Blog

  • सिलेंडर लेने कतारों में खड़े होने की कोई जरूरत नहीं, घर बैठे बुकिंग करें एवं सिलेंडर पाएं,  कंपनियों ने जारी की सार्वजनिक सूचना, डिजिटल युग में डिजिटल सुविधाओं का लाभ उठाएं उपभोक्ता….इंडेन, एचपी एवं भारत गैस के उपभोक्ताओं के लिए है यह जरूरी सूचना…

    सिलेंडर लेने कतारों में खड़े होने की कोई जरूरत नहीं, घर बैठे बुकिंग करें एवं सिलेंडर पाएं,  कंपनियों ने जारी की सार्वजनिक सूचना, डिजिटल युग में डिजिटल सुविधाओं का लाभ उठाएं उपभोक्ता….इंडेन, एचपी एवं भारत गैस के उपभोक्ताओं के लिए है यह जरूरी सूचना…

    देश में करोड़ों घरों में खाना बनाने के लिए एलपीजी गैस सिलेंडर का इस्तेमाल होता है. ऐसे में समय पर सिलेंडर बुक करना हर परिवार के लिए जरूरी हो जाता है. हाल ही में पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव और ईंधन सप्लाई पर असर की खबरों के बीच गैस को लेकर लोगों की चिंता भी बढ़ी है. हालांकि सरकार ने साफ किया है कि देश में घरेलू एलपीजी की सप्लाई पर्याप्त है और उपभोक्ताओं को किसी तरह की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

    WhatsApp से गैस सिलेंडर बुक करें

    इसके लिए आपको अपनी गैस कंपनी के व्हाट्सऐप नंबर पर एक छोटा सा मैसेज भेजना होता है. ध्यान रखने वाली बात यह है कि मैसेज उसी मोबाइल नंबर से भेजना चाहिए जो गैस एजेंसी में रजिस्टर्ड है.

    Indane ग्राहक 7588888824 पर REFILL लिखकर भेज सकते हैं.
    Bharat Gas के लिए 1800224344 पर Hi भेजना होता है.
    HP Gas ग्राहक 9222201122 पर Hi भेजकर बुकिंग शुरू कर सकते हैं.
    मैसेज भेजने के बाद आपको आगे की प्रोसेस के लिए होगी इस बारे में जानकारी मिल जाती है और बुकिंग कन्फर्म हो जाती है.

    मिस्ड कॉल से भी कर सकते हैं बुकिंग

    इसके लिए आपको अपनी गैस कंपनी के दिए गए नंबर पर सिर्फ एक मिस्ड कॉल देना होता है.

    Indane के लिए 8454955555
    Bharat Gas के लिए 7710955555
    HP Gas के लिए 9493602222
    मिस्ड कॉल देने के बाद आपकी बुकिंग सिस्टम में दर्ज हो जाती है और कुछ ही देर में आपको कन्फर्मेशन मैसेज मिल जाता है.

    मोबाइल ऐप के जरिए बुकिंग
    डिजिटल पेमेंट ऐप के बढ़ते इस्तेमाल के साथ अब गैस सिलेंडर बुक करना और भी आसान हो गया है. कई लोग अपने मोबाइल से ही बिजली बिल, मोबाइल रिचार्ज और दूसरी पेमेंट करते हैं. इसी तरह गैस सिलेंडर भी ऐप के जरिए बुक किया जा सकता है.इसके लिए Paytm, Google Pay और PhonePe जैसे ऐप में Recharge & Pay Bills सेक्शन में जाना होता है.

    वहां Book a Cylinder का ऑप्शन दिखाई देता है. इसके बाद आपको अपनी गैस कंपनी चुननी होती है और कंज्यूमर नंबर या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालना होता है. इसके जरिए आप बुकिंग के साथ साथ ऑनलाइन पेमेंट भी कर सकते हैं.

