है। खरोरा पुलिस फोन नंबर को ट्रेस करके आरोपी तक पहुंचने की कोशिश कर रही है, लेकिन ब्लैकमेल करने वाले आरोपी का कोई सुराग पुलिस को अब तक नहीं मिला है।

    गौरतलब है कि प्रदेश में यह पहला मामला नहीं है इससे पहले भी रायगढ़ जिले में इस तरह के 6 से 7 मामले आ चुके हैं जहां अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसे वसूलने की कोशिश की गई कई नौजवानों को ये आरोपी अब तक अपना शिकार बना चुके हैं।

  • वीकेंड रहेगा झमाझम बारिश वाला, 3-4 दिनों में मॉनसून रायगढ़ पहुचने की आशा…

    वीकेंड रहेगा झमाझम बारिश वाला, 3-4 दिनों में मॉनसून रायगढ़ पहुचने की आशा…

    आज से बदलेगा मौसम, वीकेंड रहेगा झमाझम बारिश वाला मॉनसून को लेकर रायगढ़ के लिए अच्छी खबर है। आगामी 5 दिनों में जिले में अच्छी बारिश होने के आसार हैं।

    छग मौसम विज्ञान विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर एच पी चन्द्रा के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मॉनसून पूरे मध्य और उत्तर अरब सागर के कुछ हिस्सों, मुंबई सहित संपूर्ण कोंकण और आंतरिक महाराष्ट्र के अधिकांश हिस्सों, गुजरात के दक्षिण के कुछ हिस्सों, आंध्र प्रदेश के कुछ और हिस्सों, तेलंगाना और मध्य बंगाल की खाड़ी और बंगाल की उत्तरी खाड़ी के कुछ और हिस्से आज, 9 जून 2021को पहुच गया है ।

    मानसून की उत्तरी सीमा (एनएलएम) 21.5°N/ 65°E,  22.0°N/ 70°E, भद्राचलम, तुनी, 19°N/87.0°E, 22.5°N/89.5°E और 24.0°N/89.5°E और बागडोगरा से गुज़र रही है ।
    इसके बुलसर, मालेगांव, नागपुर, दक्षिण-पश्चिम मानसून अरब सागर और महाराष्ट्र के शेष हिस्सों, गुजरात के कुछ और हिस्सों, तेलंगाना के शेष हिस्सों, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों और पूर्वी ओडिशा, पश्चिम, पूरे हिस्से में आगे बढ़ने की संभावना है। अगले 2-3 दिनों के दौरान बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़ और बिहार में पहुँचने की सम्भावना है।

    एक द्रोणिका दक्षिण उड़ीसा से दक्षिण गुजरात तक 3.1 से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। एक द्रोणिका उप हिमालयीन पश्चिम बंगाल से दक्षिण उड़ीसा तक 5.8 से 7.6 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है। दक्षिण पूर्व उत्तर प्रदेश से उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक झारखंड, गंगेटिक पश्चिम बंगाल के दक्षिणी भाग होते हुए उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक स्थित है।
    एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा पूर्व मध्य और उससे लगे उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी में 4.5 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। इसके प्रभाव से एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर बंगाल की खाड़ी में 11 जून 2021 को निम्न दाब का क्षेत्र बनकर, उसके और अधिक प्रबल होने की संभावना है। इसके आगे बढ़ने के पूर्व ही मानसून की सक्रियता मध्य और पूर्व के राज्यों में होने की सम्भावना है।

    प्रदेश में कल दिनांक 10 जून को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश के एक-दो स्थानों में गरज चमक के साथ भारी बारिश होने आकाशीय बिजली गिरने और अंदर चलने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में कल से गिरावट होने की संभावना है।

  • नौकरी के नाम पर 2 लाख की ठगी, ‘गब्बर’ के खिलाफ FIR दर्ज…

    नौकरी के नाम पर 2 लाख की ठगी, ‘गब्बर’ के खिलाफ FIR दर्ज…

    रायपुर। एक ड्राइवर के बेटे को नौकरी दिलाने के नाम पर 2 लाख रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है. ठगी की इस वारदात को अंजाम किसी और ने नहीं बल्कि गब्बर ने दिया है।

    वैसे ये शोले फिल्म का गब्बर सिंह तो नहीं बल्कि सिद्धार्थ बंगानी है जो अपने फेसबुक अकाउंट में अपना नाम (गब्बर) रखा हुआ है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी सिद्धार्थ बंगानी उर्फ गब्बर ने प्रार्थी सालिक राम साहू पिता स्व. कार्तिक राम साहू उम्र 33 वर्ष ग्राम कुर्रा के बेटे को डाटा एंट्री आपरेटर के पद पर कुरूद में नौकरी लगाने के नाम से कुल 2,00,000 रूपया लेकर धोखाधडी की।

