Blog

  • आईएएस समीर विश्नोई की पत्नी ने की सीएम बघेल से शिकायत, कहा- ईडी बना रही जबरन बयान देने का दबाव…

    आईएएस समीर विश्नोई की पत्नी ने की सीएम बघेल से शिकायत, कहा- ईडी बना रही जबरन बयान देने का दबाव…

    छत्तीसगढ़ में आईएएस पत्नी का लेटर सोशल मीडिया में वायरल हो गया है. आईएएस अफसर समीर विश्नोई (IAS Sameer Bishnoi) की पत्नी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) से मुलाकात की है. इस दौरान प्रति ने ईडी (ED) के खिलाफ शिकायत कर दी है. उन्होंने आरोप लगाया है कि बीमार पति को ईडी ने परेशान किया और सरकारी गवाह बनने के लिए दबाव डालकर दस्तावेजों में हस्ताक्षर करवाया है.

    समीर विश्नोई की पत्नी मुख्यमंत्री से मिली
    दरअसल, समीर विश्नोई को ईडी ने हिरासत में लिया तब पत्नी प्रीति बिश्नोई ने रायपुर हेलीपैड में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात कर एक पत्र सौंपा है. प्रीति के इस पत्र में ईडी के घर में दस्तक से लेकर ईडी दफ्तर ले जाने तक की पूरी कहानी है. इसमें प्रति ने ईडी पर कई गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने परिवार वालो की सुरक्षा और ईडी की कार्यवाही पर जांच की मांग की है.समीर विश्नोई की पत्नी का पत्र
    प्रीति ने अपने पत्र में लिखा है कि 11 अक्टूबर के सुबह 5.30 से 6.00 बजे के बीच हमारे घर की डोर बेल बजी, जिस पर मैंने दरवाजा खोला तब मैंने देखा कि लगभग 15-20 लोग हमारे घर आए हुए थे और उन लोगों ने अचानक मेरी बिना अनुमति और सहमति के हमारे घर में घुस गए. तब मैंने उन लोगों से पूछा कि आप लोग कौन हैं, तब उन लोगों द्वारा मुझे कोई जवाब नहीं दिया गया और वे लोग हमारे घर के सामान को उलट-पुलट करने लगे, उसी समय मेरे पति भी वहां आ गए. तब मेरे पति ने लोगों से पूछा कि आप लोग ये क्या कर रहे हैं, तब उनमें से एक ने कहा कि मेरा नाम ऋषि वर्मा हैं और हम लोग ई.डी. विभाग से आए हुए हैं. तब मेरे पति और मैंने लोगों से आग्रह किया कि आप किस लिए हमारे यहां आए हैं, इस बात की हमें जानकारी दें. तब मेरे पति और मेरे साथ बदतमीजी की गई. फिर मेरे पति से मोबाइल फोन ले लिया गया.

    जबरन ले जाया गया ऑफिस
    एफ.आई.आर. की कापी मांगने पर ऋषि वर्मा और उसके सहयोगियों ने कहा कि हम इसको देने के लिये बाध्य नहीं है. इसके बाद ऋषि वर्मा और उनके सहयोगियों ने मेरे पति से हमारे घर में दबाव डालकर कई दस्तावेजों पर हस्ताक्षर लिए. इसके बाद अगले दिन दिन 12 अक्टूबर को बाहर ले जाए गया. इस पर मैंने ऋषि वर्मा से आग्रह किया, कि हमारे घर में दो छोटे-छोटे बच्चे हैं, उनकी देखरेख के लिए कोई नहीं है. इस पर भी ऋषि वर्मा और उसके सहयोगियों ने हमारी कोई बात नहीं सुनी और हमें जबरन एक आफिस में ले जाया गया.

    जबरन बयान देने के लिए ईडी ने बनाया दबाव
    ईडी के ऑफिस में हम दोनों को जबरन दबाव डालते हुए कहा गया, कि आप लोगों को हम जो बात बोल रहे हैं, वैसी ही बात आपको जे.डी. सर और आहूजा सर को बयान देकर बतानी होगी और ऋषि वर्मा और उसके सहयोगियों ने हम पर जबरन तरीके से दबाव डालकर छत्तीसगढ़ के बड़े बड़े लोगों का नाम लेने के लिए कहा जा रहा था, लेकिन हम दोनों ने बयान देने से इंकार कर दिया. तब ऋषि वर्मा और उसके सहयोगियों ने कहा कि यदि आप लोग हमारे बताए अनुसार बयान नहीं दोगे, तो तुम लोगों और तुम्हारे परिवार वालों को जिंदगी भर के लिए जेल में सड़ा देंगे.

