Blog

  • उड़ने लगीं राज कुंद्रा की धज्जियाँ, पीड़िता बोली तीन लोगों ने एक साथ मेरे संग फिजिकल रिलेशन बनाए और फिर निकलवा दिए सारे कपड़े…

    उड़ने लगीं राज कुंद्रा की धज्जियाँ, पीड़िता बोली तीन लोगों ने एक साथ मेरे संग फिजिकल रिलेशन बनाए और फिर निकलवा दिए सारे कपड़े…

    एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ और रोवा खान जमकर राज कुंद्रा का सपोर्ट कर रही हैं और राज के पक्ष में लगातार बयान दे रही हैं। हालांकि बता दें कि अब इन दोनों अभिनेत्रियों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। दरअसल पुलिस ने इनके खिलाफ दो पीड़िताओं के बयान दर्ज किए हैं। जिसे पुलिस ने जारी किया है। मुंबई पुलिस की ओर से जारी किए गए इन बयानों के अनुसार गहना वशिष्ठ और रोवा खान जबरदस्ती लड़कियों से गलत काम करवाया करती थीं।

    गहना वशिष्ठ और रोवा खान पर धमकाने का आरोप


    मुंबई पुलिस ने उन दो पीड़िताओं के बयान जारी किए हैं। जो अश्लील फिल्म मामले का शिकार हो चुकी हैं। इन पीड़िताओं ने गहना वशिष्ठ और रोवा खान पर धमकाने का आरोप लगाया है। साथ में यह भी कहा है कि ये जबरन अश्लील वीडियो शूट करवाती थीं। दोनों लड़कियों ने बताया कि हमसे मड आइलैंड के एक बंगले में शूटिंग करवाई गई थी। पहली पीड़िता ने रोवा खान पर जबरन अश्लील फिल्मों की शूटिंग के आरोप लगाए हैं।
    पीड़िता के अनुसार साल 2018 में मैं रौनक नाम के कास्टिंग डायरेक्टर से मिली। जिसने मुझे रोवा के साथ एक प्रोजेक्ट में काम दिलवाया। 2 फरवरी, 2021 को रौनक ने मुझे मलाड में मिलने बुलाया। रोवा और रौनक एक ही कार में आए थे। मुझे मड आइलैंड में स्थित एक बंगले पर लेकर गए। इसके बाद रोवा ने मुझे 25,000 रुपए का ऑफर देते हुए एक स्क्रिप्ट दी और बोल्ड ड्रेस पहनने को कहा। उस स्क्रिप्ट को पढ़कर मैंने मना कर दिया।

    इन बयानों के बाद गहना और रोवा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं



    बता दें कि एक अन्य पीड़िता ने गहना वशिष्ठ पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसे वेब सीरीज की शूटिंग के नाम पर मड आइलैंड बुलाया गया था।मुझे बताया गया कि ये वेब सीरीज राजा, रानी और तीन बौनों पर बेस्ड है। शूटिंग के दौरान मुझे एक कमरे में ले जाया गया और तीन लोगों ने मेरे साथ फिजिकल रिलेशन बनाए। इसके बाद गहना ने मुझे नए कपड़े दिए और शूटिंग पर चलने के लिए कहा तो मैंने मना कर दिया। इस पर गहना ने मुझे धमकाते हुए कहा शूटिंग पर लाखों रुपए खर्च हुए हैं और अगर तुम ये छोड़कर जाओगी तो पूरा पैसा तुम्हें देना पड़ेगा। इसके बाद मैंने डरते हुए कहा कि मेरे पास इतनी बड़ी रकम नहीं है। फिर वहां आकाश नाम का एक लड़का आया और उसने जबरदस्ती से मेरे साथ फिजिकल रिलेशन बनाए।
    मुझे धमकाते हुए गहना ने कहा कि अगर मैंने शूट के बारे में किसी को कुछ बताया तो ठीक नहीं होगा। इन लोगों ने मुझे 10,000 रुपए का ऑफर देते हुए फंसाया था।  पुलिस में दर्ज किए गए इन बयानों के बाद गहना और रोवा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। बता दें कि गहना अभी बेल पर जेल से बाहर हैं।