    उक्त आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत करने के बाद भी जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो पीड़ित ने एसएसपी थाने में पूरे मामले की शिकायत की. जिसके बाद जाकर आज आरोपी के खिलाफ थाना गोबरा नवापारा में धारा 420 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

    राजनीतिक पहुंच दिखाई, दी धमकी

    पुलिस के मुताबिक सालिक राम साहू पिता स्व. कार्तिक राम साहू ग्राम कुर्रा का निवासी पेशे से ड्राईवर (वाहन चालक) है. आरोपी सिद्धार्थ बंगानी पिता रमेश बंगानी वार्ड नं. 14  बंगानी ने डाटा एंट्री आपरेटर कुरूद में नौकरी लगाने की पूर्ण गारंटी देकर 2,00,000 रूपए ले लि और कहा था कि यदि 15 दिन के अंदर ज्वानिंग या ज्वानिंग लेटर प्राप्त नहीं होगा तो पूरा पैसा वापस हो जाएगा. पहली किस्त 1,50,000  27 जून 2019 को ली. इसके बाद प्रार्थी से कहा कि सालिक भाई आपका पूरा पैसा मैं आज साहब के पास जमा कर दिया हूं, फिर 28 जून 2019 को पुनः प्रार्थी से कहा कि एक अधिकारी का ट्रांस्फर हो गया है, जिसके कारण आपको 30,000 रूपए दोबारा देने होंगे. प्रार्थी ने झांसे में आकर पुनः 30 हजार रुपए दिए. इसके बाद भी नौकरी नहीं लगी तो आरोपी सिद्धार्थ बंगानी ने प्रार्थी को कि वह राजनीति में बहुत अच्छी तरह से जुडा हुआ है और उसका व उसके परिवार के बडे पापा, चाचा व पापा मुख्य रूप से इस काम में उसके साझेदार हैं, साथ ही जिस व्यक्ति को नौकरी की आवश्यकता है या किसी पद के लिए योग्यता रखते है पैसा लेकर नौकरी लगवाते है, जिसमें से उन्हें 10 से 30 प्रतिशत दलाली खाते है और दलाली उन लोगों का पेशा है।

    इसके बाद भी जब नौकरी नहीं लगी तो गब्बर यानी आरोपी सिद्धार्थ बंगानी ने धमकी देनी शुरू कर दी. जिसमें उठवा दूंगा और मार दूंगा की धमकी वो पीड़ित को देता रहा. इसके बाद पुनः प्रार्थी को झांसे में लिया और 20.000  हजार (बीस हजार रूपए) एक लड़की मीनल शर्मा (राजिम) के पंजाब नेश्नल बैंक खाते में जमा करवाएं।

  • पूर्व सीएम के निज सहायक रहे ओपी गुप्ता को मिली जमानत, रेप मामले में है आरोपी…

    पूर्व सीएम के निज सहायक रहे ओपी गुप्ता को मिली जमानत, रेप मामले में है आरोपी…

    बिलासपुर। नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपित ओपी गुप्ता (निज सहायक पूर्व सीएम) को हाइकोर्ट से 30 दिनों के लिए अंतरिम जमानत मिली है। याचिकाकर्ता के वकील ने यह पक्ष रखा था कि गुप्ता की पत्नी कोरोना संक्रमित हो गई है और पुत्र की दिमागी हालात ठीक नहीं हैं जिसकी देखभाल के लिए गुप्ता को जमानत दिया जाना उचित होगा। इस पर हाईकोर्ट के वेकेशन जज रजनी गुप्ता ने 50 हजार रुपए के मुचलके पर 30 दिनों की अंतरिम जमानत इस शर्त के साथ मंजूर की है कि 2 जुलाई 2021 को संबंधित ट्रायल कोर्ट के समक्ष अनिवार्य रूप से पेश होकर उपस्थित दिखाना है,क्योंकि जमानत की अवधि केवल एक माह के लिए ही है।

  • देखिये ऑस्ट्रेलिया कैसे अपने नाले के पाइप पर जाल लगा के लाखों किलो कचरा समंदर में जाने से बचा रहा है?

    देखिये ऑस्ट्रेलिया कैसे अपने नाले के पाइप पर जाल लगा के लाखों किलो कचरा समंदर में जाने से बचा रहा है?