    बयान नहीं देने पर करियर बर्बाद करने का दबाव
    प्रीति ने आगे लिखा है कि “इसी बीच हेमन्त नाम के अधिकारी वहां आए जिन्होंने बताया कि वे ई.डी. के डिप्टी डायरेक्टर हैं. इसके बाद हेमन्त जी और उसके सहयोगियों द्वारा मेरे पति समीर विश्नोई को जबरन बयान देने की बात का दबाव डालकर उनका करियर बर्बाद करने की धमकी दी गयी. दस्तावेजों पर हस्ताक्षर नहीं करेंगे तो झूठे मामले में परिवार वालो फंसा देंगे. जिसके बाद जबरन हस्ताक्षर करवाए गए है. डिप्टी डायरेक्टर हेमन्त जी ने भी मुझे और मेरे पति को धमकी दी कि आप लोग हमारे बताये अनुसार बयान दे दें और सरकारी गवाह बन जाए नहीं तो हम लोग आपको जेल में सड़ा देंगे. जिस पर हम लोगों ने इंकार किया.”

    बीमार पति को ईडी अफसरों ने किया परेशान
    मेरे पति ने ऋषि वर्मा और उसके सहयोगियों से निवेदन किया, कि मेरे पति लीवर सिरोसिस, माइग्रेन और बी.पी. की बीमारी से ग्रस्त हैं, इस बीमारी के संबंध में दवाइयां लेनी होती है, इसलिए उन्हें दवाइयां दी जाए, लेकिन इसके बावजूद भी ऋषि वर्मा और उसके सहयोगियों ने मेरे पति को दवाइयां नहीं दी. जिससे कि मेरे पति का स्वास्थ्य बिगड़ने लगा. इसके बाद प्रति ने मुख्यमंत्री से ईडी अफसरों की कार्यवाही की जांच और परिवार वालों को सुरक्षा देने की मांग की है.

  • Chhattisgarh ED Raid: IAS और काराेबारियों से अब तक 6.5 करोड़ बरामद, ED ने शेयर की कैश, सोने-जेवरात की तस्वीरें, IAS समेत तीन 8 दिनों के लिए हिरासत में, करारे नोटों के इतने बंडल मिले की भर गई आलमारी…

    Chhattisgarh ED Raid: IAS और काराेबारियों से अब तक 6.5 करोड़ बरामद, ED ने शेयर की कैश, सोने-जेवरात की तस्वीरें, IAS समेत तीन 8 दिनों के लिए हिरासत में, करारे नोटों के इतने बंडल मिले की भर गई आलमारी…

    रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छत्तीसगढ़ में बड़ी कार्रवाई की। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कार्रवाई की जानकारी और तस्वीरें जारी कर दी है। ईडी ने तलाशी अभियान चलाया और बेहिसाब नकदी, सोना और सराफा आदि के रूप में लगभग 6.5 करोड़ रुपये जब्त किए। विशेष अदालत, पीएमएलए, रायपुर ने ईडी द्वारा गिरफ्तार किए गए 3 व्यक्तियों (1 आईएएस अधिकारी सहित) को 21.10.2022 तक पीएमएलए के तहत कोयला घोटाला मामले में 8 दिनों के लिए हिरासत में लिया है।

  • धारा 66 ए के तहत किसी भी नागरिक पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता – सुप्रीमकोर्ट

    धारा 66 ए के तहत किसी भी नागरिक पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता – सुप्रीमकोर्ट

    सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को निर्देश दिया कि सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 66 ए के तहत किसी भी नागरिक पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता है, जिसे उसने 2015 में खत्म कर दिया था।
    रद्द की गई धारा के तहत आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने वाले व्यक्ति को तीन साल तक की जेल हो सकती है और साथ ही जुर्माना लग सकता है। शीर्ष अदालत ने 24 मार्च, 2015 को यह कहते हुए प्रावधान को हटा दिया था कि जनता का जानने का अधिकार सीधे सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66 ए से प्रभावित होता है।