  • US-Israel-Iran War : छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

    US-Israel-Iran War : छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

    रायपुर। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के कारण मिडिल-ईस्ट में तनाव चरम पर पहुंच गया है। इस भीषण संघर्ष की स्थिति को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने एहतियाती कदम उठाते हुए पश्चिम एशिया में मौजूद राज्य के नागरिकों की सहायता और समन्वय के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

    सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा जारी आदेश के अनुसार लेखा अजगल्ले, लॉयजन अधिकारी, कार्यालय आवासीय आयुक्त, छत्तीसगढ़ भवन नई दिल्ली को नोडल अधिकारी बनाया गया है। उन्हें पश्चिम एशिया क्षेत्र में आवागमन और वहां मौजूद छत्तीसगढ़ के नागरिकों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी दी गई है।

    सरकार ने नागरिकों की सुविधा के लिए उनका संपर्क नंबर भी जारी किया है। आवश्यकता पड़ने पर मोबाइल नंबर 8349840582, कार्यालयीन दूरभाष 011-46156000 तथा फैक्स नंबर 011-46156030 पर संपर्क किया जा सकता है।

  • फ्लाईऐश के मुद्दे पर विधायक उमेश पटेल ने मंत्री ओपी चौधरी को घेरा, मंत्री के गोल-मोल जवाब से असंतुष्ट होकर विपक्ष ने किया वॉकआउट…

    फ्लाईऐश के मुद्दे पर विधायक उमेश पटेल ने मंत्री ओपी चौधरी को घेरा, मंत्री के गोल-मोल जवाब से असंतुष्ट होकर विपक्ष ने किया वॉकआउट…




    रायपुर। खरसिया विधायक उमेश पटेल ने विधानसभा में तारांकित प्रश्न के दौरान रायगढ़ जिले में हो रहे अवैध फ्लाई ऐश डंपिंग के कारण हो रही पर्यावरणीय क्षति के मामले को विधानसभा में जोर-शोर से उठाया और पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी को घेरा। विधायक पटेल ने कहा कि मंत्री जी ने अपने जवाब के परिशिष्ट में क्रमांक 16 पर जवाब दिया है कि 23 अप्रैल 2025 को खरसिया ब्लॉक के ग्राम चोंढ़ा और बानीपाथर में अवैध फ्लाईऐश डंपिंग की शिकायत हुई और इसका निराकरण 16 दिसंबर 2025 को किया गया। विधायक पटेल ने पूछा कि एक शिकायत पर लगभग 8 महीने का समय क्यों लगा? जिस पर मंत्री जी ने विलंब का जवाब न देकर केवल कार्यवाही करने का जवाब दिया, तब विधायक पटेल ने बताया कि शीतकालीन सत्र में यही प्रश्न 17 दिसंबर 2025 को लगा था, इसलिए 16 दिसंबर को निराकरण किया गया, नहीं तो और विलंब होता। विधायक पटेल ने आगे बताया कि ग्राम धनागर, चोंढ़ा, बानीपाथर और बोतल्दा के पास अभी भी फ्लाईऐश डंप पड़ा है, जिसका जिओटेक के साथ फोटो उपलब्ध है और पर्यावरण विभाग के अधिकारी मंत्री को गलत जानकारी दे रहे हैं, इस पर क्या कार्यवाही करेंगे? जिस पर मंत्री ओ.पी. चौधरी निरुत्तर होकर कांग्रेस शासन की बात कर गोल-मोल जवाब देने लगे। आगे विधायक पटेल ने पूछा कि रायगढ़ में हर साल कितना मीट्रिक टन फ्लाईऐश का उत्पादन होता है, कितना डंप होता है और निपटान के लिए कितने हेक्टेयर भूमि की आवश्यकता है? जिस पर पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी उत्तर न देकर अन्य विषयों में बात करने लगे। जिससे विधायक उमेश पटेल सहित पूरे विपक्ष के विधायकों ने गोल-मोल जवाब से असंतुष्ट होकर सदन से वॉकआउट कर दिया। इस तरह फ्लाईऐश के महत्वपूर्ण विषय पर विधानसभा में विधायक उमेश पटेल ने सरकार को जमकर घेरा।

  • श्री श्याम बिहारी मंदिर की 14वां स्थापना दिवस 19 फरवरी को…भजनामृत वर्षा, अखंड ज्योत, अलौकिक श्रृंगार, सवामणी का लगेगा प्रसाद…