    दुनिया बहुत तेजी से विकास कर रही है. आज हम मंगल तक जाने में होने वाली परेशानी को भी खत्म कर चुके हैं मगर एक परेशानी ऐसी है जो सालों से इंसानों के बीच जमी पड़ी है. यह परेशानी कुछ और नहीं बल्कि इंसानों द्वारा रोज़ाना बढ़ता कचरा है. ये कचरा इतना ज़्यादा है कि आज न सिर्फ यह हमारी धरती बल्कि हमारे समंदर तक भी जाने लगा है. नालियों से समंदर में जाने वाला कचरा पूरी दुनिया के लिए एक मुसीबत बना हुआ है और ऐसे में ऑस्ट्रेलिया में इसका एक ऐसा इलाज सामने आया है कि दुनिया उसकी दीवानी हो गई है. तो चलिए जानते हैं कि कैसे ऑस्ट्रेलिया अपने समंदर को साफ रखने की कोशिश में लगा हुआ है।

    कैसे तेजी से बर्बाद हो रहे हैं पूरी दुनिया के समंदर?

    जिस रफ्तार से आज दुनियाभर में समंदर में इंसानों द्वारा निर्मित कचरा डाला जा रहा है उसके हिसाब से आने वाले समय में समंदर की हर लहर के साथ आपको बस कचरा ही वापस आता मिलेगा. इसके आंकड़े भी कुछ इस प्रकार है कि देखते ही हर कोई हैरान हो जाता है. माना जाता है कि हर साल हम अपने समंदर में करीब 5.25 खरब प्लास्टिक के छोटे-छोटे टुकड़े डालते हैं।

    दिखने में छोटे यह प्लास्टिक के टुकड़े जब एक साथ मिल जाते हैं तो विशाल रूप ले लेते हैं. सिंगल यूज प्लास्टिक का आज के समय में इतना ज्यादा उपयोग हो रहा है कि कई अरब प्लास्टिक की थिलियाँ हर साल इस्तेमाल की जा रही हैं. हमारे समंदरों को खरब करने में प्लास्टिक तो एक मुख्य चीज़ है ही मगर एक चीज़ ऐसी ही जो हमारी सेहत, हवा और समंदर तीनों को बर्बाद कर रही है।

    यह और कुछ नहीं यह है सिगरेट के टुकड़े. हर साल करीब 5.6 खरब सिगरेट दुनियाभर में पी जाती है जिनमें से करीब 4.6 खरब सिगरेट के बचे टुकड़े हमारी धरती, तट, नदियों और समंदर में जा मिलते हैं. इतना ही नहीं सिगरेट के इन टुकड़ों के साथ असली परेशानी यह है कि इन्हें नष्ट होने में कई दशकों का समय लग जाता है. यह अब तो बस महज़ कुछ आंकडें हैं मगर असल में समंदरों की हालत बर्बर है जिसे सुधारने के लिए पूरी दुनिया लगी हुई है. ऐसे में ऑस्ट्रेलिया का एक छोटा सा शहर ऐसा तरीका दुनिया के सामने लाया की आज हर कोई उससे अपनाने की ओर कदम बढ़ा रहा है।

    छोटे से शहर से शुरू हुई समंदर बचाने की मुहीम

    garbage

    ये बात है ऑस्ट्रेलिया के शहर क्विनाना की. महज़ 39,000 की जनसँख्या वाला यह शहर आज दुनियाभर में प्रसिद्ध है. क्विनाना शहर में दो बहुत बड़ी नालियाँ हैं. शहर का अधिकाँश पानी यहाँ से हो कर समंदर में जाता है जिससे काफी नुक्सान हो रहा था. असली परेशानी थी बारिश. बारिश के समय पानी सड़कों से उठाकर कचरे को सीधा नालियों में और वहां से सीधा पाइप के जरिए उस सारे कचरे को समंदर में पहुंचा देती थी।

    ऐसे में प्रशासन ने सोचा की क्यों न जो दो नालियाँ समंदर से जुड़ती हैं उनपर एक बड़ा जाला लगा दिया जाए जो थोड़ा बहुत कचरा समंदर में जाने से बचा लें. मार्च 2018 में उन्होंने जाला लगाया और महज़ तीन महीने में उन्होंने जो रिजल्ट देखा वो उम्मीद से बहुत ही ज्यादा था. जाला लगाने के बाद इतने कम वक्त में ही 370 किलो कचरा समंदर में जाने से रोक लिया गया।

    इस कचरे में अधिकाँश खाने के पैकेट, बोतल, प्लास्टिक के टुकड़े आदि जैसी चीज़ें जमा थीं. हर कोई यह देखकर हैरान था कि उनका छोटा सा शहर तीन महीने में कितना ज्यादा कचरा पैदा करता है. ऐसे में जब उन्होंने अपने तरीके को सफल होते हुए देखा तो उन्होंने इसे सोशल मीडिया पर शेयर करके सब को इसके बारे में बताना चाहा।