    सभी राज्यों और पुलिस अधिकारियों को दिया निर्देश
    मुख्य न्यायाधीश यू यू ललित की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि ऐसे सभी मामलों में जहां नागरिक अधिनियम की धारा 66-ए के उल्लंघन के लिए अभियोजन का सामना कर रहे हैं, उक्त प्रावधान पर संदर्भ हटा दिया जाएगा। हम सभी पुलिस महानिदेशकों के साथ-साथ राज्यों के गृह सचिवों और केंद्र शासित प्रदेशों में सक्षम अधिकारियों को निर्देश देते हैं कि वे अपने-अपने राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों में पूरे पुलिस बल को निर्देश दें कि वे धारा 66 ए के कथित उल्लंघन के संबंध में अपराध की कोई शिकायत दर्ज न करें।
    शीर्ष अदालत ने स्पष्ट किया कि यह निर्देश केवल धारा 66ए के तहत दंडनीय अपराध के संबंध में लागू होगा और यदि संबंधित अपराध में अन्य अपराधों का भी आरोप लगाया जाता है तो केवल धारा 66ए पर संदर्भ और निर्भरता को हटा दिया जाएगा। पीठ ने कहा कि केंद्र के वकील ने धारा 66ए के तहत लंबित मामलों के संबंध में एक अखिल भारतीय स्थिति रिपोर्ट को रिकॉर्ड में रखा है। इसने देखा कि जानकारी से पता चलता है कि शीर्ष अदालत द्वारा अधिनियम की धारा 66 ए की वैधता के बारे में निर्णय लेने के बावजूद कई आपराधिक कार्यवाही अभी भी इस प्रावधान पर निर्भर करती है और नागरिक अभी भी अभियोजन का सामना कर रहे हैं।

    पीठ ने कहा, इस तरह की आपराधिक कार्यवाही हमारे विचार में श्रेया सिंघल बनाम भारत संघ (मार्च 2015 के फैसले) में इस अदालत द्वारा जारी निर्देशों के सीधे तौर पर हैं और इसके परिणामस्वरूप हम ये निर्देश जारी करते हैं। ये दोहराने की आवश्यकता नहीं है कि 2000 अधिनियम की धारा 66 ए को इस अदालत ने श्रेया सिंघल बनाम भारत संघ में संविधान का उल्लंघन करने वाला पाया है और इस तरह किसी भी नागरिक पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता है।

  • कार्यवाही में पूर्ण सहयोग करने की कही बात, छापेमारी पर कलेक्टर रानू साहू ने ED को लिखा पत्र…देखिए

    कार्यवाही में पूर्ण सहयोग करने की कही बात, छापेमारी पर कलेक्टर रानू साहू ने ED को लिखा पत्र…देखिए

    रायगढ़। छत्तीसगढ़ में 3 दिनों से प्रवर्तन निदेशालय के छापेमारी के दौरान कलेक्टर रानू साहू ने ईडी को पत्र लिखा है. बता दें कि बीते दिनों से प्रवर्तन निदेशालय (ED) के 40 अफसरों की टीम तीन आईएएस, पूर्व विधायक और शराब- कोल कारोबारियों के डेढ़ दर्जन ठिकानों पर जांच कर रही है। इन सभी ठिकानों से अब तक चार करोड़ की नगदी और जेवरात सीज किया गया है। इनके यहां से निवेश के साथ साथ खनन लाइसेंस से जुड़े दस्तावेज भी बड़ी संख्या में मिले हैं। इस आधार पर ईडी की टीम द्वारा आईएएस अफसर रानू साहू, उनके पति जेपी मौर्य, समीर विश्नोई और उनकी पत्नी से पूछताछ की जा रही है।यह पूछताछ ईडी डायरेक्टर संजय मिश्रा की अगुवाई में हो रही है। वही रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू भी दो दिन के हैदराबाद दौरे के बाद रायपुर लौटीं है।

