अमेरिका में एक व्यक्ति 14 साल की लड़की से यौन संबंध बनाने के लिए 350 किलोमीटर पैदल चलकर उसके पास गया. हालांकि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
न्यूयॉर्क। एक आदमी अमेरिका के इंडियानापोलिस उपनगर से विस्कॉन्सिन तक 350 किलोमीटर पैदल चलकर गया. उसने इतनी लंबी यात्रा एक 14 साल की लड़की से यौन संबंध बनाने के लिए तय किया. जिस लड़की से वह मिलने गया उससे इस शख्स की दोस्ती फेसबुक पर हुई थी. अब उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. एक आपराधिक शिकायत के अनुसार टॉमी ली जेनकिंस नामक यह शख्स पहले भी बाल यौन अपराधों के लिए कानून के रडार पर था. पुलिस को इस पर पहले ही शक था।
1 अक्टूबर के अदालत के दस्तावेज बतातें हैं कि 32 वर्षीय जेनकिंस ने नेनाह की रहने वाली 14 वर्षीय काइली मैरी का फेसबुक फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार किया. काइली मैरी पुलिस द्वारा की जा रही स्टिंग में उनकी एजेंट थी. इसके बाद दोनों के बीच कई मैसेज पर बातचीत होने लगी. जेनकिंस बार-बार काइली मैरी को इंडियानापोलिस आकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने को कह रहा था. जब काइली ने मना कर दिया तो जेनकिंस ने कहा वह खुद उसके पास आएगा. इसके बाद वह 350 किमी उस 14 साल की लड़की से शारीरिक संबंध बनाने के लिए पैदल चल पड़ा।
अपनी यात्रा के दौरान जेनकिंस काइली मैरी को अलग-अलग जगह से तस्वीर भेजता रहा. वह बताता रहा कि वह पैदल आ रहा है. इसके बाद जब वह विन्नैबागो काउंटी पहुंचा तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. उसपर नाबालिग को यौन गतिविधि में फंसाने जैसे गंभीर आरोप में गिरफ्तार किया गया है. यदि अब उसपर दोष साबित हो जाता है तो उसे 10 साल की जेल की न्यूनतम सजा मिलेगी.
Blog
-

14 साल की लड़की से यौन संबंध बनाने के लिए 350 किलोमीटर पैदल चलकर पहुंचा शख़्स, पुलिस ने किया गिरफ्तार…
-

ठंड ने दी धीमे कदमों से दस्तक़…सुबह के समय रहती है हल्की धुंध…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग के अनुसार मध्य क्षेत्रों समेत उत्तरी और दक्षिणी इलाकों से मानसून लौट चुका है। मौसम की स्थिति को देखते हुए ये अनुमान लगाया जा रहा हैं कि इस बार समय से पहले ठंड का आगमन हो सकता हैं क्योंकि देश के कुछ पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी चालू हो गया है।जिसके प्रभाव से यहां ठंड का आगमन जल्द हो सकता है।
इसका प्रभाव अभी से दिखने लगा है। रात के समय हल्की ठंड शुरू हो गई है। ठंड के आगमन के साथ ही सुबह के समय हल्की धुंध दिखाई पड़ रही है। दीवाली के बाद धुंध और ठंड दोनों बढ़ेगा। सबसे कम तापमान भी उत्तरी क्षेत्र में दर्ज किया गया है। अंबिकापुर में 19 डिग्री तक पारा गिरा है।
-

ट्रायल रूम में फिर बना वीडियो… इनवियर की दुकान में ड्रेस चेंज कर रही थी महिला पत्रकार… हिडन कैमरे ने खींच ली तस्वीरें…मचा बवाल…
दिल्ली। राजधानी दिल्ली में एक महिला पत्रकार ने आरोप लगाया है कि इनरवियर (अंतर्वस्त्रों) की एक दुकान में कपड़े बदलते हुए कथित तौर पर चोरी छुपे उनकी फिल्म बना ली गई।दरअसल पीडि़त महिला पत्रकार ने दिल्ली पुलिस से शिकायत की है कि जब वो दक्षिणी दिल्ली में ग्रेटर कैलाश के एम ब्लॉक बाजार में एक महंगे अंतर्वस्त्रों की दुकान में गई और कपड़े बदल रही थी तो कथित रूप से उसकी फिल्म बना ली गयी।27 साल की महिला ने चोरी छिपे इस तरह वीडियो बनाने की शिकायत पुलिस से की थी और 31 अगस्त को मामला दर्ज कराया था। महिला पत्रकार की इस शिकायत पर अब दिल्ली पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।आपको बता दें कि दिल्ली-एनसीआर के मॉल और दुकान में इस तरह की कई घटना सामने आ चुकी है जब ट्रायल रूम में छुपे हुए कैमरे के जरिए उनका वीडियो बना लिया जाता है और कई बार उसे पोर्न साइट पर भी अपलोड कर दिया जाता है।वहीं इस मामले की जांच कर रहे अधिकारियों के मुताबिक ग्रेटर कैलाश थाने में मंगलवार को आईपीसी की धारा 354 सी (ताक-झांक) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है। -