  • राशन दुकान से कैरोसीन-शक्कर उठा रही थी सब-इंजीनियर, ग्रामीणों ने सवाल उठाए तो पड़ा भागना…

    राशन दुकान से कैरोसीन-शक्कर उठा रही थी सब-इंजीनियर, ग्रामीणों ने सवाल उठाए तो पड़ा भागना…

    पेंड्रा। नव निर्मित गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के ग्रामीण यांत्रिकी संभाग में पदस्थ सब-इंजीनियर का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें राशन दुकान से केरोसीन और शक्कर ले जा रही है. ग्रामीणों के आपत्ति जताए जाने के बाद सब-इंजीनियर कैरोसीन और शक्कर वहीं पर छोड़कर भाग गईं।

    मामला मरवाही विकासखंड के ग्राम करसींवा का है, जहां ग्रामीण यांत्रिकी विभाग की सब-इंजीनियर लवली सिंह फील्ड विजिट के दौरान ग्राम सरपंच रामप्रसाद करसायल से मिट्टी तेल की मांग कर दी. इस पर सरपंच ने देर शाम को गांव के राशन दुकान को खोलकर हितग्राहियों के वितरण के लिए आया मिट्टी तेल बोतलों में भरकर दे दिया. इसके बाद मैडम की नजर दुकान में रखे शक्कर पर पड़ी और सरपंच से उसकी भी मांग कर दी. लेकिन सरपंच ने शक्कर की कमी बताते हुए देने से इंकार कर दिया।

    अपने पति के साथ गांव में पहुंची सब-इंजीनियर रवाना होने वाली ही थी, कि ग्रामीण वहां पहुंचकर सामान को लेकर सवाल करने लगे. इस पर सब-इंजीनियर ने तो पहले पैसे लेने की बात कही, लेकिन माहौल बिगड़ते देख मिट्टी तेल को वहीं रखते हुए अपने पति के साथ भाग गईं. इस दौरान मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।

    क्या दे रहे हैं सफाई

    मामले में करसींवा सरपंच रामप्रसाद करसायल का कहना है कि सब-इंजीनियर मैडम ने मिट्टी तेल और शक्कर की मांग की थी. सामान्य व्यवहार की वजह से मैने मिट्टीतेल दे दिया, लेकिन शक्कर कम होने कारण नहीं दिया. विवाद की स्थिति बनने पर मैडम मिट्टी तेल वहीं छोड़कर चली गईं. वहीं सब-इंजीनियर लवली सिंह का कहना है कि मेरे घर में साफ-सफाई चल रही है, जिसके लिए मुझे मिट्टी तेल की जरूरत थी. मार्केट में मिट्टी तेल नहीं मिलने की वजह से मैने सरपंच से मांग की थी।

  • राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष का पदभार संभाला, रिटायर्ट जस्टिस एके मिश्रा ने…

    राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष का पदभार संभाला, रिटायर्ट जस्टिस एके मिश्रा ने…

    दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस अरुण कुमार मिश्रा ने बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) के नए अध्यक्ष के तौर पर पदभार ग्रहण किया. एनएचआरसी के अध्यक्ष का पद पिछले 6 महीनों से खाली था।

    जस्टिस मिश्रा के नाम की सिफारिश पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के पैनल ने की थी. सरकार ने जस्टिस मिश्रा के अलावा महेश मित्तल कुमार और डॉ. राजीव जैन को आयोग के सदस्य के तौर पर नामित किया है।

    जस्टिस अरुण मिश्रा ने 1978 में एक वकील के रूप में काम शुरू किया था, 1998-99 में बार काउंसिल ऑफ इंडिया के सबसे कम उम्र के अध्यक्ष चुने गए थे. अक्टूबर 1999 में अरुण कुमार मिश्रा को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया था. 7 जुलाई 2014 को सर्वोच्च न्यायालय में पद संभालने से पहले उन्होंने राजस्थान उच्च न्यायालय और कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्य किया।

  • राज्य में 28 सीएसपी बनेंगे एडिशनल एसपी, बिलासपुर कोतवाली के निमेश, खरसिया के पीताम्बर पटेल भी शामिल…

    राज्य में 28 सीएसपी बनेंगे एडिशनल एसपी, बिलासपुर कोतवाली के निमेश, खरसिया के पीताम्बर पटेल भी शामिल…