  • प्रबंधकों को नहीं दिया कमीशन, धान खरीदी से इनकार…

    प्रबंधकों को नहीं दिया कमीशन, धान खरीदी से इनकार…

    धान खरीदी की शुरुआत 1 नवंबर से शुरू होगी। इसमें अब करीब 15 दिन बचे है, लेकिन खरीदी के पहले सोसाइटी प्रबंधक और उनसे जुड़े कर्मचारियों में आक्रोश है। दरअसल सोसाइटी प्रबंधकों को पिछले साल का ही प्रोत्साहन राशि के अलावा कमीशन की राशि किसी भी सोसाइटी प्रबंधकों के खाते में जमा नहीं हुई है। ऐसे में धान खरीदी सोसाइटी प्रबंधक तैयारी कैसे करें, यह उनकी समझ में नहीं आ रहा है।

    इसे देखते हुए सोसाइटी प्रबंधकों ने अपने अपने प्राधिकृत अधिकारियों को पत्र लिखकर चेतावनी दी है कि वे इस साल धान की खरीदी नहीं करेंगे, कोई दूसरा विकल्प ढूंढ लें। दरअसल सोसाइटी प्रबंधकों को 31 रुपए 25 पैसा प्रति क्विंटल कमीशन मिलता है। सोसाइटी प्रबंधकों का कहना है कि इस रकम के अलावा प्रोत्साहन राशि जो 5 रुपए प्रति क्विंटल मिलती है, वह भी नहीं दिया जा सका है। जिले के सभी 143 सोसाइटियों में 0 फीसदी शार्टेज है, उन्हें ही यह रकम देनी है। सभी इसी दायरे में आ रहे हैं।

    सूखत का भी पेंच: दरअसल संग्रहण केन्द्रों में धान खरीदी के बाद 2 फीसदी सूखत मान्य होती है। यानि खरीदे गए धान की मात्रा का दो प्रतिशत कम हो तो सूखत बताकर एडजस्ट किया जाता है। ऐसे में इसमें सोसाइटी प्रबंधकों को राहत देने की मांग की जा रही है। सूखत के नाम पर काफी अधिक रकम कटौती कर दी जाती है।

    17 से करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल: सेवा सहकारी समिति के सचिव युगल पटेल ने बताया कि धान सोसाइटियों में सूखत का प्रावधान करे, कमीशन की राशि जल्द उपलब्ध कराने के अलावा रकम 32 रुपए से बढ़ाकर 50 रुपए करने जैसे मांगों को लेकर 17 तारीख को ज्ञापन सौंपा जाएगा। उसके बाद फिर अनिश्चितकालीन हड़ताल करने की बात कही है। सोसाइटियों को चलाने के लिए पर्याप्त फंड नहीं होने से कर्मचारियों और समिति चलाने आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

    जिले में कमीशन में ही देने होंगे 20 करोड़ रुपए
    धान खरीदी की कमीशन राशि करीब 20 करोड़ रुपए है। अफसर कहते हैं इसे जल्द रिलीज किया जाएगा। प्रोत्साहन राशि भी 5 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से 2 करोड़ 85 लाख रुपए करीब दिया जाना है। रकम अपेक्स बैंक के माध्यम से सोसाइटियों के खातों में जमा होगी। पहले कमीशन की रकम ही जमा होगी, डीएमओ प्रवीण पैकरा ने बताया कि यह रकम राज्य स्तर पर जमा होनी है, कुछ दिनों में यह जमा होगी।

  • छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में कबड्डी खिलाड़ी की मौत, पिछले वर्ष भी हुई थी ऐसी घटना….

    छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में कबड्डी खिलाड़ी की मौत, पिछले वर्ष भी हुई थी ऐसी घटना….

    छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के तहत रायगढ़ में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में एक खिलाड़ी की मौत हो गई। खिलाड़ी खेलते-खेलते पटखनी देने के दौरान सिर के बल गिर गया और फिर उठा ही नहीं। इलाज के लिए उसे रायगढ़ ले जाया जा रहा था, जहां रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। CM भूपेश बघेल ने मृतक खिलाड़ी ठंडाराम मालाकार के परिजनों को 4 लाख रुपए का मुआवजा देने की घोषणा की है।

    बता दें कि ठंडा राम मालाकार घरघोड़ा के भालूमार गांव का रहने वाला था, जिसके घायल होने के बाद साथी खिलाड़ियों ने उसे उठाने की कोशिश की, लेकिन वो नहीं उठ पाया। इधर, मौके पर कोई मेडिकल टीम उपलब्ध नहीं थी। यहां तक की फर्स्ट एड किट तक की व्यवस्था नहीं थी। लोगों ने जल्दी से खिलाड़ी ठंडा राम मालाकार को उठाया और घरघोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। वहां उसकी गंभीर हालत को देखकर खिलाड़ी को रायगढ़ रेफर कर दिया गया।