जशपुर ब्रेकिंग: पूलिस के खिलाफ अब सड़क पर उतरे ग्रामीण,सभी दुकानें बंद..
सोमवार को दुलदुला थाने के आरक्षक के घर से युवती बरामद होने के मामले में आज उस वक़्त नया मोड़ आ गया, जब बरामद होने वाली युवती ने एसपी को दिए गए एक आवेदन में आरक्षक मुर्शीद आलम को अपना भाई बता दिया। युवती ने आवेदन में लिखा है कि मुर्शीद आलम उसका मुंहबोला भाई है, जिसे वह कई सालों से राखी बांधती आ रही है लेकिन कुछ लोगों के द्वारा उनके बीच के पवित्ररिश्ते को बदनाम किया जा रहा है। एक स्थानीय व्यापारी पर युवती ने छेड़छाड़ का भी आरोप लगाए हैं।उसने आवेदन में लिखा है कि उक्त व्यक्ति के द्वारा कमरे के अंदर घुसकर उसके साथ अभद्र तरीके के कृत्य किये गए और गाँव के और लोगों को बुला लिया गया । युवती द्वारा एसपी से स्थानीय व्यापारी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाए जाने के बाद दुलदुला वासियो का आक्रोश फिर से बढ़ गया, और पूलिस विभाग के विरोध में ग्रामीण सड़क पर आ गए।
खबर है कि आज दुलदुला को पूरे ग्रामीणों ने बन्द रखा है ।आज विरोध के तौर पर दुलदुला की साड़ी दुकानें बंद रहेंगी। युवती द्वारा एसपी को दिए गए आवेदन सोशल साइट में कई मोबाईल धारको के पास जा पहुँचा और यह खबर दुलदुला तक जा पहुँची । युवती द्वारा छेड़छाड़ की शिकायत की खबर आने के बाद दुलदुला की राजनीति में एकबार फिर से उबाल आ गया और कल युवती की बरामदगी के वक़्त मौके पर मौजूद लोगों के द्वारा इस मामले का वीडियो वायरल किया जा रहा है, जिसमे आरक्षक और महिला आरक्षक के द्वारा कमरे के अंदर से युवती को बाहर निकाला जा रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि ग्रामीणों के द्वारा फोन करके पूलिस को बुलाया गया और ग्रामीणों की मौजूदगी में पूलिस घर के भीतर गयी और युवती को बरामद किया ।घर के भीतर किसी ने कदम नही रखे । कुल मिलाकर ग्रामीण युवती द्वारा लगाए गए आरोप को मनगढ़ंत कहानी बता रहे हैं।इनका कहना है कि सोमवार की दोपहर जब युवती को मुलाहिजा कराने अस्पताल ले जाया जा रहा था उस वक़्त युवती अचानक दौड़कर आरक्षक आलम की चारपहिया वाहन में बैठकर भाग गई थी । ग्रामीण इस शिकायत को आरक्षक आलम का षड्यंत्र बता रहे है ।
-

ये होते हैं ‘होनहार’: मुख्यमंत्री की जेब काट ली थी इस शख्स ने, 11 साल बाद हुआ गिरफ्तार
दिल्ली. देश में प्रतिभाओं की कमी नहीं है. ऐसे ऐसे होनहार हैं कि उनके कारनामे सुनकर अच्छे अच्छे लोग दांतों तले उंगली दबा लेते हैं. हरियाणा में ऐसा ही एक होनहार पुलिस के हत्थे चढ़ा है.
हरियाणा पुलिस ने एक शातिर जेबकतरे को गिरफ्तार किया. ये पुलिस के लिए लंबे समय से सिरदर्द बना हुआ था. इसकी हरकत की वजह से हरियाणा और पंजाब पुलिस ने इसे मोस्ट वॉन्टेड अपराधियों की लिस्ट में शामिल किया था.
इस जेबकतरे ने साल 2008 में पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की जेब काटकर सनसनी मचा दी थी. 2008 में पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़ में आयोजित खेल उत्सव में मुख्यमंत्री बादल की जेब से कड़ी सुरक्षा के बाद भी इस जेबकतरे ने करीब 25 हजार रुपये उड़ा दिए थे. तबसे पुलिस को इसकी तलाश थी. नितिन नाम का ये जेबकतरा अभी तक जेब काटने की लगभघ 700 वारदातों को अंजाम दे चुका है. -

