Blog

  • आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने किया स्व.कुमार दिलीप सिंह जुदेव की प्रतिमा का अनावरण,इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बना लाखों की संख्या में उमडा भारी जन सैलाब,प्रतिमा अनावरण होते ही जय जुदेव के नारे से गुंजा जशपुरांचल….

    आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने किया स्व.कुमार दिलीप सिंह जुदेव की प्रतिमा का अनावरण,इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बना लाखों की संख्या में उमडा भारी जन सैलाब,प्रतिमा अनावरण होते ही जय जुदेव के नारे से गुंजा जशपुरांचल….

    जशपुर। दो दिवसीय जशपुर जिला प्रवास के दौरान स्व.कुमार दिलीप सिंह जुदेव की प्रतिमा का अनावरण संघ प्रमुख मोहन भागवत के कर कमलों से किया गया इस दौरान जुदेव समर्थकों के नारा जय जुदेव से समूचा कार्यक्रम स्थल गुंजयमान हुआ। इस अवसर पर भारी संख्या में व्ही आई पी, संघ व भाजपा के कार्यकर्ता सहित ऐतिहासिक भीड़ अनावरण का साक्षी बने। 

    ज्ञात हो कि जशपुर के रणजीता स्टेडियम के पास स्थापित स्व कुमार दिलीप सिंह की प्रतिमा का आज अनावरण किया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत कार्यक्रम में मौजूद रहे,जिनके द्वारा रिमोर्ट का बटन दबा प्रतिमा का अनावरण किया गया। जिसके बाद यहाँ मौजूद भीड़ ने जय जुदेव का नारा लगा समूचे क्षेत्र को गुंजयमान किया साथ ही जय श्री राम का नारा लगा हिंदुत्व का उद्घोष किया गया। 

    इस अवसर पर श्रीमती मध्य देवी,प्रबल प्रताप सिंह जुदेव,श्रीमती प्रियंवदा सिंह जुदेव,श्रीमती हिना सिंह जुदेव, श्रीमती संयोजिता सिंह जुदेव,राजा रणविजय सिंह जुदेव, शत्रुंजय प्रताप सिंह जुदेव,जशपुर राजपरिवार के समस्त सदस्य,डॉ.रमन सिंह,शर्मलाल कौशिक,ओपी चौधरी, नारायण चंदेल,बृजमोहन अग्रवाल,अरुण साव,नंदकुमार साय,श्रीमती गोमती साय,विष्णुदेव साय,कृष्ण कुमार राय सहित व्हीआईपी जनप्रतिनिधि व भाजपा के कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

  • एन आई ए के मामले में दिल्ली की अदालत ने कहा- केवल जिहादी साहित्य रखना कोई अपराध नहीं…

    एन आई ए के मामले में दिल्ली की अदालत ने कहा- केवल जिहादी साहित्य रखना कोई अपराध नहीं…

    दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत का कहना है कि ‘केवल एक विशेष धार्मिक दर्शन वाले जिहादी साहित्य रखना’ अपराध नहीं होगा, जब तक कि आतंकवादी कृत्यों को करने के लिए इस तरह के दर्शन (फिलॉसफी) के अमल को दिखाने के लिए कोई सामग्री मौजूद न हो.
    रिपोर्ट के अनुसार, प्रमुख जिला और सत्र न्यायाधीश धर्मेश शर्मा ने 31 अक्टूबर को एक आदेश में कहा, ‘यह मानना कि केवल एक विशेष धार्मिक दर्शन वाले जिहादी साहित्य को रखना एक अपराध है, जब इस तरह के साहित्य को कानून के किसी प्रावधान के तहत स्पष्ट रूप से या विशेष रूप से प्रतिबंधित नहीं किया गया है, कानून से परे है, जब तक कि इस तरह की सामग्री सामने नहीं रखी जाती जो बताए कि इस तरह के दर्शन (फिलॉसफी) का इस्तेमाल किसी आतंकवादी कृत्य को अंजाम देने में किया गया.’
    आदेश में कहा गया, ‘इस तरह का प्रस्ताव संविधान के अनुच्छेद 19 द्वारा गारंटीकृत स्वतंत्रता और अधिकारों के विपरीत है. भले ही वे उक्त दर्शन और विचारधारा से प्रभावित हों, फिर भी उन्हें उक्त संगठन के सदस्य नहीं कहा जा सकता है.’