    इन बयानों के बाद गहना और रोवा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं

    बता दें कि एक अन्य पीड़िता ने गहना वशिष्ठ पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसे वेब सीरीज की शूटिंग के नाम पर मड आइलैंड बुलाया गया था।मुझे बताया गया कि ये वेब सीरीज राजा, रानी और तीन बौनों पर बेस्ड है। शूटिंग के दौरान मुझे एक कमरे में ले जाया गया और तीन लोगों ने मेरे साथ फिजिकल रिलेशन बनाए। इसके बाद गहना ने मुझे नए कपड़े दिए और शूटिंग पर चलने के लिए कहा तो मैंने मना कर दिया। इस पर गहना ने मुझे धमकाते हुए कहा शूटिंग पर लाखों रुपए खर्च हुए हैं और अगर तुम ये छोड़कर जाओगी तो पूरा पैसा तुम्हें देना पड़ेगा। इसके बाद मैंने डरते हुए कहा कि मेरे पास इतनी बड़ी रकम नहीं है। फिर वहां आकाश नाम का एक लड़का आया और उसने जबरदस्ती से मेरे साथ फिजिकल रिलेशन बनाए।

    मुझे धमकाते हुए गहना ने कहा कि अगर मैंने शूट के बारे में किसी को कुछ बताया तो ठीक नहीं होगा। इन लोगों ने मुझे 10,000 रुपए का ऑफर देते हुए फंसाया था।  पुलिस में दर्ज किए गए इन बयानों के बाद गहना और रोवा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। बता दें कि गहना अभी बेल पर जेल से बाहर हैं।

  • निमिषा पांडे होंगी खरसिया SDOP, पीताम्बर पटेल बने बलोदाबाजार के ASP….

    निमिषा पांडे होंगी खरसिया SDOP, पीताम्बर पटेल बने बलोदाबाजार के ASP….

    सुनील अग्रवाल खरसिया। छत्तीसगढ़ में एडिशनल एसपी के साथ-साथ बड़ी संख्या में DSP रैंक के पुलिस अफसरों के तबादले किये गये हैं। तबादला सूची में DSP, सीएसपी, सहायक कमांडेंट, एसडीओपी सहित कई अफसरों के नाम हैं। जिसमें रायगढ़ जिले से एएसपी राजकुमार मिंज, गरिमा उपाध्याय , एसडीओपी पीताम्बर पटेल और सुशील नायक का भी नाम शामिल है।


    बिलासपुर में उप पुलिस अधीक्षक (आईयूसीएडब्ल्यू) के रूप में पदस्थ श्रीमती निमिषा पांडे को खरसिया पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बनाया गया है वहीं खरसिया एसडीओपी पीताम्बर पटेल को बलोदा बाजार का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
    देखें किसका कहाँ हुआ तबादला..👇

  • छत्तीसगढ़ में CM बदले जाने के सवाल पर टीएस सिंह देव ने तोड़ी चुप्पी…जानें क्या कहा?

    छत्तीसगढ़ में CM बदले जाने के सवाल पर टीएस सिंह देव ने तोड़ी चुप्पी…जानें क्या कहा?

    पंजाब के बाद अब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकतीं हैं. असल में ढाई-ढाई साल पर रोटेशन के तहत राज्य में मुख्यमंत्री बदलने की चर्चाएं तेज़ हैं और इस बीच राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव (TS Singh Deo) दिल्ली दौरे पर हैं. टी एस सिंह देव ने एक मीडिया चैनल से खास बातचीत में पहली बार इस पूरे घमासान पर चुप्पी तोड़ी।



    एक मीडिया चैनल से एक्सक्लूसिव बातचीत में टी एस सिंह देव ने कहा कि राजनीति में मुख्यमंत्री बदलने का कोई लिखित फार्मूला तो तय नहीं होता मगर मुझे उम्मीद है कि नेतृत्व उचित फैसला करेगा. उन्होंने कहा कि कर्नाटक और उत्तराखंड में कोई फार्मूला था क्या जहां मुख्यमंत्री बदले गए? टी एस सिंह देव ने उत्तर प्रदेश का भी उदाहरण देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में भी तो योगी आदित्यनाथ को बदलने पर मंथन हुआ था।