    घरघोड़ा से रायगढ़ तक की जर्जर सड़क के कारण कबड्डी खिलाड़ी ठंडा राम को अस्पताल पहुंचने में साढ़े 4 घंटे का समय लग गया। इसी बीच तमनार पाली घाट मार्ग पर रायगढ़ ले जाने के दौरान रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया। इसके बाद भी लोग उसे अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कबड्डी खिलाड़ी की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि खेल में कभी-कभी ऐसे हादसे हो जाते हैं। उन्होंने मृत खिलाड़ी के परिजनों को 4 लाख रुपए का मुआवजा देने का ऐलान किया है। उन्होंने पीड़ित परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं जाहिर की। (Kabaddi Khiladi Ki Maut)

    वहीं BJP महामंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि अपनी राजनीति के लिए कांग्रेस सरकार छत्तीसगढ़िया ओलंपिक करा रही है, वो इसे कराएं, लेकिन वहां खिलाड़ियों के लिए कोई स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं दी गई हैं। उन्होंने कहा कि मृतक खिलाड़ी के परिजनों को 50 लाख रुपए और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। ओपी चौधरी ने कहा कि अगर छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के दौरान किसी खिलाड़ी की मौत होती है, तो उसके परिजनों को 50 लाख रुपए और अगर कोई अपंग होता है, तो उसे 25 लाख रुपए दिए जाएं।

    उन्होंने कहा कि सरकार हर खिलाड़ी का बीमा कराए, तभी उन्हें खेल खिलाएं। ओपी चौधरी ने कहा कि अभी उन्होंने रायगढ़ से घरघोड़ा तक की पदयात्रा की थी। इसके दौरान उन्होंने पाया कि सड़क बहुत खराब है। 50 किलोमीटर की सड़क को तय करने में परिजनों को साढ़े 4 घंटे लग गए। इसी वजह से घायल खिलाड़ी ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। ओपी चौधरी ने कांग्रेस सरकार को सड़कों की खराब हालत के लिए निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि खराब सड़क के लिए जो भी अधिकारी या ठेकेदार जिम्मेदार हैं, उन सब पर FIR दर्ज की जाए।

    पिछले साल भी हुआ था ऐसा ही हादसा

    अपर कलेक्टर राजीव पांडेय ने कहा कि मृतक के परिजनों को शासन की तरफ से तत्काल 50 हजार रुपए दिए गए हैं। प्रदेश सरकार छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन गांव-गांव में विलुप्त होते खेलों को संजोने के लिए कर रही है। इसमें बढ़-चढ़कर ग्रामीण हिस्सा ले रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि धमतरी में भी पिछले साल जनवरी में गोजी गांव में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान एक खिलाड़ी की मौत हो गई थी। खेल के दौरान अंतिम रेड मारते वक्त नरेंद्र साहू नाम का एक खिलाड़ी बाकी खिलाड़ियों के नीचे दब गया था। इसके बाद वो बेहोश हो गया था। साथी खिलाड़ी उसे कुरूद अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। (Kabaddi Khiladi Ki Maut)

    मैच कोकड़ी और पटेवा की टीमों के बीच खेला जा रहा था। नरेंद्र साहू कोकड़ी की तरफ से खेल रहे थे। जबकि इस साल जुलाई के महीने में ही तमिलनाडु से भी कबड्डी मैच के दौरान खिलाड़ी की मौत हुई थी। पनरुती शहर के पास मणदिकुप्पम गांव में कबड्डी मैच के दौरान रेड करने विरोधी पक्ष के खेमे में गया खिलाड़ी जमीन पर गिर गया और उसकी मौत हो गई थी। 22 साल के कबड्डी खिलाड़ी विमलराज सालेम रेड करने विरोधी खेमे में पहुंचे थे, इसी दौरान विपक्षी खिलाड़ियों ने उसे घेरकर गिरा दिया था। एक खिलाड़ी का पैर भी विमल के सीने पर पड़ गया था। विमल को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। बता दें कि कबड्डी मैच के दौरान ऐसे हादसे देखने को मिलता है

  • कोरबा कलेक्टर संजीव झा ने SDM,जनपद CEO व तहसीलदारों की पदस्थापना में किया बड़ी फेरबदल देखे सूची…

    कोरबा कलेक्टर संजीव झा ने SDM,जनपद CEO व तहसीलदारों की पदस्थापना में किया बड़ी फेरबदल देखे सूची…

    SDM,जनपद CEO व तहसीलदारों की पदस्थापना में किया बड़ी फेरबदल देखे सूची…

  • रिया श्रीवास्तव डी आर यू सी सी मेंबर नियुक्त….