राजधानी में संदिग्ध हालत में मिले 6 युवक-युवती, होटल मैनेजर समेत सभी को पुलिस ने किया गिरफ्तार…
रायपुर। राजधानी रायपुर के खमतराई इलाके की साईं द्वारिका कॉलोनी में स्थित श्रीजी होटल में पुलिस ने छापा मार कार्रवाई की है. यहां पुलिस ने तीन युवकों और तीन युवतियों को संदिग्ध हालात में गिरफ्तार किया है.स्थानीय रहवासियों की बार-बार से शिकातयतें आ रही थीं. जिसके बाद आज खमतराई थाना पुलिस ने श्रीजी होटल में दबिश दी. जिसके बाद होटल से संदिग्ध हालत में 6 युवक-युवती को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार किए गए युवक-युवती बालोद, भिलाई, खड़गपुर और रायपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं. सभी के खिलाफ पुलिस प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर रही है।

उरला सीएसपी अभिषेक माहेश्वरी ने बताया कि साई द्वारिका कालोनी में रहने वाले स्थानीय निवासियों ने डायल 112 में फोन पर शिकायत की थी कि उनके कालोनी में स्थित श्रीजी होटल में कुछ लड़के-लडकियां रुके हुए हैं और वहां पर गलत काम हो रहा है. कालोनी वासियों की शिकायत पर होटल में दबिश दी गई. मौके पर तीन लडकियां और तीन लड़के मिले हैं. सभी आपस मे परिचित के हैं.तीनों लड़को में एक भिलाई,एक बालोद और एक रायपुर का रहने वाला है.वही लड़कियों में एक भिलाई ,एक खड़गपुर और एक बालोद की रहने वाली है.. तीनो लड़को और होटल के मैनेजर के खिलाफ धारा 151 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है. और नगर निगम को एक पत्र हमारे भेजा गया है कि रिहायशी इलाकों में इस तरह के होटल के संचालन की अनुमति न दी जाए. और इस होटल का लाइसेंस रद्द किया जाए. -

ड्रॉप होंगे तीन मंत्री?
देवती कर्मा के विधायक निर्वाचित होने के बाद सियासी गलियारों में उन्हें मंत्री बनाने की अटकलें बड़़ी तेज हैं। इसके पीछे ठोस तर्क भी दिए जा रहे….बस्तर का मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व बेहद कम है। सिर्फ एक। कवासी लकमा उद्योग और आबकारी विभाग संभाल रहे हैं। वहीं, सरगुजा से तीन मंत्री हैं। सबसे सीनियर टीएस सिंहदेव। फिर प्रेमसाय सिंह और नए मंत्री अमरजीत भगत। जाहिर है, सरकार मंत्रिमंडल में बस्तर का प्रतिनिधित्व बढ़ाना चाहेगी। और, सियासी दृष्टि से देवती से अच्छा कोई नाम नहीं हो सकता। बस्तर शेर कहे जाने वाले दिवंगत नेता महेंद्र कर्मा की पत्नी हैं। ट्राईबल भी और महिला भी। कहने के लिए हो जाएगा, भूपेश सरकार ने राज्य बनने के बाद पहली बार दो महिलाओं को मंत्रिमंडल में जगह दी। लेकिन, इसके लिए सरकार को मंत्रिमंडल में एक सर्जरी करनी होगी। क्योंकि, कोटा फुल है। 12 ही मंत्री बन सकते हैं। एक सीट खाली थी, उस पर अमरजीत को मौका मिल गया। वैसे, नगरीय निकाय चुनाव के बाद माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल में एक सर्जरी होगी। इसमें दो-से-तीन मंत्री ड्रॉप हो सकते हैं। तीनों के परफारमेंस पुअर है। एक विकेट सरगुजा से गिरेगा। दो और नामों की चर्चा है।