    बता दें कि हाल हीं में दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद राज्य में मुख्यमंत्री बदलने की चर्चाओ को खारिज करते हुए मुख्यमंत्री भपेश बघेल ने कहा था कि राज्य में तीन-चौथाई बहुमत की सरकार चल रही है लिहाज़ा रोटेशन जैसे किसी समझौते का सवाल हीं नहीं पैदा होता. हालांकि मुख्यमंत्री बघेल ने साथ ही ये भी कहा था कि नेतृत्व ने जब उन्हें शपथ लेने को कहा था तब उन्होंने शपथ लिया था, उसी तरह अगर नेतृत्व उन्हें इस्तीफा देने को कहेगा तो शो पद छोड़ देंगे.

    एक मीडिया चैनल से तब की बातचीत में छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री बदले जाने की ज़रूरत पर पूछे गए सवाल के जवाब में टी एस सिंह देव ने ये भी कहा कि नेतृत्व हमेशा ध्यान देता है और नेतृत्व उन्हें जो भी ज़िम्मेदारी देता है वो उसके लिए हमेशा तैयार हैं. असल में जब से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनी है तब से टी एस सिंह देव के करीबियों का कहना है कि नेतृत्व के सामने भूपेश बघेल और टी एस सिंह देव के बीच ढाई-ढाई साल पर मुख्यमंत्री बनने की समझ बनी थी, जिसका अब पालन होना चाहिए।

  • छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी किया आदेश, रिटायर्ड जज को बनाया भू-संपदा अपीलीय अधिकरण का अध्यक्ष…

    सरकार ने छत्तीसगढ़ हाई-कोर्ट के रिटायर्ड न्यायाधीश शरद कुमार को भू-संपदा अपीलीय अधिकरण के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है । यह आदेश आवास एवं पर्यावरण विभाग ने आदेश जारी किया है ।

  • अपने पति को रातों-रात बना दिया IPS, पीएमओ ने दिए जांच के आदेश….

    अपने पति को रातों-रात बना दिया IPS, पीएमओ ने दिए जांच के आदेश….

    बिहार की एक पुलिस अधिकारी के पति ने आईपीएस की वर्दी पहन कर पत्नी के साथ फोटो खिंचवाई जो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। सोशल मीडिया में फोटो वायरल होने के बाद किसी ने इसकी शिकायत पीएमओ से कर दी। शिकायत मिलने के बाद पीएमओ ने जांच के आदेश जारी कर दिए हैं

    बिहार की एक पुलिस अधिकारी के पति ने आईपीएस की वर्दी पहन कर पत्नी के साथ फोटो खिंचवाई जो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। सोशल मीडिया में फोटो वायरल होने के बाद किसी ने इसकी शिकायत पीएमओ से कर दी। शिकायत मिलने के बाद पीएमओ ने जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। अब आप सोंच रहे होंगे कि आखिर मामला क्या है? आईपीएस की वर्दी पहनने पर हड़कंप क्यों मच गया? तो अब हम आपको पूरा मामला बताते हैं। वाक्या भागलपुर जिले के कहलगांव का है जहां कि एसडीपीओ रेशू कृष्णा को अपने पति को आईपीएस की वर्दी पहना भारी पड़ गया है। दरअसल उनके पति पुलिस में नहीं हैं, बावजूद इसके उन्होंने अपने पति को आईपीएस की वर्दी पहना दी। 

    बता दें कि मामला इसलिए उलझ गया क्योंकि सैन्य और पुलिस पोशाकों को आम आदमी को पहनने पर पाबंदी है। इससे जुड़े तमाम नियम व कानून प्रावधान सशस्त्र बल अधिनियम, आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम और भारतीय दंड संहिता (आइपीसी) में भी हैं। आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम की धारा छह में इस पर प्रतिबंध है।