    रिया श्रीवास्तव डी आर यू सी सी मेंबर नियुक्त….

    खरसिया। नगर पालिका खरसिया की पार्षद श्रीमती रिया रीतेश श्रीवास्तव मंडल को रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति सदस्य (डी आर यू सी सी मेंबर) नियुक्त किया गया है।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार उप महाप्रबंधक/ सामान्य/ द.पू.म. रेल्वे/ बिलासपुर का पत्र क्रमांक डी जी एम/ एस ई सी ई आर/ डी आर यू सी सी / 023 / 2022– 23/ 2195 दिनांक 27.09. 2022 के माध्यम से नई कार्यकारिणी अवधि 01.01.2022 से 31.12. 2023 तक गठन के संबंध में सूचना प्राप्त हुई है। जिसमें खरसिया नगर की सक्रिय पार्षद श्रीमती रिया श्रीवास्तव को मंडल रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। रेलवे उपयोगकर्ताओं के विभिन्न वर्गों को रेल प्रशासन के कुशलता पूर्ण सेवा के प्रावधान से संबंधित प्रतिनिधि सलाहकार उपलब्ध करवाने हेतु मंडल रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति की नई कार्यकारिणी अवधि (01.01.2022 से 31.12.2023 ) का बिलासपुर मंडल में गठन किया गया है । श्रीमती रिया रीतेश श्रीवास्तव ने कहा की जेड आर यू सी सी मेंबर गोपाल अग्रवाल (रायगढ़) के मार्गदर्शन में जनहित के मामले रेलवे तक पंहुचाती रही हूं। मेरे नामांकन में उनकी अहम भूमिका है, उनकी आभारी हूं। रिया श्रीवास्तव की नियुक्ति पर शुभचिंतकों ने बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

  • मानिकचौरी गोलीकाण्ड..चलती ट्रेन से इलाहाबाद भाग रहे दोनो आरोपी गिरफ्तार..SP पारूल का खुलासा..तीसरा आरोपी भी पकड़ाया…..

    मानिकचौरी गोलीकाण्ड..चलती ट्रेन से इलाहाबाद भाग रहे दोनो आरोपी गिरफ्तार..SP पारूल का खुलासा..तीसरा आरोपी भी पकड़ाया…..

    बिलासपुर। दो दिन पहले यानि रविवार की रात्रि को पचपेढ़ी थाना के मानिकचौरी में गुटखा के नाम पर बच्चे को मौत के घाट उतारने वाले दोनो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिय है। पुलिस कप्तान पारूल माथुर ने खुलासा किया कि दोनो आरोपियों को ट्रेन से यात्रा करने के दौरान पकड़ा गया है। आरोपी उत्तरप्रदेश भाग रहे थे। आरोपियों से घटना में उपयोग हुई मोटससायकल और पिस्टल को बरामद किया गया है। आरोपियों ने हत्या किए जाने की वजह पूर्व की रंजिश को बताया। पूरे घटना क्रम में बलौदाबाजार पुलिस की भी अहम् भूमिका रही। 

                      पुलिस कप्तान पारूल माथुर ने खुलासा किया कि मस्तूरी थाना के मानिकचौरी गोलीकांड के नामजद दोनो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों की रिकार्ड कम समय में धर पकड़ में शामिल टीम को घोषणा के अनुसार 15 हजार रूपए और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है।

                             पुलिस कप्तान ने बताया कि 9 अक्टूबर की रात्रि करीब 9 बजे के आसपास ग्राम मानिकचौरी थाना पचपेड़ी में रहने वाले किराना दुकान संचालक मंगतूराम अजय के पुत्र अनीश अजय की गोली मारकर हत्या किए जाने की जानकारी मिली। परिजनों ने बताया कि भूपेन्द्र और नन्द किशोर साहू ने गुटखा के नाम मामुली विवाद पर पीड़ित परिवार के साथ मारपीट किया। इसी दौरान आरोपियों ने देशी पिस्टल से गोली चला कर नाबालिग अनिश अजय की हत्या कर दिया। 