    श्री श्याम बिहारी मंदिर की 14वां स्थापना दिवस 19 फरवरी को…भजनामृत वर्षा, अखंड ज्योत, अलौकिक श्रृंगार, सवामणी का लगेगा प्रसाद…





    खरसिया । खरसिया नगर की धन्य धरा पर अंचल की प्रसिद्ध धार्मिक संस्था श्री श्याम कुटुंब द्वारा श्री श्याम बिहारी मंदिर 14वां स्थापना वर्ष बड़ी धूमधाम से 19 फरवरी 2026 को मनाया जाएगा । स्थापना वर्ष के पावन अवसर पर भजनों की अमृत वर्षा  अलौकिक श्रृंगार  अखंड ज्योत प्रज्वलित  एवं सवामणी प्रसाद, पूड़ी सब्जी का भण्डारा लगाया जावेगा । श्री श्याम कुटुंब के संस्थापक मुकेश मित्तल ने बताया कि खरसिया नगर में विगत 14 वर्ष पूर्व फाल्गुन शुक्ल फलेरा दूज को श्री श्याम कुटुम्ब द्वारा भव्य श्री श्याम बिहारी मंदिर का निर्माण खरसिया नगर के साथ-साथ अंचल के श्याम प्रेमियों के सहयोग से  को किया गया था । श्री श्याम बिहारी मंदिर का 14वां स्थापना वर्ष 19 फरवरी को श्री श्याम कुटुंब द्वारा बड़े धूमधाम से मनाया जावेगा । स्थापना वर्ष के पावन अवसर पर भजनों की अमृत वर्षा रात्रि 8ः11 बजे से प्रारंभ होगी भजनों की अमृत वर्षा करने के लिए कलकत्ता से राज – गुरू चंग धमाल के साथ अपनी मधुर वाणी से बाबा के भक्तों को भजनों के माध्यम से बाबा श्याम के अमृत रूपी गंगा में डुबकी लगवाएंगे । श्री श्याम बिहारी मंदिर संस्था के सदस्यों एवं  आए हुए सभी भक्तों  के द्वारा  बाबा श्याम मंदिर के 14वी वर्षगांठ पर केक भी काटा जाएगा मंदिर परिसर को रंग बिरंगी रंगीन झालरों से सजाया जा रहा है वही मंदिर परिसर के अंदर गुब्बारें भी लगाए जायेंगे । बाबा की अखंड ज्योत प्रज्जवलीत की जाएगी व बाबा श्याम का अलौकिक श्रृंगार भी कलकत्ता के विशेष फूलों से किया जावेगा । बाबा श्याम के भजन अमृत वर्षा के पश्चात बाबा श्याम की आरती कर आए हुए सभी भक्तों को सवामणी एवं छप्पन भोग का प्रसाद वितरण किया जाएगा। श्री श्याम कुटुम के संस्थापक मुकेश मित्तल अध्यक्ष विजय अग्रवाल ने नगर के साथ-साथ अंचल के सभी श्याम प्रेमियों से अपील की है कि स्थापना वर्ष में श्री श्याम बिहारी मंदिर पहुंचकर बाबा श्याम के भजनों की मस्ती में डूब कर बाबा श्याम का सवामणी एवं छप्पन भोग का प्रसाद ग्रहण कर बाबा श्याम का आशीर्वाद प्राप्त अवश्य करें ।

    फागुन की मस्ती में रहते हैं बाबा के भक्त – मुकेश मित्तल
    बाबा श्याम के भक्तों के लिए फागुन का महीना का विशेष महत्व रहता है बाबा श्याम के भक्तों द्वारा फागुन शुक्ल ग्यारस को बड़ी ग्यारस के रूप में धूमधाम से पूरे देश में मनाया जाता है श्याम के भक्तों का होली उत्सव फागुन के महीने में ही आता है रंग रंगीला फागुन महोत्सव के नाम से बाबा श्याम का फागुन महीना का उत्सव का उत्साह देश के सभी श्याम प्रेमियों को इंतजार रहता है फागुन शुक्ल पक्ष की एकम से ही राजस्थान की खाटू श्याम जी में 15 दिनों का  भव्य मेला के रूप में भरा जाता है देशभर के लाखों श्याम भक्त फागुन महीना आते ही रंग रंगीला फागुन मस्तियों की मस्ती में डूब कर बाबा श्याम को सभी भक्त आशीर्वाद प्राप्त करते हैं ।