    बार और बेंच के अनुसार, अदालत ने यह टिप्पणियां अगस्त 2021 में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) द्वारा कथित रूप से आईएसआईएस विचारधारा का प्रचार करने और नए सदस्यों की भर्ती करने के आरोप में गिरफ्तार 11 लोगों के खिलाफ आरोप तय करते समय कीं.

    आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 120बी (आपराधिक साजिश) और 121ए (भारत सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ना) और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) की धारा 17 (आतंकवादी कृत्य के लिए धन जुटाना), 18 (साजिश), 18बी (आतंकवादी कृत्य के लये किसी की भर्ती करना) 20 (किसी आतंकवादी संगठन का सदस्य होना) और 38, 39 और 40 के तहत मुकदमा चलाया गया है.

    हालांकि, अदालत ने कहा कि जिहादी साहित्य रखना यूएपीए की धारा 20 के तहत अपराध नहीं माना जाएगा.

    रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि आईपीसी की धारा 121ए और यूएपीए की धारा 18, 18बी, 17 और 40 के तहत आरोप तय करने के लिए प्रथमदृष्टया कोई मामला नहीं बनता है.

    इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, न्यायाधीश ने कहा कि ‘ऐसी कोई सामग्री एकत्र नहीं की गई है जिससे मालूम चले कि किसी भी आरोपी ने हथियार या गोला-बारूद या विस्फोटक पदार्थ खरीदे या उसे हासिल करने का प्रयास किया, या कोई आतंकवादी कृत्य करने की योजना बनाई ताकि आम जनता के मन में बड़े पैमाने पर अशांति या भय पैदा हो सके.’

    आदेश में आगे कहा गया, ‘संक्षेप में कहें तो यह मानने के लिए कोई सामग्री नहीं है कि कोई भी आरोपी व्यक्ति भारत सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने की साजिश कर रहा था. यह दोहराया जाता है कि इस बात का कोई सबूत नहीं है कि उन्होंने किसी भी आतंकवादी गतिविधियों की तैयारी और/या योजना बनाने के लिए कोई हथियार, गोला-बारूद या विस्फोटक या अन्य हानिकारक उपकरण एकत्र किए.’

    हालांकि, जज ने कहा कि अभियोजन पक्ष की इस कहानी कि आरोपी व्यक्तियों का ‘गुप्त सोशल मीडिया ऐप के माध्यम से आईएसआईएस की विचारधारा का प्रचार करने का एक सामान्य एजेंडा था’ और उन्होंने ‘एक सुनियोजित आपराधिक साजिश के तहत कमजोर मुस्लिम युवाओं को आईएसआईएस में शामिल करने के लिए प्रभाव में लेकर, उकसाकर और कट्टर बनाने के लिए समान विचारधारा वाले लोगों का समर्थन हासिल करने का प्रयास किया’ को प्रथमदृष्टया प्रमाणित करने के लिए सामग्री है.

    11 आरोपियों में से अदालत ने नौ लोगों: मुशाब अनवर, रीस रशीद, मुंडादिगुट्टू सदानंद, मारला दीप्ति, मोहम्मद वकार लोन, मिज़ा सिद्दीकी, शिफ़ा हारिस, ओबैद हामिद मट्टा और अम्मार अब्दुल रहमान के खिलाफ आरोप तय किए हैं.

    अदालत के आदेश में उल्लेख किया गया है कि आरोपी व्यक्तियों में से एक इरशाद थेके कोलेथ कथित तौर पर फरार होकर विदेश चला गया है. कोर्ट ने एक अन्य आरोपी मुज़मिल हसन भट को यह कहते हुए कि सभी आरोपों से मुक्त कर दिया कि उसने कभी भी आईएसआईएस का सदस्य होने का दावा नहीं किया और संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए कुछ नहीं किया.