ट्रेंगुलर मुकाबला
चीफ सिकरेट्री सुनील कुजूर को छह महीने का एक्सटेंशन देने के लिए सरकार ने केंद्र को रिमाइंडर भेजा है। उसमें बताया गया है कि वर्तमान सीएस को एक्सटेंशन देना क्यों जरूरी है। लिहाजा, अब सीके खेतान और आरपी मंडल के साथ ही सुनील कुजूर का नाम भी सीएस की दौड़ में शामिल हो गया है। हालांकि, पहले यह माना जा रहा था कि भारत सरकार आसानी से एक्सटेंशन देती नहीं। लेकिन, सरकार के रिमाइंडर से यह जाहिर हुआ है कि कुजूर को लेकर सरकार गंभीर है। बहरहाल, रिमाइंडर पर भारत सरकार क्या रुख अपनाती है यह आखिरी समय में ही तय होगा। जानकारों का कहना है, ऐसे केस में भारत सरकार लास्ट वीक या लास्ट दिन भी कई बार फैसले करती है। याने 31 अक्टूबर को कुजूर रिटायर होने वाले हैं तो उससे एक-दो दिन पहले सरकार का फैसला आएगा। यदि एक्सटेंशन मिलेगा तो लेटर आ जाएगा। और, नहीं तो 30 अक्टूबर तक वेट कर राज्य सरकार नए सीएस का ऐलान कर देगी। उससे पहिले सूबे में अटकलों का दौर जारी है। खासकर, ब्यूरोक्रेसी में इसको लेकर खूब गुणा-भाग किए जा रहे हैं। हालांकि, कैलकुलेशन का कोई मतलब नहीं। चीफ सिकरेट्री और डीजीपी वही बनता है, जिसके माथे पर लिखा होता है। वरना, कई आईएएस, आईपीएस बिना इस पद को इनज्वॉय किए बिदा नहीं हो गए होते। सुनील कुजूर भी भला कभी सोचे होंगे कि वे चीफ सिकरेट्री बन सकते हैं। और, एक्सटेंशन देने के लिए सरकार प्रयास करेगी। वे तो बेचारे अदद एक बढ़ियां विभाग के मोहताज थे। इसी तरह रिटायर डीजीपी एएन उपध्याय भी हैं। उनके जैसा दुनियादारी से दूर रहने वाले अफसर को सरकार डीजीपी बनाएगी, उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी। लेकिन, उपध्याय ने पोस्टिंग का रिकार्ड ही बना दिया। पूरे पौने पांच साल डीजीपी रहे।
मंत्री के लेटरहेड पर वसूली
स्कूल शिक्षा विभाग के ट्रांसफर में गोलमाल को लेकर सरकार ने मंत्री के ओएसडी और विशेष सहायक की छुट्टी कर दी। लेकिन, इसके बाद भी विभाग में नित नए कारनामे सामने आ रहे हैं। बताते हैं, स्कूल शिक्षा डायरेक्ट्रेट के स्थापना शाखा के एक अधिकारी ने डीईओ, बीईओ के ट्रांसफर के लिए दूसरे विभाग के एक मंत्री का लेटरहेड जुगाड़ लिया। और, जिसने पैसा दिया, उसके लिए उसी लेटरहेड पर मंत्री की तरफ से खुद ही ट्रांसफर की अनुशंसा कर आर्डर निकाल दिया। ताकि, कोई पूछ तो बता दें कि फलां मंत्रीजी ने रिकमांड किया था। स्कूल शिक्षा इससे बेखबर रहे। अफसर के खेल का भंडाफोड़ तब हुआ, जब लिस्ट में एक ही समुदाय के 70 परसेंट से अधिक लोग डीईओ, बीईओ बन गए। सरकार को इसकी जानकारी मिल गई है। जल्द ही स्कूल शिक्षा में तीसरा विकेट गिर जाए, तो आश्चर्य नहीं।
विवेकानंद का रिकार्ड