    कलकत्ता के फूलों से होगा बाबा श्याम का भव्य श्रृंगार

    स्थापना दिवस के अवसर पर बाबा श्याम एवं अन्य देवी देवताओं का श्रृंगार श्री अमित अग्रवाल, दादुराम ट्रेडर्स, उस्लापुर, बिलासपुर के द्वारा बाबा की सेवा में फूलों से भव्य श्रृंगार किया जावेगा ।


    पूड़ी सब्जी का भण्डारा प्रसाद रात्रि 09 बजे से

    श्री श्याम कुटुम्ब द्वारा श्री श्याम बिहारी मंदिर के बारहवें स्थापना दिवस के अवसर पर पूड़ी सब्जी का भण्डारा प्रसाद श्री गणेशराम जी आनंदकुमार जी (कुक्कु) द्वारा बाबा श्याम को अर्पण कर भक्तों के लिये भण्डारा लगाया जायेगा ।

  • एमजी कालेज खरसिया में वार्षिक स्नेह सम्मेलन सांसद राधेश्याम राठिया के आतिथ्य में हुआ संपन्न…

    एमजी कालेज खरसिया में वार्षिक स्नेह सम्मेलन सांसद राधेश्याम राठिया के आतिथ्य में हुआ संपन्न…

    खरसिया। शासकीय महात्मा गांधी स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय खरसिया में वार्षिक स्नेह सम्मेलन 17 फरवरी को रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया के मुख्य आतिथ्य, छाया विधायक महेश साहू एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा के विशेष आतिथ्य एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. आर.के.तिवारी के अध्यक्षता में संपन्न हुआ है।  इस दौरान महाविद्यालयीन छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस दौरान महाविद्यालयीन अधिकारी, कर्मचारी एवं छात्र छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
    विदित हो कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी दिनांक 17 फरवरी को शासकीय महात्मा गांधी स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय खरसिया का वार्षिक स्नेह सम्मेलन महाविद्यालय परिसर में संपन्न हुआ। स्नेह सम्मेलन का शुभारंभ सर्वप्रथम ईशा सहिस, चेतना भारती, दिव्या भारती के सरस्वती पूजन, वंदना के साथ हुआ ततपश्चात दुर्गा,हिमानीः खुशबू,मेघा के द्वारा अतिथियों फूल माला, गुलदस्ता, बंदन, पीला चावल, बैच से स्वागत किया गया वहीं स्वागत गीत ईशा सहिस, निगिता सारथी ने गाया। महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. आर.के. तिवारी द्वारा स्वागत भाषण किया गया। एवं अतिथियों को प्रतिक चिन्ह से स्वाग किया गया। मुख्य अतिथि रायगढ़ संसदीय क्षेत्र के सांसद सांसद राधेश्याम राठिया द्वारा उपस्थित छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए उनके द्वारा महाविद्यालय परिसर में आडोटोरियम एवं अतिरिक्त कक्ष की मांग की गई थी जिसे शीघ्र पूर्ण करने का आश्वासन दिया गया एवं अतिरिक्त कक्ष हेतु अपने सांसद मद से राशि स्वीकृति प्रदान की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छाया विधायक महेश साहू ने छात्र छात्राओं को सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ साथ पठन पाठन में भी अव्वल रहने की बात कही। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन डाॅ.मो.तल्हा द्वारा एवं मंच संचालन डाॅ. आर.के.टण्डन, डाॅ.एल.डी.मानीकपुरी एवं वकील अहमद द्वारा किया गया। इस दौरान मंडल भाजपा महामंत्री मनीष रावलानी, सौरभ अग्रवाल, महाविद्यालय के प्रोफेसरगण डाॅ.सुशीला गोयल, श्रीमती सरला जोगी, डाॅ. श्वेता तिवारी, डाॅ.शबीना खान, सुखदेव धिरही,पुष्पेन्द्र पटेल के अलावा महाविद्यालय के कर्मचारी गोपेश पाण्डेय उमाशंकर टोण्डे प्रेमसाय कश्यप एन. नागरे सहित महाविद्यालयीन छात्र छात्राएं उपस्थित रही।

  • खरसिया के श्री धामा देवी मंदिर में 18 फरवरी से शुरू होगा भव्य तीन दिवसीय मंदिर पुनर्निर्माण एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव….