    अदालत ने कहा कि हामिद मट्टा ने प्रतिबंधित संगठन का सदस्य होने का दावा नहीं किया बल्कि वह अन्य गैरकानूनी गतिविधियों में लिप्त था. इसलिए उन पर यूएपीए की धारा 2 (ओ) और 13 के तहत आरोप लगाए गए हैं.

  • गौरव द्विवेदी बने प्रसार भारती के CEO, छत्तीसगढ़ कैडर के अफसर की प्रतिनियुक्ति को हरी झंडी….

    गौरव द्विवेदी बने प्रसार भारती के CEO, छत्तीसगढ़ कैडर के अफसर की प्रतिनियुक्ति को हरी झंडी….

     भारत सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने आदेश जारी किया है। आईएएस गौरव द्विवेदी को प्रसार भारती में मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। 1995 बैच के आईएएस गौरव द्विवेदी फिलहाल छत्तीसगढ़ में जीएसटी, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के प्रमुख सचिव हैं।

    छत्तीसगढ़ के सीनियर आईएएस अधिकारी गौरव द्विवेदी की प्रतिनियुक्ति को हरी झंडी मिल गई है। इससे पहले उनकी पत्नी डॉ. मनिंदर कौर द्विवेदी भी केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर चली गई थीं। केंद्रीय कृषि विभाग के अंतर्गत स्माल फार्मर्स एग्री बिजनेस कंसॉर्टियम में वे एमडी हैं। 95 बैच के अफसर गौरव द्विवेदी सीएम भूपेश बघेल के प्रमुख सचिव भी रहे हैं।

  • एसईसीएल के लात खदान अंदर से लोहे के पाईप की चोरी,आरोपी गिरफ्तार, छाल पुलिस आरोपी से बरामद की 2 क्विंटल वजनी लोहे का पानी निकासी पाईप…

    एसईसीएल के लात खदान अंदर से लोहे के पाईप की चोरी,आरोपी गिरफ्तार, छाल पुलिस आरोपी से बरामद की 2 क्विंटल वजनी लोहे का पानी निकासी पाईप…

    रायगढ़ छाल पुलिस द्वारा एसईसीएल लात खदान अंदर से पानी ‍निकासी के लिये लगाये गये लोहे का पाईप चोरी करने वाले आरोपी को पकड़ा गया है जिससे चोरी किया हुआ 2 क्विंटल वजनी पाईप बरामद कर आरोपी को चोरी के अपराध में ज्युडिसियल रिमांड पर भेजा गया है । जानकारी के मुताबिक कल थाना छाल में एसईसीएल छाल में सहायक सुरक्षा उप निरीक्षक के पद पर कार्यरत रामनिवास भारद्वाज (उम्र 60 वर्ष) निवासी ग्राम नवापारा छाल एक लिखित आवेदन पत्र प्रस्तुत किया गया जिसमें दिनांक 03.11.22 के रात्रि लगभग 11.00 बजे SECL लात खदान के अंदर से कोई अज्ञात व्यक्ति खदान में लगे लोहे का पानी निकासी पाईप लगभग 02 क्विंटल को चोरी कर लिये जाने उल्‍लेख है । आवेदन पत्र पर थाना छाल में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 216/2022 धारा 379 भादवि का अपराध पंजीबद्ध किया गया । थाना प्रभारी छाल निरीक्षक जितेन्द्र एसैया के नेतृत्व में माल मुल्‍जिम पतासाजी दौरान संदेही उमेश अगरिया निवासी ग्राम कोटमेर थाना करतला को हिरासत में लिया गया जिसे घटना दिनांक को संदिग्ध अवस्था में घूमते देखा गया था । छाल पुलिस की पूछताछ में संदेही उमेश अगरिया खदान अंदर से लोहे का पाईप चोरी कर खदान के पीछे जंगल झाड़ी में छिपा कर रखना बताया जिसे बरामद किया गया ।

    आरोपी उमेश अगरिया पिता स्व. सुखसाय अगरिया उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम कोटमेर थाना करतला जिला कोरबा से चोरी का 02 क्विंटल लोहे का पाईप कीमती 6,000 रूपये का जप्त कर आरोपी को चोरी के अपराध में गिरफ्तार कर आज जेएमएफसी धरमजयगढ़ के न्यायालय रिमांड पर भेजा गया है ।

  • रिश्वत लेते डिप्टी कलेक्टर रंगेहाथ गिरफ्तार….