    रिपोर्ट के मुताबिक इसकी शिकायत किसी ने सीधे पीएमओ में कर दी। शिकायत में कहा गया कि एसडीपीओ रेशू कृष्णा के पति कुछ भी काम नहीं करते हैं तो उन्होंने आईपीएस की वर्दी कैसे पहनी है? पत्र में कहा गया कि रेशू कृष्णा कहती हैं कि उनके पति आइपीएस हैं और पीएमओ में तैनात हैं। पीएमओ ने मामले को बिहार पुलिस मुख्यालय को भेज दिया जिसके बाद हड़कंप मच गया।

    सूत्रों के अनुसार भागलपुर के एसएसपी निताशा गुड़िया ने पूरे मामले की जांच कर पुलिस मुख्यालय को रिपोर्ट भी भेज दी है। माना जा रहा है कि उस जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस मुख्यालय कहलगांव एसडीपीओ पर कानून कार्रवाई कर सकता है। इस मामले के शुरू होने के बाद एसडीपीओ और उनके पति ने अपने-अपने सोशल मीडिया एकाउंट से आईपीएस वर्दी पहने फोटो को हटा दिया। 

    कहलगांव की एसडीपीओ रेशू कृष्णा पटना की निवासी हैं। रेशू ने बीपीएससी परीक्षा में 13वीं रैंक हासिल की थी। भोजपुर जिले में अपनी तैनाती के दौरान कई कांडों का सफलतापूर्वक पर्दाफाश कर सुर्खियों में आई थीं। इसके बाद महिला बटालियन में तैनात हुई। फिर कहलगांव में एसडीपीओ के रूप में तैनाती हुईं।

  • लियो क्लब खरसिया सिटी का शपथ ग्रहण संपन्न…

    लियो क्लब खरसिया सिटी का शपथ ग्रहण संपन्न…

    खरसिया। लियो क्लब खरसिया सिटी का शपथ ग्रहण समारोह 1 अगस्त को होटल पीहू पैलेस में सम्पन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि लायन डॉ वी.के.अग्रवाल, विख्यात शपथ अधिकारी लायन पी.एस. बाली, वक्ता लायन शैलेश अग्रवाल, लायन ऋषि वर्मा, लायन शिव अग्रवाल, लायन प्रेम सिंह सलूजा तथा अन्य सदस्यों की उपस्थिति में खरसिया के पदाधिकारियों को शपथ दिलायी गयी जिसमें कान्हा बंसल को अध्यक्ष, साकेत अग्रवाल को सचिव तथा यश अग्रवाल को कोषाध्यक्ष सहित अखिल गर्ग को मुख्य क्लब एडवाइजर का दायित्व दिया गया है।

  • खरसिया चेंबर इकाई में पत्रकारों का दबदबा,अशोक अग्रवाल प्रदेश उपाध्यक्ष तो संटी सोनी बने चेंबर अध्यक्ष…

    खरसिया चेंबर इकाई में पत्रकारों का दबदबा,अशोक अग्रवाल प्रदेश उपाध्यक्ष तो संटी सोनी बने चेंबर अध्यक्ष…

    खरसिया। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों का गठन किया गया जिसमें इस बार नगर के पत्रकारों को कमान सौंपी गयी है। वरिष्ठ पत्रकार अशोक अग्रवाल को प्रदेश उपाध्यक्ष तो प्रेस क्लब अध्यक्ष रामनारायण सोनी उर्फ संटी सोनी को खरसिया का अध्यक्ष बनाया गया है।

    छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी ने बताया कि चेंबर के कार्य में सहयोग करने में गतिशील बनाने के लिए चेंबर में पदाधिकारियों का विस्तार करते हुए खरसिया से प्रदेश हेतु उपाध्यक्ष, मंत्री एवं नगर इकाई हेतु अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सहसचिव एवं कार्यकारिणी सदस्य पदों पर मनोनयन किया गया है, जिसमें रामनारायण सोनी को खरसिया अध्यक्ष, जयप्रकाश अग्रवाल को सचिव (हमालपारा), उपाध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल (गीता ट्रेडर्स), रमेश अग्रवाल (श्री मंगल ट्रेडर्स), संदेश सराफ, सौरभ अग्रवाल (नरेश स्टोर्स), हरिओम शर्मा, कोषाध्यक्ष नानक अंबवानी, सहसचिव हंसमुख पटेल, गुलाब गुप्ता, निकुंज सराफ को बनाया गया है वहीं वरिष्ठ पत्रकार अशोक अग्रवाल को प्रदेश उपाध्यक्ष तथा सुनील शर्मा को प्रदेश मंत्री बनाया गया है। वहीं कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में अनिल बरतूंगा, सुभाष अग्रवाल (जनरल), संतोष अग्रवाल (सुषमा), गणेश फोटवानी, यश मिरानी, अशोक नथानी एवं अन्य को शामिल किया गया है।
    खरसिया प्रेस क्लब के संयोजक सुनील अग्रवाल ने चेंबर के सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा है कि प्रेस क्लब अध्यक्ष संटी सोनी के नेतृत्व में निश्चित तौर पर चेंबर ऑफ कॉमर्स एक नई उंचाईयों तक पहुंचेगा तथा क्षेत्र के व्यापारियों के व्यापार संबंधित समस्याओं का तत्काल निराकरण होगा वहीं नगर के पत्रकारों को क्षेत्र के व्यापारियों का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलने पर प्रेस जगत तथा नगर के व्यापारियों में हर्ष व्याप्त है, तथा प्रेस क्लब खरसिया सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों ने चेंबर के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं।

  • राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, रायपुर एयरपोर्ट में RT-PCR निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य, दूसरे राज्यों से आने वालों को दिखाना होगा निगेटिव रिपोर्ट…

    राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, रायपुर एयरपोर्ट में RT-PCR निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य, दूसरे राज्यों से आने वालों को दिखाना होगा निगेटिव रिपोर्ट…

    देश और प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार सख्ती बरतना शुरू कर दी है । इसी क्रम में राज्य सरकार ने एयरपोर्ट में अनिवार्य रूप से RT-PCR निगेटिव रिपोर्ट दिखाने का आदेश जारी किया है । बिना रिपोर्ट के आने वाले यात्रियों को एयरपोर्ट में कोरोना टेस्ट कराना होगा | जारी आदेश के अनुसार एयरलाइन को बोर्डिंग पास देने के पहले RT-PCR निगेटिव रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य है । रिपोर्ट दिखाने के बाद ही जाने दिया जाएगा ।

  • गरीब कार ड्राइवर की पिटाई करने वाली युवती पर FIR दर्ज, CCTV कैमरे से सामने आई सच्चाई…

    गरीब कार ड्राइवर की पिटाई करने वाली युवती पर FIR दर्ज, CCTV कैमरे से सामने आई सच्चाई…

    लखनऊ। सोशल मीडिया पर लखनऊ का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था. इस वीडियो में एक युवती सड़क पर एक गरीब कार ड्राइवर को उछल-उछलकर मारते नजर आ रही है. 30 जुलाई की इस घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. लोगों ने युवती की गिरफ्तारी की मांग करने लगे. सड़क पर लगे CCTV कैमरे के फुटेज में साफ दिख रहा है कि युवती ग्रीन लाइट पर सड़क पार कर रही है. तभी एक कार आकर उसके सामने खड़ी हो जाती है. इसके बाद युवती गरीब कार ड्राइवर को कालर खींचकर बाहर निकालती है. ड्राइवर का मोबइल तोड़ देती है. कार के सीसे फोड़ देती है. अब थप्पड़ मारने वाली युवती के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. कभी भी पुलिस थप्पड़बाज युवती को गिरफ्तार कर सकती है।