    खरसिया के श्री धामा देवी मंदिर में 18 फरवरी से शुरू होगा भव्य तीन दिवसीय मंदिर पुनर्निर्माण एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव….

    खरसिया। रायगढ़ जिले के खरसिया में श्री धामा देवी मंदिर समिति द्वारा मंदिर के पुनर्निर्माण और भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक उत्सव 18 फरवरी से 20 फरवरी 2026 तक पुलिस चौकी परिसर, खरसिया में आयोजित होगा, जिसमें क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं को सपरिवार आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम की शुरुआत बुधवार, 18 फरवरी को सुबह 9:00 बजे पूजन के साथ होगी, जिसके बाद 10:00 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी और दोपहर 12:00 बजे चौकी पूजन व जलाधिवास संपन्न होगा।

    महोत्सव के दूसरे दिन यानी 19 फरवरी, गुरुवार को सुबह 9:00 बजे से चौकी पूजन के बाद दोपहर में अन्नाधिवास पूजन और दोपहर 3:00 बजे नगर भ्रमण का आयोजन किया जाएगा, वहीं रात्रि 8:00 बजे शिव-पार्वती विवाह का विशेष प्रसंग होगा और रात्रि 10:00 बजे शैय्याधिवास की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इस तीन दिवसीय समारोह का मुख्य आकर्षण शुक्रवार, 20 फरवरी को होगा, जब सुबह 8:00 बजे से मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का मुख्य पूजन शुरू होगा और शाम 4:00 बजे से सभी भक्तों के लिए प्रसाद वितरण का कार्यक्रम रखा गया है।

  • धूमधाम से निकली भोले की बारात, शिवमय हुआ खरसिया नगर…

    धूमधाम से निकली भोले की बारात, शिवमय हुआ खरसिया नगर…

    खरसिया। महाशिवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर 15 मार्च को भगत तालाब स्थित ख्याति प्राप्त शिव मंदिर में महा शिवरात्रि का पर्व धूम धाम से मनाया गया, विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी शिव परिवार के सदस्यों एवं नगर वासियों के सहयोग से भगवान शिव के इस महापर्व में भोलेनाथ की बारात निकाली गयी जो नगर के प्रमख मार्गों से होते हुए नगर भ्रमण करते हुए वापिस भगत तालाब स्थित शिव मंदिर पहुंची।

    भोलेनाथ की बारात को लेकर नगर वासियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। नगरवासियों के द्वारा जगह जगह पर बारात का स्वागत किया गया तथा नगर भ्रमण के दौरान नगर में अनेक स्थानों पर नगर की सामाजिक संस्थाओं तथा धर्मप्रेमियों के द्वारा स्टाल लगाकर बारातियों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई थी।




    गौरतलब है कि शिव परिवार खरसिया तथा नगरवासियों के सहयोग से विगत 4 वर्षों से नगर में शिव बारात का भव्य आयोजन किया जा रहा है, इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर मछली तालाब स्थित शिव मंदिर से बोले बाबा की भव्य बारात निकाली गयी। बारात में मेरठ के कलाकारों के द्वारा बनाई गई शिव पार्वती की मनमोहक झांकियां मन को मोह रही थी। ढोल ताशे और नगाड़े के साथ निकली शिव की विशाल बारात में भूत प्रेतों का रूप लेकर झांकिया निकाली गयी थी झाँकियो में प्रमुख रूप से शंकर भगवान, काली माता तथा नाचते हुए रीछ की झांकिया लोगों को मुग्ध कर रही थी। नगर के धर्मप्रेमी युवा विशाल शिवलिंग को पालकी में लेकर बारात के साथ चल रहे थे जो दर्शनीय था। भोले बाबा की बारात शिव मंदिर से दोपहर 4 बजे से प्रारंभ हुयी तथा नगर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण करते हुए शिव मंदिर भगत तालाब पहुंची तत्पश्चात शिव परिवार के द्वारा भोलेनाथ के महाआरती कर प्रसाद वितरण किया गया। आरती के पश्चात मंदिर के पास में ही स्टेज बनाकर मेरठ के कलाकारों के द्वारा शिव तांडव के नृत्य सहित गदर फ़िल्म की झांकी का प्रदर्शन किया गया जो लोगों को मंत्रमुग्ध करता रहा और लोग बाबा की झांकियों को देखकर शिव भक्ति में सरोबार होते रहे।