    गरियाबंद। जनपद पंचायत CEO डिप्टी कलेक्टर करुण डहरिया को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए ACB की टीम ने रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को ACB रायपुर (Anti-Corruption Bureau) की टीम गरियाबंद जनपद पंचायत कार्यालय पहुंची, जहां डिप्टी कलेक्टर को बोरवेल का बिल पास कराने के एवज में रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।
    ग्राम पंचायत चिखली, मालगांव और मजरकटा में 15वें वित्त से 4 बोरवेल खनन के लिए पहली किस्त 3 लाख निकलवाना था। इसके लिए 20 हजार रुपए की मांग करुण डहरिया ने की थी। कांग्रेस नेता शफीक खान से जनपद पंचायत सीईओ करुण डहरिया ने 30 अक्टूबर ये रकम मांगी थी।

    एसीबी की टीम ने अधिकारी को रंगेहाथों पकड़ा।

    4 नवंबर को कांग्रेस नेता शफीक खान ने पैसा देने की बात कही थी। शफीक खान ने ACB से इस बात की शिकायत की। जिसके बाद ACB ने उसे 20 हजार रुपए देकर जनपद पंचायत CEO करुण डहरिया के पास भेजा। जब शफीक ने अधिकारी को पैसा दिया, तो तुरंत एसीबी अधिकारी वहां पहुंचे और पैसे को जब्त कर करुण डहरिया को रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया।

    जनपद पंचायत कार्यालय पहुंची ACB की टीम।

    जनपद पंचायत कार्यालय पहुंची ACB की टीम।

    एसीबी के 20 अधिकारी 4 गाड़ियों में आज गरियाबंद पहुंचे थे। डिप्टी कलेक्टर करुण डहरिया ने 7 महीने पहले ही जनपद पंचायत सीईओ के रूप में पदभार ग्रहण किया था। उनके खिलाफ पहले भी भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए थे।

    डिप्टी कलेक्टर करुण डहरिया।

    डिप्टी कलेक्टर करुण डहरिया।

    करुण डहरिया मूल रूप से कोरबा जिले के रहने वाले हैं। वे 2019 बैच के राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। उनकी पहली पोस्टिंग जांजगीर-चांपा में SDM के रूप में हुई थी। इसके बाद उनका ट्रांसफर पामगढ़ SDM के तौर पर हुआ था। तीसरी पोस्टिंग के तौर पर वे गरियाबंद आए, जहां वे जनपद पंचायत CEO के रूप में कार्यरत हैं।

    पहले भी विवादों में रहे हैं करुण डहरिया
    राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी करुण डहरिया पहले भी विवादों में रह चुके हैं। जब वे जांजगीर-चांपा के पामगढ़ में SDM थे, तब उन्होंने छात्रों का ज्ञापन लेने से इनकार कर दिया था और उन्हें पुलिस बुलाने की धमकी दी थी। यहां तक कि उन पर छात्रों को थप्पड़ मारने की धमकी देने का भी आरोप लगा था। ये छात्र पामगढ़ के सबसे पुराने स्कूल के हिंदी माध्यम को बंद नहीं करने की मांग कर रहे थे। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पामगढ़ में हिंदी मीडियम को बंद कर यहां स्वामी आत्मानंद स्कूल खोले जाने को लेकर यहां के छात्र एसडीएम करुण डहरिया के पास आए थे।

    इससे पहले जब चंडीपारा हल्का के पटवारी को बिना किसी शिकायत के हटाने पर सरपंच, उपसरपंच व पंचगण सहित गांववाले ज्ञापन सौंपने गए थे, तो उन्होंने अड़ियल रवैया अपनाया था। सभी पटवारी को नहीं हटाए जाने को लेकर ज्ञापन सौंपने गए थे, लेकिन तत्कालीन SDM रहे करुण डहरिया ने उसे लेने से ही इनकार कर दिया था।

  • सीनियर IAS गौरव द्विवेदी बनाएं गए प्रसार भारती के CEO, प्रतिनियुक्ति को केंद्र से हरी झंडी….