    बता दें कि यह घटना लखनऊ के नहरिया चौराहा ट्रैफिक सिग्नल की है. हालांकि अब एक नए वीडियो के सामने आने के बाद महिला पर पुलिस का शिकंजा कस चुका है. वहीं पीड़ित ड्राइवर सआदल अली ने बताया कि लड़की ने उसके फोन के दो टुकड़े कर दिए साथ ही कार के मिरर को भी तोड़ दिया. इस घटना के वीडियो के सामने आने के बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ जिसके बाद लोगों द्वारा लड़की के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की मांग की जाने लगी. वीडियो में साफ दिख रहा था कि लड़की कैब ड्राइवर को खूब मारती है. इस दौरान लड़की ने कैब ड्राइवर को कम से कम 22 थप्पड़ मारे हैं. इस दौरान ट्रैफिक पुलिस वहां मौजूद थी, लेकिन बीच बचाव नहीं किया. वहीं बीच बचाव करने आए एक अन्य शख्स को भी युवती ने मारने का प्रयास किया।

    पुलिस ने ड्राइवर का ही काट दिया चालान
    बता दें कि युवती पर एक्शन लेने के बजाय पुलिस कैब ड्राइवर को ही थाने ले गई. शांतिभंग करने का आरोप लगाते हुए पुलिस ने इस ड्राइवर का चालान काट दिया. लेकिन अब सीसीटीवी फुटेज सामने आया. इसके आने के बाद काफी कुछ साफ हो गया है. दरअसल इस सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है. लड़की ने खुद ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया था. जब रोड पर ग्रीन सिग्नल था, तब वाहन तेजी से सड़क पर जा रहे थे. इस बीच वह लड़की गाड़ियों के बीच से रास्ता पार करने की कोशिश करती है. इस बीच वह लड़की कैब के सामने आ गई. हालांकि कैब ड्राइवर द्वारा सही समय पर ब्रेक लगाय दिया गया. लेकिन लड़की ने इसी बात पर कैब ड्राइवर को पीटना शुरू कर दिया।

    थप्पड़बाज युवती अपने बचाव में कही यह बात

    थप्पड़बाज युवती के खिलाफ जब एफआईआर दर्ज हुआ तो उसने मारपीट में अपनी चोटों का जिक्र किया. युवती ने पुलिस पर भी लापरवाही का आरोप लगाया. युवती का कहना है कि आगर मैं मर गई होती को पोस्टमार्टम कर लाश भेज देते. युवती ने हार्ट और किडनी का प्रॉबलम बताया. युवती का आरोप है कि युवक ने ट्रैफिक कानून का पालन नहीं किया. अपनी सुरक्षा में युवक को पीटा. युवती का आरोप यूपी पुलिस खड़ी होकर सिर्फ देखती है।

  • छत्तीसगढ़ में 48 पैसे प्रति यूनिट महंगी हुई बिजली, बढ़ी दरें आज से ही लागू….

    छत्तीसगढ़ में 48 पैसे प्रति यूनिट महंगी हुई बिजली, बढ़ी दरें आज से ही लागू….

    छत्तीसगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं को अगस्त की शुरुआत में ही झटका लग गया है। बिजली की दरों में 6 प्रतिशत यानी करीब 48 पैसा प्रति यूनिट की वृद्धि कर दी गई है। यह दरें एक अगस्त से ही प्रभावी हो चुकी हैं। राज्य विद्युत नियामक आयाेग ने सोमवार को दरों में वृद्धि की सार्वजनिक घोषणा की।
    छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष हेमंत वर्मा ने बताया, वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए आयोग ने बिजली की औसत दर 6.41 रुपए प्रति यूनिट निर्धारित की है। पिछले दो वर्षों से यह दर 5.93 रुपए प्रति यूनिट थी।

    किसानों को सब्सिडी की राहत
    किसानों को खेतों में लगे विद्युत पम्पों और खेतों की रखवाली के लिए लिए पम्प के पास 100 वॉट के भार उपयोग की सुविधा है। किसानों के व्यापक हित को ध्यान में रखते हुए आयोग ने 100 वॉट तक लाइट एवं पंखे की स्वीकृति जारी रखी है। गैर सब्सिडी वाले कृषि विद्युत पंप वाले उपभोक्ताओं को ऊर्जा प्रभार वर्तमान में प्रभावशील 10 प्रतिशत की छूट को बढ़ाकर 20 प्रतिशत कर दिया गया है।