    शिव बारात के सफल आयोजन के लिए खरसिया पुलिस के द्वारा चाक चौबंद व्यवस्था की गई थी, चौंकी प्रभारी निरीक्षक अमित तिवारी अपने पुलिस बल के साथ शिव बारात के साथ साथ चल रहे थे तथा यातायात व्यवस्था संभाल रहे थे। नगरवासियों के सहयोग से इस विशाल एवम भव्य शिव बारात का सफल आयोजन सम्पन्न हुआ तथा समस्त खरसिया नगर शिव भक्ति में सरोबार रहा।



    विशाल, भव्य एवम ऐतिहासिक शिव बारात के सफल आयोजन में शिव मंदिर के पुजारी सुरेन्द्र मिश्रा सहित शिव मण्डल के संतोष अग्रवाल, श्याम सुन्दर अग्रवाल, विजय मिले, सुनील अग्रवाल पत्रकार, कपिल देव अग्रवाल, दिनदयाल अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, सतीश अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, विकाश अग्रवाल, नारायण चक्रधारी, मुकेश अग्रवाल, प्रमोद ज्वेलर्स, विकास कबुलपुरिया, आशीष शर्मा, दिलीप शर्मा, सौरभ शर्मा टीनू सहित राजेश घंसू , प्रभात लाठ, रमेश गर्ग, राजेश शर्मा, विनोद अग्रवाल, शेरू शर्मा, सुरेश कबुलपुरिया, मनोज अग्रवाल मुन्ना, आकाश शर्मा, ललित बंसल, नीरज पिलानिया, राम सर्राफ, मोंटी चूड़ी, विकास भक्कू, राजा अग्रवाल, आशीष कुडेकेला, संजय, नीरज गर्ग, शिव अग्रवाल, रूपेश सराफ, संजय बाबूलाल, गोल्डी नटराज, विकास बंसल, शिवम गोयल, हरिश्चन्द्र अग्रवाल, संतोष कोटमी, विजय द्वारका, सुरेश शर्मा, बंटी कबुलपुरिया, रितिक गोयल, आशीष गुप्ता, शुभम अग्रवाल, भरत दादू, सुरेश शम्भु , अंचल झाराडीह, गोल्डी नटराज, नीरज गर्ग सहित नगर के धर्म प्रेमी बंधुओं का विशेष योगदान रहा।



    महाशिव रात्रि के अगले दिन विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया था जिसमे नगर वासियों ने अमृत रूपी भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर भगवान भोलेनाथ और माता अन्नपूर्णा का आशीर्वाद प्राप्त किया।

  • अमित साहू बने रायगढ़ जिला भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी

    अमित साहू बने रायगढ़ जिला भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी

    खरसिया।  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव, प्रदेश महामंत्री (संगठन) मा. श्री पवन साय के मार्गदर्शन एवं भाजपा संभाग प्रभारी श्री रामू रोहरा  तथा जिला प्रभारी श्री प्रशांत सिंह ठाकुर के निर्देशानुसार, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री अशोक साहू के अनुशंसा पर रायगढ़ भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अरूणधर दीवान, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री मनोरंजन साहू द्वारा जिला पदाधिकारी की सूची जारी की गई।
    जिसमें खरसिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत युवा भाजपा नेता अमित साहू को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।