    रायपुर। प्रदेश में जल्द 28 शहर पुलिस अधीक्षक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर प्रमोट होंगे। इस लिस्ट में बिलासपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के सीएसपी निमेश बरैया, रायपुर साइबर क्राइम के सीएसपी अभिषेक महेश्वरी, राहुल देव शर्मा, डीसी पटेल, देवेश शुक्ला, आदित्य पांडेय, भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान सबा अंजुम, निता पवार, आकाश राव, सोभराज अग्रवाल, प्रशांत शुक्ला, कवि गुप्ता, पीतांबर पटेल, शुशील नायक, धीरेंद्र पटेल, चंचल तिवारी के साथ अन्य नाम भी शामिल है।

    खबर है कि गृह विभाग के सचिव सुब्रत साहू के अध्यक्षता में बीते गुरुवार को DPC की बैठक हुई थी। इसमें लम्बी चर्चा के बाद प्रमोट होने वाले राज्य सेवा के पुलिस अधिकारियों के नाम तय कर लिए गए थे| अब नामों की सूची गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के पास हस्ताक्षर के लिए भेजी जाएगी। इस लिहाज से माना जा रहा है कि इस महीने सभी 28 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों की सूची जारी कर दी जाएगी।

  • 216 दिनों तक कोरोना से संक्रमित रही HIV पॉजिटिव महिला, शरीर में बने 32 खतरनाक वायरस…

    216 दिनों तक कोरोना से संक्रमित रही HIV पॉजिटिव महिला, शरीर में बने 32 खतरनाक वायरस…

    दक्षिण अफ्रीका में वैज्ञानिकों को HIV से जूझ रही एक 36 वर्षीय महिला में कोरोनावायरस के खतरनाक म्यूटेशन मिले हैं. महिला के शरीर में 216 दिन तक कोविड-19 वायरस मौजूद रहा. इस दौरान वायरस ने 30 ज्यादा म्यूटेशन पैदा किए. इस मामले की रिपोर्ट को मेडिकल जर्नल में प्रीप्रिंट के रूप में प्रकाशित किया गया. वायरस के इतने म्यूटेशन का पता लगाने के बाद से वैज्ञानिक हैरान रह गए हैं. इसमें खतरनाक अल्फा वेरिएंट भी शामिल है.
    रिपोर्ट के मुताबिक, महिला 2006 में HIV से संक्रमित हुए थी. समय के साथ महिला का इम्यून सिस्टम कमजोर होता चला गया. सितंबर 2020 में महिला कोविड-19 से भी संक्रमित हो गई. इसके बाद वायरस ने स्पाइक प्रोटीन में 13 म्यूटेशन किए और 19 अन्य जेनेटिक परिवर्तन भी किए. इसकी वजह से वायरस का व्यवहार बदल गया. कुल मिलाकर महिला के शरीर में वायरस के 32 म्यूटेशन पैदा हो गए. इनमें से कुछ वेरिएंट्स वायरस के ‘वेरिएंट्स ऑफ कंसर्न’ (चिंता वाले वेरिएंट्स) हैं।

    HIV संक्रमित लोग बन सकते हैं वेरिएंट्स की फैक्ट्री!
    वैज्ञानिकों ने कहा कि ये शायद कोई संयोग नहीं है कि अधिकांश नए वेरिएंट्स दक्षिण अफ्रीका के क्वाजुलु नटाल जैसे क्षेत्रों से सामने आए हैं, जहां 4 में से 1 वयस्क HIV पॉजिटिव है. हालांकि, HIV संक्रमित लोगों के कोरोना से संक्रमित होने और खतरनाक मेडिकल कंडीशन में जाने की संभावना को लेकर बेहद ही कम सबूत हैं. लेकिन वैज्ञानिकों ने चेतावनी देते हुए कहा कि HIV संक्रमित मरीजों में अगर ऐसे ही मामले सामने आते रहे, तो ये पूरी दुनिया के लिए वेरिएंट्स की फैक्ट्री बनकर उभर सकते हैं।

    कमजोर इम्युनिटी वाले मरीज में ज्यादा समय तक मौजूद रह सकता है वायरस
    डरबन में क्वाजुलु-नताल यूनिवर्सिटी (University of KwaZulu-Natal) के एक जेनेटिसिस्ट और स्टडी के लेखक ट्यूलियो डी ओलिवेरा ने बताया कि कम इम्युनिटी वाले मरीज के शरीर में कोविड-19 वायरस दूसरों की तुलना में अधिक समय तक मौजूद रह सकता है. इस महिला के मामले को लेकर डी ओलिवेरा ने कहा, शुरुआती लक्षणों के दौरान महिला में कोविड के हल्के लक्षण दिखाई दिए, जबकि उसके शरीर में कोरोनावायरस मौजूद था।