    तीन साल से दाम नहीं बढ़े, इसलिए बढ़ाना पड़ा
    आयोग के अध्यक्ष हेमंत वर्मा ने कहा, तीन साल से दरों में वृद्धि नहीं हुई थी। इस साल हम दाम नहीं बढ़ाते तो अगले वर्षों में एक साथ बढ़ाना पड़ता। इसको देखते हुए मध्यम मार्ग अपनाया गया है ताकि उपभोक्ताओं पर भी बोझ न आए और हमारी कंपनियों ने जो लागत लगाई है, उनका भी समाधान हो जाए।

    घरेलू कनेक्शन में ये बदलाव
    आयोग ने बताया, वर्तमान में लागू सिंगल फेज उपभोक्ताओं के लिए फिक्स्ड चार्ज की सीमा 3 किलोवॉट से बढ़ाकर 5 किलोवॉट कर दी गई है। घरेलू उपभोक्ताओं का टैरिफ बदला गया है। ऐसे उपभोक्ताओं को अब भार के मुताबिक प्रति यूनिट 3.60 रुपए से लेकर 7.80 रुपए तक चुकाना पड़ेगा। अभी तक खपत के आधार पर तय फिक्स्ड चार्ज को कनेक्टेड लोड और टेलिस्कोपिक आधार पर लिया जाएगा। गांवों में बन रहे गोठान के कनेक्शन को भी घरेलू माना जाएगा।

    इन उद्योगों को राहत

    • मशरूम उत्पादक इकाइयों को कृषि क्षेत्र में रखकर राहत दी गई है।
    • उच्च दाब कनेक्शन वाले पोहा-मुरमुरा मिलों को ऊर्जा प्रभार की प्रचलित दर में 5 प्रतिशत की छूट दी गई है।
    • 33 किलोवॉट तक के उच्च दाब वाले स्वतंत्र लघु ऑक्सीजन संयंत्र को ऊर्जा प्रभार में 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी।
    • निर्यात के लिए कपड़ा बनाने वाली इकाइयाें को भी बिजली शुल्क में राहत दी गई है।

    ऐसे समझिए कैसे प्रभावित होगी जेब
    सामान्य तौर पर प्रति महीने 200 यूनिट की खपत करने वाले परिवार को पिछले महीने तक 700 रुपए का बिल आता था। नई दर प्रभावी होने के बाद उतनी ही खपत पर बिजली का दाम 780 रुपए हो जाएगा। यानी आपकी जेब से 80 रुपए अधिक जाएंगे। जैसे-जैसे खपत बढ़ेगी अंतर बढ़ता जाएगा।

    5000 से अधिक बिल आया तो ऑनलाइन भुगतान अनिवार्य
    राज्य विद्युत नियामक आयोग ने 5 हजार रुपए से अधिक मूल्य के बिल भुगतान के लिए ऑनलाइन प्रणाली को अनिवार्य कर दिया है। विद्युत वितरण कंपनी ने सभी उपभोक्ताओं के लिए ऑनलाइन प्रणाली अनिवार्य करने का प्रस्ताव किया था, लेकिन आयोग ने 5 हजार से कम के बिलों को ऑफलाइन भी जमा करने के निर्देश कंपनी को दिए हैं।

    अनियमित बिलिंग से राहत की कोशिश
    अनियमित बिलिंग से होने वाली परेशानी से उपभोक्ताओं को बचाने के लिए भी आयोग ने व्यवस्था की है। तय हुआ है कि अगर लगातार तीन महीने तक मीटर रीडिंग के आधार पर बिजली बिल नहीं दिए गए कार्यपालन अभियंता के अनुमोदन के बाद ही एकमुश्त बिल दिया जा सकेगा। आयोग ने पैरलल ऑपरेशन चार्ज को 4 पैसे प्रति यूनिट से बढ़ाकर 13 पैसा प्रति यूनिट कर दिया है।