    युवा भाजपा नेता अमित साहू को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी बनने पर खरसिया विधानसभा क्षेत्र सहित जिले भर में सभी चाहने वालों में हर्ष व्याप्त है और फोन से एवं सोशल मीडिया के माध्यम से उज्जवल भविष्य की कामनाये, बधाई एवं सफल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएँ दी, बधाई का दौर जारी है।

    वहीं अमित साहू ने कहा की मुझ जैसे छोटे से कार्यकर्ता को रायगढ़ जिला भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी जैसा महत्वपूर्ण दायित्व प्रदान किया जिसके लिए भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, रायगढ़ विधायक मंत्री श्री ओपी चौधरी, रायगढ़ भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अरूणधर दीवान, महामंत्री श्री विकास केडिया, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्री मनोरंजन साहू, खरसिया छाया विधायक श्री महेश साहू, खरसिया मंडल अध्यक्ष श्री विजय शर्मा व जिले के सभी पदाधिकारियों का हृदय की गहराई से धन्यवाद अर्पित किया और कहा की जिस विश्वास के साथ दायित्व दिया है उसे पूरी लगन, मेहनत और निष्ठा से कार्य करते हुये संगठन की रीति-नीति और विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाते हुए समाज एवं क्षेत्र के अंतिम छोर तक विकास पहुंचे साथ ही संगठन को और अधिक सशक्त बनाने हेतु कार्य किया जायेगा।

  • सांसद राधेश्याम राठिया एवं विधायक उमेश पटेल के आतिथ्य में प्रांतीय क्षत्रिय राठौर समाज  का हुआ शपथ ग्रहण समारोह…

    सांसद राधेश्याम राठिया एवं विधायक उमेश पटेल के आतिथ्य में प्रांतीय क्षत्रिय राठौर समाज  का हुआ शपथ ग्रहण समारोह…



    खरसिया । प्रांतीय क्षत्रिय राठौर समाज का शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें रायगढ़ और शक्ति जिला के राठौर समाज के पदाधिकारयों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम रायगढ़ लोक सभा सांसद राधेश्याम राठिया एवं खरसिया विधायक उमेश पटेल के मुख्य आतिथ्य व  विशिष्ट अतिथि – रामकुमार यादव(चंद्रपुर विधायक),,,कमल गर्ग (अध्यक्ष-नगरपालिका खरसिया) एवं कार्यक्रम के अध्यक्षता सनत राठौर गुरुजी (जांजगीर) के उपस्थिति में संपन्न हुआ। अपने उद्बोधन में चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव ने अपने विधानसभा के सपिया गाँव मे राठौर समाज के भवन के लिये 12 लाख रुपये की घोषणा की जिस पर राठौर समाज के द्वारा रामकुमार जी का बहुत बहुत आभार व्यक्त किया गया।


    विदित हो कि दिनांक 07.02.2026 को स्थानीय रिया पैलेस खरसिया में प्रांतीय राठौर समाज के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया था। जहां राठौर समाज के लोगों द्वारा आये हुए अतिथियों का स्वागत ढोल तासो व फटाके फोड़ पुष्प वर्षाकर किया गया। इसके पश्चात दीप प्रज्वलित कर राष्ट्रगान और राज्य गीत गाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, तत्पश्चात राठौर समाज के लोगो द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत सत्कार किया गया। शपथ ग्रहण अधिकारी द्वारा सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। मुख्यवक्ताओं द्वारा सभी पदाधिकारियों को बधाई देकर उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा की आप सभी वीर दुर्गादास की तरह निडरता और बहादुरी के साथ अपने समाज सहित देश की मजबूती के लिए कार्य करेंगे।