    पकड़े गए आरोपियों का नाम

    01. भूपेन्द्र पोर्ते पिता लहूर सिंह पोर्ते उम्र 28 साल निवासी ग्राम रसेड़ा जिला बलौदाबाजार हाल मुकाम ग्राम

    मानिकचौरी थाना पचपेड़ी जिला बिलासपुर।

    02. नंदकिशोर साहू पिता जोहित साहू उम्र 30 साल निवासी ग्राम मानिकचौरी थाना पचपेड़ी जिला बिलासपुर।

    03. बीर सिंह पिता शोभाराम साहू उम्र 30 साल निवासी ग्राम रसेड़ा जिला बलौदाबाजार।

    मौके पर पहुंची पुलिस

                 मामले की जानकारी पीड़ित परिजनों ने थाना पहुंचकर दी। जानकारी के बाद बिलासपुर समेत स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। छानबीन के दौरान ग्रामीणो से आरोपियों के बारे में जानकारी को हासिल किया गया। दोनो आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 506, 323,307,302.201.120 बी 25.27 आर्म्स एक्ट का अपराध कायम किया गया। फरार आरोपियो की तत्काल पतासाजी के लिए टीम को अलर्ट किया गया।

    ससुराल में मिला आरोपियों को संरक्षण

                  छानबीन के दौरान दोनो आरोपियो के नाते रिश्तेदारों और छिपने के ठिकानों पर धावा बोला गया। सर्वप्रथम दोनो आरोपियो को संरक्षण देने वालों के बारे में पता लगाया गया। अभियान के दौारन जानकारी मिली कि दोनो आरोपी बलौदाबाजार स्थित ग्राम रसेड़ा में अपने ससुराल वीर सिंह साहू के यहां छिपे हैं। जानकारी मिलते ही रसेड़ा में धावा बोलकर वीर सिंह को पकड़ा गया। इस दौरान बलौदारबाजार पुलिस की भी मदद ली गयी।

    ससुराल से इलाहाबाद की तरफ रवाना

                               पूछताछ पर वीरसिंह साहू ने बताया कि घटना की रात्रि के बाद दोनो आरोपी भुपेंद्र पोर्ते और नन्दू साहू रसेड़ा स्थित घर पहुंचे। दूसरे दिन यानि 10 अक्टूबर की सुबह फरारी के दौरान आरोपियो ने राहगीरो को कट्टा दिखा कर डराया धमकाया था। वीर सिंह साहू ने बताया कि दस अक्टूब की रात्रि 9 बजे दोनो भाटापारा रेल्वे स्टेशन जा कर सारनाथ एक्सप्रेस में बैठाकर इलाहाबाद के लिए रवाना किया।

    चलती ट्रेन में पकड़ाए दोनो आरोपी

                      घटना में प्रयुक्त देशी पिस्टल को आरोपी भुपेन्द्र ने यूपी से खरीद कर लाया था। फिलहाल पिस्टल उसके पास है। पुलिस टीम ने संरक्षण देने वाले वीर सिंह से हासिल दोनो आरोपियो का हुलिया और फोटो व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल किया। स्थितियों के मद्देनजर आरोपियों को पकड़ने तत्काल तीन टीम का गठन किया गया। एक टीम को बिलासपुर रेल्वे स्टेशन में दूसरी टीम को उस्लापुर और तीसरी टीम को कोटा रेलवे स्टेशन में तैनात किया गया।

                              पारूल माथुर ने बताया कि उस्लापुर पहुंचने पर सारनाथ एक्सप्रेस की जनरल डिब्बे में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। आरोपी नंद किशोर साहू को बर्थ के नीचे से निकाला गया। लेकिन ट्रेन के चलने से  दूसरा आरोपी भूपेंद्र पोर्ते बच निकला। बावजूद इसके पुलिस टीम आरोपी की पतासाजी करते जनरल डिब्बे में बैठकर कोटा तक पहुंची। इस दौारन आरोपी भुपेंद्र भीड़ में लुकता छिपता दिखाई दिया। मौका मिलते ही आरोपी को तत्काल धर दबोचा गया।