लांग कुमेर के बाद विवेकानंद बस्तर के पहिले आईजी होंगे, जिन्होंने वहां ढाई साल का लंबा कार्यकाल पूरा कर लिया है और अभी भी पिच पर जमे हुए हैं। वे ऐसे समय में बिलासपुर से बस्तर गए थे, जब बिलासपुर में आईजी बने उनका तीन महीना भी नहीं हुआ था। एसआरपी कल्लूरी को बस्तर से हटाने के बाद सरकार किसी उपयुक्त चेहरे की तलाश कर रही थी। उस समय तत्कालीन डीजीपी एएन उपध्याय ने सरकार को सुझाया कि विवेकानंद बस्तर के लिए बेहतर होंगे। इस बेहतर के फेर में विवेकानंद फंस गए। वरना, बस्तर गए अधिकांश आईजी साल, डेढ़ साल में जोर-जुगाड़ लगाकर रायपुर लौट आए। सिर्फ लांग कुमेर ही ऐसे आईपीएस थे, जो लंबे समय तक बस्तर में रहे। लेकिन, वे वैसा खुद चाह रहे थे। उन्हें हिन्दी का प्राब्लम था फिर वहां उन्होंने ऐसा कुछ जमा लिया था कि डीआईजी, आईजी और एडीजी बनने तक कुछ दिन वे बस्तर रेंज में रहे।
अमिताभ और सोनमणि
अमिताभ जैन जब दिल्ली डेपुटेशन से लौटे थे तो उस समय शेखर दत्त सूबे के गवर्नर थे। राज्य में भाजपा की सरकार थी और केंद्र में कांग्रेस की। शेखर दत्त ने मुख्यमंत्री डा0 रमन सिंह से अमिताभ जैन को सिकरेट्री के रूप में मांगा था। और, यह दूसरी बार हुआ कि राज्यपाल अनसुईया उईके ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को फोन कर सोनमणि बोरा सचिव के रूप में मांगा। और, मुख्यमंत्री ने इसमें तनिक भी देरी नहीं लगाई। सोनमणि का आदेश राजभवन के लिए जारी हो गया।
22 दिन का कार्यकाल
सोनमणि बोरा के लिए अखरने वाली बात यह रही कि सबसे कम दिन तक किसी विभाग में सिकरेट्री रहने का रिकार्ड उनके नाम दर्ज हो गया। सिर्फ 22 दिन। इस 22 दिन में एक बहुत बड़ा काम उन्होंने यह किया कि हाईकोर्ट में रिट दायर कर सहायक प्राध्यापकों की भरती पर लगी रोक उन्होंने हटवा दी। संस्कृति सचिव के रूप में ट्राईबल डांस को लेकर भी वे बड़ा तेजी से काम कर रहे थे। ये दोनों उनके हाथ से निकल गए। हालांकि, पहले भी राजभवन के साथ ही हायर एजुकेशन या किसी और विभाग का चार्ज अफसरों के पास हमेशा रहा है। वैसे, छत्तीसगढ़ राजभवन में सुनील कुजूर, आईसीपी केसरी, शैलेष पाठक, अमिताभ जैन सिकरेट्री रहे हैं। आरआर के रूप में सोनमणि का नाम भी इसमें जुड़ गया।
दुआ कीजिए!
हायर एजुकेशन में चार महीने में चार सिकरेट्री चेंज हो गए। 31 मई को सुरेंद्र जायसवाल रिटायर हुए थे। रेणु पिल्ले को उनकी जगह सिकरेट्री बनाया गया था। 9 सितंबर को उन्हें हटाकर सोनमणि बोरा को हायर एजुकेशन का दायित्व सौंपा गया। एक अक्टूबर को वे भी बिदा हो गए। अलरमेल मंगई डी अब उच्च शिक्षा की नई सिकरेट्री बनी हैं। इस विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों को कुछ अनुष्ठान वगैरह करना चाहिए। ताकि, मंगई कुछ दिन हायर एजुकेशन में बनी रहें।
-