    सीनियर IAS गौरव द्विवेदी बनाएं गए प्रसार भारती के CEO, प्रतिनियुक्ति को केंद्र से हरी झंडी….

    रायपुर। छत्तीसगढ़ के सीनियर आईएएस अधिकारी गौरव द्विवेदी की प्रतिनियुक्ति को हरी झंडी मिल गई है। केंद्र सरकार ने उन्हें प्रसार भारती का सीईओ बनाया गया है।

    1995 बैच के आईएएस गौरव द्विवेदी फिलहाल छत्तीसगढ़ में जीएसटी, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के प्रमुख सचिव हैं। इससे पहले उनकी पत्नी डॉ. मनिंदर कौर द्विवेदी भी केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर चली गई थीं। केंद्रीय कृषि विभाग के अंतर्गत स्माल फार्मर्स एग्री बिजनेस कंसॉर्टियम में वे एमडी हैं। इसके बाद अब गौरव द्विवेदी भी केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे।

  • बिजली आफिस से हुई 13 लाख की लूट… 4 लूटेरों ने दिया वारदात को अंजाम..

    बिजली आफिस से हुई 13 लाख की लूट… 4 लूटेरों ने दिया वारदात को अंजाम..

    बिलासपुर से एक बड़ी खबर आ रही है। बिलासपुर के कनीय अभियंता कार्यालय में 13 लाख की लूट हुई है। घटना बिलासपुर के दयालबंद स्थित सहायक अभियंता कार्यालय की बतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक सहायक अभियंता कार्यालय में लूट की वारदात के बाद नकाबपोश लूटेरे मौके से फरार हो गये।

    लूट की ये वारदात सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के दयालबंद स्थित सहायक अभियंता कार्यालय में हुई है। जानकारी के मुताबिक ATP आपरेटर बिरेंद्र सोनवानी के गले में चाकू अड़ाकर वारदात को अंजाम दिया गया है। शहर के बींचोबीच हुई इस पूरी घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। इधर घटना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गयी है। पूरी वारदात को चार नकाबपोश बदमाशों ने अंजाम दिया है ।

    बिलासपुर SP पारूल माथुर नै बताया कि बिजली कार्यालय में बिल कलेक्शन मशीन लगा हुआ था, जहां आपरेटर के गले में चाकू अड़ाकर 13 लाख रुपये की लूट हुई है। वारदात के वक्त आपरेटर जमा हुए बिल की रकम की गिनती कर रहा था। उसी दौरान चार नकाबपोश दफ्तर में घुसे और 13 लाख लूटकर फरार हो गये। सिटी कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर उपस्थित थी, वहीं एसपी पारूल माथुर भी मौके पर मौजूद थे।

  • भारत के प्रसिद्ध भजन सम्राट कन्हैया मित्तल, संजू शर्मा के साथ खरसिया में सजेगी महफ़िल….

    भारत के प्रसिद्ध भजन सम्राट कन्हैया मित्तल, संजू शर्मा के साथ खरसिया में सजेगी महफ़िल….

    एलआर परिवार ने सभी श्याम प्रेमी, भजन प्रेमी भक्तों से निवेदन किया है अधिक से अधिक संख्या में श्री श्याम महासकीर्तन का आनंद लेने सपरिवार पहुँचे खरसिया

    खरसिया। धर्म नगरी खरसिया में हो रहे श्री श्याम महासंकीर्तन में देश के प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल का आगमन हो रहा है। कन्हैया मित्तल के साथ संजू शर्मा, तुषार चौधरी, अभिषेक अग्रवाल, 20 नवंबर को बाबा के भजनों से भक्तों को रिझाएंगे, श्याम महासकीर्तन में विशेष रूप से मानवेन्द्र सिंह चौहान जो की खाटू श्याम मंदिर के ट्रस्टी व पुजारी है इनका आगमन भी खरसिया नगर की पावन धरा पर हो रहा है