    गोली फंसने से बाल बाल बचा मंगतूराम अजय

                         दोनो आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि मृतक अनीश अजय और उनके पिता मंगतूराम अजय से होली और दो महीने पहले विवाद हुआ था। दोनो को खत्म करने के लिए बीर सिंह साहू के घर में दोनो को मारने का प्लान बनाया गया। घटना के दिन अनावश्यक विवाद किया गया।

    पुलिस कप्तान ने बताया कि आरोपी भूपेन्द्र पोर्ते और नंद किशोर साहू ने सबसे पहले मृतक अनीश अजय पर गोली चलाया। इसके बाद मंगतूराम अजय पर फायर किया। लेकिन दूसरी गोली नहीं चली। और मंगतूराम बाल बाल बच गया।

    धरपकड़ में इनका विशेष योगदान

    पूरी कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राहुल देव शर्मा, एसीसीयू प्रभारी निरीक्षक हरविंदर सिंह, थाना
    प्रभारी पचपेड़ी निरीक्षक मोहन भारद्वाज, थाना प्रभारी मस्तूरी प्रकाशकांत, थाना प्रभारी सिविल लाईन निरीक्षक श्री
    परिवेश तिवारी, थाना प्रभारी सकरी उप0निरी श्री सागर पाठक, थाना प्रभारी तोरवा उप०निरी0 फैजूल होदा शाह, मल्हार
    चौकी प्रभारी उप०निरी0 श्री प्रताप सिंह ठाकुर, सउनि. दाऊलाल बरेठ, प्र.आर. तेज कुमार रात्रे, आरक्षक हरिशंकर
    चंद्रा, भूपेन्द्र सिंह, शिवधन बंजारे, सद्दाम पाटले, दिनेश धृतलहरे, एसीसीयू से :- उ0नि प्रसाद सिन्हा, उ.नि अजय वारे सउनि जीवन साहू, प्र.आर. बलबीर सिंह, प्र.आर. देवमुन पुहुप,आरक्षक हेमंत सिंह, आरक्षक दीपक उपाध्याय, विवेक सत्या पाटले, प्रशांत सिंह, राम सोनवानी, निखिल राव जाधव, विकास राम, दीपक यादव की उल्लेखनीय भूमिका रही।

    पुलिस टीम का सम्मान

    आरोपियों की धरपकड़ अभियान में शामिल पुलिस टीम को घोषणानुसार आईजी की तरफ से 10 हजार और पुलिस कप्तान की तरफ से 5 हजार रूपया ईनाम दिया गया। साथ ही सभी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।

  • रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू समेत प्रशासनिक अफसरों व इन दर्जनों कारोबारियों के यहां (ईडी) की छापेमारी….

    रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू समेत प्रशासनिक अफसरों व इन दर्जनों कारोबारियों के यहां (ईडी) की छापेमारी….

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में सुबह से कोल कारोबारी और खनिज विभाग के अफसरों के यहां प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी चल रही है ।यह कार्रवाई आयकर के कोरबा से जुड़े माइनिंग और प्रशासनिक अफसरों के यहां छापों के सिलसिले में की जा रही है। इनमें रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू और उनके पति संचालक खनिज जयप्रकाश मौर्य, एक संयुक्त संचालक और भी शामिल हैं।

    यह कार्रवाई महासमुंद में एक पूर्व विधायक समेत एक दर्जन ठिकानों पर जांच शुरू हो गई है। दो माह पूर्व इनमें से कुछ कोल कारोबारियों और खनिज अफसरों के यहां आयकर छापे में मिले इनपुट के बाद आयकर विभाग ने ईडी के शेयर किया था। इन अफसरों से भोपाल में कल पूछताछ चल रही है। इनमें डिप्टी डायरेक्टर माइनिंग शिव शंकर नाग भी शामिल हैं।

    इसके बाद ही ईडी ने यह दबिश दी है। इसी तरह से ईडी की टीम बीज निगम अध्यक्ष अग्नि चंद्राकर, उनके दामाद सूर्यकांत तिवारी, एलके तिवारी, बादल मक्कड़, सन्नी लुनिया, अजय नायडू को भी घेरे हुए है।इन सभी के निवास के बाहर केंद्रीय बल के जवान तैनात हैं।