    उक्त पूरे कार्यक्रम में युवा टीम व महिला टीम के द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने में बड़ी भूमिका रही हैं। इस दौरान पवन राठौर (प्रदेश अध्यक्ष क्षत्रिय राठौर सभा),,,,प्रदेश संरक्षक – केदार राठौर, विनोद चंद्र राठौर , राजेंद्र राठौर पालू, परीक्षित राठौर,,, विक्की सिंह राठौर (युवा प्रदेश अध्यक्ष),, राजेन्द्र लालू राठौर (युवा प्रदेश उपाध्यक्ष),, टंकेशवर राठौर (प्रदेश मीडिया प्रभारी),, छोटेलाल राठौर, नरेंद्र राठौर, ओमकार राठौर, राजेंद्र राठौर, श्रीमती अमिता विनोद राठौर, ताराचंद्र राठौर, विशाल राठौर, चतुर सिंह राठौर जिला अध्यक्ष शक्ति, शशिकांत राठौर जिला अध्यक्ष रायगढ़, दिलेश्वर राठौर, लाकेश्वर राठौ गुरूजी, दिनेश पांडू राठौर, संतोष राठौर, हेमंत राठौर, महेश राठौर, अरुण राठौर, देवी राम राठौर, मोरध्वज राठौर, रामकुमार राठौर, शिव राठौर, रामकृष्ण राठौर, सहित बड़ी संख्या में राठौर समाज के लोग मौजूद रहे।

  • शिवरात्रि और शिव बारात की तैयारियां प्रारम्भ..भव्यता से मनाने के लिए बैठक कर नागरवासियों से लिये गए सुझाव..

    शिवरात्रि और शिव बारात की तैयारियां प्रारम्भ..
    भव्यता से मनाने के लिए बैठक कर नागरवासियों से लिये गए सुझाव..



    खरसिया। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शिवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर 15 फरवरी को शिव बारात निकाली जाएगी जिसकी तैयारी के लिये शिव मंदिर भगत तालाब में एक बैठक रखी गयी थी, जिसमें शिव बारात के संबंध में महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये।

    गौरतलब है कि शिवभक्तों के द्वारा विगत चार वर्षों से शिवरात्रि के अवसर पर भोले बाबा की बारात निकाली जा रही है, जिसकी तैयारी के संबंध में बैठक आयोजित कर नगरवासियों से सुझााव तथा परामर्श लेने के पश्चात इस वर्ष भी शिव बारात को धूमधाम से निकालने का निर्णय लिया गया, बैठक मे लिये निर्णय के अनुसार 15 फरवरी को शाम 3 बजे से शिव मन्दिर भगत तालाब से शिव बारात निकाली जायेगी जो गोपाल राईस मिल के पास से वापिस आकर सुभाष चौंक से होते हुये नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुये नगर भ्रमण कर वापिस शिव मन्दिर में बारात का समापन किया जायेगा, तथा शिव मन्दिर में महाआरती के बाद महा प्रसाद का वितरण किया जायेगा, शिवभक्तों के द्वारा जगह जगह पर शिवबारात का स्वागत भी किया जायेगा। शिव बारात में इस वर्ष मेरठ के कलाकारों के द्वारा शिव गणों सहित भूत प्रेतों की झांकी भी निकाली जाएगी तथा आकर्षक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये जाएंगे। शिवभक्तों के द्वारा इस वर्ष भी शिव बारात के अगले दिन विशाल महाभण्ड़ारा का आयोजन किया जा रहा है। शिव बारात तथा शिवरात्रि के पर्व को भव्यता से मनाने के लिए शिव परिवार के श्यामसुन्दर अग्रवाल, विजय मिले, सुनील अग्रवाल पत्रकार, मनीष अग्रवाल, सतीष अग्रवाल, नारायण चक्रधारी, मुकेश अमलडीहा, सुरेश शम्भू, दीनदयाल अग्रवाल, आशीष शर्मा, दिलीप शर्मा, शेरू शर्मा, आकाश शर्मा, विकास कबुुलपुरिया, प्रमोद अग्रवाल, टीनू शर्मा, शुभम अग्रवाल, मोहन केशरवानी, ललित बंसल, सत्यनारायण मुर्रा, राजा अग्रवाल रोशन सहित नगर के राम सराफ, सुरेश कबुलपुरिया, राजेश घनसू, चीनू शर्मा पार्षद, प्रभात लाट, आशीष गुप्ता, नीरज पिलानिया, बंटी कबुलपुरिया, मनीष मिंड़ी, आशीष कुड़ेकेला, रामनारायण सोनी, अमित बेरीवाल, गुड्डू शर्मा, मनोज मंत्री, नरेश सपोस, संजय अग्रवाल सहित नगर के शिवभक्त तन, मन, धन से जुटे हुए हैं।