    भजन में शामिल होने के लिए रायगढ़, राउरकेला, शक्ति, बाराद्वार, चाम्पा, नैला, अकलतरा, बिलासपुर, पत्थलगांव, सराईपाली, बसना, सहित आसपास से हजारों की संख्या में बाबा के भक्त खरसिया आएंगे।

    एलआर परिवार ने नगर व आस पास के सभी क्षेत्रवाशियों से अपील की है खरसिया के अजित सिंह नगर में हो रहे बाबा श्याम के भजन संकीर्तन में आप सपरिवार सादर आमंत्रित है इसके साथ ही श्याम बाबा के आशीर्वाद से अपना मनोरथ पूरा करें।

  • श्री झुंझनु वाली राणी सती दादी का मेहंदी उत्सव होगा धूमधाम से…

    श्री झुंझनु वाली राणी सती दादी का मेहंदी उत्सव होगा धूमधाम से…

    खरसिया। धर्म की नगरी खरसिया के छपरी गंज स्थित झुुंझनु वाली दादी राणी सती मंदिर में दादी जी का मेहंदी उत्सव बड़ी धुम धाम से राणी सती सेवा समिति द्वारा 17 एवं 18 नवंबर दो दिन मनाया जावेगा। राणी सती सेवा समिति के अमोल अग्रवाल (भुरू) ने बताया कि दादी भक्तों के लिए मेहंदी उत्सव के अवसर पर दो दिवसीय उत्सव दादी सती मंदिर में मनाने की तैयारी जोरो से चल रही है। 17 नवंबर गुरुवार दादीजी की मेहंदी शाम 4 बजे से प्रारंभ होगा, वही रतजगा रात्रि 8 बजे से प्रारंभ होगा। 18 नवंबर को चुंदड़ी चूड़ा सिंगार सुबह 10 बजे होगा, आरती पूजन एवं छप्पन भोग सुबह 11 बजे होगा इसके पश्चात भंडारे का प्रसाद दोपहर 12:30 बजे से प्रारम्भ होगा उसके बाद महाराष्ट्र नागपुर की प्रसिद्ध मंगल पाठ गायिका निहारिका पुरोहित द्वारा दोपहर 3 बजे से मंगल पाठ प्रारंभ किया जाएगा। दादी जी के मंगल पाठ में भक्तों के लिए बैठने की व्यवस्था समिति द्वारा विशेष की गई है। दादी राणी सती जी के मंदिर को रंग बिरंगी विद्युत झालरो से सजाया गया है। श्री झुंझनु वाली राणी सती धर्मादा ट्रस्ट व राणी सती सेवा समिति के सभी लोग कार्यक्रम को भव्यता देने में दिन रात लगे हुए है।

  • अरूण ने सट्टे की काली कमाई से अर्जित की अरबों की अकूत संपत्ति…

    अरूण ने सट्टे की काली कमाई से अर्जित की अरबों की अकूत संपत्ति…

    रायगढ़। रायगढ़ समेत सक्ती, बिलासपुर में आयकर विभाग की कार्रवाई पूरी हो गई। रविवार दोपहर टीमें सभी ठिकानों से काम पूरा कर वापस निकल गईं। सक्ती में छापेमारी के दौरान बड़ी जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि एक कारोबारी का पूरा साम्राज्य ही सट्टे की कमाई से खड़ा किया गया है। वहीं रायगढ़ में भी निवेश से संबंधित डाटा मिला है।

    छत्तीसगढ़ में पिछले 4 दिनों से जारी रेड की कार्रवाई अब खत्म हो रही है। आयकर विभाग के कुछ अफसर दिल्ली लौट चुके हैं। कुछ जांच में मिले दस्तावेजों को खंगालने में जुटे हैं। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने ये छापा मारा था। बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा और रायपुर में कोयला कारोबार से जुड़े कारोबारी के घर दबिश दी गई थी। खबर है कि लाखों रुपए भी इस कार्रवाई में बरामद किए गए हैं। करोड़ों की डील्स के सबूत मिले हैं जिनमें कर चोरी की गई। जल्द ही आयकर विभाग इस कार्रवाई पर बड़ा खुलासा कर सकता है। रायपुर के स्वर्णभूमि रेसिडेंशियल कॉलोनी में भी छापा मारा गया था।