सेक्स स्कैंडल में फंसा पूर्व ओलंपिक चैंपियन, इंटरनेट पर वीडियो लीक
ओलंपिक में हंगरी के लिए गोल्ड मेडल जीत चुके पूर्व जिम्नास्ट जोल्ट बोर्काई सेक्स स्कैंडल में फंस गए हैं, उनका एक वीडियो इंटरनेट पर लीक हुआ है, इसमें वे दो लड़कियों के साथ ड्रग्स लेते दिख रहे हैं। यह वीडियो कई वेबसाइट्स पर अपलोड किया गया है, इस वीडियो में वे लड़कियों के साथ सेक्स भी करते दिख रहे हैं। बोर्काई ने 1988 सियोल ओलंपिक में पॉमेल हॉर्स इवेंट में गोल्ड मेडल जीता था।

जोल्ट बोर्काई 2006 से ग्योर शहर के मेयर भी हैं, वे इस बार भी मेयर चुने गए हैं। वे प्रधानमंत्री विक्टर ओरबन के काफी करीबी भी माने जाते हैं. वीडियो लीक होने के बावजूद बोर्काई ने शुरुआत में खुद के इस मामले में शामिल होने से इनकार कर दिया था. हालांकि, बाद में उन्होंने अपनी गलती स्वीकार की, लेकिन पद से इस्तीफा देने से इनकार कर दिया।
बोर्काई का कहना है यह सब चुनाव में उनकी छवि खराब करने के लिए किया गया था. हंगरी में इसी रविवार मेयर पद के लिए चुनाव हुए हैं. बोर्काई ने अपनी इस हरकत के लिए सार्वजनिक तौर पर माफी भी मांगी. बोर्काई ने एक वीडियो संदेश के जरिए कहा, ‘मेरे सेक्स स्कैंडल के वीडियो से छेड़छाड़ हुई है. हालांकि, मैं लड़कियों के साथ सेक्स करने की बात से इनकार नहीं करूंगा.’बोर्काई का यह वीडियो पहले एक ब्लॉग में लीक किया गया. इस ब्लॉग में उन पर भ्रष्टाचार, ड्रग्स लेने और सेक्स वर्कर्स की सेवाएं लेने के आरोप भी लगाए गए हैं. ब्लॉग में बताया गया है कि बोर्काई का यह वीडियो क्रोएशिया के डबरोविंक में एड्रियाटिक सागर तट पर एक नाव पर ट्रिप के दौरान का है. बोर्काई एक बेटे और एक बेटी के पिता हैं. वीडियो लीक होने की खबर आने के बाद उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की. इसमें वे पत्नी और दोनों बच्चों के साथ हैं. तस्वीर का उन्होंने कैप्शन दिया, ‘हम साथ-साथ हैं, फिर चाहे वह अच्छा समय हो या बुरा.’
-

CM के खिलाफ ACB में दर्ज प्रकरण का प्रतिवेदन कोर्ट ने स्वीकारा, केस किया खत्म…
रायपुर। सीएम भूपेश बघेल के खिलाफ एसीबी में दर्ज प्रकरण को खात्मा करने के लिए दुर्ग कोर्ट में आवेदन दिया गया, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर दर्ज केस को खत्म कर दिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ ACB ने तत्कालीन कलेक्टर दुर्ग आर. संगीता के द्वारा गठित समिति की सिफ़ारिश के आधार पर आरोपी बनाते हुए अपराध दर्ज किया था।
ये है पूरा मामला
विजय बघेल ने एसीबी के समक्ष शिकायत करते हुए जानकारी दी थी कि तत्कालीन पाटन विधायक भूपेश बघेल विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण के मानद सदस्य थे। उन्होंने अपनी पत्नी मुक्तेश्वरी, माता बिन्देश्वरी बघेल दोनों के नाम से वसुंधरा नगर (उत्तर) में 15 बाई 24 मीटर आकार का भूखण्ड आवंटन के लिए आवेदन दिया था। उक्त आकार का प्लाट नहीं होने पर अधिकारियों ने दोनों आवेदिका को विभिन्न आय वर्ग के लिए आरक्षित मानसरोवर आवासीय योजना में उनके मन चाहे आकार के भूखण्ड दिलाने 6-6 आरक्षित प्लाट को एक बनाकर अवैध रुप से आवंटित कर दिया, इस शिकायत पर एसीबी ने 2017 में धारा 120 बी 13(1)डी , 13(2) के तहत अपराध दर्ज किया था। -

वार्ड़ क्रमांक 16 के लिए विकास ज्योति के नाम की चर्चा जोरों पर…
खरसिया। नगरीय निकायों के वार्ड़ो के आरक्षण में वार्ड़ क्रमांक 16 सामान्य सीट घोषित होने के बाद प्रत्याशी के रूप में युवा तुर्क विकास अग्रवाल उर्फ ज्योति का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है।
बता दें विकास “ज्योति” ने वार्ड़ सहित समूचे नगर में अपनी पैनी पत्रकारिता एवं कुशल व्यवहार के माध्यम से लोगों के बीच अपनी गहरी पैठ बनाई है। अगर ये पार्षद पद के लये अपना नामांकन दाखिल करते हैं, तो इनकी मिलनसारिता और दमदार व्यक्तित्व का लाभ निश्चित तौर पर इन्हे मिलेगा। वहीं वार्ड वासियों के द्वारा भी विकास के नामांकन को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि वार्ड की मांग पर विकास अग्रवाल पार्षद पद के लिये नांमांकन दाखिल करते हैं अथवा नहीं।