    यहां भी कोयला कारोबारियों की करोड़ों की प्रॉपर्टी है। यहां बड़ी मात्रा में कैश और ऐसे दस्तावेज मिले हैं, जिनमें आर्थिक अनियमितता के सबूत हैं। इसके अलावा आयकर की टीम ने बिलासपुर में तेंदूपत्ता व्यापारी बजरंग अग्रवाल, बनवारी अग्रवाल के घर छापा मारा था ये दोनों राइस मिल और रियल स्टेट का काम भी करते हैं। बुधवार सुबह से शुरू हुई आयकर विभाग की कार्रवाई रविवार तक चलती रही। रायगढ़ में एनआर इस्पात के मालिक संजय अग्रवाल के करीब छह ठिकानों समेत करीब 12 जगहों पर कार्रवाई की गई। गोपाल शर्मा सतीगुड़ी चौक, जिंदल टेक्सटाइल के सुनील जिंदल, सतीश जिंदल, बाबा ट्रांसपोर्ट संचालक राकेश शर्मा, विशाल अग्रवाल रुक्मणी विहार, सुमन अग्रवाल, अर्जुन मालाकार के मकानों और दफ्तरों में रेड हुई है। लॉकर और कंप्यूटर से डाटा रिकवर करने के बाद कई अहम जानकारियां आयकर विभाग को मिली हैं।

    सक्ती में सबसे ज्यादा चौंकाने वाली जानकारियां मिली हैं। सक्ती में पूर्व नपा अध्यक्ष कांग्रेस नेता श्यामसुंदर अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि कांग्रेस आनंद अग्रवाल, कमलेश अग्रवाल, जगदीश बंसल, राहुल अग्रवाल, अनिल अग्रवाल और अरुण अग्रवाल के यहां कार्रवाई की गई है। यहां दस करोड़ से भी अधिक अघोषित आय का पता चला है। अरुण सक्ती के पूरे कारोबार में निवेशित रकम का कोई हिसाब नहीं मिला है। बताया जा रहा है कि सट्टे की कमाई को ही अलग-अलग बिजनेस में खपाया गया है। पूरी ब्लैक मनी इन्वॉल्व है। जांच के दौरान सक्ती के कारोबारी घर पर नहीं मिले। यह पता नहीं चल सका है कि उनके बयान हुए या आयकर विभाग ने उनके परिजनों के ही बयान लेकर कार्रवाई पूरी की।

    कंपनियों में निवेश की थी तैयारी
    रायगढ़ में एनआर इस्पात के ठिकानों समेत बाबा ट्रांसपोर्ट और जिंदल टेक्सटाइल के संचालकों के ठिकानों में छापे मारे गए। इस दौरान लॉकर की भी तलाशी हुई। बताया जा रहा है कि कुछ नई कंपनियों में भी निवेश करने की तैयारी थी। जमीनों की खरीदी में भी ब्लैक मनी से भुगतान होने की जानकारी आयकर विभाग के हाथ लगी है। दो कंपनियों के अधिग्रहण की योजना भी थी।

    उजागर होगा सट्टे का सबसे बड़ा गिरोह
    आयकर विभाग की इस कार्रवाई में अघोषित आय, टैक्स चोरी, कोयले के बोगस बिलों के अलावा सट्टे के कारोबार की भी जानकारी मिली है। आयकर विभाग कुछ जानकारियां प्रवर्तन निदेशालय से साझा करने जा रहा है। बताया जा रहा है कि सक्ती में जो भी जानकारी मिली है, उससे सट्टे का एक बड़ा गिरोह बेपर्दा हो गया है। इससे जुड़े सभी लोगों तक कार्रवाई की आंच पहुंचेगी।